Home Blog Page 120

*बिरसा मुंडा आदिवासियों के भगवान- केन्द्रीय गोंड महासभा*

0

*पुरखा के बनाये रूढ़ी,परंपरा व गोंडी संस्कृति पर हुवा मंथन*

तीजराम साहू ब्यूरो मुंगेली धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा के शहादत दिवस के अवसर पर केन्द्रीय गोंड महासभा मुंगेली में याद करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित कर उनके आदर्शों में चलने के लिए आह्वान किया। समय के साथ चलना उत्कृष्ट समाज की पहचान होती है इसी तारतम्य में रूढ़िजन्य परंपरा से युक्त गोंड समाज के द्वारा बड़ादेव ठाना सरगांव में प्रकृति शक्ति बूढ़ा देव की पूजा अर्चना कर कार्यक्रम की शुरुवात की गई। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि वीरेंद्र मरावी जिलाध्यक्ष केन्द्रीय गोंड महासभा मुंगेली, विशिष्ट अतिथि कौशल कुंजाम महामंत्री के. गो. महासभा, जीवन मरावी जिला प्रचार सचिव, रामूलाल श्याम जिला कोषाध्यक्ष के. गो. महासभा, मंजू केशर जिलाध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ के. गो. महासभा, विशेष आमंत्रित अतिथि के रूप में राजा शाह छेदैहा जिलाध्यक्ष गों. ग. पार्टी मुंगेली, डॉ. सूरज सिंह मरई अति. जिलाध्यक्ष गों. ग. पार्टी मुंगेली की उपस्थिति रही।
बता दें कि केंद्रीय गोंड महासभा मुंगेली के द्वारा भगवान बिरसा मुंडा के शहादत दिवस के अवसर पर कार्यक्रम आयोजित कर समाज और देश के लिए किए गए समर्पण की भावना को याद कर उनके बताए गए आदर्शों, जल, जंगल, ज़मीन की रक्षा करने पीछे नहीं हटने का संकल्प लिया। मुंगेली महासभा ने समय के साथ चलने व समाज के अस्तित्व को बनाए रखने समाज के रूढ़िजन्य, रीति नीति पर महामंथन किया गया जिसमें युवाओं को समाज से जोड़ने, नशा से दूर, शिक्षा व व्यवसाय पर जोर, एक रोटी कम खाओ लेकिन बच्चों को पढ़ाओ, मातृ शक्तियों को सम्मान के साथ समाज के विकास में उनकी सहभागिता, समाज की कुरीतियों को दूर करने, आदिवासी संस्कृति को सुरक्षित रखने के साथ सशक्त समाज व राष्ट्र निर्माण पर जोर दिया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि वीरेंद्र मरावी ने अपने उद्बोधन में कहा हम आदिवासी है और इस देश के मूल निवासी है हमें अपने संस्कृति पर गर्व है। समाज संगठित रहे, अपने वीर सपूतों के बताए मार्ग पर समाज को चलने कहा व तीन संस्कार जन्म, विवाह व मृत्यु संस्कार को कम खर्च में सादगी के साथ संपन्न व नेग दस्तूर में कपड़े के जगह रुपया पैसा से परिवार का सहयोग करे इस बात का कड़ाई से पालन करने समस्त समाज को को कहा गया। के. गो. महासभा जिला मीडिया प्रभारी कृष्ण कुमार ध्रुव ने जानकारी देते हुए कहा भगवान बिरसा मुंडा समाज के लिए शहीद हुए जिसके शहादत दिवस के अवसर पर गोंडवाना आदिवासी समाज कार्यक्रम आयोजित कर उनके कार्यों को याद किए। आगे गोंड समाज को संगठित कर सबका सम्मान करते हुए अपने समाज को आगे बढ़ने कहा। इस दौरान नाथू राम ध्रुव प्रवक्ता, शैलेंद्र ध्रुव जनजाति सेवक संघ ब्लॉक अध्यक्ष पथरिया, दीपेश ध्रुव सर्व आदिवासी समाज ब्लॉक अध्यक्ष ( युवा प्रभाग ), कन्हैया छेदैहा, मोहन छेदैहा, भरत पोर्ते, सुखलाल मरकाम, हरिचरण छेदैहा, रामजी मरकाम, रिखीराम मरकाम, डोमन ध्रुव, मोतीराम जगत, लक्ष्मी ध्रुव, राजा ध्रुव, तुलसी ध्रुव, दिलीप जगत, पवन नेताम, श्रवण पोर्ते, रामचरण मरकाम, गुहरा मरावी, लखनू नेताम व भूमका मरकाम सहित जिले भर के सैकड़ों की संख्या में गोंड समाज के पदाधिकारी, महिला, पुरुष व युवा शामिल रहे।

*समाज कल्याण विभाग के वर्मा को मिली डॉक्टरेट उपाधि, जिले का बढ़ाया मान*

0

तीजराम साहू ब्यूरो मुंगेली— समाज कल्याण विभाग संयुक्त जिला कार्यालय मुंगेली में सहायक वर्ग-2 के पद पर कार्यरत लुकेश कुमार वर्मा ने शासकीय सेवा में रहते हुए समाजशास्त्र विषय में पीएचडी (डॉक्टरेट) की उपाधि प्राप्त कर अपने परिवार, गांव और जिले का गौरव बढ़ाया है। उनकी इस उपलब्धि से विभागीय अधिकारियों, कर्मचारियों एवं शुभचिंतकों में हर्ष का माहौल है। वर्मा ने वर्ष 2021-22 में समाजशास्त्र के क्षेत्र में शोध कार्य करने का संकल्प लिया था। शासकीय दायित्वों के साथ-साथ लगातार चार वर्षों तक कठिन परिश्रम, लगन और समर्पण के बल पर उन्होंने अपना शोध कार्य सफलतापूर्वक पूर्ण कर डॉक्टरेट की उपाधि हासिल की। उनकी यह सफलता उन युवाओं और कर्मचारियों के लिए प्रेरणास्रोत है जो नौकरी के साथ उच्च शिक्षा प्राप्त करने का सपना देखते हैं। इस शोध कार्य में शोध निर्देशक डॉ. योगमाया उपाध्याय, डॉ. एन.के. स्वामी (डीन) तथा डॉ. मोहित चेलक, सहायक प्राध्यापक, आईएसबीएम विश्वविद्यालय छुरा, गरियाबंद का महत्वपूर्ण मार्गदर्शन एवं सहयोग प्राप्त हुआ। लुकेश कुमार वर्मा अपने सहज, सरल एवं मिलनसार व्यक्तित्व के लिए जाने जाते हैं तथा सामाजिक गतिविधियों में भी सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं। उनका परिवार शिक्षा के क्षेत्र से जुड़ा हुआ है। उनके पिता एक सेवानिवृत्त शिक्षक हैं, जिनसे उन्हें शिक्षा और अनुशासन की प्रेरणा मिली। प्रारंभिक शिक्षा गांव में प्राप्त करने के बाद उन्होंने हाईस्कूल की शिक्षा लवन हाई स्कूल से पूर्ण की। तत्पश्चात बस्तर विश्वविद्यालय से स्नातक एवं स्नातकोत्तर की उपाधि प्राप्त कर उच्च शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ते रहे। उनकी इस उपलब्धि पर समाज कल्याण विभाग के उप संचालक नदीम काजी सहित कार्यालय के कर्मचारी अशोक जायसवाल, आनंद सोनी, अनिल निर्मलकर, छत्रपाल, दीपक, अभिजीत एवं अन्य सहयोगियों ने बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। साथ ही उनके माता-पिता, गुरुजन, पत्नी, भाई-बहनों एवं परिजनों ने उनकी सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की। लुकेश कुमार वर्मा की यह उपलब्धि इस बात का प्रमाण है कि दृढ़ संकल्प, निरंतर प्रयास और शिक्षा के प्रति समर्पण से किसी भी लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है।

*शिष्यवृत्ति एवं मूलभूत सुविधाओं में विस्तार की मांग को लेकर छात्रावास अधीक्षक संघ ने सौंपा ज्ञापन*

0

तीजराम साहू ब्यूरो मुंगेली छत्तीसगढ़ राज्य स्तरीय छात्रावास अधीक्षक संघ जिला इकाई मुंगेली द्वारा माननीय मुख्यमंत्री जी के नाम से कलेक्टर महोदय को ज्ञापन सौंपा गया। इस ज्ञापन के माध्यम से प्रदेश के छात्रावासों के सुचारू संचालन एवं कार्यरत अधीक्षकों की जमीनी समस्याओं के त्वरित निराकरण की प्रमुखता से मांग की गई है।

संघ द्वारा सौंपे गए ज्ञापन में स्पष्ट किया गया है कि वर्तमान में लगातार बढ़ रही महंगाई के कारण छात्रों को दी जा रही शिष्यवृत्ति और भोजन सहाय की राशि नितांत अपर्याप्त हो चुकी है। इस अल्प राशि में बच्चों को पर्याप्त पोषण और दैनिक आवश्यकता की सामग्रियां उपलब्ध कराना पूर्णतः असंभव होता जा रहा है। अतः बच्चों के बेहतर स्वास्थ्य और उज्ज्वल भविष्य को ध्यान में रखते हुए शासन से आग्रह किया गया है कि शिष्यवृत्ति नियमों की जटिलताओं को दूर कर इस राशि में सम्मानजनक वृद्धि की जाए। साथ ही सभी छात्रावासों में अनुरक्षक मद,आकस्मिकता निधि की राशि में उचित बढ़ोत्तरी की जाए, और कार्यालयीन खर्च, तीज-त्यौहार तथा महापुरुषों की जयंतियां मनाने हेतु उचित वार्षिक अनुदान सभी छात्रावास को प्रदान किया जाए।

प्रशासनिक व्यवस्था एवं कर्मचारियों के हितों पर ध्यानाकर्षण करते हुए संघ ने मांग की है कि गैर-आदिवासी विकासखंडों में भी प्रशासनिक समन्वय के लिए पदोन्नति के माध्यम से ‘खंड संयोजक’ का नवीन पद सृजित किया जाए और प्रमोशन के लिए नियमावली के साथ सीधे क्षेत्र संयोजक,सहायक संचालक के पद पर पदोन्नति हेतु चैनल बनाए जाएं । इसके अतिरिक्त, छात्रावासों के श्रेणीकरण को समाप्त करने, रिक्त पदों पर शीघ्र नियमित भर्ती करने, तथा लंबित मांगों का शीघ्र निराकरण करने हेतु ज्ञापन दिया गया।
इस अवसर पर अधीक्षक संघ मुंगेली के जिला अध्यक्ष श्री धर्मेंद्र निर्मलकर, जिला उपाध्यक्ष गंगोत्री भगत, संरक्षक अश्वनी बंजारे, डी. एल. भास्कर, एच. डी. डहरिया ,सचिव विनय साधु, और कुंदन यादव, विवेक कुमार, तंद्रिमा दास, निकिता शर्मा, ओमप्रकाश राठौर, सुरेंद्र राजपूत, विकास व्यास, गरिमा दुबे सहित कार्यकारिणी के अन्य सदस्य प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

*विकसित भारत संकल्प सम्मेलन में केंद्रीय राज्य मंत्री श्री तोखन साहू ने मोदी सरकार के 12 वर्षों की उपलब्धियों को बताया जनविश्वास और जनकल्याण का स्वर्णिम काल*

0

*विकसित भारत संकल्प सम्मेलन में केंद्रीय राज्य मंत्री श्री तोखन साहू ने मोदी सरकार के 12 वर्षों की उपलब्धियों को बताया जनविश्वास और जनकल्याण का स्वर्णिम काल*

 

 संदीप साहू ब्यूरो बिलासपुर, :-छत्तीसगढ़ – केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य राज्य मंत्री तथा बिलासपुर लोकसभा क्षेत्र के सांसद श्री तोखन साहू ने बिलासपुर स्थित लखीराम अग्रवाल ऑडिटोरियम में आयोजित “12 साल विकास के, विश्वास के, जनकल्याण के — विकसित भारत संकल्प सम्मेलन” में माननीया केंद्रीय राज्य मंत्री श्रीमती सावित्री ठाकुर जी के साथ सहभागिता की।सम्मेलन में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्षों के सेवा, सुशासन, गरीब कल्याण एवं राष्ट्र निर्माण को समर्पित कार्यों तथा विकसित भारत के संकल्प पर विस्तृत चर्चा की गई।

 

इस अवसर पर श्री तोखन साहू ने कहा कि पिछले 12 वर्षों में केंद्र सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं ने देश के करोड़ों नागरिकों के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाने का कार्य किया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना के माध्यम से गरीब परिवारों को पक्के आवास उपलब्ध कराए गए हैं, जबकि प्रधानमंत्री जनधन योजना ने करोड़ों लोगों को बैंकिंग व्यवस्था से जोड़कर वित्तीय समावेशन को नई दिशा दी है।आयुष्मान भारत योजना, प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना, स्वच्छ भारत मिशन, पीएम स्वनिधि योजना, हर घर जल अभियान, डिजिटल इंडिया, किसान सम्मान निधि तथा महिला सशक्तिकरण से जुड़ी योजनाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि इन पहलों ने समाज के प्रत्येक वर्ग को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने का कार्य किया है।

 

श्री साहू ने कहा कि “विकसित भारत” का संकल्प केवल आर्थिक प्रगति तक सीमित नहीं है, बल्कि यह आत्मनिर्भर, समृद्ध, आधुनिक एवं जनभागीदारी आधारित नए भारत के निर्माण का राष्ट्रीय अभियान है। उन्होंने युवाओं, महिलाओं एवं नागरिकों से राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया।

 

सम्मेलन में उपस्थित जनप्रतिनिधियों, कार्यकर्ताओं एवं नागरिकों ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में देश में हुए व्यापक विकास कार्यों एवं जनहितकारी योजनाओं के प्रभाव की सराहना की।कार्यक्रम में विभिन्न जनप्रतिनिधि, पार्टी पदाधिकारी, सामाजिक कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे।

*कलेक्टर बेटी के साथ पहुंचे वृद्धाश्रम, बुजुर्गों को फल-खीर खिलाकर लिया आशीर्वाद*  

0

*कलेक्टर बेटी के साथ पहुंचे वृद्धाश्रम, बुजुर्गों को फल-खीर खिलाकर लिया आशीर्वाद*  

 

देवेश खरे ब्यूरो दमोह*। कलेक्टर प्रताप नारायण यादव मंगलवार को अपनी बेटी के साथ शहर के वृद्धाश्रम पहुंचे। यहां उन्होंने वृद्धजनों के बीच समय बिताया और उनका हालचाल जाना।कलेक्टर ने बुजुर्गों को अपने हाथों से फल और खीर वितरित की। उन्होंने सभी वृद्धजनों से आशीर्वाद लिया और उनके स्वास्थ्य की कामना की। इस दौरान वृद्धाश्रम में रह रहे बुजुर्ग भावुक हो गए। कलेक्टर यादव ने कहा कि बुजुर्ग हमारे समाज की धरोहर हैं। इनकी सेवा करना हमारा कर्तव्य है। उन्होंने बेटी को भी बुजुर्गों के सम्मान और सेवा का संदेश दिया। वृद्धाश्रम प्रबंधन ने कलेक्टर की इस पहल की सराहना की। इस अवसर पर जिला जनसंपर्क अधिकारी वाए.ए.कुरैशी, व्यवस्थापक वृद्ध आश्रम वीरेंद्र असाटी आश्रम के अधिकारी-कर्मचारी भी मौजूद रहे। देवेश खरे संवाददाता जिला दमोह

*वर्मा मोहल्ला चकरभाठा में अवैध रूप से महुआ शराब बिक्री करते हुए एक महिला को चकरभाठा पुलिस ने किया गिरफ्तार।*

0

*वर्मा मोहल्ला चकरभाठा में अवैध रूप से महुआ शराब बिक्री करते हुए एक महिला को चकरभाठा पुलिस ने किया गिरफ्तार।*

 

* महिला के पास से 110 लीटर महुआ शराब कीमती 22000 रुपए किया गया जप्त।

 

* महिला आरोपी के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत की गई कार्यवाही।

 

नाम महिला आरोपी – सत्यवती वर्मा पति स्व. राजेंद्र वर्मा उम्र 35 वर्ष निवासी वार्ड नंबर 09 वर्मा मोहल्ला थाना चकरभाठा जिला बिलासपुर।

 संदीप साहू ब्यूरो बिलासपुर – इस प्रकार है कि दिनांक 08.06.2026 को जरिए मुखबिर से सूचना मिला कि वर्मा मोहल्ला में एक महिला द्वारा भारी मात्रा में महुआ शराब रखकर बिक्री कर रही है कि सूचना पर त्वरित कार्यवाही करते हुए तत्काल थाना स्तर पर टीम बनाकर मुखबिर के बताए स्थान वर्मा मोहल्ला चकरभाठा में रेड कार्यवाही किया गया जहां पर सत्यवती वर्मा नामक महिला के पास से 15-15 लीटर क्षमता वाली 07 नग व 5 लीटर के एक पीले रंग के प्लास्टिक डिब्बा में महुआ शराब कुल 110 लीटर रखा मिला जिसे अभिरक्षा में लेकर पूछताछ किया गया जो उक्त शराब को बिक्री के लिए रखना बताई। जिसे आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के अंतर्गत विधिवत कार्यवाही कर गिरफ्तार किया गया न्यायिक रिमांड पर माननीय न्यायालय पेश किया गया है।

 

🚨 चकरभाठा पुलिस की जनअपील

 

सभी नागरिकों से निवेदन है कि —

👉 अवैध कार्य में लिप्त अपराधियों की सूचना तुरंत स्थानीय थाना या डायल 112 पर दें।

*प्रकरण के पीडिता के साथ पीछा कर छेडखानी करने वाले फरार आरोपी गिरफ़तार*  

0

*प्रकरण के पीडिता के साथ पीछा कर छेडखानी करने वाले फरार आरोपी गिरफ़तार*  

नाम पता आरोपीः-सागर आडिल पिता कुमार बाबू आडिल उम्र 18 वर्ष 06 माह साकिन केशला थाना बिल्हा जिला बिलासपुर (छ0ग0) हा0मु0 ग्राम रलिया थाना मस्तुरी जिला बिलासपुर (छ0ग0)

 

 संदीप साहू ब्यूरो बिलासपुर– मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि पीड़िता ने दिनांक 27/04/26 को लिखित रिपोर्ट दर्ज कराई कि दिनांक 21/02/2026 परीक्षा देने के बाद वापस घर आते समय स्कूल के पास केशला के सागर आडिल मेरा बेज्जती करने की नियत से मेरे बांये हाथ को पकड़ लिया मना करने से अश्लील गाली गलौच देने लगा तब से मेरा पिछा करता है पीड़िता के लिखित रिपोर्ट पर आरोपी के खिलाफ अपराध धारा सदर पंजीबद्ध कर विवेचना मंे लिया गया पीडिता का महिला पुलिस अधिकारी एवं न्यायालय मे कथन कराया गया पीडिता का जन्म निर्धारण संबंधित दस्तावेज प्राप्त किया गया आरोपी सागर आडिल घटना कारित कर फरार था जिसका लगातार गिरफ़तार करने की प्रयास किया जा रहा था आरोपी अपने गिरफ़तारी से बचने के लिए लुकछिप रहा था हालात श्रीमान उ.म.नि एवं वपुअ महोदय रजनेश सिंह(भापुसे) बिलासपुर को अवगत कराकर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदया ग्रामीण मधुलिका सिंह, नगर पुलिस अधीक्षक महोदया सुश्री अनिता प्रभा मिंज के मार्गदर्शन में सायबर सेल के माध्यम से आरोपी का लोकेशन प्राप्त कर आज दिनांक 09/06/26 को आरोपी को पकडा गया थाना लाकर पूछताछ करने पर पीडिता के साथ अपराध घटित करना कबूल किया आरोपी को गिरफ़तार कर दिनांक 09/06/26 को माननीय विशेष न्यायाधीश पास्को न्यायालय बिलासपुर भेजकर रिमाण्ड स्वीकृत कर केन्द्रीय जेल मे दाखिल किया गया।

प्रकरण की उक्त कार्यवाही मे निरीक्षक तोपसिंह नवरंग, उप निरीक्षक जी एल चन्द्राकर, प्र आर 786 अनिल बंजारे, आरक्षक 1390 संतोष मरकाम की अहम भूमिका रहा।

*अकलतरा पहुंचे पूर्व डिप्टी सीएम टी. एस. सिंहदेव*

0

*अकलतरा पहुंचे पूर्व डिप्टी सीएम टी. एस. सिंहदेव*

कार्यकर्ताओं से की मुलाकात

 मनोज साहू ब्यूरो जांजगीर-चांपा,:- जिले के अकलतरा प्रवास पर पहुंचे छत्तीसगढ़ के पूर्व उपमुख्यमंत्री टी एस सिंहदेव ने विभिन्न कार्यकर्ताओं के घर पहुंचकर उनसे मुलाकात की तथा उनका हालचाल जाना। इस दौरान उन्होंने संगठन की गतिविधियों और स्थानीय मुद्दों पर भी चर्चा की।

मीडिया से बातचीत करते हुए सिंहदेव ने कहा कि वे कार्यकर्ताओं से सीधे संवाद स्थापित करने और उनकी समस्याओं व सुझावों को जानने के उद्देश्य से अकलतरा आए हैं। उन्होंने कहा कि पार्टी की मजबूती कार्यकर्ताओं के समर्पण और सक्रियता पर निर्भर करती है, इसलिए समय-समय पर उनसे मिलना और उनका उत्साहवर्धन करना आवश्यक है।

उनके आगमन पर स्थानीय कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से स्वागत किया। इस दौरान बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और पदाधिकारी उपस्थित रहे।

*किसानों को शासकीय दर पर उपलब्ध कराया गया यूरिया, कृषि विभाग की बड़ी कार्रवाई*

0

*किसानों को शासकीय दर पर उपलब्ध कराया गया यूरिया, कृषि विभाग की बड़ी कार्रवाई*

 

 मनोज साहू ब्यूरो जांजगीर-चांपा:-, 9 जून 2026। किसानों को निर्धारित शासकीय दर पर खाद उपलब्ध कराने के उद्देश्य से कृषि विभाग द्वारा बड़ी कार्रवाई की गई है। उप संचालक कृषि राकेश शर्मा के नेतृत्व में जांजगीर स्थित मैसर्स नानकचंद नंद किशोर उर्वरक विक्रय परिसर में निरीक्षण के दौरान यूरिया खाद की बिक्री शासकीय निर्धारित दर से अधिक मूल्य पर किए जाने का मामला सामने आया।

जानकारी के अनुसार, 2 जून 2026 को उप संचालक कृषि स्वयं किसान बनकर दुकान पहुंचे और पाया कि शासकीय दर 266.50 रुपये प्रति बोरी के स्थान पर यूरिया 850 रुपये प्रति बोरी की दर से बेचा जा रहा था। शिकायत की पुष्टि होने पर विभाग ने संबंधित उर्वरक भंडार में उपलब्ध यूरिया खाद को तत्काल जब्त कर लिया।

खरीफ सीजन को देखते हुए किसानों को खाद की कमी न हो और उन्हें उचित मूल्य पर उर्वरक उपलब्ध हो सके, इसके लिए विभाग ने जब्त किए गए यूरिया का वितरण मंगलवार को शासकीय दर 266.50 रुपये प्रति बोरी में किया। वितरण के दौरान लघु, सीमांत एवं मध्यम किसानों को प्राथमिकता दी गई तथा उनकी कृषि भूमि के रकबे के आधार पर खाद उपलब्ध कराया गया।

उप संचालक कृषि राकेश शर्मा ने बताया कि खरीफ सीजन के मद्देनजर किसानों को खाद की सुचारू उपलब्धता सुनिश्चित करने और उर्वरकों की कालाबाजारी तथा अधिक मूल्य पर बिक्री पर रोक लगाने के लिए कृषि विभाग लगातार निगरानी एवं कार्रवाई कर रहा है।

उन्होंने कहा कि किसानों के हितों की रक्षा के लिए भविष्य में भी ऐसे मामलों पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

*राहौद की नन्ही प्रतिभा रिद्धांशी ने बढ़ाया क्षेत्र का गौरव, बनी स्टेट लेवल अबेकस चैंपियन*

0

राहौद की नन्ही प्रतिभा रिद्धांशी ने बढ़ाया क्षेत्र का गौरव, बनी स्टेट लेवल अबेकस चैंपियन

मनोज साहू ब्यूरो जांजगीर चांपा शिवरीनारायण/राहौद। छोटी उम्र में बड़ी उपलब्धि हासिल कर 9 वर्षीय रिद्धांशी साहू ने क्षेत्र का नाम पूरे प्रदेश में रोशन किया है। कक्षा तीसरी की छात्रा रिद्धांशी ने राज्य स्तरीय अबेकस प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए विजुअल कैटेगरी में चैंपियन का खिताब जीता, जबकि लिस्निंग प्रतियोगिता में प्रथम रनर-अप रही।
रायगढ़ के अग्रसेन धाम में आयोजित इस प्रतियोगिता में रिद्धांशी ने अपनी तेज गणनात्मक क्षमता और एकाग्रता का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। उसकी विशेष उपलब्धि यह है कि वह मात्र 10 मिनट में गणित के 200 प्रश्न हल करने की क्षमता रखती है, जो उसकी मेहनत और निरंतर अभ्यास का परिणाम है।
रिद्धांशी ने जांजगीर की अबेकस प्रशिक्षक रेणुका शर्मा के मार्गदर्शन में ऑनलाइन प्रशिक्षण प्राप्त किया। माता-पिता विश्वा साहू और रिंकी साहू बताते हैं कि शुरुआत में वह गणित में सामान्य विद्यार्थियों की तरह थी, लेकिन नियमित अभ्यास और अबेकस प्रशिक्षण ने उसकी सोचने और गणना करने की क्षमता को काफी विकसित कर दिया। आज वह अपने से बड़ी कक्षाओं के विद्यार्थियों को भी गणित में कड़ी चुनौती देती है।

 


प्रशिक्षक रेणुका शर्मा के अनुसार, अबेकस प्रशिक्षण 6 से 13 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों के लिए बेहद लाभकारी है। सप्ताह में दो दिन ऑनलाइन कक्षाओं के माध्यम से नौ स्तरों की विशेष प्रशिक्षण प्रणाली सिखाई जाती है, जिससे बच्चों की गणितीय दक्षता के साथ-साथ सुनने, समझने, याद रखने और लिखने की क्षमता में भी उल्लेखनीय सुधार होता है। फ्लैश कार्ड गतिविधियों और ब्रेन डेवलपमेंट एक्सरसाइज के जरिए बच्चों के मानसिक विकास पर भी विशेष ध्यान दिया जाता है।
रिद्धांशी की इस सफलता से परिवार, विद्यालय और पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर है। उसकी उपलब्धि अन्य बच्चों के लिए प्रेरणा का स्रोत बन रही है और यह साबित करती है कि लगन, मेहनत और सही मार्गदर्शन से छोटी उम्र में भी बड़ी सफलताएं हासिल की जा सकती हैं।