🚨 *गरियाबंद पुलिस द्वारा 06 किलो 30 ग्राम अवैध गांजा के साथ आरोपी को किया, गिरफ्तार।*
🚨 कार्यवाही थाना देवभोग ।

गरियाबंद– रात्रि थाना देवभोग पुलिस द्वारा थाना परिसर मेन गेट के सामने NH-130C मार्ग पर एमसीपी चेकिंग की जा रही थी। चेकिंग के दौरान आने-जाने वाले वाहनों एवं संदिग्ध व्यक्तियों पर लगातार नजर रखी जा रही थी। इसी दौरान धरमगढ़ (उड़ीसा) की ओर से एक व्यक्ति लाल रंग का ट्रॉली बैग लेकर पैदल आता दिखाई दिया, जिसकी गतिविधियां संदिग्ध प्रतीत होने पर पुलिस टीम द्वारा रोककर पूछताछ की गई। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम — सुरेन्द्र कुमार राय पिता –स्व. सकलदीप राय उम्र – 66 वर्ष निवासी – ग्राम नंदनी माइंस अहिवारा, थाना अहिवारा, जिला दुर्ग (छ.ग.) का रहने वाला बताया। संदेह होने पर गवाहों की उपस्थिति में नियमानुसार तलाशी कार्यवाही की गई। आरोपी के कब्जे में रखे लाल रंग के ट्रॉली बैग को खोलकर चेक करने पर उसमें मादक पदार्थ गांजा कुल 06 किलो 30 ग्राम बरामद हुआ जिसकी कीमत लगभग ₹3,00,000/- रुपए है। मौके पर विधिवत कार्यवाही करते हुए गांजा को जप्त कर सीलबंद किया गया। आरोपी के विरुद्ध पर्याप्त साक्षी पाए जाने पर धारा 20 (ख) एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है। प्रकरण के आरोपी को विधिवत गिरफ्तार करते हुए माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।
❇️ गिरफ्तार आरोपी* –
सुरेन्द्र कुमार राय पिता –स्व. सकलदीप राय उम्र – 66 वर्ष निवासी – ग्राम नंदनी माइंस अहिवारा, थाना अहिवारा, जिला दुर्ग (छ.ग.)
जप्त सामग्री-
✅ 06 किलो 30 ग्राम अवैध गांजा
✅ लाल रंग का ट्रॉली बैग
💰 कुल जप्ती मूल्य लगभग ₹3,00,000/-
