Home Blog Page 121

*हाईटेक बस स्टैण्ड के शुभारंभ से कवर्धा में विकास का नया अध्याय प्रारंभ:- उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा*

0

*हाईटेक बस स्टैण्ड के शुभारंभ से कवर्धा में विकास का नया अध्याय प्रारंभ:- उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा*

 

ब्यूरो रायपुर/कवर्धा:– कवर्धा शहर वासियों को लंबे अर्से बाद हाईटेक बस स्टैण्ड का सौगात मिला छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा सहित उपस्थित अतिथियों ने बस संचालन कार्य का शुभारंभ किया हाईटेक बस स्टैण्ड प्रारंभ होने का 8 वर्षो से इंतजार अब खत्म हुआ कवर्धा वासियों के साथ-साथ बस ऑपरेटरों ने बस संचालन का शुभारंभ होने से खुशी जताई उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कवर्धावासियों के साथ-साथ उपस्थित बस ऑपरेटरों, संचालकों, टैक्सी, ऑटो चालकों को बधाई व शुभकामनाएं दी तथा आज का दिन कवर्धा के लिए स्वर्णिम दिन बताया।

 

*हमने बनाया है हम ही संवारेगें, चरितार्थ हुआ-विजय शर्मा*

 

उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने शुभारंभ के अवसर पर कहा कि कवर्धा शहर के विस्तार का आज नया अध्याय प्रारंभ हुआ है उन्होंने कहा कि हमने बनाया है हम ही संवारेंगे का कथन आज चरितार्थ हो रहा है पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह की सोच कर निर्णय से इसको बनाने का निर्णय लिया ओर तैयार किया गया और आज से इसका संचालन प्रारंभ हो रहा है उन्होंने कहा कि बस स्टैंड में सुगम आने जाने के लिए घोटिया रोड का निर्माण किया गया है और इसके निर्माण में कवर्धा के लोगो से निवेदन किया गया कवर्धा शहर के विस्तार के लिए यहां की जनता ने सहयोग किया और सड़क तैयार किया गया आज उसी का परिणाम है कि नया बस स्टैंड प्रारंभ हुआ है उन्होंने कहा कि पुराना बस स्टैंड के खाली हो जाने पर उसका भी उपयोग किया जाएगा महिलाओं के लिए या अन्य के लिए उपयोग किया जाएगा उन्होंने बताया सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए बस स्टैंड में में पुलिस सहायता केंद्र बनाया गया है जहां 24 घंटा पुलिस के जवान तैनात रहेंगे।

 

*सत्यनारायण भगवान की हुई पूजा-चंद्रप्रकाश*

 

नगर पालिका अध्यक्ष चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी ने बताया कि 10 करोड़ से अधिक की लागत से निर्मित आधुनिक एवं सर्वसुविधायुक्त हाईटेक बस स्टैंड से बस संचालन कार्य प्रारंभ किया गया प्रतिदिन अब बस का संचालन हाईटेक बस स्टैण्ड से ही होगा इसी के साथ कबीरधाम जिले के लोगों का लंबे समय से चला आ रहा इंतजार समाप्त हो गया छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने विधिवत पूजा-अर्चना और फीता काटकर बस स्टैंड का लोकार्पण किया बस संचालन कार्य प्रारंभ करने से पहले बस स्टैण्ड में नगर पालिका के पार्षदो ने सपत्निक सत्यनारायण कथा पूजन किया गया।

 

*चमचमाती सड़क बनी, बस संचालन कार्य में होगी आसानी*

 

नगर पालिका अध्यक्ष चंद्रप्रकाश ने बताया कि कवर्धा का यह हाईटेक बस स्टैंड काफी समय पहले बनकर तैयार हो चुका था लेकिन बस स्टैंड तक पहुंचने वाले घोठिया-जुनवानी मार्ग के संकरे होने के कारण इसका संचालन शुरू नहीं हो पा रहा था छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने शहर विकास की कड़ी को आगे बढ़ाते हुए उक्त मार्ग का चौड़ीकरण किये जाने एवं चमचमाती सड़क तैयार किये जाने हेतु राशि स्वीकृत कराया राशि स्वीकृति उपरांत सड़क का निर्माण कराते हुए मार्गो में आवश्यकतानुसार अवैध कब्जों को हटाया गया आज चमचमाती सड़क निर्मित होने के कारण कवर्धावासियों को हाईटेक बस स्टैण्ड का सौगात मिल पाया बस स्टैंड संचालन कार्य में भी आसानी होगी।

 

*इन मार्गो से गुजरेगी बस, मिलेगी टैक्सी*

 

कवर्धा शहर के पुराने बस स्टैण्ड से संचालन होने वाली बसें अब हाईटेक बस स्टैण्ड से होगा जिसके लिए यातायात विभाग, परिवहन विभाग व नगर पालिका परिषद कवर्धा सहित बस संचालक, ऑपरेटर, ऑटो संचालक के साथ समन्वय बनाकर रूट तय किया गया जिसमें राजनांदगांव की ओर से आने वाली सभी बसें ठाठ होटल से होते हुए सीधे हाईटेक बस स्टैण्ड पहुंचेगी इसी तरह बिलासपुर की ओर से आने वाली बसें मिनीमाता चौक, बजाज शो-रूम, महेन्द्रा शो-रूम होते हुए बस स्टैण्ड पहुचेगी नगर पालिका अध्यक्ष ने बताया कि बसों का रूट तय किया जाकर ऑटो रिक्शा, टैक्सी भी मिनीमाता चौक, बजाज शो-रूम, महेन्द्रा शो-रूम, ठाठ होटल के पास मिलेगी जिसका किराया राशि मार्गो के अनुसार तय किया जा चुका है।

 

*पुराने बस स्टैंड में उतरेगें स्कूल, कॉलेज के छात्र*

 

हाईटेक बस स्टैंड स्थानांतरण को लेकर बस संचालकों,ऑटो संचालकों तथा पुलिस विभाग के साथ अनेको बार बैठकों का आयोजन किया गया बैठक में सभी आवश्यक बिंदुओं पर सहमति बनाई गई है विशेष रूप से विद्यार्थियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए ऑटो संचालकों ने पहचान पत्र दिखाने वाले छात्र-छात्राओं को प्राथमिकता देने तथा न्यूनतम किराये पर सेवा उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया है साथ ही स्कूल कॉलेज आने वाले छात्र-छात्राओं को सुबह 9 बजे पुराने बस स्टैण्ड तक छोड़ा जायेगा इसी तरह रायपुर, बिलासपुर, राजनांदगांव से रात्रि 8 बजे के बाद आने वाले यात्रियों को पुराने बस स्टैण्ड में उतारा जायेगा।

 

*सीसीटीवी कैमरे लगे, पुलिस सहायता केन्द्र भी खोले गये*

 

नगर पालिका अध्यक्ष चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी ने बताया कि बस स्टैंड परिसर के चारो ओर सीसीटीवी कैमरे लगाये गये है ताकि किसी भी प्रकार का घटना घटित ना हो इस तरह शरारती तत्वों के लिए पुलिस प्रशासन की मुस्तैदी की गई है पुलिस विभाग की सहयोग से बस स्टैण्ड परिसर में ही पुलिस चौकी का स्थापना किया गया है परिसर में पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था, पेयजल की व्यवस्था सुनिश्चित की गई है ऑटो स्टैंड एवं पार्किंग स्थल चिन्हांकित किया गया हैं यात्रियों की सुरक्षा और सुविधा नगर पालिका की सर्वाेच्च प्राथमिकता ह

*कलेक्टर बेटी के साथ पहुंचे वृद्धाश्रम, बुजुर्गों को फल-खीर खिलाकर लिया आशीर्वाद*  

0

*कलेक्टर बेटी के साथ पहुंचे वृद्धाश्रम, बुजुर्गों को फल-खीर खिलाकर लिया आशीर्वाद*  

 

 देवेश खरे दमोह:- कलेक्टर प्रताप नारायण यादव मंगलवार को अपनी बेटी के साथ शहर के वृद्धाश्रम पहुंचे। यहां उन्होंने वृद्धजनों के बीच समय बिताया और उनका हालचाल जाना।कलेक्टर ने बुजुर्गों को अपने हाथों से फल और खीर वितरित की। उन्होंने सभी वृद्धजनों से आशीर्वाद लिया और उनके स्वास्थ्य की कामना की। इस दौरान वृद्धाश्रम में रह रहे बुजुर्ग भावुक हो गए। कलेक्टर यादव ने कहा कि बुजुर्ग हमारे समाज की धरोहर हैं। इनकी सेवा करना हमारा कर्तव्य है। उन्होंने बेटी को भी बुजुर्गों के सम्मान और सेवा का संदेश दिया। वृद्धाश्रम प्रबंधन ने कलेक्टर की इस पहल की सराहना की। इस अवसर पर जिला जनसंपर्क अधिकारी वाए.ए.कुरैशी, व्यवस्थापक वृद्ध आश्रम वीरेंद्र असाटी आश्रम के अधिकारी-कर्मचारी भी मौजूद रहे। देवेश खरे संवाददाता जिला दमोह

*दो श्रमिकों की मौत, हाथी ने कुचला*

0

*दो श्रमिकों की मौत, हाथी ने कुचला*

 मनेन्द्रगढ़। मनेन्द्रगढ़ से लगे गुरु घासीदास तमोर पिंगला टाइगर रिजर्व से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां रविवार देर रात हाथी ने दो श्रमिकों को कुचलकर मार डाला, जिससे इलाके में दहशत का माहौल है।जानकारी के अनुसार, घटना टाइगर रिजर्व क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले देवसील गांव की आगे बस्ती की है। यहां सड़क निर्माण का कार्य चल रहा था, जिसमें जेसीबी मशीन और कई श्रमिक लगे हुए थे। रविवार की देर रात श्रमिक काम खत्म करने के बाद आग जलाकर खाना खाए और वहीं पास में ही आराम कर रहे थे। इसी दौरान अचानक एक विशालकाय हाथी वहां आ धमका और श्रमिकों पर हमला बोल दिया। हमले में गौरव (22) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से घायल अमर सिंह (35) ने सोनहत अस्पताल ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया। घटना की सूचना मिलते ही गुरु घासीदास तमोर पिंगला टाइगर रिजर्व के कर्मचारी मौके पर पहुंचे। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है।

*मछुआरा समाज के उत्थान के लिए सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय*

0

*मछुआरा समाज के उत्थान के लिए सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय*

 

*राष्ट्रीय मछुआरा संघ के नव-निर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न*

 आशीष कश्यप प्रधान संपादक रायपुर,/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कहा कि राज्य सरकार मछुआरा समाज के आर्थिक और सामाजिक उत्थान के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास” के मंत्र को आधार बनाकर प्रदेश में विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन किया जा रहा है।

 

मुख्यमंत्री श्री साय आज राजधानी रायपुर के सरदार बलबीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम में आयोजित राष्ट्रीय मछुआरा संघ के विधानसभा पदाधिकारियों के शपथ ग्रहण समारोह एवं समाजिक प्रगति चिंतन सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने नव-निर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए समाज हित में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।उन्होंने मछुआरा कल्याण बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष स्वर्गीय भरत लाल मटियारा को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि उनका योगदान समाज सदैव याद रखेगा।

 

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत आज दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन चुका है और वर्ष 2047 तक विकसित भारत के निर्माण का संकल्प लेकर आगे बढ़ रहा है। इसी लक्ष्य को ध्यान में रखते हुए छत्तीसगढ़ सरकार ने भी विजन डॉक्यूमेंट 2047 तैयार किया है।

 

मुख्यमंत्री ने मत्स्य क्षेत्र में हो रहे विकास कार्यों की जानकारी देते हुए बताया कि हसदेव-बांगो जलाशय में 37 करोड़ रुपये की लागत से एक्वा पार्क स्थापित किया जा रहा है। इससे मछली उत्पादन, प्रोसेसिंग, निर्यात और मत्स्य पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। वहीं दुधवा जलाशय में वैज्ञानिक पद्धति से तिलापिया और पंगास मछली का पालन किया जा रहा है।

 

उन्होंने कहा कि मत्स्य सहकारी समितियों के सदस्यों को 5 लाख रुपये तक का निःशुल्क दुर्घटना बीमा प्रदान किया जा रहा है। साथ ही उत्कृष्ट कार्य करने वाले मत्स्य पालकों को प्रतिवर्ष राज्योत्सव में बिलासा देवी केंवट सम्मान से सम्मानित किया जाता है।

 

मुख्यमंत्री ने बताया कि गंगरेल डूबान क्षेत्र समिति को ठेका पद्धति समाप्त कर पुनः मछली पालन की अनुमति दी गई है। उन्होंने कहा कि मछली पालन किसानों के लिए अत्यंत लाभकारी व्यवसाय है और सरकार इसके विस्तार के लिए हर संभव सहयोग दे रही है।

 

उन्होंने सुशासन तिहार के अनुभव साझा करते हुए बताया कि अब तक 31 जिलों का दौरा कर योजनाओं के जमीनी क्रियान्वयन का निरीक्षण किया गया है। राज्य सरकार यह सुनिश्चित कर रही है कि अंतिम व्यक्ति तक सभी योजनाओं का लाभ पहुंचे। उन्होंने मुख्यमंत्री हेल्पलाइन की जल्द शुरुआत की भी घोषणा की, जिसके माध्यम से आम नागरिक अपनी समस्याएं दर्ज करा सकेंगे।

 

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कृषि मंत्री श्री रामविचार नेताम ने कहा कि मछुआरा समाज का गौरवशाली इतिहास रहा है और प्रदेश में मत्स्य पालन की अपार संभावनाएं हैं। उन्होंने कहा कि सरकार मत्स्य पालकों के हितों की रक्षा और उनके आर्थिक विकास के लिए लगातार कार्य कर रही है। उन्होंने विभागीय अधिकारियों को भी चेतावनी दी कि कार्य में लापरवाही बरतने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।

 

राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग की अध्यक्ष साध्वी निरंजन ज्योति ने समाज के लोगों से नशामुक्ति का संकल्प लेने का आह्वान किया। उन्होंने बच्चों की शिक्षा पर विशेष जोर देते हुए कहा कि समाज को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक और संगठित होना होगा। उन्होंने आगामी जनगणना में सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने का भी आग्रह किया।

 

कार्यक्रम को राष्ट्रीय मछुआरा संघ की अध्यक्ष श्रीमती गायत्री गायग्वाल ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर विधायक श्री ललित चंद्राकर, महासचिव श्री ओमप्रकाश धीवर, श्री नंद कुमार सिंह धीवर सहित बड़ी संख्या में समाज के प्रतिनिधि उपस्थित थे।

*राष्ट्रीय कायाकिंग-केनोईंग प्रतियोगिता के मस्कट ‘पहाड़ी मैना’ का मुख्यमंत्री ने किया विमोचन*

0

*राष्ट्रीय कायाकिंग-केनोईंग प्रतियोगिता के मस्कट ‘पहाड़ी मैना’ का मुख्यमंत्री ने किया विमोचन*

 

*रायपुर में गूंजेगा राष्ट्रीय जल क्रीड़ा महाकुंभ: खेल प्रतिभाओं को बेहतर मंच देना सरकार की प्राथमिकता – मुख्यमंत्री श्री साय* 

आशीष कश्यप प्रधान संपादक रायपुर / मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित अपने निवास कार्यालय में 36वीं राष्ट्रीय सब जूनियर एवं जूनियर कायाकिंग-केनोईंग प्रतियोगिता के मस्कट ‘पहाड़ी मैना’ का विमोचन किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए आयोजकों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि राज्य सरकार खेलों के विकास और खिलाड़ियों को बेहतर अवसर उपलब्ध कराने के लिए निरंतर कार्य कर रही है।

 

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि खेल केवल प्रतिस्पर्धा का माध्यम नहीं, बल्कि अनुशासन, नेतृत्व और व्यक्तित्व विकास का सशक्त आधार हैं। प्रदेश में खेल अधोसंरचना को मजबूत बनाने के साथ-साथ खिलाड़ियों को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने के अवसर उपलब्ध कराए जा रहे हैं। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि यह राष्ट्रीय प्रतियोगिता छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियों को नई प्रेरणा देगी और राज्य की खेल पहचान को और मजबूत बनाएगी।

 

उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ प्रदेश कायाकिंग-केनोईंग एसोसिएशन द्वारा भारतीय कायाकिंग-केनोईंग संघ एवं छत्तीसगढ़ ओलम्पिक संघ के संयुक्त तत्वावधान में 36वीं राष्ट्रीय सब जूनियर एवं जूनियर कायाकिंग-केनोईंग प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। यह प्रतियोगिता 12 से 14 जून 2026 तक नवा रायपुर स्थित सेंध लेक में आयोजित होगी।

 

कायाकिंग-केनोईंग एक ओलम्पिक खेल है, जिसमें छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय स्तर पर उल्लेखनीय प्रदर्शन करते हुए अनेक पदक अर्जित किए हैं। राष्ट्रीय स्तर की इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता की मेजबानी राज्य की राजधानी में होना प्रदेश के खेल इतिहास के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है।

 

इस अवसर पर छत्तीसगढ़ ओलम्पिक संघ के महासचिव श्री विक्रम सिसोदिया, भारतीय कायाकिंग-केनोईंग महासंघ एवं छत्तीसगढ़ प्रदेश कायाकिंग-केनोईंग एसोसिएशन के सहसचिव श्री प्रशांत सिंह रघुवंशी सहित छत्तीसगढ़ ओलम्पिक संघ के अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

*सीड बॉल बनाकर प्रकृति संरक्षण की अनूठी पहल, हरित जशपुर के निर्माण पर जोर*

0

*सीड बॉल बनाकर प्रकृति संरक्षण की अनूठी पहल, हरित जशपुर के निर्माण पर जोर*

 

*दुलदुला विकासखंड में मानसून पूर्व तैयार किए जा रहे 80 हजार सीड बॉल, ग्रामीणों और महिलाओं की सक्रिय भागीदारी*

आशीष कश्यप प्रधान संपादक रायपुर,/ पर्यावरण संरक्षण एवं हरित आवरण में वृद्धि के उद्देश्य से जशपुर जिले के दुलदुला विकासखंड में सीड बॉल निर्माण अभियान की शुरुआत की गई है। आगामी वर्षा ऋतु को ध्यान में रखते हुए ग्राम पंचायतों में ग्रामीणों, युवाओं एवं स्वयं सहायता समूह की महिलाओं की सहभागिता से बड़े पैमाने पर सीड बॉल तैयार किए जा रहे हैं, जिन्हें मानसून के दौरान बंजर, पहाड़ी एवं वन क्षेत्रों में वितरित किया जाएगा।

 

सीड बॉल मिट्टी, गोबर खाद तथा स्थानीय वृक्ष प्रजातियों के बीजों से तैयार की जाती है। वर्षा होने पर ये बीज प्राकृतिक रूप से अंकुरित होकर पौधों का रूप ले लेते हैं, जिससे हरित क्षेत्र का विस्तार होता है और पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा मिलता है। यह तकनीक कम लागत में अधिक क्षेत्र में वनीकरण का प्रभावी माध्यम मानी जाती है।

 

जनपद पंचायत दुलदुला के मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने बताया कि इस पहल का उद्देश्य केवल वृक्षारोपण तक सीमित नहीं है, बल्कि पर्यावरण संरक्षण के प्रति जनजागरूकता बढ़ाना और सामुदायिक सहभागिता को मजबूत करना भी है। अभियान के अंतर्गत आम, जामुन, करंज, नीम, इमली सहित विभिन्न स्थानीय प्रजातियों के लगभग 80 हजार सीड बॉल तैयार किए जा चुके हैं।

 

ग्रामीणों एवं स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने उत्साहपूर्वक इस अभियान में भाग लेते हुए सीड बॉल निर्माण को प्रकृति संरक्षण का सरल, प्रभावी और सामुदायिक प्रयास बताया। तैयार सीड बॉल्स को वर्षा ऋतु के दौरान उन क्षेत्रों में फैलाया जाएगा, जहां प्राकृतिक रूप से हरियाली बढ़ाने की आवश्यकता है।

 

मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री अभिषेक कुमार ने जिलेवासियों से इस पर्यावरणीय अभियान में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील करते हुए कहा कि सभी के सामूहिक प्रयासों से हरित, समृद्ध और खुशहाल जशपुर का निर्माण संभव है। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल एक जिम्मेदारी नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के प्रति हमारा दायित्व भी है।

 

इस अभियान में स्थानीय ग्रामीणों, युवाओं, स्वयं सहायता समूह की महिलाओं के साथ-साथ हाई इम्पैक्ट मेगा वाटरशेड प्रोजेक्ट के अंतर्गत हर्षा ट्रस्ट एवं बिहान के बीपीएम की भी सक्रिय सहभागिता रही, जिससे अभियान को व्यापक जनसमर्थन और गति मिल रही है।

*स्वच्छता, पेयजल, सड़क, अधोसंरचना और नागरिक सुविधाएं बढ़ाने प्रमुखता से किये जा रहे काम – श्री अरुण साव*

0

*स्वच्छता, पेयजल, सड़क, अधोसंरचना और नागरिक सुविधाएं बढ़ाने प्रमुखता से किये जा रहे काम – श्री अरुण साव*

 

*उप मुख्यमंत्री ने 7.19 करोड़ के विकास कार्यों का किया लोकार्पण-भूमिपूजन*

 

*नगर पालिका की मांग पर 3.72 करोड़ के कार्यों को दी मंजूरी, नए कार्यों के लिए भी 2 करोड़ देने की घोषणा की*

आशीष कश्यप प्रधान संपादक रायपुर. उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री श्री अरुण साव ने अपने चार दिवसीय बस्तर प्रवास के तीसरे दिन किरंदुल में 7 करोड़ 19 लाख रुपये की लागत के विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया। इनमें 4 करोड़ 14 लाख 85 हजार रुपये के कार्यों का लोकार्पण और 3 करोड़ 4 लाख 9 हजार रुपये के कार्यों के भूमिपूजन शामिल हैं। श्री साव ने आक्सीजोन में बस्तर के टाइगर ब्वाय चेंदरू की प्रतिमा का अनावरण भी किया। विधायक श्री चैतराम अटामी और छत्तीसगढ़ तेलघानी बोर्ड के अध्यक्ष श्री जितेन्द्र साहू भी कार्यक्रम में शामिल हुए।

 

उप मुख्यमंत्री श्री साव ने किरंदुल में जिला खनिज न्यास निधि (डीएमएफ) से 3 करोड़ 26 लाख रुपये से अधिक की लागत से विकसित ऑक्सीजोन पार्क का लोकार्पण किया। उन्होंने 15वें वित्त आयोग के अंतर्गत खरीदी गई बैक हो लोडर मशीन, सक्शन मशीन सह मेला टैंकर, ट्रैक्टर इंजन एवं पानी टैंकर को नगर पालिका को सौंपा। उन्होंने कहा कि इन संसाधनों से नगर की स्वच्छता व्यवस्था और अधिक सुदृढ़ होगी तथा नागरिकों को बेहतर मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध होंगी। उन्होंने ऑक्सीजोन पार्क की सराहना करते हुए कहा कि यह केवल एक पार्क नहीं, बल्कि नागरिकों के स्वास्थ्य, पर्यावरण संरक्षण और मनोरंजन का महत्वपूर्ण केंद्र बनेगा।

 

श्री साव ने किरंदुल में नाला निर्माण, मुक्तिधाम निर्माण तथा अधोसंरचना मद से विभिन्न वार्डों में सीसी रोड निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया। उन्होंने कहा कि इन कार्यों के पूर्ण होने से नगर की आधारभूत सुविधाओं में व्यापक सुधार होगा तथा नागरिकों को बेहतर आवागमन और स्वच्छ वातावरण उपलब्ध होगा।

 

उप मुख्यमंत्री श्री साव ने कार्यक्रम में बस पार्किंग एवं स्टेज-स्टैंड के पास सीसी रोड तथा विद्युत व्यवस्था के लिए 1 करोड़ 58 लाख रुपये स्वीकृत करने की घोषणा की। उन्होंने सीसी रोड के लिए 27 लाख रुपये की भी घोषणा की। उन्होंने नगर पालिका की मांग पर 3 करोड़ 72 लाख रुपये के प्रस्तावित विकास कार्यों को स्वीकृत करने के साथ ही नए कार्यों के लिए अलग से दो करोड़ रुपये देने की भी घोषणा की।

 

उप मुख्यमंत्री ने मलंगीर जलप्रपात से किरंदुल और बचेली में पेयजल आपूर्ति की योजना की संभावनाओं पर भी सकारात्मक पहल का आश्वासन दिया। क्षेत्रीय विधायक, जनप्रतिनिधियों तथा वरिष्ठ अधिकारियों के साथ मिलकर तकनीकी एवं व्यवहारिक पहलुओं का परीक्षण कर स्थायी व प्रभावी पेयजल व्यवस्था विकसित करने की कार्ययोजना बनाई जाएगी।

 

उप मुख्यमंत्री श्री साव ने लोकार्पण-भूमिपूजन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि पिछले दो वर्षों में किरंदुल नगर पालिका में 16 करोड़ 43 लाख रुपये से अधिक के विकास कार्य स्वीकृत एवं संचालित किए गए हैं। राज्य सरकार नगरों के सुनियोजित विकास के लिए सिटी डेवलपमेंट प्लान के अनुरूप कार्य कर रही है। स्वच्छता, पेयजल, सड़क, अधोसंरचना और नागरिक सुविधाओं को बढ़ाने लगातार काम किये जा रहे हैं।

 

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण का संकल्प तेजी से साकार हो रहा है। इसी उद्देश्य से वे लगातार बस्तर संभाग के विभिन्न क्षेत्रों का दौरा कर लोक निर्माण, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, नगरीय प्रशासन एवं विकास तथा खेल एवं युवा कल्याण सहित विभिन्न विभागों के कार्यों की समीक्षा कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि बस्तर क्षेत्र में सड़क, पेयजल एवं शहरी अधोसंरचना के विकास को शासन की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल किया गया है।

 

उप मुख्यमंत्री ने किरंदुल की प्राकृतिक सुंदरता की तारीफ करते हुए कहा कि बैलाडीला पर्वतमालाओं की गोद में बसा किरंदुल प्राकृतिक दृष्टि से प्रदेश के सबसे सुंदर नगरों में से एक है। चारों ओर हरियाली, पर्वतीय सौंदर्य और स्वच्छ वातावरण इस नगर को विशिष्ट पहचान प्रदान करते हैं। उन्होंने कहा कि विकास और पर्यावरण संरक्षण के बीच संतुलन बनाए रखते हुए किरंदुल को एक आदर्श एवं आधुनिक नगर के रूप में विकसित करने की दिशा में राज्य सरकार कार्य कर रही है।

 

किरंदुल नगर पालिका की अध्यक्ष श्रीमती रूबी शैलेन्द्र सिंह, बचेली नगर पालिका के अध्यक्ष श्री राजू जायसवाल, दंतेवाड़ा नगर पालिका की अध्यक्ष श्रीमती पायल गुप्ता, जिला पंचायत के अध्यक्ष श्री नंदलाल मुड़ामी, श्री शैलेन्द्र सिंह और श्री संतोष गुप्ता सहित पार्षदगण, जनप्रतिनिधि और गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में कार्यक्रम में मौजूद थे।

*फल दुकान संचालक पर चाकू से जानलेवा हमला करने वाला आरोपी गिरफ्तार*

0

 

 

*फल दुकान संचालक पर चाकू से जानलेवा हमला करने वाला आरोपी गिरफ्तार*

 

*गिरफ्तार आरोपी*:

दुर्गेश साहू उर्फ गोलू सर्किट, पिता रामेश्वर साहू, उम्र 32 वर्ष, निवासी बाजार चौक तिफरा, थाना सिरगिट्टी, जिला बिलासपुर।

 संदीप साहू ब्यूरो बिलासपुर– रात्रि लगभग 09:30 बजे प्रार्थिया द्वारा थाना सिरगिट्टी में रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि उसका पति मनीष गोस्वामी अपनी फल दुकान के पास खड़ा था। उसी दौरान आरोपी दुर्गेश साहू उर्फ गोलू सर्किट वहां पहुंचा और पीछे से पकड़कर हत्या करने की नीयत से अपने पास रखे धारदार चाकू से हमला कर फरार हो गया। घटना में घायल को गंभीर चोटें आने पर थाना सिरगिट्टी में अपराध क्रमांक 409/2026 धारा 103, 115(2) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

 

मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी सिरगिट्टी निरीक्षक अभय सिंह बैस द्वारा विशेष टीम गठित कर आरोपी की पतासाजी प्रारंभ की गई।

 

विवेचना के दौरान यह तथ्य प्रकाश में आया कि घायल मनीष गोस्वामी का आरोपी दुर्गेश साहू उर्फ गोलू सर्किट के परिवार की एक महिला के साथ अवैध संबंध था। उक्त महिला को घायल द्वारा ग्राम सैदा में रखा गया था। इस बात को लेकर आरोपी के मन में मनीष गोस्वामी के प्रति आक्रोश था।

 

इसी विवाद के कारण आरोपी ने मनीष गोस्वामी पर धारदार चाकू से हमला कर घटना को अंजाम दिया। घटना के बाद आरोपी फरार हो गया था। पतासाजी के दौरान उसके रायपुर में होने की सूचना प्राप्त होने पर थाना सिरगिट्टी की एक टीम रात्रि में ही रायपुर रवाना की गई तथा घेराबंदी कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया। आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त 01 नग धारदार चाकू जप्त किया गया। आरोपी के विरुद्ध विधिसम्मत कार्यवाही कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया गया।

*मवेशी चोरी के प्रकरण मे 02 आरोपियों को किया गया गिरफ्तार कर भेजा गया न्यायिक रिमाण्ड पर*

0

*मवेशी चोरी के प्रकरण मे 02 आरोपियों को किया गया गिरफ्तार कर भेजा गया न्यायिक रिमाण्ड पर*

 

➡️ *चिल्फी क्षेत्रान्तर्गत ग्राम डिन्डौरी मे बीट प्रणाली के तहत गुम भैंसों की चोरी का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार, ₹30,000 नगद बरामद*

 

➡️ *थाना चिल्फी मे अपराध क्रमांक 60/26 धारा 303(3), 3(5) बीएनएस पंजीबद्ध कर किया गया कार्यवाही*

        

मुकेश साहू ब्यूरो लोरमी चिल्फी*:- चौकी डिंडोरी, थाना चिल्फी में गुम मवेशी क्रमांक 01/2026 के अंतर्गत प्रार्थी अशोक कुमार यादव पिता रतिराम यादव, उम्र 44 वर्ष, निवासी ग्राम डिंडोरी द्वारा दिनांक 06.06.2026 को रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि उसने अपनी 07 भैंसों को तालाब के पास चरने हेतु छोड़ा था, जो वापस नहीं लौटीं। रिपोर्ट पर पुलिस द्वारा गुम मवेशियों की पतासाजी की जा रही थी।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुंगेली श्री भोजराम पटेल (भा.पु.से.) द्वारा प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए विधिसम्मत एवं त्वरित कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया था। उक्त निर्देशों के परिपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुश्री नवनीत कौर छाबड़ा एवं उप पुलिस अधीक्षक श्री हरविंदर सिंह के मार्गदर्शन में चिल्फी पुलिस द्वारा बीट प्रणाली के तहत प्रभावी कार्यवाही की गई।

दिनांक 07.06.2026 को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम दयाली नवागांव निवासी संतराम डहरिया एवं महेश डहरिया द्वारा उक्त भैंसों को अपना बताकर बलराम यादव एवं रविंद्र यादव को ग्राम नवागांव से औरापानी तक हांककर छोड़ने के लिए कहा गया था। पूछताछ में बलराम यादव एवं रविंद्र यादव द्वारा भैंसों को औरापानी में छोड़ना बताया गया। संदेहियों से बारीकी से पूछताछ करने पर महेश डहरिया पिता प्यारे उम्र 74 वर्ष एवं संतराम डहरिया पिता महेश उम्र 42 वर्ष निवासी नवागांव दयाली चौकी डिडौरी ने अपराध करना स्वीकार किया तथा बताया कि उन्होंने उक्त भैंसों को लगभग ₹80,000 में गुड्डा उर्फ असलम खान, निवासी ग्राम सेलवार, जिला डिंडोरी को बेच दिया है।

आरोपियों के कब्जे से बिक्री राशि में से ₹30,000 नगद बरामद किया गया। पुलिस द्वारा आरोपी महेश सतनामी एवं संतराम सतनामी को गिरफ्तार कर न्यायिक न्यायिक रिमांड पर भेजी गई। वहीं प्रकरण के अन्य आरोपी गुड्डा उर्फ असलम खान की पता तलाश जारी है।

उक्त कार्यवाही में निरीक्षक रघुबीर लाल चंद्र, प्रशिक्षु उप निरीक्षक केसो राम, सउनि मनक राम धु्रव, कुंदन राजपूत, प्र.आर. श्याम डहरिया, बलदेव राजपूत तथा आरक्षक नागेश साहू एवं पवन गंधर्व का विशेष योगदान रहा।

*राहौद की नन्ही प्रतिभा रिद्धांशी ने बढ़ाया क्षेत्र का गौरव, बनी स्टेट लेवल अबेकस चैंपियन*

0

*राहौद की नन्ही प्रतिभा रिद्धांशी ने बढ़ाया क्षेत्र का गौरव, बनी स्टेट लेवल अबेकस चैंपियन*

 

 मनोज साहू ब्यूरो जांजगीर चांपा :-शिवरीनारायण/राहौद। छोटी उम्र में बड़ी उपलब्धि हासिल कर 9 वर्षीय रिद्धांशी साहू ने क्षेत्र का नाम पूरे प्रदेश में रोशन किया है। कक्षा तीसरी की छात्रा रिद्धांशी ने राज्य स्तरीय अबेकस प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए विजुअल कैटेगरी में चैंपियन का खिताब जीता, जबकि लिस्निंग प्रतियोगिता में प्रथम रनर-अप रही।

रायगढ़ के अग्रसेन धाम में आयोजित इस प्रतियोगिता में रिद्धांशी ने अपनी तेज गणनात्मक क्षमता और एकाग्रता का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। उसकी विशेष उपलब्धि यह है कि वह मात्र 10 मिनट में गणित के 200 प्रश्न हल करने की क्षमता रखती है, जो उसकी मेहनत और निरंतर अभ्यास का परिणाम है।

रिद्धांशी ने जांजगीर की अबेकस प्रशिक्षक रेणुका शर्मा के मार्गदर्शन में ऑनलाइन प्रशिक्षण प्राप्त किया। माता-पिता विश्वा साहू और रिंकी साहू बताते हैं कि शुरुआत में वह गणित में सामान्य विद्यार्थियों की तरह थी, लेकिन नियमित अभ्यास और अबेकस प्रशिक्षण ने उसकी सोचने और गणना करने की क्षमता को काफी विकसित कर दिया। आज वह अपने से बड़ी कक्षाओं के विद्यार्थियों को भी गणित में कड़ी चुनौती देती है।

प्रशिक्षक रेणुका शर्मा के अनुसार, अबेकस प्रशिक्षण 6 से 13 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों के लिए बेहद लाभकारी है। सप्ताह में दो दिन ऑनलाइन कक्षाओं के माध्यम से नौ स्तरों की विशेष प्रशिक्षण प्रणाली सिखाई जाती है, जिससे बच्चों की गणितीय दक्षता के साथ-साथ सुनने, समझने, याद रखने और लिखने की क्षमता में भी उल्लेखनीय सुधार होता है। फ्लैश कार्ड गतिविधियों और ब्रेन डेवलपमेंट एक्सरसाइज के जरिए बच्चों के मानसिक विकास पर भी विशेष ध्यान दिया जाता है।

रिद्धांशी की इस सफलता से परिवार, विद्यालय और पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर है। उसकी उपलब्धि अन्य बच्चों के लिए प्रेरणा का स्रोत बन रही है और यह साबित करती है कि लगन, मेहनत और सही मार्गदर्शन से छोटी उम्र में भी बड़ी सफलताएं हासिल की जा सकती हैं।