More

    *पिता को डण्डे से मारकर हत्या करने वाले आरोपी पुत्र को रतनपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार*

    🔹 *पिता को डण्डे से मारकर हत्या करने वाले आरोपी पुत्र को रतनपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार*

    🔹 त्वरित कार्यवाही करते हुये आरोपी को घटना के कुछ क्षण में ही पकड़ने में मिली सफलता।। 

    🔹 आरोपी द्वारा शराब के नशे में होने पर पिता के डाटने पर दिया घटना को अंजाम।

    गिरफ्तार आरोपी :-

    1. शिवचरण सूर्यवंशी ऊर्फ पिन्टू पिता रिखीराम सूर्यवंशी उम्र 38 वर्ष निवासी नवागाँव (गिरजाबंद) थाना रतनपुर जिला बिलासपुर छ.ग.।

     

     मुकेश साहू ब्यूरो बिलासपुर– दिनाँक 17/07/2026 को प्रार्थी विमल सूर्यवंशी निवासी नवागाँव (गिरजाबंद) थाना रतनपुर का रिपोर्ट दर्ज कराया कि इसके मामा शिवचरण सूर्यवंशी प्रार्थी के घर आकर बताया कि उसने अपने पिता रिखीराम सूर्यवंशी का सिर में डण्डा मारकर हत्या कर दिया है, प्रार्थी के द्वारा मारने का कारण पुछने पर, शिवचरण सूर्यवंशी बाहर से शराब पीकर, घुमकर आने पर अपने पिता रिखीराम के द्वारा खाट में सोये-सोये डाटने के कारण गुस्से में पास में पड़े लकड़ी के डण्डे से सिर पर मारकर हत्या करना बताया, कि प्रार्थी के रिपोर्ट पर थाना रतनपुर में हत्या का अपराध पंजीबद्ध कर थाना प्रभारी महोदय द्वारा उक्त घटना के संबंध में उच्च अधिकारियों को अवगत कराकर, उच्च अधिकारियों से प्राप्त दिशा निर्देश पर मामला गंभीर प्रकृति का होने से त्वरित कार्यवाही करते हुये आरोपी शिवचरण सूर्यवंशी ऊर्फ पिन्टु को उसके घर में घेराबंदी कर, गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।

    उक्त कार्यवाही में थाना निरीक्षक निलेश पाण्डेय, उनि विष्णु यादव, सउनि नीलाकर सेठ, आर. धीरज कश्यप का विशेष योगदान रहा।

    Trending News

    Technology