Home Blog Page 90

*फरार वारंटियों पर सिटी कोतवाली पुलिस का प्रहार*

0

*फरार वारंटियों पर सिटी कोतवाली पुलिस का प्रहार*

विशेष अभियान के तहत 02 स्थायी वारंट एवं 08 गिरफ्तारी वारंट तामील

लंबे समय से फरार आरोपियों की गिरफ्तारी कर न्यायालय में किया गया प्रस्तुत

तामील किए गए स्थायी वारंट

1. राजा यादव

    पिता – मयाराम यादव

    उम्र – 28 वर्ष

    निवासी – करबला रोड, थाना सिटी कोतवाली, बिलासपुर

2. छाया बाई समुद्रे

    पति – राजेंद्र समुद्रे

    उम्र – 50 वर्ष

    निवासी – करबला, थाना सिटी कोतवाली, बिलासपुर

तामील किए गए गिरफ्तारी वारंट

1. विक्की उर्फ विवेक सारथी

    पिता – सुजीत सारथी

    उम्र – 22 वर्ष

    निवासी – कुम्हारपारा, करबला चौक, थाना सिटी कोतवाली, बिलासपुर

2. लक्की यादव

    पिता – रामायण यादव

    उम्र – 23 वर्ष

    निवासी – करबला चौक, थाना सिटी कोतवाली, बिलासपुर

3. जितेन्द्र उर्फ जीतू अहिरवार

    पिता – कन्हैया अहिरवार

    उम्र – 25 वर्ष

    निवासी – करबला, थाना सिटी कोतवाली, बिलासपुर

4. रिंकु ठाकुर

    पिता – राम कुमार ठाकुर

    उम्र – 19 वर्ष

    निवासी – नारियल काठी, अटल आवास, थाना सिटी कोतवाली, बिलासपुर

5. सेफूल हक उर्फ सैफ खान

    पिता – फजलूल हक

    उम्र – 26 वर्ष

    निवासी – श्रीराम ज्वेलर्स के ऊपर, सदर बाजार, थाना सिटी कोतवाली, बिलासपुर

6. अमन यादव

    पिता – सुरेश यादव

    उम्र – 23 वर्ष

    निवासी – यादव मोहल्ला, टिकरापारा, थाना सिटी कोतवाली, बिलासपुर

7. ज्वाला वस्त्रकार

    पिता – स्व. सुखदेव वस्त्रकार

    उम्र – 23 वर्ष

    निवासी – यादव मोहल्ला, टिकरापारा, थाना सिटी कोतवाली, बिलासपुर

8. लक्की उर्फ लेकेश्वर यादव

    पिता – सुरेश यादव

    उम्र – 21 वर्ष

    निवासी – पुराना हाईकोर्ट रोड, थाना सिटी कोतवाली, बिलासपुर

 मुकेश साहू ब्यूरो बिलासपुर– क्षेत्र में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने तथा लंबे समय से फरार चल रहे वारंटियों की गिरफ्तारी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से थाना सिटी कोतवाली पुलिस द्वारा विशेष अभियान चलाकर प्रभावी कार्रवाई की गई।

पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर श्री रजनेश सिंह (भा.पु.से.) के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) श्री पंकज कुमार पटेल तथा नगर पुलिस अधीक्षक श्री गगन कुमार (भा.पु.से.) के मार्गदर्शन में थाना सिटी कोतवाली पुलिस द्वारा लंबे समय से फरार स्थायी एवं गिरफ्तारी वारंटियों को चिन्हित कर उनकी गिरफ्तारी हेतु विशेष अभियान संचालित किया गया।

अभियान के दौरान दिनांक 16.07.2026 को लगातार प्रयास करते हुए पुलिस टीम ने 02 स्थायी वारंट एवं 08 गिरफ्तारी वारंट सफलतापूर्वक तामील किए। गिरफ्तार वारंटियों को विधिवत माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।

इसके अतिरिक्त, 06 अन्य गिरफ्तारी वारंटियों का भी पता-तलाश किया गया, जो वर्तमान में विभिन्न जेलों में निरुद्ध पाए गए। उनके संबंध में गिरफ्तारी वारंट अदम तामील किए गए।

थाना सिटी कोतवाली पुलिस द्वारा फरार आरोपियों एवं वारंटियों की गिरफ्तारी हेतु यह विशेष अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा, ताकि न्यायालय से जारी वारंटों का समयबद्ध तामील सुनिश्चित करते हुए कानून व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाया जा सके।

*बिलासपुर पुलिस का प्रहार – 49 नग Nitrazepam Tablets के साथ नशे का कारोबारी गिरफ्तार*

0

*बिलासपुर पुलिस का प्रहार – 49 नग Nitrazepam Tablets के साथ नशे का कारोबारी गिरफ्तार*

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री रजनेश सिंह (भा.पु.से.) के नेतृत्व में नशे के अवैध कारोबारियों के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्रवाई जारी

गिरफ्तार आरोपी

लक्की उर्फ लकेश्वर यादव

पिता – सुरेश यादव

उम्र – 20 वर्ष

निवासी – पुराना हाईकोर्ट के पीछे, थाना सिटी कोतवाली, जिला बिलासपुर (छ.ग.)

जप्त मशरूका

* 49 नग Nitrazepam Tablets (नशीली दवाई)

* बिक्री रकम – 760

 मुकेश साहू ब्यूरो बिलासपुर – पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर श्री रजनेश सिंह (भा.पु.से.) द्वारा जिले में नशे के अवैध कारोबारियों के विरुद्ध प्रभावी एवं सतत कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) श्री पंकज कुमार पटेल एवं नगर पुलिस अधीक्षक श्री गगन कुमार (भा.पु.से.) के मार्गदर्शन में थाना सिटी कोतवाली पुलिस द्वारा कार्रवाई की गई।

थाना सिटी कोतवाली पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति अरपा नदी किनारे पचरी घाट में अवैध रूप से Nitrazepam Tablets की बिक्री कर रहा है। सूचना पर तत्काल पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी कर आरोपी को मौके से पकड़ा गया।

तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से 49 नग Nitrazepam Tablets एवं बिक्री से प्राप्त ₹760/- नगद बरामद कर विधिवत जप्त किया गया।

आरोपी के विरुद्ध थाना सिटी कोतवाली में अपराध क्रमांक 433/2026 के तहत धारा 21(B), 22(B) एवं 29 एनडीपीएस अधिनियम के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध कर उसे विधिवत गिरफ्तार किया गया।

*ड्यूटी छोड़ सोशल मीडिया पर ‘रिल’ बनाने में व्यस्त बिजली कर्मचारी! ग्रामीणों का फूटा गुस्सा: कार्रवाई की मांग तेज* 

0

*ड्यूटी छोड़ सोशल मीडिया पर ‘रिल’ बनाने में व्यस्त बिजली कर्मचारी! ग्रामीणों का फूटा गुस्सा: कार्रवाई की मांग तेज* 

 *तरौद फीडर क्षेत्र में बिजली संकट से परेशान ग्रामीणों ने खोला मोर्चा* 

 *एई को ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई की करेंगे मांग* 

 मनोज साहू ब्यूरो जांजगीर-चांपा/अकलतरा। जांजगीर-चांपा जिले के अकलतरा क्षेत्र अंतर्गत तरौद फीडर से जुड़े अमोरा सहित आसपास के गांवों में लगातार बनी बिजली समस्याओं को लेकर ग्रामीणों का आक्रोश अब खुलकर सामने आने लगा है। ग्रामीणों ने बिजली विभाग के कर्मचारी कुलदीप दास मानिकपुरी पर ड्यूटी के दौरान अपने दायित्वों की अनदेखी करने तथा सोशल मीडिया पर फेसबुक और इंस्टाग्राम के लिए रिल (Reels) बनाने में समय बिताने का गंभीर आरोप लगाया है।

ग्रामीणों का कहना है कि जब भी क्षेत्र में बिजली आपूर्ति बाधित होती है और उपभोक्ता समस्या के समाधान के लिए संबंधित कर्मचारी को फोन लगाते हैं, तब उन्हें फोन नहीं उठाने या बार-बार फोन नहीं लगाने की बात कहकर टाल दिया जाता है। आरोप है कि जिस समय कर्मचारी को फॉल्ट सुधार, विद्युत आपूर्ति बहाल करने और उपभोक्ताओं की शिकायतों का निराकरण करना चाहिए, उस समय वह सोशल मीडिया पर सक्रिय रहकर रिल बनाने में व्यस्त दिखाई देता है।

ग्रामीणों का कहना है कि बिजली जैसी अत्यावश्यक सेवा में कार्यरत कर्मचारी से जिम्मेदार व्यवहार की अपेक्षा की जाती है, लेकिन यदि वही कर्मचारी अपनी प्राथमिक जिम्मेदारियों को छोड़कर सोशल मीडिया गतिविधियों में अधिक रुचि ले, तो इसका सीधा असर आम उपभोक्ताओं पर पड़ता है।

बार-बार की बिजली समस्या से बढ़ी परेशानी

अमोरा एवं तरौद फीडर क्षेत्र के कई गांवों में आए दिन बिजली गुल होने, लो-वोल्टेज, फॉल्ट और लंबे समय तक आपूर्ति बाधित रहने की शिकायतें सामने आती रही हैं। किसानों, विद्यार्थियों, छोटे व्यापारियों तथा घरेलू उपभोक्ताओं को लगातार परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि शिकायत दर्ज कराने के बावजूद समय पर समाधान नहीं मिलने से लोगों का विभाग पर भरोसा कमजोर हो रहा है।

एई को सौंपेंगे ज्ञापन, निष्पक्ष जांच की मांग

ग्रामीणों ने निर्णय लिया है कि वे बिजली विभाग के सहायक अभियंता (AE) को सामूहिक ज्ञापन सौंपकर पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने तथा संबंधित कर्मचारी के कार्य व्यवहार और लापरवाही की जांच कर आवश्यक विभागीय कार्रवाई की मांग करेंगे। ग्रामीणों का कहना है कि यदि समय रहते उचित कार्रवाई नहीं हुई तो वे बड़े स्तर पर जनआंदोलन करने के लिए भी बाध्य होंगे।

जनसेवा से जुड़ी जिम्मेदारी निभाने की मांग

ग्रामीणों ने कहा कि बिजली विभाग की सेवाएं सीधे जनता के दैनिक जीवन से जुड़ी हैं। ऐसे में विभागीय कर्मचारियों का दायित्व है कि वे उपभोक्ताओं की समस्याओं का त्वरित समाधान करें। सोशल मीडिया का उपयोग व्यक्तिगत विषय हो सकता है, लेकिन सरकारी ड्यूटी के दौरान प्राथमिकता जनता की सेवा और विभागीय जिम्मेदारियों को दी जानी चाहिए।

अब क्षेत्रवासियों की निगाहें बिजली विभाग के अधिकारियों पर टिकी हैं कि वे ग्रामीणों की शिकायतों को कितनी गंभीरता से लेते हैं और मामले में क्या कार्रवाई करते हैं।

*बारिश के बाद नलों से आ रहा गंदा और बदबूदार पानी, लोगों में आक्रोश*

0

*बारिश के बाद नलों से आ रहा गंदा और बदबूदार पानी, लोगों में आक्रोश*

मनोज साहू ब्यूरो जांजगीर चांपा :-भीषण गर्मी के दौरान जलसंकट से जूझ रहे अकलतरा नगर के लोगों को मानसून से राहत की उम्मीद थी। लोगों का मानना था कि बारिश के बाद पेयजल आपूर्ति सुचारू होगी और पानी की समस्या से निजात मिलेगी। लेकिन बारिश के साथ ही एक नई परेशानी सामने आ गई है।

नगर के कई वार्डों में नलों से गंदा, मटमैला और बदबूदार पानी आने की शिकायतें मिल रही हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि यह पानी पीने योग्य नहीं है। ऐसे में लोगों को या तो बासी पानी का उपयोग करना पड़ रहा है या फिर गंदे पानी को उबालकर पीने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है।

स्थानीय नागरिकों के अनुसार, गर्मी के दौरान जल आपूर्ति बेहतर करने के उद्देश्य से नगर पालिका द्वारा वाल्व के पास गड्ढे खोदे गए थे। अब बारिश का पानी इन गड्ढों में भर गया है और आशंका जताई जा रही है कि यही दूषित पानी जलापूर्ति लाइन में मिलकर घरों तक पहुंच रहा है। इसके अलावा कई स्थानों पर पेयजल पाइपलाइन नालियों के बीच या उनके संपर्क में होने के कारण नाली का गंदा पानी भी पाइपलाइन में प्रवेश कर रहा है।

लोगों ने नगर पालिका प्रशासन से पेयजल की गुणवत्ता की तत्काल जांच कराने, दूषित जलापूर्ति बंद करने तथा पाइपलाइन और वाल्वों की मरम्मत कर स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने की मांग की है। नागरिकों का कहना है कि यदि जल्द समाधान नहीं किया गया तो जलजनित बीमारियों का खतरा बढ़ सकता

*पंडरिया विधायक भावना बोहरा की ‘साइंस पाठशाला’ का मुख्यमंत्री विष्णु देव साय एवं विधानसभा अध्यक्ष मान. डॉ.रमन सिंह ने किया शुभारंभ सरकारी स्कूलों के बच्चे सीखेंगे AI ड्रोन और रोबोटिक्स*

0

*पंडरिया विधायक भावना बोहरा की ‘साइंस पाठशाला’ का मुख्यमंत्री विष्णु देव साय एवं विधानसभा अध्यक्ष मान. डॉ.रमन सिंह ने किया शुभारंभ सरकारी स्कूलों के बच्चे सीखेंगे AI ड्रोन और रोबोटिक्स*

हिमांशु सिंह ठाकुर:- ब्यूरो रिपोर्ट छत्तीसगढ़।

ब्यूरो रायपुर/कवर्धा:- पंडरिया विधानसभा के ग्रामीण विद्यार्थियों को भविष्य की तकनीकों से जोड़ने तथा शासकीय विद्यालयों में गुणवत्तापूर्ण एवं आधुनिक तकनीकी शिक्षा उपलब्ध कराने की दिशा में पंडरिया विधायक भावना बोहरा की महत्वाकांक्षी पहल “भावना दीदी की साइंस पाठशाला” मोबाइल इमर्जिंग टेक्नोलॉजी लैब का शुभारंभ आज छत्तीसगढ़ विधानसभा परिसर में प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय एवं विधानसभा अध्यक्ष डॉ.रमन सिंह के करकमलों से सम्पन्न हुआ इस दौरान उन्होंने बस में निर्मित हाईटेक मोबाइल इमर्जिंग टेक्नोलॉजी लैब को हरी झंडी दिखाकर “भावना दीदी की साइंस पाठशाला” को रवाना किया जो पंडरिया विधानसभा के ग्रामीण व वनांचल एवं प्रत्येक शासकीय व शिशु मंदिर विद्यालयों में पहुंचेगी भावना बोहरा के इस प्रयास के लिए मुख्यमंत्री एवं विधानसभा अध्यक्ष ने सराहना करते हुए बधाई और अपनी शुभकामनाएं दी बस में संचालित इस मोबाइल इमर्जिंग टेक्नोलॉजी लैब द्वारा पंडरिया विधानसभा क्षेत्र के विद्यार्थियों को 5 अनुभवी प्रशिक्षकों द्वारा विद्यालय परिसर में चरणबद्ध तरीके से 3 से 5 दिनों की कार्यशाला का आयोजन किया जाएगा जिसके तहत प्रथम चरण में कक्षा 10वीं, 11वीं एवं 12वीं के छात्र-छात्राओं को बेसिक से लेकर एडवांस टेक्नोलॉजी का प्रशिक्षण दिया जाएगा साथ ही प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को प्रमाण-पत्र भी दिया जाएगा भावना दीदी की साइंस पाठशाला के माध्यम से एक वर्ष में 5000 से अधिक सरकारी व सरस्वती शिशु मंदिर के छात्र-छात्राओं को आधुनिक तकनीकी शिक्षा से जोड़ना विज्ञान एवं नवाचार के प्रति विद्यार्थियों में रुचि विकसित करना विद्यार्थियों में रचनात्मक सोच समस्या समाधान, क्षमता एवं वैज्ञानिक दृष्टिकोण का विकास करना, भविष्य की तकनीकों पर आधारित रोजगार एवं करियर के लिए विद्यार्थियों को तैयार करना तथा ग्रामीण प्रतिभाओं को अपने उज्ज्वल भविष्य के लिए नए अवसर उपलब्ध कराना है।

*वनांचल और ग्रामीण परिवेश के विद्यार्थियों के आधुनिक शिक्षा पर रहेगा फोकस*

पंडरिया विधानसभा का अधिकांश क्षेत्र आदिवासी व वनांचल एवं ग्रामीण क्षेत्र है ऐसे में इस पहल से वहां के विद्यार्थियों को भविष्य की तकनीकों को करीब से जानने व सिखने का एक नया अनुभव और भविष्य के लिए मजबूत आधार मिलेगा विधायक भावना बोहरा की यह अभिनव पहल ग्रामीण अंचलों के सरकारी विद्यालयों तक अत्याधुनिक मोबाइल इमर्जिंग टेक्नोलॉजी लैब के माध्यम से आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), रोबोटिक्स, ड्रोन और एयरोमॉडलिंग, 3D प्रिंटिंग, कोडिंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), ऑगमेंटेड एवं वर्चुअल रियलिटी (AR/VR) जैसी आधुनिक तकनीकों का व्यावहारिक प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा इसका उद्देश्य ग्रामीण एवं शहरी शिक्षा के बीच तकनीकी अंतर को समाप्त करना तथा सरकारी विद्यालयों के विद्यार्थियों को भविष्य की प्रतिस्पर्धा के लिए सक्षम बनाना है।

*शिक्षा में नवाचार, डिजिटल लर्निंग और तकनीकी कौशल को बढ़ावा देने सराहनीय प्रयास : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय*

इस अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने विधायक भावना बोहरा की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि नई शिक्षा व्यवस्था का लक्ष्य केवल पुस्तकीय ज्ञान देना नहीं बल्कि विद्यार्थियों को भविष्य की तकनीकों के अनुरूप तैयार करना है ‘भावना दीदी की साइंस पाठशाला’ जैसी पहलें इस सोच को धरातल पर साकार करती हैं इससे ग्रामीण क्षेत्रों के बच्चों को भी नए अवसर मिलेंगे यह पहल पंडरिया विधानसभा के विद्यार्थियों को तकनिकी व आधुनिक शिक्षा से जोड़ने के साथ ही उनके कौशल व मानसिक विकास एवं विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार शिक्षा में नवाचार, डिजिटल लर्निंग और तकनीकी कौशल को बढ़ावा देने के लिए लगातार कार्य कर रही है तथा जनप्रतिनिधियों द्वारा समाजहित में किए जा रहे ऐसे प्रयास प्रेरणादायक हैं।

*विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य के लिए अनुकरणीय पहल :- डॉ.रमन सिंह*

इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ.रमन सिंह ने कहा कि भावना दीदी की साइंस पाठशाला केवल एक मोबाइल इमर्जिंग टेक्नोलॉजी लैब नहीं बल्कि ग्रामीण प्रतिभाओं के सपनों को नई उड़ान देने वाला अभियान है जब सरकारी विद्यालयों के विद्यार्थी स्वयं ड्रोन उड़ाएंगे रोबोट संचालित करेंगे और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसी आधुनिक तकनीकों को व्यवहारिक रूप से सीखेंगे तो उनका कौशल विकास होगा साथ ही उन्हें आने वाले समय के साथ कदम से कदम मिलाकर चलने व आधुनिक तकनीकों के बारे में जानकारी भी बढ़ेगी जो उनके उज्ज्वल और सुरक्षित भविष्य की दिशा में महत्वपूर्ण सिद्ध होगा विधायक भावना बोहरा ने शिक्षा के क्षेत्र में एक अनुकरणीय पहल की है जो निश्चित रूप से पूरे प्रदेश के लिए प्रेरणा बनेगी भावना दीदी की साइंस पाठशाला के बारे में जानकारी देते हुए विधायक भावना बोहरा ने कहा कि मेरा हमेशा से यह विश्वास रहा है कि किसी भी समाज, प्रदेश या राष्ट्र की वास्तविक प्रगति उसकी शिक्षा की गुणवत्ता से तय होती है यदि हम अपने बच्चों को बेहतर शिक्षा, आधुनिक ज्ञान और नई तकनीकों से जोड़ते हैं तो हम केवल उनका भविष्य नहीं बल्कि पूरे समाज,प्रदेश व राष्ट्र का भविष्य सशक्त बनाते हैं आज दुनिया तेजी से बदल रही है आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, रोबोटिक्स, ड्रोन, डिजिटल टेक्नोलॉजी और नवाचार आने वाले समय की पहचान बनने जा रहे हैं ऐसे में यह आवश्यक है कि हमारे ग्रामीण अंचलों के बच्चे भी इन अवसरों से वंचित न रहें हमारे गाँवों के बच्चों में भी असीम क्षमता है आवश्यकता केवल उन्हें सही अवसर उचित मार्गदर्शन और आधुनिक संसाधन उपलब्ध कराने की है उन्होंने कहा कि हमारा प्रयास है कि इस मोबाइल इमर्जिंग टेक्नोलॉजी लैब के माध्यम से पंडरिया विधानसभा का प्रत्येक विद्यार्थी चाहे वह किसी भी शासकीय विद्यालय या दूरस्थ गाँव में पढ़ता हो उसे भी गुणवत्तापूर्ण और आधुनिक शिक्षा प्राप्त हो शिक्षा ऐसी हो जो केवल परीक्षा तक सीमित न रहे, बल्कि विद्यार्थियों में जिज्ञासा, वैज्ञानिक सोच, रचनात्मकता, आत्मविश्वास और नवाचार की भावना विकसित करे भावना दीदी की साइंस पाठशाला इसी सोच का परिणाम है इसका उद्देश्य केवल नई तकनीक सिखाना नहीं बल्कि बच्चों के भीतर बड़े सपने देखने का साहस जगाना और उन्हें यह विश्वास दिलाना है कि वे भी भविष्य के वैज्ञानिक, इंजीनियर, शोधकर्ता और नेतृत्वकर्ता बन सकते हैं।

*एक वर्ष में 5000 विद्यार्थियों तक लाभ पहुँचाने का लक्ष्य*

भावना बोहरा ने बताया कि इस पहल के अंतर्गत आगामी एक वर्ष में पंडरिया विधानसभा के लगभग 5000 छात्र-छात्राओं को प्रशिक्षण प्रदान करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है प्रत्येक विद्यालय में 5 अनुभवी शिक्षकों द्वारा 3 से 5 दिन का प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन होगा जिसमें विद्यार्थियों को आधुनिक तकनीकों का व्यवहारिक अनुभव मिलेगा भावना दीदी की साइंस पाठशाला केवल एक शैक्षणिक कार्यक्रम नहीं बल्कि ग्रामीण शिक्षा को नई दिशा देने का एक दूरदर्शी अभियान है हमें विश्वास है कि यह पहल सरकारी विद्यालयों के विद्यार्थियों को भविष्य की तकनीकों से जोड़ते हुए उन्हें आत्मविश्वासी, नवाचारी और तकनीकी रूप से सक्षम नागरिक बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम सिद्ध होगी।शासकीय स्कूल के शिक्षकों के लिए भी जल्द ही एक कार्यशाला का आयोजन किया जाएगा जिसमें उन्हें इन अत्याधुनिक तकनीकों के संचालन संबंधी प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा जिसके बाद मोबाइल इमर्जिंग टेक्नोलॉजी लैब को विधानसभा क्षेत्र के शासकीय व शिशु मंदिर विद्यालयों में इसका संचालन शुरू किया जाएगा।

*निःशुल्क बस सेवा से 1500 से अधिक बेटियों को मिली उच्च शिक्षा*

पंडरिया विधानसभा अंतर्गत दूरस्थ और वनांचल क्षेत्रों निवासरत बेटियां आवागमन के आभाव में अपनी उच्च शिक्षा से वंचित रह जाती थीं ऐसे में उन बेटियों को उच्च शिक्षा मिल सके और वह बिना किसी संकोच के अपने सपनों को पूरा कर सके इसके लिए विधायक भावना बोहरा द्वारा पंडरिया विधानसभा में पढ़ने वाली छात्राओं के लिए 10 निःशुल्क बस सेवा का संचालन कर रही हैं इस सेवा के माध्यम से क्षेत्र की 1500 से अधिक बेटियों को लाभ मिला है यह बीएस सेवा उन छात्राओं के गाँव और घरों तक पहुँचती है और उन्हें महाविद्यालय से घर आने-जाने के लिए सुरक्षित और सुगम यातायात सुविधा उपलब्ध करा रहीं हैं जिससे वे अपनी आगे की पढ़ाई जारी रख पा रहीं है तथा उनके परिजनों को भी अपनी बेटियों को पढ़ाने के लिए प्रोत्साहित कर रही है।

*युवाओं के लिए प्रतियोगी परीक्षाओं की निःशुल्क कोचिंग*

पंडरिया विधानसभा के युवाओं के लिए शिक्षा के क्षेत्र में अपने प्रयासों की जानकारी देते हुए भावना बोहरा ने बताया कि हमारे लिए शिक्षा सबसे बड़ा सामाजिक निवेश है आज यदि हम अपने बच्चों के ज्ञान, कौशल और व्यक्तित्व के विकास में निवेश करेंगे, तो आने वाला कल निश्चित रूप से समृद्ध, आत्मनिर्भर और विकसित भारत का होगा। हमारा संकल्प है कि पंडरिया का कोई भी बच्चा अवसरों के अभाव में पीछे न रह जाए और हर विद्यार्थी अपने सपनों को साकार करने के लिए समान अवसर प्राप्त करे। इसी सोच के साथ ही जो बच्चें आर्थिक कारणों व संसाधनों की कमी के चलते प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने में सक्षम नहीं थे उनके लिए हमने लक्ष्य निःशुल्क कोचिंग की शुरुआत की जहाँ आज लगभग 250 से अधिक बच्चों को IIT-JEE, NEET और CGPSC की निःशुल्क कोचिंग दी जा रही है ताकि वे अपने सपनों को पूरा कर सकें इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री अरुण साव ,विजय शर्मा , प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय, कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब , विधायक सुशांत शुक्ला ,योगेश्वर राजू सिन्हा सहित पंडरिया विधानसभा के भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

*पंडरिया शक्कर कारखाने में रिकॉर्ड समय में हुआ गन्ने की एफ.आर.पी का भुगतान, विधायक भावना बोहरा ने कहा “हमारी नीति स्पष्ट, हमारी नीयत साफ”*

0

*पंडरिया शक्कर कारखाने में रिकॉर्ड समय में हुआ गन्ने की एफ.आर.पी का भुगतान, विधायक भावना बोहरा ने कहा “हमारी नीति स्पष्ट, हमारी नीयत साफ”*

0.पेराई सत्र 2025-26 की एफ.आर.पी. राशि का बकाया 18.97 करोड़ रु. का भुगतान पूर्ण।

0.पिछले 5 वर्षों में सबसे तेज भुगतान

हिमांशु सिंह ठाकुर:- ब्यूरो रिपोर्ट छत्तीसगढ़।

ब्यूरो रायपुर/कवर्धा:- पंडरिया विधानसभा क्षेत्र के हजारों गन्ना उत्पादक किसानों के लिए बड़ी राहत और खुशी की खबर है क्षेत्रीय विधायक भावना बोहरा के निरंतर प्रयासों और किसानों के हितों के प्रति उनकी संवेदनशील प्रतिबद्धता के परिणामस्वरूप लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल सहकारी शक्कर कारखाना मर्यादित पंडरिया द्वारा आज 18.97 करोड़ रुपये की शेष एफ.आर.पी. राशि का भुगतान जारी कर दिया गया इसके साथ ही पेराई सत्र 2025-26 में किसानों से खरीदे गए गन्ने की एफ.आर.पी. राशि का शत-प्रतिशत भुगतान पूर्ण हो गया है राज्य सरकार की स्पष्ट निति और विधायक भावना बोहरा के प्रयासों तथा किसानों से किये अपने वादे को पूरा करते हुए रिकॉर्ड समय में पंडरिया शक्कर कारखाना के किसानों को उनके खतों में एफ.आर.पी. के पूर्ण भुगतान की राशि हस्तांतरित होने से पंडरिया विधानसभा के गन्ना विक्रेता किसानों में उत्साह और हर्ष स्पष्ट रूप से दिखाई दिया और उन्होंने इस सौगात के लिए विधायक भावना बोहरा एवं प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के प्रति आभार एवं धन्यवाद ज्ञापित किया कारखाना के प्रबंध संचालक यू.के. कौशिक ने बताया कि पेराई सत्र 2025-26 में केन्द्र सरकार द्वारा निर्धारित 329.05 रुपये प्रति क्विंटल की दर से गन्ना खरीदी की गई थी जिसके एवज में किसानों को कुल 40.05 करोड़ रुपये का भुगतान किया जाना था इसमें से 21.07 करोड़ रुपये का भुगतान पूर्व में किया जा चुका था जबकि शेष 18.97 करोड़ रुपये का भुगतान आज 4,961 गन्ना विक्रेता किसानों के खातों में जारी कर दिया गया यह भुगतान 21 दिसंबर 2025 से 7 फरवरी 2026 तक गन्ना आपूर्ति करने वाले किसानों को जारी किया गया है कारखाना प्रबंधन ने यह भी जानकारी दी कि सत्र की शेष रिकवरी राशि का भुगतान भी शीघ्र किया जाएगा।

*पिछले 5 वर्षों में सबसे तेज एफ.आर.पी. भुगतान*

लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल सहकारी शक्कर कारखाना मर्यादित पंडरिया में इस वर्ष किसानों को एफ.आर.पी. राशि का पूर्ण भुगतान 15 जुलाई तक कर दिया गया जो पिछले 5 वर्षों में सबसे तेज भुगतान है इससे पहले सत्र 2021-22 में 12 सितंबर 2022, सत्र 2022-23 में 14 अगस्त 2023, सत्र 2023-24 में 19 सितंबर 2024, सत्र 2024-25 में 18 अक्टूबर 2025 को किया गया था और पांचवें वर्ष में सत्र 2025-26 में 15 जुलाई 2026 को किसानों को रिकॉर्ड समय में पूर्ण भुगतान किया गया यह उपलब्धि किसानों के हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता देने वाली पंडरिया विधायक भावना बोहरा की सक्रिय पहल और निरंतर प्रयासों से हुआ है इस अवसर पर विधायक भावना बोहरा ने समस्त गन्ना किसानों को बधाई देते हुए कहा कि किसानों का हित हमारी प्राथमिकता है और उनके अधिकारों के लिए हमारी निति स्पष्ट और नियत साफ़ है क्योंकि हमारे किसान भाई-बहन पंडरिया विधानसभा की अर्थव्यवस्था और समृद्धि की सबसे मजबूत नींव हैं उन्हें उनकी फसल का पूर्ण भुगतान जल्द से जल्द सुनिश्चित करने के इस विषय को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए कारखाना प्रबंधन और शासन स्तर पर हमने लगातार संवाद किया और आज पंडरिया विधानसभा के गन्ना किसानों को रिकॉर्ड समय में एफ.आर.पी. का पूर्ण भुगतान उनके खतों में हस्तांतरित कर दी गई है हमारा हमेशा से प्रयास रहा है कि हमारे किसानों को उनके परिश्रम का पूरा सम्मान मिले इसी भावना के साथ लगातार प्रयास किए गए जिसका परिणाम है कि इस वर्ष पहली बार पिछले 5 वर्षों की तुलना में सबसे कम समय में एफ.आर.पी. का शत-प्रतिशत भुगतान संभव हो सका भावना बोहरा ने कहा कि किसान आर्थिक रूप से मजबूत होगा तभी गांव मजबूत होंगे और गांव मजबूत होंगे तो प्रदेश भी समृद्ध बनेगा मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ की भाजपा सरकार किसानों की आय बढ़ाने कृषि को लाभकारी बनाने और किसानों को उनका पारिश्रमिक अधिकारी देने के संकल्प के साथ निरंतर कार्य कर रही है उन्होंने विश्वास दिलाया कि किसानों के हितों से जुड़े प्रत्येक विषय को शासन एवं प्रशासन तक पहुंचाने व उनकी समस्याओं के समाधान के लिए प्रतिबद्धता के साथ कार्य करती रहेंगी तथा शेष रिकवरी राशि का भुगतान भी जल्द से जल्द सुनिश्चित कराने के लिए निरंतर प्रयास जारी रहेंगे।

*नवपदस्थ सीईओ ने संभाली कमान, विभिन्न शाखाओं का किया सघन निरीक्षण*

0

*नवपदस्थ सीईओ ने संभाली कमान, विभिन्न शाखाओं का किया सघन निरीक्षण*

*अधिकारी-कर्मचारियों से सीधे हुए रूबरू, ग्रामीण विकास योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर दिया जोर*

*पूरी निष्ठा, समयबद्धता और पारदर्शिता से करें कार्य, अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे योजनाओं का लाभ: जिला पंचायत सीईओ*

मुकेश साहू ब्यूरो  मुंगेली, // जिला पंचायत के नवपदस्थ मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री गोकुल राम रावटे ने पदभार संभालते ही प्रशासनिक सक्रियता दिखाते हुए जिला पंचायत कार्यालय की विभिन्न शाखाओं का सघन निरीक्षण किया। उन्होंने शाखाओं में पहुंचकर अधिकारी-कर्मचारियों से सीधे संवाद किया और कार्यालयीन व्यवस्थाओं एवं संचालित योजनाओं की प्रगति की जानकारी ली। जिला पंचायत सीईओ श्री रावटे ने पदभार ग्रहण करने के बाद स्थापना एवं प्रशासनिक शाखा, आवक-जावक शाखा, आवास शाखा, वीबी-जी राम जी शाखा, स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण), राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन बिहान, ग्रामीण अभियांत्रिकी सेवा, मुख्य सभाकक्ष तथा जिला पंचायत संसाधन केंद्र सहित प्रमुख शाखाओं का बारीकी से निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने फाइलों के रख-रखाव, कार्यों की पेंडेंसी और योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की। तकनीकी शाखाओं के प्रभारियों एवं अमले से चर्चा करते हुए कार्यों में गुणवत्ता और समयबद्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि ग्रामीण विकास से जुड़ी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक समय पर पहुंचाना सर्वाेच्च प्राथमिकता होनी चाहिए। सीईओ श्री रावटे ने कहा कि कार्यालयीन कार्यप्रणाली को सुव्यवस्थित रखते हुए लंबित प्रकरणों का तेजी से निराकरण किया जाए और शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का बेहतर क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने अधिकारी-कर्मचारियों को पूरी निष्ठा, पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आमजन के कार्यों को प्राथमिकता से पूरा करने निर्देशित किया।

*आवासन एवं शहरी कार्य राज्य मंत्री श्री तोखन साहू ने पीएम ई-बस सेवा, डीडीए एवं AMRUT 2.0 की समीक्षा की*

0

*आवासन एवं शहरी कार्य राज्य मंत्री श्री तोखन साहू ने पीएम ई-बस सेवा, डीडीए एवं AMRUT 2.0 की समीक्षा की*

*समयबद्ध क्रियान्वयन, जनकेंद्रित सुशासन, हरित सार्वजनिक परिवहन एवं जल-सुरक्षित शहरों पर दिया विशेष बल*

नई दिल्ली, आवासन एवं शहरी कार्य राज्य मंत्री श्री तोखन साहू ने संसद के आगामी मानसून सत्र की तैयारियों के दृष्टिगत आज नई दिल्ली स्थित संकल्प भवन में मंत्रालय की प्रमुख योजनाओं एवं कार्यक्रमों की व्यापक समीक्षा की। उन्होंने प्रधानमंत्री ई-बस सेवा योजना, दिल्ली विकास प्राधिकरण (डीडीए) की जन शिकायत निवारण व्यवस्था तथा अटल मिशन फॉर रेजुवनेशन एंड अर्बन ट्रांसफॉर्मेशन (AMRUT 2.0) की प्रगति की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को समयबद्ध एवं परिणामोन्मुख क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

सबसे पहले श्री साहू ने शहरी परिवहन प्रभाग के अधिकारियों के साथ प्रधानमंत्री ई-बस सेवा योजना एवं ग्रीन अर्बन मोबिलिटी इनिशिएटिव्स की समीक्षा बैठक की। बैठक में ओएसडी (अर्बन ट्रांसपोर्ट) सहित वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। समीक्षा के दौरान उन्होंने कहा कि तीव्र शहरीकरण और बढ़ते यातायात दबाव के बीच इलेक्ट्रिक बसें स्वच्छ, किफायती एवं टिकाऊ सार्वजनिक परिवहन का प्रभावी समाधान हैं। उन्होंने अधिकारियों को सभी परियोजनाओं की सतत निगरानी, समयबद्ध प्रगति एवं प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए, ताकि योजना का लाभ शीघ्र नागरिकों तक पहुंच सके।

छत्तीसगढ़ की बढ़ती परिवहन आवश्यकताओं का उल्लेख करते हुए श्री साहू ने रायपुर, भिलाई, दुर्ग एवं राजनांदगांव के मध्य संभावित बस मार्गों का सर्वेक्षण कर क्षेत्रीय सार्वजनिक परिवहन नेटवर्क को सुदृढ़ करने की आवश्यकता पर बल दिया।

इसके उपरांत श्री साहू ने दिल्ली विकास प्राधिकरण (डीडीए) के उपाध्यक्ष एवं वरिष्ठ अधिकारियों के साथ जन शिकायतों के निराकरण की समीक्षा बैठक की। उन्होंने लंबित प्रकरणों की समीक्षा करते हुए निर्देश दिए कि सभी शिकायतों का समयबद्ध, पारदर्शी एवं नागरिक-केंद्रित दृष्टिकोण से निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। साथ ही निगरानी तंत्र को और अधिक सुदृढ़ बनाने तथा नागरिकों की समस्याओं के समाधान में जवाबदेही एवं संवेदनशीलता बढ़ाने पर विशेष बल दिया।

श्री साहू ने अटल मिशन फॉर रेजुवनेशन एंड अर्बन ट्रांसफॉर्मेशन (AMRUT 2.0) की भी व्यापक समीक्षा की। बैठक में संयुक्त सचिव श्रीमती ईशा कालिया सहित मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। उन्होंने विभिन्न राज्यों एवं केंद्रशासित प्रदेशों के प्रदर्शन का आकलन किया तथा आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटक एवं केरल के अपने हालिया आधिकारिक दौरों के अनुभव साझा करते हुए परियोजनाओं के समयबद्ध क्रियान्वयन, संसाधनों के प्रभावी उपयोग एवं परिणाम आधारित कार्यप्रणाली पर विशेष बल दिया।

बैठक में जलापूर्ति, सीवरेज एवं शहरी अवसंरचना परियोजनाओं की प्रगति, विभिन्न एजेंसियों के बीच समन्वय तथा परियोजनाओं के समय पर पूर्ण होने की स्थिति की समीक्षा की गई। श्री साहू ने अधिकारियों को परियोजनाओं के क्रियान्वयन में आने वाली बाधाओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करते हुए AMRUT 2.0 के सभी कार्य निर्धारित समयसीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए।

नदी संरक्षण एवं अपशिष्ट जल प्रबंधन की आवश्यकता पर बल देते हुए श्री साहू ने बिलासपुर की अरपा नदी के किनारे सीवेज उपचार अवसंरचना को सुदृढ़ करने की आवश्यकता पर जोर दिया, ताकि बिना उपचारित अपशिष्ट जल का नदी में प्रवाह रोका जा सके। उन्होंने रायपुर में नदी तट के आसपास आधुनिक स्ट्रीट फूड हब विकसित करने की संभावनाओं पर भी विचार करने का सुझाव दिया, जिससे शहरी पुनरोद्धार के साथ स्थानीय आर्थिक गतिविधियों को भी प्रोत्साहन मिल सके।

बैठक में AMRUT 2.0 के अंतर्गत माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा प्रेरित “कैच द रेन” अभियान की भी समीक्षा की गई। श्री साहू ने जल संरक्षण, भूजल पुनर्भरण एवं शहरी जलाशयों के पुनर्जीवन की दिशा में किए जा रहे प्रयासों की सराहना करते हुए वर्षा जल संचयन, जल पुनर्चक्रण तथा जनभागीदारी को और अधिक सशक्त बनाने पर बल दिया। उन्होंने कहा कि जल-सुरक्षित, स्वच्छ एवं सतत शहरों का निर्माण विकसित भारत के लक्ष्य की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

*विशेष लोक अदालत 18 जुलाई को, तैयारियां तेज चेक बाउंस मामलों के त्वरित निराकरण पर जोर*

0

*विशेष लोक अदालत 18 जुलाई को, तैयारियां तेज चेक बाउंस मामलों के त्वरित निराकरण पर जोर*

*सफल आयोजन हेतु जिला न्यायालय में बैठक का हुआ आयोजन* 

 मुकेश साहू ब्यूरो मुंगेली, // राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली एवं छत्तीसगढ़ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, बिलासपुर के मार्गदर्शन में 18 जुलाई 2026 को आयोजित होने वाली विशेष लोक अदालत की तैयारियों को लेकर जिला न्यायालय परिसर, मुंगेली में आवश्यक बैठक आयोजित की गई। बैठक का उद्देश्य परक्राम्य लिखित अधिनियम (चेक बाउंस) से संबंधित प्रकरणों के त्वरित, सरल एवं सौहार्दपूर्ण निराकरण के लिए प्रभावी रणनीति तैयार करना था। बैठक में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की अध्यक्ष श्रीमती गिरिजा देवी मेरावी ने न्यायाधीशों एवं अधिवक्ताओं को विशेष लोक अदालत के उद्देश्यों से अवगत कराते हुए इसके सफल आयोजन में सक्रिय सहयोग देने का आग्रह किया। उन्होंने चेक बाउंस से संबंधित प्रकरणों के पक्षकारों से लोक अदालत में भाग लेकर आपसी सहमति के आधार पर अपने मामलों का त्वरित एवं सौहार्दपूर्ण निराकरण कराने तथा न्यायिक प्रक्रिया का अधिकतम लाभ उठाने कहा है।

जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्रीमती मेरावी ने कहा कि चेक बाउंस से जुड़े प्रकरण राजीनामा योग्य होते हैं और विशेष लोक अदालत के माध्यम से पक्षकार आपसी सहमति से अपने विवादों का शीघ्र एवं सरल समाधान प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि लोक अदालत न्यायिक प्रक्रिया को अधिक सुलभ, किफायती और समयबद्ध बनाते हुए पक्षकारों को आपसी सहमति से विवादों के स्थायी समाधान का अवसर प्रदान करती है। इससे न्यायालयों में लंबित प्रकरणों के शीघ्र निराकरण के साथ समय और संसाधनों की भी बचत होती है। बैठक में प्रथम अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री राकेश कुमार सोम, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट श्रीमती जसविंदर कौर अजमानी मलिक, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव श्रीमती कंचन लता आचला, द्वितीय व्यवहार न्यायाधीश (वरिष्ठ श्रेणी) श्री दीपक कुमार शर्मा सहित न्यायाधीशगण एवं अधिवक्तागण उपस्थित रहे।

*बरसात में सर्पदंश से सुरक्षा: सतर्कता ही सबसे बड़ा बचाव*

0

*बरसात में सर्पदंश से सुरक्षा: सतर्कता ही सबसे बड़ा बचाव*

*सांप काटने पर झाड़-फूंक में न गंवाएं समय, पीड़ित को तत्काल पहुंचाएं अस्पताल*

मुकेश साहू ब्यूरो मुंगेली// बारिश के मौसम में सर्पदंश की घटनाओं की आशंका बढ़ जाती है। खेत-खलिहानों, झाड़ियों, नमी वाले स्थानों तथा घरों के आसपास सांप निकलने की संभावना अधिक रहती है। ऐसे में नागरिकों को विशेष सावधानी बरतने और सर्पदंश की स्थिति में बिना समय गंवाए पीड़ित को नजदीकी स्वास्थ्य केन्द्र या अस्पताल पहुंचाने की सलाह दी गई है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों के अनुसार सर्पदंश के बाद घबराने के बजाय पीड़ित को शांत रखें और अनावश्यक चलने-फिरने न दें। काटे गए अंग को स्थिर रखें तथा पीड़ित को यथाशीघ्र चिकित्सकीय सहायता उपलब्ध कराएं। झाड़-फूंक, घरेलू उपचार अथवा तंत्र-मंत्र के चक्कर में समय बर्बाद करना जानलेवा साबित हो सकता है।

*सांप काटे तो इन बातों का रखें विशेष ध्यान*

सर्पदंश वाले स्थान को काटने, चूसने, जलाने या चीरा लगाने का प्रयास न करें। रस्सी अथवा कपड़े से अंग को अत्यधिक कसकर न बांधें और पीड़ित को शराब या अन्य नशीला पदार्थ न दें। सांप को पकड़ने या मारने का प्रयास भी न करें। संभव हो तो सुरक्षित दूरी से सांप की पहचान संबंधी जानकारी चिकित्सक को दें।

*खेतों और घरों में बरतें सावधानी*

रात्रि के समय बाहर निकलते समय टॉर्च का उपयोग करें। खेतों और झाड़ियों में काम करते समय जूते एवं सुरक्षित कपड़े पहनें। घर के आसपास घास, कचरा और झाड़ियां जमा न होने दें। जमीन पर सोने से बचें तथा जूते-कपड़े पहनने से पहले अच्छी तरह जांच लें। सर्पदंश की स्थिति में अंधविश्वास से दूर रहें और पीड़ित को तत्काल अस्पताल पहुंचाएं। समय पर उपचार मिलने से बहुमूल्य जीवन बचाया जा सकता है।