Home Blog Page 128

*विश्व पर्यावरण दिवस पर नेरली सीआरपीएफ 230वीं बटालियन परिसर में हुआ वृक्षारोपण कार्यक्रम*

0

*विश्व पर्यावरण दिवस पर नेरली सीआरपीएफ 230वीं बटालियन परिसर में हुआ वृक्षारोपण कार्यक्रम*

 

500 पौधों का रोपण कर पर्यावरण संरक्षण का दिया गया संदेश

 

दंतेवाड़ा, । विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर नेरली स्थित सीआरपीएफ 230वीं बटालियन, बचेली परिसर में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों तथा सीआरपीएफ के अधिकारियों एवं जवानों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस अवसर पर परिसर एवं आसपास के क्षेत्र में कुल 500 पौधों का रोपण किया गया। कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष श्री नंदलाल मुड़ामी, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती पायल गुप्ता, जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सुनीता भास्कर सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। वहीं प्रशासन की ओर से कलेक्टर श्री देवेश कुमार ध्रुव, वनमंडलाधिकारी (डीएफओ) श्री रामकृष्ण रंगनाथा वाय तथा विभिन्न विभागों के अधिकारी भी शामिल हुए।

 

इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण आज की सबसे बड़ी आवश्यकता है तथा वृक्षारोपण जलवायु संतुलन बनाए रखने का प्रभावी माध्यम है। सीआरपीएफ के जवान देश की आंतरिक सुरक्षा के साथ-साथ सामाजिक सरोकारों और पर्यावरण संरक्षण के कार्यों में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। वृक्षारोपण, जल संरक्षण एवं स्वच्छता जैसे अभियानों के माध्यम से समाज में सकारात्मक संदेश प्रसारित किया जा सकता है। कार्यक्रम के दौरान सभी उपस्थित जनों ने अधिक से अधिक पौधे लगाने एवं उनके संरक्षण का संकल्प लिया। अधिकारियों ने कहा कि लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल सुनिश्चित की जाएगी ताकि वे भविष्य में हरित पर्यावरण के निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान दे सकें। वृक्षारोपण अभियान के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने का भी प्रयास किया गया।

*खरीफ सीज़न के लिए समिति केंद्र में किसानों को समय पर मिल रहा उर्वरक*

0

*खरीफ सीज़न के लिए समिति केंद्र में किसानों को समय पर मिल रहा उर्वरक*

 

बिना किसी परेशानी मिला खाद, किसान श्री रेवाराम सिन्हा ने सराही उर्वरक वितरण व्यवस्था

 

आशीष कश्यप प्रधान संपादक रायपुर, / राज्य शासन की किसान हितैषी पहल और कृषि विभाग की सतत निगरानी के परिणामस्वरूप किसानों को खरीफ सीजन के लिए आवश्यक उर्वरकों की सुगम उपलब्धता सुनिश्चित की जा रही है। सहकारी समितियों के माध्यम से किसानों को निर्धारित प्रक्रिया के तहत समय पर खाद उपलब्ध कराया जा रहा है, जिससे खेती-किसानी की तैयारियों को गति मिली है।

 

जिले के विकासखंड अभनपुर अंतर्गत ग्राम पंचायत पचेड़ा के किसान श्री रेवाराम सिन्हा ने उर्वरक वितरण व्यवस्था पर संतोष व्यक्त करते हुए बताया कि उन्हें समिति केंद्र में बिना किसी परेशानी के आवश्यक खाद उपलब्ध हो गया। उन्होंने कहा कि समिति पहुंचने पर निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार उनका परमिट तत्काल जारी किया गया तथा आवश्यक उर्वरक भी आसानी से प्राप्त हो गया।

 

किसान श्री रेवाराम सिन्हा ने बताया कि उनके पास लगभग नौ एकड़ कृषि भूमि है। उन्होंने बताया कि समिति से उन्हें खेती की आवश्यकता के अनुसार 8 बोरी डीएपी, 16 बोरी यूरिया एवं 20 बोरी एसएसपी (सिंगल सूपर फॉस्फेट) खाद प्राप्त हुआ है। समय पर उर्वरक उपलब्ध होने से फसल प्रबंधन में सुविधा होगी और उत्पादन बढ़ाने में मदद मिलेगी। उन्होंने कहा कि वर्तमान व्यवस्था के तहत समिति केंद्र में उर्वरक प्राप्त करने में किसी प्रकार की कठिनाई का सामना नहीं करना पड़ा। पारदर्शी और सुव्यवस्थित वितरण प्रणाली से किसानों का समय बच रहा है तथा खेती की तैयारियां समय पर पूरी हो पा रही हैं।

 

श्री सिन्हा ने कहा कि किसानों की जरूरतों को ध्यान में रखकर की गई व्यवस्थाओं से खेती-किसानी के कार्यों में काफी सुविधा हुई है। राज्य शासन द्वारा किसानों को समय पर कृषि आदान उपलब्ध कराने के प्रयासों का सीधा लाभ ग्रामीण अंचलों के किसानों को मिल रहा है।

*विश्व साईकिल दिवसोत्सव पर 7 जून को होगा विशाल साईकिल रैली का आयोजन*

0

*विश्व साईकिल दिवसोत्सव पर 7 जून को होगा विशाल साईकिल रैली का आयोजन*

 जबलपुर। भारतीय खेल प्राधिकरण, भारतीय साइकलिंग महासंघ और फिट इंडिया के संयुक्त तत्वावधान में विश्व साईकिल दिवस के उपलक्ष में 7 जून को सुबह 6 बजे से रानीताल स्पोर्ट्स काम्प्लेक्स में भव्य साईकिल रैली का आयोजन किया जा रहा हैं।

 

प्रधानमंत्री की फिट इंडिया के नारे को सार्थक बनाने की पहल को सम्पूर्ण भारत वर्ष में साईकिल रैली का आयोजन 7 जून को एक साथ मनाया जायेगा। आयोजन कर्ता संस्थाओं ने संस्कारधानी के समस्त खिलाड़ियों और नागरिकों से विनम अपील की है कि इस भव्य साईकिल रैली में ज्यादा से ज्यादा संख्या में भाग लेकर इसे सफल बनाने में अपना सहयोग प्रदान करें। यह साईकिल रैली एक प्रतियोगिता न होकर एक उत्सव के रूप में आयोजित की जा रही हैं। इस रैली का मुख्य उ‌द्देश्य लोगों को फिट रहने के साथ-साथ साईकिल चालन के प्रति जागरूक करना इसके लाभों से अवगत कराना हैं।

साईकिल रैली 7 जून की सुबह 6 बजे रानीताल स्पोर्ट्स काम्प्लेक्स से प्रारम्भ होकर मदनमहल, होम साइंस कालेज रोड, यातायात चौक, गोल बाजार होते हुए रानीताल स्पोर्ट्स काम्प्लेक्स में समाप्त होगी। जबलपुर से पंकज जैन की रिपोर्ट

*कृषि विभाग की एक और बड़ी कारवाई, 1372 बोरी खाद जब्त* 

0

*कृषि विभाग की एक और बड़ी कारवाई, 1372 बोरी खाद जब्त* 

 मनोज साहू ब्यूरो जांजगीर चांपा :-श्री राकेश शर्मा, उप संचालक कृषि जिला जांजगीर-चाम्पा के निर्देश पर जिले में लगातार निजी कृषि केन्द्रों का निरीक्षण कर उर्वरक वितरण में अनियमितता पाये जाने पर कारवाई की जा रही है। इसी तारतम्य में आज दिनांक 05.06.2026 को उप संचालक कृषि को मिली सूचना के आधार पर जिले के 02 उर्वरक विक्रेताओं के यहाँ 1372 बोरी उर्वरक जब्ती की कारवाई की गई। जिसमें मेसर्स सुरेश कुमार अग्रवाल ग्राम पोड़ी विकासखण्ड नवागढ़ में 1000 बोरी सिंगल सुपर फास्फेट, 272 बोरी एन.पी.के. और मेसर्स पटेल खाद भण्डार ग्राम तुस्मा में 100 बोरी यूरिया का विक्रेता द्वारा क्रय बिल प्रस्तुत नही किये जाने, स्टाक रजिस्टर संधारित न करने एवं पोस मशीन में दर्शित मात्रा का गोदाम में भण्डारित मात्रा से मिलान न होने पर उर्वरक विक्रेता के गोदाम में भण्डारित उर्वरक को उर्वरक गुण नियंत्रण आदेश 1985 के तहत् जब्ती की कारवाई की गई।

उप संचालक कृषि श्री राकेश शर्मा ने बताया कि आगामी खरीफ सीजन के मद्देनजर किसानों को सुचारू रूप से खाद की उपलब्धता सुनिश्चित कराने और उर्वरकों की कालाबाजारी पर अंकुश लगाने के लिए विभाग द्वारा लगातार बड़ी कारवाई की जा रही है एवं किसी भी प्रकार की अनियमितता पाये जाने पर आगे भी कठोर कारवाई की जावेगी।

*ग्राम करही में खुला पुलिस सहायता केंद्र, SP श्री विजय कुमार पाण्डेय एवं श्री प्रफुल्ल ठाकुर ने किया शुभारंभ*  

0

 

* *ग्राम करही में खुला पुलिस सहायता केंद्र, SP श्री विजय कुमार पाण्डेय एवं श्री प्रफुल्ल ठाकुर ने किया शुभारंभ*  

 

* *24 घंटे मिलेगी त्वरित मदद, अपराध नियंत्रण को मिली नई ताकत*

 

 मनोज साहू ब्यूरो जांजगीर चांपा :- *जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीणों की मौजूदगी में हुआ लोकार्पण, शक्ति जिले के SP श्री प्रफुल्ल ठाकुर, ASP जांजगीर श्री उमेश कश्यप संयुक्त कलेक्टर सक्ति अरुण सोम सहित बिर्रा सरपंच एवं करही सरपंच भी रहे उपस्थित_*

 

* *असामाजिक तत्वों में बढ़ेगा कानून का खौफ, स्टाफ को संवेदनशीलता के निर्देश_*

 

* **05 जून विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर पुलिस सहायता केंद्र में जनप्रतिनिधियों एवं पुलिस अधिकारियों द्वारा बृहद स्तर पर वृक्षारोपण किया गया*

 

जिले के थाना बिर्रा क्षेत्र के ग्राम करही में बढ़ते अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने और आमजन को त्वरित पुलिस सहायता उपलब्ध कराने के उद्देश्य से ग्राम करही में पुलिस सहायता केंद्र का शुक्रवार को SP जांजगीर चांपा द्वारा भव्य शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर शक्ति जिले के SP श्री प्रफुल्ल ठाकुर एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जांजगीर श्री उमेश कुमार कश्यप भी उपस्थित रहे।

 

*पुलिस अधीक्षक श्री विजय कुमार पाण्डेय IPS* ने विधिवत फीता काटकर सहायता केंद्र का उद्घाटन किया। इस अवसर पर क्षेत्र के जनप्रतिनिधि, सरपंच, पंचगण एवं बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

 

*अब मौके पर मिलेगी मदद*

 

एसपी श्री पाण्डेय ने कहा कि यह केंद्र बिर्रा क्षेत्र में शांति और कानून व्यवस्था को और सुदृढ़ करेगा। अब ग्रामीणों को छोटी-बड़ी घटना की सूचना देने या पुलिस मदद के लिए थाना-चौकी तक नहीं जाना पड़ेगा। पुलिस सहायता केंद्र से अपराधों पर त्वरित कार्रवाई होगी और असामाजिक तत्वों में कानून का खौफ बढ़ेगा।

 

*24 घंटे तैनात रहेगा पुलिस बल*

 

पुलिस सहायता केंद्र में 24 घंटे पुलिस बल की तैनाती रहेगी ताकि आमजन को तत्काल सहायता मिल सके। ग्रामीणों ने पुलिस की इस पहल का स्वागत करते हुए इसे क्षेत्र के लिए बड़ी सौगात बताया।

 

*शुभारंभ* के बाद एसपी जांजगीर श्री विजय कुमार पाण्डेय, शक्ति जिले के SP श्री प्रफुल्ल ठाकुर एवं एएसपी श्री उमेश कुमार कश्यप ने पुलिस सहायता केंद्र का निरीक्षण कर स्टाफ को जनता से संवेदनशील व्यवहार करने और हर शिकायत पर त्वरित एक्शन लेने के निर्देश दिए।

*एक पेड़ माँ के नाम अभियान के तहत वृक्षारोपण “*

0

तीजराम साहू ब्यूरो मुंगेली/ देश के यशस्वी प्रधानमंत्री माननीय नरेन्द्र मोदी जी के महत्वाकांक्षी अभियान ‘एक-पेड़-माँ-के -नाम’ अभियान के तहत विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर एवं 12 साल विश्वास के, विकास के, जनकल्याण के अंतर्गत हरित बनाने व आस पास हरियाली लाने को अपनी जिम्मेदारी समझते हुए पौधारोपण व वृक्षारोपण किया। इस अवसर पर भाजपा किसान मोर्चा जिला आईटी सेल प्रभारी अरविन्द सिंह राजपूत, सनराइज क्रिकेट सोसायटी के कोच जलेश यादव, रमेश साहू, कलेश्वर बर्मन, गौकरण डिंडोले प्रशांत सिंह ठाकुर ने भी अभियान में भाग लेकर वृक्षारोपण किया और मुंगेली जिले व पर्यावरण को हरित व प्रदूषण रहित रखने का संदेश दिया।

*एंड्रुज वार्ड क्रमांक 19 में पर्यावरण दिवस पर हुआ वृक्षारोपण*

0


तीजराम साहू ब्यूरो मुंगेली। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर एंड्रुज वार्ड क्रमांक 19 में युवा पार्षद रोशन सोनी द्वारा अपने साथियों एवं वार्डवासियों के साथ वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान अगर नदी के किनारे पीपल का पौधा लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया।
युवा पार्षद रोशन सोनी ने कहा कि वर्तमान समय में पेड़ों की लगातार कटाई के कारण पर्यावरण असंतुलित हो रहा है तथा ऑक्सीजन की कमी भी महसूस की जा रही है। ऐसे में प्रत्येक व्यक्ति को अपने आसपास जहां भी उचित स्थान मिले वहां कम से कम एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए और उसे वृक्ष बनने तक उसकी देखभाल करनी चाहिए।
उन्होंने वार्डवासियों से अधिक से अधिक वृक्षारोपण करने की अपील करते हुए कहा कि पेड़-पौधे हमारे जीवन का आधार हैं और आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ वातावरण बनाए रखना हम सभी की जिम्मेदारी है।
इस अवसर पर श्याम साहू LIC अधिकारी,बिहारी साहू, राजू साहू, रामकुमार साहू,राकेश सोनकर, अजय साहू एवं अंकित जायसवाल सहित वार्ड के वरिष्ठजन एवं सहयोगी साथी उपस्थित रहे।

*भीमराव अम्बेडकर आवासीय विद्यालय परिसर में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर पर्यावरण संरक्षण एवं संवर्धन कार्यक्रम का आयोजन किया गया।*

0

तीजराम साहू ब्यूरो मुंगेली:- डाॅ. भीमराव अम्बेडकर शिक्षण संस्थान द्वारा  जिसमें संस्थाध्यक्ष राजेन्द्र दिवाकर, व्यवस्थापक एवं सचिव एच.आर.भास्कर, वन विभाग के प्रतिनिधि एन.के.गहरवार एवं स्टाफ, विद्यालय के प्राचार्य आशा दिवाकर, संस्था के पदाधिकारी एवं सदस्यगण तथा शिक्षक-शिक्षिकाओं द्वारा अपने-अपने गांव घर से लाये गए पानी को एक बाल्टी में तथा खाद एवं मिट्टी को एक धमेला में एकत्रित कर तथा हाथ लगाकर महापंचामृत एवं महाखाद बनाया गया। वृक्ष के चारो तरफ साफ-सफाई एवं खुदाई कर महाखाद तथा महापंचामृत सींचा गया। सभी ने वृक्ष के चारों तरफ सुरक्षा कवच के रूप खड़े होकर पर्यावरण संरक्षण एवं संवर्धन के संबंध में ’वन है तो जीवन है, जल है तो कल है,

पर्यावरण बचाना है-जीवन सफल बनाना है। पर्यावरण है-तो हम हैं। पर्यावरण संरक्षण-हम करेंगे हम करेंगे।’ के नारे लगाये गये तथा वृक्ष लगाने का संकल्प लिया गया। अंत में मां के नाम अपने-अपने साथ लाये गये फलदार एवं छायादार पौधों को परिसर में रोपे गये। सर्वप्रथम अधिक से अधिक वृक्ष लगाने, जल संरक्षण, ऊर्जा संरक्षण व पौध संरक्षण के साथ पर्यावरण संरक्षण के बारे में बारी-बारी से सभी ने विचार रखा। पानी के सदुपयोग करने व वाटर रिसाइकल कर उपयोग करने पर जोर दिया। संस्थाध्यक्ष राजेन्द्र दिवाकर ने कहा कि जिस तरह से पानी का दूरूपयोग हो रहा है और अनावश्यक पेड़ कटाई हो रही है उसे रोका जाना चाहिए। पेड़ लगाकर फोटो खिंचाने तक सीमित न रहें बल्कि अधिक से अधिक पेड़ लगाकर बढ़ने तक संरक्षण दें। और हम प्रेरक का कार्य करें। हमने संकल्प लिया है कि हम पर्यावरण संरक्षण एवं संवर्धन के लिए कार्य करते रहेंगे। जल, जंगल और जमीन के संरक्षण और संवर्धन करने से मानव समाज का कल्याण होगा

अन्यथा भविष्य में जल स्तर की कमी से सुखे की स्थिति, तापमान में वृद्धि जैसी भयावह स्थिति का सामना करना पड़ेगा। आओ हम सब मिलकर इस दिशा में कार्य करें। कार्यक्रम का संचालन उपप्राचार्य छत्रपाल डाहिरे ने की। इस अवसर पर योगकुमार पाटले, राजेश दिवाकर, वेदराम चतुर्वेदी, एन.डी. जोगांश, जे.आर.साहू, राहूल पात्रे, नरेश कुमार, टकेश्वर साहू, डिगेश्वर, पेंढारकर, जसवंत चतुर्वेदी, लीला पात्रे, नीलू जांगड़े, भुवनेश्वरी खांडे, आराध्या,अनुष्का आदि उपस्थित रहे।

*पर्यावरण संरक्षण के लिए किया गया आज का प्रयास बनेगा सुखमय भविष्य की कुंजी*

0

पर्यावरण संरक्षण के लिए किया गया आज का प्रयास बनेगा सुखमय भविष्य की कुंजी

0.महात्मा गांधी नरेगा योजना से पर्यावरण संरक्षण के साथ रोजगार और आजीविका को मिल रही नई दिशा।

0.जल संरक्षण और वृक्षारोपण के कार्यों पर जोर।

हिमांशु सिंह ठाकुर:- ब्यूरो रिपोर्ट छत्तीसगढ़।

ब्यूरो रायपुर/कवर्धा:- बिन पानी सब सुन, यह सिर्फ एक कहावत नहीं अपितु प्रमाणित तथ्य है कि पृथ्वी पर रहने वाले सभी जीव-जंतुओं, पेड़, पौधे, पक्षियों एवं मनुष्यो के लिए पानी ही जीवन है बिना पानी के पृथ्वी पर किसी भी जीव का जीवन कल्पना से परे हैं पृथ्वी में कुल भू-भाग मात्र 21% ही है बाकी 79% क्षेत्र पानी से घिरा हुआ है।लेकिन इस 79% में सिर्फ 3% ही मीठा जल है और उसमें से भी मात्र एक प्रतिशत पानी ही पीने के योग्य है पानी से न सिर्फ पर्यावरण और जीवन जुड़ा हुआ है बल्कि इसके साथ पूरी अर्थव्यवस्था भी जुड़ी हुई है भारत जैसे कृषि प्रधान देश में जहां की 70% आबादी ग्रामीण क्षेत्रों में निवासरत है और जिनका मूल पेशा कृषि है उनके लिए पानी सबसे महत्वपूर्ण घटक है पर्यावरण संतुलन और पानी की उपलब्धता एक दूसरे का पर्याय है दिनों दिन गिरता भू-जल स्तर,जल संरक्षण में कमी,कम होते वन क्षेत्रो और वर्षा पर निर्भरता ने इस समस्या को और भी विकराल बना दिया है आज की स्थिति में यदि पर्यावरण संतुलन और वर्ष जल का संरक्षण नहीं किया गया तो आने वाली पीढियो के लिए पीने के पानी की कमी हो जाएगी।ऐसे में पर्यावरण और जल संरक्षण बहुत चुनौती पूर्ण हो जाता है।कबीरधाम जिले को भविष्य के इस संकट से बचाने व्यापक तैयारियां की जा रही है और पर्यावरण संरक्षण की दिशा में इस समस्या का समाधान महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना से निकाला जा रहा है।

*महात्मा गांधी नरेगा अंतर्गत हो रहे कार्यों पर एक नजर …….*

*1) जल संवर्धन के कार्य* कबीरधाम जिले के सभी 471 ग्राम पंचायतो में महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना द्वारा जल संरक्षण करते हुए गिरते भू-जल स्तर को बढ़ाने विभिन्न प्रकार के कार्य हो रहे हैं इन कार्यों से एक ओर ग्रामीणों को बड़ी मात्रा में रोजगार मिल रहा है तो वहीं दूसरी ओर आजीविका के नए साधन उपलब्ध हो रहे हैं जन भागीदारी से अबतक 178245 सोकपीट का निर्माण किया गया है साथ ही 112 अमृत सरोवर, 404 आजीविका डबरी, 5000 से अधिक कंटूर ट्रेंच,652 रिचार्ज पीट, 11 गेबियन निर्माण,515 कच्ची नाली, 435 तालाब गहरीकरण, 177 हितग्राही मूलक सिंचाई कूप, 20 नवा तारिया, 121 नाला पुनरुद्धार कार्य हो रहा है इसके साथ सार्वजनिक डाबरी 75, सामुदायिक कूप 9, नेहरो का नवीनीकरण 7, रिटर्निंग वॉल 85, चेक डैम 152 एवं सामुदायिक ग्रे वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट 76 बन रहे है।

*2) वृक्षारोपण के कार्य*

CLF द्वारा कुल 20419 पौधे रोपित जिसमे-बोडला .8465 कवर्धा , 2843, पंडरिया 5214, स.लोहारा 3897।

3) एक पेड़ माँ के नाम में निःशुल्क पौधा वितरण – 112948।

4) जन सहभागिता से वृक्षारोपण हेतु वितरित कुल पौधे 553500 जिसमे बोडला 150000, कवर्धा 150000, पंडरिया 163500 एवं स.लोहारा 90000।

5) वन विभाग को स्वीकृत नर्सरी जिसमे बोडला 150000, पंडरिया 90000, स.लोहारा 30000।

6) उद्यानिकी विभाग को नर्सरी के लिए स्वीकृत 180000 ,बोडला 9000, कवर्धा 90000।

7) कृषि विज्ञान केंद्र को स्वीकृत नर्सरी कवर्धा 70000।

*अन्य योजनाओं के प्रयासों पर एक नजर*

*1) प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण*-

कबीरधाम जिले में अभी तक 81000 से अधिक प्रधानमंत्री आवास का निर्माण पूरा हो गया है सभी घरों में सोखता गड्ढा बनाए जाने के लिए हितग्राही को प्रेरित किया जा रहा है हजारों हितग्राहियों ने अपने घरों में सोखता गड्ढा का निर्माण पूर्ण कर लिया है।

*2) राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन बिहान योजना*-

समूह की दीदियों द्वारा पांच प्रतिशत मॉडल अंतर्गत सोकपिट का निर्माण कर जल संरक्षण के लिए सभी को प्रेरित कर रही है 5 प्रतिशत मॉडल के रूप में स्व सहायता समूह की दीदियों द्वारा अपने घरों एवं खेतों में सोकपिट का निर्माण कर रही है इस अभियान में अभी तक 30000 से अधिक सोकपिट का निर्माण हो चुका है यह कार्य स्व प्रेरणा एवं जन भागीदारी से हो रहा है तथा ग्रामीण महिलाएं 2×2×1 फीट का सोकपिट उपयुक्त स्थानो पर अपने परिवार के साथ श्रमदान करते हुए बना रही है।

*3) स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण*-

योजना में जन भागीदारी से गांव के सभी प्रमुख जल स्रोतों के स्थलों जिसमें तालाब,डबरी, अमृत सरोवर हैंड पंप आदि स्थानों में साफ सफाई का कार्य किया जा रहा है लोगों को घर-घर जागरूक किया जा रहा है कि वह जल संरक्षण में अपनी भागीदारी निभाएं।

*घरों में बने सोखता गड्ढा से बड़ी मात्रा में होगा जल संग्रहण :कलेक्टर गोपाल वर्मा*

जिले के ग्रामीण अंचलों में मोर गांव मोर पानी महा अभियान अंतर्गत जल संरक्षण के लिए अलग-अलग प्रकार के स्ट्रक्चरों का निर्माण हो रहा है साथ ही हम प्रयास कर रहे हैं कि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत निर्मित होने वाले सभी घरों में हितग्राही पानी बहने वाले उपयुक्त स्थानो पर सोखता गड्ढा का निर्माण करे जिससे वर्षा जल का बड़ी मात्रा में संग्रहण होगा जिससे पर्यावरण संतुलन में मदद मिलेगी इसके लिए जागरूकता अभियान भी चलाया जा रहा है मै सभी नागरिकों से अपील करता हूं कि अपने घरों में रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम जरूर बनाये और इस वर्षा ऋतु अधिक से अधिक पौधारोपण स्वयं करें और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करें जल संरक्षण का अभियान तभी सफल होगा जब सभी मिलकर इसके लिए प्रयास करेंगे।

*जिले के भौगोलिक परिस्थितियों को देखते हुए पर्यावरण संरक्षण का कार्य जोरों पर: अभिषेक अग्रवाल*

कबीरधाम जिला वृष्टि छाया क्षेत्र में होने के कारण असामान्य वर्षा ऋतु से प्रभावित रहता है स्थानीय परिस्थितियों के अनुसार छोटे-बड़े स्ट्रक्चर का निर्माण वर्षा जल को रोकने के लिए हो रहा है हमें उम्मीद है कि इन निर्माण कार्यों से हजारों घन मीटर पानी का संचय होगा इससे गिरते भू-जल स्तर को रोकने में मदद मिलेगी और इसका लाभ स्थानीय आबादी को होगा बड़ी मात्रा में जल का संग्रहण होने से सिंचाई सुविधाओं का विस्तार होगा और इससे स्थानीय कृषकों को आगे बढ़ने का मौका मिलेगा 5 जून को जिले के सभी ग्राम पंचायतो में ग्राम सभा का आयोजन भी होगा ग्राम सभा के दौरान जल संरक्षण और वृक्षारोपण के महत्व को ग्रामीणों के समक्ष रखा जा रहा है ग्रामीणों को प्रेरित किया जाएगा कि आगामी वर्षा ऋतु में सब इस दिशा में अपना सहयोग जरूर दे।

————————————–

*बरसात से पहले नगर पालिका ने कसी कमर, सफाई अभियान जारी बरसात पूर्व बड़े नाला-नालियों की सफाई शुरू*

0

बरसात से पहले नगर पालिका ने कसी कमर, सफाई अभियान जारी बरसात पूर्व बड़े नाला-नालियों की सफाई शुरू

0.नगर पालिका अध्यक्ष चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी ने सफाई व्यवस्था को लेकर दिये कड़े निर्देश।

हिमांशु सिंह ठाकुर:- ब्यूरो रिपोर्ट छत्तीसगढ़।

ब्यूरो रायपुर/कवर्धा:- नगर पालिका परिषद कवर्धा द्वारा आगामी वर्षाऋतु को ध्यान में रखते हुए शहर में बरसात पूर्व नाला-नालियों की साफ-सफाई किया जा रहा है नगर पालिका अध्यक्ष चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी ने बताया कि प्रत्येक वर्ष बरसात के दौरान जलभराव की समस्या को रोकने के लिए पूर्व तैयारी के रूप में नाला-नालियों की सफाई कार्य कराया जाता है इस वर्ष भी शहर के सभी प्रमुख नालों, नालियों की सफाई का कार्य समयबद्ध तरीके से कराया जा रहा है सफाई के दौरान निकाले जा रहे कचरे को तत्काल उठाये जाने हेत निर्देशित किया गया है ताकि लोगों को समस्याओं का सामना करना ना पड़े बारिश का पानी बिना किसी रुकावट के नालों के माध्यम से बाहर निकल सके तथा सड़कों गलियों एवं अन्य रिहायशी क्षेत्रों में बरसात के पानी का भराव न हो इसके लिए सफाई कार्यों की नियमित निगरानी भी की जा रही है

*बरसात के समय ना हो परेशानी-च्रदप्रकाश चंद्रवंशी*

नगर पालिका अध्यक्ष चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी ने सफाई अधिकारी कर्मचारियों को निर्देशित किया है कि प्रतिदिन वार्ड एवं शहर के प्रमुख मार्गो के नालियों की सफाई करें ताकि लोगों को बरसात के समय बरसाती पानी से परेशानियों का सामना करना ना पड़ें साफ-सफाई में लापरवाही किसी तरह से ना करे वार्ड के नागरिकों, शहर के प्रमुख स्थानों पर साफ-सफाई के दौरान लोगों से चर्चा कर सहयोग लें ताकि सफाई कार्य सुनियोजित ढंग से हो सके साफ-सफाई के दौरान नालियों के उपर बने चबुतरा को हटाया जाकर सफाई करें नालियों के उपर स्लैब को हटाये जाने हेतु निर्देशित किया एवं नाली के उपर चबुतरा निर्माण किये जाने वाले के खिलाफ कार्यवाही करने भी निर्देशित किया।

*नगर पालिका अध्यक्ष चंद्रप्रकाश ने की अपील*

नगर पालिका अध्यक्ष चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी ने कवर्धा शहर के नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि शहर को स्वच्छ एवं जलभराव मुक्त बनाए रखने मे लिए सभी का सहयोग आवश्यक है उन्होंने लोगों से नालियों एवं सार्वजनिक स्थानों पर कचरा प्लास्टिक एवं अन्य सामग्री सड़क पर नहीं फेंकने का निवेदन किया नगर पालिका परिषद कवर्धा शहरवासियों को बेहतर नागरिक सुविधाएं उपलब्ध कराने तथा वर्षाऋतु के दौरान किसी प्रकार की असुविधा न हो इसके लिए लगातार कार्य कर रही है।

————————————–