More

    *पुलिस चौकी कुलां ने 6.21 ग्राम हेरोइन सहित एक आरोपी को किया काबू*

    *पुलिस चौकी कुलां ने 6.21 ग्राम हेरोइन सहित एक आरोपी को किया काबू*

     

    – नशा तस्करी के खिलाफ कार्रवाई, एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज

    टोहाना, पुलिस चौकी कुलां की टीम ने नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए धारसूल कलां निवासी कर्मजीत सिंह पुत्र जरनैल सिंह को 6.21 ग्राम हेरोइन सहित काबू किया है। आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश किया जाएगा।

    पुलिस चौकी कुलां प्रभारी सहायक उपनिरीक्षक जतिन्द्र सिंह ने बताया कि वह अपनी टीम के साथ नशीले पदार्थों की रोकथाम एवं अपराध नियंत्रण के लिए गश्त पर थे। इसी दौरान नन्हेड़ी रोड पर धारसूल कलां के पास एक युवक पुलिस टीम को देखकर संदिग्ध अवस्था में खेतों की ओर जाने लगा। शक के आधार पर उसे काबू कर पूछताछ की गई, जिसकी पहचान धारसूल कलां निवासी कर्मजीत सिंह पुत्र जरनैल सिंह के रूप में हुई।

    नियमानुसार कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद आरोपी की तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 6.21 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। पुलिस ने बरामद हेरोइन को कब्जे में लेकर आरोपी के खिलाफ थाना सदर टोहाना में अभियोग संख्या 94, दिनांक 04.06.2026, धारा 21B/61/85 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।

    आरोपी को काबू कर आगामी कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है तथा मामले की जांच जारी है।

    Trending News

    Technology