More

    *SP ठाकुर ने किया ASI मिश्रा को SUSPEND रिश्वत लेते पकड़ा गया*

    *SP ठाकुर ने किया ASI मिश्रा को SUSPEND रिश्वत लेते पकड़ा गया*

     

    शक्ति:- थाना चद्रपुर मे शिवप्रसाद बरेठ के विरूद्ध श्रीमति सरस्वती जायसवाल द्वारा मारपीट/गाली गलौज करने की रिपोर्ट दर्ज करायी गई थी जिस पर अपराध क्रमांक 47/26 धारा 296, 351(3),115(2),191(2) बीएनएस पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया था। प्रकरण की विवेचना सउनि. एस.एन. मिश्रा द्वारा की जा रही थी, कडी कार्यवाही से बचने के लिए सउनि. एस.एन. मिश्रा द्वारा 40000/- रूपये की मांग की गई थी जिसकी शिकायत शिवप्रसाद बरेठ के द्वारा ACB बिलासपुर मे की गई थी।

    शिकायत सत्यापन के दौरान ACB की टीम ने थाना चंद्रपर में पदस्थ ASI मिश्रा को 20000/- रूपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया है। प्रकरण संज्ञान में आने पर सक्ती पुलिस अधीक्षक श्री प्रफुल्ल कुमार ठाकुर द्वारा पदीय कर्तव्यों के विपरीत आचरण करने व पुलिस विभाग की छवि धुमिल करने के कारण ASI एस.एन. मिश्रा को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर रक्षित केन्द्र सक्ती संबंद्ध किया गया।

    Trending News

    Technology