More

    *अवैध रूप से शराब परिवहन करने वाला आरोपी गिरफ्तार*

    *अवैध रूप से शराब परिवहन करने वाला आरोपी गिरफ्तार*

     

    ◾आरोपी के कब्जे से 15.600 बल्क लीटर बीयर, 8.820 बल्क लीटर जम्मू व्हीस्की अंग्रेजी शराब कीमती 10680 रूपये जप्त

     

    ◾शराब परिवहन मे प्रयुक्त स्कार्पियो वाहन कीमती करीबन 600000 रूपये जप्त

    राजनादगांव:- श्रीमान् पुलिस अधीक्षक महोदया सुश्री अंकिता शर्मा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय श्री कीर्तन राठौर के मार्गदर्शन एवं नगर पुलिस अधीक्षक महोदया श्रीमती वैशाली जैन के पर्यवेक्षण में अवैध गांजा, शराब बिक्री व असामाजिक तत्व, गुण्डा बदमाश,और सार्वजनिक स्थानो पर शराब पीने वालो के विरूद्ध अभियान चलाया जा रहा है अभियान कार्यवाही मे दिनांक 18.04.2026 को रात्रि मे सूचना प्राप्त हुआ कि एक व्यक्ति सफेद स्कार्पियो वाहन मे अवैध रूप से मात्रा से अधिक शराब ले जा रहा है कि सूचना पर तत्काल चौकी चिखली पुलिस टीम द्वारा गठुला नाला के पास नाकाबंदी कर सफेद रंग स्कार्पियो को रोककर चेक करने पर आरोपी अजीत यादव पिता जगदीश यादव उम्र 37 साल साकिन ग्राम पोटेश्री ओपी तुमड़ीबोड़ थाना लालबाग जिला राजनांदगांव द्वारा अपने स्कार्पियो वाहन क्रमांक सीजी 08 वाय 1005 मे 24 नग किंग फिशर बीयर, 49 पौवा जम्मु स्पेशल व्हीस्की अंग्रेजी शराब अवैध रूप से परिवहन करते हुए पाया गया। आरोपी के कब्जे से उक्त शराब 24 नग किंग फिशर बीयर कुल 15.600 बल्क लीटर कीमती 4800 रूपये, 49 पौवा जम्मु स्पेशल व्हीस्की अंग्रेजी शराब कुल 8.820 बल्क लीटर कीमती 5880 रूपये एवं स्कार्पियो वाहन क्रमांक सीजी 08 वाय 1005 कीमती 600000 रूपये कुल जुमला कीमती 610680 रूपये जप्त कर वैधानिक कार्यवाही कर आरोपी के विरूद्ध धारा सदर 34(2) आबकारी एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर माननीय न्यायालय पेश कर आदेशानुसार जेल दाखिल किया गया।

    उक्त कार्यवाही में चौकी प्रभारी उप निरीक्षक कैलाश चन्द्र मरई, प्र.आर. अरूण नेताम, म.प्र.आर. वंदन पटले, आर0 आदित्य सोलंकी, गोपाल पैकरा, सुनील बैरागी, नेमसिंह, जयराम निषाद, तामेश्वर भुआर्य एवं चौकी चिखली स्टाफ का महत्वपूर्ण भूमिका व सराहनीय योगदान रहा है।

    Trending News

    Technology