Home Blog Page 92

*सांसद संतोष पांडेय का प्रयास रंग लाया, कवर्धा मेडिकल कॉलेज को मिली मान्यता*

0

*सांसद संतोष पांडेय का प्रयास रंग लाया, कवर्धा मेडिकल कॉलेज को मिली मान्यता*

0.सांसद संतोष पांडेय ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा को लिखा था पत्र।

हिमांशु सिंह ठाकुर:- ब्यूरो रिपोर्ट छत्तीसगढ़।

ब्यूरो रायपुर/कवर्धा:- क्षेत्रीय सांसद संतोष पांडेय के प्रयास से कवर्धा में खुलने वाले मेडिकल कॉलेज के मान्यता प्रदान करने के संबंध में आई बाधा दूर हो गई है नेशनल मेडिकल कमीशन ने मान्यता प्रदान कर दी है इस बाबत पत्र भी जारी हो गया है सांसद संतोष पांडेय ने 16 जून 2026 को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा को पत्र लिखकर कवर्धा मेडिकल कॉलेज को मान्यता प्रदान कराने का आग्रह किया था सांसद संतोष पांडेय ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा को लिखे पत्र में उल्लेख किया था कि पूर्व में केंद्र सरकार द्वारा कबीरधाम जिला में मेडिकल कॉलेज की स्थापना किए जाने हेतु स्वीकृति प्रदान की जा चुकी है राज्य सरकार द्वारा भवन निर्माण हेतु राशि भी स्वीकृत की जा चुकी है नवीन मेडिकल कॉलेज भवन का निर्माण कार्य भी तेजी से चल रहा है इस सत्र से वैकल्पिक भवन में मेडिकल कॉलेज का संचालन किया जाना था लेकिन वर्तमान में नेशनल मेडिकल कमीशन द्वारा अधोसंरचना संबंधी आवश्यक भवन एवं अन्य कारणों का हवाला देते हुए मान्यता प्रदान नही किए जाने की कार्यवाही की है सांसद पांडेय ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री को पत्र के माध्यम से अवगत कराया है कि कबीरधाम जिले में खुलने वाले मेडिकल कॉलेज को वर्तमान मे जिला अस्पताल के समीप आयुष भवन में संचालित किया जा रहा है आयुष भवन की क्षमता कम पड़ने पर पास ही उद्योग भवन का भी उपयोग किया जा सकता है छात्र-छात्राओं के आवास व्यवस्था हेतु पुराना तहसील कार्यालय को भी चिन्हित कर लिया गया है कवर्धा स्थित जिला अस्पताल भी सर्वसुविधा युक्त विशाल भवन मे संचालित है मरीज के परिजनों के विश्राम हेतु भवन भी उपलब्ध है जिसका उपयोग भी आवश्यकता पड़ने पर किया जा सकता है आने वाले वर्षों में भवन संबंधी समस्त आवश्यक अर्हताएं भी पूर्ण कर ली जाएगी उन्होंने कवर्धा मे खुलने वाले मेडिकल कॉलेज की मान्यता प्रदाय किए जाने संबंधी विषय पर नेशनल मेडिकल कमीशन को पुनः विचार किए जाने संबंधी आवश्यक दिशा निर्देश जारी करने का आग्रह किया था इसके बाद नेशनल मेडिकल कमीशन ने मान्यता प्रदान कर दी है अब जिले में स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार होगा सांसद पांडेय ने कवर्धा मेडिकल कॉलेज को मान्यता प्रदान करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा का आभार व्यक्त किया है।

*सांसद के प्रयासों से जिले में मेडिकल कॉलेज की मिली है स्वीकृति*

सांसद संतोष पांडेय कबीरधाम जिले में मेडिकल कॉलेज खुलवाने को लेकर लगातार प्रयासरत रहे हैं उन्होंने सन 2021 में दिल्ली लोकसभा में मुद्दा उठाते हुए जिले में मेडिकल कॉलेज खोलने की मांग प्रमुखता से की थी इस संबंध में सांसद पांडेय ने तत्कालीन केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन को पत्र भी लिखा था उन्होंने सन 2023 में तत्कालीन केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडवीया से मुलाक़ात कर पत्र सौंपकर आग्रह किया था इसके बाद केंद्र सरकार ने मेडिकल कॉलेज की स्वीकृति प्रदान की थी सांसद ने भवन निर्माण हेतु स्वीकृति प्रदान करने को लेकर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से मुलाकात की थी इसके बाद राज्य सरकार ने भवन निर्माण के लिए प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की

*सीएम हेल्पलाइन की शिकायत पर त्वरित कार्रवाई*

0

*सीएम हेल्पलाइन की शिकायत पर त्वरित कार्रवाई*

*सीसी रोड निर्माण में लापरवाही पर ग्राम सिलदहा के पंचायत सचिव निलंबित*

*शिकायतों के समयबद्ध निराकरण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी : कलेक्टर*

 मुकेश साहू ब्यूरो मुंगेली, मुख्यमंत्री

हेल्पलाइन में प्राप्त शिकायतों के त्वरित एवं प्रभावी निराकरण के प्रति जिला प्रशासन की प्रतिबद्धता एक बार फिर सामने आई है। पथरिया विकासखंड के ग्राम सिलदहा में सीसी रोड निर्माण एवं जल निकासी व्यवस्था में लापरवाही की शिकायत पर कलेक्टर श्री कुन्दन कुमार के निर्देशानुसार तत्काल जांच कर कार्रवाई करते हुए ग्राम पंचायत सिलदहा के सचिव भूपत राजपूत को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।

ग्राम सिलदहा निवासी मनोज वर्मा एवं अजय राजपूत ने मुख्यमंत्री हेल्पलाइन के माध्यम से शिकायत दर्ज कराई थी कि गांव में स्वीकृत सीसी रोड का निर्माण नहीं कराया गया है तथा जल निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने से बारिश के दौरान सड़क पर पानी भर जाता है। इससे ग्रामीणों को आवागमन में गंभीर कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।

शिकायत प्राप्त होते ही कलेक्टर श्री कुन्दन कुमार ने मामले का तत्काल संज्ञान लेते हुए मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत को जांच कर आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। जांच के दौरान पंचायत सचिव भूपत राजपूत को कारण बताओ नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया। जांच में यह तथ्य सामने आया कि स्वीकृति मिलने के बावजूद सीसी रोड का निर्माण नहीं कराया गया तथा उच्च अधिकारियों के निर्देशों की लगातार अवहेलना की गई।

जांच प्रतिवेदन के आधार पर नवनियुक्त जिला सीइओ श्री गोकुल रावटे द्वारा पंचायत सचिव भूपत राजपूत का कृत्य गंभीर लापरवाही एवं छत्तीसगढ़ पंचायत सेवा (अनुशासन एवं अपील) नियम, 1999 के प्रावधानों के विपरीत पाए जाने पर उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया। निलंबन अवधि में उनका मुख्यालय जनपद पंचायत पथरिया निर्धारित किया गया है तथा उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ते की पात्रता होगी। प्रशासनिक सुविधा की दृष्टि से ग्राम पंचायत बेलखुरी के पंचायत सचिव श्री खांडेराम जांगड़े को ग्राम पंचायत सिलदहा का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

कलेक्टर श्री कुन्दन कुमार ने स्पष्ट कहा कि मुख्यमंत्री हेल्पलाइन शासन और आम नागरिकों के बीच विश्वास का सशक्त माध्यम है। इसमें प्राप्त शिकायतों का समयबद्ध, गुणवत्तापूर्ण एवं संवेदनशील निराकरण प्रत्येक अधिकारी-कर्मचारी की जिम्मेदारी है। शिकायतों के निराकरण में लापरवाही, उदासीनता अथवा आदेशों की अवहेलना करने वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियों के विरुद्ध भविष्य में भी इसी प्रकार सख्त कार्रवाई की जाएगी।

*कलेक्टर ने ली समय-सीमा की बैठक*

0

*कलेक्टर ने ली समय-सीमा की बैठक*

*सीएम हेल्पलाइन, कानून-व्यवस्था और सड़क सुरक्षा की हुई समीक्षा*

*जनसमस्याओं के संवेदनशीलता के साथ निराकरण करने दिए निर्देश*

 मुकेश साहू ब्यूरो मुंगेली, // कलेक्टर श्री कुन्दन कुमार ने जिला कलेक्टोरेट स्थित मनियारी सभाकक्ष में आयोजित समय-सीमा की बैठक में विभिन्न विभागीय योजनाओं एवं गतिविधियों की विस्तृत समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्धारित लक्ष्यों के अनुरूप बेहतर प्रगति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि शासन की योजनाओं का लाभ समय पर आमजन तक पहुंचे और प्रत्येक विभाग जवाबदेही के साथ कार्य करें। बैठक में सीएम हेल्पलाइन के लंबित प्रकरणों की विभागवार गहन समीक्षा की गई। कलेक्टर ने कहा कि गांव-गरीब और आमजन अपनी समस्याओं के समाधान की उम्मीद लेकर आवेदन करते हैं, इसलिए प्रत्येक शिकायत का संवेदनशीलता, प्राथमिकता और सकारात्मक दृष्टिकोण से निराकरण किया जाए। उन्होंने शिकायतकर्ता से संवाद स्थापित कर समाधान की प्रतिपुष्टि लेने के भी निर्देश दिए।

कलेक्टर ने समीक्षा के दौरान सीएम हेल्पलाइन में प्राप्त निराकरण शिकायतों के निराकरण में धीमी प्रगति पाए जाने पर कार्यपालन अभियंता, छत्तीसगढ़ स्टेट पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड तथा मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जनपद पंचायत मुंगेली को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। बैठक में कानून एवं व्यवस्था से जुड़े विषयों की भी समीक्षा की गई। इस दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री भोजराम पटेल ने अतिक्रमण संबंधी मामलों में पूर्व सूचना देकर नियमानुसार कार्यवाही सुनिश्चित करने पर जोर दिया। उन्होंने सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए प्रभावी उपाय अपनाने, पशुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने, राष्ट्रीय एवं राज्य राजमार्गों पर सीसीटीवी कैमरे स्थापित करने, संबंधित अधिकारियों द्वारा नियमित फील्ड विजिट करने तथा रोड सेफ्टी ऑडिट कराने के निर्देश दिए। साथ ही नागरिकों को साइबर सुरक्षा एवं डिजिटल सतर्कता के प्रति लगातार जागरूक करने पर भी विशेष बल दिया गया।

कलेक्टर ने सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने तथा जनअपेक्षाओं के अनुरूप त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण सेवाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। बैठक में पेयजल, स्वास्थ्य और स्वच्छता व्यवस्थाओं की समीक्षा करते हुए पंचायतों एवं नगरीय निकायों में नालियों की सफाई, जलभराव रोकने तथा मौसमी बीमारियों की रोकथाम के लिए विशेष अभियान चलाने के निर्देश दिए। बैठक में वनमंडलाधिकारी श्री अभिनव कुमार, अतिरिक्त कलेक्टर श्रीमती निष्ठा पाण्डेय तिवारी, जिला पंचायत मुंगेली के नवपदस्थ मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री गोकुल राम रावटे, अपर कलेक्टर श्री जी.एल. यादव, मुंगेली एसडीएम श्री अजय शतरंज, लोरमी एसडीएम श्री अजीत पुजारी, डिप्टी कलेक्टर श्री मायानंद चंद्रा सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

*जरहागांव करंट से मौत के मामले पर कलेक्टर ने लिया संज्ञान*

0

*जरहागांव करंट से मौत के मामले पर कलेक्टर ने लिया संज्ञान*

*आपात बैठक बुलाकर विस्तृत जांच के दिए निर्देश*

*डॉक्टर की अनुपस्थिति पर जताई नाराजगी*

*सीएमएचओ और बीएमओ को नोटिस, जरहागांव अस्पताल में तत्काल डॉक्टर पदस्थ करने के दिए निर्देश*

 मुकेश साहू ब्यूरो मुंगेली,// नगर पंचायत जरहागांव में करंट लगने से गोविंद साहू की हुई मृत्यु के मामले को गंभीरता से लेते हुए कलेक्टर श्री कुन्दन कुमार ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की आपात बैठक बुलाकर पूरे घटनाक्रम की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि मामले की निष्पक्ष जांच कर शीघ्र प्रतिवेदन प्रस्तुत किया जाए तथा यदि किसी स्तर पर लापरवाही पाई जाती है तो संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। बैठक के दौरान कलेक्टर ने घटना के समय जरहागांव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चिकित्सक की अनुपस्थिति पर गहरी नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने कहा कि आपातकालीन परिस्थितियों में त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराना स्वास्थ्य विभाग की प्राथमिक जिम्मेदारी है। इस प्रकार की लापरवाही न केवल आमजन के विश्वास को प्रभावित करती है, बल्कि शासन की जनहितकारी स्वास्थ्य सेवाओं की छवि पर भी प्रतिकूल प्रभाव डालती है।

कलेक्टर ने इसे प्रथम दृष्टया लापरवाही मानते हुए सीएमएचओ और बीएमओ सहित संबंधित डॉक्टर को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। साथ ही पूरे प्रकरण की विस्तृत जांच कर दोषी अधिकारियों एवं कर्मचारियों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा। उन्होंने जिले के सभी शासकीय स्वास्थ्य संस्थानों में चिकित्सकों एवं स्वास्थ्य कर्मियों की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करने, आपातकालीन चिकित्सा सेवाओं को और अधिक सुदृढ़ बनाने तथा स्वास्थ्य केंद्रों की सतत मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही जरहागांव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में तत्काल चिकित्सक की पदस्थापना करने के निर्देश भी दिए। कलेक्टर ने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। जिला प्रशासन की सर्वाेच्च प्राथमिकता प्रत्येक नागरिक को समय पर, गुणवत्तापूर्ण एवं संवेदनशील स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना है। उन्होंने कहा कि जांच रिपोर्ट प्राप्त होते ही दोषियों के विरुद्ध नियमानुसार कठोर कार्रवाई की जाएगी, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो और स्वास्थ्य व्यवस्था और अधिक जवाबदेह एवं प्रभावी बन सके।

*मानसून में स्वास्थ्य सुरक्षा पर प्रशासन अलर्ट गांव-गांव पहुंचकर ग्रामीणों को किया जा रहा जागरूक*

0

*मानसून में स्वास्थ्य सुरक्षा पर प्रशासन अलर्ट गांव-गांव पहुंचकर ग्रामीणों को किया जा रहा जागरूक*

मुंगेली एसडीएम ने ग्रामीण क्षेत्रों का किया निरीक्षण डायरिया व मौसमी बीमारियों से बचाव हेतु दिए आवश्यक निर्देश*

 मुकेश साहू ब्यूरो मुंगेली, // जिले में मानसून के दौरान डायरिया एवं अन्य मौसमी बीमारियों की रोकथाम के लिए प्रशासन पूरी तरह सक्रिय है। इसी क्रम में मुंगेली एसडीएम श्री अजय शतरंज सहित जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी, स्वास्थ्य विभाग एवं लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग की संयुक्त टीम ने ग्राम पंचायत फुलवारी, खैरवार, रामगढ़, तोताकापा तथा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जरहागांव का निरीक्षण कर स्वास्थ्य एवं पेयजल व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान ग्राम तोताकापा में ग्रामीणों से सीधे संवाद कर डायरिया, जलजनित एवं अन्य मौसमी बीमारियों से बचाव के संबंध में जागरूक किया। उन्होंने लोगों से उबला एवं स्वच्छ पानी पीने, पेयजल स्रोतों की नियमित सफाई रखने, नालियों की साफ-सफाई बनाए रखने तथा व्यक्तिगत स्वच्छता अपनाने जागरूक किया।

संयुक्त टीम ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जरहागांव का निरीक्षण कर रोस्टर के अनुसार चिकित्सकों एवं स्वास्थ्य कर्मचारियों की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही आवश्यक दवाइयों की उपलब्धता एवं स्वास्थ्य सेवाओं को प्रभावी बनाए रखने पर विशेष जोर दिया गया। अधिकारियों ने ग्राम पंचायतों के सरपंच, सचिव, रोजगार सहायकों, मितानिनों एवं ग्रामीणों को जनजागरूकता अभियान में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि सामुदायिक सहभागिता और स्वच्छता के प्रति जागरूकता से ही डायरिया एवं जलजनित बीमारियों पर प्रभावी नियंत्रण पाया जा सकता है। इस दौरान जनपद पंचायत मुंगेली के सीईओ श्री संतोष घोषले, चिकित्सा अधिकारी डॉ. मनीष बंजारा मौजूद रहे।

*खरीफ सीजन में किसानों को खाद-बीज की नहीं होगी कमी: कलेक्टर*

0

*खरीफ सीजन में किसानों को खाद-बीज की नहीं होगी कमी: कलेक्टर*

*कलेक्टर ने पीएम सूर्य घर योजना को जन-जन तक पहुंचाने के दिए निर्देश*

 *पंचायतों में विकास और आजीविका बढ़ाने पर विशेष जोर*

 मुकेश साहू ब्यूरो मुंगेली, // कलेक्टर श्री कुन्दन कुमार ने जिला कलेक्टोरेट स्थित मनियारी सभाकक्ष में विभिन्न विभागों की समीक्षा बैठक लेकर खरीफ सीजन की तैयारियों, पंचायतों में विकास और आजीविका बढ़ाने, पीएम सूर्य घर योजना तथा बाढ़ आपदा प्रबंधन की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को समन्वय के साथ कार्य करते हुए शासन की योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। बैठक में कलेक्टर ने खरीफ सीजन के दौरान किसानों को खाद एवं बीज की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया। उन्होंने सभी सहकारी समितियों एवं खाद-बीज विक्रय केंद्रों की नियमित मॉनिटरिंग करने तथा किसी भी स्थिति में किसानों को आवश्यक कृषि आदान की कमी नहीं होने देने के निर्देश दिए। साथ ही जिले में हो रही वर्षा की स्थिति की समीक्षा करते हुए संभावित सूखे की परिस्थितियों में आवश्यक वैकल्पिक तैयारियां समय रहते सुनिश्चित करने को कहा।

कलेक्टर ने सभी जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को पंचायत स्तर पर दीर्घकालिक एवं प्रभावी विकास कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पंचायतों में विकास और आजीविका गतिविधियों को बढ़ावा देने, ग्रामीणों की आय में वृद्धि करने तथा आत्मनिर्भर ग्रामों के निर्माण के लिए योजनाबद्ध तरीके से कार्य किया जाए। बैठक में प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना की प्रगति की समीक्षा करते हुए कलेक्टर ने कहा कि यह योजना ऊर्जा सुरक्षा और बिजली व्यय में कमी लाने का प्रभावी माध्यम है। उन्होंने अधिकारियों को अधिक से अधिक पात्र हितग्राहियों को योजना से जोड़ने तथा विशेष रूप से प्रधानमंत्री आवास योजना के अल्प आय वर्ग के हितग्राहियों को प्राथमिकता के आधार पर चिन्हित कर लाभान्वित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि व्यापक जनजागरूकता के माध्यम से लोगों को योजना का अधिकाधिक लाभ लेने के लिए प्रेरित किया जाए।

कलेक्टर ने वर्षा एवं संभावित बाढ़ की स्थिति को देखते हुए आपदा प्रबंधन की तैयारियों की भी समीक्षा की। उन्होंने संवेदनशील क्षेत्रों में सभी आवश्यक व्यवस्थाएं पहले से सुनिश्चित करने, दुर्घटना संभावित स्थानों पर चेतावनी संबंधी सूचना बोर्ड एवं निर्देश चस्पा करने तथा आम नागरिकों को नदी-नालों को पार करते समय आवश्यक सावधानियों के प्रति लगातार जागरूक करने के निर्देश दिए। बैठक में सभी जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारी, सीएसपीडीसीएल के ईई श्री नंदकिशोर सोनी, उप संचालक कृषि श्रीमती वीणा ठाकुर सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

*जिलेभर में विशेष वाहन चेकिंग अभियान चलाकर नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कड़ी कार्यवाही।*

0

शराब पीकर वाहन चलाने वाले 36 वाहन चालकों के विरुद्ध मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 185 के तहत वैधानिक कार्यवाही।

सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम एवं आमजन की सुरक्षा को ध्यान में रखकर जिलेभर में चलाया गया विशेष अभियान।

कोरबा – पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में संचालित “सजग कोरबा, सतर्क कोरबा” अभियान के अंतर्गत जिले के समस्त थाना एवं यातायात इकाइयों द्वारा विशेष वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान जिले के विभिन्न प्रमुख मार्गों एवं चौक-चौराहों पर चेकिंग प्वाइंट स्थापित कर वाहन चालकों की सघन जांच की गई। ब्रेथ एनालाइजर के माध्यम से शराब पीकर वाहन चलाने वालों की जांच के साथ-साथ बिना नंबर प्लेट संचालित वाहनों पर भी विशेष निगरानी रखी गई।

अभियान के दौरान 39 बिना नंबर प्लेट वाहनों के विरुद्ध मोटर व्हीकल एक्ट के तहत चालानी कार्यवाही की गई। वहीं 36 वाहन चालक शराब के नशे में वाहन चलाते पाए गए, जिनके विरुद्ध मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 185 के अंतर्गत वैधानिक कार्यवाही की गई। संबंधित प्रकरणों में नियमानुसार आगे की न्यायालयीन प्रक्रिया की जाएगी।

कोरबा पुलिस ने बताया कि सड़क दुर्घटनाओं के प्रमुख कारणों में शराब पीकर वाहन चलाना एवं यातायात नियमों की अनदेखी शामिल है। नशे की स्थिति में वाहन चलाने से चालक की निर्णय क्षमता एवं प्रतिक्रिया समय प्रभावित होता है, जिससे गंभीर दुर्घटनाओं की संभावना बढ़ जाती है। इसी प्रकार बिना नंबर प्लेट वाहन संचालित करना भी कानून का उल्लंघन होने के साथ-साथ अपराध की स्थिति में वाहन की पहचान में बाधा उत्पन्न करता है।

कोरबा पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि शराब सेवन के बाद कभी भी वाहन का संचालन न करें, वाहन पर निर्धारित नंबर प्लेट अवश्य लगाएं तथा सभी यातायात नियमों का पालन कर स्वयं एवं अन्य लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करें।

 

*साइबर पुलिस थाना कोरबा की त्वरित कार्रवाई से ₹6,00,000 की ऑनलाइन वित्तीय धोखाधड़ी की राशि सुरक्षित (होल्ड,) राशि वापसी की प्रक्रिया प्रारंभ।*

0

कोरबा – पुलिस अधीक्षक  सिद्धार्थ तिवारी के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री लखन पटले एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (साइबर नोडल) श्री नीतीश कुमार ठाकुर के मार्गदर्शन में साइबर पुलिस थाना कोरबा द्वारा “सजग कोरबा – सतर्क कोरबा” अभियान के अंतर्गत साइबर अपराधों की रोकथाम, जन-जागरूकता तथा ऑनलाइन वित्तीय धोखाधड़ी के मामलों में लगातार प्रभावी एवं त्वरित कार्रवाई की जा रही है।

इसी क्रम में प्रार्थी राहुल रात्रे के साथ ऑनलाइन वित्तीय धोखाधड़ी की घटना घटित हुई, जिसमें अज्ञात अनावेदक द्वारा छलपूर्वक प्रार्थी से ₹6,00,000 (छः लाख रुपये) अपने बैंक खाते में ट्रांसफर करा लिए गए।

घटना के तत्काल बाद प्रार्थी द्वारा राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल (NCRP) एवं साइबर हेल्पलाइन 1930 पर शिकायत दर्ज कराई गई। शिकायत प्राप्त होते ही साइबर पुलिस थाना कोरबा द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए NCRP पोर्टल के माध्यम से संबंधित बैंक खातों में उपलब्ध राशि को तत्काल होल्ड (Debit Freeze) कराया गया, जिससे धोखाधड़ी की राशि सुरक्षित हो गई।

वर्तमान में साइबर पुलिस थाना कोरबा द्वारा नियमानुसार आवश्यक वैधानिक कार्रवाई करते हुए होल्ड की गई राशि को प्रार्थी के बैंक खाते में वापस दिलाने की प्रक्रिया की जा रही है।

कोरबा पुलिस की आम नागरिकों से अपील

यदि किसी भी प्रकार की ऑनलाइन वित्तीय धोखाधड़ी, जैसे फर्जी निवेश, डिजिटल अरेस्ट, यूपीआई फ्रॉड, ओटीपी फ्रॉड, केवाईसी अपडेट, लोन फ्रॉड, सोशल मीडिया फ्रॉड अथवा किसी अन्य साइबर अपराध का शिकार होते हैं, तो बिल्कुल भी विलंब न करें।

तत्काल यह कार्य करें—

– राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन 1930 पर तुरंत कॉल करें।
– राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल (NCRP) पर तत्काल ऑनलाइन शिकायत दर्ज करें।
– अपने निकटतम पुलिस थाना अथवा साइबर पुलिस थाना में तुरंत सूचना दें।
– जितनी शीघ्र शिकायत दर्ज होगी, ठगी गई राशि को सुरक्षित होल्ड कर वापस दिलाए जाने की संभावना उतनी अधिक होगी।

कोरबा पुलिस की अपील

“सतर्क रहें, सुरक्षित रहें। किसी भी ऑनलाइन लेन-देन से पहले पूरी सावधानी बरतें। किसी भी अज्ञात व्यक्ति के कहने पर बैंक खाते में राशि ट्रांसफर न करें तथा ओटीपी, बैंक खाता विवरण, एटीएम/डेबिट कार्ड की जानकारी, सीवीवी, यूपीआई पिन या अन्य गोपनीय जानकारी किसी के साथ साझा न करें। किसी भी प्रकार की साइबर ठगी होने पर तत्काल 1930 पर कॉल करें अथवा NCRP पोर्टल पर शिकायत दर्ज करें। आपकी त्वरित शिकायत आपकी मेहनत की कमाई को सुरक्षित रखने का सबसे प्रभावी माध्यम है।”

 *बडमार जंगल में जुआ खेलते 6 जुआडी गिरफ्तार।*

0

 


कोरबा – अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण एवं अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक कोरबा श्री सिद्धार्थ तिवारी के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं संबंधित अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) के मार्गदर्शन में जिले के समस्त थाना एवं चौकी क्षेत्रों में “सजग कोरबा, सतर्क कोरबा” अभियान के तहत लगातार प्रभावी कार्यवाही की जा रही है।
इसी क्रम में थाना कतरला पुलिस द्वारा मुखबीर सूचना के आधार पर करतला के ग्राम बडमार जंगल में जुए के फड पर रेड कार्यवाही की गई जिसमें 6 जुआडियों को दबोचा गया। नगदी रकम 5350 रूपये, 52 पत्ती तास, तिरपाल, 6 मोबाईल फोन, 10 मोटर सायकल जप्त कर कार्यवाही की गई है।
जुआडियों का नाम पता –
01. कृष्णाराय पिता स्व0 कैलाश चंद राय उम्र 35 वर्ष, पता ग्राम करतला,
02. सर्वजीत राय पिता रेवा शंकरराय उम्र 43 वर्ष, पता ग्राम करतला,
03.‍ विजय शर्मा पिता श्रीकायस्त वर्मा उम्र 48 वर्ष, पता ग्राम करतला,
04. संतोष गबेल पिता श्री घनश्याम लाल गबेल उम्र 48 वर्ष, पता ग्राम करतला,
05. बसंत खूंटे पिता स्व. श्री रामानंद खूंटे उम्र 32 वर्ष, पता ग्राम करतला,
06. कृष्णा दास पिता श्री मुंशीदास उम्र 50 वर्ष, पता ग्राम करतला,

*साइबर टिपलाइन से प्राप्त चाइल्ड पोर्नोग्राफी (CSAM) संबंधी शिकायतों पर 03 एफआईआर दर्ज।*

0

साइबर ठगी में प्रयुक्त म्यूल बैंक खाते के खाताधारक के विरुद्ध 01 एफआईआर दर्ज कर विवेचना प्रारंभ।

 कुल 4 एफआईआर कर वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

कोरबा – पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री लखन पतले एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (साइबर नोडल) श्री नीतीश कुमार ठाकुर के मार्गदर्शन में साइबर पुलिस थाना कोरबा द्वारा “सजग कोरबा – सतर्क कोरबा” अभियान के अंतर्गत साइबर अपराधों की रोकथाम, जन-जागरूकता एवं साइबर अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई लगातार की जा रही है।

इसी क्रम में भारत सरकार के गृह मंत्रालय द्वारा संचालित साइबर टिपलाइन के माध्यम से प्राप्त चाइल्ड पोर्नोग्राफी/चाइल्ड सेक्सुअल एब्यूज मैटेरियल (CSAM) संबंधी शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई करते हुए साइबर पुलिस थाना कोरबा में 03 पृथक प्रथम सूचना रिपोर्ट (FIR) पंजीबद्ध कर प्रकरणों को विवेचना में लिया गया है। प्रकरणों में डिजिटल साक्ष्यों का संकलन, तकनीकी विश्लेषण एवं अन्य आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। दोषी पाए जाने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध नियमानुसार कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

इसके अतिरिक्त, भारत सरकार के गृह मंत्रालय द्वारा संचालित राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल (NCRP) के माध्यम से प्राप्त शिकायतों के विश्लेषण के दौरान लेयर-1 में चिन्हित एक बैंक खाते में साइबर ठगी की राशि प्राप्त होना पाया गया। जांच में यह भी सामने आया कि उक्त बैंक खाते के विरुद्ध छत्तीसगढ़ सहित बिहार, उत्तर प्रदेश, तेलंगाना, गुजरात, कर्नाटक, महाराष्ट्र, ओडिशा एवं पश्चिम बंगाल सहित विभिन्न राज्यों में साइबर ठगी संबंधी शिकायतें दर्ज हैं।

प्रथम दृष्टया उक्त बैंक खाते का उपयोग साइबर अपराध से अर्जित धनराशि के लेन-देन (म्यूल अकाउंट) के लिए किया जाना पाए जाने पर संबंधित खाताधारक के विरुद्ध 01 एफआईआर पंजीबद्ध कर अग्रिम विवेचना प्रारंभ कर दी गई है। बैंक खाते के वित्तीय लेन-देन, संबंधित व्यक्तियों की भूमिका तथा साइबर अपराध से जुड़े अन्य नेटवर्क की गहन तकनीकी जांच की जा रही है।

कोरबा पुलिस की अपील

यदि किसी नागरिक को किसी भी प्रकार की साइबर धोखाधड़ी, ऑनलाइन फ्रॉड होने पर इसकी सूचना तत्काल राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन 1930 अथवा राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल पर दर्ज कराएं। साथ ही किसी भी संदिग्ध लोगो द्वारा बैंक खाते, खुलवाने पर खाता न खुलवाये किसी भी व्यक्ति को अपना खाता किराया या थोड़ी पैसे के लालच में खाता खुलवाकर ना दे इसकी जानकारी तत्काल निकटतम पुलिस थाना या साइबर पुलिस थाना कोरबा को दें।

“सजग रहें – सतर्क रहें, साइबर अपराध से स्वयं भी बचें और दूसरों को भी सुरक्षित रखें।”