More

    *अवैध शराब पर रेड कार्यवाही लगातार जारी*

    *अवैध शराब पर रेड कार्यवाही लगातार जारी*

     

    अवैध शराब के साथ 01 आरोपी हुआ गिरफ्तार 

     

     आरोपी के कब्जे से 30 पौवा देशी प्लेन शराब सवा शेरा कीमती 2400/-रूपये बरामद 

    डोंगरगांव – अवैध शराब बिक्री पर सख्ती से अंकुश लगाने पुलिस अधीक्षक महोदय राजनांदगांव के द्वारा अवैध रूप से शराब बिक्री/परिवहन पर कडी कार्यवाही करने का निर्देश दिया गया है। श्रीमान अति पुलिस अधीक्षक व नगर पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में सूचना पर तत्काल कार्यवाही करते हुए थाना डोंगरगांव पुलिस द्वारा प्रशिक्षु आईपीएस आदित्य कुमार, निरीक्षक आशीर्वाद राहटगांवकर के नेतृत्व में टीम गठित कर मुखबीर द्वारा बताये व्यक्ति की पतासाजी करते हुये व्यक्ति को चिन्हांकित कर पूछताछ करने पर अपना नाम रूपचंद पारधी पिता स्व0 उभेराम पारधी, उम्र 52 साल, निवासी ग्राम मोहड, थाना डोंगरगांव का होना बताया। टीम के सदस्यों द्वारा उसके पास रखें सफेद रंग प्लास्टिक बोरी की तलाशी लेने पर शराब रखा होना पाया गया।

    आरोपी रूपचंद पारधी पिता स्व0 उभेराम पारधी, उम्र 52 साल, निवासी ग्राम मोहड, थाना डोंगरगांव, जिला राजनांदगांव (छ.ग.) के कब्जे से अवैध रूप से रखे 30 पौवा देशी प्लेन शराब सवा सेरा कुल जुमला मात्रा 5.400 बल्क लीटर कीमती 2400/-रूपये जप्त कर आरोपी के विरूद्ध अपराध क्रमांक 173/2026 धारा 34(2) आबकारी एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही किया गया है।

    Trending News

    Technology