*मुख्यमंत्री अनुसूचित जाति एवं जनजाति विद्यार्थी उत्कर्ष योजना*
*कक्षा 6वीं प्रवेश परीक्षा का परिणाम घोषित, 09 जुलाई तक कर सकते हैं दावा-आपत्ति*

मुकेश साहू ब्यूरो मुंगेली, / मुख्यमंत्री अनुसूचित जाति एवं जनजाति विद्यार्थी उत्कर्ष योजना (पूर्व में जवाहर उत्कर्ष योजना) अंतर्गत शैक्षणिक सत्र 2026-27 में कक्षा 6वीं में प्रवेश के लिए आयोजित प्राक्चयन परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया गया है।
उल्लेखनीय है कि उक्त प्राक्चयन परीक्षा का आयोजन 05 जुलाई 2026 को किया गया था। परीक्षा परिणाम के संबंध में अभ्यर्थियों से दावा एवं आपत्ति आमंत्रित किए गए हैं। अभ्यर्थी 09 जुलाई 2026 तक कार्यालय सहायक आयुक्त, आदिवासी विकास विभाग, मुंगेली के कक्ष क्रमांक 221 में निर्धारित समयावधि के भीतर अपना दावा अथवा आपत्ति आवेदन प्रस्तुत कर सकते हैं।
