Home Blog Page 89

*खेल पुरस्कारों, सम्मानों, मुख्यमंत्री ट्रॉफी, प्रेरणा निधि और डाइट-मनी के लिए खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा आवेदन आमंत्रित*

0

*खेल पुरस्कारों, सम्मानों, मुख्यमंत्री ट्रॉफी, प्रेरणा निधि और डाइट-मनी के लिए खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा आवेदन आमंत्रित*

*5 अगस्त तक जमा किए जा सकते हैं आवेदन*

*विभागीय वेबसाइट http//sportsyw.cg.gov.in पर आवेदन प्रारूप उपलब्ध*  आशीष कश्यप प्रधान संपादक रायपुर*.:- 17 जुलाई 2026. राज्य शासन के खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा वर्ष 2025-26 के लिए शहीद राजीव पाण्डे पुरस्कार, शहीद कौशल यादव पुरस्कार, वीर हनुमान सिंह पुरस्कार, शहीद पंकज विक्रम सम्मान, शहीद विनोद चौबे सम्मान, मुख्यमंत्री ट्रॉफी, नगद राशि, प्रेरणा निधि और डाइट मनी के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। पात्र खिलाड़ी, प्रशिक्षक एवं निर्णायक आगामी 5 अगस्त तक निर्धारित प्रारूप में अपने आवेदन जमा कर सकते हैं। खेल एवं युवा कल्याण विभाग की वेबसाइट http//sportsyw.cg.gov.in पर आवेदन के प्रारूप उपलब्ध हैं।

खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा प्रतिवर्ष खिलाडियों, प्रशिक्षकों एवं निर्णायकों को खेल पुरस्कार प्रदान कर राज्य खेल अलंकरण से सम्मानित किया जाता है। राज्य के लिए उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों और निर्णायकों को ये पुरस्कार दिए जाते हैं। राज्य खेल अलंकरण के अंतर्गत सीनियर वर्ग के ऐसे खिलाड़ियों को शहीद राजीव पाण्डे पुरस्कार से अलंकृत किया जाता है, जिन्होंने राष्ट्रीय चैम्पियनशिप में या राष्ट्रीय खेलों में पदक प्राप्त किया हो या अधिकृत अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में देश का प्रतिनिधित्व किया हो।

इसी प्रकार जूनियर वर्ग के उन खिलाड़ियों को शहीद कौशल यादव पुरस्कार से अलंकृत किया जाता है, जिन्होंने जूनियर वर्ग के राष्ट्रीय चैम्पियनशिप में पदक प्राप्त किया हो। विगत 5 वर्षों में चार बार सीनियर वर्ग में राष्ट्रीय चैम्पियनशिप में छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व करने वाले महिला व पुरूष खिलाड़ियों को शहीद पंकज विक्रम सम्मान से सम्मानित किया जाता है। प्रशिक्षकों एवं निर्णायकों को वीर हनुमान सिंह पुरस्कार से अलंकृत किया जाता है।

खेल से जुड़े 55 वर्ष या अधिक उम्र के ऐसे व्यक्ति जिन्होंने अंतरराष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता में भाग लिया हो, या राष्ट्रीय प्रतियोगिता में पदक प्राप्त किया हो, या खेल के क्षेत्र में उल्लेखनीय सेवा दी हो, उन्हें शहीद विनोद चौबे सम्मान से अलंकृत किया जाता है। इसी प्रकार सीनियर व जूनियर वर्ग में राष्ट्रीय प्रतियोगिता में पदक प्राप्त दल को मुख्यमंत्री ट्रॉफी प्रदान की जाती है। इन सभी पुरस्कारों के नियम छत्तीसगढ़ राजपत्र में प्रकाशित किए गए हैं। नियमों के अंतर्गत पात्रता रखने वाले आवेदकों का प्रावीण्यता के आधार पर पुरस्कार के लिए चयन किया जाएगा।

शहीद राजीव पाण्डे पुरस्कार हेतु 3 लाख रुपए, शहीद कौशल यादव पुरस्कार हेतु 1 लाख 50 हजार रुपए, वीर हनुमान सिंह पुरस्कार हेतु 1 लाख 50 हजार रुपए, शहीद विनोद चौबे सम्मान एवं पंकज विक्रम सम्मान हेतु 25-25 हजार रुपए के नगद पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे। सीनियर एवं जूनियर वर्ग के दलीय खेलों के लिए मुख्यमंत्री ट्रॉफी प्रदान की जाएगी। इसके अंतर्गत ऐसे दलीय खेल जिनमें सदस्यों की संख्या 4 है, उन्हें सीनियर वर्ग में 2 लाख रुपए एवं जूनियर वर्ग में 1 लाख रुपए का पुरस्कार दिया जाएगा। ऐसे दलीय खेल जिनमें सदस्यों की संख्या 4 से अधिक है, उनमें सीनियर वर्ग में 5 लाख रुपए तथा जूनियर वर्ग में 3 लाख रुपए का पुरस्कार प्रदान किया जाएगा। पुरस्कार राशि के साथ ही मानपत्र, अलंकरण फलक, ब्लेजर एवं टाई भी प्रदान की जाएगी।

खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में पदक प्राप्त विजेताओं को प्रोत्साहनस्वरूप नगद राशि पुरस्कार अलंकरण प्रदान किया जाता है। इसके लिए वर्ष 2025-26 में (1 अप्रैल से 31 मार्च तक के 1 वर्ष) जिन खिलाड़ियों ने सब-जूनियर, जूनियर एवं सीनियर वर्ग की राष्ट्रीय प्रतियोगिता में पदक प्राप्त किया है, वे जिला कार्यालय एवं अपने खेल संघों से आवेदन फॉर्म प्राप्त कर निर्धारित तिथि तक अपना आवेदन जमा कर सकते हैं।

जिन खिलाड़ियों ने अधिकृत राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में पदक प्राप्त किया हो, या राष्ट्रीय प्रतियोगिता में प्रतिनिधित्व किया हो, वे खेलवृत्ति (डाइट मनी) के लिए आवेदन कर सकते हैं। खेलवृत्ति हेतु अधिकतम आयु 19 वर्ष से अधिक नहीं होना चाहिए। खिलाड़ियों के प्रोत्साहन के लिए खेल संघों द्वारा वर्ष 2025-26 में (1 अप्रैल से 31 मार्च तक के 1 वर्ष) अर्जित की गई उपलब्धि हेतु प्रेरणा निधि के आवेदन जिला कार्यालय या खेल संचालनालय में निर्धारित तिथि तक जमा किए जा सकते हैं।

खेल पुरस्कारों, नगद राशि, खेलवृत्ति एवं प्रेरणा निधि हेतु आवेदन फॉर्म संचालनालय, खेल एवं युवा कल्याण या विभाग के सभी जिला कार्यालयों एवं राज्य खेल संघों से प्राप्त किए जा सकते हैं। शहीद पंकज विक्रम सम्मान के आवेदन संघों के माध्यम से नियमानुसार निर्धारित प्रक्रिया के तहत राज्य खेल संघों की अनुसंशा सहित प्राप्त किए जाएंगे। पंकज विक्रम सम्मान के आवेदन संचालनालय एवं जिला कार्यालय में खिलाड़ियों से सीधे स्वीकार नहीं किए जाएंगे।

जिला कार्यालयों या संचालनालय में राज्य खेल संघों से अनुशंसा सहित आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 5 अगस्त 2026 तक कार्यालयीन समय तक निर्धारित की गई है। आवेदन पत्रों के प्रारूप मयसूचना विभाग की वेबसाईट http//sportsyw.cg.gov.in पर उपलब्ध है। पुरस्कार संबंधी आवेदन केवल ऑनलाइन स्वीकार किए जाएंगे। विभागीय वेबसाइट http//sportsyw.cg.gov.in पर अपलोड किए गए आवेदन ही मान्य होंगे।

पुरस्कार नियमों के प्रावधानों के अनुरूप जिन खिलाड़ियों की मान्यता प्राप्त संघ द्वारा पुरस्कार के लिए अनुशंसा नहीं की गई है, पर तुलनात्मक रूप से उनकी उपलब्धि अधिक है, वे तत्संबंधी विवरण प्रस्तुत कर निर्धारित प्रारूप में अपने व्यक्तिगत विवरण की जानकारी 5 अगस्त 2026 तक कार्यालयीन समय में सरदार वल्लभ भाई पटेल अंतरराष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम, जी.ई. रोड, रायपुर स्थित खेल एवं युवा कल्याण विभाग के संचालनालय या विभाग के जिला कार्यालयों में अपना आवेदन सीधे जमा कर सकते हैं।

*केंद्रीय राज्य मंत्री श्री तोखन साहू ने चांपा में हुए अमृत भारत स्टेशन उद्घाटन समारोह में की सहभागिता एवं बिलासपुर में शाला प्रवेश महोत्सव एवं शपथ ग्रहण समारोह में भी की सहभागिता*

0

*केंद्रीय राज्य मंत्री श्री तोखन साहू ने चांपा में हुए अमृत भारत स्टेशन उद्घाटन समारोह में की सहभागिता एवं बिलासपुर में शाला प्रवेश महोत्सव एवं शपथ ग्रहण समारोह में भी की सहभागिता*

*अमृत भारत स्टेशन योजना से रेलवे अवसंरचना को मिली नई गति, विकसित भारत के निर्माण में निभाएगी महत्वपूर्ण भूमिका : श्री साहू*

 मुकेश साहू ब्यूरो बिलासपुर:-/चांपा (छत्तीसगढ़),भारत सरकार के आवासन एवं शहरी कार्य राज्य मंत्री श्री तोखन साहू चांपा रेलवे स्टेशन में माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आयोजित अमृत भारत स्टेशन योजना के उद्घाटन समारोह में सम्मिलित हुए। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि यह केवल रेलवे स्टेशनों के उद्घाटन का अवसर नहीं, बल्कि विकसित भारत के संकल्प को साकार करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है।

श्री साहू ने माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी एवं रेल मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके दूरदर्शी नेतृत्व में भारतीय रेलवे आधुनिक, सुरक्षित, विश्वस्तरीय एवं यात्री-केंद्रित परिवहन प्रणाली के रूप में निरंतर विकसित हो रही है। उन्होंने कहा कि भारतीय रेलवे देश की अर्थव्यवस्था, उद्योग, व्यापार, पर्यटन एवं सामाजिक विकास की आधारशिला है और अमृत भारत स्टेशन योजना इसके आधुनिकीकरण का महत्वपूर्ण माध्यम है।

उन्होंने कहा कि आज छत्तीसगढ़ में रेलवे विकास अभूतपूर्व गति से आगे बढ़ रहा है। वर्ष 2025-26 में लगभग ₹6,925 करोड़ तथा वर्ष 2026-27 में लगभग ₹7,470 करोड़ का रेलवे बजट राज्य को प्राप्त हुआ है, जो वर्ष 2014 की तुलना में कई गुना अधिक है। राज्य के 32 रेलवे स्टेशनों का अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत पुनर्विकास किया जा रहा है तथा रेलवे नेटवर्क का शत-प्रतिशत विद्युतीकरण पूर्ण हो चुका है। नई रेल लाइनों, दोहरीकरण, तीसरी-चौथी लाइन, ओवरब्रिज तथा यात्री सुविधाओं का तेजी से विस्तार किया जा रहा है।

श्री साहू ने कहा कि बालोद, चांपा एवं सरोना जैसे स्टेशनों का आधुनिक स्वरूप यात्रियों को बेहतर सुविधाएँ उपलब्ध कराने के साथ-साथ स्थानीय व्यापार, पर्यटन एवं आर्थिक गतिविधियों को भी नई गति देगा। उन्होंने कहा कि इन स्टेशनों में दिव्यांगजन अनुकूल सुविधाएँ, आधुनिक प्रतीक्षालय, डिजिटल सूचना प्रणाली, बेहतर प्रकाश व्यवस्था, स्वच्छ परिसर तथा स्थानीय संस्कृति की झलक को विशेष स्थान दिया गया है।

उन्होंने बिलासपुर रेल मंडल को देश के सबसे महत्वपूर्ण रेल मंडलों में से एक बताते हुए कहा कि यह क्षेत्र ऊर्जा उत्पादन, कोयला परिवहन, इस्पात उद्योग एवं औद्योगिक विकास की दृष्टि से राष्ट्रीय अर्थव्यवस्था में महत्वपूर्ण योगदान देता है। उन्होंने बताया कि सांसद के रूप में उन्होंने बिलासपुर संसदीय क्षेत्र में रेलवे सुविधाओं के विस्तार, नए स्टेशनों के विकास, ट्रेनों के ठहराव एवं यात्री सुविधाओं के लिए निरंतर प्रयास किए हैं, जिन पर केंद्र सरकार द्वारा सकारात्मक कार्यवाही की जा रही है।

श्री साहू ने दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के अधिकारियों, अभियंताओं एवं कर्मचारियों को इस परियोजना के सफल क्रियान्वयन के लिए बधाई देते हुए नागरिकों से रेलवे परिसंपत्तियों के संरक्षण एवं स्वच्छता बनाए रखने का आह्वान किया।

इसके साथ श्री साहू बिलासपुर स्थित श्री पद्मश्री ग्लोबल स्कूल में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह एवं शाला प्रवेश महोत्सव में भी सम्मिलित हुए। उन्होंने नवप्रवेशी विद्यार्थियों का स्वागत किया तथा छात्र प्रतिनिधियों को उनके नवीन दायित्वों के लिए शुभकामनाएँ देते हुए उन्हें नेतृत्व, अनुशासन एवं सेवा भावना के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने के लिए प्रेरित किया।

इस अवसर पर विद्यालय के संचालक डॉ. विनोद तिवारी एवं डॉ. संजना तिवारी सहित विद्यालय परिवार के सदस्य उपस्थित रहे। श्री साहू ने विद्यालय परिवार को सफल आयोजन के लिए बधाई देते हुए सभी विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामनाएँ प्रेषित कीं।

*संतवना फाउंडेशन सोसायटी ने रक्तदान एवं निःशुल्क स्वास्थ्य परामर्श शिविर का किया आयोजन।*

0

रायपुर – समाज सेवा के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय संतवना फाउंडेशन सोसायटी ने अपने अध्यक्ष श्री सुनील वर्गीज़ के नेतृत्व में एक और जनहितकारी पहल करते हुए रक्तदान शिविर एवं निःशुल्क स्वास्थ्य परामर्श शिविर का सफल आयोजन IndusInd General Insurance Co. Ltd. के कार्यालय, रायपुर में किया। यह शिविर विशेष रूप से कैंसर एवं एनीमिया (रक्ताल्पता) से पीड़ित मरीजों के लिए सुरक्षित रक्त उपलब्ध कराने के उद्देश्य से आयोजित किया गया।


संतवना फाउंडेशन सोसायटी लंबे समय से समाज के जरूरतमंद, गरीब, गंभीर बीमारियों से पीड़ित मरीजों एवं विशेष रूप से कैंसर मरीजों की सहायता के लिए नियमित रूप से स्वास्थ्य, रक्तदान एवं जनकल्याण के कार्यक्रम आयोजित करती रही है। संस्था का उद्देश्य समाज में सेवा, सहयोग और मानवता की भावना को बढ़ावा देना है।इस अवसर पर संतवना फाउंडेशन सोसायटी के अध्यक्ष श्री सुनील वर्गीज़ ने कहा कि “रक्तदान जीवनदान है। प्रत्येक स्वस्थ व्यक्ति को नियमित रूप से रक्तदान करना चाहिए ताकि किसी भी कैंसर, एनीमिया या अन्य गंभीर बीमारी से जूझ रहे मरीज को समय पर रक्त मिल सके। संतवना फाउंडेशन भविष्य में भी ऐसे जनसेवा के कार्य निरंतर करता रहेगा।”


कार्यक्रम में संतवना फाउंडेशन सोसायटी के सदस्यगण उपस्थित रहे। IndusInd General Insurance की ओर से श्री अंकित (ब्रांच हेड) एवं श्री आशुतोष जी (क्लस्टर हेड) ने सहभागिता कर रक्तदान के महत्व को बताया।
शिविर में Borneo Hospital के विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा निःशुल्क ओपीडी (OPD) संचालित की गई, जिसमें:
डॉ. निमेष साहू (एम.डी. मेडिसिन) – मेडिसिन ओपीडी
डॉ. पराधी जैन (स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ) – गायनेकोलॉजी ओपीडी
डॉ. याशी पिंजानी (डेंटल सर्जन) – डेंटल ओपीडी
इसके अतिरिक्त श्री गणेश विनायक आई हॉस्पिटल की टीम द्वारा निःशुल्क नेत्र परीक्षण (Eye OPD) की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई, जिसका लाभ बड़ी संख्या में लोगों ने उठाया।
रक्त संग्रह एवं संपूर्ण रक्तदान प्रक्रिया का संचालन RC Blood Center की टीम ने किया। इस अवसर पर श्री दीपक कुमार एवं उनकी टीम ने रक्तदाताओं का पंजीयन, मार्गदर्शन एवं सफल रक्त संग्रह में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
कार्यक्रम के सफल आयोजन में सभी सहयोगी संस्थाओं, चिकित्सकों, स्वयंसेवकों एवं रक्तदाताओं का विशेष योगदान रहा। संतवना फाउंडेशन सोसायटी ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए समाज के अधिक से अधिक लोगों से नियमित रक्तदान कर मानव सेवा के इस अभियान से जुड़ने का आह्वान किया।
जारीकर्ता:
संतवना फाउंडेशन सोसायटी
अध्यक्ष – श्री सुनील वर्गीज़
“मानव सेवा ही हमारा संकल्प है।”

*लार्डगंज थाने के नए भवन का हुआ उद्घाटन, एडीजी जोन और आईजी जबलपुर जॉन प्रमोद वर्मा रहे उपस्थित*

0

*लार्डगंज थाने के नए भवन का हुआ उद्घाटन, एडीजी जोन और आईजी जबलपुर जॉन प्रमोद वर्मा रहे उपस्थित*

​अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस हुआ पुलिस अधीक्षक कार्यालय, छह महीने में बनकर तैयार हुई नई बिल्डिंग

​

 जबलपुर से पंकज मोनू जैन की रिपोर्ट :- लार्डगंज थाने की एक महत्वपूर्ण इकाई, जो पुलिस अधीक्षक कार्यालय का एक अहम हिस्सा है, के नए भवन का औपचारिक शुभारंभ किया गया। एडीजी जोन द्वारा इस नए भवन का उद्घाटन किया गया, जिसमें आईजी जबलपुर जोन प्रमोद वर्मा भी विशेष रूप से सम्मिलित हुए। पुलिस अधिकारियों ने जानकारी दी कि यह भवन मात्र छह महीने के रिकॉर्ड समय में बनकर तैयार हुआ है और यहां अब पुलिस टीम ने विधिवत रूप से कार्य करना भी शुरू कर दिया है। इस उद्घाटन समारोह के दौरान विभाग के कई अन्य वरिष्ठ अधिकारी और पुलिसकर्मी भी उपस्थित रहे, जो इस नए बुनियादी ढांचे के मिलने से काफी उत्साहित नजर आए।

*नशीली ब्राउन शुगर, चरस, अफीम, गांजा कीमती 08 लाख 43 हजार 914 रूपये का किया गया नष्टीकरण*

0

*नशीली ब्राउन शुगर, चरस, अफीम, गांजा कीमती 08 लाख 43 हजार 914 रूपये का किया गया नष्टीकरण*

➡️ *मुुंगेली पुलिस द्वारा नशे के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही करते हुये 12 प्रकरण मे जप्ती 71.541 किलोग्राम सुखा गांजा, ब्राउन शुगर 55.87 ग्राम व अफीम 26.42 ग्राम, चरस 20.18 ग्राम को प्लांट भठ्ठी आग से जलाकर किया गया नष्ट*

 मुकेश साहू ब्यूरो मुंगेली:-* शासन स्तर पर जारी दिशा निर्देशन के परिपालन मे जिला मुंगेली के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री भोजराम पटेल (भा.पु.से.) की अध्यक्षता मे जिला स्तर पर चरस, ब्राउन शुगर, अफीम, गांजा की नष्टीकरण करने हेतू टीम गठित किया गया। मुुंगेली पुलिस द्वारा *‘‘ऑपरेशन बाज’’* अभियान चलाकर लगातार जिले मे नशे के विरूद्ध कार्यवाही की गई है।

जिले के समस्त थाना/चौकियो के द्वारा नशे के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही करते हुये गांजा, ब्राउन शुगर, अफीम, चरस की 12 प्रकरण एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्यवाही की गई, जिसमे नष्टीकरण करने हेतु माननीय न्यायालय से अनुमति प्राप्त कर पर्यावरण को दृष्टिगत रखते हूये मुंगेली शहर से दूर दीपक इंडस्ट्रीज प्लांट को चिन्हाकित किया गया।

दिनांक 15.07.2026 को मुंगेली वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री भोजराम पटेल की उपस्थिति मे 12 प्रकरण मे सुखा गांजा वजन 71.541 किलोग्राम कीमती 6 लाख 91 हजार 689 रूपये, ब्राउन शुगर 55.87 ग्राम कीमती 85 हजार 805 रूपये, अफीम 26.42 ग्राम कीमती 26 हजार 420 हजार रूपये, चरस 20.18 ग्राम कीमती 40 हजार कुल कीमती 8 लाख 43 हजार 914 रूपये को दीपक इंडस्ट्रीज नवागढ़ रोड बामपारा प्लांट भठ्ठी मे जलाकर नष्ट किया गया।

ब्राउन शुगर, चरस, अफीम, गांजा की नष्टीकरण मे अति.पुलिस अधीक्षक नवनीत कौर छाबड़ा, जिला आबकारी अधिकारी रविशंकर साय, पर्यावरण विभाग अधिकारी राजाराम वैष्णव, निरीक्षक कार्तिकेश्वर जांगड़े, प्र.आर.पवन अनंत, आर. विरेन्द्र राजपुत, आकाश जायसवाल उपस्थित रहे।

*रतनपुर की जलधरोहर को नई संजीवनी: श्री तोखन साहू के प्रयासों से प्राचीन तालाबों के संरक्षण हेतु ₹25.90 करोड़ स्वीकृत*

0

*रतनपुर की जलधरोहर को नई संजीवनी: श्री तोखन साहू के प्रयासों से प्राचीन तालाबों के संरक्षण हेतु ₹25.90 करोड़ स्वीकृत*

मुकेश साहू ब्यूरो बिलासपुर।

रतनपुर को तालाबों की नगरी कहा जाता है। ऐतिहासिक, धार्मिक और सांस्कृतिक दृष्टि से समृद्ध रतनपुर की पहचान उसके प्राचीन तालाबों और जलस्रोतों से भी जुड़ी रही है। इन्हीं तालाबों के संरक्षण, पुनर्जीवन और सौंदर्यीकरण की दिशा में केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य राज्य मंत्री तथा बिलासपुर लोकसभा सांसद श्री तोखन साहू के सतत एवं भागीरथी प्रयासों से मिशन अमृत 2.0 के अंतर्गत बिलासपुर लोकसभा क्षेत्र के रतनपुर और तखतपुर को कुल ₹2,589.69 लाख (₹25.90 करोड़) की प्रशासकीय स्वीकृति प्राप्त हुई है। यह राशि चार प्रमुख तालाबों के विकास कार्यों के लिए स्वीकृत की गई है, जिसमें प्रत्येक परियोजना के साथ 05 वर्षों के संचालन एवं संधारण का भी प्रावधान शामिल है।

रतनपुर जैसे ऐतिहासिक नगर में तालाब केवल जलस्रोत नहीं, बल्कि जनजीवन, आस्था, पर्यावरण और पर्यटन के संवाहक भी हैं। इन तालाबों के संरक्षण से न केवल जल उपलब्धता और भूजल स्तर में सुधार होगा, बल्कि नगर की सांस्कृतिक गरिमा और धार्मिक महत्व को भी नई ऊर्जा मिलेगी।

स्वीकृत परियोजनाओं का विवरण इस प्रकार है—

– रत्नेश्वर तालाब, रतनपुर – ₹949.99 लाख (लगभग ₹9.50 करोड़)

– कृष्णार्जुनी तालाब, रतनपुर – ₹749.95 लाख (लगभग ₹7.50 करोड़)

– दनिहा तालाब, रतनपुर – ₹449.85 लाख (लगभग ₹4.50 करोड़)

– टोनही तालाब, तखतपुर – ₹439.90 लाख (लगभग ₹4.40 करोड़)

कुल स्वीकृत राशि : ₹2,589.69 लाख (लगभग ₹25.90 करोड़)।

श्री तोखन साहू ने कहा कि रतनपुर की पहचान उसके प्राचीन तालाबों, मंदिरों और समृद्ध विरासत से है। ऐसे में इन जलस्रोतों का संरक्षण केवल विकास कार्य नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए धरोहर को सुरक्षित रखने का संकल्प है। मिशन अमृत 2.0 के अंतर्गत इन परियोजनाओं से जल संरक्षण को बढ़ावा मिलेगा, तालाबों का संरक्षण एवं सौंदर्यीकरण होगा, पर्यावरण संतुलन मजबूत होगा तथा रतनपुर और तखतपुर में धार्मिक एवं पर्यटन गतिविधियों को नई गति मिलेगी। साथ ही स्थानीय नागरिकों को बेहतर सार्वजनिक सुविधाएं भी उपलब्ध होंगी।

उन्होंने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व तथा आवासन एवं विष्णुदेव साय को सहयोग के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि बिलासपुर लोकसभा क्षेत्र के सर्वांगीण विकास, जल संरक्षण और आधुनिक शहरी सुविधाओं के विस्तार के लिए उनके प्रयास निरंतर जारी रहेंगे।

*ढाबा संचालक पर पेट्रोल छिडकर हत्या का प्रयास करने वाले आरोपियो को सकरी पुलिस ने किया गिरफतार*

0

*ढाबा संचालक पर पेट्रोल छिडकर हत्या का प्रयास करने वाले आरोपियो को सकरी पुलिस ने किया गिरफतार*

 आरोपियो के कब्जे से बटनदार चाकू एवं अन्य वस्तुओ को किया गया जप्त

 आरोपी को गिरफतार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया 

नाम आरोपीगण – 01-संकेत कुमार जायसवाल उर्फ छोटू पिता सुरेश जायसवाल उम्र 19 वर्ष निवासी गोविंदपुर थाना चंदौरा जिला सूरजपूर, हामु मंगला चौक के पास बिलासपुर थाना सिविल लाईन जिला बिलासपुर 

02-राजवीर बाबरा पिता प्रिंस बाबरा उम्र 20 वर्ष निवासी देवनंदन नगर थाना सरकण्डा जिला बिलासपुर

03-लारेन फांसिस पिता क्रिस्टोफर फ्रांसिस उम्र 18 वर्ष साकिन शांति नगर मंगला थाना सिविल लाईन बिलासपुर

04-राहूल गहरवरिया पिता मोहरलाल उम्र 23 वर्ष परसडीहा थाना बसंतपुर जिला बलरामपुर, हामु शुभम विहार सी/01 थाना सिविल लाईन बिलासपुर

05-आर्यन दुबे उर्फ तुषार पिता अभय कुमार दुबे उम्र 26 वर्ष निवासी सांई मंदिर के पास 27 खोली थाना सिविल लाईन बिलासपुर

06-राहूल श्रीवास्तव पिता स्व सुनील श्रीवास्तव उम्र 24 वर्ष निवासी समृद्धि इनक्लेव कालोनी अमेरी थाना सकरी जिला बिलासपुर

 मुकेश साहू ब्यूरो बिलासपुर– दिनांक 15/07/2026 को प्रार्थी इस्माइल खान उर्फ सोनू पिता अख्तर खान उम्र 31 वर्ष निवासी भूण्डा थाना कोटा जिला बिलासपुर थाना थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 13.07.2026 को रात में प्रार्थी के ढाबा में संकेत कुमार जायसवाल अपने दो दोस्तों के साथ आये थे खाना खाकर चले गये थे दिनांक 14.07.2026 को संकेत कुमार जायसवाल अपने दोस्त आर्यन दुबे और संदीप यादव के साथ 12.00 से 01.00 बजे आये हमारा मोबाईल ढाबा में भुल गये है कहकर सीसीटीव्ही केमरा दिखाने बोले तो प्रार्थी फुटैज देखने के लिये अपना मोबाईल को दिया था लगभग 45 मिनट तक सीसीटीव्ही रिर्काडिंग देखे और देखकर आर्यन दुबे बोला की मेरा मोबाईल फुटेज में नही दिख रहा है कहकर ढाबा के मिस्त्री बिनोद कुमार टोण्डे को मारपीट करने लगे किये जिसे देखकर ढाबा कर्मचारी समीर साहू बीच बचाव किया गया तथा दोनो के बीच लडाई झगडा विवाद हुये थे आज दिनांक 15.07.2026 के 10.20 बजे प्रार्थी ढाबा में आर्यन दुबे और संकेत कुमार जायसवाल अपने चार अन्य साथियो के साथ आए और एक राय होकर मोबाईल् फुटेज दिखाने के नाम पर पूर्व में हुए विवाद एवं रंजीशवश एक राय होकर प्रार्थी एवं उसके कर्मचारियो के साथ अश्लील गाली गलौच कर मारपीट किए जान से मारने की धमकी देते हुए प्रार्थी एवं उसके ढाबा में पेट्रोल छिडकर लाईटर से जलाने का प्रयास किए साथ ही बटनदार चाकू एवं अन्य घातक हथियार दिखाकर डराधमका रहे थे। रिपोर्ट पर उक्त अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया, वरिष्ठ अधिकारियो के मार्ग दर्शन में त्वरित कार्यवाही करते हुए सभी आरोपियो को हिरासत में लेकर पूछातछ करने पर जुर्म स्वीकार किए, घटना में प्रयुक्त बटन दार चाकू सहित अन्य वस्तुएं और सीसीटीव्ही फुटेज जप्त किया गया है आरोपियो को गिरफतार कर माननीय न्यायालय पेश किया गया है। उक्त कार्यवाही में थाना सकरी स्टाफ का सराहनी योगदान रहा /

*कलेक्टर ने राजस्व न्यायालयों में प्रकरणों के त्वरित एवं पारदर्शी निराकरण के दिए निर्देश*

0

*कलेक्टर ने राजस्व न्यायालयों में प्रकरणों के त्वरित एवं पारदर्शी निराकरण के दिए निर्देश*

*समयबद्ध सुनवाई, अतिक्रमण मामलों में विधिसम्मत कार्रवाई सुनिश्चित करने किया निर्देशित*

 मुकेश साहू ब्यूरो  मुंगेली,// छत्तीसगढ़ भू-राजस्व संहिता में संशोधन के उपरांत राजस्व न्यायालयों की कार्यप्रणाली को अधिक पारदर्शी, प्रभावी एवं समयबद्ध बनाने के उद्देश्य से कलेक्टर श्री कुन्दन कुमार ने जिले के समस्त राजस्व न्यायालयों तथा प्रथम अपीलीय न्यायालय के लिए विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किए हैं। इन निर्देशों का उद्देश्य राजस्व प्रकरणों का गुणवत्तापूर्ण, निष्पक्ष एवं विधिसम्मत निराकरण सुनिश्चित करना है। कलेक्टर ने निर्देशित किया है कि सभी राजस्व प्रकरणों में तथ्यों एवं साक्ष्यों के समुचित परीक्षण के बाद स्पष्ट एवं कारणयुक्त आदेश पारित किए जाएं। सभी पक्षकारों को सुनवाई का पूरा अवसर दिया जाए तथा प्रस्तुत आपत्तियों एवं आवेदनों का नियमानुसार निराकरण करने के बाद ही अंतिम आदेश जारी किए जाएं।

जारी निर्देशों के अनुसार गैर-भरणीय (नॉन-मेंटेनेबल) प्रकरणों को प्रथम सुनवाई में ही निरस्त किया जाए, लंबित मामलों की नियमित सुनवाई कर शीघ्र निराकरण सुनिश्चित किया जाए तथा वरिष्ठ न्यायालयों द्वारा मांगे गए प्रतिवेदन एवं अभिलेख निर्धारित समय-सीमा में उपलब्ध कराए जाएं। कलेक्टर ने सीमांकन, फौती, बंटवारा, अतिक्रमण एवं नक्शा सुधार जैसे मामलों में विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं। सीमांकन प्रकरणों में विधिवत आदेश पारित कर राजस्व निरीक्षक एवं पटवारी के माध्यम से क्षेत्र-पत्रिका और नक्शा तैयार कराया जाए। बंटवारा प्रकरणों में सभी पक्षकारों की सुनवाई, चिन्हांकित एवं विभाजित नक्शा तैयार कर अभिलेखों में संलग्न करना अनिवार्य किया गया है। अतिक्रमण प्रकरणों में पटवारी से आवश्यक प्रतिवेदन प्राप्त कर भू-राजस्व संहिता के प्रावधानों के अनुसार बेदखली की कार्यवाही सुनिश्चित करने तथा नक्शा सुधार के मामलों में वर्तमान एवं प्रस्तावित नक्शे ट्रेसिंग क्लॉथ पर तैयार कर प्रभावित पक्षों को सुनवाई का अवसर देने के निर्देश दिए गए हैं।

*महतारी वंदन योजना बनी आत्मनिर्भरता की नई पहचान*

0

*महतारी वंदन योजना बनी आत्मनिर्भरता की नई पहचान*

*योजना की राशि से पुष्पा साहू ने सिलाई व्यवसाय को दी नई ऊँचाई*

 मुकेश साहू ब्यूरो मुंगेली, // मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण के उद्देश्य से संचालित महतारी वंदन योजना जिले की महिलाओं के जीवन में सकारात्मक बदलाव ला रही है। नियमित आर्थिक सहायता महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने की दिशा में नई ऊर्जा प्रदान कर रही है। जिले की अनेक महिलाएं इस राशि का उपयोग स्वरोजगार एवं परिवार की आवश्यकताओं को पूरा करने में कर रही हैं। इसी कड़ी में ग्राम सारधा की श्रीमती पुष्पा साहू महतारी वंदन योजना से प्रतिमाह प्राप्त होने वाली एक हजार रुपये की राशि का उपयोग अपने सिलाई कार्य में कर रही हैं। योजना से मिलने वाली नियमित सहायता से उन्होंने सिलाई के लिए आवश्यक सामग्री एवं अन्य जरूरतों की पूर्ति कर अपने कार्य को आगे बढ़ाया है। इससे उनकी आय में वृद्धि हो रही है।

पुष्पा साहू ने बताया कि पहले सीमित संसाधनों के कारण सिलाई कार्य को नियमित रूप से आगे बढ़ाना कठिन था, लेकिन अब योजना से मिलने वाली राशि उनके लिए बड़ा सहारा बन गई है। इससे वे अपने हुनर का बेहतर उपयोग कर रही हैं और घर बैठे रोजगार प्राप्त कर आत्मनिर्भर बनने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं। उन्होंने कहा कि महतारी वंदन योजना केवल आर्थिक सहायता नहीं, बल्कि महिलाओं के आत्मविश्वास और सम्मान को बढ़ाने वाली योजना है। इससे महिलाओं को अपनी क्षमता के अनुसार स्वरोजगार अपनाने और परिवार की आर्थिक जिम्मेदारियों में भागीदारी निभाने का अवसर मिल रहा है। श्रीमती पुष्पा साहू ने इस जनकल्याणकारी योजना के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह योजना महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने और उनके जीवन स्तर में सुधार लाने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।

*जनदर्शन में आवेदन पर हुआ दिव्यांग कुणाल का आधार बायोमेट्रिक अपडेट*

0

*जनदर्शन में आवेदन पर हुआ दिव्यांग कुणाल का आधार बायोमेट्रिक अपडेट*

*कलेक्टर के निर्देश पर की गई त्वरित कार्यवाही*

 मुकेश साहू ब्यूरो मुंगेली,// जिला कलेक्टोरेट में प्रत्येक मंगलवार को आयोजित होने वाला कलेक्टर जनदर्शन आम नागरिकों की समस्याओं के त्वरित समाधान का प्रभावी माध्यम बनता जा रहा है। इस दौरान कलेक्टर आम नागरिकों से रूबरू होकर उनकी समस्याएं सुनते हैं और नियमानुसार निराकरण के लिए अधिकारियों को निर्देश देते हैं। इसी कड़ी में जिले के ग्राम मानपुर निवासी दिव्यांग हितग्राही श्री कुणाल महिलांग के परिजन ने कलेक्टर को आवेदन सौंपते हुए बताया कि आधार सेवा केंद्रों के कई बार चक्कर लगाने के बाद भी तकनीकी कारणों से बायोमेट्रिक अपडेट नहीं हो सका।

कलेक्टर ने मामले को प्राथमिकता से लेते हुए दिव्यांग कुणाल की समस्या का समाधान करने अधिकारियों को निर्देश दिए। जिला प्रशासन द्वारा संवेदनशीलता और तत्परता के साथ वर्षों से लंबित आधार बायोमेट्रिक अपडेट की समस्या का समाधान कर कुणाल महिलांग का आधार बायोमेट्रिक सफलतापूर्वक अपडेट कराया गया। आधार अपडेट होने के बाद अब उन्हें शासकीय योजनाओं का लाभ आसानी से मिल सकेगा। कुणाल के परिजनों ने जिला प्रशासन की त्वरित, संवेदनशील एवं जनहितैषी कार्यप्रणाली की सराहना करते हुए कलेक्टर एवं प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया।