Home Blog Page 97

*तलवार के साथ मारपीट करने वाले आरोपी को सकरी पुलिस ने किया गिरफतार*

0

 *तलवार के साथ मारपीट करने वाले आरोपी को सकरी पुलिस ने किया गिरफतार*

 आरोपी के कब्जे से एक नग तलवार किया गया जप्त 

 आरोपी को गिरफतार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया 

नाम आरोपीगण – हरप्रीत सिंह उर्फ हैप्पी पिता सुखविंदन सिंह उम्र 26 वर्ष निवासी तरनतारण थाना व जिला तरनतारण (पंजाब), हामु खालसा ढाबा संबलपुरी सकरी थाना सकरी जिला बिलासपुर

 संदीप साहू ब्यूरो बिलासपुर– प्रार्थी मख्खन सिंह पिता गरनाम सिंह मउ्र 26 वर्ष निवासी हसनपुर थाना बटाला शहर जिला बटाला पंजाब थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह अपने ट्रेलर वाहन में रायगढ से लोहा लोड कर पंजाब जाने के लिये निकला था दिनांक 05/07/2026 को दोपहर 12-00 बजे खाना खाने के लिए खालसा ढाबा संबलपुरी जा रहा था ढाबा के पास हैप्पी और अन्य लोगो का लडाई झगड हो रहा था तब प्रार्थी तथा दरबारा सिंह व इशाक खान बीच बचाव करने गये तो हैप्पी इन्हे ही मां बहन की अश्लील गाली गलौच करने लगा और ढाबा से एक तलवार लेकर आया और दरबार सिंह तथा इशाक को तलवार के चपटा भाग से मारपीट करने लगा तथा प्रार्थी एवं इशाक के गाडी का शीशा को तोडकर नुकसान कर दिया तथा तलवार दिखाकर जान से मारने की धमकी देने लगा, मारपीट से दरबारा के पीठ में, इशाक के सिर में चोट आया है प्रार्थी की रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्ध कर वरिष्ठ अधिकारियो को अवगत कराया गया श्रीमान उमनि एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय बिलासपुर श्री रजनेश सिंह द्वारा मामले की गंभीरता को देख हुए तत्काल आरोपी को गिरफतार कर कार्यवाही करने निर्देशित किये जाने पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) श्री पंकज कुमार पटेल एवं नगर पुलिस अधीक्षक (सिविल लाईन) श्री निमितेश सिंह परिहार के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी सकरी द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए, आरोपी हरप्रीत सिंह उर्फ हैप्पी पिता सुखविंदर सिंह उम्र 26 वर्ष निवासी तरनतारण थाना व जिला तरनतारण (पंजाब), हामु खालसा ढाबा संबलपुरी सकरी थाना सकरी जिला बिलासपुर को तत्काल डायल 112 के सहयोग से गिरफतार किया गया, घटना में प्रयुक्त 01 नग तलवार जप्त कर आरोपी को विधिवत गिरफतार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया । आरोपी को गिरफतार करने में प्रआर चोलाराम पटेल, डायल 112 आर धीरेंद्र ध्रुव की सहराहनी भमिका रही ।

*कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे ने ली साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक*

0

*कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे ने ली साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक*

*मानसून को देखते हुए आपदा प्रबंधन की सभी तैयारियां पूर्ण रखने के दिए निर्देश*

*निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करें, फॉल्ट निराकरण का रिस्पॉन्स टाइम घटाएं – कलेक्टर*

*एचपीवी वैक्सीन अभियान चलाकर 14 से 15 वर्ष की सभी किशोरियों का शत-प्रतिशत टीकाकरण करने कहा*

*मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 की शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निराकरण करें*

*सेवा सेतु एप के प्रकरण समय सीमा में निराकृत करें, अधिक से अधिक हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ दिलाने के दिए निर्देश*

 मनोज साहू ब्यूरो जांजगीर-चांपा :-6 जुलाई 2026। कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे ने आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में आयोजित साप्ताहिक समय-सीमा बैठक में जनकल्याणकारी योजनाओं एवं लंबित प्रकरणों की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को शासन की प्राथमिकताओं के अनुरूप समयबद्ध, गुणवत्तापूर्ण कार्य करने के निर्देश दिए। बैठक में मानसून के दौरान आपदा प्रबंधन, जलजनित रोगों की रोकथाम, निर्बाध विद्युत आपूर्ति, किसानों के लिए खाद-बीज की उपलब्धता, किशोरी बालिकाओं के एचपीवी टीकाकरण अभियान, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 एवं सेवा सेतु एप के प्रकरणों सहित विभिन्न विषयों की समीक्षा की गई।

कलेक्टर श्री महोबे ने वर्तमान वर्षा ऋतु को ध्यान में रखते हुए जिले में आपदा प्रबंधन की सभी तैयारियां पूर्ण रखने के निर्देश दिए। उन्होंने जिला सेनानी, एसडीआरएफ एवं संबंधित विभागों को संभावित जलभराव तथा अन्य आपदा परिस्थितियों से निपटने के लिए आवश्यक संसाधन उपलब्ध रखने, बचाव दलों को सक्रिय रखने तथा नियमित मॉक ड्रिल आयोजित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि संवेदनशील क्षेत्रों की सतत निगरानी की जाए तथा प्रशिक्षित तैराकों एवं बचाव उपकरणों की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित रहे, ताकि किसी भी आपात स्थिति में तत्काल राहत एवं बचाव कार्य प्रारंभ किया जा सके।

कलेक्टर ने जलजनित एवं संक्रामक रोगों की रोकथाम के लिए लोक स्वास्थय यांत्रिकी विभाग एवं स्वास्थय विभाग को विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए। उन्होंने पेयजल स्रोतों की नियमित जांच, क्लोरीनेशन, स्वच्छ पेयजल की उपलब्धता तथा ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में जनजागरूकता अभियान संचालित करने को कहा। कलेक्टर ने विद्युत विभाग के अधिकारियों को निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि विद्युत संबंधी शिकायत प्राप्त होते ही तत्काल तकनीकी दल मौके पर पहुंचे और निर्धारित समय में समस्या का समाधान करें। फॉल्ट निराकरण के रिस्पॉन्स टाइम को कम करने कहा। उन्होंने कुछ स्थानों पर शिकायतों के समय पर निराकरण नहीं होने पर नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने वि‌द्युत विभाग के अधिकारियों को कंट्रोल रूम एवं संबंधित अधिकारियों के संपर्क नंबर नागरिकों को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए, ताकि नागरिकों को आवश्यकता पड़ने पर तत्काल सहायता मिल सके।

बैठक में जिले में खाद एवं बीज के भंडारण तथा वितरण की स्थिति की जानकारी ली। उप संचालक कृषि ने बताया कि जिले में खाद का पर्याप्त भंडारण उपलब्ध है तथा नियमित आपूर्ति जारी है। इस पर कलेक्टर ने निर्देश दिए कि किसानों को किसी प्रकार की असुविधा न हो तथा अभियान चलाकर सभी पात्र कृषकों तक समय पर खाद एवं बीज का वितरण सुनिश्चित किया जाए, जिससे खरीफ फसलों की बुवाई प्रभावित न हो।

कलेक्टर ने हयूमन पैपिलोमावायरस वैक्सीन के माध्यम से सर्वाइकल कैंसर की रोकथाम के लिए संचालित टीकाकरण अभियान की समीक्षा की। उन्होंने 14 से 15 वर्ष आयु वर्ग की सभी किशोरी बालिकाओं का शत-प्रतिशत टीकाकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्वास्थय विभाग को शिक्षा विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग तथा पंचायत विभाग से समन्वय के साथ अभियान संचालित करने तथा निर्धारित लक्ष्य समयबद्ध रूप से पूर्ण करने के निर्देश दिए।

कलेक्टर ने मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 में प्राप्त शिकायतों की विभागवार समीक्षा करते हुए सभी अधिकारियों को लंबित प्रकरणों का शीघ्र एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अधिकारी प्रतिदिन स्वयं शिकायतों की समीक्षा करें तथा प्रत्येक प्रकरण का संतोषजनक समाधान सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि शिकायतों के निराकरण में गुणवत्ता सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए तथा इस कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। कलेक्टर ने सेवा सेतु एप के माध्यम से प्राप्त आवेदनों की समीक्षा करते हुए सभी विभागों को निर्धारित समय-सीमा के भीतर उनका निराकरण करने के निर्देश दिए।

कलेक्टर ने धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान के अंतर्गत चिन्हित हितग्राहियों को प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना तथा घरेलु बायोगैस योजना का अधिकतम लाभ दिलाने के निर्देश भी संबंधित अधिकारियों को दिए। इसके साथ ही पीएम आवास योजना, समय सीमा के लंबित प्रकरण सहित विभिन्न योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की एवं अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इस दौरान जिला मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री गोकुल रावटे, अपर कलेक्टर श्री ज्ञानेन्द्र सिंह, अपर कलेक्टर श्री आर के तम्बोली, अपर कलेक्टर श्रीमती स्निग्धा तिवारी सहित जिला स्तरीय अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।

*अकलतरा में चौकीदार ने फांसी लगाकर की आत्महत्या*

0

*अकलतरा में चौकीदार ने फांसी लगाकर की आत्महत्या*

मनोज साहू ब्यूरो जांजगीर-चांपा:– जिले के अकलतरा स्थित राजेन्द्र कुमार हाई स्कूल में चौकीदारी का काम करने वाले श्याम कुमार कटघरी निवासी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना रात्रि लगभग 9 बजे से सुबह 6 बजे के बीच की बताई जा रही है।

जानकारी के अनुसार, सुबह करीब 6:30 बजे स्कूल पहुंचे सफाई कर्मचारी विजेंद्र ने श्याम कुमार को फांसी के फंदे पर लटका देखा, जिसके बाद तत्काल इसकी सूचना संबंधित लोगों और पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है।

फिलहाल आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

*जीआरपी थाना जबलपुर की मुहिम” आपरेशन हमदर्द” द्वारा निराश्रित व्यक्तियों का हो रहा है डोजियर तैयार*

0

*जीआरपी थाना जबलपुर की मुहिम” आपरेशन हमदर्द” द्वारा निराश्रित व्यक्तियों का हो रहा है डोजियर तैयार*

 जबलपुर से पंकज मोनू जैन की रिपोर्ट:-मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा संचालित “ऑपरेशन हमदर्द” अभियान के अंतर्गत जीआरपी थाना जबलपुर द्वारा रेलवे स्टेशन परिसर में निवास करने वाले निराश्रित, असहाय एवं बेघर व्यक्तियों की पहचान कर उनका विस्तृत डोजियर तैयार करने की कार्यवाही की जा रही है।

अभियान के दौरान जीआरपी स्टाफ द्वारा रेलवे स्टेशन के विभिन्न प्लेटफॉर्म, प्रतीक्षालय एवं अन्य स्थानों पर रहने वाले निराश्रित व्यक्तियों से संपर्क कर उनके नाम, पता, आयु, परिजनों की जानकारी, आजीविका का साधन, स्वास्थ्य संबंधी स्थिति, फोटो एवं अन्य आवश्यक विवरण संकलित कर डोजियर तैयार किया गया।इस कार्यवाही का मुख्य उद्देश्य निराश्रित व्यक्तियों की पहचान सुनिश्चित करना, उनके परिजनों का पता लगाने में सहायता प्रदान करना, आवश्यकता पड़ने पर उन्हें सामाजिक एवं शासकीय योजनाओं से जोड़ना तथा रेलवे स्टेशन परिसर में सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाना है।जीआरपी थाना जबलपुर द्वारा अभियान के दौरान प्राप्त जानकारी का समय-समय पर सत्यापन भी किया जाएगा, जिससे किसी भी आपात स्थिति में संबंधित व्यक्ति की पहचान एवं सहायता शीघ्रता से उपलब्ध कराई जा सके।जीआरपी जबलपुर यात्रियों एवं आमजन से अपील करती है कि यदि रेलवे स्टेशन परिसर में कोई निराश्रित, असहाय, लावारिस अथवा मानसिक रूप से अस्वस्थ व्यक्ति दिखाई दे तो इसकी सूचना तत्काल जीआरपी को दें, ताकि आवश्यक सहायता एवं संरक्षण उपलब्ध कराया जा सके। जबलपुर से जिला ब्यूरो पंकज जैन की रिपोर्ट

*जमीनी विवाद में हुआ जमकर खूनी संघर्ष*

0

​ *जमीनी विवाद में हुआ जमकर खूनी संघर्ष*

 जबलपुर से पंकज मोनू जैन की रिपोर्ट जबलपुर:- ​मझगवां गांव में दो पक्षों के बीच जमीनी विवाद को लेकर हिंसक झड़प का मामला सामने आया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, ज्ञान सिंह ठाकुर और देव प्रकाश दुबे के पक्षों के बीच जमीन से जुड़े पुराने विवाद के चलते आपस में तीखी बहस हुई, जिसने देखते ही देखते मारपीट का रूप ले लिया। इस खूनी संघर्ष में दोनों ही पक्षों की ओर से जमकर लाठी-डंडे चले, जिसमें कुल 4 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घायलों में दोनों पक्षों के दो-दो लोग शामिल हैं, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया गया है।

​घटना के बाद पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत के आधार पर क्रॉस केस दर्ज कर लिया है। एक पक्ष के ज्ञान सिंह ठाकुर (निवासी मझगवां कॉलोनी) की शिकायत पर पुलिस ने एससी-एसटी एक्ट और मारपीट की विभिन्न धाराओं के तहत मामला पंजीकृत किया है। वहीं, दूसरे पक्ष के फरियादी देव प्रकाश दुबे की शिकायत पर भी पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दूसरे पक्ष के खिलाफ मारपीट का मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस फिलहाल मामले की विस्तृत जांच कर रही है।

बाइट .01 आकाश सिंह राजपूत उप निरीक्षक थाना पनागर

*शा,हाई, स्कूल सेमरताल में पदस्थ लिपिक नरेन्द्र वैष्णव को किया गया बर्खास्त अधिवक्ता देवेन्द्र सिंह ने की थी मामले की शिकायत,,,,, पढ़े पूरी खबर*

0

*शा,हाई, स्कूल सेमरताल में पदस्थ लिपिक नरेन्द्र वैष्णव को किया गया बर्खास्त अधिवक्ता देवेन्द्र सिंह ने की थी मामले की शिकायत,,,,, पढ़े पूरी खबर*

 संदीप साहू ब्यूरो बिलासपुर :-जिले के शासकीय हाई स्कूल सेमरताल विकासखंड तखतपुर में सहायक ग्रेड 3 के पद पर पदस्थ नरेंद्र कुमार वैष्णव की सेवा समाप्त कर दी गई है इनकी पत्नी थाजीमला वैष्णव के प्रयोगशाला शाला सहायक ग्रामीण यांत्रिकी विभाग मुंगेली में phe में 2014 से पदस्थ थी नरेंद्र वैष्णव ने झूठा शपथ पत्र देकर जानकारी छुपाते हुए विभाग के तात्कालिक जिला शिक्षा अधिकारी पी दाशरथी एवं बाबू विकास तिवारी के द्वारा नियमों का उल्लंघन कर अनुकम्पा नियुक्ति दी गई, 2021 में नरेन्द्र वैष्णव को नियुक्ति दी गई लगभग 5 वर्षों से 15 लाख रुपए नरेंद्र वैष्णव को वेतन के रूप में भुगतान किया गया है जिससे शासन को आर्थिक क्षति पहुंचाई गई है इसका जिम्मेदारी कौन है, इसी तरह से पूर्व में इन दोनों द्वारा 12 अभ्यर्थियों को उनके परिवार के सदस्य के शासकीय सेवा में होने के बाद भी अनुकंपा नियुक्ति की गई थी इसमें शासन को करोड़ों का नुकसान हुआ था इसकी जिम्मेदार कौन है, यह बड़ा सवाल खड़ा होता है क्या इस पूरे मामले में पर जॉच हो सकती हैं ।

*सट्टा गैंग के 04 और आदतन सटोरिए गिरफ्तार*

0

*सट्टा गैंग के 04 और आदतन सटोरिए गिरफ्तार*

संगठित सट्टेबाजी पर बड़ी कार्रवाई, 03 मोबाइल फोन जप्त

गिरफ्तार आरोपी

1. दीपक रामनानी पिता तुलाराम रामनानी, उम्र 53 वर्ष, निवासी धान मंडी के पास, थाना तोरवा, जिला बिलासपुर।

2. अजहर जुननानी पिता स्व. वी.आई.ए. जुननानी, उम्र 50 वर्ष, निवासी करबला चौक, थाना सिटी कोतवाली, जिला बिलासपुर।

3. सुधीर बोले पिता दयाप्रसाद बोले, उम्र 56 वर्ष, निवासी दयालबंद, गुरूनानक चौक, थाना तोरवा, जिला बिलासपुर।

4. शुभम पांडे पिता संजय पांडे, उम्र 30 वर्ष, निवासी तेलीपारा, थाना सिटी कोतवाली, जिला बिलासपुर।

जप्त मशरूका

* 03 नग मोबाइल फोन

 संदीप साहू ब्यूरो बिलासपुर:- जिले में अवैध जुआ-सट्टा एवं संगठित सट्टेबाजी पर प्रभावी अंकुश लगाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक बिलासपुर श्री रजनेश सिंह के निर्देशन में लगातार विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) श्री पंकज कुमार पटेल एवं नगर पुलिस अधीक्षक श्री गगन कुमार के मार्गदर्शन तथा थाना प्रभारी निरीक्षक रजनीश सिंह के नेतृत्व में थाना तोरवा पुलिस द्वारा लगातार छापेमार कार्रवाई की जा रही है।

हाल ही में सट्टा सरगना किशन चंद सहित चार आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद विवेचना एवं सतत कार्रवाई के क्रम में अगले ही दिन पुलिस ने सट्टा नेटवर्क से जुड़े 04 अन्य आदतन सटोरियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार सभी आरोपियों के विरुद्ध पूर्व में भी जुआ-सट्टा संबंधी प्रकरण पंजीबद्ध हैं तथा वे लंबे समय से अवैध सट्टेबाजी में संलिप्त पाए गए हैं।

कार्रवाई के दौरान आरोपियों के कब्जे से 03 मोबाइल फोन बरामद कर जप्त किए गए। प्रारंभिक जांच में आरोपियों द्वारा संगठित रूप से अवैध सट्टा संचालन किए जाने के पर्याप्त साक्ष्य प्राप्त होने पर उनके विरुद्ध छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम, 2022 की धारा 6 एवं 7 के साथ-साथ संगठित अपराध के प्रावधानों के अंतर्गत धारा 112 बीएनएस के तहत भी वैधानिक कार्रवाई की गई।

सभी आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहाँ से उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया।

*शहर के सभी थाना क्षेत्रों में अद्यतन चाकूबाज एवं गुंडा-बदमाशों के विरुद्ध विशेष सघन अभियान संचालित*

0

▪️ *शहर के सभी थाना क्षेत्रों में अद्यतन चाकूबाज एवं गुंडा-बदमाशों के विरुद्ध विशेष सघन अभियान संचालित*

▪️ 90 व्यक्तियों को हिरासत में लेकर सत्यापन एवं जांच की गई

▪️ 76 आदतन गुंडा-बदमाशों एवं चाकूबाजों के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक कार्यवाही

▪️ 02 व्यक्तियों के कब्जे से अवैध धारदार हथियार बरामद, आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज

मुख्य बिंदु : ▪️ कुल हिरासत में लिए गए व्यक्ति – 90

▪️ धारा 126, 135(3) BNSS के तहत कार्यवाही – 76

▪️ धारा 170 BNSS के तहत जेल भेजे गए व्यक्ति – 12

▪️ आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण – 02

 संदीप साहू ब्यूरो बिलासपुर– पुलिस उपमहानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर के निर्देशन में अपराधियों, आदतन बदमाशों एवं चाकूबाजों पर प्रभावी अंकुश लगाने के उद्देश्य से आज प्रातःकाल शहर के समस्त थाना क्षेत्रों में एक साथ विशेष सघन रेड एवं चेकिंग अभियान संचालित किया गया। अभियान के तहत गठित पुलिस टीमों द्वारा अद्यतन चाकूबाजों, निगरानी गुंडा-बदमाशों एवं आपराधिक प्रवृत्ति के व्यक्तियों के निवास स्थलों पर दबिश देकर उनकी गतिविधियों का सत्यापन किया गया।

कार्यवाही के दौरान कुल 90 व्यक्तियों को हिरासत में लेकर जांच एवं पूछताछ की गई। जांच उपरांत 76 आदतन गुंडा-बदमाशों एवं चाकूबाजों के विरुद्ध भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) की धारा 126 एवं 135(3) के तहत प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की गई। वहीं 12 व्यक्तियों को धारा 170 BNSS के तहत न्यायालय प्रस्तुत कर जेल भेजा गया।

अभियान के दौरान 02 व्यक्ति अवैध धारदार हथियार के साथ पाए गए, जिनके विरुद्ध आर्म्स एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्यवाही की गई। सभी चिन्हित असामाजिक तत्वों, निगरानी बदमाशों एवं चाकूबाजों को स्पष्ट रूप से चेतावनी दी गई कि भविष्य में किसी भी प्रकार की आपराधिक गतिविधि, मारपीट, भय उत्पन्न करने, अवैध हथियार रखने अथवा कानून-व्यवस्था भंग करने का प्रयास किए जाने पर उनके विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्यवाही की जाएगी। आवश्यकता पड़ने पर जिला बदर, निरोधात्मक कार्यवाही एवं अन्य कठोर कानूनी प्रावधानों के तहत भी कार्रवाई की जाएगी।

▪️ बिलासपुर पुलिस स्पष्ट करती है कि जिले में अपराध, गुंडागर्दी, चाकूबाजी एवं असामाजिक गतिविधियों को किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। कानून व्यवस्था भंग करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी। आम नागरिकों से अपील है कि ऐसे तत्वों की सूचना तत्काल पुलिस को दें, सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखी जायगी।

’ *महिला अभद्र व्यवहार आरोपी गिरफतार’ बूरी नीयत से महिला को छेडखानी तोरवा पुलिस ने किया गिरफतार*

0

’’ *महिला अभद्र व्यवहार आरोपी गिरफतार’ बूरी नीयत से महिला को छेडखानी तोरवा पुलिस ने किया गिरफतार*

01 धरम यादव पिता झाडू यादव उम्र 40 साल साकिन हेमुनगर तोरवा बिलासपुर 

 संदीप साहू ब्यूरो बिलासपुर– दिनांक 04.07.2026 के प्रार्थीया थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराई कि मोहल्ले का धरम यादव मोहल्ले में बूरी नीयत रखते हुये अभद्र व्यवाहार करता हैं। एवं दिनांक 04.07.2026 के शाम करीब 03.30 बजे गाली गाली गलौच करते हुये गंदी नीयत से प्रार्थीया के सीने को छू रहा था शिकायत पर थाना प्रभारी तोरवा रजनीश सिंह महिला संबंधी घटना को गंभीरता से त्वरित थाना से टीम रवाना आरोपी को गिरफतारी कार्यवाही किया गया हैं। जिसे न्यायालय में दिनांक 05.07.2026 को पेश किया गया हैं।

*यातायात बिलासपुर पुलिस की बड़ी कार्यवाही* 

0

*🔹 *यातायात बिलासपुर पुलिस की बड़ी कार्यवाही* 

*🔹 मोबाइल में मशुगल होकर वाहन चलाने वालों पर सख्त कार्यवाही सहित, कैमेरो की निगरानी की गयी और भी पैनी*

*🔹 2621 वाहन चालकों पर वाहन चलाते हुए मोबाइल फोन उपयोग पर की गयी कार्यवाही*

*🔹 मोबाइल चलाते हुए वाहन चालन पर रहेगी लगातार अभियान के साथ कार्यवाही*

*🔹 युवाओं सहित आम नागरिकों को चेतावनी वाहन चलाते हुए संयम, धैर्य और सतर्कता का रखे ख्याल*

*🔹 ध्यान रहे- वाहन चलाते मोबाइल का उपयोग कभी गंभीर सड़क दुर्घटना का कारण हो सकती है*

 संदीप साहू ब्यूरो बिलासपुर– वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एवं पुलिस उप महानिरीक्षक श्री रजनेश सिंह के दिशा निर्देश एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यातायात रामगोपाल करियारे के पर्यवेक्षण में यातायात पुलिस बिलासपुर के द्वारा यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों पर सतत निगरानी रखते हुए सुरक्षा मापदंड एवं मानकों की उल्लंघन पर सख्त एवं प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है साथ ही नियमित रूप से विभिन्न सार्वजनिक संस्थाओं के माध्यम से आम नागरिकों को सड़कों पर चलते हुए सुरक्षा मानकों की संवेदनशीलता एवं गंभीरता के साथ पालन हेतु जागरूक भी की जा रही है।

प्रायः देखा जा रहा है कि युवाओं में वाहन चलाते समय मोबाइल फोन चलाते हुए वाहनों का संचालन करने की प्रवृत्ति होती है इस बात को ध्यान में रखते हुए आई टी एम एस के सभी कमरों के माध्यम से ऐसे वाहन चालकों पर गंभीरता से निगरानी रखी जा रही है मोबाइल फोन का उपयोग वाहन चलाते समय करना मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 21(25) M.V. Act के तहत वाहन चलाते समय प्रतिबंध की गई है इसके बावजूद भी युवाओं में स्वयं की जान को जोखिम में रखते हुए तथा अन्य वाहन चालकों की वाहन चालन में असुविधा एवं खतरा उत्पन्न करने की स्थिति निर्मित की जाती है।

अतः यातायात पुलिस बिलासपुर के द्वारा वाहन चलाते समय मोबाइल का उपयोग करने वाले वाहन चालकों पर अंकुश लगाने सख्त एवं प्रभावी कार्यवाही की जा रही है ताकि सड़कों पर मोबाइल में बात करते हुए वाहन चालकों की ध्यान का भटकाव ना हो एवं अन्य वाहन चालकों के द्वारा दिए जा रहे संदेशों का उन्हें तत्काल जानकारी प्राप्त हो सके। सातः ही कई वाहनो को इससे असुविधा भी होती है इमरजेंसी वाहनों एवं अत्यावश्यक वस्तु सेवाओ से सम्बंधित वाहनो जिसमे फायर ब्रिगेड, एम्बुलेंस, पेट्रोल, डीजल, गैस, राशन, टोइंग वेन आदि वाहनों को कभी भी बाधा उत्पन्न न हो एवं उन्हें अपने गंतव्य तक तत्काल जाने में सुविधा प्राप्त हो सके।

कई बार देखा गया है कि वाहन चालक अपने कान में एयर बर्ड या एअरफोन तथा सीधे मोबाइल का उपयोग करते हुए अपने में ही मशगूल रहते हैं और सड़कों पर जोखिम की स्थिति निर्मित करते हैं लगातार इस संबंध में विभिन्न चौक चौराहों पर लगे हुए पी ए सिस्टम के माध्यम से संदेश भी प्रसारित की जा रही है कि वाहन चालक एवं आम नागरिक सुरक्षा मानकों का अवहेलना न करें। इसके बावजूद भी विशेष करके युवाओं में इस तरीके की प्रवृत्ति देखने को मिलती है इस पर प्रभावी अंकुश और लगाम लगाए जाने हेतु लगातार प्रयास किया जा रहे हैं।

यातायात पुलिस बिलासपुर के द्वारा वाहन चलाते समय मोबाइल के उपयोग कर सुरक्षा मानकों की उल्लंघन पर 2621 कार्रवाई की गई है यह कार्रवाई लगातार अभियान के रूप में जारी रहेगी। यातायात पुलिस बिलासपुर की समस्त वाहन चालकों एवं नागरिकों से विशेष अनुरोध है कि वाहन चलाते समय मोबाइल का उपयोग करने से न सिर्फ उपयोगकर्ता वाहन चालकों की लिए जोखिम की स्थिति निर्मित होती है अपितु अन्य वाहन चालकों के लिए असुविधा का कारण भी बनता है तथा कई बार गंभीर सड़क दुर्घटनाएं से गंभीर परिणाम भी सामने आते है।

समस्त नागरिकों से विशेष अपील है कि प्रत्येक वर्ष हजारों की संख्या में वाहनों की तादाद शहर में लागातार बढ़ते जा रही है इससे शहरों में यातायात दबाव की स्थिति बनती है पिछले वर्ष 2025 में लगभग 63000 वाहनों की संख्या अतिरिक्त रूप से बढ़ी है और प्रतिदिन आम नागरिकों के द्वारा अपने सुविधाओं को बढ़ाने हेतु वाहनों की क्रय भी की जा रही है ऐसे में किसी भी प्रकार की यातायात नियमों के उल्लंघन से सड़क में अव्यवस्था की स्थिति निर्मित होती है इस बात को ध्यान में रखते हुए हम सभी को ट्रैफिक सेंस एवं यातायात अनुशासन का संवेदनशीलता एवं गंभीरता के साथ पालन करने की आवश्यकता है तथा सुरक्षा मानकों एवं मापदंडो का किसी भी प्रकार के उपेक्षा न स्वयं करें ना अन्य नागरिकों के द्वारा इसकी उपेक्षा हो इस हेतु सदैव सुरक्षा इकाइयों का सहयोगी एवं सहभागी बनकर सड़क सुरक्षा से संबंधित समस्त जागरूकता कार्यक्रमों में सक्रिय सहभागिता निभा कर सड़कों पर सुरक्षा के प्रत्येक आयामों पर अपनी सक्रियता सुनिश्चित करें।