Home Blog Page 116

*पनागर में कार से अवैध शराब की बड़ी खेप हुई बरामद, आरोपी गिरफ्तार*

0

*पनागर में कार से अवैध शराब की बड़ी खेप हुई बरामद, आरोपी गिरफ्तार*

पनागर ​:-पुलिस ने मुखबिर से सूचना के आधार पर कटनी से जबलपुर की ओर आ रही एक स्विफ्ट कार को रोककर तलाशी ली, जिसमें से भारी मात्रा में अवैध अंग्रेजी शराब बरामद की गई है। कार में कुल 20 पेटियां अंग्रेजी शराब लोड थीं, जिसे पुलिस ने तत्काल ज़ब्त कर लिया। पकड़े गए आरोपी की पहचान शेख समीर (पिता शेख बशीर) के रूप में हुई है, जो थाना कैंट क्षेत्र के कटंगा का रहने वाला है। ज़ब्त की गई इस अवैध शराब की कुल कीमत करीब ₹1,79,000 बताई जा रही है, जबकि तस्करी में इस्तेमाल की जा रही ₹9 लाख मूल्य की स्विफ्ट कार को भी पुलिस ने अपने कब्ज़े में ले लिया है।

​शुरुआती पूछताछ में आरोपी ने खुलासा किया है कि वह केवल मजदूरी और भाड़े का काम करता है। उसने यह शराब घमापुर निवासी साहिल यादव और कांचघर घमापुर निवासी निहाल नायडू के कहने पर बोरीबंद इलाके से एक अज्ञात बोलेरो से उनके बताए लोकेशन पर ली थी और इसे आगे पहुंचाने जा रहा था। इस पूरी कार्रवाई में पुलिस ने कुल ₹10,79,958 का मशरूका (माल) ज़ब्त किया है। पुलिस फिलहाल कार के इंजन और चेसिस नंबर के ज़रिए इसके असली मालिक और इस तस्करी नेटवर्क से जुड़े अन्य आरोपियों की सरगर्मी से तलाश कर रही है। जबलपुर से जिला ब्योरो पंकज जैन की रिपोर्ट

*धरमजयगढ़-पत्थलगांव-लोहरदगा रेल परियोजना से जशपुर के विकास को मिलेगी नई गति : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय*

0

*धरमजयगढ़-पत्थलगांव-लोहरदगा रेल परियोजना से जशपुर के विकास को मिलेगी नई गति : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय*

*केंद्र सरकार ने परियोजना को विशेष रेल परियोजना के रूप में किया अधिसूचित*

*जशपुरांचल को पहली बार रेल नेटवर्क से जोड़ने का मार्ग हुआ प्रशस्त*

आशीष कश्यप प्रधान संपादक रायपुर,/मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने धरमजयगढ़-पत्थलगांव-लोहरदगा नई रेल लाइन परियोजना को केंद्र सरकार द्वारा विशेष रेल परियोजना के रूप में अधिसूचित किए जाने पर प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्रीय रेल मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव के प्रति आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि यह निर्णय जशपुर सहित पूरे उत्तर छत्तीसगढ़ के विकास के लिए ऐतिहासिक साबित होगा।

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि डबल इंजन सरकार के समन्वित प्रयासों से जशपुर के विकास में एक नया अध्याय जुड़ रहा है। लंबे समय से रेल संपर्क की प्रतीक्षा कर रहे जशपुर जिले को इस परियोजना के माध्यम से पहली बार रेल नेटवर्क से जोड़ने का मार्ग प्रशस्त हुआ है। इससे क्षेत्र की जनता को आवागमन की बेहतर सुविधा मिलने के साथ-साथ आर्थिक और सामाजिक विकास को भी नई गति मिलेगी।

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि प्राकृतिक संसाधनों, पर्यटन संभावनाओं और सांस्कृतिक वैभव से समृद्ध जशपुर इस रेल परियोजना के माध्यम से देश के प्रमुख आर्थिक एवं औद्योगिक केंद्रों से बेहतर रूप से जुड़ सकेगा। इससे शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यटन, व्यापार, उद्योग और रोजगार के क्षेत्र में नए अवसर सृजित होंगे तथा वनांचल क्षेत्र के समग्र विकास को नई दिशा मिलेगी।

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार द्वारा छत्तीसगढ़ के विकास को निरंतर प्राथमिकता दी जा रही है। रेल, सड़क, ऊर्जा और अन्य आधारभूत अधोसंरचना परियोजनाओं के माध्यम से प्रदेश के दूरस्थ क्षेत्रों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने का कार्य तेजी से किया जा रहा है। धरमजयगढ़-पत्थलगांव-लोहरदगा रेल परियोजना इसी संकल्प का सशक्त उदाहरण है।

मुख्यमंत्री श्री साय ने इस महत्वपूर्ण परियोजना के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्रीय रेल मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव का समस्त प्रदेशवासियों की ओर से हृदय से आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह परियोजना जशपुर और आसपास के क्षेत्रों की प्रगति, समृद्धि और उज्ज्वल भविष्य की मजबूत आधारशिला सिद्ध होगी।

*अश्लील गाली गलौज व जान से मारने की धमकी बलात्कार मारपीट करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल!*

0

*अश्लील गाली गलौज व जान से मारने की धमकी बलात्कार मारपीट करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल!*

* बाराद्वार पुलिस टीम द्वारा अथक प्रयास करते हुए रिपोर्ट के 07 घंटे के भीतर गिरफतार किया गया। 

* आरोपी- बिहारी लाल सूर्यवंशी पिता अभय राम सूर्यवंशी उम्र 63 साल निवासी लच्छनपुर थाना बाराद्वार जिला सक्ती छ.ग.

* अपराध क्रमांक 202/26 धारा 296,115(2),351(3),64(2) (एम) बीएनएस 

* पीड़िता की शादी वर्ष 2013 में ग्राम

शक्ति– लछनपुर थाना बाराद्वार जिला जांजगीर चांपा निवासी अशोक सूर्यवंशी के साथ शादी सम्पन्न हुआ था। शादी के बाद हमारे दोनो के दाम्पत्य जीवन से दो पुत्र मंदीप उम्र 13 साल, मनीष उम्र 07 साल का है। उसके पति अशोक सूर्यवंशी को वर्ष 2020 में हार्ट अटैक आने से उसकी मृत्यु हो गई है। उसके बाद अपने दोनो बच्चो के साथ ससूराल लछनपुर में ही रहती थी उसी दौरान नवम्बर 2024 में आंगनबाड़ी में सहायिका का काम मिलने से अपने बच्चो की पालन पोषण कर रही थी उस काम को छोड़ने के लिये उसके ससूर बिहारी लाल सूर्यवंशी आज से दो वर्ष पूर्व से पीडिता को दबाव बनाकर प्रताड़ित कर रहा है। वर्ष 2024 के अक्टूबर माह में उसके ससूर पीड़िता के साथ संबंध नहीं बनायेगी तो तेरे बच्चो को जान से मार दूंगा कहकर धमकी देते आ रहा है तथा उसके साथ जबरजस्ती छेड़खानी कर संभोग कर बलात्कार किया है और इसी प्रकार पीड़िता के साथ उसके ससूर 4-5 बार दबाव बनाकर बलात्कार किया है एक सप्ताह पहले भी आरापी पीड़िता के साथ जबरदस्ती गलत संबंध बनाने के लिये बोल रहा था तब पीड़िता के द्वारा गलत संबंध बनाने के लिये मना करने पर हाथ मुक्का से मारपीट किया। जिसके कारण पीड़िता के सामने का दांत टूट गया है, जिस संबध में लिखित आवेदन पत्र पेश करने पर प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए तत्काल अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

* श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय श्री प्रफुल्ल कुमार ठाकुर (भापुसे) के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री पंकज पटेल (रापुसे) तथा अनुविभागीय अधिकारी पुलिस शक्ति श्रीमती भुवनेश्वरी पैकरा के मार्गदर्शन में थाना बाराद्वार पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए रिपोर्ट तत्काल बाद 07 घण्टे के भीतर आरोपी बिहारी लाल सूर्यवंशी पिता अभय राम सूर्यवंशी उम्र 63 साल निवासी लच्छनपुर थाना बाराद्वार जिला सक्ती छ.ग. को उपरोक्त धारा के तहत विधिवत कार्यवाही कर न्यायिक रिमांड भेजा गया जहाँ से माननीय न्यायालय द्वारा जेल भेजा गया!

* उक्त कार्रवाई में निरीक्षक नरेन्द्र यादव, प्रधान आरक्षक मनीष राजपूत आर.योगेष राठौर, बुधेश्वर प्रसाद पटेल, आर.रामकुमार यादव एवं मआर.आफसा परवीन की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

*फर्जी SBI बैंक छपोरा मामले में फरार तीन और आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया न्यायिक रिमांड पर जेल*|

0

➡️ *फर्जी SBI बैंक छपोरा मामले में फरार तीन और आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया न्यायिक रिमांड पर जेल*|

➡️ *आरोपीगण SBI बैंक में कैशियर के पद पर नौकरी लगाने के लिए पीड़ितों से 7,71,800 रुपये लेकर ठगी किए थे*।

➡️ *दिनांक 13/06/2025*

➡️ *अपराध क्र. 279/2024 धारा 318(4), 338, 336, 340, 238, 3(5) Bns*।

➡️ *नाम आरोपी*—(01) *मंथिर दास पिता पुनीदास मानिकपुरी उम्र 32 साल ग्राम परसाडीह, थाना बिलाईगढ़ जिला सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिला (छ.ग.)।* 

(02) *श्रीमती रेखा साहू पति नरेश साहू उम्र 35 साल ग्राम सेंहाभांटा थाना कुंडा हाल मुक़ाम ग्राम कुंआमलगी, थाना कुंडा जिला कबीरधाम (छ.ग.)*

(03) *मिलन साहू पिता रामाधार साहू उम्र 26 साल ग्राम कुंआ मलगी थाना कुंडा जिला कबीरधाम (छ.ग.)*| 

शक्ति➡️ मामले का संक्षिप्त विवरण — प्रार्थी जीवराखन कावड़े एसबीआई क्षेत्रीय कार्यालय कोरबा का रिपोर्ट दर्ज कराया था की आरोपी पंकज, रेखा साहू, मन्दिरदास, अनिल भास्कर, सुभद्रा महंत , एवं अन्य के द्वारा ग्राम छपोरा में फर्जी SBI बैंक खोल कर 06 व्यक्तियों कों फर्जी न्युक्ति प्रमाण पत्र देकर फर्जी बैंक चला रहा है , रिपोर्ट पर उपरोक्त अपराध धारा पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया , दौरान विवेचना आरोपी (१) अनिल भास्कर पिता रामभरोसे उम्र 40 साल, ग्राम दुमहानी थाना बिलाईगढ़, जिला सारंगगढ़ बिलाईगढ़ को दिनांक 04,10,2024 को गिरफ्तार, (२) नरेन्द्र साहू पिता रामाधार साहू उम्र 30 साल ग्राम कुंवामालगी थाना पंडरिया जिला कबीरधाम को दिनांक 23.10.2025 को गिरफ्तार (३) हीरा दिवाकर उर्फ कुणाल दिवाकर पिता पारस राम उम्र 31 वर्ष ग्राम तालदेवरी थाना बिर्रा को दिनांक 28.03.2025 गिरफ़्तार, (04) टुकेश्वर दास महंत को दिनांक 23.09.2025 को गिरफ्तार, आरोपिया (05) सुभद्रा महंत को दिनांक 19.02.2026 को आरोपी (05) पंकज टंडन को दिनांक 04.05.2026 को गिरफ्तार कर रिमांड में भेजा जा चुका है, प्रकरण में शेष फरार आरोपियों के विरुद्ध धारा 193(8) BNSS के तहत अभियोग पत्र माननीय न्यायालय पेश किया गया है।

प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए *श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय श्री प्रफुल्ल ठाकुर (भा.पु.से)* अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय, श्री पंकजपटेल (रा.पु.से), एवं अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) महोदया सक्ति, डाँ. भुवनेश्वरी पैंकरा (रा.पु.से.) के द्वारा प्रकरण के फरार आरोपियों को तत्काल गिरफ्तार कर कार्यवाही करने का निर्देश दिया गया जिसके परिपालन में दिनांक 13.06.2026 को प्रकरण के फरार आरोपी मंथिर दस, श्रीमति रेखा साहू, मिलन साहू को पकड़ कर हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर उपरोक्त अपराध धारा घटित करना स्वीकार किया जिस पर आरोपीगण को दिनांक 13.06.2026 को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया l

उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक प्रवीण राजपूत एवं उप निरीक्षक चंद्र प्रकाश कंवर (साइबर सेल प्रभारी) एवं टीम तथा थाना मालखरौदा स्टॉफ का सराहनीय योगदान रहा।

*गौवंश तस्करी पर सख्त कार्यवाही।*

0

*गौवंश तस्करी पर सख्त कार्यवाही।*

 *• 04 नग गौवंश (भैंस), 01 नग मोबाईल, प्रयुक्त पीकप वाहन जुमला कीमती करीबन 09 लाख 50 हजार रूपये सहित एक आरोपी गिरफ्तार।

       

बेमेतरा– आरोपी चालक लक्ष्मण साहू पिता ईतवारी साहू उम्र 25 वर्ष ग्राम भड़हा थाना खरोरा जिला रायपुर को विधिवत गिरफ्तार कर आज दिनांक 13 जून 2026 को न्यायिक रिमांड पर माननीय न्यायालय में प्रस्तुत किया गया।

*थाना प्रभारी इंदागांव ने मानवता की मिसाल पेश कर प्रसव पीड़ा से तड़पती महिला को अपने वाहन से पहुंचाया अस्पताल, जच्चा-बच्चा दोनों सुरक्षित।* 

0

🚨*थाना प्रभारी इंदागांव ने मानवता की मिसाल पेश कर प्रसव पीड़ा से तड़पती महिला को अपने वाहन से पहुंचाया अस्पताल, जच्चा-बच्चा दोनों सुरक्षित।* 

 गरियाबंद  – इंदागांव पुलिस का एक बेहद संवेदनशील और मानवीय चेहरा सामने आया है। राष्ट्रीय राजमार्ग 130 (NH 130) पर इंदागांव थाना के पास मुख्य मार्ग पर एक गर्भवती महिला को अचानक तीव्र प्रसव पीड़ा शुरू हो गई। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए इंदागांव थाना प्रभारी उप निरीक्षक जितेंद्र कुमार विजयवार ने तुरंत मोर्चा संभाला। उन्होंने संवेदनशीलता दिखाते हुए बिना समय गंवाए महिला और नवजात बच्चे को अपने निजी वाहन में बिठाया और तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) मैनपुर पहुंचाया। पुलिस की इस त्वरित मदद के कारण महिला को समय पर डॉक्टरी इलाज मिल सका और वर्तमान में जच्चा व बच्चा दोनों पूरी तरह सुरक्षित और स्वस्थ हैं।मुख्य मार्ग पर अचानक शुरू हुई प्रसव पीड़ामिली जानकारी के अनुसार, पीड़ित महिला इंदागांव थाना के पास एनएच 130 मुख्य मार्ग से गुजर रही थी, तभी उसे अचानक असहनीय प्रसव पीड़ा होने लगी। दर्द से तड़पती महिला ने सड़क किनारे ही एक नवजात शिशु को जन्म दे दिया। रास्ते पर तड़पती मां और नवजात की हालत देखकर वहां राहगीरों की भीड़ जुटने लगी। देवदूत बनकर पहुंचे थाना प्रभारीइस आपातकालीन स्थिति की सूचना मिलते ही इंदागांव थाना प्रभारी उप निरीक्षक जितेंद्र कुमार विजयवार तुरंत मौके पर पहुंचे। एम्बुलेंस के इंतजार में समय बर्बाद न करते हुए, उन्होंने तत्परता दिखाई। थाना प्रभारी ने मां और नवजात शिशु को तत्काल सुरक्षा प्रदान करते हुए अपने स्वयं के वाहन में लिटाया। इसके बाद उन्होंने गाड़ी को सीधे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मैनपुर के लिए रवाना किया।

*एकलव्य विद्यालय: अतिथि शिक्षकों की भर्ती हेतु वाक इन इंटरव्यू 22 जून को*

0

तीजराम साहू ब्यूरो मुंगेली, // विकासखण्ड लोरमी के ग्राम बंधवा स्थित एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए अतिथि शिक्षकों की भर्ती हेतु 22 जून को वाक इन इंटरव्यू का आयोजन किया जाएगा। विद्यालय के प्राचार्य ने बताया कि शिक्षकों के रिक्त पदों तथा सत्र के दौरान कर्मचारी के लम्बे अवकाश पर जाने की संभावना वाले पदों हेतु अतिथि शिक्षकों का पैनल तैयार किया जाएगा। इच्छुक एवं पात्र अभ्यर्थी निर्धारित समय एवं स्थान पर उपस्थित होकर इंटरव्यू में शामिल हो सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए विद्यालय के प्राचार्य से सम्पर्क किया जा सकता है।

*ग्राम सोढ़ार में भारतीय रिजर्व बैंक का वित्तीय साक्षरता जागरूकता अभियान आयोजित*

0

तीजराम साहू ब्यूरो मुंगेली। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) द्वारा समर्पित संस्था के माध्यम से संचालित वित्तीय साक्षरता केंद्र मुंगेली द्वारा विकासखंड मुंगेली के ग्राम पंचायत सोढ़ार में स्व-सहायता समूह की महिलाओं के लिए वित्तीय जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।कार्यक्रम में भारतीय रिजर्व बैंक के लीड डिस्ट्रिक्ट ऑफिसर (LDO) क्षितिज वर्मा ने उपस्थित महिलाओं एवं ग्रामीणों को वित्तीय साक्षरता, सुरक्षित बैंकिंग तथा विभिन्न जनहितकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, अटल पेंशन योजना, सुकन्या समृद्धि योजना, डिजिटल लेन-देन, साइबर सुरक्षा, साइबर फ्रॉड से बचाव, हेल्पलाइन नंबर 1930, बैंकिंग लोकपाल तथा रिजर्व बैंक हेल्पलाइन 14448 के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी साझा की। वर्मा ने कहा कि डिजिटल युग में वित्तीय जागरूकता अत्यंत आवश्यक है। किसी भी प्रकार की ऑनलाइन धोखाधड़ी से बचने के लिए बैंक खाते, एटीएम, ओटीपी एवं व्यक्तिगत जानकारी किसी के साथ साझा नहीं करनी चाहिए। कार्यक्रम में जिला अग्रणी बैंक से मोहम्मद अशफाक, वित्तीय साक्षरता केंद्र मुंगेली के कार्यालय प्रभारी धनंजय गर्ग, काउंसलर रूपेन्द्र यादव (मुंगेली), अमित यादव (पथरिया), बालमुकुंद पटेल (लोरमी), एफएलसीआरपी श्रीमती पूजा यादव, सक्रिय महिला श्रीमती रजनी टंडन, एमबीके ज्ञानरति खांडेकर, सुनीता साहू सहित स्व-सहायता समूह की सदस्याएं एवं ग्रामवासी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के माध्यम से ग्रामीणों को बैंकिंग सेवाओं का सुरक्षित उपयोग करने तथा सरकारी वित्तीय योजनाओं का लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया गया।

*प्रगति पथ कार्यक्रम के तहत विधायक मोहले ने किया विकास कार्यों का निरीक्षण*

0

तीजराम साहू ब्यूरो मुंगेली/प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के सेवा, सुशासन एवं गरीब कल्याण के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा आयोजित सुशासन सहभागिता सप्ताह के अंतर्गत संचालित प्रगति पथ कार्यक्रम के तहत मुंगेली विधायक पुन्नूलाल मोहले ने नगर में संचालित विभिन्न विकास कार्यों का निरीक्षण कर उनकी प्रगति की समीक्षा की।
विधायक मोहले ने आगर खेल परिसर, निरंजन प्रसाद केशरवानी बाल उद्यान,गौरव पथ, स्विमिंग पूल, नालंदा परिसर, पुष्पवाटिका उद्यान सहित अन्य निर्माणाधीन परियोजनाओं का अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्माण कार्यों की गुणवत्ता बनाए रखने तथा निर्धारित समय-सीमा में कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि केंद्र एवं राज्य सरकार जनहित और विकास को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए कार्य कर रही है तथा इन विकास परियोजनाओं के पूर्ण होने से क्षेत्रवासियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध होंगी।
समीक्षा के दौरान अधिकारियों ने बताया कि अगर खेल परिसर के जीर्णोद्धार कार्य पर 89.28 लाख रुपये, निरंजन प्रसाद केशरवानी बालवाटिका (मलाई घाट) के जीर्णोद्धार कार्य पर 25.24 लाख रुपये, गौरव पथ उन्नयन एवं सौंदर्यीकरण कार्य पर 505.81 लाख रुपये, 250 सीटर नालंदा परिसर निर्माण कार्य पर 441.05 लाख रुपये, पुष्पवाटिका उद्यान उन्नयन कार्य पर 194.72 लाख रुपये तथा स्विमिंग पूल निर्माण कार्य पर 635.70 लाख रुपये की लागत से कार्य प्रगति पर हैं।

इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष दीनानाथ केशरवानी, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य गिरीश शुक्ला एवं शैलेष पाठक, नगर पालिका उपाध्यक्ष जयप्रकाश मिश्रा, जिला उपाध्यक्ष सुनील पाठक, वरिष्ठ नेता लोकनाथ सिंह, जिला मीडिया प्रभारी रामशरण यादव, पार्षद प्रतिनिधि सत्येंद्र सिंह, पार्षद असलम खान, पार्षद जितेंद्र दावडा, नगर मंडल अध्यक्ष सौरभ बाजपेयी, महामंत्री मन्नू श्रीवास्तव, लेखू साहू, वासु देवांगन, रवि साहू, दीपक सोनकर, निलेश पेंढारकर, रितिमा लाल, लवन डाहिरे, रमेश बुनकर, घनश्याम यादव, प्रिंस देवांगन, सचिन सोनी, अनुविभागीय अधिकारी अजय शतरंज, मुख्य नगर पालिका अधिकारी होरी सिंह सहित प्रशासनिक अधिकारी, कर्मचारी तथा भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

*कोटमी सोनार मारपीट मामले में आरोपी गिरफ्तार* 

0

*कोटमी सोनार मारपीट मामले में आरोपी गिरफ्तार* 

 *विज्ञप्ति फोटो में पुलिसकर्मी की वर्दी संबंधी प्रोटोकॉल पर उठ रहे सवाल* 

 मनोज साहू ब्यूरो जांजगीर-चांपा :- जिले के अकलतरा थाना क्षेत्र अंतर्गत कोटमी सोनार निवासी शुभम सोनी द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के आधार पर पुलिस ने रोशन खान के विरुद्ध अपराध क्रमांक 331/26 दर्ज किया है। शिकायत के अनुसार 10 जून 2026 की रात्रि रैली निकालने एवं नेता बनने को लेकर विवाद हुआ, जिसके बाद कथित रूप से गाली-गलौज और मारपीट की घटना सामने आई। पुलिस ने मामले में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की संबंधित धाराओं के तहत अपराध दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया है।

इसी बीच मामले से संबंधित एक फोटो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है। तस्वीर में पुलिस सहायता केंद्र कोटमी सोनार के सामने एक वर्दीधारी पुलिसकर्मी जिसका नाम तारिकेश पांडे बताया जा रहा है, जिसके सिर पर पुलिस टोपी नजर नहीं आ रही है। कुछ स्थानीय लोगों द्वारा पुलिस वर्दी एवं ड्रेस प्रोटोकॉल के पालन को लेकर सवाल उठाए जा रहे हैं।

हालांकि, केवल एक फोटो के आधार पर किसी प्रकार की अनुशासनहीनता अथवा प्रोटोकॉल उल्लंघन की पुष्टि नहीं की जा सकती। इस संबंध में पुलिस विभाग का आधिकारिक पक्ष सामने आना शेष है। यदि विभागीय नियमों के तहत किसी विशेष परिस्थिति जैसे प्रेस विज्ञप्ति जारी करने संबंधित समय में टोपी पहनना अनिवार्य था या नहीं, इसका निर्णय संबंधित अधिकारी ही कर सकते हैं।

सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार प्रेस विज्ञप्ति के संबंध में जारी कोटमी सोनार पुलिस सहायता केंद्र में प्रधान आरक्षक तारिकेश पांडे के द्वारा इस प्रकार टोपी न पहनने का यह पहला मामला नहीं है इससे पहले भी कई बार तारिकेश पांडे को शिवरीनारायण, पामगढ़ इत्यादि अपने स्थानीय तथा क्षेत्रीय जगहों पर अक्सर देखा जाता रहा है।

पुलिस अधिकारियों का कहना रहता है कि प्राथमिकता कानून-व्यवस्था बनाए रखना और आरोपियों के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई करना है। वहीं, स्थानीय नागरिकों का मानना है कि पुलिसकर्मियों को वर्दी संबंधी सभी मानकों का भी पालन करना चाहिए ताकि जनता के बीच अनुशासन और पेशेवर छवि बनी रहे।

इस मामले में किसी भी प्रकार की विभागीय टिप्पणी या कार्रवाई की आधिकारिक पुष्टि फिलहाल उपलब्ध नहीं है।