Home Blog Page 127

*विधायक भावना बोहरा ने 2.38 करोड़ की लागत से निर्मित विद्युत उप केंद्र का किया लोकार्पण, कहा भाजपा सरकार में हर घर तक पहुंच रही विकास की रोशनी*

0

विधायक भावना बोहरा ने 2.38 करोड़ की लागत से निर्मित विद्युत उप केंद्र का किया लोकार्पण, कहा भाजपा सरकार में हर घर तक पहुंच रही विकास की रोशनी

हिमांशु सिंह ठाकुर:- ब्यूरो रिपोर्ट छत्तीसगढ़।

ब्यूरो रायपुर/कवर्धा:- सेवा,सुविधा और विकास के संकल्प के साथ पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने आज ग्राम उड़ियाखुर्द (कारेसरा) में क्षेत्रवासियों की एक और बहुप्रतीक्षित मांग को पूरा करते हुए 2 करोड़ 38 लाख 13 हजार रुपए की लागत से निर्मित नवीन 33/11 के.व्ही. विद्युत उप केंद्र का लोकार्पण किया भावना बोहरा के निरंतर प्रयासों से जनता को मिली इस सुविधा से क्षेत्रवासियों में हर्ष दिखाई दिया इस नवीन विद्युत उप केंद्र की स्थापना से कारेसरा, उड़ियाखुर्द, उड़ियाकला, दनिया, बनिया, बिरनपुर, बुधवारा, खपरी, सलिहा एवं बचेड़ी सहित आसपास के ग्रामों के 1300 से अधिक विद्युत उपभोक्ताओं को सीधा लाभ मिलेगा साथ ही लो-वोल्टेज की समस्या का स्थायी समाधान होगा जिससे घरेलू उपभोक्ताओं के साथ-साथ किसानों को भी बड़ी राहत मिलेगी विधायक भावना बोहरा के प्रयासों से अब तक पंडरिया विधानसभा क्षेत्र में 5 विद्युत उप केंद्र की स्थापना की स्वीकृति मिली है जिसके अंतर्गत 2 करोड़ 39 लाख की लागत से ग्राम बिरनपुर (गांगपुर), 2 करोड़ 38 लाख 13 हजार रुपए की लागत से उड़ियाखुर्द (कारेसरा) विद्युत् उप केंद्र का लोकार्पण उनके द्वारा किया जा चुका है वहीं ग्राम पौनी में 1 करोड़ 13 लाख 29 हजार, ग्राम कोयलारीडीह में 1 करोड़ 99 लाख 6 हजार एवं ग्राम भुवालपुर में 1 करोड़ 16 लाख 59 हजार की लागत से विद्युत् उप केंद्र निर्माणाधीन है जो जल्द ही पूर्ण हो जाएगा और क्षेत्रवासियों को इसका लाभ मिलेगा इसके साथ ही पांडातराई को नवीन उप संभाग बनाया गया है इस अवसर पर विधायक भावना बोहरा ने कहा कि डबल इंजन भाजपा सरकार में विकास को रोशनी हर घर और गाँव तक पहुँच रही है भाजपा सरकार मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में ग्रामीण क्षेत्रों में आधारभूत सुविधाओं के विस्तार को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है बिजली, सड़क, पानी और शिक्षा जैसी मूलभूत आवश्यकताओं को सुदृढ़ कर गांवों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने का कार्य निरंतर किया जा रहा है नवीन विद्युत उप केंद्र के प्रारंभ होने से अन्य उप केंद्रों पर भार एवं दबाव भी कम होगा जिससे क्षेत्र में लो-वोल्टेज, बार-बार ट्रिपिंग और ब्रेकडाउन जैसी समस्याओं में कमी आएगी इसका प्रत्यक्ष लाभ कृषि कार्यों, सिंचाई व्यवस्था तथा घरेलू उपयोगकर्ताओं को मिलेगा और क्षेत्र के आर्थिक एवं सामाजिक विकास को नई गति प्राप्त होगी उन्होंने आगे कहा कि इस भीषण गर्मी में किसी भी प्रकार के विद्युत् अवरोध के कारण जनता को परेशानी न हो इसके लिए हम लगातार प्रयास कर रहें हैं ट्रांसफार्मर में खराबी उसके विस्थापना जैसे शिकायतों और जल संकट को देखते हुए बोर खनन जैसे कार्यों को प्राथमिकता के साथ पुरे किये जा रहें हैं ताकि जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान हो सके अधिकारीयों को भी स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि ऐसी किसी भी प्रकार की समस्या व शिकातों को प्राथमिकता से समाधान करें पंडरिया विधानसभा में जनता की मूलभूत सुविधाओं जैसे सड़कों का निर्माण, पेयजल योजनाओं का विस्तार, विद्युत आपूर्ति में सुधार, स्वास्थ्य सेवाओं का उन्नयन और शिक्षा संस्थानों के विकास जैसे अनेक कार्यों को गति मिली है वहीं प्रशासनिक सुविधाओं का भी निरंतर विस्तार हो रहा है हमारा उद्देश्य पंडरिया विधानसभा को विकसित,सर्वसुविधायुक्त बनाना है ताकि जनता को इसका लाभ मिल सकें और आर्थिक गतिविधयों को भी बढ़ावा मिले भावना बोहरा ने कहा कि प्रदेश में भाजपा की सरकार बनने के बाद से पंडरिया विधानसभा में विकास कार्य तेजी से हो रहें हैं वर्षों से लंबित परियोजनाएं विकास कार्य और जनता की बहुप्रतीक्षित मांगों को पूरा किया जा रहा है, इसके साथ ही विकास व अधोसंरचना निर्माण के कार्य भी तेजी से किये जा रहे हैं हाल ही में नगर पालिका पंडरिया को राज्य सरकार द्वारा मिनी स्मार्ट सिटी के रूप में विकसित करने के लिए आदर्श शहर समृद्धि योजना में शामिल किया गया है जिसके अंतर्गत नगर में सड़क, नाली, पेयजल, ट्रांसपोर्ट, पार्क, आवास, शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधाओं के साथ ई-गवर्नेस, स्मार्ट ट्रैफिक, सुरक्षा, सोलर एनर्जी, जल संरक्षण और शिकायत निवारण प्रणाली विकसित किया जाएगा वहीं पंडरिया विधानसभा में 1000 करोड़ रुपए से अधिक के विकास व अधोसंरचना निर्माण के कार्यों की स्वीकृति मिली है जिसमें कई कार्य पूर्ण हो चुके हैं और कई पूर्णतः की ओर हैं जनता को सुविधाओं और योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ मिले यही हमारा लक्ष्य है निरंतर विकास कार्यों की स्वीकृति, जनता की आकाँक्षाओं अनुरूप कार्यों का क्रियान्वयन एवं पारदर्शिता के साथ उच्च गुणवत्ता से हो रहें अधोसंरचना निर्माण कार्यों से आज पंडरिया विधानसभा की तस्वीर बदल रही है कार्यक्रम में भाजपा पदाधिकारी सहित जनप्रतिनिधि, कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

————————————–

*विधायक भावना बोहरा ने ₹2.69 करोड़ की लागत से वनांचल ग्राम महीडबरा से बांटी पथरा तक सड़क निर्माण कार्य का किया भूमिपूजन*

0

विधायक भावना बोहरा ने ₹2.69 करोड़ की लागत से वनांचल ग्राम महीडबरा से बांटी पथरा तक सड़क निर्माण कार्य का किया भूमिपूजन

0.2.69 करोड़ की लागत से होगा वनांचल ग्राम महीडबरा से बांटी पथरा तक बहुप्रतीक्षित सड़क निर्माण, विधायक भावना बोहरा ने किया भूमिपूजन।

हिमांशु सिंह ठाकुर:- ब्यूरो रिपोर्ट छत्तीसगढ़।

ब्यूरो रायपुर/कवर्धा:- विधायक भावना बोहरा के सतत प्रयासों और डबल इंजन भाजपा सरकार में पंडरिया विधानसभा के गाँव-गाँव समृद्धि और दूरस्थ एवं वनांचल क्षेत्रों में विकास की किरण पहुँच रही है जनता की बहुप्रतीक्षित मांग पूरी हो रही है वहीं हर गाँव को जोड़ती पक्की सड़कें पंडरिया विधानसभा के विकास को नई गति दे रही हैं इसी कड़ी में आज पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने 2 करोड़ 69 लाख रुपए से अधिक की लागत से महीडबरा से बांटी पथरा तक 2.50 किलोमीटर सड़क निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया और इस सौगात के लिए क्षेत्रवासियों को बधाई दी इस सड़क के निर्माण से वनांचल क्षेत्र के ग्राम महिडबरा, बांटीपथरा, दमगढ़, ताईतिरनी, अमलीटोला, घोघरा, नेउर कुशियारी, उतका एवं तिलियापानी के निवासियों व राहगीरों को सुगम, सुरक्षित और बारहमासी आवागमन की सुविधा मिलेगी इस अवसर पर भावना बोहरा ने कहा कि कहा कि हमारी सरकार का संकल्प है कि छत्तीसगढ़ के प्रत्येक ग्राम तक सुरक्षित, सुदृढ़ और सर्व मौसम सड़क संपर्क सुनिश्चित कर ग्रामीण अर्थव्यवस्था, शिक्षा, स्वास्थ्य और जन-कल्याण को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाया जाए बारहमासी सड़क संपर्क से हमारे वनांचल व ग्रामीण क्षेत्रों को बाज़ार स्वास्थ्य सेवाओं, शिक्षा, पोषण, आपदा प्रबंधन और दैनिक आवागमन में व्यापक सुविधा मिलेगी इससे क्षेत्र के सामाजिक-आर्थिक विकास में तेजी, ग्रामीण आजीविका में वृद्धि और जन-कल्याणकारी सेवाओं तक सुगम पहुँच सुनिश्चित होगी पंडरिया में सड़क विस्तार केवल निर्माण कार्य नहीं, बल्कि विकास की एक व्यापक सोच का हिस्सा है यह कार्य ग्रामीण क्षेत्रों को मुख्यधारा से जोड़ने का मजबूत माध्यम बनेंगे आज इसी सोच और जनविश्वास से पंडरिया विधानसभा में लगभग 500 किलोमीटर के सड़क निर्माण कार्य क्षेत्र की तस्वीर बदल रहें हैं और आमजनों को सुविधा उपलब्ध करा रहें हैं उन्होंने बताया कि यह मार्ग जनता की बहुप्रतीक्षित मांग रही थी जो अब पूरी हुई और इस सड़क के बनने से कई गाँव के राहगीरों को सुगम और सुरक्षित आवागमन की सुविधा मिलेगी इस सड़क से शिक्षा, स्वास्थ्य और मूलभूत सुविधाओं की पहुँच आसान होगी जिससे वनांचल क्षेत्रों की प्रगति सुनिश्चित होगी पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार में हमारे पंडरिया विधानसभा के इन आदिवासी एवं वनांचल क्षेत्रों को उपेक्षित रखा गया, लेकिन आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में वनांचल क्षेत्रों का निरंतर विकास हो रहा है आज वनांचल में 100 किलोमीटर से अधिक के सड़क निर्माण कार्यों से दूरस्थ व दुर्गम इलाकों तक पहुँच सुनिश्चित हो रही है 3500 पीएम आवास निर्माण से उन्हें पक्की छत मिलने से हर मौसम में सुरक्षा मिल रही है विद्युत् विहीन गांवो में बिजली और पानी टैंकरों व बोर खनन के माध्यम से स्वच्छ पेयजल की आपूर्ति हो रही है यह सभी सुविधाएँ और विकास कार्य जनता के विश्वास सहयोग और मार्गदर्शन से हो रहा है और वनांचल क्षेत्र की तस्वीर बदल रही है एवं स्थानीय निवासी मुख्य धारा से जुड़ रहें हैं इस अवसर पर भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता सहित जनप्रतिनिधि एवं क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

————————————–

*पुलिस चौकी कुलां ने 6.21 ग्राम हेरोइन सहित एक आरोपी को किया काबू*

0

*पुलिस चौकी कुलां ने 6.21 ग्राम हेरोइन सहित एक आरोपी को किया काबू*

 

– नशा तस्करी के खिलाफ कार्रवाई, एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज

टोहाना, पुलिस चौकी कुलां की टीम ने नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए धारसूल कलां निवासी कर्मजीत सिंह पुत्र जरनैल सिंह को 6.21 ग्राम हेरोइन सहित काबू किया है। आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश किया जाएगा।

पुलिस चौकी कुलां प्रभारी सहायक उपनिरीक्षक जतिन्द्र सिंह ने बताया कि वह अपनी टीम के साथ नशीले पदार्थों की रोकथाम एवं अपराध नियंत्रण के लिए गश्त पर थे। इसी दौरान नन्हेड़ी रोड पर धारसूल कलां के पास एक युवक पुलिस टीम को देखकर संदिग्ध अवस्था में खेतों की ओर जाने लगा। शक के आधार पर उसे काबू कर पूछताछ की गई, जिसकी पहचान धारसूल कलां निवासी कर्मजीत सिंह पुत्र जरनैल सिंह के रूप में हुई।

नियमानुसार कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद आरोपी की तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 6.21 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। पुलिस ने बरामद हेरोइन को कब्जे में लेकर आरोपी के खिलाफ थाना सदर टोहाना में अभियोग संख्या 94, दिनांक 04.06.2026, धारा 21B/61/85 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।

आरोपी को काबू कर आगामी कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है तथा मामले की जांच जारी है।

*थाना भट्टू कलां पुलिस ने मारपीट मामले में दो आरोपियों को किया काबू*

0

*थाना भट्टू कलां पुलिस ने मारपीट मामले में दो आरोपियों को किया काबू*

 

– रास्ते के विवाद को लेकर हमला कर पहुंचाई थी गंभीर चोट

भट्टू कलां, थाना भट्टू कलां पुलिस ने मारपीट कर गंभीर चोट पहुंचाने के मामले में कार्रवाई करते हुए दैयड़ निवासी जगदीश पुत्र मान सिंह तथा कुलदीप पुत्र मान सिंह को काबू किया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को नियमानुसार काबू करने के बाद जमानत पर रिहा कर दिया।

थाना भट्टू कलां प्रभारी उपनिरीक्षक राधे श्याम ने बताया कि दैयड़ निवासी राजपाल पुत्र शेर सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि 22 मई 2026 की रात वह अपनी खेत ढाणी पर मौजूद था। इसी दौरान ढाणी तक जाने वाले कच्चे रास्ते को लेकर विवाद हो गया। आरोप है कि जगदीश और कुलदीप ने उसका रास्ता रोककर डंडों से हमला किया, जिससे उसे चोटें आईं। शोर सुनकर उसका भाई रणबीर मौके पर पहुंच गया, जिसे देखकर आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए।

घायल राजपाल को उपचार के लिए पहले सीएचसी भट्टू कलां तथा बाद में एमएएमसी अग्रोहा में दाखिल करवाया गया।

उपनिरीक्षक राधे श्याम ने बताया कि मामले की जांच, चिकित्सकीय राय तथा अन्य साक्ष्यों के आधार पर थाना भट्टू कलां में अभियोग संख्या 107 दिनांक 03.06.2026, धारा 115(2), 117(2), 126(2) व 3(5) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया था। जांच के दौरान दोनों आरोपियों की संलिप्तता पाए जाने पर उन्हें काबू किया गया। मामले की आगामी जांच जारी है।

“*ऑपरेशन आघात” में रायगढ़ पुलिस को मिली बड़ी सफलता, 300 किलो गांजा के साथ 3 गांजा तस्कर गिरफ्तार*

0

🚨 “ऑपरेशन आघात” में रायगढ़ पुलिस को मिली बड़ी सफलता, 300 किलो गांजा के साथ 3 गांजा तस्कर गिरफ्तार

🚨 उड़ीसा से मध्यप्रदेश ले जाई जा रही थी गांजे की बड़ी खेप, दो लग्जरी वाहनों सहित 1.86 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त

🚨 इनोवा वाहन में एक साथ डबल नंबर प्लेट लगाकर की जा रही थी तस्करी, लैलूंगा पुलिस ने घेराबंदी कर नाकेबंदी में पकड़ा

🚨 एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह के निर्देशन में ओड़िसा से अनूपपुर तक फैले तस्करी नेटवर्क की तलाश में लैलूंगा पुलिस टीम मध्य प्रदेश रवाना

🚨 नशे के विरुद्ध अभियान में गांजा, नशीली दवाओं व अवैध शराब पर ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी, स्मगलरों का नेक्सस तोड़ेगी रायगढ़ पुलिस : एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह

 

,रायगढ़ :-पुलिस द्वारा जिले में नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान “ऑपरेशन आघात” के तहत आज दिनांक 05.06.2026 को एक बड़ी कार्रवाई में उड़ीसा से मध्यप्रदेश ले जाई जा रही लगभग 300 किलोग्राम गांजा की खेप को जब्त कर तीन तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह के निर्देशन एवं कुशल नेतृत्व में की गई इस कार्रवाई में पुलिस ने करीब 1 करोड़ 50 लाख रुपये मूल्य के गांजा सहित परिवहन में प्रयुक्त दो लग्जरी वाहन और मोबाइल फोन जब्त कर कुल लगभग 1 करोड़ 86 लाख रुपये की संपत्ति बरामद की है।

गिरफ्तार आरोपी-

1. निखिल कश्यप पिता अशोक कश्यप 23 साल, निवासी रामानुजगंज जेल रोड़ वार्ड नंबर 03, बरून्दा घाटपारा थाना रामानुंजगंज, जिला बलरामपुर

2. रिंकु कश्यप पिता राजू कश्यप उम्र 28 साल निवासी नवानगर चिरगापारा, थाना दरिमा जिला सरगुजा

3. धर्मेन्द्र कुमार मौर्य पिता रमेश कुमार मौर्य उम्र 27 साल निवासी हराटोला थाना राजेन्द्रनगर जिला अनूपपुर (MP)

 

जब्त मशरूका – करीब 300 किलो गांजा, 2 कार (इनोवा, XL6), 5 मोबाइल

 

जुमला कीमती- 1 करोड़ 86 लाख

*पत्नि द्वारा दूसरी शादी करने से नाराज पति ने भाई के साथ मिलकर पत्नि के दूसरे पति पर किया जानलेवा हमला*

0

*पत्नि द्वारा दूसरी शादी करने से नाराज पति ने भाई के साथ मिलकर पत्नि के दूसरे पति पर किया जानलेवा हमला*

 

⁕ आरोपियो के विरूद्ध पूर्व मे दर्ज है कई गंभीर अपराध 

 

⁕ आरोपियो के कब्जे से कटारनुमा चाकू एवं डण्डा जप्त 

 

⁕ आरोपियो को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल 

       राजनांदगांव– चौकी आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि सोनू साहू निवासी चिखली जब जेल मे था उसी दौरान उसकी पत्नि से जान पहचान होने से दोनो एक दूसरे को पसंद करने लगे तथा दोनो आपसी सहमति से विवाह कर लिये। सोनू साहू जेल से छुटने के पश्चात अपनी पत्नि की दुसरी शादी करने से नाराज होकर उसकी पत्नि के दूसरे पति से रंजीश रखता था उसी बात को लेकर दिनांक 02.06.26 को आरोपी सोनू उर्फ प्रदीप अपने भाई राजा साहू उर्फ सूरज के साथ मिलकर बातचीत करने अपने घर बुलाकर प्रार्थी को जान से मारने की नियत से डण्डा और धारदार कटारनुमा चाकू से वार कर चोट पहुंचाये कि रिपोर्ट पर धारा 296,115(2),109(1),3(5) बीएनएस का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। मामला गंभीर प्रकृति का होने से मामले की जानकारी वरिष्ठ अधिकारियों को दिया गया

 

चौकी चिखली पुलिस द्वारा टीम तैयार कर आरोपी राजा को चिखली से एवं आरोपी सोनू उर्फ प्रदीप को दुर्ग से अभिरक्षा मे लेकर पुछताछ करने पर अपराध सदर धारा का अपराध घटित करना स्वीकार करने पर विधिवत कार्यवाही करते हुए गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश कर आदेशानुसार जेल दाखिल किया गया।

 

नाम आरोपी- 01. राजा उर्फ सुरज साहू पिता स्व. टिबलू उम्र 37 साल साकिन वार्ड नं. 05 चिखली पुलिस चौकी चिखली जिला राजनांदगांव छ.ग.

02. सोनू साहू उर्फ प्रदीप साहू पिता स्व. टिबलू साहू उम्र 36 साल साकिन वार्ड नं. 05 चिखली पुलिस चौकी चिखली जिला राजनांदगांव छ.ग.

 

जप्ती- 01 नग कटारनुमा लोहे का चाकू, 01 नग बांस का डण्डा

 

आरोपी सोनू साहू उर्फ प्रदीप साहू का अपराधिक रिकार्ड- 92/12 धारा 392 भादवि, 209/12 धारा 25 आर्म्स एक्ट, 115/10 धारा 429,294,307 भादवि, 735/8 धारा 294,323,307,34 भादवि, 48/10 धारा 452,294, 506,324 भादवि, 461/10 25 आर्म्स एक्ट, 272/11 धारा 20(ख) एनडीपीएस एक्ट, 210/12 धारा 34(1) आब0 एक्ट, 11/12 धारा 294,323,506 भादवि, 434/13 धारा 25 आर्म्स एक्ट, 206/14 धारा 307, 34 भादवि, 790/13 धारा 25 आर्म्स एक्ट,,, 518/15 धारा 34(2) आब.एक्ट, 741/16 धारा 34(2) आब0 एक्ट, 290/16 धारा 25 आर्म्स एक्ट, 480/21 धारा 294,323,506,34 भदवि, ., 268/22 धारा 20(ख) एनडीपीएस, 314/23 धारा 327,506,294, भादवि, 25,27 आर्म्स एक्ट, 190/24 धारा 25 आर्म्स एक्ट, 501/24 धारा 296,351(2),119(1),3(5) बीएनएस छ.ग. राज्य सुरक्षा अधि. की धारा 14, 792/16 धारा 34(2) आबकारी एक्ट तथा प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की जानकारी- 54/10 धारा 110 सीआरपीसी, 62/10 धारा 41(2),109 सीआरपीसी, 45/13/11 धारा 41(2),109 सीआरपीसी, 06/14 धारा 110 जा.फौ., 24,43/14 धारा 151,107,116(3) जा.फौ., 249,776/14 धारा 151,107.116(3) जा.फौ,24/16 धारा 110 जा.फौ., 195,474/22 धारा 151,107.116(3) जा.फौ., 56/17 धारा 110 जा.फौ., 09/23 धारा 110 जा.फौ., 30,56/23 धारा 151,107.116(3) जा.फौ., 73,161/23 धारा 151,107.116(3)जा.फौ., 136,756/23 धारा 151,107.116(3) जा.फौ.,

 

आरोपी राजा उर्फ सुरज साहू का अपराधिक रिकार्ड- अप0 735/08 धारा-294,323,34307 भादवि, 115/10 धारा 452,294,506,323,34,307 भादवि, 267/11 धारा-341,294,506, भादवि, 362/11 धारा-294,323,506,34 भादवि, 439/11 धारा-294,323,506,34,325 भादवि, 92/12 धारा 392 भादवि, 206/14 धारा 307,34 भादवि, 532/21 धारा 34(2) आब. एक्ट, 169/22 धारा 20(बी) एनडीपाीएस एक्ट, 568/23 धारा 327,294,506,427 भादवि, 501/24 धारा 296,351(2),119(1),3(5) बीएनएस छ.ग. राज्य सुरक्षा अधि. की धारा 14, 449/25 धारा 25,27 आर्म्स एक्ट, 452/2020 धारा 25 आर्म्स एक्ट

प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की जानकारी- 08/24 धारा 129 बीएनएसएस, 57/24 धाारा 151 जा.फौ., 131/24 धारा 107,116(3) जा.फौ., 29,55/23 धारा 151, 107.116(3) जा.फौ.,43/11 धारा 41(2),110 जॉफौै,

*शादी का प्रलोभन देकर नाबालिग/बालिग युवतियों से दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक रिमांड पर भेजा गया जेल*

0

*शादी का प्रलोभन देकर नाबालिग/बालिग युवतियों से दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक रिमांड पर भेजा गया जेल*

 

✳️ आरोपी के द्वारा शारीरिक संबंध बनाने के पश्चात पीड़िताओं को डरा धमकाकर पैसा की मांग की जाती थी

 

✳️ आरोपी स्वयं को पुलिस विभाग से संबंधित बताकर युवतियों को अपने प्रेमजाल में फंसाता था 

     

 

राजनांदगांव– महिला एवं बच्चो के विरूद्ध होने वाले अपराधो के प्रति सवेंदनशील पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा, जिला राजनांदगांव के निर्देशन में नाबालिग बच्चो एवं महिलाओं के विरूद्ध घटित अपराधो पर त्वरित एवं प्रभावी कार्यवाही की जा रही है।

इसी क्रम में थाना डोंगरगांव में आकर एक नाबालिग और एक बालिग युवतिओें के द्वारा रिपोट की गई कि, तरूण सेन के द्वारा अलग-अलग स्थानो में अलग-अलग समय पर हमारे साथ दुराचार किया है मामला अत्यंत संवेदनशील प्रकृति का है अतः पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा अपराध कायम कर तत्काल आरोपी को राउंडअप करने निर्देश दिये गये जिस पर थाना डोंगरगांव में अपराध क्रमांक 197/2026 धारा 69, 351(1), 308(1) बीएनएस एवं अपराध क्रमांक 198/26 धारा 137(2), 64(2) (एम), 308(1), 351(1)बीएनएस 4,6 पाक्सो एक्ट के प्रकरणो में अति पुलिस अधीक्षक कीर्तन राठौर व नगर पुलिस अधीक्षक श्रीमती मंजूलता बाज के मार्गदर्शन में थाना डोंगरगांव पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही की गई।

प्रकरण के पीड़िताओं के द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि, आरोपी तरूण सेन पिता तुलसी सेन, उम्र 22 साल, साकिन ग्राम माथलडबरी, थाना डोगरगांव, जिला राजनांदगांव (छ0ग0) द्वारा शादी का प्रलोभन देकर शारीरिक संबंध स्थापति किया गया तथा बाद में डरा धमकाकर पैसो की मांग की गई।

दोनो प्रकरण में एक ही आरोपी होने व प्रकरण की गंभीरता को देखते हुये थाना प्रभारी डोंगरगांव के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित कर आरोपी की पता तलाश की गई। 24 घंटे के भीतर आरोपी को ने पकड़ा और पुलिस अभिरक्षा में लेकर पुछताछ किया की गई। पुछताछ में अपराध स्वीकार करने पर विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया।

*चोरी के आनाज खरीदने वाले 02 आरोपी के खिलॉफ की गई कार्यवाही*

0

👉🏾 *चोरी के आनाज खरीदने वाले 02 आरोपी के खिलॉफ की गई कार्यवाही*

 

👉🏾 दोनों आरोपियों के कब्जे से सोयाबीन, चना किमती 1460 रूपये एवं नगदी रकम 2,42,500 रूपये जुमला किमती 2,43,960 रूपये किया गया जप्त।  

 👉🏾 आनाज चोरी के मामलें 02 मुख्य आरोपियों एक दिन पहले न्यायिक रिमांड में जेल भेजा गया है।

👉🏾 नाम आरोपियान- 01. देवेन्द्र साहू पिता संतराम साहू उम्र 35 साल साकिन ग्राम बरगाही ओ0पी0 सुकुलदैहान थाना लालबाग जिला राजनांदगांव (छ0ग0)

 

02. जयंत कुमार अग्रवाल पिता स्व0 पन्ना लाल अग्रवाल उम्र 50 साल साकिन शांति नगर ढाबा रोड़ ओ0पी0 चिखली जिला राजनांदगांव (छ0ग0)

राजनांदगांव – मामले का संक्षिप्त विवरण- प्रार्थी दिनांक 03.06.2026 की रात्रि थाना आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि औधोगिक क्षेत्र ममता नगर में स्थित अनाज का गोदाम सेें मार्च 2026 से रखे हुए अनाज चना खंडा, सोयाबीन, मसुर जुमला कीमती लगभग 4,50,000 रूपये को अज्ञात चोर द्वारा चोरी कर ले जाने की रिपोर्ट पर अज्ञात आरोपी के खिलॉफ अप० क्र० 286/2026 धारा 331 (3), 305 बीएनएस पंजीबद्ध कर वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया।

विवेचना के दौरान घटना स्थल पहुंचकर गोदाम तथा उसके आसपास लगे सीसीटीव्ही कैमरे का फुटेज को खंगाला गया, फुटेज में मिले क्लू एवं मुखबीर की सूचना पर प्रकरण के मुख्य आरोपी राहुल कुर्रे निवासी पुराना ढाबा वार्ड नं. 04 सतनामी पारा थाना लालबाग राजनांदगांव एवं दिनेश साहू निवासी शिव नगर ढाबा रोड़ चिखली राजनांदगांव के कब्जे से अनाज के बिक्री रकम 7,900 रूपये जप्त कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा गया है।

प्रकरण में आरोपियों द्वारा अपने मेमोरण्डम कथन में चोरी के आनाज को व्यापारी देवेन्द्र साहू निवासी ग्राम बरगाही ओ0पी0 सुकुलदैहान थाना लालबाग राजनांदगांव एवं जयंत कुमार अग्रवाल निवासी शांति नगर ढाबा रोड़ ओ0पी0 चिखली राजनांदगांव के पास बेचना बताये जाने पर आज दिनांक 05.06.2026 को दोनों व्यापारियों तलब कर पूछताछ करने पर चोरी का आनाज खरीदना स्वीकार किया गया, जिनके कब्जे से 29 किलों सोयाबीन किमती 1160 रूपये, 05 किलोग्राम चना किमती 300 रूपये एवं नगदी रकम 2,42,500 रूपये जुमला किमती 2,43,960 रूपये जप्त कर वैधानिक कार्यवाही किया गया।

*केंद्रीय राज्य मंत्री श्री तोखन साहू ने विश्व पर्यावरण दिवस पर किया वृक्षारोपण*

0

*केंद्रीय राज्य मंत्री श्री तोखन साहू ने विश्व पर्यावरण दिवस पर किया वृक्षारोपण*

 

*पर्यावरण संरक्षण एवं “एक पेड़ मां के नाम” अभियान को आगे बढ़ाने का किया आह्वान*

 

नई दिल्ली,विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य राज्य मंत्री श्री तोखन साहू ने नई दिल्ली स्थित अपने सरकारी आवास पर विधि-विधान के साथ शमी का पौधा रोपित कर पर्यावरण संरक्षण एवं प्रकृति संवर्धन का संदेश दिया।

 

इस अवसर पर श्री साहू ने कहा कि बढ़ता प्रदूषण एवं असंतुलित होता मौसम चक्र पूरी मानवता के लिए गंभीर चुनौती बनता जा रहा है। पर्यावरण की रक्षा केवल सरकार की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक का सामूहिक दायित्व है। उन्होंने आमजन से अपने जीवन में कम से कम एक पौधा लगाने एवं उसके संरक्षण का संकल्प लेने का आह्वान किया।श्री साहू ने कहा कि भारतीय संस्कृति एवं सनातन परंपरा में शमी वृक्ष को अत्यंत पवित्र एवं औषधीय गुणों से युक्त माना गया है। यह वृक्ष सकारात्मक ऊर्जा, पर्यावरणीय संतुलन एवं समृद्धि का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में संचालित “एक पेड़ मां के नाम” जैसे जनआंदोलन देश में पर्यावरण संरक्षण के प्रति जनभागीदारी को सशक्त बना रहे हैं तथा हरित भारत के निर्माण को नई दिशा दे रहे हैं।

 

उन्होंने कहा कि शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में हरियाली बढ़ाने, प्रदूषण कम करने तथा आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ एवं सुरक्षित पर्यावरण सुनिश्चित करने हेतु व्यापक जनसहभागिता आवश्यक है।

*विश्व पर्यावरण दिवस पर ग्राम पंचायतों में विशेष ग्राम सभाओं का आयोजन*

0

*विश्व पर्यावरण दिवस पर ग्राम पंचायतों में विशेष ग्राम सभाओं का आयोजन*

दंतेवाड़ा, । विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर जिले की समस्त ग्राम पंचायतों में विशेष ग्राम सभाओं का आयोजन किया गया। इस दौरान ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम-2026 का वाचन कर ग्रामीणों को इसके प्रावधानों की विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई तथा नियमों का कड़ाई से पालन करने के लिए प्रेरित किया गया।

 

ग्राम सभाओं में स्रोत स्तर पर कचरा पृथक्करण (सोर्स सेग्रिगेशन) के अंतर्गत सूखा, गीला, सेनेटरी एवं विशेष प्रकार के कचरे को अलग-अलग एकत्रित करने, उनके उचित निपटान एवं पुनर्चक्रण की प्रक्रिया पर चर्चा की गई। साथ ही स्वच्छता व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने हेतु यूजर चार्ज लागू करने संबंधी प्रस्ताव भी पारित किए गए। कार्यक्रम के दौरान पर्यावरण संरक्षण के महत्व पर प्रकाश डालते हुए सार्वजनिक स्थलों पर वृक्षारोपण एवं श्रमदान किया गया तथा “स्वच्छ एवं हरित पंचायत” का संदेश दिया गया। विशेष ग्राम सभाओं में सरपंच, पंच, सचिव तथा बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।