Home अन्य खबरे केंद्रीय राज्य मंत्री श्री तोखन साहू ने सेन शक्ति सम्मेलन एवं केश...

केंद्रीय राज्य मंत्री श्री तोखन साहू ने सेन शक्ति सम्मेलन एवं केश शिल्पी सम्मान कार्यक्रम में सामाजिक समरसता और युवाओं के कौशल विकास पर दिया जोर

0
4

केंद्रीय राज्य मंत्री श्री तोखन साहू ने सेन शक्ति सम्मेलन एवं केश शिल्पी सम्मान कार्यक्रम में सामाजिक समरसता और युवाओं के कौशल विकास पर दिया जोर

 संदीप साहू ब्यूरो बिलासपुर/केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य राज्य मंत्री श्री तोखन साहू ने ‘सेन शक्ति सम्मेलन एवं केश शिल्पी सम्मान’ कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सेन समाज की सामाजिक एवं सांस्कृतिक विरासत को रेखांकित किया। उन्होंने कहा कि समाज की शक्ति उसकी एकता, सामाजिक समरसता, सेवा भावना और संगठन में निहित है।

श्री साहू ने संत सेन जी महाराज के जीवन एवं विचारों का उल्लेख करते हुए कहा कि उनकी भक्ति, सेवा और समर्पण समाज के लिए प्रेरणास्रोत हैं। उन्होंने ‘केश शिल्पी सम्मान’ को केश-शिल्पियों के कौशल, श्रम और हुनर के प्रति सम्मान का प्रतीक बताया।

केंद्रीय राज्य मंत्री ने शिक्षा को समाज की प्रगति का प्रमुख आधार बताते हुए युवाओं, विशेषकर बेटियों को उच्च एवं व्यावसायिक शिक्षा से जोड़ने पर जोर दिया। उन्होंने युवाओं से पारंपरिक कौशल को आधुनिक तकनीक एवं नए अवसरों से जोड़कर हेयर स्टाइलिंग, कॉस्मेटोलॉजी, ब्यूटी एवं वेलनेस तथा उद्यमिता के क्षेत्र में आगे बढ़ने का आह्वान किया।

उन्होंने कहा कि सामाजिक कुरीतियों को दूर करते हुए शिक्षा, कौशल विकास और आत्मनिर्भरता के माध्यम से समाज को आगे बढ़ाना आवश्यक है। संगठित और आत्मनिर्भर समाज राष्ट्र के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दे सकता है।

*जनदर्शन में सुनीं नागरिकों की समस्याएं*

श्री तोखन साहू ने अपने संसदीय क्षेत्र बिलासपुर स्थित निजी कार्यालय में आयोजित जनदर्शन में नागरिकों से प्रत्यक्ष संवाद किया। उन्होंने क्षेत्रवासियों की समस्याओं एवं मांगों को गंभीरता से सुना तथा उनके शीघ्र और प्रभावी निराकरण के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

श्री साहू ने कहा कि जनप्रतिनिधि के रूप में नागरिकों से सीधा संवाद जनसेवा का महत्वपूर्ण माध्यम है और क्षेत्र की समस्याओं के समाधान के लिए निरंतर समन्वय के साथ कार्य किया जाएगा।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here