*गांजा तस्करी करने वाले पर बसंतपुर राजनांदगांव पुलिस की कार्यवाही, गांजा के साथ गिरफ्तार कर भेजा गया जेल*
👉 राजनांदगांव:-थाना बसंतपुर, राजनांदगांव पुलिस द्वारा अवैध मादक पदार्थों की बिक्री के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही।
👉 आरोपी के कब्जे से 1.100 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा जप्त।
👉 जप्त गांजा की अनुमानित कीमत लगभग 11,000 रूपये।
👉 आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया।

👉 आरोपी के विरुद्ध पूर्व में भी मारपीट, आर्म्स एक्ट एवं एनडीपीएस एक्ट के प्रकरण दर्ज हैं।
👉 अवैध मादक पदार्थों की तस्करी एवं बिक्री करने वालों के विरुद्ध कार्यवाही आगे भी जारी रहेगी।
आरोपी का नाम
महावीर यादव उर्फ टोबू यादव, पिता स्व. सतीश यादव, उम्र 27 वर्ष, निवासी जमातपारा, शीतला मंदिर रोड, थाना बसंतपुर, जिला राजनांदगांव।
दिनांक 03 मई 2026 को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि आरोपी महावीर यादव उर्फ टोबू यादव, शीतला मंदिर रोड, नेहरू पार्क के सामने अवैध रूप से गांजा बिक्री हेतु ग्राहक तलाश रहा है।
सूचना पर त्वरित कार्यवाही करते हुए पुलिस टीम मौके पर पहुंची एवं घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ा गया। विधिवत तलाशी लेने पर आरोपी के पास से हल्के पीले रंग के थैले में कुल 1.100 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया, जिसकी अनुमानित कीमत 11,000 रूपये है।
बरामद मादक पदार्थ को विधिवत जप्त कर आरोपी के विरुद्ध थाना बसंतपुर में अपराध क्रमांक 193/2026, धारा 20 (बी) एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया। आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा गया।
पुलिस द्वारा अवैध मादक पदार्थों की तस्करी एवं बिक्री में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध भविष्य में भी इसी प्रकार कड़ी कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी।
