Home Blog Page 133

*बी. आर. साव स्मृति समन्वय कला संगीत महाविद्यालय* के द्वारा मासिक आयोजन *स्वर संवाद* कार्यक्रम31मई 2026 दिन रविवार को किया गया*

0


तीजराम साहू ब्यूरो मुंगेली कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा मां सरस्वती के पूजन व दीप प्रचलन के साथ हुआ इस अवसर पर संरक्षक श्री जेठमल कोटडिया जी श्री संजीव गुप्ता जी श्रीअमिताभ वैष्णव जी श्री धनेश सोलंकी डॉ. शिवपाल सिदार श्री रामपाल सिंह श्री रामकिंकर सिंह सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे.
कार्यक्रम मे संगीत महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा विभिन्न प्रस्तुतियों की गई जिसमे मुख्य रूप से गायन के विद्यार्थी भूपेंद्र कोसले एवं वेदांश तंबोली के द्वारा अलंकार की प्रस्तुति की गई, तबला के विद्यार्थी विक्की निषाद काव्यांश तंबोली एवं मुरारी वैष्णव के द्वारा दादरा, कहरवा एवं तीन ताल में वादन प्रस्तुत किया गया, रितीशा अग्रवाल एवं काव्या साहू के द्वारा कथक में तोड़ा टुकड़ा की प्रस्तुति की गई भूपेंद्र पटेल, करण निर्मलकर एवं शालू मसीह के द्वारा बैंजो में अलंकार की प्रस्तुति की गई साथ ही हिमांशु साहू, चमन साहू एवं निखिल साहू के द्वारा गतका मार्शल आर्ट का प्रदर्शन किया गया अतिथि कलाकारों के प्रदर्शन के पूर्व कथक के विद्यार्थी राम प्रसाद निषाद के द्वारा विष्णु वंदना की प्रस्तुति की गई
सर्व प्रथम गोविंद मक्कड़ के द्वारा तीन ताल में तबला सोलो की प्रस्तुति की गई उसके पश्चात सागर सिंह खैरागढ़ के द्वारा भरतनाट्यम की भावपूर्ण प्रस्तुति की गई कुमारी स्नेहा शर्मा खैरागढ़ के द्वारा कत्थक की मनमोहक प्रस्तुति की गई.
साथ ही विशेष रूप से कत्थक के क्षेत्र में मुंगेली का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रोशन करने वाले शिवम सिंह राजपूत का सम्मान किया गया आपने अपना प्रशिक्षण इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय खैरागढ़ से संपन्न किया है।


संस्था के अध्यक्ष श्री रवि शंकर शर्मा जी ने बताया कि यह कार्यक्रम “स्वर संवाद” माह के प्रत्येक अंतिम रविवार को किया जाएगा इसमें पेरेंट्स टीचर मीटिंग विद्यार्थियों का मासिक मूल्यांकन एवं प्रदर्शन के साथ-साथ हर माह अलग-अलग विधाओं के कलाकारों का भी प्रदर्शन होगा, साथ ही हमारे यहां विभिन्न विषयों में प्रवेश प्रारंभ है इच्छुक विद्यार्थी प्रतिदिन कार्यालय समय शाम 4:00 से रात्रि 8:00 बजे तक संपर्क कर सकते हैं
स्थान -संगीत महाविद्यालय भवन बी. आर. साव स्कूल प्रांगण जिला ग्रंथालय के पास महाराणा प्रताप चौक मुंगेली
#mungeli
#abgmvm
#prayagsangitsamitiallahabad
#mungeliha
#bilaspur
#meramungeli
#hamarmungeli

*नैनो उर्वरक बने किसानों के भरोसेमंद साथी, बचत के साथ बढ़ रही उपज*

0

*नैनो उर्वरक बने किसानों के भरोसेमंद साथी, बचत के साथ बढ़ रही उपज*

 

*वैज्ञानिक खेती को बढ़ावा, मिट्टी की उर्वरा शक्ति संरक्षण की दिशा में बड़ा कदम*

मुकेश साहू ब्यूरो मुंगेली, // कृषि क्षेत्र में आधुनिक तकनीक का विस्तार अब किसानों के जीवन में सकारात्मक बदलाव ला रहा है। खेती की बढ़ती लागत और मिट्टी की घटती उर्वरा शक्ति जैसी चुनौतियों के बीच नैनो उर्वरक किसानों के लिए एक प्रभावी और किफायती विकल्प बनकर उभरे हैं। कृषि विभाग द्वारा वैज्ञानिक खेती को बढ़ावा देने और किसानों की आय में वृद्धि के उद्देश्य से इन उर्वरकों के उपयोग को प्रोत्साहित किया जा रहा है, जिसका सकारात्मक असर जिले के किसानों में दिखाई देने लगा है। जिले के किसान अब पारंपरिक उर्वरकों के साथ नैनो तकनीक आधारित उर्वरकों को अपनाकर खेती को अधिक लाभकारी बनाने की दिशा में कदम बढ़ा रहे हैं। कृषि विशेषज्ञों के अनुसार नैनो यूरिया और नैनो डीएपी का संतुलित उपयोग फसलों को आवश्यक पोषण उपलब्ध कराने के साथ-साथ उत्पादन बढ़ाने और मिट्टी की गुणवत्ता बनाए रखने में भी सहायक है।

धान उत्पादक क्षेत्रों में परंपरागत रूप से किसान प्रति एकड़ 02 से 03 बोरी यूरिया और 01 बोरी डीएपी का उपयोग करते रहे हैं, जिस पर लगभग 1900 से 2200 रुपये तक खर्च आता है। ऐसे में नैनो उर्वरक किसानों के लिए राहत का माध्यम बन रहे हैं। विशेषज्ञों के अनुसार 500 एमएल नैनो यूरिया की एक बोतल लगभग एक बोरी पारंपरिक यूरिया के बराबर प्रभावी मानी जाती है। इससे किसानों को खाद की लागत में सीधी बचत के साथ परिवहन और भंडारण व्यय में भी कमी आती है। इसी प्रकार नैनो डीएपी के उपयोग से भी किसानों को आर्थिक लाभ मिल रहा है। 50 किलो डीएपी की पूरी मात्रा के स्थान पर 25 किलो डीएपी के साथ 500 एमएल नैनो डीएपी का उपयोग करने पर प्रति एकड़ 75 से 150 रुपये तक की बचत संभव है। साथ ही फसल को आवश्यक पोषक तत्व मिलते हैं और भूमि पर रासायनिक दबाव भी कम पड़ता है।

उप संचालक कृषि ने बताया कि जिले में नैनो यूरिया और नैनो डीएपी का पर्याप्त भंडारण उपलब्ध है तथा किसानों को इसकी नियमित आपूर्ति सुनिश्चित की जा रही है। विकसित कृषि संकल्प अभियान और सुशासन तिहार के माध्यम से किसानों को संतुलित उर्वरक प्रबंधन, आधुनिक कृषि तकनीकों तथा नैनो उर्वरकों के लाभों की जानकारी दी जा रही है। उन्होंने कहा कि भविष्य की टिकाऊ और लाभकारी कृषि के लिए उर्वरकों के उपयोग की पारंपरिक पद्धतियों में बदलाव आवश्यक है। नैनो तकनीक आधारित उर्वरक खेती को अधिक उत्पादक, पर्यावरण अनुकूल और संसाधन संरक्षण आधारित बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं।

*विश्व तंबाकू निषेध दिवस: नर्सिंग कॉलेज में जागरूकता कार्यक्रम का हुआ आयोजन*

0

*विश्व तंबाकू निषेध दिवस: नर्सिंग कॉलेज में जागरूकता कार्यक्रम का हुआ आयोजन*

 

 *रंगोली, पेंटिंग, स्लोगन लेखन और रैली के माध्यम से दिया गया नशामुक्ति का संदेश*

 

*तंबाकू एवं निकोटीन उत्पादों का सेवन नहीं करने तथा दूसरों को जागरूक करने ली गई शपथ*

 मुकेश साहू ब्यूरो लोरमी मुंगेली, // विश्व तंबाकू निषेध दिवस के अवसर पर जिले में तंबाकू एवं निकोटीन उत्पादों के दुष्प्रभावों के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कलेक्टर श्री कुन्दन कुमार के निर्देशन तथा मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. शीला साहा एवं जिला कार्यक्रम प्रबंधक राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन डॉ. गिरीश कुर्रे के मार्गदर्शन में नर्सिंग महाविद्यालय में निकोटीन और तंबाकू की लत का पर्दाफाश थीम पर जन-जागरूकता कार्यक्रम, रैली, रंगोली, पोस्टर पेंटिंग एवं स्लोगन लेखन प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में नर्सिंग कॉलेज के विद्यार्थियों ने तंबाकू सेवन से होने वाली गंभीर बीमारियों, विशेषकर कैंसर और हृदय रोगों के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए आकर्षक पोस्टर, रंगोली और स्लोगन प्रस्तुत किए।

कार्यक्रम में विद्यार्थियों द्वारा निकाली गई जागरूकता रैली के दौरान “तंबाकू छोड़ें, जीवन से जुड़ें”, “तंबाकू को कहें ना, स्वस्थ जीवन को कहें हाँ” जैसे नारों के माध्यम से लोगों को नशामुक्त जीवन अपनाने का संदेश दिया गया। साथ ही आमजनों को तंबाकू के दुष्प्रभावों से संबंधित जानकारी देने के लिए जागरूकता सामग्री का वितरण भी किया गया। जिला नोडल अधिकारी राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम (एनटीसीपी) डॉ. कासिम कुरैशी ने कहा कि कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों को तंबाकू और निकोटीन उत्पादों से दूर रहने तथा स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना है। उन्होंने बताया कि जिला चिकित्सालय के कक्ष क्रमांक-13 में तंबाकू नशा मुक्ति केंद्र संचालित किया जा रहा है, जहां आधुनिक मशीनों से जांच सुविधा उपलब्ध कराए जा रहा है। कार्यक्रम में साइकोलॉजिस्ट श्री ओमप्रकाश साहू एवं सोशल वर्कर श्री बलराम सिंह साकत ने प्रतिभागियों को कोटपा अधिनियम-2003 के प्रावधानों एवं तंबाकू नियंत्रण संबंधी कानूनी पहलुओं की विस्तृत जानकारी दी। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित अधिकारियों, कर्मचारियों, विद्यार्थियों एवं नागरिकों ने तंबाकू एवं निकोटीन उत्पादों का सेवन नहीं करने तथा अपने परिवार और समाज को भी इसके प्रति जागरूक करने की शपथ ली। प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को शील्ड एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।

*स्व-सहायता समूह से जुड़कर धनेश्वरी ने खोला कृषि केंद्र और फोटोकापी सेंटर*

0

 

*स्व-सहायता समूह से जुड़कर धनेश्वरी ने खोला कृषि केंद्र और फोटोकापी सेंटर*

 

 *लाखों की आय अर्जित कर बनीं लखपति दीदी, महिलाओं के लिए प्रेरणा*

 मुकेश साहू ब्यूरो लोरमी मुंगेली,// शासन की आजीविका संवर्धन योजनाएं ग्रामीण महिलाओं के जीवन में सकारात्मक बदलाव ला रही हैं। इसी कड़ी में लोरमी विकासखंड के ग्राम राम्हेपुर की निवासी श्रीमती धनेश्वरी जायसवाल अपने गांव की अन्य महिलाओं के लिए प्रेरणा बन गई है। कभी सीमित संसाधनों के बीच जीवनयापन करने वाली धनेश्वरी आज स्वावलंबन की नई पहचान बन चुकी हैं। धनेश्वरी जायसवाल जय मां गायत्री महिला स्व-सहायता समूह से सक्रिय रूप से जुड़ी हैं। समूह से जुड़ने के बाद उन्हें नियमित आर्थिक गतिविधियों में भागीदारी का अवसर मिला, जिससे उनकी आय में निरंतर वृद्धि हुई। वर्तमान में उन्हें समूह के माध्यम से प्रतिमाह लगभग 06 हजार रुपये की आय प्राप्त हो रही है।

समूह के माध्यम से उन्हें 15 हजार रुपये की चक्रीय निधि तथा 60 हजार रुपये का सामुदायिक निवेश कोष प्राप्त हुआ। इस सहायता राशि का उपयोग उन्होंने स्वरोजगार की दिशा में किया और गांव में फोटोकॉपी एवं स्टेशनरी दुकान की शुरुआत की। व्यवसाय में सफलता मिलने के बाद उन्होंने आगे बढ़ते हुए 03 लाख रुपये का ऋण प्राप्त कर कृषि केंद्र की स्थापना की। धनेश्वरी की मेहनत और लगन का परिणाम है कि आज उनके कृषि केंद्र से उन्हें लगभग 04 लाख रुपये से अधिक की आय प्राप्त हो चुकी है। इससे न केवल उनकी आर्थिक स्थिति मजबूत हुई है, बल्कि परिवार का जीवन स्तर भी बेहतर हुआ है। अब वे आत्मविश्वास के साथ अपने व्यवसाय का संचालन कर रही हैं और अन्य महिलाओं को भी स्वरोजगार अपनाने के लिए प्रेरित कर रही हैं। धनेश्वरी जायसवाल ने कहा कि समूह के सहयोग और शासन की योजनाओं से मिली आर्थिक सहायता ने उन्हें आत्मनिर्भर बनने का अवसर दिया। उन्होंने इस सफलता के लिए शासन-प्रशासन एवं आजीविका मिशन के अधिकारियों का आभार व्यक्त किया।

*प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि: सहायता राशि से आसान हुई खेती*

0

 

 

*प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि: सहायता राशि से आसान हुई खेती*

 

*करूहानार के चुन्नूलाल साहू को बीज, खाद एवं कृषि कार्यों में मिल रही मदद* 

 मुकेश साहू ब्यूरो लोरमी मुंगेली, // प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की मंशानुरूप किसानों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के उद्देश्य से संचालित प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना जिले के किसानों के लिए सहारा बन रही है। जिले में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के माध्यम से हजारों किसान लाभान्वित हो रहे हैं, जिससे कृषि क्षेत्र में सकारात्मक बदलाव देखने को मिल रहा है। योजना के माध्यम से मिलने वाली आर्थिक सहायता किसानों को खेती-किसानी में बड़ी राहत प्रदान कर रही है। लोरमी विकासखंड के ग्राम करूहानार निवासी किसान चुन्नूलाल साहू ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की सराहना करते हुए कहा कि योजना के तहत प्रतिवर्ष मिलने वाली 06 हजार रुपये की सहायता राशि खेती-किसानी के कार्यों में काफी उपयोगी साबित हो रही है। उन्होंने बताया कि इस राशि से बीज, खाद एवं कृषि कार्यों में जरूरी खर्च आसानी से पूरे हो जाते हैं, जिससे आर्थिक बोझ कम हुआ है।

किसान श्री साहू ने बताया कि उन्हें अब तक योजना की 22 किश्तों का लाभ प्राप्त हो चुका है। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा किसानों के हित में चलाई जा रही यह योजना किसानों के लिए संबल बन गई है। समय पर मिलने वाली राशि से खेती की तैयारी में सुविधा होती है और कृषि कार्यों में आत्मविश्वास बढ़ा है। उन्होंने प्रधानमंत्री श्री मोदी एवं मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि शासन की किसान हितैषी योजनाओं से ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती मिल रही है और किसान आत्मनिर्भर बन रहे हैं।

*लूट की वारदात का खुलासा, तीन आरोपी एवं एक विधि से संघर्षरत बालक पकड़े गए*

0

*लूट की वारदात का खुलासा, तीन आरोपी एवं एक विधि से संघर्षरत बालक पकड़े गए*

 

लूटा गया मोबाइल एवं नगदी बरामद, आरोपियों को भेजा गया न्यायिक अभिरक्षा में

 संदीप साहू ब्यूरो बिलासपुर:- पुलिस द्वारा संपत्ति संबंधी अपराधों के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में थाना कोनी पुलिस एवं एसीसीयू की संयुक्त टीम ने लूट की एक गंभीर वारदात का सफल खुलासा करते हुए तीन आरोपियों तथा एक विधि से संघर्षरत बालक को अभिरक्षा में लिया है।

 

प्रकरण का विवरण

 

दिनांक 28.05.2026 को प्रार्थी हरमेन्द्र साहू, पिता लेधाम साहू, उम्र 36 वर्ष, निवासी ग्राम कामनबोड़, तहसील साहसपुर लोहारा, जिला कबीरधाम द्वारा थाना कोनी में रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि वह बिलासपुर क्षेत्र में धान कटाई के लिए हार्वेस्टर मशीन चलाने आया था। दिनांक 27.05.2026 की रात्रि हार्वेस्टर मशीन खराब हो जाने के कारण वह ग्राम रमतला स्थित खेत में मशीन सुधारने का प्रयास कर रहा था।

 

रात्रि में भोजन लेने के लिए वह अपनी मोटरसाइकिल क्रमांक CG-09-JB-2289 से ढाबे की ओर जा रहा था। दिनांक 28.05.2026 को रात्रि लगभग 12:30 बजे मोपका बायपास मोड़ के पास ग्राम सेंदरी में चार अज्ञात युवक काले रंग की पल्सर मोटरसाइकिल पर सवार मिले। आरोपियों ने उसे रोकने का प्रयास किया तथा नहीं रुकने पर लात मारकर मोटरसाइकिल सहित गिरा दिया। इसके बाद हाथ, मुक्के एवं बेल्ट से मारपीट करते हुए जान से मारने की धमकी देकर उसकी जेब में रखे ₹10,000 नगद एवं लगभग ₹10,000 कीमत का पोको कंपनी का मोबाइल फोन लूटकर फरार हो गए।

 

प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना कोनी में अपराध क्रमांक 266/2026 धारा 309(4), 3(5) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई।

 

500 से अधिक सीसीटीवी फुटेज का किया गया विश्लेषण

 

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर श्री रजनेश सिंह के निर्देश पर आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु विशेष टीम गठित की गई। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) श्री पंकज पटेल एवं नगर पुलिस अधीक्षक श्री गगन कुमार के मार्गदर्शन में थाना कोनी पुलिस एवं एसीसीयू की संयुक्त टीम द्वारा तकनीकी साक्ष्यों, मुखबिर सूचना एवं 500 से अधिक सीसीटीवी कैमरों के फुटेज का सूक्ष्म विश्लेषण किया गया।

 

जांच के दौरान संदेहियों की पहचान कर उन्हें हिरासत में लेकर पूछताछ की गई।छताछ में आरोपियों ने अपने शौक एवं घूमने-फिरने के खर्च पूरे करने के लिए लूट की वारदात को अंजाम देना स्वीकार किया।

 

गिरफ्तार आरोपी

1. अनिकेत पटेल, पिता अंजोरी लाल पटेल, उम्र 19 वर्ष, निवासी ग्राम मुढ़ी, थाना कोनी, जिला बिलासपुर।

2. जयप्रकाश पटेल, पिता पूनाराम पटेल, उम्र 19 वर्ष, निवासी ग्राम मुढ़ी, थाना कोनी, जिला बिलासपुर।

3. जयप्रकाश यादव, पिता द्वारिका यादव, उम्र 19 वर्ष, निवासी ग्राम मुढ़ी, थाना कोनी, जिला बिलासपुर।

4. एक विधि से संघर्षरत बालक (उम्र 16 वर्ष)।

 

जप्त मशरूका

• लूट की राशि में से ₹1,800 नगद

• पोको कंपनी का लूटा गया मोबाइल फोन

 

आरोपियों के विरुद्ध पर्याप्त साक्ष्य पाए जाने पर उन्हें विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है। विधि से संघर्षरत बालक के संबंध में किशोर न्याय अधिनियम के प्रावधानों के तहत कार्रवाई की गई है।

*प्राण घातक हमलावर आरोपी गिरप्तार, हमले मे प्रयुक्त धारदार हथियार बरामद*

0

⏺️ *प्राण घातक हमलावर आरोपी गिरप्तार, हमले मे प्रयुक्त धारदार हथियार बरामद*

⏺️ चंद घंण्टे मे आरोपीे गिरप्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया ।

नाम आरोपी -शेखर सोनकर उर्फ शेखर खटिक पिता अशोक सोनकर उम्र 19 साल निवासी चिंगराजपारा देवांगन चाल चांटीडीह सरकंडा थाना सरकंडा जिला बिलासपुर

 

 संदीप साहू ब्यूरो बिलासपुर – मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी द्धारा रिपोर्ट दर्ज कराई कि दिनांक 31.05.026 के दरम्यानी रात्रि मे ग्राम भिलौनी मे तिरथा प्लांट मे पास दिशा मैदान के लिये गया था । तिरथा प्लांट मे आम की रखवाली के लिये शेखर सोनकर चौकीदार रहता है प्लांट के अंदर मे कुछ लोगो की लडाई झगडा की आवाज आने पर शेखर सोनकर उर्फ शेखर खटिक अपने हाथ मे लोहे का धारदार गडासा चापड रखकर दौडते हुये सरूप यादव के पास पहुंचा और गाली गुप्तार कर बोल साले आज जान सहित खत्म कर दूंगा और गडासा से सरूप यादव के हत्या की नियत से उसके सिर मे प्राण घातक हमला कर दिया कि रिपोर्ट पर थाना तखतपुर में अपराध सदर धारा के तहत अपराध पंजीबद्ध कर मामले की सूचना वरिष्ठ अधिकारियों को दिया गया, जो श्रीमान उमनि एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय, श्री रजनेश सिंह द्वारा प्रकरण की गंभीरता को दृष्टिगत रखते हुए प्रकरण के आरोपी को त्वरित गिरप्तार करने कीे हेतु आदेशित किया गया था, जिस पर श्रीमान अ.पु.अ.ग्रामीण महोदया श्रीमति मधुलिका सिंह एवं श्रीमान अनुविभागीय अधिकारी कोटा महोदया, श्रीमति नूपुर उपाध्याप के कुशल मार्गदर्शन एवं थाना प्रभारी तखतपुर निरीक्षक अवनीश पासवान के कुशल नेतृत्व मे आरोपी गिरप्तार के भय से लूकछिप रहा था जिसे घेराबंद कर पकडा जाकर थाना लाया गया, पूछताछ पर घटना कारित करना स्वीकार किये है, आरोपी को गिरप्तारी के कारणो से अवगत करा कर विधिवत् गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।

⏩⏩ उपरोक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी तखतपुर निरीक्षक अवनीश पासवान, उनि दिलाराम मनहर, प्र आर सनत पटेल, आरक्षक नरेश निराला, सत्यार्थ शर्मा, हरिश यादव, राजकुमार श्याम, त्रिलोक सिंह, संतोष पोर्ते का सराहनीय योगदान रहा।

🚨 *तमनार पुलिस ने हत्या के सनसनीखेज मामले का 24 घंटे के भीतर किया खुलासा*

0

🚨 *तमनार पुलिस ने हत्या के सनसनीखेज मामले का 24 घंटे के भीतर किया खुलासा*

🚨 ग्राम उरबा में अधेड़ की हत्या के मामले में ग्राम कोटवार, उसका पुत्र एवं एक विधि से संघर्षरत बालक गिरफ्तार

🚨 मामूली विवाद में लाठी-डंडे और चाकू से हमला कर की गई थी हत्या, वारदात में प्रयुक्त हथियार बरामद

🚨 आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया, तमनार पुलिस की त्वरित कार्रवाई से मामले का खुलासा

🚨 एसएसपी शशि मोहन सिंह का संदेश : “क्षणिक आवेश में लिया गया हिंसक फैसला एक जान ले लेता है, आरोपी को जेल पहुंचा देता है और पूरे परिवार को बिखेर देता है।”

 

 रायगढ़ – छत्तीसगढ़ । तमनार थाना क्षेत्र के ग्राम उरबा में हुए हत्या के मामले का तमनार पुलिस ने 24 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है। गिरफ्तार आरोपियों में ग्राम का कोटवार हरिराम चौहान, उसका पुत्र आकाश चौहान तथा एक विधि से संघर्षरत बालक शामिल है। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त डंडा एवं चाकू भी बरामद किया है।

 

जानकारी के अनुसार दिनांक 30 मई 2026 की रात्रि थाना तमनार में अपराध क्रमांक 122/2026 के तहत धारा 103(1), 3(5) बीएनएस के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध कर आरोपियों की तलाश शुरू की गई। पुलिस द्वारा की गई त्वरित कार्रवाई में सभी आरोपियों को हिरासत में लेकर पृथक-पृथक पूछताछ की गई। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि घटना की रात दामोदर राठिया ने हरिराम चौहान को भोजन के लिए बुलाया था। भोजन के बाद उपयोग किए गए पत्तल को बाहर फेंकने की बात को लेकर दोनों के बीच विवाद शुरू हुआ, जो देखते ही देखते हिंसक झगड़े में बदल गया। इसी दौरान हरिराम चौहान, आकाश चौहान और नाबालिग ने लाठी-डंडे एवं चाकू से हमला कर दामोदर राठिया को गंभीर रूप से घायल कर दिया, जिससे उसकी मृत्यु हो गई।

 

पुलिस ने आरोपी हरिराम चौहान (60 वर्ष), आकाश चौहान (22 वर्ष) तथा विधि से संघर्षरत बालक को अभिरक्षा में लेकर उनके मेमोरेंडम कथन के आधार पर घटना में प्रयुक्त डंडा एवं चाकू बरामद किया। सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर सक्षम न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

*सेवा सहकारी समिति के खाद-बीज हेतु सीसी (Cash Credit) लोन स्वीकृति/वृद्धि में हो रही समस्या के संबंध में शिकायत।*

0

तीजराम साहू ब्यूरो मुंगेली माननीय राज्य मंत्री महोदय सविनय निवेदन है कि मैं ___________ सेवा सहकारी समिति मर्यादित, __सिघनपुरी का पंजीकृत किसान हूँ। हमारी समिति के माध्यम से क्षेत्र के किसानों को खाद एवं बीज उपलब्ध कराया जाता है। वर्तमान कृषि सत्र में किसानों की बढ़ती मांग के अनुरूप खाद-बीज भंडारण एवं वितरण हेतु पर्याप्त केसीसी (Cash Credit) लोन की आवश्यकता है।
किन्तु संबंधित बैंक/विभाग द्वारा सीसी लोन स्वीकृति/नवीनीकरण/वृद्धि में अनावश्यक विलंब किया जा रहा है, सम्बनिधत विभाग के सूत्रों से जानकारी मिली है कि समिति अध्यक्ष जीवन साहू द्वारा विभिन्न फाइलों में हस्ताक्षर के लिए कतराते ,टालमटोल करते है उपस्थित किसान द्वारा बताया जा रहा था कि मेरा केसीसी 2 महीने से लंबित है और चुनावी रंजिश के चलते अधिकारियों पर दबाव बनाकर फाइल पर हस्ताक्षर करने नही देते वही समिति अध्यक्ष के टालमटोल रवैये से खाद एवं बीज का पर्याप्त भंडारण करने में कठिनाई हो रही है। इससे किसानों को समय पर कृषि आदान उपलब्ध नहीं हो पा रहे हैं तथा उन्हें निजी विक्रेताओं से अधिक मूल्य पर खाद-बीज खरीदने के लिए विवश होना पड़ रहा है।
अतः आपसे विनम्र अनुरोध है कि उक्त मामले की जांच कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश प्रदान करने की कृपा करें, ताकि समिति को शीघ्र पर्याप्त केसीसी लोन उपलब्ध कराया जा सके और किसानों को समय पर खाद एवं बीज उपलब्ध हो सकें।
इसके लिए मैं आपका आभारी रहूँगा।भवदीय नाम : टेकराम साहू ग्राम/ :सिघनपुरी जिला : मुंगेली

*विधायक भावन बोहरा के प्रयासों से उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने पंडरिया एवं पांडातराई नगर के विकास हेतु 2.98 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों की दी सौगात*

0

विधायक भावन बोहरा के प्रयासों से उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने पंडरिया एवं पांडातराई नगर के विकास हेतु 2.98 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों की दी सौगात

0.विधायक भावना बोहरा के प्रयासों से जनता की मांगों को मिला सम्मान पंडरिया-पांडातराई के विकास हेतु मिली 2.98 करोड़ से अधिक की स्वीकृति।

हिमांशु सिंह ठाकुर:- ब्यूरो रिपोर्ट छत्तीसगढ़।

ब्यूरो रायपुर/कवर्धा:- सुशासन विकास एवं जनसेवा की प्रतिबद्धता को आगे बढ़ाते हुए विधायक भावना बोहरा के प्रयासों से पंडरिया विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत नगर पालिका पंडरिया एवं नगर पंचायत पांडातराई के लिए उप मुख्यमंत्री अरुण साव द्वारा कुल ₹2 करोड़ 98 लाख 48 हजार की राशि विभिन्न विकास एवं अधोसंरचना निर्माण कार्यों हेतु स्वीकृत दी गई है इस महत्वपूर्ण स्वीकृति से दोनों नगरों के विकास को नई गति मिलेगी तथा नागरिकों को बेहतर और आधुनिक सुविधाओं का लाभ प्राप्त होगा विदित हो की 9 जनवरी 2026 को पंडरिया नगर में आयोजित विकास एवं अधोसंरचना निर्माण कार्यों के लोकार्पण एवं भूमिपूजन समारोह में छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री अरुण साव का आगमन हुआ था कार्यक्रम में पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने जनता की सुविधाओं एवं पंडरिया विधानसभा के नगरीय निकायों के समुचित विकास हेतु विभिन्न विकास व अधोसंरचना निर्माण कार्यों की मांग उनके समक्ष रखी जिसके लिए उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने नगर पालिका पंडरिया अंतर्गत 2 करोड़ एवं नगर पंचायत पांडातराई व इन्दौरी के लिए 1-1 करोड़ रुपए के विकास कार्यों की घोषणा की थी जिसके तहत उप मुख्यमंत्री अरुण साव द्वारा पूर्व में नगर पंचायत इन्दौरी हेतु 1 करोड़ रुपए के विभिन्न विकास कार्यों की स्वीकृति प्रदान की गई थी और आज नगर पालिका पंडरिया अंतर्गत 1 करोड़ 98 लाख 48 हजार एवं नगर पंचायत पांडातराई में विभिन्न विकास व अधोसंरचना निर्माण हेतु 1 करोड़ रुपए की स्वीकृति प्रदान की है इस सौगात के लिए पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय एवं उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन मंत्री अरुण साव के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में प्रदेश के नगरीय क्षेत्रों का सुनियोजित विकास निरंतर जारी है उन्होंने कहा कि पंडरिया नगर में उप मुख्यमंत्री अरुण साव के आगमन के दौरान क्षेत्र की जनता की आवश्यकताओं एवं विकास कार्यों की मांग उनके समक्ष रखी गई थी जिसे संवेदनशीलता के साथ स्वीकार करते हुए उन्होंने पूर्व में नगर पंचायत इन्दौरी हेतु 1 करोड़ रुपए की स्वीकृति प्रदान की थी और आज नगर पालिका पंडरिया के लिए ₹1 करोड़ 98 लाख 48 हजार तथा नगर पंचायत पांडातराई के लिए ₹1 करोड़ की राशि स्वीकृत की है जिससे जनता में हर्ष और जनविश्वास स्पष्ट रूप से दिख रहा है इस अवसर पर भावना बोहरा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार केवल घोषणाएं करने में विश्वास नहीं रखती बल्कि जनभावनाओं के अनुरूप विकास कार्यों को धरातल पर उतारने का कार्य करती है प्रदेश में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में विकास, सेवा और सुशासन का नया अध्याय लिखा जा रहा है जिसका लाभ प्रदेश के अंतिम व्यक्ति तक पहुंच रहा है नगर पालिका पंडरिया में हाई मास्ट लाइट की स्थापना सर्वसुविधायुक्त उद्यान निर्माण, किड्स प्ले एरिया जैसी सुविधाओं के विकसित होने से नागरिकों को बेहतर सार्वजनिक वातावरण मिलेगा तथा बच्चों को खेल एवं मनोरंजन के लिए सुरक्षित व सर्वसुविधायुक्त स्थान उपलब्ध होगा वहीं नगर पंचायत पांडातराई में मुक्ति धाम उन्नयन एवं सर्वसुविधायुक्त मंगल भवन निर्माण जैसे कार्य सामाजिक एवं सामुदायिक गतिविधियों को नई दिशा देंगे उन्होंने कहा कि इन विकास कार्यों के पूर्ण होने के बाद नगरों में आधारभूत सुविधाएं और मजबूत होंगी नागरिकों की जीवन में सकारात्मक सुधार होगा सामाजिक आयोजनों के लिए बेहतर व्यवस्थाएं उपलब्ध होंगी हाई मास्ट लाइट से नागरिकों को रात्रिकालीन आवागमन में सुविधा मिलेगी वहीं उद्यान एवं किड्स प्ले एरिया बच्चों और परिवारों के लिए आकर्षण का केंद्र बनेंगे पंडरिया विधानसभा क्षेत्र के नगरों एवं ग्रामीण क्षेत्रों में लगातार विकास कार्यों की स्वीकृति मिल रही है भाजपा सरकार क्षेत्र के समग्र विकास के लिए प्रतिबद्ध है और आने वाले समय में भी जनहित से जुड़े अनेक महत्वपूर्ण कार्यों को स्वीकृति दिलाकर विकास की गति को और तेज किया जाएगा इस सौगात के लिए मैं पंडरिया एवं पांडातराई की समस्त जनता की ओर से मुख्यमंत्री विष्णु देव साय एवं उप मुख्यमंत्री अरुण साव का हृदय से आभार व्यक्त करती हूँ प्रदेश सरकार के सहयोग और मार्गदर्शन से हमारा पंडरिया विधानसभा क्षेत्र विकास के निरंतर नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा है और जनता की आकाँक्षाओं, मूलभूत सुविधाओं का विस्तार हो रहा है और नगर का समुचित विकास सुनिश्चित हो रहा है।

*जनहित व नगर के विकास हेतु महत्वपूर्ण सिद्ध होंगे ये विकास कार्य*

पंडरिया विधायक भावना बोहरा के प्रयासों से उप मुख्यमंत्री अरुण साव द्वारा नगर पालिका पंडरिया अंतर्गत नगर के मुख्य मार्गो में हाई मास्ट लाइट, किड्स प्ले एरिया सहित सर्व सुविधायुक्त उद्यान निर्माण,वार्ड क्रं. 09 सरदार वल्लभ भाई पटेल वार्ड (रौहा क्षेत्र), वार्ड क्रं. 10 पं. दीनदयाल उपाध्याय वार्ड (मोतीपुर क्षेत्र) में एवं वार्ड क्रं. 14 संत रविदास वार्ड (कुबा क्षेत्र) में प्रकाश व्यवस्था हेतु कुल 1 करोड़ 98 लाख 48 हजार की स्वीकृति प्रदान की गई है इसके साथ ही नगर पंचायत पांडातराई में सर्व सुविधायुक्त मंगल भवन निर्माण एवं पाण्डातराई में स्थित मुक्तिधाम के उन्नयन हेतु कुल 1 करोड़ रुपए की स्वीकृति प्रदान की है पूर्व में नगर पंचायत इन्दौरी में निकाय क्षेत्र अंतर्गत दुकानों के निर्माण, मांगलिक भवन निर्माण एवं मुक्ति धाम के उन्नयन हेतु कुल 1 करोड़ रुपए की स्वीकृति प्रदान की जा चुकी है।

————————————–