More

    *थाना भट्टू कलां पुलिस ने मारपीट मामले में दो आरोपियों को किया काबू*

    *थाना भट्टू कलां पुलिस ने मारपीट मामले में दो आरोपियों को किया काबू*

     

    – रास्ते के विवाद को लेकर हमला कर पहुंचाई थी गंभीर चोट

    भट्टू कलां, थाना भट्टू कलां पुलिस ने मारपीट कर गंभीर चोट पहुंचाने के मामले में कार्रवाई करते हुए दैयड़ निवासी जगदीश पुत्र मान सिंह तथा कुलदीप पुत्र मान सिंह को काबू किया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को नियमानुसार काबू करने के बाद जमानत पर रिहा कर दिया।

    थाना भट्टू कलां प्रभारी उपनिरीक्षक राधे श्याम ने बताया कि दैयड़ निवासी राजपाल पुत्र शेर सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि 22 मई 2026 की रात वह अपनी खेत ढाणी पर मौजूद था। इसी दौरान ढाणी तक जाने वाले कच्चे रास्ते को लेकर विवाद हो गया। आरोप है कि जगदीश और कुलदीप ने उसका रास्ता रोककर डंडों से हमला किया, जिससे उसे चोटें आईं। शोर सुनकर उसका भाई रणबीर मौके पर पहुंच गया, जिसे देखकर आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए।

    घायल राजपाल को उपचार के लिए पहले सीएचसी भट्टू कलां तथा बाद में एमएएमसी अग्रोहा में दाखिल करवाया गया।

    उपनिरीक्षक राधे श्याम ने बताया कि मामले की जांच, चिकित्सकीय राय तथा अन्य साक्ष्यों के आधार पर थाना भट्टू कलां में अभियोग संख्या 107 दिनांक 03.06.2026, धारा 115(2), 117(2), 126(2) व 3(5) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया था। जांच के दौरान दोनों आरोपियों की संलिप्तता पाए जाने पर उन्हें काबू किया गया। मामले की आगामी जांच जारी है।

    Trending News

    Technology