More

    *लोरमी क्षेत्रान्तर्गत मुकबधिर दिव्यांग के साथ बलात्कार करने वाले आरोपी को किया गया गिरफ्तार*

    *लोरमी क्षेत्रान्तर्गत मुकबधिर दिव्यांग के साथ बलात्कार करने वाले आरोपी को किया गया गिरफ्तार*

    ➡️ *लोरमी पुलिस की त्वरित कार्यवाही, बलात्कार के आरोपी को 48 घण्टे के भीतर गिरफ्तार कर भेजा गया जेल*

    ➡️ *लोरमी क्षेत्रांतर्गत ग्राम अमलडीही निवासी दीपक पटेल के द्वारा मुकबधिर दिव्यांग के साथ जबरदस्ती बलात्कार करने पर गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया जेल*

    ➡️ *आरोपी दीपक पटेल के विरूद्ध थाना लोरमी मे अपराध क्रमांक 287/26 धारा 137(2),64(2)(के) 115(2), 332(सी) बीएनएस के तहत किया गया कार्यवाही*

     मुकेश साहू ब्यूरो मुंगेली:– प्रार्थियां दिनांक 09.07.2026 को थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज करायी कि दिनांक 09.07.2026 के सुबह करीब 08.30 बजे इसकी बेटी जो दोनो पैर दोनो हाथ से दिव्यांग है बोल नही सकती है बैठे बैठे चलती है, कान से सुनती है और बातो को समझती है एवं इशारो से बात करती है, जो घर के आंगन में बैठी थी तभी आरोपी दीपक पटेल निवासी अमलडीही घर आया और लोहे के गेट को अंदर से बंद कर इसकी बेटी पीड़िता के साथ जबरदस्ती बलात्कार किया है कि प्रार्थिया की रिपोर्ट पर अपराध अपराध क्रमांक 287/26 धारा 137(2),64(2)(के) 115(2), 332(सी) बीएनएस पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया है।

    मुंगेली – वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय, श्री भोजराज पटेल (भा.पु.से.) के द्वारा प्रकरण की गंभीरता एवं संवेदनशीलता को देखते हुए मामले में त्वरित कार्यवाही करते हुए आरोपी की गिरफ्तारी हेतु निर्देशित किया गया। जिसके परिपालन मे अति.पुलिस अधीक्षक सुश्री नवनीत कौर छाबडा व अनुविभागीय अधिकारी पुलिस श्रीमती माधुरी धिरही के मार्गदर्शन मे थाना लोरमी पुलिस के द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुये विवेचना दौरान पीड़िता का सत्य सांई हेल्प वे मुखबधीर आवासीय विद्यालय एवं प्रशिक्षिका केन्द्र मुंगेली मे विशेष शिक्षिका के माध्यम से द्विभाषिया कथन कराया गया है तथा पीड़िता का स्वास्थ्य परीक्षण कर घटना से संबंधित साक्ष्य एकत्रित कर पता तलाश दौरान आरोपी दीपक पटेल को अभिरक्षा मे लेकर पूछताछ करने पर दिनांक घटना समय को जुर्म करना स्वीकार करने पर आरोपी दीपक पटेल पिता राजाराम पटेल उम्र 26 साल सा. अमलडीही थाना लोरमी जिला मुंगेली के विरूद्ध अपराध सबूत पाये जाने से दिनांक 10.07.2026 को विधिवत गिरफ्तार कर दिनांक 11.07.2026 तक न्यायिक रिमाण्ड पर जेल दाखिल किया गया।

    उक्त कार्यवाही मे निरीक्षक अखिलेश कुमार वैष्णव (प्रभारी, थाना लोरमी), पीएसआई निरी. सीमा, पीएसआई सतेंद्र, सउनि राजकुमारी यादव, उमेंद गोयल, आर. युगल किशोर,0देवीचंद नवरंग, रेखराम नेताम, सुनील भास्कर, कवि टोप्पो, राजु साहू की अहम भुमिका रही।

    Trending News

    Technology