Home Blog Page 94

*बैगा ग्राम दानवखार में स्वास्थ्य विभाग का जनजागरूकता शिविर*

0

*बैगा ग्राम दानवखार में स्वास्थ्य विभाग का जनजागरूकता शिविर*

*60 ग्रामीणों की स्वास्थ्य जांच कर दी गई निःशुल्क दवाई*

 मुकेश साहू ब्यूरो मुंगेली, // कलेक्टर श्री कुन्दन कुमार के निर्देशानुसार जिला क्षय एवं कुष्ठ उन्मूलन केंद्र द्वारा विकासखंड लोरमी के दूरस्थ बैगा ग्राम दानवखार में जनजागरूकता एवं स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्देश्य दूरस्थ एवं पहुंचविहीन क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाना, टीबी एवं कुष्ठ रोग की समय पर पहचान सुनिश्चित करना तथा ग्रामीणों में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ शीला साहा ने बताया कि शिविर में 60 ग्रामीणों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। जांच के दौरान 05 संदिग्ध टीबी मरीज, 03 बीपी, 05 शुगर, 08 कमजोरी, 06 खुजली, 04 दाद, 12 सर्दी-खांसी, 05 बुखार, 02 आंख संबंधी तथा 04 हाथ-पैर दर्द से पीड़ित सहित अन्य 06 मरीजों की पहचान की गई। संदिग्ध टीबी मरीजों के बलगम के नमूने लेकर जांच के लिए भेजे जाएंगे, ताकि समय पर उपचार शुरू किया जा सके।

जिला क्षय एवं कुष्ठ उन्मूलन अधिकारी डॉ. सुदेश रात्रे ने मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर आवश्यक दवाइयों का वितरण किया तथा परामर्श दिया। साथ ही टीबी एवं कुष्ठ रोग से बचाव, समय पर जांच और नियमित उपचार के महत्व की जानकारी देते हुए जागरूकता पाम्पलेट वितरित किए गए। शिविर के दौरान ग्राम की मितानिनों को भी टीबी एवं कुष्ठ रोग की पहचान, जांच के लिए संदिग्ध मरीजों का चिन्हांकन तथा बचाव संबंधी प्रशिक्षण दिया गया। शिविर के दौरान जिला कार्यक्रम समन्वयक अमिताभ तिवारी, डीपीपीएमसी अमित सिंह, सुपरवाइजर मणिराज पैकरा, आरएचओ संजू भास्कर एवं मितानीन शामिल रहे।

*लोरमी क्षेत्रान्तर्गत मुकबधिर दिव्यांग के साथ बलात्कार करने वाले आरोपी को किया गया गिरफ्तार*

0

*लोरमी क्षेत्रान्तर्गत मुकबधिर दिव्यांग के साथ बलात्कार करने वाले आरोपी को किया गया गिरफ्तार*

➡️ *लोरमी पुलिस की त्वरित कार्यवाही, बलात्कार के आरोपी को 48 घण्टे के भीतर गिरफ्तार कर भेजा गया जेल*

➡️ *लोरमी क्षेत्रांतर्गत ग्राम अमलडीही निवासी दीपक पटेल के द्वारा मुकबधिर दिव्यांग के साथ जबरदस्ती बलात्कार करने पर गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया जेल*

➡️ *आरोपी दीपक पटेल के विरूद्ध थाना लोरमी मे अपराध क्रमांक 287/26 धारा 137(2),64(2)(के) 115(2), 332(सी) बीएनएस के तहत किया गया कार्यवाही*

 मुकेश साहू ब्यूरो मुंगेली:– प्रार्थियां दिनांक 09.07.2026 को थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज करायी कि दिनांक 09.07.2026 के सुबह करीब 08.30 बजे इसकी बेटी जो दोनो पैर दोनो हाथ से दिव्यांग है बोल नही सकती है बैठे बैठे चलती है, कान से सुनती है और बातो को समझती है एवं इशारो से बात करती है, जो घर के आंगन में बैठी थी तभी आरोपी दीपक पटेल निवासी अमलडीही घर आया और लोहे के गेट को अंदर से बंद कर इसकी बेटी पीड़िता के साथ जबरदस्ती बलात्कार किया है कि प्रार्थिया की रिपोर्ट पर अपराध अपराध क्रमांक 287/26 धारा 137(2),64(2)(के) 115(2), 332(सी) बीएनएस पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया है।

मुंगेली – वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय, श्री भोजराज पटेल (भा.पु.से.) के द्वारा प्रकरण की गंभीरता एवं संवेदनशीलता को देखते हुए मामले में त्वरित कार्यवाही करते हुए आरोपी की गिरफ्तारी हेतु निर्देशित किया गया। जिसके परिपालन मे अति.पुलिस अधीक्षक सुश्री नवनीत कौर छाबडा व अनुविभागीय अधिकारी पुलिस श्रीमती माधुरी धिरही के मार्गदर्शन मे थाना लोरमी पुलिस के द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुये विवेचना दौरान पीड़िता का सत्य सांई हेल्प वे मुखबधीर आवासीय विद्यालय एवं प्रशिक्षिका केन्द्र मुंगेली मे विशेष शिक्षिका के माध्यम से द्विभाषिया कथन कराया गया है तथा पीड़िता का स्वास्थ्य परीक्षण कर घटना से संबंधित साक्ष्य एकत्रित कर पता तलाश दौरान आरोपी दीपक पटेल को अभिरक्षा मे लेकर पूछताछ करने पर दिनांक घटना समय को जुर्म करना स्वीकार करने पर आरोपी दीपक पटेल पिता राजाराम पटेल उम्र 26 साल सा. अमलडीही थाना लोरमी जिला मुंगेली के विरूद्ध अपराध सबूत पाये जाने से दिनांक 10.07.2026 को विधिवत गिरफ्तार कर दिनांक 11.07.2026 तक न्यायिक रिमाण्ड पर जेल दाखिल किया गया।

उक्त कार्यवाही मे निरीक्षक अखिलेश कुमार वैष्णव (प्रभारी, थाना लोरमी), पीएसआई निरी. सीमा, पीएसआई सतेंद्र, सउनि राजकुमारी यादव, उमेंद गोयल, आर. युगल किशोर,0देवीचंद नवरंग, रेखराम नेताम, सुनील भास्कर, कवि टोप्पो, राजु साहू की अहम भुमिका रही।

*शाला प्रवेश उत्सव में गूंजा शिक्षा का उत्साह, मंत्री श्री राजेश अग्रवाल ने नवप्रवेशी बच्चों का किया आत्मीय स्वागत*

0

*शाला प्रवेश उत्सव में गूंजा शिक्षा का उत्साह, मंत्री श्री राजेश अग्रवाल ने नवप्रवेशी बच्चों का किया आत्मीय स्वागत*

*हर बच्चे को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और बेहतर अवसर उपलब्ध कराना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है, शिक्षा ही समृद्ध भविष्य की सबसे मजबूत नींव है — श्री राजेश अग्रवाल*

आशीष कश्यप प्रधान संपादक रायपुर:-, पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री राजेश अग्रवाल ने आज स्वामी आत्मानंद गवर्नमेंट अंग्रेजी माध्यम स्कूल, उदयपुर में आयोजित विकासखंड स्तरीय ‘शाला प्रवेश उत्सव’ में सहभागिता कर नवप्रवेशी विद्यार्थियों का आत्मीय स्वागत किया। उन्होंने बच्चों को मिठाई खिलाकर नवीन शैक्षणिक जीवन की शुभ शुरुआत कराई तथा अध्ययन सामग्री भेंट कर उनके उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामनाएं की।

इस अवसर पर मंत्री श्री राजेश अग्रवाल ने कहा कि “हर बच्चे को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और आगे बढ़ने के समान अवसर उपलब्ध कराना राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। शिक्षा केवल ज्ञान अर्जित करने का माध्यम नहीं, बल्कि एक सशक्त, आत्मनिर्भर और संस्कारित समाज के निर्माण की आधारशिला है। हमें ऐसा वातावरण तैयार करना होगा, जहां प्रत्येक विद्यार्थी अपनी प्रतिभा को निखारते हुए अपने सपनों को साकार कर सके।”

उन्होंने कहा कि विद्यालय केवल पढ़ाई का केंद्र नहीं, बल्कि संस्कार, अनुशासन, आत्मविश्वास और व्यक्तित्व निर्माण की पाठशाला भी है। उन्होंने विद्यार्थियों से मन लगाकर अध्ययन करने, नियमित विद्यालय आने तथा जीवन में उच्च लक्ष्य निर्धारित कर आगे बढ़ने का आह्वान किया।

कार्यक्रम के दौरान मंत्री श्री राजेश अग्रवाल ने विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रमों का अवलोकन किया और उनकी प्रतिभा की सराहना की। इस अवसर पर मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित कर उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन की प्रशंसा करते हुए उन्हें निरंतर उत्कृष्टता की ओर अग्रसर रहने के लिए प्रेरित किया।

मंत्री श्री राजेश अग्रवाल ने नवीन शैक्षणिक सत्र के अवसर पर सभी विद्यार्थियों, अभिभावकों एवं शिक्षकगण को हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा कि बच्चों के सर्वांगीण विकास में परिवार और शिक्षकों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। उनके सामूहिक प्रयासों से ही शिक्षित, जागरूक और सशक्त समाज का निर्माण संभव है।

कार्यक्रम में जनप्रतिनिधिगण, शिक्षकगण, अभिभावक एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे।

*भोरमदेव में इको-टूरिज्म को मिली नई पहचान, उप मुख्यमंत्री ने वन महोत्सव और 6 किमी लंबे इको ट्रेल का किया शुभारंभ*

0

*भोरमदेव में इको-टूरिज्म को मिली नई पहचान, उप मुख्यमंत्री ने वन महोत्सव और 6 किमी लंबे इको ट्रेल का किया शुभारंभ*

*पर्यटन से स्थानीय अर्थव्यवस्था को मिलेगी नई मजबूती- उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा*

*51 काला आम के पौधों का हुआ रोपण, 50 हजार सीड बॉल और एक लाख पौधों के वितरण अभियान की हुई* शुरुआत

*बैगा समुदाय के 100 हितग्राहियों को सोलर लालटेन और जैकेट का किया वितरण*

*हर शनिवार और रविवार होगी इको ट्रेल, नेचर गाइड के साथ सुरक्षित वन भ्रमण की सुविधा*

आशीष कश्यप प्रधान संपादक रायपुर, / कबीरधाम जिले के भोरमदेव अभ्यारण्य में प्रकृति संरक्षण और इको-टूरिज्म को नई पहचान देते हुए उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने आज जंगल सफारी में वन महोत्सव और भोरमदेव इको ट्रेल का शुभारंभ किया। इस दौरान उप मुख्यमंत्री ने जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, वन विभाग के कर्मचारियों और ग्रामीणों के साथ लगभग 6 किलोमीटर लंबी भोरमदेव इको ट्रेल का भ्रमण कर जंगल की प्राकृतिक सुंदरता, जैव विविधता और रोमांचक वन यात्रा का अनुभव लिया। प्राकृतिक पर्यावरण में की जाने वाली एक जिम्मेदार यात्रा है। इसका मुख्य उद्देश्य पर्यावरण को नुकसान पहुंचाए बिना वहां के प्राकृतिक संसाधनों और वन्यजीवों का संरक्षण करना, और स्थानीय समुदायों को आर्थिक रूप से लाभ पहुँचाना है।

*भोरमदेव क्षेत्र अनमोल प्राकृतिक सौंदर्य से समृद्ध*

उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने कहा कि भोरमदेव अभ्यारण्य में जंगल सफारी शुरू होने के बाद पर्यटक अब जंगल के अंदर जाकर प्रकृति का करीब से आनंद ले रहे हैं। अब आज से शुरू हुई भोरमदेव इको ट्रेल भी पर्यटकों को घने जंगल, प्राकृतिक सुंदरता और वन्य जीवों के बीच एक नया और यादगार अनुभव देगी। उन्होंने कहा कि प्रकृति ने भोरमदेव क्षेत्र को अनमोल प्राकृतिक सौंदर्य से समृद्ध किया है। उन्होंने कहा कि पर्यटन दुनिया में सबसे तेजी से बढ़ने वाला और सबसे अधिक रोजगार देने वाला क्षेत्र है। भोरमदेव में पर्यटन सुविधाओं के बढ़ने से यहां अधिक पर्यटक आएंगे। इससे होटल, वाहन, खान-पान, हस्तशिल्प और अन्य छोटे-बड़े व्यवसायों को बढ़ावा मिलेगा और स्थानीय अर्थव्यवस्था मजबूत होगी।

*प्राकृतिक विरासत को सुरक्षित रखना हम सभी की जिम्मेदारी*

उप मुख्यमंत्री श्री शर्मा ने कहा कि पर्यटन बढ़ने से स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर भी बनेंगे। अभी भी कई युवा जंगल सफारी में नेचर गाइड बनकर पर्यटकों का मार्गदर्शन कर रहे हैं। आने वाले समय में ऐसे अवसर और बढ़ेंगे, जिससे उनकी आय में भी वृद्धि होगी। उन्होंने कहा कि साल भर यहां पर्यटन गतिविधियां तेजी से चलने की संभावना है, जिसका सीधा लाभ क्षेत्र के लोगों को मिलेगा। श्री शर्मा ने कहा कि भोरमदेव का विकास तभी सफल होगा, जब स्थानीय लोग इसे अपनी धरोहर मानकर इसकी सुरक्षा करेंगे। उन्होंने सभी से पर्यावरण संरक्षण और पर्यटन स्थलों की स्वच्छता बनाए रखने की अपील करते हुए कहा कि इस प्राकृतिक विरासत को सुरक्षित रखना और आगे बढ़ाना हम सभी की जिम्मेदारी है।

*स्वदेश दर्शन योजना से बदलेगी भोरमदेव की तस्वीर*

उप मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार की स्वदेश दर्शन योजना के अंतर्गत भोरमदेव क्षेत्र के समग्र पर्यटन विकास के लिए 146 करोड़ रुपए स्वीकृत हुए हैं। इस राशि से प्रवेश द्वार, शेड, संग्रहालय, आधुनिक पार्क, पार्किंग, मेला स्थल, छेरकी महल, मड़वा महल, रामचूंआ और सरोदा बांध सहित विभिन्न पर्यटन स्थलों का विकास किया जा रहा है। इन परियोजनाओं के पूर्ण होने से भोरमदेव राष्ट्रीय स्तर के प्रमुख पर्यटन केंद्र के रूप में स्थापित होगा।

*6 किलोमीटर लंबी इको ट्रेल में मिलेगा प्रकृति के बीच रोमांच*

वन विभाग द्वारा विकसित भोरमदेव इको ट्रेल लगभग 6 किलोमीटर लंबी है, जिसे पूरा करने में करीब 3 से 4 घंटे का समय लगता है। ट्रेल के दौरान पर्यटक प्राकृतिक वन, मनमोहक दृश्य, पक्षियों और तितलियों का अवलोकन, औषधीय वनस्पतियों की जानकारी तथा प्रशिक्षित नेचर गाइड के साथ सुरक्षित वन भ्रमण का आनंद ले सकेंगे।

*बैगा समुदाय के हितग्राहियों को किया सोलर लालटेन वितरण*

वन महोत्सव के अवसर पर उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने करिया आमा ग्राम में 51 काला आम के पौधों का रोपण कर काला आम उपवन की स्थापना की। इसके साथ ही जिलेभर में 50 हजार सीड बॉल रोपण अभियान का शुभारंभ किया। जिले में एक लाख पौधों के वितरण अभियान की शुरुआत करते हुए ई-रिक्शा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। कार्यक्रम में बैगा समुदाय के 100 हितग्राहियों को सोलर लालटेन और जैकेट भी वितरित की गई।

*भोरमदेव ईको ट्रेल हर शनिवार और रविवार को होगी आयोजित*

भोरमदेव ईको ट्रेल का संचालन करियाआमा गेट स्थित भोरमदेव ईको कैंप से प्रत्येक शनिवार और रविवार को किया जाएगा। वन मंडलाधिकारी श्री निखिल अग्रवाल ने बताया कि अनुभवी नेचर गाइड के साथ प्रतिभागियों को जंगल भ्रमण कराया जाएगा। इस दौरान वे पेड़-पौधों, औषधीय वनस्पतियों, पक्षियों, तितलियों, वन्यजीवों, स्थानीय भोजन, भोरमदेव मंदिर विरासत परिसर के बारे में जानकारी प्राप्त करेंगे। ईको ट्रेल में भाग लेने के लिए 1 हजार रुपए प्रति व्यक्ति शुल्क निर्धारित किया गया है।

कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष श्री विशेषर पटेल, छत्तीसगढ़ कृषक कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष श्री सुरेश चंद्रवंशी, पुलिस जवाबदेही प्राधिकरण सदस्य श्री भगत पटेल, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री ईश्वरी साहू, जिला पंचायत सदस्य श्री राम कुमार भट्ट, डॉ वीरेन्द्र साहू सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

*जांजगीर-चांपा: मुलमुला थाना पारिवारिक विवाद के बीच युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, पुलिस जांच में जुटी*

0

*जांजगीर-चांपा: मुलमुला थाना पारिवारिक विवाद के बीच युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, पुलिस जांच में जुटी*

 मनोज साहू ब्यूरो जांजगीर-चांपा:- जिले के अकलतरा तहसील अंतर्गत ग्राम झलमला में एक युवक द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान शंकर यादव (उम्र लगभग 30–35 वर्ष), पिता छतु यादव, निवासी ग्राम झलमला, थाना मूलमुला के रूप में हुई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, शंकर यादव और उनकी पत्नी संध्या यादव के बीच पूर्व से पारिवारिक विवाद एवं मारपीट की घटनाएं होती रही थीं। बताया जा रहा है कि पूर्व में संध्या यादव ने इसकी जानकारी अपने मायके पक्ष को दी थी, जिसके बाद पुलिस ने समझाइश एवं चेतावनी की कार्रवाई भी की थी।

इसके बाद दोनों पक्षों की सहमति से शंकर यादव अपनी पत्नी को वापस ग्राम झलमला ले आए थे और दोनों साथ रह रहे थे। हालांकि, इसी बीच एक बार फिर पति-पत्नी के बीच विवाद हुआ। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, इसी तनाव के बीच शंकर यादव ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के समय उनकी पत्नी संध्या यादव अपने मायके में थी।

घटना की सूचना मिलने पर थाना मूलमुला पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को फंदे से उतरवाकर आवश्यक पंचनामा कार्रवाई की। पोस्टमार्टम रविवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पामगढ़ में कराया जाएगा, जिसके बाद मृत्यु के वास्तविक कारणों की पुष्टि हो सकेगी।

मौके से एक डायरी, पेन एवं मोबाइल फोन बरामद कर पुलिस ने उन्हें अपने कब्जे में ले लिया है। थाना मूलमुला पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

 *थाना अकलतरा पुलिस को मिली बड़ी सफलता, स्कूल के मध्याह्न भोजन का चावल चोरी करने के मामले का किया खुलासा*

0

 *थाना अकलतरा पुलिस को मिली बड़ी सफलता, स्कूल के मध्याह्न भोजन का चावल चोरी करने के मामले का किया खुलासा*

* *05 क्विंटल चावल बरामद*

* *गिरफ्तार आरोपी : अनिल साहू उम्र 36 वर्ष, निवासी संजय नगर, अकलतरा, जिला जांजगीर- चांपा।*

*प्रकरण में 4 विधि से संघर्षरत बालक भी शामिल*

 मनोज साहू ब्यूरो जांजगीर चांपा :-थाना अकलतरा पुलिस ने शासकीय प्राथमिक शाला संजय नगर से मध्याह्न भोजन योजना के लिए रखे गए 5 क्विंटल चावल की चोरी का सफलतापूर्वक खुलासा करते हुए एक मामले में 04 विधि से संघर्षरत बालकों एवं 01 सहयोगी आरोपी को पकड़ा है, जिसके कब्जे से पूरा चावल बरामद किया है।

*विवरण* थाना अकलतरा क्षेत्र को मदर मेरी महिला स्व सहायता समूह की अध्यक्ष ने थाना अकलतरा में रिपोर्ट दर्ज कराई कि उनके समूह द्वारा शासकीय प्राथमिक शाला संजय नगर में मध्याह्न भोजन योजना का संचालन किया जाता है। चावल को स्कूल के एक कमरे में सुरक्षित रखकर ताला लगाया गया था। दिनांक 09 एवं 10 जुलाई 2026 की रात्रि में अज्ञात चोरों ने कमरे में रखे 5 क्विंटल चावल चोरी कर लिए।सूचना रिपोर्ट में थाना अकलतरा पुलिस ने त्वरित विवेचना प्रारंभ की।

मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर एक विधि से संघर्षरत बालक को पकड़ा पूछताछ में उसने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर घटना घटित करना स्वीकार करते हुए चावल को दुकान में बेच बताए जाने से आरोपी अनिल साहू को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया एवं विधि से संघर्षरत बालकों के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही की गई।

*उपरोक्त कार्यवाही* में निरीक्षक भास्कर शर्मा उक्त कार्यवाही में psi दिव्या कुर्रे, psi आशीष गंधर्व, आरक्षक शेष नारायण साहू , महेंद्र राज का सराहनीय योगदान रहा।

*विधायक भावना बोहरा की बड़ी पहल: अब पंडरिया विधानसभा के सरकारी स्कूलों के बच्चें उड़ाएंगे ड्रोन, AI और रोबोटिक्स की मिलेगी अत्याधुनिक शिक्षा*

0

*विधायक भावना बोहरा की बड़ी पहल: अब पंडरिया विधानसभा के सरकारी स्कूलों के बच्चें उड़ाएंगे ड्रोन, AI और रोबोटिक्स की मिलेगी अत्याधुनिक शिक्षा*

0.जल्द शुरू होगी भावना दीदी की साइंस पाठशाला।

0.कक्षा 10वीं से12वीं के विद्यार्थी चलाएंगे ड्रोन और रोबोट्स।

0.प्रति वर्ष 5000 से अधिक विद्यार्थियों तक लाभ पहुंचाने का लक्ष्य।

हिमांशु सिंह ठाकुर:- ब्यूरो रिपोर्ट छत्तीसगढ़।

ब्यूरो रायपुर/कवर्धा:- बदलते समय के साथ शिक्षा का स्वरूप भी तेजी से बदल रहा है भविष्य की चुनौतियों और अवसरों को ध्यान में रखते हुए पंडरिया विधायक भावना बोहरा द्वारा पंडरिया विधानसभा अंतर्गत समस्त शासकीय उच्चतर विद्यालय, उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों एवं सरस्वती शिशु मंदिर विद्यालय परिसर में जाकर छात्र-छात्राओं को आधुनिक व तकनिकी शिक्षा एवं नवाचार से जोड़ेने के लिए जल्द ही “भावना दीदी की साइंस पाठशाला” मोबाईल ईमर्जिंग टेक्नोलॉजी लैब का जल्द ही शुभारंभ किया जाएगा यह एक अत्याधुनिक मोबाइल ईमर्जिंग टेक्नोलॉजी लैब होगी जिसका उद्देश्य ग्रामीण अंचलों के शासकीय विद्यालयों व सरस्वती शिशु मंदिर विद्यालयों में अध्ययनरत विद्यार्थियों तक आधुनिक तकनीकी शिक्षा पहुँचाना है बस में संचालित इस मोबाइल ईमर्जिंग टेक्नोलॉजी लैब पंडरिया विधानसभा क्षेत्र के विद्यार्थियों को 5 अनुभवी प्रशिक्षकों द्वारा विद्यालय परिसर में चरणबद्ध तरीके से 3 से 5 दिनों की कार्यशाला का आयोजन किया जाएगा जहाँ छात्र-छात्राओं को बेसिक से लेकर एडवांस टेक्नोलॉजी का प्रशिक्षण दिया जाएगा साथ ही प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को प्रमाण-पत्र भी दिया जाएगा इस अभिनव पहल के माध्यम से प्रति वर्ष 5000 से अधिक छात्र-छात्राओं को लाभान्वित करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है बस में बनी यह मोबाइल ईमर्जिंग टेक्नोलॉजी लैब पंडरिया विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न शासकीय विद्यालयों तक पहुँचेगी और उच्चतर विद्यालय एवं उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों के विद्यार्थियों को विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम के माध्यम से भविष्य की उन्नत तकनीकों का व्यावहारिक ज्ञान प्रदान करेगी प्रथम चरण में कक्षा 10वीं एवं 12वीं के छात्र-छात्राओं को प्रशिक्षण दिया जाएगा इससे जुड़ी जानकारी देते हुए विधायक भावना बोहरा ने बताया कि प्रशिक्षण में विद्यार्थियों को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), रोबोटिक्स, ड्रोन और एयरोमॉडलिंग, 3D प्रिंटिंग, कोडिंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), ऑगमेंटेड एवं वर्चुअल रियलिटी (AR/VR) जैसी आधुनिक तकनीकों का व्यावहारिक प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा प्रशिक्षण केवल सैद्धांतिक नहीं होगा बल्कि विद्यार्थी स्वयं ड्रोन उड़ाने, कोडिंग करेंगे D मॉडल तैयार करेंगे तथा रोबोट संचालित करने और आधुनिक डिजिटल तकनीकों का व्यवहारिक अनुभव भी प्राप्त करेंगे इस पहल का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण एवं शहरी शिक्षा के बीच तकनीकी अंतर को कम करना, भविष्य की प्रतिस्पर्धा के लिए सक्षम बनाना शासकीय विद्यालयों के विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण तकनीकी शिक्षा उपलब्ध कराना तथा उनमें वैज्ञानिक सोच नवाचार, रचनात्मकता और आधुनिक कौशल का विकास करना है 5 अनुभवी प्रशिक्षकों और विशेषज्ञों की टीम द्वारा विद्यार्थियों को प्रशिक्षण देकर उन्हें भविष्य की तकनीक आधारित शिक्षा और करियर के लिए तैयार किया जाएगा भावना बोहरा ने कहा कि आज का समय ज्ञान, विज्ञान और तकनीक का युग है यदि ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों को आधुनिक शिक्षा और नई तकनीकों से जोड़ा जाए तो वे भी देश और दुनिया के साथ कदम से कदम मिलाकर आगे बढ़ सकते हैं उन्होंने कहा प्रतिभा किसी शहर या संसाधन की मोहताज नहीं होती। हमारे गाँवों के बच्चों में भी अपार क्षमता है आवश्यकता केवल उन्हें सही अवसर और आधुनिक संसाधन उपलब्ध कराने की है ‘भावना दीदी की साइंस पाठशाला’ का उद्देश्य सरकारी विद्यालयों के विद्यार्थियों को भविष्य की तकनीकों से जोड़ना उनमें आत्मविश्वास जगाना और उन्हें आने वाले समय की चुनौतियों के लिए तैयार करना है हमारा संकल्प है कि पंडरिया विधानसभा का कोई भी विद्यार्थी अवसरों के अभाव में पीछे न रहे इसी संकल्प के तहत पंडरिया विधानसभा की बेटियां जो संसाधनों के आभाव में उच्च शिक्षा प्राप्त नहीं कर पाती थीं इसके लिए हमने प्रयास किया और आज पंडरिया विधानसभा की महाविद्यालयीन छात्राओं को घर से महाविद्यालय आने-जाने हेतु 10 निःशुल्क बसों का संचालन किया जा रहा है जिससे बेटियां आज उच्च शिक्षा ग्रहण कर अपने सपनों को पूरा कर रहीं हैं अब तक 1500 से अधिक छात्राओं को इस बस सेवा का लाभ मिल चुका है वहीं संसाधनों के आभाव और आर्थिक कारणों से पंडरिया विधानसभा के जो बच्चे प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने में असमर्थ थे उनके लिए हमने पंडरिया नगर में लक्ष्य निःशुल्क कोचिंग की शुरुआत की है जहाँ युवाओं को IIT-JEE, NEET और CGPSC की निःशुल्क कोचिंग दी जा रही है भावना बोहरा ने कहा कि भावना दीदी की साइंस पाठशाला “मोबाइल ईमर्जिंग टेक्नोलॉजी लैब” ग्रामीण शिक्षा को आधुनिक तकनीक से जोड़ने का एक अभिनव प्रयास है यह पहल विद्यार्थियों को विज्ञान, नवाचार और तकनीकी शिक्षा के नए आयामों से जोड़ते हुए उन्हें भविष्य के बेहतर अवसरों के लिए सक्षम बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी हमारा संकल्प है कि पंडरिया विधानसभा का कोई भी प्रतिभाशाली विद्यार्थी केवल संसाधनों के अभाव में पीछे न रह जाए सरकारी विद्यालयों के बच्चों को भी अवसर मिलें हमें विश्वास है कि भावना दीदी की साइंस पाठशाला ग्रामीण प्रतिभाओं को विज्ञान, नवाचार और आधुनिक तकनीक से जोड़ने का माध्यम बनेगी तथा तकीनीकी शिक्षा व नवाचार के क्षेत्र में उनके उज्ज्वल भविष्य की राह आसान करेगी इसके लिए पूरी तैयारी लगभग पूर्ण कर ली गई है और विद्यार्थियों को इसका लाभ मिल सके इसके लिए आगामी कुछ ही दिनों में जल्द से जल्द इस लैब का शुभारंभ किया जाएगा।

*पट्टा सर्वे शिविर: 213 हितग्राहियों ने कराया पंजीकरण*

0

पट्टा सर्वे शिविर: 213 हितग्राहियों ने कराया पंजीकरण

0.शिविर का आयोजन, 9 जुलाई से होगा डोर-टू-डोर सत्यापन कार्य।

हिमांशु सिंह ठाकुर:- ब्यूरो रिपोर्ट छत्तीसगढ़।

ब्यूरो रायपुर/कवर्धा:- जिला प्रशासन एवं नगर पालिका परिषद कवर्धा के संयुक्त तत्वाधान में आवासहीन परिवारों को पट्टा प्रदाय किये जाने हेतु दस्तावेज पंजीकरण किये जाने हेतु वीर सावरकर भवन एवं ठाकुर पारा स्थित सामुदायिक भवन में शिविर का आयोजन किया गया है शिविर में पहुंचकर 213 हितग्राहियों ने अपना पंजीयन कराया। सभी हितग्राहियों को शासन द्वारा चाही गई आवश्यक दस्तावेज के साथ आवेदन प्रस्तुत करने को कहा एवं दिनांक 09 जुलाई से डोर-टू-डोर जाकर लोगों के दस्तावेज का सत्यापन कर शासन की योजना का लाभ दिलाया जायेगा नगर पालिका क्षेत्रों में आवासहीन व्यक्ति को पट्टाधृति अधिकार नियम, 2023” के तहत पात्र परिवारों को शासकीय भूमि का निःशुल्क पट्टा 30 वर्षों के लिए प्रदान किया जाना है आवासहीन एवं पात्र हितग्राहियों को शासन की योजना का लाभ समय पर उपलब्ध कराने के उद्देश्य यह शिविर का आयोजन किया जा रहा है शिविर में लोगों ने बढ़चढकर हिस्सा लिया दिनांक 09 जुलाई से 10 अगस्त तक नगर पालिका क्षेत्र में प्रस्तावित पट्टा सर्वे अभियान में सर्वे कार्य पूरी पारदर्शिता निष्पक्षता एवं समयबद्ध तरीके से संपन्न कराया जायेगा शासन की मंशा के अनुरूप पात्र एवं आवासहीन परिवारों तक योजना का लाभ पहुंचाना प्रशासन की सर्वाेच्च प्राथमिकता है।

*तीन स्थानों पर लगेगें शिविर*

पट्टा सर्वे हेतु दिनांक 07 एवं 08 जुलाई को वीर सावरकर भवन कवर्धा में पीजी कॉलेज डोम परिसर ठाकुर पारा भवन में लगाए जाएंगे शिविरों में नागरिकों से आवेदन प्राप्त किए जाएंगे आवश्यक दस्तावेजों का परीक्षण होगा तथा पट्टा सर्वे एवं नियमितीकरण संबंधी जानकारी भी उपलब्ध कराई जाएगी शिविरों के समापन बाद 9 जुलाई 2026 से गठित सर्वे दल प्राथमिकता के आधार पर नगरीय निकायों के प्रत्येक वार्ड में घर-घर जाकर सर्वे कार्य प्रारंभ करेंगे सर्वे दल निर्धारित प्रारूप में जानकारी संकलित करेंगे उसका भौतिक सत्यापन करेंगे तथा पात्र हितग्राहियों की सूची तैयार करेंगे। निर्धारित समय-सीमा 10 अगस्त 2026 से पूर्व संपूर्ण सर्वे कार्य पूर्ण कर लिया जाए ताकि पात्र हितग्राहियों को शीघ्र लाभ प्रदान किया जा सके

 *अकलतरा में पहली बार पहुंची कैंसर डिटेक्शन वैन, निशुल्क जांच एवं परामर्श शिविर आयोजित*

0

 *अकलतरा में पहली बार पहुंची कैंसर डिटेक्शन वैन, निशुल्क जांच एवं परामर्श शिविर आयोजित*

 मनोज साहू ब्यूरो जांजगीर-चांपा:- जिले के अकलतरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग, जिला स्वास्थ्य समिति तथा बालको मेडिकल सेंटर के संयुक्त तत्वावधान में निशुल्क कैंसर जांच एवं परामर्श शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्देश्य कैंसर जैसी गंभीर बीमारी की समय पर पहचान कर प्रभावी उपचार की दिशा में लोगों को जागरूक करना और आवश्यक जांच सुविधाएं उपलब्ध कराना रहा।

शिविर की सबसे बड़ी विशेषता यह रही कि अकलतरा में पहली बार बालको की “होप कैंसर डिटेक्शन वैन” पहुंची, जिसके माध्यम से आधुनिक तकनीक से कैंसर की स्क्रीनिंग की गई।

अकलतरा के खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. महेंद्र सोनी ने बताया कि विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम द्वारा महिलाओं की मैमोग्राफी से स्तन कैंसर, पेप स्मीयर के माध्यम से सर्वाइकल (गर्भाशय ग्रीवा) कैंसर तथा ब्रश साइटोलॉजी से मुख कैंसर की जांच की गई।

बालको हॉस्पिटल, कोरबा के डॉ. युसूफ ने बताया कि शिविर में कैंसर जांच के साथ-साथ बीपी, ब्लड शुगर, बीएमआई, एनीमिया, सिकल सेल एनीमिया, थैलेसीमिया सहित अन्य आवश्यक स्वास्थ्य परीक्षण भी निशुल्क किए गए।

स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि कैंसर के अधिकांश मामलों में शुरुआती लक्षणों की अनदेखी बीमारी को गंभीर बना देती है। उन्होंने लोगों से अपील की कि यदि लंबे समय से स्तन में गांठ, मुंह में न भरने वाला घाव, लगातार खांसी, आवाज में बदलाव, निगलने में कठिनाई, बिना कारण वजन घटना, शरीर में असामान्य गांठ, त्वचा में बदलाव या महिलाओं में मासिक धर्म संबंधी असामान्य समस्याएं हैं, तो विशेषज्ञ चिकित्सकों से जांच अवश्य कराएं।

शिविर में बड़ी संख्या में लोगों ने स्वास्थ्य परीक्षण कराकर विशेषज्ञों से परामर्श लिया।

बाइट:

डॉ. महेंद्र सोनी, खंड चिकित्सा अधिकारी, अकलतरा

दीप्ति सारथी, नगर पालिका अध्यक्ष

राशि सोनी

डॉ. युसूफ, बालको हॉस्पिटल, कोरबा

*लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल जी की 150वीं जयंती के अवसर पर, “एक पेड़ मां के नाम” पुलिस लाइन जांजगीर में वृहद वृक्षारोपण*

0

 *लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल जी की 150वीं जयंती के अवसर पर, “एक पेड़ मां के नाम” पुलिस लाइन जांजगीर में वृहद वृक्षारोपण*

* *राष्ट्रीय एकता व पर्यावरण संरक्षण का संदेश, एक पेड़ मां के नाम’ अभियान*

* *जांजगीर चांपा पुलिस ने लिया हरियाली बढ़ाने का संकल्प*

* *वृक्षारोपण के दौरान अलग अलग किस्म के 150 नग पौधे लगाये गए*

 मनोज साहू ब्यूरो जांजगीर चांपा :-लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के अवसर पर राष्ट्रीय एकता दिवस के तहत पुलिस लाइन जांजगीर में वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य राष्ट्रीय एकता, पर्यावरण संरक्षण तथा हरियाली को बढ़ावा देना था। ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के अंतर्गत आयोजित इस विशेष कार्यक्रम में जांजगीर चांपा पुलिस ने पौधरोपण कर प्रकृति संरक्षण और सामाजिक उत्तरदायित्व का प्रेरक संदेश दिया।

*पुलिस अधीक्षक श्री विजय कुमार पाण्डेय (IPS)* के निर्देशन में आयोजित इस अभियान में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री उमेश कुमार कश्यप, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (यातायात) श्री उदयन बेहार, एसडीओपी अकलतरा श्री प्रदीप सोरी, नगर पुलिस अधीक्षक जांजगीर योगिताबाली खापर्डे, डीएसपी अजाक सतरूपा, रक्षित निरीक्षक श्री प्रदीप कुमार जोशी सहित जिले के थाना एवं चौकी प्रभारी तथा पुलिस बल के अधिकारी-कर्मचारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए और उनके संरक्षण एवं नियमित देखभाल का संकल्प लिया।

इस अवसर पर *पुलिस अधीक्षक* ने कहा कि वृक्ष केवल पर्यावरण संतुलन बनाए रखने का माध्यम नहीं हैं, बल्कि स्वच्छ व स्वस्थ भविष्य की आधारशिला हैं। आज लगाया गया प्रत्येक पौधा आने वाली पीढ़ियों के लिए अमूल्य धरोहर साबित होगा। यह अभियान केवल पौधरोपण तक सीमित नहीं है, बल्कि प्रकृति के संरक्षण, हरित पर्यावरण के निर्माण और भावी पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य के प्रति सामूहिक संकल्प का प्रतीक है।