More

    *अवैध शराब बिक्री पर डोंगरगढ़ पुलिस की लगातार कार्यवाही*

    ➤ *अवैध शराब बिक्री पर डोंगरगढ़ पुलिस की लगातार कार्यवाही*

    ➤ अवैध रूप से शराब बिक्री करते आदतन आरोपी रवि शेंडे गिरफ्तार

    ➤ आरोपी से कुल 8.100 बल्क लीटर गोवा अंग्रेजी शराब कीमती 5,400/- रुपये एवं एक मोटर सायकल सहित कुल 1,05,400/- रुपये जप्त

    ➤ आरोपी के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत कार्यवाही कर भेजा गया जेल

    ➤ डोंगरगढ़ क्षेत्र में अवैध शराब बिक्री रोकने पुलिस द्वारा लगातार चलाई जा रही है मुहिम

     

    गिरफ्तार आरोपी का नाम– रवि शेंडे, पिता धनीराम शेंडे, उम्र 29 वर्ष, निवासी भीम नगर वार्ड नं. 09, डोंगरगढ़, जिला राजनांदगांव (छ.ग.)

     

    राजनंदगांव :- दिनांक 09-05-2026 को सूचना प्राप्त हुई कि डोंगरगढ़ भीमनगर निवासी रवि शेंडे अपनी मोटर सायकल टीवीएस राइडर क्रमांक CG 08 BG 1509 में मेढ़ा भट्ठी से एक थैले में अत्यधिक मात्रा में शराब लेकर अवैध रूप से बिक्री हेतु अपने घर ला रहा है। सूचना पर तत्काल कार्यवाही करते हुए प्रज्ञागिरी जाने वाले तिराहा हनुमान मंदिर के पास ग्राम कुरभाठा में नाकाबंदी कर आरोपी रवि शेंडे को पकड़ा गया।आरोपी के कब्जे से 45 पाव गोवा स्पेशल अंग्रेजी शराब कुल मात्रा 8.100 बल्क लीटर कीमती 5,400/- रुपये एवं मोटर सायकल टीवीएस राइडर क्रमांक CG 08 BG 1509 कीमती 1,00,000/- रुपये कुल जुमला कीमती 1,05,400/- रुपये जप्त किया गया। आरोपी के विरुद्ध धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही कर गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया। गिरफ्तार आरोपी आदतन अपराधी है, जिसके विरुद्ध पूर्व में भी थाना डोंगरगढ़ में कई प्रकरण दर्ज होना पाया गया है।

    Trending News

    Technology