*रायगढ़ पुलिस की बड़ी कामयाबी — अप्रैल माह में 251 गुम इंसानों को तलाश कर परिजनों से मिलाया गया, परिवारों के चेहरे पर लौटी मुस्कान*

रायगढ़:-माह अप्रैल में 36 गुम नाबालिगों को सकुशल दस्तयाब, बहला-फुसलाकर ले जाने वालों पर पॉक्सो एक्ट के तहत सख्त कार्रवाई
🚨 दिल्ली, जालंधर (पंजाब), अंबिकापुर, डभरा और चंद्रपुर तक पहुंची रायगढ़ पुलिस, कई राज्यों और जिलों से गुम बालक-बालिकाओं की सुरक्षित वापसी
🚨 थाना लैलूंगा ने सबसे अधिक 42 गुम इंसान ढूंढे, भूपदेवपुर ने माह में दर्ज सभी नाबालिगों को खोज निकाला
🚨 जूटमिल, पूंजीपथरा, कोतवाली सहित जिले के थाना क्षेत्रों की सक्रिय कार्रवाई से कई बिछड़े परिवारों का हुआ मिलन
🚨 एसएसपी का शशि मोहन सिंह संदेश — “नाबालिगों की सुरक्षा रायगढ़ पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता, बच्चों को बहला-फुसलाकर ले जाने या शोषण करने वालों पर कठोर वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित की जावेगी।”
