Home Blog Page 88

*धर्म नगरी अकलतरा में मंगल चातुर्मास 2026 का भव्य शुभारंभ*

0

*धर्म नगरी अकलतरा में मंगल चातुर्मास 2026 का भव्य शुभारंभ*

 मनोज साहू ब्यूरो जांजगीर चांपा :-छत्तीसगढ़ की धर्म नगरी अकलतरा में वर्ष 2026 के मंगल चातुर्मास का शुभारंभ 19 जुलाई, रविवार को सायं 5:00 बजे होगा। इस पावन अवसर पर आचार्य भगवन विद्यासागर जी महाराज एवं आचार्य समय सागर महाराज के आज्ञानुवर्ती निर्यापक मुनिश्री 108 प्रसाद सागर महाराज तथा मुनिश्री 108 शीतल सागर महाराज का नगर में मंगल प्रवेश होगा।

मुनिश्री के आगमन को लेकर संपूर्ण अकलतरा भक्तिमय वातावरण में रंग चुका है। श्रद्धालुओं में अपार उत्साह है और नगर भव्य स्वागत की तैयारियों में जुटा हुआ है। धर्म नगरी अकलतरा अपने पूज्य गुरुओं के मंगल आशीर्वाद प्राप्त करने तथा वर्ष 2026 के ऐतिहासिक चातुर्मास के गौरवपूर्ण क्षणों का साक्षी बनने के लिए पूर्ण रूप से तैयार है।

यह पावन अवसर श्रद्धा, भक्ति, साधना और आध्यात्मिक जागरण का संदेश लेकर आएगा तथा समस्त श्रद्धालुओं के लिए पुण्य अर्जित करने का एक दुर्लभ अवसर बनेगा।

*कर्रा नाला जलाशय की मरम्मत मिशन मोड पर जारी, कलेक्टर-एसपी ने किया निरीक्षण*

0

*कर्रा नाला जलाशय की मरम्मत मिशन मोड पर जारी, कलेक्टर-एसपी ने किया निरीक्षण*

*राहत एवं बचाव कार्यों की लगातार मॉनिटरिंग, प्रभावितों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश*

  मनोज साहू ब्यूरो जांजगीर-चांपा,:- 18 जुलाई 2026। अकलतरा विकासखंड के ग्राम कोटमीसोनार स्थित कर्रा नाला जलाशय में चल रहे मरम्मत एवं राहत कार्यों का कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे एवं पुलिस अधीक्षक श्री विजय कुमार पांडेय ने आज पुनः मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया। अधिकारियों ने जलाशय की स्थिति का जायजा लेते हुए संबंधित विभागों को समन्वय के साथ युद्धस्तर पर कार्य जारी रखने के निर्देश दिए। इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष इंजी. सत्यलता आनंद मिरी, एसडीएम अकलतरा श्री सुमित बघेल, अधीक्षण अभियंता, कार्यपालन अभियंता जल संसाधन विभाग सहित सभी संबंधित अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे ।

कलेक्टर ने जल संसाधन विभाग की तकनीकी टीमों को जलाशय के क्षतिग्रस्त हिस्से की मरम्मत कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मरम्मत कार्य लगातार जारी रखा जाए। विभाग की तकनीकी टीमें स्थल पर लगातार मौजूद रहकर आवश्यक कार्य कर रही हैं। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने विद्युत विभाग के अधिकारियों को मरम्मत कार्य में किसी प्रकार की बाधा न आए, इसके लिए आवश्यक स्थानों पर जनरेटर की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही स्वास्थ्य विभाग को राहत शिविरों सहित प्रभावित क्षेत्रों में नियमित स्वास्थ्य परीक्षण, आवश्यक दवाइयों की उपलब्धता तथा मेडिकल टीमों की सतत तैनाती बनाए रखने के निर्देश दिए।

कलेक्टर-पुलिस अधीक्षक ने कोटमीसोनार राहत शिविर का भी निरीक्षण कर वहां ठहरे लोगों से चर्चा की और भोजन, पेयजल, स्वास्थ्य सेवाओं सहित सभी आवश्यक सुविधाएं सुचारु रूप से उपलब्ध कराने के निर्देश अधिकारियों को दिए। प्रशासन द्वारा राहत एवं बचाव कार्यों की लगातार निगरानी की जा रही है तथा सभी संबंधित विभाग समन्वय के साथ राहत एवं सुरक्षा व्यवस्था में जुटे हुए हैं।

*नवपदस्थ एसपी श्री त्रिलोक बंसल (IPS) से विभिन्न संगठनों ने की सौजन्य भेंट, पुष्पगुच्छ भेंटकर दी शुभकामनाएं*

0

*नवपदस्थ एसपी श्री त्रिलोक बंसल (IPS) से विभिन्न संगठनों ने की सौजन्य भेंट, पुष्पगुच्छ भेंटकर दी शुभकामनाएं*

   *बेमेतरा

.जिले के नवपदस्थ पुलिस अधीक्षक श्री त्रिलोक बंसल (IPS) से बुधवार को पुलिस कार्यालय बेमेतरा में जेल अधीक्षक, छत्तीसगढ़ कर्मचारी/अधिकारी फेडरेशन बेमेतरा, छत्तीसगढ़ ड्राइवर यूनियन संघ बेमेतरा एवं यादव ठेठवार समाज युवा प्रकोष्ठ, जिला – बेमेतरा सहित विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने सौजन्य भेंट की।

*महाराणा प्रताप चौक स्थित जय मां दुर्गा लॉज में समर्थकों ने उमाकांत सिंह का जन्मदिवस उत्साहपूर्वक मनाया*

0

*महाराणा प्रताप चौक स्थित जय मां दुर्गा लॉज में समर्थकों ने उमाकांत सिंह का जन्मदिवस उत्साहपूर्वक मनाया*

 मुकेश साहू ब्यूरो मुंगेली, [दिनांक]: महाराणा प्रताप चौक, मुंगेली स्थित जय मां दुर्गा लॉज में उमाकांत सिंह का जन्मदिवस समर्थकों एवं शुभचिंतकों की उपस्थिति में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में समर्थक पहुंचे, केक काटकर जन्मदिवस की शुभकामनाएं दीं तथा उनके स्वस्थ, सुखद एवं दीर्घायु जीवन की कामना की।

कार्यक्रम के दौरान कई समर्थकों ने यह भी कहा कि वे उमाकांत सिंह के लंबे समय से किए जा रहे सामाजिक एवं जनहित कार्यों को देखते हुए उन्हें संगठन और जनप्रतिनिधित्व में अधिक अवसर दिए जाने की अपेक्षा रखते हैं। समर्थकों ने अपनी भावनाएं व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें एल्डरमैन के रूप में अवसर न मिलने से वे निराश हैं और आशा करते हैं कि भविष्य में पार्टी उनके योगदान का उचित सम्मान करेगी।

इस अवसर पर उमाकांत सिंह ने सभी समर्थकों और शुभचिंतकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके लिए पद से अधिक महत्वपूर्ण जनता का विश्वास और सेवा है। उन्होंने कहा कि वे आगे भी पूरी निष्ठा के साथ समाज एवं क्षेत्र के विकास के लिए कार्य करते रहेंगे।

कार्यक्रम का समापन सभी उपस्थितजनों के प्रति धन्यवाद ज्ञापन एवं मिठाई वितरण के साथ हुआ।

*पिता को डण्डे से मारकर हत्या करने वाले आरोपी पुत्र को रतनपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार*

0

🔹 *पिता को डण्डे से मारकर हत्या करने वाले आरोपी पुत्र को रतनपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार*

🔹 त्वरित कार्यवाही करते हुये आरोपी को घटना के कुछ क्षण में ही पकड़ने में मिली सफलता।। 

🔹 आरोपी द्वारा शराब के नशे में होने पर पिता के डाटने पर दिया घटना को अंजाम।

गिरफ्तार आरोपी :-

1. शिवचरण सूर्यवंशी ऊर्फ पिन्टू पिता रिखीराम सूर्यवंशी उम्र 38 वर्ष निवासी नवागाँव (गिरजाबंद) थाना रतनपुर जिला बिलासपुर छ.ग.।

 

 मुकेश साहू ब्यूरो बिलासपुर– दिनाँक 17/07/2026 को प्रार्थी विमल सूर्यवंशी निवासी नवागाँव (गिरजाबंद) थाना रतनपुर का रिपोर्ट दर्ज कराया कि इसके मामा शिवचरण सूर्यवंशी प्रार्थी के घर आकर बताया कि उसने अपने पिता रिखीराम सूर्यवंशी का सिर में डण्डा मारकर हत्या कर दिया है, प्रार्थी के द्वारा मारने का कारण पुछने पर, शिवचरण सूर्यवंशी बाहर से शराब पीकर, घुमकर आने पर अपने पिता रिखीराम के द्वारा खाट में सोये-सोये डाटने के कारण गुस्से में पास में पड़े लकड़ी के डण्डे से सिर पर मारकर हत्या करना बताया, कि प्रार्थी के रिपोर्ट पर थाना रतनपुर में हत्या का अपराध पंजीबद्ध कर थाना प्रभारी महोदय द्वारा उक्त घटना के संबंध में उच्च अधिकारियों को अवगत कराकर, उच्च अधिकारियों से प्राप्त दिशा निर्देश पर मामला गंभीर प्रकृति का होने से त्वरित कार्यवाही करते हुये आरोपी शिवचरण सूर्यवंशी ऊर्फ पिन्टु को उसके घर में घेराबंदी कर, गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।

उक्त कार्यवाही में थाना निरीक्षक निलेश पाण्डेय, उनि विष्णु यादव, सउनि नीलाकर सेठ, आर. धीरज कश्यप का विशेष योगदान रहा।

*मुंगेली पंडरिया मार्ग बना अवैध प्लाटिंग का गढ़ एक जमीन पर कई बार जारी किया गया नोटिस बार बार नोटिस देना और कार्यवाही नहीं करना बड़ा सवाल*

0

*मुंगेली पंडरिया मार्ग बना अवैध प्लाटिंग का गढ़ एक जमीन पर कई बार जारी किया गया नोटिस बार बार नोटिस देना और कार्यवाही नहीं करना बड़ा सवाल*

मुकेश साहू ब्यूरो मुंगेली = अवैध प्लाटिंग का गढ़ बना मुंगेली जिला मुंगेली पंडरिया मार्ग में स्थित कालोनी में दिनांक 15,2,2024 को नोटिस जारी किया गया था जिसमें वार्ड नंबर 13 अबेडकर वार्ड पंडरिया रोड पेट्रोल टंकी के पीछे बिना अनुमति अवैध प्लाटिंग का कार्य किया जा रहा है इस संबंध में नोटिस जारी किया गया था, जिसमें पुनः 5,1,2026 को भी नोटिश जारी किया गया था, लगातार नोटिस जारी कर अतिक्रमण हटाने पर बल प्रदान करने के लिए थाना प्रभारी सिटी कोतवाली को पत्र जारी किया गया था, जिसमें आज दिनांक तक कार्रवाई नहीं हुई है जिसपर सवाल खड़ा हो रहा है कि थाना प्रभारी को सूचित करने के बाद भी अब तक इस मामले में कार्यवाही क्यों नहीं हो पाई है, बार बार नोटिस जारी कर अंत में कार्यवाही क्यों रोकी जा रही है, क्या नगर निगम यह चाहता है कि जमीनें बिकती रहे, आखिर कार्यवाही क्यों नहीं हो रही है, नोटिस जारी करना फिर कार्यवाही नहीं करना नगर निगम की कार्यप्रणाली पर सवालिया निशान खड़ा करता है।

*छत्तीसगढ़ में सुशासन, विकास और विश्वास की नई इबारत लिख रही है सरकार : मुख्यमंत्री श्री साय*

0

*छत्तीसगढ़ में सुशासन, विकास और विश्वास की नई इबारत लिख रही है सरकार : मुख्यमंत्री श्री साय*

आशीष कश्यप प्रधान संपादक रायपुर / मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने छत्तीसगढ़ विधानसभा में विपक्ष द्वारा लाए गए अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा का जवाब देते हुए कहा कि यह प्रस्ताव सरकार के विरुद्ध नहीं, बल्कि प्रदेश की तीन करोड़ जनता के विश्वास और जनादेश के विरुद्ध है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2023 के विधानसभा चुनाव, लोकसभा चुनाव तथा नगरीय निकाय चुनावों में जनता ने विकास, सुशासन और प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की गारंटी पर अपना अटूट विश्वास व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले ढाई वर्षों में राज्य सरकार ने जनता से किए गए अधिकांश वादों और मोदी की गारंटी को धरातल पर उतारने का कार्य किया है। उन्होंने कहा कि सरकार की उपलब्धियां स्वयं उसकी कार्यशैली और जनविश्वास का प्रमाण हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि किसानों, महिलाओं, गरीबों, युवाओं, आदिवासियों तथा समाज के प्रत्येक वर्ग के कल्याण को सरकार ने सर्वोच्च प्राथमिकता दी है। किसानों को 3100 रुपये प्रति क्विंटल की दर से धान खरीदी, दो वर्षों के बकाया बोनस का भुगतान, महतारी वंदन योजना के माध्यम से लगभग 70 लाख महिलाओं को 18,800 करोड़ रुपये से अधिक की सम्मान राशि तथा गरीब परिवारों के लिए प्रधानमंत्री आवास योजना का प्रभावी क्रियान्वयन सरकार की प्रतिबद्धता का प्रमाण है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने महिलाओं के आर्थिक और सामाजिक सशक्तिकरण को नई दिशा दी है। महतारी वंदन योजना के साथ-साथ 10 लाख 40 हजार से अधिक महिलाओं को ‘लखपति दीदी’ बनाया गया है। महिलाओं के संपत्ति अधिकारों को मजबूत करने के लिए रजिस्ट्री शुल्क में 50 प्रतिशत तथा स्टांप शुल्क में एक प्रतिशत की छूट दी गई है। उन्होंने कहा कि स्व-सहायता समूहों को पुनः रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए गए हैं और महिलाओं का आशीर्वाद ही सरकार की सबसे बड़ी शक्ति है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि किसानों की समृद्धि के लिए रिकॉर्ड धान खरीदी, कृषक उन्नति योजना, शून्य प्रतिशत ब्याज पर कृषि ऋण, फसल विविधीकरण, उर्वरकों की पर्याप्त उपलब्धता तथा सिंचाई क्षमता के विस्तार जैसे अनेक निर्णय लिए गए हैं। उन्होंने बताया कि जल संसाधन परियोजनाओं के लिए रिकॉर्ड प्रशासनिक स्वीकृतियां दी गई हैं तथा सिंचाई क्षमता में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है।

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि आदिवासी समाज के विकास के लिए सरकार ने अनेक ऐतिहासिक निर्णय लिए हैं। तेंदूपत्ता संग्राहकों का पारिश्रमिक बढ़ाया गया, चरणपादुका योजना पुनः प्रारंभ की गई तथा वनाधिकार पत्रधारकों को राहत देने वाले निर्णय लिए गए। धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान तथा प्रधानमंत्री जनमन योजना के माध्यम से हजारों जनजातीय गांवों और विशेष रूप से कमजोर जनजातीय परिवारों तक सड़क, बिजली, पेयजल, आवास और स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाई जा रही हैं। जनजातीय युवाओं के लिए दिल्ली स्थित ट्राइबल यूथ हॉस्टल का विस्तार, खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स की मेजबानी तथा जनजातीय संग्रहालय और शहीद वीर नारायण सिंह स्मारक जैसी पहलें भी सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने कानून व्यवस्था को मजबूत करने और नक्सलवाद के उन्मूलन की दिशा में ऐतिहासिक सफलता प्राप्त की है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह के मार्गदर्शन में सुरक्षा, विकास और जनविश्वास की रणनीति के माध्यम से प्रदेश में शांति का नया वातावरण बना है। रायपुर में पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली लागू की गई है तथा साइबर अपराधों की रोकथाम के लिए नए साइबर थानों की स्थापना की जा रही है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि युवाओं को रोजगार, शिक्षा और कौशल विकास के अधिक अवसर उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता है।

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि नई औद्योगिक नीति के कारण राज्य में निवेश का वातावरण मजबूत हुआ है। देश और विदेश में आयोजित निवेश सम्मेलनों के माध्यम से 8 लाख 23 हजार करोड़ रुपये से अधिक के निवेश प्रस्ताव प्राप्त हुए हैं, जिनसे लाखों रोजगार सृजित होंगे। वस्त्र उद्योग, सेमीकंडक्टर, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, एआई-सेज, डेटा सेंटर पार्क तथा इलेक्ट्रॉनिक्स विनिर्माण के क्षेत्र में राज्य तेजी से आगे बढ़ रहा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि ऊर्जा क्षेत्र में सरकार ने उत्पादन, पारेषण, वितरण और नवीकरणीय ऊर्जा के विस्तार पर विशेष ध्यान दिया है। प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत 76 हजार से अधिक घरों में सौर संयंत्र स्थापित किए जा चुके हैं तथा मुख्यमंत्री बिजली बिल समाधान योजना के माध्यम से 12 लाख से अधिक उपभोक्ताओं को राहत दी गई है। किसानों के सिंचाई पंपों का बड़े पैमाने पर ऊर्जीकरण किया गया है तथा राज्य ने प्लांट लोड फैक्टर के मामले में देश में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। नई ताप विद्युत परियोजनाओं, पम्प स्टोरेज तथा सौर ऊर्जा परियोजनाओं पर भी तेजी से कार्य किया जा रहा है।

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि खनिज संसाधनों के पारदर्शी उपयोग और जिला खनिज संस्थान निधि के प्रभावी संचालन से प्रदेश के विकास को नई गति मिली है। रिकॉर्ड खनिज राजस्व अर्जित करने के साथ खनिज ऑनलाइन 2.0 और डीएमएफ पोर्टल 2.0 लागू किए गए हैं। 82 हजार से अधिक विकास कार्य पूरे किए जा चुके हैं तथा खनिज ब्लॉकों की नीलामी, लीथियम जैसे रणनीतिक खनिजों के विकास और नई रेत नीति के माध्यम से पारदर्शी एवं जवाबदेह व्यवस्था स्थापित की गई है। अवैध खनन पर सख्त कार्रवाई और पर्यावरण संरक्षण के लिए बड़े पैमाने पर वृक्षारोपण भी किया जा रहा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि डिजिटल अधोसंरचना, शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में भी उल्लेखनीय प्रगति हुई है। दूरस्थ क्षेत्रों में 829 मोबाइल टावर स्थापित किए गए हैं तथा भारतनेट फेज-3.0 के माध्यम से हजारों ग्राम पंचायतों को हाई-स्पीड इंटरनेट से जोड़ा जा रहा है। शिक्षा में युक्तियुक्तकरण के माध्यम से शिक्षकविहीन विद्यालयों की समस्या समाप्त की गई है, जबकि आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत राज्य के अधिकांश परिवारों को स्वास्थ्य सुरक्षा उपलब्ध कराई गई है।

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि प्रशासनिक सुधार और ई-गवर्नेंस के क्षेत्र में राज्य ने उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं। सेवा सेतु के माध्यम से 36 विभागों की 528 सेवाएं ऑनलाइन उपलब्ध कराई गई हैं। ई-डिस्ट्रिक्ट, ऑटो म्यूटेशन, मॉडल स्मार्ट रजिस्ट्री कार्यालय, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076′ के माध्यम से आम नागरिकों तक शासकीय सेवाओं की समयबद्ध और पारदर्शी पहुंच सुनिश्चित की जा रही है। उन्होंने कहा कि 435 प्रशासनिक सुधार लागू कर छत्तीसगढ़ को सुशासन का मॉडल बनाया जा रहा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार पर्यावरण संरक्षण, इको-टूरिज्म, वन संवर्धन और सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण को समान महत्व दे रही है। ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के अंतर्गत सात करोड़ से अधिक पौधे लगाए जा चुके हैं। उन्होंने कहा कि श्री रामलला दर्शन योजना के माध्यम से हजारों श्रद्धालु अयोध्या धाम की यात्रा कर चुके हैं तथा राज्य की सांस्कृतिक और आध्यात्मिक विरासत को नई पहचान मिल रही है।

अपने संबोधन के समापन में मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने विश्वास व्यक्त किया कि जनता का अटूट विश्वास सरकार के साथ है और विकसित छत्तीसगढ़ के संकल्प को पूरा करने के लिए सरकार पूरी निष्ठा और प्रतिबद्धता के साथ कार्य करती रहेगी।

*मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने अतिवृष्टि प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश*

0

*मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने अतिवृष्टि प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश :

प्रभावित परिवारों तक बिना विलंब राहत सामग्री एवं आवश्यक सहायता पहुँचाने के निर्देश*

आशीष कश्यप प्रधान संपादक रायपुर/ मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने बिलासपुर एवं जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा है कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि राज्य सरकार स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है और प्रभावित क्षेत्रों की निरंतर मॉनिटरिंग की जा रही है। आवश्यकता के अनुरूप अतिरिक्त संसाधन एवं सहायता भी तत्काल उपलब्ध कराई जाएगी, ताकि राहत कार्यों में किसी प्रकार की बाधा न आए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेशवासियों की सुरक्षा तथा प्रत्येक प्रभावित परिवार तक समय पर राहत पहुँचाना राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। राज्य सरकार पूरी संवेदनशीलता, तत्परता और प्रतिबद्धता के साथ प्रभावित नागरिकों के साथ खड़ी है तथा जनजीवन को शीघ्र सामान्य बनाने के लिए हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं।

*उपचार के बहाने मानसिक रूप से अस्वस्थ युवती से दुष्कर्म करने वाला आयुर्वेदिक चिकित्सक गिरफ्तार, लोहारा पुलिस की त्वरित कार्रवाई।* 

0

*उपचार के बहाने मानसिक रूप से अस्वस्थ युवती से दुष्कर्म करने वाला आयुर्वेदिक चिकित्सक गिरफ्तार, लोहारा पुलिस की त्वरित कार्रवाई।* 

*महिला संबंधी अपराधों पर कबीरधाम पुलिस की सख्त कार्रवाई, 24 घंटे के भीतर आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।*

कबीरधाम – महिलाओं एवं कमजोर वर्गों के विरुद्ध होने वाले अपराधों पर त्वरित एवं कठोर कार्रवाई के लिए प्रतिबद्ध कबीरधाम पुलिस द्वारा थाना लोहारा क्षेत्र में एक गंभीर प्रकरण का शीघ्र खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया है।

पुलिस अधीक्षक कबीरधाम श्री धर्मेंद्र सिंह (भा.पु.से.) के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री पुष्पेंद्र बघेल व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अमित पटेल के मार्गदर्शन तथा पुलिस अनुविभागीय अधिकारी श्री संजय ध्रुव के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी लोहारा निरीक्षक श्री मनीष मिश्रा के नेतृत्व में जिले में अपराधियों एवं अवैध गतिविधियों के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है।

इसी क्रम में दिनांक 14 जुलाई 2026 को प्रार्थी द्वारा थाना लोहारा में लिखित आवेदन प्रस्तुत कर रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि बिडोरा स्थित आयुर्वेदिक चिकित्सक बालक दास चंदेल ने उपचार करने के बहाने उसकी मानसिक रूप से अस्वस्थ पुत्री के साथ जबरन दुष्कर्म किया। शिकायत प्राप्त होते ही पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल अपराध क्रमांक 97/2026, धारा 64(1) भारतीय न्याय संहिता (BNS) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की।

विवेचना के दौरान साक्ष्यों का त्वरित संकलन एवं आवश्यक वैधानिक कार्रवाई करते हुए आरोपी बालक दास चंदेल, पिता भगवानी चंदेल, उम्र 35 वर्ष, निवासी ढोढमानवापारा को दिनांक 15 जुलाई 2026 को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी उपरांत आरोपी को माननीय न्यायालय कवर्धा के समक्ष प्रस्तुत कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक श्री मनीष मिश्रा, महिला थाना प्रभारी श्रीमती शालिनी वर्मा एवं उनकी टीम, उप निरीक्षक श्री राजेश्वर सिंह ठाकुर, सहायक उप निरीक्षक श्री संदीप चौबे, प्रधान आरक्षक बलदाऊ भट्ट तथा आरक्षक रवि जायसवाल, तुषांत साहू एवं बिसेन छेदावी का विशेष योगदान रहा।

कबीरधाम पुलिस महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा के प्रति पूर्णतः प्रतिबद्ध है तथा ऐसे जघन्य अपराधों में शामिल आरोपियों के विरुद्ध विधि सम्मत कठोर एवं त्वरित कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी।

*युवा भाजपा नेता रवि साहू को मिली नई जिम्मेदारी, संगठन में सक्रियता का मिला सम्मान*

0

*युवा भाजपा नेता रवि साहू को मिली नई जिम्मेदारी, संगठन में सक्रियता का मिला सम्मान*

*रवि साहू बनाए गए सांसद प्रतिनिधि*

मुकेश साहू ब्यूरो मुंगेली:– केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य राज्य मंत्री तथा बिलासपुर लोकसभा क्षेत्र के सांसद तोखन साहू जी ने एस.एन.जी. महाविद्यालय, मुंगेली की जन भागीदारी समिति के लिए युवा भाजपा नेता एवं सामाजिक कार्यकर्ता रवि साहू को सांसद प्रतिनिधि के रूप में मनोनीत किया है। इस संबंध में केंद्रीय राज्य मंत्री कार्यालय से आधिकारिक पत्र जारी किया गया है।

जारी आदेश के अनुसार, बशीर खान वार्ड क्रमांक 15, मुंगेली निवासी रवि साहू को महाविद्यालय की जन भागीदारी समिति में सांसद प्रतिनिधि का दायित्व सौंपा गया है। यह नियुक्ति केंद्रीय राज्य मंत्री एवं सांसद तोखन साहू जी के निर्देश पर की गई है।

रवि साहू वर्तमान में तहसील साहू संघ युवा प्रकोष्ठ मुंगेली के अध्यक्ष तथा भारतीय जनता युवा मोर्चा, मुंगेली शहर के महामंत्री के रूप में अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन कर रहे हैं। वे लंबे समय से भारतीय जनता पार्टी के सक्रिय कार्यकर्ता हैं और विभिन्न सामाजिक, शैक्षणिक एवं जनहित के कार्यक्रमों में निरंतर सहभागिता निभाते रहे हैं।

रवि साहू के मनोनयन पर भाजपा कार्यकर्ताओं, सामाजिक संगठनों, शुभचिंतकों एवं क्षेत्रवासियों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए केंद्रीय राज्य मंत्री एवं सांसद तोखन साहू जी के प्रति आभार जताया तथा रवि साहू को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएँ दीं।