Home Blog Page 96

*एडीएम ने राजस्व अधिकारियों की ली बैठक*

0

*एडीएम ने राजस्व अधिकारियों की ली बैठक*

*नामांतरण, सीमांकन, बंटवारा सहित लंबित प्रकरणों के त्वरित एवं समयबद्ध निराकरण के दिए निर्देश*

 मुकेश साहू ब्यूरो मुंगेली, // कलेक्टर श्री कुन्दन कुमार के निर्देशानुसार जिला कलेक्टोरेट स्थित मनियारी सभाकक्ष में राजस्व विभाग की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में अतिरिक्त कलेक्टर श्रीमती निष्ठा पाण्डेय तिवारी ने जिले में लंबित राजस्व प्रकरणों की गहन समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए कि नामांतरण, सीमांकन, बंटवारा सहित सभी राजस्व मामलों का निर्धारित समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण एवं पारदर्शी निराकरण सुनिश्चित किया जाए। बैठक में तहसीलवार लंबित राजस्व प्रकरणों की स्थिति की समीक्षा की गई।

एडीएम ने कहा कि आम नागरिकों को राजस्व संबंधी सेवाएं समय पर उपलब्ध कराना शासन की सर्वाेच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। इसलिए प्रत्येक अधिकारी अपने दायित्वों का गंभीरता से निर्वहन करते हुए लंबित मामलों के शीघ्र निपटारे को प्राथमिकता दें। उन्होंने राजस्व न्यायालयों में लंबित मामलों की नियमित समीक्षा करने, अनावश्यक विलंब वाले प्रकरणों का प्राथमिकता के आधार पर निराकरण करने तथा सभी तहसीलों में नियमित मॉनिटरिंग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मैदानी अमला नियमित निरीक्षण कर स्थानीय स्तर पर बेहतर समन्वय स्थापित करे, ताकि राजस्व कार्यों में गति आए और आमजन को त्वरित राहत मिल सके।

बैठक में तहसील जरहागांव, मुंगेली, पथरिया, लालपुर एवं सरगांव के राजस्व प्रकरणों की समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। अधिकारियों को स्पष्ट रूप से कहा गया कि राजस्व प्रकरणों के निराकरण में पारदर्शिता, जवाबदेही और समयबद्धता सुनिश्चित की जाए, जिससे नागरिकों का प्रशासन पर विश्वास और अधिक मजबूत हो। बैठक में अपर कलेक्टर श्री जी.एल. यादव, सभी एसडीएम, तहसीलदार एवं राजस्व विभाग के संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

*जिले में आज 284 मिली मीटर औसत वर्षा दर्ज*

0

*जिले में आज 284 मिली मीटर औसत वर्षा दर्ज*

 मुकेश साहू ब्यूरो मुंगेली// जिले में आज 284 मिली मीटर औसत वर्षा दर्ज की गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार मुंगेली तहसील में 55 मिली मीटर, पथरिया तहसील में 28.6 मिली मीटर, लोरमी तहसील में 64.3 मिली मीटर, लालपुर थाना तहसील में 62.2 मिली मीटर, जरहागांव में 8.0 मिली मीटर और सरगांव में 22.2 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई है। जिले में 01 जून से अब तक 1703.8 मिलीमीटर बरसात हो चुकी है।

*मुख्यमंत्री अनुसूचित जाति एवं जनजाति विद्यार्थी उत्कर्ष योजना*

0

*मुख्यमंत्री अनुसूचित जाति एवं जनजाति विद्यार्थी उत्कर्ष योजना*

 *कक्षा 6वीं प्रवेश परीक्षा का परिणाम घोषित, 09 जुलाई तक कर सकते हैं दावा-आपत्ति*

 मुकेश साहू ब्यूरो मुंगेली, / मुख्यमंत्री अनुसूचित जाति एवं जनजाति विद्यार्थी उत्कर्ष योजना (पूर्व में जवाहर उत्कर्ष योजना) अंतर्गत शैक्षणिक सत्र 2026-27 में कक्षा 6वीं में प्रवेश के लिए आयोजित प्राक्चयन परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया गया है।

उल्लेखनीय है कि उक्त प्राक्चयन परीक्षा का आयोजन 05 जुलाई 2026 को किया गया था। परीक्षा परिणाम के संबंध में अभ्यर्थियों से दावा एवं आपत्ति आमंत्रित किए गए हैं। अभ्यर्थी 09 जुलाई 2026 तक कार्यालय सहायक आयुक्त, आदिवासी विकास विभाग, मुंगेली के कक्ष क्रमांक 221 में निर्धारित समयावधि के भीतर अपना दावा अथवा आपत्ति आवेदन प्रस्तुत कर सकते हैं।

*मोटराइज्ड ट्रायसायकल वितरण योजना: दिव्यांग श्री कलेश ओगरे को मिला मोटराइज्ड ट्रायसायकल*

0

*मोटराइज्ड ट्रायसायकल वितरण योजना: दिव्यांग श्री कलेश ओगरे को मिला मोटराइज्ड ट्रायसायकल*

*आवागमन हुआ आसान, चेहरे पर लौटी मुस्कान*

 मुकेश साहू ब्यूरो मुंगेली,// मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर एवं सम्मानजनक जीवन प्रदान करने के उद्देश्य से संचालित जनकल्याणकारी योजनाएं उनके जीवन में सकारात्मक बदलाव ला रही हैं। इसी कड़ी में मोटराइज्ड ट्रायसायकल वितरण योजना के तहत विकासखंड पथरिया के ग्राम भटगांव निवासी दिव्यांग श्री कलेश ओगरे को मोटराइज्ड ट्रायसायकल प्रदान कर लाभान्वित किया गया, जिससे उनके जीवन में नई गति और आत्मविश्वास का संचार हुआ है। कलेश ओगरे को शारीरिक दिव्यांगता के कारण दैनिक कार्यों एवं आवागमन में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था। घर से बाहर निकलना, आवश्यक कार्यों के लिए बाजार या शासकीय कार्यालयों तक पहुंचना उनके लिए चुनौतीपूर्ण था। अब मोटराइज्ड ट्रायसायकल मिलने से उनकी यह परेशानी काफी हद तक दूर हो गई है।

मोटराइज्ड ट्रायसायकल के माध्यम से अब वे बिना किसी पर निर्भर हुए अपने दैनिक कार्य आसानी से कर पा रहे हैं। इससे उनकी स्वतंत्र आवाजाही संभव हुई है और सामाजिक गतिविधियों में उनकी भागीदारी भी बढ़ी है। उनके परिवार को भी बड़ी राहत मिली है। कलेश ओगरे ने खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि यह सहायता उनके लिए किसी वरदान से कम नहीं है। अब वे पहले की तुलना में अधिक आत्मनिर्भर महसूस कर रहे हैं और अपने जरूरी कार्य स्वयं कर पा रहे हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय एवं जिला प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि शासन की इस संवेदनशील पहल ने उनके जीवन को नई दिशा दी है। समाज कल्याण विभाग के उपसंचालक श्री नदीम काजी ने बताया कि दिव्यांगजनों को शासन की विभिन्न योजनाओं से जोड़कर उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। पात्र हितग्राहियों को आवश्यक सहायक उपकरण उपलब्ध कराकर उन्हें समाज की मुख्यधारा से जोड़ने की दिशा में निरंतर कार्य किया जा रहा है।

*स्वास्थ्य टीम ने बाढ़ संभावित प्रभावित गांवों में स्वास्थ्य व्यवस्थाओं का किया निरीक्षण*

0

*स्वास्थ्य टीम ने बाढ़ संभावित प्रभावित गांवों में स्वास्थ्य व्यवस्थाओं का किया निरीक्षण*

 *निजी अस्पतालों की व्यवस्थाएं भी परखी*

*ग्रामीणों को किया जागरूक, अस्पतालों को गुणवत्ता सुधार के दिए निर्देश*

 मुकेश साहू ब्यूरो मुंगेली, // संभावित बाढ़ एवं वर्षाकालीन बीमारियों से नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह सक्रिय है। कलेक्टर श्री कुन्दन कुमार के निर्देशानुसार स्वास्थ्य विभाग की टीम ने बाढ़ संभावित गांवों का व्यापक निरीक्षण कर स्वास्थ्य सुविधाओं की समीक्षा की, वहीं विकासखंड पथरिया के निजी अस्पतालों का औचक निरीक्षण कर स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश भी जारी किए। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. शीला साहा, जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. कमलेश कुमार, खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. अमित लाल एवं विकासखंड कार्यक्रम प्रबंधक श्री निमिष मिश्रा ने पथरिया विकासखंड के बाढ़ संभावित ग्राम मदकू, धूमा, सावंतपुर, मोतीमपुर, चुनचुनिया एवं सल्फा का भ्रमण कर स्वास्थ्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने ग्रामीणों से संवाद कर उनकी स्वास्थ्य संबंधी आवश्यकताओं की जानकारी ली तथा स्वच्छ पेयजल के उपयोग, व्यक्तिगत स्वच्छता, जलजनित एवं संक्रामक रोगों से बचाव के उपायों की जानकारी दी। ग्राम सल्फा में मितानिन ललिता साहू से चर्चा कर मितानिन दवा पेटी का निरीक्षण किया गया तथा आवश्यक दवाओं की उपलब्धता एवं प्राथमिक उपचार व्यवस्था की समीक्षा की गई। मितानिनों एवं स्वास्थ्य कर्मियों को निर्देशित किया गया कि वे गांवों में सतत निगरानी रखें तथा किसी भी प्रकार की बीमारी के लक्षण मिलने पर तत्काल स्वास्थ्य विभाग को सूचित करें। अधिकारियों ने यह भी सुनिश्चित किया कि बाढ़ संभावित क्षेत्रों में ओआरएस, क्लोरीन टैबलेट, आवश्यक दवाएं एवं अन्य स्वास्थ्य सामग्री पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध रहे, ताकि किसी भी आपात स्थिति का त्वरित सामना किया जा सके।

*निजी अस्पतालों का किया औचक निरीक्षण, मरीजों की सुरक्षा को प्राथमिकता*

स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता बनाए रखने के उद्देश्य से मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. साहा सहित अधिकारियों ने विकासखंड पथरिया के निजी अस्पतालों का भी औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सवेरा अस्पताल, आकृति अस्पताल, सिद्धी विनायक अस्पताल एवं द लेप्रोसी मिशन अस्पताल चंदखुरी की व्यवस्थाओं का परीक्षण किया गया। अस्पतालों में साफ-सफाई, स्टाफ की उपस्थिति, मरीजों को उपलब्ध कराई जा रही स्वास्थ्य सेवाओं तथा नर्सिंग होम एक्ट के प्रावधानों के पालन की विस्तृत समीक्षा की गई। सिद्धी विनायक अस्पताल में वार्ड के बिस्तरों के बीच निर्धारित मानकों के अनुरूप दूरी नहीं मिलने पर अस्पताल प्रबंधन को तत्काल दो बेड कम कर आवश्यक मानकों का पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। अन्य अस्पतालों को भी स्वच्छता, मरीजों की सुरक्षा एवं गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक सुधारात्मक निर्देश प्रदान किए गए।

*एग्रीस्टैक अभियान में मुंगेली ने पकड़ी रफ्तार: 1.18 लाख से अधिक किसानों का पंजीयन पूर्ण, जिला शत-प्रतिशत लक्ष्य की पूर्णता की ओर*

0

*एग्रीस्टैक अभियान में मुंगेली ने पकड़ी रफ्तार: 1.18 लाख से अधिक किसानों का पंजीयन पूर्ण, जिला शत-प्रतिशत लक्ष्य की पूर्णता की ओर*

*एक्जेम्प्टेड श्रेणी के 88 प्रतिशत किसानों का भी पंजीयन पूर्ण*

 *एडीएम ने ग्राम-ग्राम शिविर लगाकर शेष किसानों का पंजीयन शीघ्र पूरा करने के दिए निर्देश*

मुकेश साहू ब्यूरो मुंगेली, // जिले में किसानों को डिजिटल कृषि सेवाओं से जोड़ने और भविष्य की सभी शासकीय योजनाओं का लाभ सहजता से उपलब्ध कराने के उद्देश्य से संचालित एग्रीस्टैक पंजीयन अभियान तेज गति से आगे बढ़ रहा है। कलेक्टर श्री कुन्दन कुमार के निर्देशन में जिले के 1 लाख 18 हजार 110 से अधिक किसानों का पंजीयन पूर्ण कर लिया गया है। वहीं एक्जेम्प्टेड श्रेणी के 88 प्रतिशत किसानों का भी सफलतापूर्वक पंजीयन किया जा चुका है। इसी संबंध में आज जिला कलेक्टोरेट स्थित मनियारी सभाकक्ष में आयोजित समीक्षा बैठक में एडीएम श्रीमती निष्ठा पाण्डेय तिवारी ने एग्रीस्टैक एवं किसान पंजीयन की प्रगति की विस्तार से समीक्षा करते हुए सभी संबंधित अधिकारियों को जिले में शत-प्रतिशत पंजीयन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि शेष किसानों का पंजीयन युद्धस्तर पर पूरा किया जाए। इसके लिए सहकारी समितियों में संचालित कॉमन सर्विस सेंटर, मोबाइल यूनिट तथा मैदानी अमले के समन्वय से प्रत्येक ग्राम पंचायत में विशेष शिविर आयोजित किए जाएं। साथ ही मुनादी एवं जनजागरूकता अभियान के माध्यम से अधिक से अधिक किसानों की सहभागिता सुनिश्चित की जाए, ताकि कोई भी पात्र किसान पंजीयन से वंचित न रहे। बैठक में बताया गया कि खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 में वन पट्टाधारी, डुबान, शासकीय पट्टेदार, कोटवार, संस्थागत तथा अधिया/रेगहा श्रेणी के किसानों को एग्रीस्टैक पंजीयन से छूट प्रदान की गई थी। इस श्रेणी के 03 हजार 680 किसानों में से 03 हजार 260 किसानों का पंजीयन पूर्ण कर लिया गया है, जो लगभग 88 प्रतिशत है।

एडीएम ने अधिकारियों को किसानों के सभी खसरा नंबरों का शत-प्रतिशत पंजीयन, अपडेटेड फार्मर रजिस्ट्रेशन तथा नियमित मॉनिटरिंग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि किसानों के पंजीयन में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। बैठक में तहसील जारहागांव, मुंगेली, पथरिया, लालपुर एवं सरगांव की प्रगति की समीक्षा की गई। बैठक में अपर कलेक्टर श्री जी.एल. यादव, अनुविभागों के एसडीएम, तहसीलदार तथा संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

*जबलपुर लोकायुक्त की बड़ी कार्यवाही पनागरनगरपालिका का उपयंत्री रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार*

0

*जबलपुर लोकायुक्त की बड़ी कार्यवाही पनागरनगरपालिका का उपयंत्री रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार*

 जबलपुर से पंकज मोनू जैन की रिपोर्ट:-जबलपुर। आवेदक राजेन्द्र सतनामी नगर पालिका में ठेकेदारी का कार्य करता है । जिसे 24-25 में शाखा में कीटनाशक सामग्री प्रदाय करने का टेंडर मिला था, टेंडर की कुल कीमत 9,75,000/- रुपए थी,कीटनाशक सप्लाई करने के बाद पूर्व में प्रथम क़िस्त के रूप में 90,000/- रुपये तथा द्वितीय क़िस्त 64066/- रुपए आवेदक को प्राप्त हो चुके थे। राशि के भुगतान उपरांत कमीशन के रूप में एवम 48,000 फिक्स डिपॉजिट जो कार्यालय में जमा थे, उसको भुगतान करने के एवज में आरोपियों द्वारा 50000 रुपये रिश्वत की मांग की जा रही थी। जिसकी शिकायत आवेदक ने पुलिस अधीक्षक लोकायुक्त अंजू पटले जबलपुर को की थी। शिकायत सत्यापन के दौरान अनावेदक आवेदक से ₹40000 की रिश्वत राशि लेने तैयार हुए ।आज 7 जुलाई को आरोपी शुभम जैन उपयंत्री को 40 हजार रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा गया तथा इसके सहायक दैनिक वेतन भोगि कर्मचारी अभिलाष रजक भी इस कार्य में बराबर सहयोग कर रहा था । दोनों आरोपियों के विरुद्ध भ्रष्टाचार निवारण  अधिनियम 1988 (संशोधन)2018 की धारा-7,1213(1)B, 13(2) एवं 61 बीएनएस के अंतर्गत कार्यवाही की जा रही है। ट्रेप दल में निरीक्षक जितेंद्र यादव,निरीक्षक बृज मोहन नरवरिया एवम् लोकायुक्त जबलपुर का दल मौजूद था।

*31 किसानों से 80 लाख की ठगी, दो व्यापारियों पर केस दर्ज*

0

*31 किसानों से 80 लाख की ठगी, दो व्यापारियों पर केस दर्ज*

 जबलपुर से पंकज मोनू जैन की रिपोर्ट:-जबलपुर दो गल्ला व्यापारियों ने कटंगी क्षेत्र के करीब 6 गांवों के 31 किसानों से चना और गेहूं की खरीदी कर करीब 80 लाख रुपये हड़प लिए। व्यापारियों ने किसानों की कुछ राशि का नकद भुगतान किया और बाकी के चेक थमा दिए। किसानों ने जब चेक बैंक में लगाए तो चेक बाउंस हो गये। चेक बाउंस होने पर किसानों द्वारा थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई गई। शिकायत की जांच कर पुलिस ने दो व्यापारियों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है।पुलिस के अनुसार किसानों द्वारा की गई शिकायत में बताया गया कि उन्होंने शहपुरा हरदुआ निवासी राजा सिंह लोधी और कटंगी राजघाट निवासी सोहन लोधी को 4 से 26 अप्रैल के बीच 73 ट्रक में कुल 5650 क्विंटल गेहूं और 2 ट्रक में 150 क्विंटल चना बेचा था। चना और गेहूं की खरीदी के समय व्यापारियों ने किसानों को कुल 11 लाख 99 हजार रुपये नकद भुगतान कर बाकी रकम जल्द देने का आश्वासन दिया था। व्यापारियों द्वारा किसानों को करीब 80 लाख के चेक दिए थे जो कि बाउंस हो गए शिकायत की जांच कर पुलिस ने दोनों व्यापारियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। जबलपुर से जिला ब्यूरो पंकज जैन की रिपोर्ट।

 *बहुचर्चित राज ज्वेलर्स, छुरी लूट प्रकरण का सफल खुलासा।*

0

दो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया।

एक आरोपी अभी भी फरार, जिसकी तलाश जारी।

कोरबा –  अधीक्षक  सिद्धार्थ तिवारी के निर्देशन में,अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री लखन पटले कोरबा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कटघोरा श्री नीतीश कुमार ठाकुर, एवं नगर पुलिस अधीक्षक दर्री श्री विमल कुमार पाठक (भा.पु.से.)के मार्गदर्शन तथा थाना प्रभारी कटघोरा एवं साइबर पुलिस थाना कोरबा के विशेष टीम द्वारा संयुक्त कार्रवाई करते हुए बहुचर्चित राज ज्वेलर्स, छुरी लूट प्रकरण का सफल खुलासा किया गया। कार्रवाई के दौरान दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया, जबकि एक आरोपी अभी भी फरार है, जिसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।

घटना का विवरण

प्रार्थी राजकुमार अग्रवाल निवासी वार्ड क्रमांक-10, छुरीकला, थाना कटघोरा द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि दिनांक 01 जुलाई 2026** को दोपहर लगभग 01:00 बजे वे अपनी राज ज्वेलर्स दुकान में अकेले मौजूद थे। इसी दौरान बिना नंबर प्लेट की मोटरसाइकिल से तीन व्यक्ति ग्राहक बनकर दुकान में पहुंचे। तीनों ने अपनी पहचान छिपाने के उद्देश्य से गमछे से चेहरा ढंक रखा था, जिनमें दो पुरुष एवं एक महिला के भेष में शामिल थी।

आरोपियों ने पहले चांदी की अंगूठी दिखाने के बहाने दुकानदार को काउंटर तक बुलाया। इसी दौरान एक आरोपी ने दुकान का मुख्य दरवाजा बंद कर दिया तथा दूसरे आरोपी ने देशी कट्टा निकालकर प्रार्थी की छाती पर अड़ा दिया। साथ ही उसकी आंखों में मिर्च पाउडर डालने का प्रयास किया। छीना-झपटी के दौरान आरोपी दुकान में रखे आभूषण अपने बैग में भरने लगी। तीनों आरोपियों ने संयुक्त रूप से दुकान में रखे सामान की लूट का प्रयास किया, किन्तु बाहर लोगों की भीड़ एकत्रित होने पर वे मौके से भाग निकले। भागते समय वे अपने साथ लाया गया देशी कट्टा एवं बिना नंबर प्लेट की चोरी की मोटरसाइकिल (चेचिस क्रमांक **MD2B77AX2PWC03386**) घटनास्थल पर छोड़कर फरार हो गए।
पुलिस की त्वरित एवं तकनीकी कार्रवाई घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक कोरबा के निर्देश पर तत्काल विशेष टीम गठित की गई। टीम को विभिन्न जिलों एवं सीमावर्ती क्षेत्रों में आरोपियों की तलाश हेतु रवाना किया गया। शहर एवं आसपास लगे **100 से अधिक सीसीटीवी कैमरों** के फुटेज का सूक्ष्म विश्लेषण किया गया तथा तकनीकी साक्ष्यों एवं साइबर विश्लेषण के आधार पर आरोपियों की लगातार पतासाजी की गई।

जांच में यह तथ्य सामने आया कि आरोपी पुलिस से बचने के लिए जंगल के रास्तों का उपयोग कर रहे थे। पुलिस टीम ने जशपुर, पत्थलगांव, धरमजयगढ़, सीतापुर एवं अंबिकापुर सहित विभिन्न क्षेत्रों में लगातार दबिश दी। घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल चोरी की होना भी जांच में पाया गया।

मुखबिर से प्राप्त सूचना एवं तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर घटना में शामिल गोपाल सिंह गोंड, परदेशी राठिया एवं विष्णु राठिया की पहचान की गई। तत्पश्चात पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को हिरासत में लिया। प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी घटना से इंकार करते रहे, किन्तु वैज्ञानिक एवं तकनीकी साक्ष्यों के समक्ष कड़ाई से पूछताछ करने पर उन्होंने अपना अपराध स्वीकार कर लिया।

जेल में एक दूसरे के संपर्क में आये
पूछताछ में यह भी सामने आया कि तीनों आरोपी पूर्व में हत्या, दुष्कर्म एवं अन्य गंभीर अपराधों में सजा काटकर जेल से छूटे थे। जेल में रहने के दौरान तीनों की आपस में मित्रता हुई, जहां उन्होंने रिहाई के बाद लूट की योजना बनाई। जेल से बाहर आने के बाद उन्होंने सुनियोजित षड्यंत्र रचते हुए चोरी की मोटरसाइकिल एवं देशी कट्टे का उपयोग कर राज ज्वेलर्स, छुरी में लूट की घटना को अंजाम दिया।

पुलिस की सतर्कता, तकनीकी विश्लेषण, मुखबिर तंत्र एवं लगातार की गई मेहनत के परिणामस्वरूप दो आरोपियों को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय कटघोरा के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया। फरार आरोपी की तलाश लगातार जारी है।

पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका
उक्त गंभीर लूट प्रकरण के सफल खुलासे एवं आरोपियों की गिरफ्तारी में थाना कटघोरा प्रभारी मोती लाल पटेल, निरीक्षक धर्मनरायण तिवारी, सायबर पुलिस थाना उनि अजय सोनवानी ,प्रधान आर. गुनाराम सिन्हा , आर.डेमन ओग्रे, अलोक टोप्पो, सुशिल यादव, संजु सिंह ,श्याग सिदार, विरकेश्वर सिंह, रवि कुमार, थाना कटघोरा सउनि. राम पाण्डेय, राजेन्द्र सिंह, प्र.आर अनुज सिंह राजेश कवर, गोपाल यादव प्रशांत सिंह , रितेश शर्मा, सुनिल सिंह एवं कटघोरा पुलिस तथा विशेष टीम के अधिकारियों एवं कर्मचारियों का उल्लेखनीय योगदान रहा।

गिरफ्तार आरोपी
1. गोपाल सिंह गोंड, पिता स्व. उज्जवल सिंह गोंड, उम्र 38 वर्ष, निवासी ग्राम घुचापुर, चौकी कोरबी, थाना पसान, जिला कोरबा (छ.ग.)।
2. परदेशी राठिया पिता गुरुवार सिंह, उम्र 40 वर्ष, निवासी ग्राम जिलगा (बरपाली), थाना श्यांग, जिला कोरबा (छ.ग.)।

फरार आरोपी

विष्णु प्रसाद राठिया पिता मोहन राठिया, निवासी ग्राम कोलगा, थाना करतला, जिला कोरबा (छ.ग.)।

*छेड़छाड़ करने वाले आरोपियों पर कड़ा प्रहार* 

0

*छेड़छाड़ करने वाले आरोपियों पर कड़ा प्रहार* 

➡️ *घर में घुसकर छेडखानी करने वाले आरोपी अरविंद राजपूत एवं लखन राजपूत को किया गया गिरफ्तार* 

➡️ *आरोपियों द्वारा नाबालिग से छेडखानी कर परिजन से मारपीट करने पर भेजा गया जेल*

➡️ *आरोपियों के विरूद्ध अपराध क्रमांक 281/2026 धारा 74, 75(2), 332(सी), 296, 115(2), 3(5) बीएनएस एवं 8 पाक्सो एक्ट के तहत किया गया कार्यवाही*

         

 मुकेश साहू ब्यूरो लोरमी मुंगेली:- वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री भोजराम पटेल (भा.पु.से.) के निर्देशन में महिलाओं के संबंध में घटित अपराधों पर त्वरित कार्यवाही हेतु दिए गए निर्देशों के पालन में एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुश्री नवनीत कौर छाबड़ा तथा उप पुलिस अधीक्षक लोरमी श्रीमति माधुरी धिरही के मार्गदर्शन में थाना लोरमी पुलिस द्वारा प्रभावी कार्यवाही की गई।

प्रार्थिया द्वारा थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज करायी कि दिनांक 05.07.2026 को प्रार्थिया/पीड़िता अपने नाबालिग रिश्तेदार के साथ घर के हाल में धान चाल रही थी उसी समय भाठापारा निवासी अरविंद राजपूत एवं लखन राजपूत प्रार्थिया/पीडिता के किराना दुकान मे आकर गुटखा और सिगरेट खरीदे जिसे सामान देकर प्रार्थिया अपने घर हाल मे गयी तभी उसके पीछे-पीछे लखन राजपूत भी उसके घर के हाल में घुस गये और उसके द्वारा गलत नियत से प्रार्थिया/पीड़िता के साथ छेड़खानी कर हाथ-बांह एवं छाती को दबाने लगा तथा अरविंद राजपूत ने पीड़िता की नाबालिग रिश्तेदार के साथ छेड़खानी करने लगा, पीड़िता द्वारा जोर से चिल्लाने पर आवाज सुनकर प्रार्थिया/पीड़िता के पति व पुत्र आये जिसे अरविंद राजपूत द्वारा गंदी-गंदी गाली गलौच कर हाथ झापड़ से मारपीट कर दोनो भाग जाने की रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 281/2026 धारा 74, 75(2), 332(सी), 296, 115(2), 3(5) बीएनएस एवं 8 पाक्सो एक्ट पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

विवेचना के दौरान महिला विरूद्ध शिकायत पर *जीरो टॉलरेंस नीति के तहत* त्वरित कार्यवाही करते हुए आरोपी अरविंद राजपूत एवं लखन राजपूत को मुखबीर सूचना एवं तकनीकी आधार पर हिरासत में लिया जाकर बारिकी से पूछताछ करने पर आरोपी अरविंद राजपूत एवं लखन राजपूत द्वारा घटना कारित करना स्वीकार किये जाने पर आरोपी अरविंद राजपूत पिता स्व. कैलाश सिंह राजपूत उम्र 33 साल निवासी फुलझर थाना चिल्फी हा.मु. राम्हेपुर गायत्री मंदिर के सामने वार्ड क. 15 थाना लोरमी जिला मुंगेली व लखन सिंह राजपूत पिता फूलचंद राजपूत उम्र 49 साल निवासी भाठापारा थाना लोरमी जिला मुंगेली को दिनांक 06.07.2026 को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेजा गया।

उपरोक्त कार्यवाही में निरीक्षक अखिलेश कुमार वैष्णव थाना प्रभारी लोरमी, सउनि. रामकुमारी यादव एवं थाना स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही।