Home Blog Page 93

*संपत्ति संबंधी चोरी के दो अलग-अलग मामलों का त्वरित खुलासा करते हुए कुल 04 आरोपियों को गिरफ्तार किया।*

0

*संपत्ति संबंधी चोरी के दो अलग-अलग मामलों का त्वरित खुलासा करते हुए कुल 04 आरोपियों को गिरफ्तार किया।*

➡️ *ऑपरेशन बाज के तहत थाना चिल्फी पुलिस की बड़ी सफलता, चोरी के दो मामलों का चंद घंटों में खुलासा*

➡️ *दुकान के गल्ले से लाखों रुपये की चोरी करने वाला कर्मचारी एवं खेत से मोटर पम्प चोरी करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार*

➡️ *कपड़ा दुकान के कर्मचारी द्वारा गल्ले से समय-समय पर करीब 1.50 से 2 लाख रुपये चोरी करने के मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से ₹60,000 नगद बरामद किए गए।*

➡️ *खेत से सीआरआई कंपनी का सबमर्सिबल मोटर पम्प चोरी करने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी गया मोटर पम्प एवं घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद कर आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।*

       

                         –

           मुकेश साहू ब्यूरो  मुंगेली वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुंगेली श्री भोजराम पटेल (भा.पु.से.) के निर्देशन में जिले में संचालित *‘‘ऑपरेशन बाज’’*

के अंतर्गत संपत्ति संबंधी अपराधों पर प्रभावी कार्रवाई लगातार जारी है। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुश्री नवनीत कौर छाबड़ा एवं पुलिस अनुविभागीय अधिकारी (लोरमी) श्रीमती माधुरी धिरही के मार्गदर्शन में थाना चिल्फी पुलिस ने चोरी के दो अलग-अलग मामलों का त्वरित एवं सफल निराकरण करते हुए कुल चार आरोपियों को गिरफ्तार किया।

प्रार्थी लखन साहू, निवासी रंगियापारा द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि उसकी कपड़ा दुकान के गल्ले से लगातार रुपये गायब हो रहे थे की रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना की जा रही थी कि विवेचना दौरान त्वरित कार्रवाई करते हुए संदेह होने पर दुकान में लगाये गये सीसीटीवी कैमरे फुटेज की अवलोकन करने पर दुकान में पिछले चार वर्षों से कार्यरत कर्मचारी दुर्गेश साहू द्वारा समय-समय पर गल्ले से रुपये निकालकर चोरी करना पाया गया एवं आरोपी द्वारा लगभग 1.50 लाख से 2 लाख रुपये की चोरी करना पाये जाने से दुर्गेश साहू पिता मनबोध उम्र 26 वर्ष निवासी गोल्हापारा, थाना चिल्फी, जिला मुंगेली छ.ग. को हिरासत मे लिया गया, प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी ने इंकार किया, लेकिन सघन एवं तकनीकी पूछताछ के दौरान उसने चोरी करना स्वीकार कर करने पर चोरी गये रकम मे से ₹60,000 नगद बरामद कर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

इसी तरह प्रार्थी संजय बघेल, निवासी गैलूगांव ने अपने खेत में लगे सीआरआई कंपनी के सबमर्सिबल मोटर पम्प चोरी होने की रिपोर्ट दर्ज कराई। घटना के दौरान प्रार्थी ने तीन व्यक्तियों को मोटर पम्प लेकर भागते हुए देखा, जो मोटरसाइकिल से फरार हो गए। जिस पर थाना चिल्फी मे अपराध दर्ज कर घटनास्थल निरीक्षण, गवाहों के बयान एवं तकनीकी आधार पर आरोपियों की पहचान कर संदेही भूपेन्द्र दिवाकर निवासी खैराखुर्द को हिरासत मे लेकर पुछताछ करने पर अपने साथी संजय बंजारे एवं महेन्द्र अहिरवार के साथ चोरी करना स्वीकार करने पर आरोपी 1.भुपेन्द्र दिवाकर पिता पुरन उम्र 24 वर्ष निवासी खैराखुर्द, चौकी डिण्डौरी, जिला मुंगेली छ.ग. 2.संजय बंजारे पिता पंचु उम्र 30 वर्ष निवासी बिझौरी, थाना पण्डरिया,जिला मुंगेली, छ.ग. 3.महेन्द्र दिवाकर पिता दिनेश उम्र 24 वर्ष निवासी बिझौरी, थाना पण्डरिया जिला मुंगेली छ.ग. के कब्जे से चोरी गये सीआरआई कंपनी का सबमर्सिबल मोटर पम्प (कीमत लगभग ₹20,000) तथा घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद कर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

उक्त कार्यवाही मे थाना प्रभारी निरीक्षक रघुबीर लाल चंद्रा के नेतृत्व में पुलिस टीम के अधिकारियों एवं कर्मचारियों की सराहनीय भूमिका रही।

*जीआरपी थाना जबलपुर की बड़ी सफलता: यात्री ट्रेनों में चोरी करने वाली दो महिलाएं गिरफ्तार*

0

*जीआरपी थाना जबलपुर की बड़ी सफलता: यात्री ट्रेनों में चोरी करने वाली दो महिलाएं गिरफ्तार*

 जबलपुर से पंकज मोनू जैन की रिपोर्ट:- * पुलिस अधीक्षक महोदय रेल जबलपुर सुंदर सिंह कनेश के निर्देशन मे एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय रेल भावना मरावी व पुलिस उप अधीक्षक महोदय रेल अंकिता सुल्या जबलपुर के मार्गदर्शन मे थाना प्रभारी जीआरपी जबलपुर द्वारा कार्रवाई के दौरान दो महिला आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी गया लगभग *70 हज़ार मूल्य का माल बरामद किया*

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में जीआरपी जबलपुर की टीम द्वारा महिलाओं को रेलवे स्टेशन जबलपुर पीएफ 6 कटनी एंड से संदेह के आधार पर दोनों महिलाओं को हिरासत में लेकर महिला स्टाफ की उपस्थित में पूछताछ की गई। पूछताछ में दोनों आरोपी *रूपा माली निवासी हिंडोलिया दमोह एवं रेखा माली निवासी धौरा थाना जलखाऊँन ललितपुर उप्र* ने रेल यात्रियों के आभूषण चोरी करने की घटनाएं स्वीकार कीं।

कार्रवाई के दौरान निम्नलिखित प्रकरणों का खुलासा हुआ—

अपराध क्रमांक 384/26 में एक महिला आरोपी से एक जोड़ी चांदी की पायल, एक जोड़ी बिछिया एवं दो चांदी के पेन, कुल ₹10,300/- मूल्य का चोरी का माल बरामद किया गया।

अपराध क्रमांक 346/26 में दूसरी महिला आरोपी से एक जोड़ी चांदी की पायल, एक जोड़ी बिछिया एवं तीन चांदी जैसे सिक्के, कुल ₹48,880/- मूल्य का माल बरामद किया गया।

अपराध क्रमांक 177/26 में उसी आरोपी की निशानदेही पर एक चांदी जैसा ब्रेसलेट, कीमत ₹9,400/-, बरामद किया गया।

तीनों मामलों में बरामद चोरी के माल को विधिवत जप्त किया गया है। दोनों महिला आरोपियों को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया तथा प्रकरणों में अग्रिम वैधानिक कार्रवाई जारी है।जबलपुर से जिला ब्यूरो पंकज जैन की रिपोर्ट

*शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु जिला के सी जी पुलिस टीम की त्वरित कार्रवाई*

0

➡️ *शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु जिला के सी जी पुलिस टीम की त्वरित कार्रवाई*

➡️ उपद्रव कर सार्वजनिक शांति भंग करने वाले व्यक्ति के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक कार्रवाई

➡️ भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) के प्रावधानों के तहत गिरफ्तार कर न्यायालय में किया गया पेश

खैरागढ़ – जिला के सी जी पुलिस टीम द्वारा जिले में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है।इसी क्रम में दिनांक 11 जुलाई 2026 को थाना गातापार क्षेत्र के ग्राम मुढीपार के एक व्यक्ति द्वारा उपद्रव करने बाडी में घूसकर पाईप को तोडफोड करने व शांति भंग किए जाने की सूचना प्राप्त हुई। सूचना पर थाना गातापार पुलिस तत्काल मौके पर पहुँच कर कार्यवाही की गई ।

जांच में चंद्रेश साहू पिता शिव लाल साहू उम्र 45 साल निवासी मुढीपार थाना गातापार जिला केसीजी द्वारा गांव शांति भंग किए जाने की पुष्टि हुई। चंद्रेश साहू समझाइश देने के बावजूद उनके उग्र व्यवहार तथा पुनः विवाद उत्पन्न करने की आशंका को देखते हुए शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से उनके विरुद्ध धारा 170 तथा धारा 126, 135(3) भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) के तहत प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई। आरोपी चंद्रश साहू को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर आदेशानुसार जेल भेजा गया ।

*बिर्रा में 03 कृषि केन्द्रों पर हुई कड़ी कारवाई*

0

*बिर्रा में 03 कृषि केन्द्रों पर हुई कड़ी कारवाई*

 मनोज साहू ब्यूरो जांजगीर-चाम्पा:-श्री राकेश शर्मा, उप संचालक कृषि जिला जांजगीर-चाम्पा के अगुवाई में जिला एवं विकासखण्ड स्तरीय संयुक्त दल द्वारा आज दिनांक 12.07.2026 को विकासखण्ड बम्हनीडीह के बिर्रा में औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान मेसर्स न्यू केशरवानी कृषि केन्द्र के विक्रय प्रतिष्ठान में बीज एवं कीटनाशक का विक्रय बिना स्त्रोत प्रमाण पत्र के और मेसर्स चंद्रा कृषि केन्द्र, प्रोपाईटर राजेश कुमार चन्द्रा के द्वारा बिना लाईसेंस उर्वरक एवं बीज का विक्रय करते पाये जाने पर बीज और उर्वरक को जब्त कर विक्रय प्रतिबंध किया गया। साथ ही कीटनाशक लाईसेंस में स्त्रोत प्रमाण पत्र नवीनीकरण नही पाये जाने पर कीटनाशक अधिनियम 1966 एवं नियम- 1971 के प्रावधानों का उल्लघंन करने पर विभाग द्वारा दोनों विक्रय प्रतिष्ठानों पर सीलबंद की कारवाई की गई, इसी क्रम में मेसर्स दीपक कृषि केन्द्र बिर्रा द्वारा कीटनाशक विक्रय का सत्यापित स्टाक पंजी और सत्यापित बिल बुक निरीक्षण के दौरान प्रस्तुत नही किये जाने पर कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।

उप संचालक कृषि श्री राकेश शर्मा ने स्पष्ट किया गया है कि खरीफ सीजन में किसानों को उच्च गुणवत्तायुक्त सही कीटनाशक विक्रय नही करने पर कठोर कारवाई की जायेगी। और विभाग द्वारा जिले के सभी निजी कृषि केन्द्रों का सतत् निरीक्षण किया जा रहा है, जिले में कही भी बिना लाइसेंस के और लाईसेस धारियों के द्वारा बिना स्त्रोत प्रमाण पत्र के नवनीकरण कराये बिना कीटनाशकों का विक्रय और कीटनाशक नियमों के पालन में अनियमितता पाये जाने पर आगे भी लगातार कारवाई की जायेगी।

उप संचालक कृषि

जिला जांजगीर-चाम्पा (छ.ग.)

*युवा नेतृत्व और राष्ट्र निर्माण को सशक्त बनाने का प्रभावी मंच है “इंकलाब युवा संसद” : केंद्रीय राज्य मंत्री श्री तोखन साहू*

0

*युवा नेतृत्व और राष्ट्र निर्माण को सशक्त बनाने का प्रभावी मंच है “इंकलाब युवा संसद” : केंद्रीय राज्य मंत्री श्री तोखन साहू*

 मुकेश साहू ब्यूरो बिलासपुर, :-भारत सरकार के आवासन एवं शहरी कार्य राज्य मंत्री श्री तोखन साहू ने बिलासपुर में जीवन संस्कार सेवा समिति द्वारा आयोजित दो दिवसीय राष्ट्रीय युवा सम्मेलन “इंकलाब युवा संसद 2026” के समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में सहभागिता की। इस अवसर पर उन्होंने युवाओं से लोकतांत्रिक मूल्यों को आत्मसात करते हुए नेतृत्व क्षमता विकसित करने तथा राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।

अपने संबोधन में श्री साहू ने कहा कि ऐसे आयोजन युवाओं में तार्किक चिंतन, प्रभावी अभिव्यक्ति, संवाद कौशल एवं नेतृत्व क्षमता का विकास करते हैं। उन्होंने अपने सार्वजनिक जीवन के अनुभव साझा करते हुए कहा कि दृढ़ संकल्प, सतत परिश्रम और समाजसेवा के प्रति समर्पण ही सफलता का वास्तविक आधार है।

समारोह के दौरान विभिन्न समितियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया। श्री साहू ने सभी विजेताओं को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने इस सफल आयोजन के लिए जीवन संस्कार सेवा समिति, एसईसीएल, अचीवर्स पब्लिक स्कूल, आयोजन समिति तथा सभी सहयोगियों के प्रयासों की सराहना की।

इसी क्रम में श्री साहू ने बिलासपुर स्थित जल संसाधन परिसर के सभा भवन में नारी शक्ति बिलासपुर (छत्तीसगढ़) द्वारा आयोजित अभिनंदन समारोह में सहभागिता की। इस अवसर पर उन्होंने नारी शक्ति की संस्थापक अध्यक्ष एवं किशोर न्याय बोर्ड की सदस्य डॉ. उषा किरण वाजपेयी से भेंट कर विधि, समाजसेवा, महिला सशक्तिकरण एवं सांस्कृतिक क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय योगदान की सराहना करते हुए उन्हें शुभकामनाएँ प्रेषित कीं।

इसके पश्चात श्री साहू शांति नगर, बिलासपुर में वंदे मातरम् मित्र मण्डल द्वारा आयोजित कार्यक्रम में भी सम्मिलित हुए। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं उपस्थित नागरिकों से आत्मीय संवाद कर सामाजिक सहभागिता एवं जनसेवा के प्रति सामूहिक प्रतिबद्धता पर बल दिया।

*ग्राम पंचायत सिघनपुरी में मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने, निस्तारी भूमि से अवैध कब्जा हटाने तथा सेवा सहकारी समिति का संचालन ग्राम सिघनपुरी से कराए जाने बाबत आवेदन*

0

*ग्राम पंचायत सिघनपुरी में मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने, निस्तारी भूमि से अवैध कब्जा हटाने तथा सेवा सहकारी समिति का संचालन ग्राम सिघनपुरी से कराए जाने बाबत आवेदन*

महोदय,

सविनय निवेदन है कि हम ग्राम पंचायत सिघनपुरी, जिला मुंगेली के ग्रामीण हैं। हमारा गांव पुरानी ग्राम पंचायत होने के बावजूद आज भी अनेक मूलभूत सुविधाओं से वंचित है, जिससे ग्रामीणों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

ग्राम पंचायत सिघनपुरी में आज तक प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र एवं खेल मैदान की व्यवस्था नहीं है। छोटी-छोटी स्वास्थ्य समस्याओं के उपचार के लिए भी ग्रामीणों को दूसरे गांव या शहर जाना पड़ता है। युवाओं और बच्चों के लिए खेल मैदान नहीं होने से उनकी प्रतिभा भी प्रभावित हो रही है।

साथ ही, सिघनपुरी के नाम से संचालित सेवा सहकारी समिति का संचालन दूसरे गांव से किया जा रहा है, जिससे किसानों को खाद, बीज एवं अन्य कृषि संबंधी कार्यों के लिए अनावश्यक परेशानी और अतिरिक्त दूरी तय करनी पड़ती है। इसलिए समिति का संचालन ग्राम सिघनपुरी से ही कराया जाना आवश्यक है।

इसके अतिरिक्त, ग्राम पंचायत की निस्तारी भूमि पर अवैध कब्जे होने के कारण सार्वजनिक उपयोग की भूमि का उपयोग ग्रामीण नहीं कर पा रहे हैं। अतः उक्त भूमि से अवैध कब्जे हटाकर उसे अतिक्रमण मुक्त कराया जाना अत्यंत आवश्यक है।

अतः आपसे विनम्र अनुरोध है कि जनहित को ध्यान में रखते हुए निम्नलिखित मांगों पर शीघ्र आवश्यक कार्रवाई करने की कृपा करें—

ग्राम पंचायत सिघनपुरी में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की स्थापना की जाए।

गांव में खेल मैदान विकसित किया जाए।

सिघनपुरी के नाम से संचालित सेवा सहकारी समिति का संचालन ग्राम सिघनपुरी से कराया जाए।

निस्तारी भूमि से अवैध कब्जे हटाकर संबंधित भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराया जाए।

ग्राम पंचायत में सड़क, नाली, पेयजल, बिजली सहित अन्य मूलभूत सुविधाओं का शीघ्र विकास कराया जाए।

हमें पूर्ण विश्वास है कि आप हमारी समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए शीघ्र उचित कार्रवाई करेंगे।

भवदीय,

टेकराम साहू

मंत्री, पिछड़ा वर्ग मंडल, गोड़ खाम्ही

एवं समस्त ग्रामवासी

ग्राम पंचायत सिघनपुरी

तहसील ___लोरमी_____

जिला मुंगेली (छत्तीसगढ़)

दिनांक : ______

*आजादी के दशकों बाद भी विकास से वंचित ग्राम पंचायत सिघनपुरी, मूलभूत सुविधाओं के अभाव और अवैध कब्जों से ग्रामीण परेशान*

0

*आजादी के दशकों बाद भी विकास से वंचित ग्राम पंचायत सिघनपुरी, मूलभूत सुविधाओं के अभाव और अवैध कब्जों से ग्रामीण परेशान*

मुकेश साहू ब्यूरो मुंगेली :-जिले की ग्राम पंचायत सिघनपुरी आजादी के दशकों बाद भी विकास की मुख्यधारा से पूरी तरह नहीं जुड़ सकी है। क्षेत्र की पुरानी ग्राम पंचायत होने के बावजूद आज तक यहां प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, खेल मैदान ,गौठान ,सेवा सहकारी समिति सोसाइटी और अन्य आवश्यक मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध नहीं हो सकी हैं। ग्रामीणों का कहना है कि सामान्य स्वास्थ्य सेवाओं के लिए भी दूसरे गांव या शहर जाना पड़ता है, जबकि युवाओं के लिए खेल मैदान का अभाव बना हुआ है।

ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि सिघनपुरी के नाम से संचालित सेवा सहकारी समिति का संचालन दूसरे गांव से किया जा रहा है, जिससे किसानों को खाद, बीज और अन्य कृषि कार्यों के लिए अनावश्यक परेशानी उठानी पड़ती है।

इसके अलावा पंचायत की निस्तारी भूमि पर अवैध कब्जों की शिकायत भी लगातार सामने आ रही है। ग्रामीणों का कहना है कि सार्वजनिक उपयोग की सरकारी भूमि पर अतिक्रमण होने से गांव के विकास कार्य प्रभावित हो रहे हैं और आम लोगों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।

पिछड़ा वर्ग मंडल गोड़ खाम्ही के मंत्री टेकराम साहू ने कहा कि ग्राम पंचायत सिघनपुरी लंबे समय से विकास की उपेक्षा का शिकार है। उन्होंने मांग की कि गांव में शीघ्र प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, खेल मैदान और अन्य मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं, सेवा सहकारी समिति का संचालन सिघनपुरी से ही किया जाए तथा निस्तारी भूमि से अवैध कब्जे हटाकर दोषियों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाए। उनका कहना है कि यदि समस्याओं का जल्द समाधान नहीं हुआ तो ग्रामीणों के साथ मिलकर लोकतांत्रिक तरीके से आंदोलन किया जाएगा।

ग्रामीणों ने जिला प्रशासन और जनप्रतिनिधियों से गांव की वर्षों पुरानी समस्याओं के समाधान के लिए शीघ्र ठोस कदम उठाने की मांग की है।

*झारखंड प्रवास के दूसरे दिन केंद्रीय राज्य मंत्री श्री तोखन साहू ने स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण एवं संगठनात्मक गतिविधियों को दी गति*

0

*झारखंड प्रवास के दूसरे दिन केंद्रीय राज्य मंत्री श्री तोखन साहू ने स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण एवं संगठनात्मक गतिविधियों को दी गति*

*वैज्ञानिक अपशिष्ट प्रबंधन और पर्यावरण संरक्षण सतत एवं स्वच्छ शहरी विकास के महत्वपूर्ण आधार : श्री तोखन साहू*

लातेहार/चतरा (झारखंड),

भारत सरकार के आवासन एवं शहरी कार्य राज्य मंत्री श्री तोखन साहू ने झारखंड प्रवास के दूसरे दिन चतरा एवं लातेहार जिलों में विभिन्न विकासात्मक, सामाजिक एवं संगठनात्मक कार्यक्रमों में सहभागिता की। इस दौरान उन्होंने स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण, जनभागीदारी तथा सतत शहरी विकास को केंद्र सरकार की प्राथमिकता बताते हुए विभिन्न कार्यक्रमों में सहभागिता की।

प्रवास का शुभारंभ श्री साहू ने चतरा सर्किट हाउस परिसर में वृक्षारोपण कर किया। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण एवं हरित विकास सतत विकास की आधारशिला हैं तथा प्रत्येक नागरिक की इसमें सक्रिय भागीदारी आवश्यक है।

इसके पश्चात उन्होंने इटखोरी स्थित प्रसिद्ध माँ भद्रकाली मंदिर में दर्शन-पूजन कर झारखंड एवं देशवासियों की सुख-समृद्धि, शांति एवं खुशहाली की कामना की।

चतरा के ऊंटा मोड़ पहुंचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका आत्मीय स्वागत किया। इस अवसर पर उन्होंने श्रद्धेय श्री महेंद्र सिंह भोक्ता की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनके जनसेवा एवं सामाजिक योगदान का स्मरण किया।

इसके उपरांत श्री साहू ने लातेहार जिला भाजपा कार्यालय में पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ संगठनात्मक बैठक कर संगठन की गतिविधियों तथा जनसंपर्क अभियानों की समीक्षा की। उन्होंने कार्यकर्ताओं से सेवा, समर्पण एवं जनकल्याण की भावना के साथ कार्य करने का आह्वान किया।

प्रवास के दौरान श्री साहू ने लातेहार स्थित प्राथमिक, द्वितीयक एवं तृतीयक ठोस अपशिष्ट पृथक्करण इकाई का निरीक्षण कर स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत संचालित अपशिष्ट प्रबंधन कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने वैज्ञानिक कचरा प्रसंस्करण, स्रोत पर अपशिष्ट पृथक्करण तथा आधुनिक अपशिष्ट प्रबंधन प्रणाली को स्वच्छ, स्वस्थ एवं टिकाऊ शहरों के निर्माण के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण बताया।

उन्होंने अधिकारियों को अपशिष्ट प्रबंधन व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने, संसाधनों के पुनः उपयोग को बढ़ावा देने तथा वैज्ञानिक पद्धति से कचरे के निस्तारण को सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान श्री साहू ने परिसर में वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण एवं हरित विकास के प्रति अपनी प्रतिबद्धता भी व्यक्त की।

इस अवसर पर श्री साहू ने कहा कि “वैज्ञानिक अपशिष्ट प्रबंधन और पर्यावरण संरक्षण सतत एवं स्वच्छ शहरी विकास के दो महत्वपूर्ण स्तंभ हैं। स्वच्छ, हरित और स्वस्थ शहरों के निर्माण के लिए नागरिकों, स्थानीय निकायों एवं सभी हितधारकों की सक्रिय सहभागिता अनिवार्य है।”

प्रवास के समापन पर श्री साहू ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार विकसित भारत-2047 के संकल्प को साकार करने हेतु स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण, जनभागीदारी एवं सतत विकास को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि वैज्ञानिक अपशिष्ट प्रबंधन, व्यापक वृक्षारोपण तथा जनसहभागिता जैसे प्रयास स्वच्छ, हरित, आत्मनिर्भर एवं विकसित भारत के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

*माननीय केंद्रीय राज्य मंत्री श्री तोखन साहू की अनुशंसा पर डीएमएफ मद से मुंगेली जिले मे ₹1.01 करोड़ के 15 विकास कार्य स्वीकृत*

0

*माननीय केंद्रीय राज्य मंत्री श्री तोखन साहू की अनुशंसा पर डीएमएफ मद से मुंगेली जिले मे ₹1.01 करोड़ के 15 विकास कार्य स्वीकृत*

मुकेश साहू ब्यूरो बिलासपुर। केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य राज्य मंत्री तथा बिलासपुर लोकसभा क्षेत्र के सांसद श्री तोखन साहू की अनुशंसा पर जिला खनिज न्यास निधि (डीएमएफ) मद से ₹1.01 करोड़ (101 लाख रुपये) की लागत के 15 विकास कार्यों को स्वीकृति प्रदान की गई है। इन कार्यों से लोरमी, मुंगेली एवं पथरिया विकासखंड के ग्रामीण क्षेत्रों में आधारभूत सुविधाओं का विस्तार होगा।

स्वीकृत कार्यों में रहंगी में शेड निर्माण, लाखासार में सामुदायिक भवन निर्माण, हरदीबांध में सांस्कृतिक मंच निर्माण, डिंडौरी (चि.) में सीसी सड़क निर्माण, केसली, बांकी, केसतरा, बामपारा, डाबो एवं गोइंद्री में सीसी सड़क निर्माण, पौनी (बड़े) एवं बैजना में सामुदायिक भवन निर्माण, फंदवानी में जय स्तंभ बाउंड्रीवाल निर्माण, डबहा में आरसीसी नाली निर्माण तथा भटगांव में जय स्तंभ चौक के कंक्रीटीकरण का कार्य शामिल है।

माननीय केंद्रीय राज्य मंत्री श्री तोखन साहू ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों का समग्र एवं संतुलित विकास उनकी सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। क्षेत्र की आवश्यकताओं के अनुरूप आधारभूत सुविधाओं का विस्तार करने के उद्देश्य से इन विकास कार्यों को स्वीकृति दिलाई गई है। इन कार्यों के पूर्ण होने से ग्रामीणों को आवागमन, सामाजिक एवं सामुदायिक गतिविधियों के लिए बेहतर सुविधाएं उपलब्ध होंगी।

क्षेत्रवासियों एवं जनप्रतिनिधियों ने इन विकास कार्यों की स्वीकृति पर माननीय केंद्रीय राज्य मंत्री श्री तोखन साहू के प्रति आभार व्यक्त करते हुए विश्वास जताया कि इन कार्यों से क्षेत्र के विकास को नई गति मिलेगी।

*सेवा-सेतु केंद्र से आसान हुई डिजिटल सेवाएं, एक ही केंद्र पर मिल रही त्वरित सुविधा*

0

*सेवा-सेतु केंद्र से आसान हुई डिजिटल सेवाएं, एक ही केंद्र पर मिल रही त्वरित सुविधा*

*तेजश्वरी का बना आधार कार्ड* 

मुकेश साहू ब्यूरो मुंगेली , // राज्य शासन की महत्वाकांक्षी सेवा-सेतु केंद्र व्यवस्था आम नागरिकों के लिए डिजिटल सेवाओं का सशक्त माध्यम बनकर उभर रही है। अब शासकीय सेवाओं के लिए अलग-अलग कार्यालयों के चक्कर लगाने की आवश्यकता नहीं है। एक ही स्थान पर पारदर्शी, सरल और समयबद्ध सेवाएं उपलब्ध होने से लोगों का समय और श्रम दोनों बच रहे हैं। इसी का सकारात्मक उदाहरण जिले की तेजश्वरी हैं, जिनका आधार कार्ड सेवा-सेतु केंद्र के माध्यम से सहज एवं त्वरित प्रक्रिया में बनाया गया।

आधार कार्ड प्राप्त होने पर उन्होंने खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि पहले ऐसे कार्यों के लिए काफी समय लगता था, लेकिन अब सेवा-सेतु केंद्र के माध्यम से पूरी प्रक्रिया बेहद आसान और सुविधाजनक हो गई है। उन्होंने राज्य शासन एवं जिला प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि डिजिटल व्यवस्था ने आम नागरिकों को सरकारी सेवाओं से जोड़ने का कार्य और अधिक सरल बना दिया है। अब आवश्यक दस्तावेज समय पर मिलने से विभिन्न शासकीय योजनाओं का लाभ प्राप्त करना भी आसान हो गया है।

गौरतलब है कि राज्य शासन ने प्रदेश में संचालित लोक सेवा केंद्रों का उन्नयन कर उन्हें सेवा-सेतु केंद्र के रूप में विकसित किया है। पहले जहां इन केंद्रों के माध्यम से 73 शासकीय सेवाएं उपलब्ध थीं, वहीं अब 441 डिजिटल सेवाएं एक ही स्थान पर प्रदान की जा रही हैं। इनमें आधार संबंधी सेवाएं, विभिन्न प्रमाण पत्र, पंजीयन, राशन कार्ड, सामाजिक सुरक्षा योजनाओं सहित अनेक नागरिक सेवाएं शामिल हैं। सेवा-सेतु केंद्रों के माध्यम से शासन की सेवाएं गांव-गांव तक सरल, पारदर्शी और डिजिटल रूप से पहुंच रही हैं। यह पहल सुशासन को सशक्त बनाने के साथ-साथ नागरिकों को त्वरित और गुणवत्तापूर्ण सेवाएं उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण साबित हो रही है।