More

    *शराब पीने के लिए जबरन पैसे मांगकर मारपीट करने वाले आरोपियों पर लालबाग पुलिस की त्वरित कार्यवाही*

    *शराब पीने के लिए जबरन पैसे मांगकर मारपीट करने वाले आरोपियों पर लालबाग पुलिस की त्वरित कार्यवाही*

    ग्राम रेवाडीह स्थित शराब भट्टी के पास मारपीट एवं गाली-गलौज करने वाले आरोपी मिथलेश ओटी (21 वर्ष), निवासी वार्ड क्रमांक 21, रेवाडीह, थाना लालबाग को गिरफ्तार किया गया।

    प्रकरण में शामिल 02 विधि से संघर्षरत बालकों की पहचान कर वैधानिक कार्यवाही की गई।

    घटना में प्रयुक्त 01 नग स्टील का कड़ा आरोपी के कब्जे से बरामद कर जप्त किया गया।

     

    शांति भंग करने वाले आदतन आरोपियों पर लालबाग पुलिस की कार्यवाही

     

    आदतन आरोपी शिव साहू (25 वर्ष), निवासी आबादी पारा, वार्ड क्रमांक 20, पेंड्री, विजय यादव उर्फ बाबा (21 वर्ष), निवासी आबादी पारा, वार्ड क्रमांक 20, पेंड्री को भी गिरफ्तार किया गया।

    दोनों आरोपियों द्वारा मोहल्ले में लोगों को डरा-धमकाकर शांति भंग करने की शिकायतें प्राप्त हुई थीं। संज्ञेय अपराध घटित होने की आशंका के मद्देनजर आरोपियों के विरुद्ध धारा 170 BNSS के तहत गिरफ्तारी की गई। आरोपियों के विरुद्ध धारा 126 एवं 135(3) BNSS के तहत माननीय न्यायालय, राजनांदगांव में प्रस्तुत किया गया।

    Trending News

    Technology