More

    *ग्रामीणों एवं शिक्षक ने शाला परिसर गुनापुर में लगे पौधों की भीषण गर्मी में सम्भाली जिम्मेदारी*

    *ग्रामीणों एवं शिक्षक ने शाला परिसर गुनापुर में लगे पौधों की भीषण गर्मी में सम्भाली जिम्मेदारी*    

     मुकेश साहू ब्यूरो लोरमी :-शासकीय प्राथमिक शाला गुनापुर संकुल केन्द्र ढोलगी विकासखंड लोरमी जिला मुंगेली में शाला परिसर में लगाए गए पौधों में भीषण गर्मी और बढ़ते तापमान के बीच पर्यावरण संरक्षण की प्रेरणा दायक तस्वीरे सामने आई हैं यहाँ के शिक्षक रघुनाथ राठौर पढ़ाई के साथ-साथ प्रकृति की संरक्षण की जिम्मेदारी भी निभा रहे हैं।गर्मी की छुट्टियों में भी भी शिक्षक स्कूल पहुँचकर पेड़-पौधों की पानी डालकर देखभाल कर रहे है।उनके इस कार्य को देखकर ग्रामवासियों द्वारा भी उनका सहयोग कर रहे हैं।जो प्रकृति प्रेम का संदेश भी दे रहा है।आज स्कूल परिसर भीषण गर्मी में भी हरियाली और फूलों की खुशबू से महक रहा है ।भीषणगर्मी को देखते हुए ग्रामवासियों द्वारा सुबह-शाम पौधों में पानी डालकर विद्यालय विकास में अपना सहयोग दे रहे हैं।इस कार्य में श्रीमती कुमारी बाई साहू, श्रीमती सोंकुवर बैगा, दीपक साहू, किशन, कोमलयादव ,प्यारेलाल, सनतकुमार,आदि ग्रामवासी शामिल हैं।

    Trending News

    Technology