More

    *संपत्ति संबंधी चोरी के दो अलग-अलग मामलों का त्वरित खुलासा करते हुए कुल 04 आरोपियों को गिरफ्तार किया।*

    *संपत्ति संबंधी चोरी के दो अलग-अलग मामलों का त्वरित खुलासा करते हुए कुल 04 आरोपियों को गिरफ्तार किया।*

    ➡️ *ऑपरेशन बाज के तहत थाना चिल्फी पुलिस की बड़ी सफलता, चोरी के दो मामलों का चंद घंटों में खुलासा*

    ➡️ *दुकान के गल्ले से लाखों रुपये की चोरी करने वाला कर्मचारी एवं खेत से मोटर पम्प चोरी करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार*

    ➡️ *कपड़ा दुकान के कर्मचारी द्वारा गल्ले से समय-समय पर करीब 1.50 से 2 लाख रुपये चोरी करने के मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से ₹60,000 नगद बरामद किए गए।*

    ➡️ *खेत से सीआरआई कंपनी का सबमर्सिबल मोटर पम्प चोरी करने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी गया मोटर पम्प एवं घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद कर आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।*

           

                             –

               मुकेश साहू ब्यूरो  मुंगेली वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुंगेली श्री भोजराम पटेल (भा.पु.से.) के निर्देशन में जिले में संचालित *‘‘ऑपरेशन बाज’’*

    के अंतर्गत संपत्ति संबंधी अपराधों पर प्रभावी कार्रवाई लगातार जारी है। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुश्री नवनीत कौर छाबड़ा एवं पुलिस अनुविभागीय अधिकारी (लोरमी) श्रीमती माधुरी धिरही के मार्गदर्शन में थाना चिल्फी पुलिस ने चोरी के दो अलग-अलग मामलों का त्वरित एवं सफल निराकरण करते हुए कुल चार आरोपियों को गिरफ्तार किया।

    प्रार्थी लखन साहू, निवासी रंगियापारा द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि उसकी कपड़ा दुकान के गल्ले से लगातार रुपये गायब हो रहे थे की रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना की जा रही थी कि विवेचना दौरान त्वरित कार्रवाई करते हुए संदेह होने पर दुकान में लगाये गये सीसीटीवी कैमरे फुटेज की अवलोकन करने पर दुकान में पिछले चार वर्षों से कार्यरत कर्मचारी दुर्गेश साहू द्वारा समय-समय पर गल्ले से रुपये निकालकर चोरी करना पाया गया एवं आरोपी द्वारा लगभग 1.50 लाख से 2 लाख रुपये की चोरी करना पाये जाने से दुर्गेश साहू पिता मनबोध उम्र 26 वर्ष निवासी गोल्हापारा, थाना चिल्फी, जिला मुंगेली छ.ग. को हिरासत मे लिया गया, प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी ने इंकार किया, लेकिन सघन एवं तकनीकी पूछताछ के दौरान उसने चोरी करना स्वीकार कर करने पर चोरी गये रकम मे से ₹60,000 नगद बरामद कर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

    इसी तरह प्रार्थी संजय बघेल, निवासी गैलूगांव ने अपने खेत में लगे सीआरआई कंपनी के सबमर्सिबल मोटर पम्प चोरी होने की रिपोर्ट दर्ज कराई। घटना के दौरान प्रार्थी ने तीन व्यक्तियों को मोटर पम्प लेकर भागते हुए देखा, जो मोटरसाइकिल से फरार हो गए। जिस पर थाना चिल्फी मे अपराध दर्ज कर घटनास्थल निरीक्षण, गवाहों के बयान एवं तकनीकी आधार पर आरोपियों की पहचान कर संदेही भूपेन्द्र दिवाकर निवासी खैराखुर्द को हिरासत मे लेकर पुछताछ करने पर अपने साथी संजय बंजारे एवं महेन्द्र अहिरवार के साथ चोरी करना स्वीकार करने पर आरोपी 1.भुपेन्द्र दिवाकर पिता पुरन उम्र 24 वर्ष निवासी खैराखुर्द, चौकी डिण्डौरी, जिला मुंगेली छ.ग. 2.संजय बंजारे पिता पंचु उम्र 30 वर्ष निवासी बिझौरी, थाना पण्डरिया,जिला मुंगेली, छ.ग. 3.महेन्द्र दिवाकर पिता दिनेश उम्र 24 वर्ष निवासी बिझौरी, थाना पण्डरिया जिला मुंगेली छ.ग. के कब्जे से चोरी गये सीआरआई कंपनी का सबमर्सिबल मोटर पम्प (कीमत लगभग ₹20,000) तथा घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद कर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

    उक्त कार्यवाही मे थाना प्रभारी निरीक्षक रघुबीर लाल चंद्रा के नेतृत्व में पुलिस टीम के अधिकारियों एवं कर्मचारियों की सराहनीय भूमिका रही।

    Trending News

    Technology