More

    *वर्मा मोहल्ला चकरभाठा में अवैध रूप से महुआ शराब बिक्री करते हुए एक महिला को चकरभाठा पुलिस ने किया गिरफ्तार।*

    *वर्मा मोहल्ला चकरभाठा में अवैध रूप से महुआ शराब बिक्री करते हुए एक महिला को चकरभाठा पुलिस ने किया गिरफ्तार।*

     

    * महिला के पास से 110 लीटर महुआ शराब कीमती 22000 रुपए किया गया जप्त।

     

    * महिला आरोपी के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत की गई कार्यवाही।

     

    नाम महिला आरोपी – सत्यवती वर्मा पति स्व. राजेंद्र वर्मा उम्र 35 वर्ष निवासी वार्ड नंबर 09 वर्मा मोहल्ला थाना चकरभाठा जिला बिलासपुर।

     संदीप साहू ब्यूरो बिलासपुर – इस प्रकार है कि दिनांक 08.06.2026 को जरिए मुखबिर से सूचना मिला कि वर्मा मोहल्ला में एक महिला द्वारा भारी मात्रा में महुआ शराब रखकर बिक्री कर रही है कि सूचना पर त्वरित कार्यवाही करते हुए तत्काल थाना स्तर पर टीम बनाकर मुखबिर के बताए स्थान वर्मा मोहल्ला चकरभाठा में रेड कार्यवाही किया गया जहां पर सत्यवती वर्मा नामक महिला के पास से 15-15 लीटर क्षमता वाली 07 नग व 5 लीटर के एक पीले रंग के प्लास्टिक डिब्बा में महुआ शराब कुल 110 लीटर रखा मिला जिसे अभिरक्षा में लेकर पूछताछ किया गया जो उक्त शराब को बिक्री के लिए रखना बताई। जिसे आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के अंतर्गत विधिवत कार्यवाही कर गिरफ्तार किया गया न्यायिक रिमांड पर माननीय न्यायालय पेश किया गया है।

     

    🚨 चकरभाठा पुलिस की जनअपील

     

    सभी नागरिकों से निवेदन है कि —

    👉 अवैध कार्य में लिप्त अपराधियों की सूचना तुरंत स्थानीय थाना या डायल 112 पर दें।

    Trending News

    Technology