Home Blog Page 135

*पुलिस उप महानिरीक्षक (DIG) श्री रामकृष्ण साहू (IPS) के निर्देशन पर बेमेतरा पुलिस द्वारा अवैध गतिविधियों पर लगातार प्रभावी कार्यवाही जारी*

0

*पुलिस उप महानिरीक्षक (DIG) श्री रामकृष्ण साहू (IPS) के निर्देशन पर बेमेतरा पुलिस द्वारा अवैध गतिविधियों पर लगातार प्रभावी कार्यवाही जारी*

 *• जिला बेमेतरा, थाना थान खम्हरिया पुलिस टीम की कार्यवाही।* 

 *• 04 कट्टा देशी चना चोरी मामले में 02 आरोपी गिरफ्तार, दो विधि से संघर्षरत बालक भी शामिल।* 

 *• आरोपियों के कब्जे से चोरी गए 04 कट्टा चना जुट बोरी में भरी हुई कीमती लगभग 11 हजार रूपए को जप्त कर किया गया बरामद।* 

       

 *बेमेतरा,

 

आरोपी 1. खिलेन्द्र रात्रे पिता परमानंद रात्रे उम्र 25 वर्ष निवासी वार्ड नंबर 1 खम्हरिया जिला बेमेतरा, 2. टिकेश बंजारे उर्फ बोटो पिता रवेन्द्र बंजारे उम्र 19 साल निवासी वार्ड नंबर 01 थान खम्हरिया जिला बेमेतरा को 27 मई 2026 को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में न्यायिक रिमांड पर प्रस्तुत किया गया। तथा दो विधि से संघर्षरत बालक को माननीय किशोर न्याय बोर्ड में प्रस्तुत किया गया।

*राहगीरों को रोककर शराब के लिए पैसे मांगने व सब्जी मंडी मे मारपीट करने वाले बदमाशों पर बसंतपुर राजनांदगांव पुलिस की बड़ी कार्यवाही*

0

*राहगीरों को रोककर शराब के लिए पैसे मांगने व सब्जी मंडी मे मारपीट करने वाले बदमाशों पर बसंतपुर राजनांदगांव पुलिस की बड़ी कार्यवाही*

04 आरोपी गिरफ्तार, 04 विधि के विरुद्ध संघर्षरत बालक संरक्षणात्मक अभिरक्षा में भेजे गए

 

चाकू एवं डण्डा बरामद, कई घटनाओं का खुलासा

 

👉 थाना बसंतपुर, राजनांदगांव पुलिस की त्वरित एवं प्रभावी कार्यवाही।

 

👉 आरोपीगण द्वारा राह चलते लोगों को रोककर शराब पीने के लिए पैसों की मांग कर मारपीट एवं धमकी देने की घटनाओं को लगातार अंजाम दिया जा रहा था।

👉 पुलिस ने त्वरित कार्यवाही करते हुए 04 आरोपीगण एवं 04 विधि के विरुद्ध संघर्षरत बालकों को गिरफ्तार किया।

 

👉 आरोपीगण के कब्जे से घटना में प्रयुक्त चाकू एवं डण्डा बरामद किया गया।

 

👉 गिरफ्तार आरोपियों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल ।

👉 आरोपीगण आदतन बदमाश प्रवृत्ति के हैं, जिनके विरुद्ध पूर्व से आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं।

 

आरोपीगण के नाम

 

1 हिमांशु यादव पिता मिनेश यादव उम्र 21 वर्ष निवासी क्लब चौक राजनांदगांव थाना बसंतपुर जिला राजनांदगांव।

 

2 अंकुश राजपूत पिता गोविंद राजपूत उम्र 19 वर्ष निवासी क्लब चौक राजनांदगांव थाना बसंतपुर जिला राजनांदगांव।

 

3 उज्जवल रजक पिता सुरेश रजक उम्र 20 वर्ष निवासी दुर्गा चौक, चौखड़ियापारा राजनांदगांव थाना बसंतपुर जिला राजनांदगांव।

 

4 आदित्य साहू उर्फ आदिल पिता गणेश साहू उम्र 19 वर्ष निवासी सृष्टि कॉलोनी राजनांदगांव थाना बसंतपुर जिला राजनांदगांव।

तथा 04 विधि के विरुद्ध संघर्षरत बालक।

 

मामले का संक्षिप्त विवरण

 

प्रार्थी भुनेश्वर साहू निवासी ग्राम गठुला, राजनांदगांव द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराया गया कि वह नंदई चौक स्थित बृजेश गुप्ता के टाईल्स दुकान में कार्य करता है। दिनांक 28.05.2026 को शाम लगभग 07:30 बजे दुकान का कूलर खराब होने पर अपने साथी रामविलास के साथ मोटर सायकल से सामान लेने नंदई नाका गया था। वापस लौटते समय आदित्य एवं उसके अन्य साथियों द्वारा उन्हें रोककर जेब में रखे मोबाइल एवं पैसे छीनने का प्रयास किया गया। विरोध करने पर आरोपियों द्वारा मां-बहन की अश्लील गाली-गलौज करते हुए शराब पीने के लिए पैसे की मांग की गई तथा नहीं देने पर हाथ-मुक्का से मारपीट कर जान से खत्म करने की धमकी दी गई।

रिपोर्ट पर थाना बसंतपुर में अपराध क्रमांक 253/2026 धारा 296, 115(2), 119(1), 3(5), 126(2) भारतीय न्याय संहिता के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

 

इसी प्रकार प्रार्थी मयंक सायम निवासी स्टेशनपारा राजनांदगांव द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराया गया कि दिनांक 29.05.2026 को प्रातः लगभग 04:00 बजे गंज मंडी परिसर में खड़े रहने के दौरान हिमांशु यादव एवं अंकुश राजपूत द्वारा शराब पीने के लिए पैसों की मांग की गई तथा मना करने पर अश्लील गाली-गलौज करते हुए हाथ-मुक्का से मारपीट कर जान से खत्म करने की धमकी दी गई।

 

रिपोर्ट पर थाना बसंतपुर में अपराध क्रमांक 254/2026 धारा 296, 115(2), 351(2), 119(1), 3(5) भारतीय न्याय संहिता के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया।

 

इसी क्रम में प्रार्थी रितेश भारती निवासी कंचनबाग राजनांदगांव द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराया गया कि दिनांक 29.05.2026 को प्रातः लगभग 04:30 बजे वह अपने साथी इरफान के साथ सब्जी मंडी गया हुआ था। मंडी परिसर में बैठे रहने के दौरान अंकुश उर्फ काली अपने साथी हिमांशु के साथ आया तथा शराब पीने के लिए पैसे की मांग करने लगा। पैसे नहीं होने की बात कहने पर आरोपियों द्वारा अश्लील गाली-गलौज करते हुए चाकू एवं डण्डा से मारपीट की गई तथा मोटर सायकल को क्षतिग्रस्त कर जान से खत्म करने की धमकी दी गई।

 

रिपोर्ट पर थाना बसंतपुर में अपराध क्रमांक 255/2026 धारा 296, 115(2), 119(1), 3(5), 126(2) भारतीय न्याय संहिता के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

 

कार्यवाही का विवरण

 

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव सुश्री अंकिता शर्मा (भा.पु.से.) के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कीर्तन राठौर एवं नगर पुलिस अधीक्षक वैशाली जैन के मार्गदर्शन में आरोपीगण की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु दिशा-निर्देश प्राप्त हुए।

 

निरीक्षक एमन साहू, थाना प्रभारी बसंतपुर के नेतृत्व में विशेष टीम गठित कर आरोपीगण के संभावित ठिकानों पर दबिश दी गई। आरोपीगण एवं विधि के विरुद्ध संघर्षरत बालकों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई, जिन्होंने अपना अपराध स्वीकार किया। आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त चाकू एवं डण्डा जप्त किया गया। तत्पश्चात आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा गया।

 

आरोपी हिमांशु यादव का आपराधिक रिकॉर्ड

 

1 अपराध क्रमांक 284/2024 धारा 296, 115(2), 351(2), 3(5) बीएनएस।

 

2 अपराध क्रमांक 81/2025 धारा 457, 380 भादवि।

 

3 अपराध क्रमांक 146/2026 धारा 305, 331(4), 3(5) बीएनएस।

*कांकेर पुलिस को धोखाधड़ी के एक मामले में बड़ी सफलता मिली है*

0

🚨 *कांकेर पुलिस को धोखाधड़ी के एक मामले में बड़ी सफलता मिली है*।

राम दरबार सिक्का विदेश में ऊंचे दामों पर बेचकर भारी मुनाफा दिलाने का झांसा देकर 30,000 रुपये की ठगी करने वाले 04 आरोपियों को सिटी कोतवाली कांकेर पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

 

📱 तकनीकी साक्ष्यों एवं मोबाइल नंबरों की जांच के आधार पर पुलिस टीम ने मुख्य आरोपी सोहन साहू उर्फ अविनाश तिवारी सहित चार आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जिसमें आरोपियों ने अपराध स्वीकार किया।

 

🔍 आरोपियों के कब्जे से मोबाइल फोन, लैपटॉप, फर्जी आधार कार्ड, रक्षा मंत्रालय का फर्जी परिचय पत्र, जाली दस्तावेज, बैंक चेक, राम दरबार एवं बजरंगबली अंकित सिक्के, वाहन सहित अन्य सामग्री बरामद कर जब्त की गई है।

 

⚖️ प्रकरण में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की विभिन्न धाराओं के तहत अपराध दर्ज कर सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

 

👮‍♂️ कांकेर पुलिस नागरिकों से अपील करती है कि किसी भी प्रकार के लालच, निवेश या दुर्लभ सिक्कों की खरीद-बिक्री के नाम पर होने वाले प्रलोभनों से सावधान रहें तथा संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तत्काल पुलिस को दें।

 

Chhattisgarh Police छत्तीसगढ़ पुलिस #kankepolice #bhartiyanyayasanhita

*विश्व पर्यावरण दिवस के पूर्व वेल विशर फाउंडेशन एवं जीत कोचिंग द्वारा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित*

0

**विश्व पर्यावरण दिवस के पूर्व वेल विशर फाउंडेशन एवं जीत कोचिंग द्वारा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित**

 

**बच्चों के बीच भाषण प्रतियोगिता का हुआ आयोजन, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश**

 

 मनोज साहू ब्यूरो जांजगीर-चांपा :-विश्व पर्यावरण दिवस के पूर्व वेल विशर फाउंडेशन एवं जीत कोचिंग के संयुक्त तत्वावधान में पर्यावरण जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बच्चों के बीच भाषण प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें प्रतिभागियों ने पर्यावरण संरक्षण, प्रदूषण नियंत्रण और प्रकृति के महत्व पर अपने विचार व्यक्त किए। बच्चों ने पर्यावरण से जुड़े रोचक तथ्यों के साथ लोगों को जागरूक करने वाले विषयों पर प्रभावशाली प्रस्तुतियां दीं।

 

कार्यक्रम में जीत कोचिंग के संचालक **पंकज केसरी** ने बच्चों को पर्यावरण संरक्षण के लिए सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को अपने जीवन में कम से कम एक पेड़ अवश्य लगाना चाहिए तथा जन्मदिन, विवाह या अन्य विशेष अवसरों पर उपहार के रूप में पौधा भेंट करने की परंपरा को बढ़ावा देना चाहिए।

 

वेल विशर फाउंडेशन के सचिव **चिराग शर्मा** ने बच्चों को प्लास्टिक के दुष्प्रभावों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि प्लास्टिक पर्यावरण के लिए गंभीर खतरा बन चुका है और इसके उपयोग को कम करना समय की आवश्यकता है। उन्होंने बच्चों से दैनिक जीवन में प्लास्टिक का न्यूनतम उपयोग करने का संकल्प लेने का आह्वान किया।

 

भाषण प्रतियोगिता में **अदिति सिंह मरकाम** ने प्रथम, **टिया साहू** ने द्वितीय तथा **दीपक खांडेल** ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं **युवराज साहू, सृष्टि खांडेल, शुभम खांडेल एवं समीर खांडेल** को सांत्वना पुरस्कार प्रदान किए गए।

 

कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों को वेल विशर फाउंडेशन द्वारा उपहार एवं प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया गया। आयोजन का उद्देश्य बच्चों में पर्यावरण के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा उन्हें प्रकृति संरक्षण के लिए प्रेरित करना था।

*धान मिसाई के दौरान ट्रैक्टर में लगी भीषण आग, फसल और ट्रैक्टर जलकर राख*

0

 *धान मिसाई के दौरान ट्रैक्टर में लगी भीषण आग, फसल और ट्रैक्टर जलकर राख*

 मनोज साहू ब्यूरो जांजगीर-चांपा :-जिले के अकलतरा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बाना-परसाही में धान की मिसाई के दौरान अचानक भीषण आग लग गई। आग की चपेट में आने से खलिहान में रखी धान की फसल और ट्रैक्टर पूरी तरह जलकर राख हो गए। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

किसान सत्तर सिंह कंवर ने बताया कि थ्रेसर मशीन से धान की मिसाई की जा रही थी। इसी दौरान ट्रैक्टर के इंजन से निकली चिंगारी धान की फसल पर गिर गई, जिससे आग भड़क उठी। ग्रामीणों ने आग बुझाने का भरसक प्रयास किया, लेकिन आग तेजी से फैल गई और पूरे खलिहान को अपनी चपेट में ले लिया।

वहीं महिला किसान रूप कुमारी कंवर ने बताया कि उन्होंने रबी सीजन में एक एकड़ भूमि में धान की खेती की थी। मिसाई के दौरान लगी आग में उनकी पूरी फसल नष्ट हो गई। साथ ही ट्रैक्टर भी जलकर खाक हो गया। उन्होंने शासन-प्रशासन से मुआवजे की मांग करते हुए कहा कि उनका परिवार खेती पर ही निर्भर है और इस नुकसान से आर्थिक संकट खड़ा हो गया है।

ग्रामीणों द्वारा लगातार प्रयास के बावजूद आग पर काबू नहीं पाया जा सका। घटना के बाद किसानों ने प्रशासन पर नाराजगी जताते हुए कहा कि सूचना देने के बावजूद मौके पर न तो पटवारी पहुंचे और न ही तहसीलदार।

बाइट:

सत्तर सिंह कंवर, किसान

रूप कुमारी कंवर, महिला किसान

*खाद दुकानों पर कृषि विभाग की ताबड़तोड़ कारवाई,  2638 बोरी खाद जब्त*

0

*खाद दुकानों पर कृषि विभाग की ताबड़तोड़ कारवाई, 

2638 बोरी खाद जब्त*

 

 मनोज साहू ब्यूरो जांजगीर चांपा :-  कलेक्टर जन्मेजय महोबे के निर्देशानुसार श्री राकेश शर्मा उप संचालक कृषि के नेतृत्व में शनिवार को भी उर्वरक निरीक्षकों के दल ने निजी कृषि केन्द्रो का औचक निरीक्षण करते हुए 2638 बोरी रासायनिक खाद की बोरी जब्त की।

निरीक्षण के दौरान जिले के थोक विक्रेता मेसर्स दिशा सेल्स चांपा में रासायनिक उर्वरकों के भण्डारण एवं वितरण में अनियमितता पाये जाने पर उर्वरक गुण नियंत्रण आदेश 1985 के तहत 1150 बोरी एनपीके 16:20:00:13 (एचयूआरएल), एसएसपी (दानेदार) 428 बोरी, एसएसपी (पावडर) 630 बोरी एवं जिंकेटेड एसएसपी 98 बोरी उर्वरक पर विक्रय प्रतिबंध एवं जब्ती की कारवाई की गई। तत्पश्चात ग्राम पिसौद विकासखण्ड बलौदा में राजकुमार साहू कृषि केन्द्र में झापेमार कारवाई करते हुये यूरिया 98 बोरी, जिंकेटेड एसएसपी 94 बोरी, ट्रिपल सुपर फास्फेट के 70 बोरी, एवं एनपीके 16:20:00:13 (एचयूआरएल) का 70 बोरी उर्वरकों का अवैध भण्डारण पाये जाने पर जब्ती करते हुये विक्रय प्रतिष्ठान को सीलबंद की कारवाई की गई।

उप संचालक कृषि श्री राकेश शर्मा ने बताया कि जिले में किसानों को खाद की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने, कालाबाजारी एवं उर्वरकों के वितरण में अनियमितता को रोकने हेतु कृषि विभाग सतत् रूप से जिले के सभी सहकारी एवं निजी उर्वरक विक्रय केन्द्रो का निरीक्षण करते हुये कारवाई कर रही है एवं किसी भी प्रकार की अनियमितता पाये जाने पर आगे भी कठोर कारवाई की जावेगी।

 

उप संचालक कृषि

जिला जांजगीर-चाम्पा (छ.ग.)

*तीन वार्डों की जनता बदबूदार कचरे से परेशान, पार्षद और नगर पालिका की उदासीनता पर उठे सवाल*

0

तीजराम साहू ब्यूरो मुंगेली—- नगर पालिका क्षेत्र के काली माई वार्ड, बशीर खान वार्ड और जवाहर वार्ड को जोड़ने वाले प्रमुख मार्ग की स्थिति इन दिनों बेहद चिंताजनक बनी हुई है। बी आर साव स्कूल के सामने काली माई गेट से लेकर कोशल डॉक्टर के घर के आसपास तक सड़क किनारे फैले कचरे के ढेर ने लोगों का जीना मुश्किल कर दिया है। स्थानीय नागरिकों का आरोप है कि लंबे समय से यहां खुलेआम कचरा फेंका जा रहा है, लेकिन जिम्मेदार जनप्रतिनिधि और नगर पालिका प्रशासन इस गंभीर समस्या की ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं। क्षेत्रवासियों के अनुसार आसपास के लोग घरेलू कचरा सड़क किनारे डाल रहे हैं, वहीं आम बेचने वाले व्यापारी सड़े-गले और खराब आमों को भी यहीं फेंक देते हैं। इतना ही नहीं, नगर क्षेत्र की नालियों से निकाली जाने वाली गंदगी भी इसी मार्ग पर डाल दी जाती है, जिससे पूरे क्षेत्र में असहनीय दुर्गंध फैल रही है। हालात ऐसे हैं कि सड़क से गुजरना तक मुश्किल हो गया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि कई बार मृत पशुओं के अवशेष और अन्य सड़नयुक्त सामग्री भी यहां फेंक दी जाती है, जिससे संक्रमण और बीमारियों का खतरा लगातार बढ़ रहा है। स्कूल के समीप होने के कारण बच्चों, शिक्षकों और राहगीरों को सबसे अधिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बदबू के कारण लोगों को नाक पर कपड़ा रखकर गुजरना पड़ता है।
क्षेत्रवासियों ने आरोप लगाया कि संबंधित वार्ड के पार्षद प्रतिदिन इसी सड़क से आवागमन करते हैं और उनका निवास भी इसी इलाके में है। इसके बावजूद उन्होंने आज तक इस समस्या के स्थायी समाधान के लिए कोई ठोस पहल नहीं की है। जनता का कहना है कि यदि जनप्रतिनिधि स्वयं इस मार्ग का उपयोग करते हैं, तो उन्हें लोगों की परेशानी का अंदाजा होना चाहिए, लेकिन उनकी चुप्पी कई सवाल खड़े कर रही है।
नागरिकों का कहना है कि बरसात का मौसम शुरू होने वाला है। यदि समय रहते कचरे का निस्तारण नहीं किया गया तो मच्छरों, मक्खियों और संक्रामक बीमारियों के फैलने की आशंका कई गुना बढ़ जाएगी। डेंगू, मलेरिया, टायफाइड और अन्य बीमारियां क्षेत्र में पैर पसार सकती हैं, जिसका खामियाजा आम जनता को भुगतना पड़ेगा। स्थानीय लोगों ने नगर पालिका प्रशासन से तत्काल सफाई अभियान चलाकर कचरे के ढेर हटाने, नियमित सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करने तथा स्थल पर कचरा बास्केट या डस्टबिन रखने की मांग की है। नागरिकों का कहना है कि यदि जल्द समाधान नहीं हुआ तो वे सामूहिक रूप से नगर पालिका कार्यालय पहुंचकर विरोध प्रदर्शन करने को मजबूर होंगे। अब देखने वाली बात यह होगी कि नगर पालिका प्रशासन और संबंधित जनप्रतिनिधि जनता की इस गंभीर समस्या को कितनी गंभीरता से लेते हैं या फिर तीन वार्डों की जनता बदबू और गंदगी के बीच रहने को मजबूर होती रहेगी।

*प्रमुख सचिव श्री बोरा के निर्देश पर सोलर पंप सुधार से जल आपूर्ति बहाल*

0

*जिले के अचानकमार के सुदूर वनांचल ग्राम शिवलखार में बैगा समुदाय को पेयजल संकट से मिली बड़ी राहत*

तीजराम साहू ब्यूरो मुंगेली— जिले के अचानकमार क्षेत्र के सुदूर वनांचल ग्राम शिवलखार में जिला प्रशासन की तत्परता और संवेदनशील पहल से बैगा समुदाय को पेयजल संकट से बड़ी राहत मिली है। खराब पड़े सोलर पंप को शीघ्र सुधार कर पुनः चालू किए जाने से अब गांव में नियमित जल आपूर्ति बहाल हो गई है। बता दें कि aछत्तीसगढ़ शासन के प्रमुख सचिव श्री सोनमणि बोरा मुंगेली जिले के प्रवास पर पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने कलेक्टर श्री कुन्दन कुमार के साथ ग्राम पंचायत अचानकमार के आश्रित ग्राम शिवलखार में चौपाल लगाकर ग्रामीणों से सीधा संवाद किया। चौपाल में ग्रामीणों ने अपनी समस्याएं और मांगें प्रमुख सचिव के समक्ष रखीं।
ग्रामीणों ने बताया कि जल जीवन मिशन के तहत लगाए गए दो ड्यूल सोलर पंपों में से एक पिछले कई महीनों से खराब हो चुका है। इसके कारण विशेष रूप से बैगा जनजाति के लोगों को पेयजल के लिए दूर-दूर तक जाना पड़ रहा था। गर्मी के मौसम में यह समस्या और अधिक गंभीर हो गई थी। समस्या की गंभीरता को देखते हुए प्रमुख सचिव श्री बोरा ने मौके पर ही लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग को त्वरित कार्यवाही के निर्देश दिए। निर्देश के बाद विभाग ने क्रेडा विभाग से समन्वय स्थापित कर शीघ्र खराब सोलर पंप को बदलकर पुनः चालू कराया। सोलर पंप के सुधार के बाद गांव में फिर से नियमित जल आपूर्ति प्रारंभ हो गई है, जिससे ग्रामीणों में खुशी का माहौल है। विशेष रूप से बैगा समुदाय की महिलाओं और बच्चों को अब पेयजल के लिए भटकना नहीं पड़ रहा है। ग्रामीणों ने शासन-प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि समय पर की गई कार्यवाही से उन्हें बड़ी राहत मिली है।

*​भारतीय सेना अग्निवीर की चयन सूची में फिर जिले से 20 से भी अधिक युवकों ने लहराया परचम……*

0


तीजराम साहू ब्यूरो मुंगेली ​अपने गांव जिले तथा राज्य में इतने फौजी तैयार करूंगा कि जिले के नाम फौजी जिले के नाम से जाने – पूर्व सैनिक त्रिभुवन यादव
जिले के युवकों में देश प्रेम और भारत माता के लिए समर्पण की भावना इस कदर सुमार है कि जब भारतीय सेना के अग्निवीर की चयन सूची जारी हुआ तो जिले से 20 से भी अधिक युवकों का नाम लिस्ट में देखने के लिए मिला । जो शहर वासियों के लिए बड़ी खुशी की बात है। युवकों में देश सेवा लेकर भारी उत्साह एवं जोश देखने को मिला। चयन सूची के अनुसार ​रोहन साहू, ​पंचम यादव,​शिवराज पटेल, ​शिवा साहू​, युवराज, ​कुलदीप, ​पुष्पराज​, दिव्यानंद साहू,
​राजा यादव,​दीपक,
​महेश पटेल,​सागर राजपूत,
​गौकरण,​भूपेश सहित अन्य बच्चों सहित आज शाम कड़कती बिजली और शाम के अंधेरे में जब उनके द्वारा तैयार किया बच्चे सेना में अपने नाम लिखा कर हाथों में मिठाई का डिब्बा लेकर जब घर पहुंचे मन प्रसन्न और भाव विभोर हो गए। सभी वही युवक है जिन्हें डिफेंस ट्रेनर के नाम से फेमस जिले के पूर्व सैनिक संगठन के अध्यक्ष त्रिभुवन यादव पिछले एक वर्ष से मुंगेली स्टेडियम में हर सुबह 5 से 7 बजे तक निःशुल्क रूप से तैयारी करा रहे थे। जून 2022 से उनके द्वारा बिना किसी शुल्क के सेना प्रशिक्षण का ये मुहिम शुरू किया है और हर साल की ही भांति इस बार भी मुंगेली स्टेडियम ग्राउंड से लगभग सभी बच्चे अपना मुकाम हासिल किए है। इस दौरान त्रिभुवन यादव ने कहा कि उनका सेना से सेवानिवृत होने के पीछे केवल एक ही उद्देश्य था कि मैं अपने आसपास गांव जिले तथा राज्य में इतने फौजी तैयार करूंगा कि एक समय में हमारे जिले को लोग फौज के नाम से जानेंगे ऐसे करके वो समाज में अनुशासित लोगों का एक दल तैयार कर समाज सेवा में अपना विशेष योगदान देना चाहते है। ज्ञात हो इनके द्वारा निःशुल्क प्रशिक्षण के माध्यम से साल 2023 में 27 , 2024 में 29, 2025 में 37, इस साल 20 से अधिक युवाओं का चयन अग्निवीर के साथ साथ इन चार सालों में कम से 180 से अधिक युवक युवतियां SSC GG के माध्यम से अन्य सुरक्षा बलों में अपना भविष्य बनकर आज देश की सेवा कर रहे है।उन्होंने ने सभी चयनित अभ्यर्थियों को बधाई व शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

*ग्राम धौराकोना में सीपत पुलिस की रेड दो आरोपी गिरफ्तार*

0

♦️ *ग्राम धौराकोना में सीपत पुलिस की रेड दो आरोपी गिरफ्तार*⚡⚡

  ♦️ पुलिस उप महानिरीक्षक एवम् वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री रजनेश सिंह के निर्देशन में चेतना

      विरुद्ध नशा अभियान के तहत की गई कार्यवाही ⚡⚡

  ♦️ आरोपियों से कुल 210 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब करीब 67,000 रूपये का शराब जप्त

     कर आरोपी को आबकारी एक्ट के तहत गिरफ्तार कर भेजा गया न्यायिक रिमांड पर ⚡⚡

  ♦️ शराब बनाने का उपकरण एवं बर्तन को किया गया जप्त ⚡⚡

  ♦️ अवैध नशा के विरूद्ध सीपत पुलिस की निरंतर कार्यवाही जारी ⚡⚡

 

गिरफ्तार आरोपी- 1. पंचराम धनुहार पिता स्व मंगलू राम धनुहार उम्र 45 साल 2. बहोरन सिंह धनुहार पिता स्व शुक्रवार सिंह उम्र 30 साल दोनो निवासी धौराकोना थाना सीपत जिला बिलासपुर छ0ग0

 

विवरण इस प्रकार है कि नशे का अवैध व्यापार करने वालो के विरूद्ध पुलिस उप महानिरीक्षक एवम् वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री रजनेश सिंह के निर्देशन में सीपत पुलिस द्वारा दिनांक 29.05.2026 को मुखबिर सूचना पर ग्राम धौराकोना में ग्रामीणों की वेशभूषा में रेड कार्यवाही की गई ताकि अवैध शराब बनाने वाले को भ्रमित किया जा सके और पुलिस के आने की उनको सुचना न मिल पाए पुलिस अपनी योजना में कामयाब रही अवैध कारोबारियों को पुलिस के आने की भनक तक नहीं लगी पुलिस सीधे अवैध शराब बनाने वाली जगह पर पहुंच कर आरोपियों को रंगे हाथों शराब बनाते पकड़ ली और उनसे भारी मात्रा में अवैध कच्ची महुआ शराब,शराब बनाने के उपकरण जप्त कर शराब, बिक्री करने वाले के खिलाफ कार्यवाही की गई, जहां आरोपी 1. पंचराम धनुहार पिता स्व मंगलू राम धनुहार उम्र 45 साल 2. बहोरन सिंह धनुहार पिता स्व शुक्रवार सिंह उम्र 30 साल दोनो निवासी धौराकोना थाना सीपत जिला बिलासपुर छ0ग0 से कुल 210 लीटर कच्ची महुआ शराब व चार नग बडा एलुमिनियम का डेचका, दो नग कोपरा जिसमे पाइप लगा हुआ, को विधिवित जप्त कर आरोपियों के विरुद्ध आबकारी एक्ट की धारा 34(1)(क)(च), 34(2) आबकारी एक्ट के तहत् कार्यवाही कर गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।