More

    *लार्डगंज थाने के नए भवन का हुआ उद्घाटन, एडीजी जोन और आईजी जबलपुर जॉन प्रमोद वर्मा रहे उपस्थित*

    *लार्डगंज थाने के नए भवन का हुआ उद्घाटन, एडीजी जोन और आईजी जबलपुर जॉन प्रमोद वर्मा रहे उपस्थित*

    ​अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस हुआ पुलिस अधीक्षक कार्यालय, छह महीने में बनकर तैयार हुई नई बिल्डिंग

     जबलपुर से पंकज मोनू जैन की रिपोर्ट :- लार्डगंज थाने की एक महत्वपूर्ण इकाई, जो पुलिस अधीक्षक कार्यालय का एक अहम हिस्सा है, के नए भवन का औपचारिक शुभारंभ किया गया। एडीजी जोन द्वारा इस नए भवन का उद्घाटन किया गया, जिसमें आईजी जबलपुर जोन प्रमोद वर्मा भी विशेष रूप से सम्मिलित हुए। पुलिस अधिकारियों ने जानकारी दी कि यह भवन मात्र छह महीने के रिकॉर्ड समय में बनकर तैयार हुआ है और यहां अब पुलिस टीम ने विधिवत रूप से कार्य करना भी शुरू कर दिया है। इस उद्घाटन समारोह के दौरान विभाग के कई अन्य वरिष्ठ अधिकारी और पुलिसकर्मी भी उपस्थित रहे, जो इस नए बुनियादी ढांचे के मिलने से काफी उत्साहित नजर आए।

    Trending News

    Technology