Home Blog Page 95

*अपराध समीक्षा बैठक.. crime मीटिंग में पुलिस अधीक्षक श्री विजय कुमार पाण्डेय का सख्त एक्शन*

0

 *अपराध समीक्षा बैठक.. crime मीटिंग में पुलिस अधीक्षक श्री विजय कुमार पाण्डेय का सख्त एक्शन*

* *फरार आरोपियों की गिरफ्तारी तेज करें, अवैध शराब- जुआ/सट्टा पर कड़ा प्रहार: करने दिए थाना चौकी प्रभारियों को निर्देश*

* *लापरवाही पर थाना प्रभारी बम्हनीडीह दिलीप सिंह एवं चौकी प्रभारी नैला रंजीत कंवर को कड़ी फटकार*

* *उत्कृष्ट कार्य करने पर थाना प्रभारी अकलतरा को सराहा एवं थाना प्रभारी शिवरीनारायण को प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित*

* *अपराध पर जीरो टॉलरेंस, कानून-व्यवस्था पर विशेष जोर, रिस्पांस समय पर कार्य करे, थाना- चौकी प्रभारियों को सख्त निर्देश, बेहतर पुलिसिंग करने की हिदायत*

* *जिले के निगरानी एवं गुंडा बदमाश पर सतत निगरानी रखने शिकायत मिलने पर सख्त कार्रवाई करने*

 मनोज साहू ब्यूरो जांजगीर चांपा:-पुलिस अधीक्षक श्री विजय कुमार पाण्डेय (IPS)* ने आज दिनांक 10.07.26 शुक्रवार को प्रातः पुलिस लाइन जांजगीर में जनरल परेड का निरीक्षण करने के बाद जिले के सभी थाना एवं चौकी प्रभारियों की अपराध समीक्षा बैठक लिया गया। बैठक में कानून- व्यवस्था, लंबित अपराधों, फरार आरोपियों की गिरफ्तारी तथा अवैध गतिविधियों पर प्रभावी कार्रवाई को लेकर कड़े निर्देश दिए गए।

*पुलिस अधीक्षक* ने सभी थाना प्रभारियों को निर्देशित किया कि फरियादियों की शिकायतों पर तत्काल और संवेदनशीलता के साथ कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि किसी भी क्षेत्र में अवैध शराब की बिक्री की शिकायत नहीं मिलनी चाहिए। साथ ही जुआ-सट्टा जैसी अवैध गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने, निगरानीशुदा एवं गुंडा-बदमाशों पर लगातार नजर रखने तथा कानून-व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए।

*लापरवाही पर दो प्रभारी थाना बम्हनीडीह एवं चौकी प्रभारी नैला को कड़ी फटकार*

अपराध समीक्षा के दौरान कार्यों में लापरवाही पाए जाने पर पुलिस अधीक्षक ने थाना प्रभारी बम्हनीडीह दिलीप सिंह को उनके क्षेत्र में अवैध शराब बिक्री के मामलों को लेकर कड़ी फटकार लगाई। वहीं चौकी प्रभारी नैला रंजीत कंवर को चौकी क्षेत्र की बड़ी बड़ी गांव में रात्रि गस्त नहीं करना, आपराधिक तत्वों के व्यक्तियों के खिलाफ सख्त वैधानिक कार्यवाही नहीं करने पर सख्त चेतावनी देते हुए भविष्य में ऐसी स्थिति दोबारा न होने की हिदायत दी।

*उत्कृष्ट कार्य करने वाले दो थाना प्रभारियों का सम्मान*

बैठक में उत्कृष्ट पुलिसिंग करने वाले अधिकारियों की सराहना भी की गई। *थाना प्रभारी अकलतरा भास्कर शर्मा* को हाल ही में पाकिस्तानी समर्थित स्लीपर सेल के एक सदस्य की गिरफ्तारी में महत्वपूर्ण सफलता हासिल करने पर विशेष रूप से प्रशंसित किया गया।

वहीं थाना प्रभारी शिवरीनारायण कृष्ण पाल सिंह को एक गंभीर आपराधिक प्रकरण का त्वरित एवं प्रभावी निराकरण करने पर पुलिस अधीक्षक द्वारा प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।

*एसपी* ने बैठक दौरान सभी थाना चौकी प्रभारियों को स्पष्ट संदेश दिया कि जिले में अपराध, अवैध कारोबार और असामाजिक गतिविधियों के प्रति पुलिस की नीति पूरी तरह जीरो टॉलरेंस की रहेगी। बेहतर कार्य करने वाले अधिकारियों को सम्मानित किया जाएगा, जबकि लापरवाही बरतने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।

*उपरोक्त समीक्षा मीटिंग* में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री उमेश कुमार कश्यप, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यातायात श्री उदयन बेहार, DSP मुख्यालय श्री विजय पैकरा, SDOP अकलतरा श्री प्रदीप कुमार सोरी, CSP जांजगीर योगिताबाली खापर्डे, DSP अजाक सतरूपा तारम रक्षित निरीक्षक प्रदीप कुमार जोशी सहित जिले के थाना चौकी प्रभारीगण उपस्थित रहे।

*केंद्रीय राज्य मंत्री श्री तोखन साहू ने बिलासपुर जिले में वृक्षारोपण एवं साइकिल वितरण कार्यक्रम में की सहभागिता*

0

*केंद्रीय राज्य मंत्री श्री तोखन साहू ने बिलासपुर जिले में वृक्षारोपण एवं साइकिल वितरण कार्यक्रम में की सहभागिता*

 मुकेश साहू ब्यूरो बिलासपुर:-, छत्तीसगढ़।भारत सरकार के आवासन एवं शहरी कार्य राज्य मंत्री एवं बिलासपुर लोकसभा सांसद श्री तोखन साहू ने बिलासपुर जिले के विकासखंड बिल्हा अंतर्गत भामाशाह भवन, चकरभाटा में आयोजित वृक्षारोपण कार्यक्रम में सहभागिता करते हुए पौधारोपण किया। इस अवसर पर उन्होंने पर्यावरण संरक्षण को जनभागीदारी का अभियान बताते हुए अधिकाधिक वृक्षारोपण का आह्वान किया।श्री साहू ने कहा कि प्रकृति का संरक्षण केवल वर्तमान की आवश्यकता नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के प्रति हमारी नैतिक जिम्मेदारी भी है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक पौधा स्वच्छ पर्यावरण, संतुलित पारिस्थितिकी एवं स्वस्थ भविष्य की आधारशिला है। उन्होंने नागरिकों से “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान सहित विभिन्न वृक्षारोपण अभियानों से जुड़कर हरित, स्वच्छ एवं समृद्ध भारत के निर्माण में सक्रिय सहभागिता निभाने का आग्रह किया।

इसके उपरांत श्री साहू ने विकासखंड कोटा अंतर्गत ग्राम धूमा के हाई स्कूल भवन में आयोजित साइकिल वितरण कार्यक्रम में सहभागिता कर छात्राओं को साइकिलें वितरित कीं।इस अवसर पर उन्होंने कहा कि बालिका शिक्षा को प्रोत्साहित करना तथा उन्हें बेहतर संसाधन उपलब्ध कराना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। साइकिल वितरण जैसी योजनाएँ छात्राओं की शिक्षा को निरंतरता प्रदान करने के साथ-साथ उनमें आत्मविश्वास, आत्मनिर्भरता एवं आगे बढ़ने का संबल प्रदान करती हैं।

श्री साहू ने कहा कि केंद्र एवं राज्य सरकार प्रत्येक विद्यार्थी को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, आवश्यक संसाधन तथा समान अवसर उपलब्ध कराने के लिए निरंतर प्रतिबद्ध है। उन्होंने सभी छात्राओं को उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएँ देते हुए शिक्षा के माध्यम से विकसित भारत के निर्माण में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका पर बल दिया।

*झारखंड में केंद्रीय राज्य मंत्री श्री तोखन साहू ने की आवासन एवं शहरी विकास योजनाओं की समीक्षा, समयबद्ध क्रियान्वयन एवं वैज्ञानिक अपशिष्ट प्रबंधन पर दिया जोर*

0

*झारखंड में केंद्रीय राज्य मंत्री श्री तोखन साहू ने की आवासन एवं शहरी विकास योजनाओं की समीक्षा, समयबद्ध क्रियान्वयन एवं वैज्ञानिक अपशिष्ट प्रबंधन पर दिया जोर*

रांची,:-भारत सरकार के आवासन एवं शहरी कार्य राज्य मंत्री श्री तोखन साहू ने अपने झारखंड प्रवास के दौरान रांची स्थित राज्य अतिथि गृह में झारखंड सरकार के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय की विभिन्न प्रमुख योजनाओं की व्यापक समीक्षा की। बैठक में शहरी प्रशासन, नगर विकास एवं आवास विभाग की निदेशक श्रीमती नैन्सी सहाय, मिशन निदेशकगण एवं रांची स्मार्ट सिटी के महाप्रबंधक सहित वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

बैठक में प्रधानमंत्री आवास योजना-शहरी (PMAY-U 2.0), स्वच्छ भारत मिशन-शहरी (SBM-U 2.0), अमृत 2.0 तथा पीएम स्वनिधि योजना की प्रगति की समीक्षा करते हुए श्री साहू ने अधिकारियों को सभी परियोजनाओं का समयबद्ध एवं प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

उन्होंने हटिया रेलवे स्टेशन के समीप निवासरत झुग्गीवासियों के पुनर्वास के लिए अफोर्डेबल हाउसिंग इन पार्टनरशिप घटक को प्राथमिकता देने तथा औद्योगिक नगरों में श्रमिकों के लिए अफोर्डेबल रेंटल हाउसिंग के प्रभावी क्रियान्वयन पर बल दिया। पीएम स्वनिधि योजना के अंतर्गत रेहड़ी-पटरी व्यवसायियों को शीघ्र क्रेडिट कार्ड उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिए।

श्री साहू ने स्वच्छ भारत मिशन-शहरी एवं अमृत 2.0 के अंतर्गत सभी लंबित एवं प्रगतिरत परियोजनाओं को मार्च 2027 तक पूर्ण करने तथा राज्य की सभी लेगेसी वेस्ट डंप साइटों का वैज्ञानिक रिमेडिएशन दिसंबर 2026 तक सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने लंबित ठेकेदार भुगतान शीघ्र जारी करने, सामुदायिक एवं सार्वजनिक शौचालयों की निविदाएँ अगस्त 2026 तक जारी करने तथा स्वच्छता अवसंरचना के बेहतर संचालन हेतु आईओटी आधारित मॉनिटरिंग प्रणाली अपनाने पर भी बल दिया।

रांची में अपशिष्ट जल प्रबंधन की समीक्षा करते हुए उन्होंने बिना उपचारित अपशिष्ट जल के जलाशयों में प्रवाह को पूर्णतः रोकने के निर्देश दिए। वर्तमान सीवेज शोधन क्षमता को अपर्याप्त बताते हुए उन्होंने प्रस्तावित सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट परियोजनाओं को शीघ्र पूरा करने पर जोर दिया। साथ ही रांची स्मार्ट सिटी द्वारा विकसित ग्रीनफील्ड परियोजनाओं की सराहना करते हुए उन्हें भविष्य उन्मुख शहरी विकास का उत्कृष्ट उदाहरण बताया।

इसके उपरांत श्री साहू ने सीपीडब्ल्यूडी, हडको एवं एनबीसीसी के अधिकारियों के साथ पृथक समीक्षा बैठक कर निर्माणाधीन परियोजनाओं की प्रगति का आकलन किया तथा सभी कार्यों को उच्च गुणवत्ता एवं निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने अर्बन चैलेंज फंड के प्रभावी उपयोग पर भी बल दिया।

प्रवास के दौरान श्री साहू ने रांची स्थित कंप्रेस्ड बायोगैस प्लांट एवं लेगेसी वेस्ट डंप साइट का निरीक्षण कर बायोमाइनिंग एवं वैज्ञानिक अपशिष्ट प्रबंधन कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को दिसंबर 2026 तक डंप साइट के पूर्ण वैज्ञानिक निष्पादन के निर्देश दिए तथा पुनर्स्थापित भूमि पर आयोजित वृक्षारोपण अभियान में सहभागिता कर पर्यावरण संरक्षण एवं सतत शहरी विकास के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई।

बाद में श्री साहू ने चतरा जिले में भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता श्री बिंदेश्वर साहू के निवास पहुँचकर उनकी दिवंगत माताजी को श्रद्धांजलि अर्पित की एवं शोक संतप्त परिवार से भेंट कर संवेदनाएँ व्यक्त कीं। इस दौरान उन्होंने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पदाधिकारियों, भाजपा कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय ग्रामीणों से भी संवाद किया। चतरा प्रवास के दौरान उनके साथ सिमरिया विधायक श्री कुमार उज्ज्वल दास उपस्थित रहे।

दिन के समापन पर श्री तोखन साहू ने माँ बागेश्वरी मंदिर में दर्शन-पूजन कर झारखंड की सुख-समृद्धि, शांति एवं जनकल्याण की कामना की।

श्री साहू ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार स्वच्छ, समावेशी, आधुनिक एवं सतत शहरों के निर्माण के लिए प्रतिबद्ध है तथा आवासन, स्वच्छता एवं शहरी अधोसंरचना से जुड़ी सभी योजनाओं का प्रभावी एवं समयबद्ध क्रियान्वयन सुनिश्चित करना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

*तखतपुर-कुकुसदा सड़क के मजबूतीकरण और चौड़ीकरण के लिए निविदा को मंजूरी* 

0

*तखतपुर-कुकुसदा सड़क के मजबूतीकरण और चौड़ीकरण के लिए निविदा को मंजूरी* 

*24.8 करोड़ से 16.5 किमी सड़क का होगा निर्माण*

रायपुर.. राज्य शासन ने मुंगेली जिले में तखतपुर-कुकुसदा मार्ग के मजबूतीकरण और चौड़ीकरण के लिए 24 करोड़ 80 लाख 47 हजार रुपए की निविदा को मंजूरी दे दी है। इस राशि से 16.50 किमी सड़क का मजबूतीकरण एवं चौड़ीकरण किया जाएगा। उप मुख्यमंत्री तथा लोक निर्माण मंत्री श्री अरुण साव ने लोक निर्माण विभाग के मुंगेली संभाग के कार्यपालन अभियंता को अनुबंधित समयावधि में काम पूर्ण कराने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देते हुए मापदंडों के अनुरूप सड़क का निर्माण सुनिश्चित करने को कहा है।

लोक निर्माण विभाग ने कार्यपालन अभियंता को अनुबंधित कार्य का संपादन और पर्यवेक्षण विभागीय मापदंडों के अनुसार सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। यह कार्य किसी अन्य को सब-लेट (Sub-let) नहीं किया जाएगा तथा कार्य संपादन के लिए पावर-ऑफ-अटॉर्नी मान्य नहीं होगी। राज्य शासन ने अनुबंध से पहले ठेकेदार से संपूर्ण कार्यावधि के लिए एपीएस (Additional Performance Security) की राशि की बैंक गारंटी प्राप्त करने के निर्देश दिए हैं।

*झारखंड में आवास एवं शहरी विकास योजनाओं की समीक्षा करेंगे केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू*

0

*झारखंड में आवास एवं शहरी विकास योजनाओं की समीक्षा करेंगे केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू*

मुकेश साहू ब्यूरो  बिलासपुर,:- केद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य राज्य मंत्री तथा बिलासपुर लोकसभा सांसद श्री तोखन साहू 9 एवं 10 जुलाई को दो दिवसीय झारखंड प्रवास पर रहेंगे। इस दौरान वे रांची, चतरा एवं लातेहार में विभिन्न शासकीय, विकासात्मक एवं संगठनात्मक कार्यक्रमों में भाग लेंगे तथा आवासन एवं शहरी विकास मंत्रालय की योजनाओं की प्रगति की समीक्षा करेंगे।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार श्री साहू 8 जुलाई की रात्रि बिलासपुर से रेलमार्ग द्वारा रांची के लिए प्रस्थान करेंगे। 9 जुलाई को रांची पहुंचने के उपरांत वे राज्य अतिथि गृह में केंद्रीय लोक निर्माण विभाग (सीपीडब्ल्यूडी), राष्ट्रीय भवन निर्माण निगम (एनबीसीसी) एवं हाउसिंग एंड अर्बन डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन (हडको) के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करेंगे। इसके पश्चात राज्य सरकार के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय की विभिन्न योजनाओं के क्रियान्वयन एवं प्रगति की विस्तृत समीक्षा करेंगे।

बैठकों के उपरांत श्री साहू चतरा जिले के राजपुर प्रखंड स्थित कड़े गांव पहुंचकर स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होंगे तथा क्षेत्रवासियों से संवाद करेंगे। इसके बाद वे चतरा सर्किट हाउस में रात्रि विश्राम करेंगे।

10 जुलाई को केंद्रीय राज्य मंत्री श्री साहू चतरा में स्वच्छता कार्यक्रम में सहभागिता करेंगे। इसके पश्चात वे लातेहार पहुंचकर भारतीय जनता पार्टी के जिला पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ संगठनात्मक बैठक करेंगे तथा संगठनात्मक गतिविधियों की समीक्षा करेंगे।

दो दिवसीय प्रवास पूर्ण करने के उपरांत श्री तोखन साहू रांची से रेलमार्ग द्वारा बिलासपुर के लिए प्रस्थान करेंगे तथा 11 जुलाई की प्रातः बिलासपुर पहुंचेंगे।

*बंधक बनाकर सामूहिक दुष्कर्म के आरोपियों को 04 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर भेजा गया सलाखों के पीछे*

0

*बंधक बनाकर सामूहिक दुष्कर्म के आरोपियों को 04 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर भेजा गया सलाखों के पीछे*

थाना जैजैपुर पुलिस की महिला संबंधी अपराध पर त्वरित कार्यवाही

सक्ति – मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि थाना क्षेत्र की पीड़िता थाना उपस्थित होकर रिपोर्ट दर्ज करायी कि वह भीख मांगकर अपना गुजर बसर करती है कि दिनांक 29.06.2026 के सुबह 07:00 बजे भीख मांगने अपने घर से निकली थी भीख मांगकर करीबन 11:00 बजे अपने घर वापस आ रही थी राजकुमार कंवर उर्फ कोंदा के घर के पास रोड पर पहुंची थी तभी आरोपी राजकुमार कंवर उर्फ कोंदा एवं छतराम कंवर उर्फ टुकुलाल पीड़िता के हाथ बांह को पकड़कर जबरदस्ती खींचते हुए राजकुमार के घर ले गये और घर का दरवाजा बंद कर राजकुमार कंवर पीड़िता के हाथ को पीछे से पकड़ा था तथा छतराम कंवर पीड़िता को जबरदस्ती बहुत सारा महुआ शराब पिला दिया जिससे पीड़िता मदहोश होकर जमीन पर गिर गई तब आरोपी राजकुमार कंवर और छतराम कंवर पीड़िता से मदहोशी के हालत में दिनांक 29/06/26 के प्रात: 11:00 बजे से दिनांक 30.06.2026 के शाम 05:00 बजे तक पीड़िता के इच्छा के विरूद्ध बारी बारी से लगातार दुष्कर्म किए है। कि सूचना प्राप्त होने पर वरिष्ठ अधिकारियों को घटना के संबंध में अवगत कराया गया। जो श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय प्रफुल्ल कुमार ठाकुर (भा0पु0से0) श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय श्री पंकज पटेल रा0पु0से0), पुलिस अनुविभागीय अधिकारी सक्ती डॉ भुनेश्वरी पैंकरा (रा0पु0से0) द्वारा महिला संबंधी गंभीर अपराध में तत्काल अपराध कायमी कर त्वरित निराकरण करने निर्देशित करने पर थाना जैजैपुर में आरोपियों के विरूद्ध अप0 क्रमांक 175/2026 धारा 70(1), 127(2) भा0न्या0सं0 कायम कर तत्काल टीम गठित कर आरोपियों का पता तलाश कर कायमी के 04 घंटे के भीतर हिरासत में लेकर थाना लाकर कड़ाई से पूछताछ करने पर घटना दिनांक को घटना कारित करना स्वीकार करने पर दिनांक 04.07.2026 को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया। माननीय न्यायालय द्वारा उक्त आरोपीगण का जेल वारण्ट जारी करने पर उपजेल सक्ती भेजा गया है। उपरोक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी उपनिरीक्षक भूपेन्द्र सिंह चन्द्रा, स ऊ नी लालाराम खूंटे, प्र0आर0 358 सुरेन्द्र खाण्डेकर, आर सूरज प्रताप, पवन भारद्वाज, म0आर0 392 सीमा सिदार, आरक्षक 140 अरूण चन्द्रा, आरक्षक 133 विजय कुर्रे का सक्रिय योगदान रहा।

*चुलमाटी कार्यक्रम में हुए चाकूबाजी में आरोपी को किया गया गिरफ्तार, घटना में प्रयुक्त चाकू बरामद*  

0

*चुलमाटी कार्यक्रम में हुए चाकूबाजी में आरोपी को किया गया गिरफ्तार, घटना में प्रयुक्त चाकू बरामद*  

➡️ *चुलमाटी कार्यक्रम के दौरान बैंड बजाने की बात पर हुए विवाद में युवक पर चाकू से हमला करने वाला आरोपी गिरफ्तार।*

➡️ *आरोपी महेंद्र जांगड़े से प्रयुक्त नुकीला चाकू किया गया बरामद।*

 मुकेश साहू ब्यूरो मुंगेली :-* प्रार्थी शिवदास पात्रे, निवासी धनगांव (च), द्वारा थाना सिटी कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि दिनांक 03.06.2026 को वह अपने साथियों के साथ ग्राम हेडसपुर में आयोजित चुलमाटी कार्यक्रम में बैंड बजाने गया था। कार्यक्रम समाप्त होने के बाद जब बैंड पार्टी अपने गांव लौटने की तैयारी कर रही थी, तभी ग्राम हेडसपुर निवासी महेन्द्र जांगडे वहां पहुंचा और दोबारा बैंड बजाने की जिद करने लगा, मना करने पर उसने गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी देते हुए अपने पास रखे नुकीले चाकू से शिवराज पात्रे के पेट के दाहिने हिस्से में वार करने पर आहत शिवराज पात्रे गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे तत्काल जिला अस्पताल मुंगेली में भर्ती कराया गया,प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना सिटी कोतवाली मुंगेली में अपराध क्रमांक 188/26 धारा 296,115(2),351(3),118(1) बी एन एस पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए मुंगेली वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री भोजराम पटेल (भा.पु.से.) के द्वारा त्वरित विधिवत् कार्यवाही करने निर्देशित किया गया जिसके परिपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुश्री नवनीत कौर छाबड़ा के मार्गदर्शन में थाना सिटी कोतवाली मुंगेली पुलिस द्वारा त्वरित विवेचना प्रारंभ कर घटनास्थल का निरीक्षण, गवाहों के कथन एवं अन्य साक्ष्य संकलित करते हुए आरोपी महेन्द्र जांगडे को हिरासत में पूछताछ करने पर अपराध स्वीकार करते हुए बताया कि बैंड नहीं बजाने से नाराज होकर उसने चाकू से हमला करना तथा घर के आंगन में मिट्टी के नीचे छिपाकर रखा था जिसे पेश करने पर घटना में प्रयुक्त नुकीला चाकू को गवाहों के समक्ष विधिवत जप्त कर आरोपी महेंद्र जांगड़े पिता भैया लाल उम्र 24 वर्ष निवासी हेडसपुर थाना सिटी कोतवाली मुंगेली, जिला मुंगेली को विधिवत् गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

उक्त कार्यवाही में निरीक्षक कार्तिकेश्वर जांगड़े (प्रभारी थाना सिटी कोतवाली मुंगेली) प्र.उप निरी.भानु प्रकाश सहारे, नवीन जांगड़े, सउनि भानुप्रताप बर्मन, आर. दीप खूंटे,अजय चंद्राकर, योगेश यादव, विकास ठाकुर की अहम भूमिका रही।

*जिले की सहकारी समितियों में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित, सैकड़ों ग्रामीणों ने उठाया लाभ*

0

*जिले की सहकारी समितियों में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित, सैकड़ों ग्रामीणों ने उठाया लाभ*

*सहकार से समृद्धि के साथ स्वास्थ्य सुरक्षा का दिया गया संदेश*

 मुकेश साहू ब्यूरो  मुंगेली, // प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के सहकार से समृद्धि के संकल्प को साकार करने तथा केंद्र में सहकारिता मंत्रालय के गठन के पाँच वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में 29 जून से 06 जुलाई तक सहकारिता सप्ताह का आयोजन किया गय। इसके अंतर्गत जिले में विभिन्न कार्यक्रमों का उत्साहपूर्ण आयोजन किया गया। छत्तीसगढ़ शासन के सहकारिता मंत्री श्री केदार कश्यप के निर्देशानुसार एवं कलेक्टर श्री कुन्दन कुमार के मार्गदर्शन में सहकारिता सप्ताह अंतर्गत जिले की सहकारी समितियों में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में सैकड़ों किसानों ने स्वास्थ्य जांच कराकर लाभ उठाया। साथ ही समिति सदस्यों एवं ग्रामीणों को स्वास्थ्य परीक्षण, चिकित्सकीय परामर्श तथा स्वास्थ्य संबंधी जागरूकता सेवाएं प्रदान की गईं।

सहायक आयुक्त सहकारिता श्री हितेश श्रीवास ने बताया कि स्वास्थ्य शिविरों का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच बढ़ाने के साथ-साथ सहकारिता के माध्यम से जनकल्याणकारी गतिविधियों को बढ़ावा देना रहा। शिविरों में चिकित्सकों एवं स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा रक्तचाप, मधुमेह सहित विभिन्न सामान्य बीमारियों की जांच की गई तथा आवश्यकतानुसार निःशुल्क दवाइयों का वितरण भी किया गया। स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने ग्रामीणों को संतुलित आहार, नियमित स्वास्थ्य जांच, स्वच्छता, मौसमी बीमारियों से बचाव एवं स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी दी। साथ ही शासन द्वारा संचालित विभिन्न स्वास्थ्य योजनाओं एवं आयुष्मान भारत योजना के लाभों से भी अवगत कराया गया।

*मुख्यमंत्री हेल्पलाइन का त्वरित असर: खराब हैंडपंप की मरम्मत कर 25 परिवारों को मिली पेयजल संकट से राहत*

0

*मुख्यमंत्री हेल्पलाइन का त्वरित असर: खराब हैंडपंप की मरम्मत कर 25 परिवारों को मिली पेयजल संकट से राहत*

*मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 बनी आमजन के भरोसे का मजबूत माध्यम*

 मुकेश साहू ब्यूरो मुंगेली ,// मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की सुशासन एवं जनसेवा की प्रतिबद्धता को साकार करती मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 आमजन की समस्याओं के त्वरित समाधान का प्रभावी मंच बनकर उभर रही है। जिले में मुख्यमंत्री हेल्पलाइन के माध्यम से प्राप्त प्रत्येक शिकायत का समयबद्ध, पारदर्शी एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित किया जा रहा है, ताकि नागरिकों को शासन की सेवाओं का लाभ बिना किसी विलंब के प्राप्त हो सके। इसी कड़ी में मुख्यमंत्री हेल्पलाइन में दर्ज शिकायत पर लोरमी विकासखंड के ग्राम डोंगरिया में मात्र तीन दिनों के भीतर खराब हैंडपंप की मरम्मत कर लगभग 25 परिवारों को पेयजल संकट से राहत दिलाई गई। लोरमी विकासखंड के ग्राम डोंगरिया निवासी श्री भास्कर कुमार ने मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 में शिकायत दर्ज कर बताया कि वार्ड क्रमांक-02 स्थित सामुदायिक भवन के पास लगा हैंडपंप पिछले तीन दिनों से खराब था। इसके कारण आसपास के लगभग 25 परिवारों को स्वच्छ पेयजल के लिए कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा था।

शिकायत प्राप्त होते ही लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल तकनीकी टीम को मौके पर भेजा। टीम ने हैंडपंप का निरीक्षण कर आवश्यक मरम्मत कार्य तेजी से पूरा किया और शिकायत दर्ज होने के मात्र तीन दिनों के भीतर हैंडपंप को पुनः चालू कर दिया। हैंडपंप के सुचारू रूप से शुरू होने के बाद वार्ड के सभी प्रभावित परिवारों को फिर से स्वच्छ पेयजल उपलब्ध होने लगा, जिससे उनकी दैनिक जीवन की बड़ी समस्या का समाधान हो गया। श्री भास्कर कुमार ने त्वरित कार्यवाही के लिए मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय, जिला प्रशासन एवं लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 वास्तव में आम नागरिकों की समस्याओं के शीघ्र और प्रभावी समाधान का भरोसेमंद माध्यम बन चुकी है।

*एडीएम ने राजस्व अधिकारियों की ली बैठक*

0

*एडीएम ने राजस्व अधिकारियों की ली बैठक*

*नामांतरण, सीमांकन, बंटवारा सहित लंबित प्रकरणों के त्वरित एवं समयबद्ध निराकरण के दिए निर्देश*

 मुकेश साहू ब्यूरो मुंगेली, // कलेक्टर श्री कुन्दन कुमार के निर्देशानुसार जिला कलेक्टोरेट स्थित मनियारी सभाकक्ष में राजस्व विभाग की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में अतिरिक्त कलेक्टर श्रीमती निष्ठा पाण्डेय तिवारी ने जिले में लंबित राजस्व प्रकरणों की गहन समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए कि नामांतरण, सीमांकन, बंटवारा सहित सभी राजस्व मामलों का निर्धारित समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण एवं पारदर्शी निराकरण सुनिश्चित किया जाए। बैठक में तहसीलवार लंबित राजस्व प्रकरणों की स्थिति की समीक्षा की गई।

एडीएम ने कहा कि आम नागरिकों को राजस्व संबंधी सेवाएं समय पर उपलब्ध कराना शासन की सर्वाेच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। इसलिए प्रत्येक अधिकारी अपने दायित्वों का गंभीरता से निर्वहन करते हुए लंबित मामलों के शीघ्र निपटारे को प्राथमिकता दें। उन्होंने राजस्व न्यायालयों में लंबित मामलों की नियमित समीक्षा करने, अनावश्यक विलंब वाले प्रकरणों का प्राथमिकता के आधार पर निराकरण करने तथा सभी तहसीलों में नियमित मॉनिटरिंग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मैदानी अमला नियमित निरीक्षण कर स्थानीय स्तर पर बेहतर समन्वय स्थापित करे, ताकि राजस्व कार्यों में गति आए और आमजन को त्वरित राहत मिल सके।

बैठक में तहसील जरहागांव, मुंगेली, पथरिया, लालपुर एवं सरगांव के राजस्व प्रकरणों की समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। अधिकारियों को स्पष्ट रूप से कहा गया कि राजस्व प्रकरणों के निराकरण में पारदर्शिता, जवाबदेही और समयबद्धता सुनिश्चित की जाए, जिससे नागरिकों का प्रशासन पर विश्वास और अधिक मजबूत हो। बैठक में अपर कलेक्टर श्री जी.एल. यादव, सभी एसडीएम, तहसीलदार एवं राजस्व विभाग के संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।