Home Blog Page 86

*जैन मिलन नगर प्रमुख शाखा दमोह द्वारा* 

0

*जैन मिलन नगर प्रमुख शाखा दमोह द्वारा* 

आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज की पावन मुनि दीक्षा दिवस स्मृति में “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान अंतर्गत हुआ पौधारोपण

 देवेश खरे दमोह – संत शिरोमणि आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज की पावन मुनि दीक्षा दिवस की स्मृति को समर्पित करते हुए जैन मिलन नगर प्रमुख शाखा दमोह, क्षेत्र क्रमांक-10 द्वारा “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के अंतर्गत सनमति सिटी परिसर में भव्य पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ महावीर प्रार्थना के साथ हुआ, जिसमें उपस्थित सभी वीर बंधुओं ने आचार्य श्री के आदर्शों का स्मरण करते हुए माँ एवं पृथ्वी माँ के सम्मान में पौधे रोपित कर उनके संरक्षण का संकल्प लिया।

शाखाध्यक्ष वीर मुकेश जैन ‘मम्मा’ ने बताया कि जैन मिलन द्वारा संचालित पौधारोपण श्रृंखला का यह पाँचवाँ आयोजन है। जैन मिलन नगर प्रमुख शाखा दमोह द्वारा प्रत्येक वर्ष केवल सुरक्षित (कवर्ड) परिसर में ही पौधारोपण किया जाता है, जिससे लगाए गए पौधों का संरक्षण सुनिश्चित हो और वे विकसित होकर पर्यावरण को स्थायी लाभ पहुँचा सकें। उन्होंने कहा कि आज बढ़ते प्रदूषण, ग्लोबल वार्मिंग, घटते वन क्षेत्र एवं जल संकट जैसी चुनौतियों के बीच पौधारोपण केवल एक औपचारिकता नहीं, बल्कि समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। एक वृक्ष अपने जीवनकाल में हजारों लोगों को शुद्ध ऑक्सीजन प्रदान करने के साथ-साथ तापमान नियंत्रित करने, वर्षा चक्र को संतुलित रखने, भूजल संरक्षण, जैव विविधता के संवर्धन तथा स्वच्छ और स्वस्थ पर्यावरण के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

शाखा मंत्री वीर महेंद्र जैन सोमखेडा ने कार्यक्रम के सफल आयोजन में सहयोग एवं सनमति सिटी परिसर उपलब्ध कराने के लिए वीर राजेश जैन ‘सनमति’ का आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर वीर संतोष जैन ‘अविनाशी’ ने पर्यावरण संरक्षण विषय पर ओजपूर्ण काव्य पाठ प्रस्तुत कर उपस्थितजनों को प्रकृति के प्रति अपने कर्तव्यों का स्मरण कराया।

क्षेत्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष अतिवीर दिलेश जैन चौधरी ने अपने उद्बोधन में कहा, “आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज का संपूर्ण जीवन प्रकृति, संयम और अहिंसा का सजीव संदेश है। उनके मुनि दीक्षा दिवस पर लगाया गया प्रत्येक पौधा उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है। यदि प्रत्येक व्यक्ति एक पौधा लगाकर उसका संरक्षण करने का संकल्प ले, तो पर्यावरण संरक्षण का यह अभियान जन-जन का आंदोलन बन सकता है।”

राष्ट्रीय संयोजक अतिवीर आनंद जैन (वी.एस.एन.एल.) ने कहा, “‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान भारतीय संस्कृति, मातृभक्ति और पर्यावरण संरक्षण का अनुपम संगम है। जैन मिलन केवल सामाजिक संगठन नहीं, बल्कि सेवा, संस्कार और प्रकृति संरक्षण का सशक्त माध्यम है। ऐसे अभियान आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ, सुरक्षित और हरित भविष्य प्रदान करने की दिशा में महत्वपूर्ण योगदान देते हैं।”

कार्यक्रम में क्षेत्रीय मुख्य संयोजक अतिवीर सबन जैन ‘सिल्वर’, नृपेन्द्र बहादुर, राकेश पुजारी, अवध जैन, मनीष जैन ‘विट्स’, सुधीर जैन ‘डब्ल्यू’, सचिंद्र जैन, निर्भय जैन, राजेश ‘औशो’, अशोक जैन, सौरभ महेंद्रा, सुबोध बजाज, आलोक पलंदी, राकेश जैन पलंदी, राकेश जैन हरदुआ,जवाहर जैन, विकल्प जैन सहित अनेक वीर बंधुओं की गरिमामयी उपस्थिति रही।

कार्यक्रम के समापन पर वीर राजेश जैन ‘सनमति’ द्वारा सभी उपस्थितजनों के लिए स्वल्पाहार की व्यवस्था की गई। अंत में अरिहंत स्तुति के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। सभी उपस्थितजनों ने आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज के आदर्शों का अनुसरण करते हुए अधिक से अधिक पौधे लगाने, उनका संरक्षण करने तथा पर्यावरण संवर्धन को जन-जन का अभियान बनाने का सामूहिक संकल्प लिया।

*जानबुझकर, तेजी एवं लापरवाही पुर्वक वाहन चलाकर एक्सीडेण्ट करने वाले वाहन चालक को रतनपुर पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर भेजा जेल*

0

🔹 *जानबुझकर, तेजी एवं लापरवाही पुर्वक वाहन चलाकर एक्सीडेण्ट करने वाले वाहन चालक को रतनपुर पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर भेजा जेल*

🔹 नेशनल हाईवे के डिवाईडर में पौधा रोपड़ का काम करा रही थी मृतिका। 

गिरफ्तार आरोपी :-

1. शिवकुमार साव पिता मुनि साव उम्र 32 वर्ष निवासी गढ़वा थाना गढ़वा जिला गढ़वा झारखण्ड।

 

 मुकेश साहू ब्यूरो बिलासपुर :-दिनाँक 18/07/2026 को प्रार्थी प्रदीप कोशले निवासी भरवीडीह थाना रतनपुर का रिपोर्ट दर्ज कराया कि प्रार्थी की भाई बहू नेशनल हाईवे में सुपरवाईजर का काम करती थी, दिनाँक 18/07/2026 को ओछिनापारा रतनपुर ओव्हर ब्रीज के पास डिवाईडर में पौधा रोपड़ का काम चल रहा था, जहाँ मृतिका महिमा कोशले देखरेख कर रही थी, उसी समय दोपहर लगभग 01:00 बजे बिलासपुर की ओर से आ रही ट्रेलर क्रमॉक BR 03GC 9045 के चालक द्वारा ये जानते हुये भी कि नेशनल हाईवे में काम चल रहा है, जिससे एक्सीडेण्ट होने के कारण किसी की जान भी जा सकती है, उसके बाद भी वाहन चालक द्वारा जानबुझकर लापरवाही पुर्वक तेजी से अपने वाहन को चलाकर अपने सड़क में काम करा रही महिमा कोशल को ठोकर मारकर 20 मीटर तक घसीटते ले गया, जिससे महिमा कोशले की मौके पर ही मृत्यू हो गई, आरोपी वाहन चालक के विरूद्ध थाना रतनपुर में अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।

उक्त कार्यवाही में थाना निरीक्षक निलेश पाण्डेय, सउनि नरेश गर्ग, आर. पवन ठाकुर, धीरज कश्यप का विशेष योगदान रहा।

*जबलपुर पुलिस की बड़ी कार्यवाही, मादक पदार्थ गांजा के कारोबार में लिप्त 2 महिला सहित 3 आरोपी गिरफ्तार,*

0

*जबलपुर पुलिस की बड़ी कार्यवाही, मादक पदार्थ गांजा के कारोबार में लिप्त 2 महिला सहित 3 आरोपी गिरफ्तार,*

   जबलपुर से पंकज  मोनू जैन की रिपोर्ट  :-    थाना प्रभारी सिविल लाईन श्री स्वप्निल दास ने बताया कि दिनांक 19/7/26 की रात्रि में क्राइम ब्रांच एवं थाना सिविल लाईन की संयुक्त टीम को दोरान पैट्रोलिंग के रेल्वे स्टेशन प्लेटफार्म न. 1 पार्सल आफिस के पास आटो स्टैण्ड के सामने एक पुरूष एवं एक महिला खडे दिखे , महिला हाथ में ग्रे रंग का हैण्ड बैग एव काले रंग का पर्स तथा पुरूष एक पिट्ठू बैग टांगे हुये था, दोनों पुलिस को देखकर घबराने लगे, दोनो की गतिविधि संदिग्ध प्रतीत होने पर घेराबंदी कर पकडा गया, पूछताछ पर महिला ने अपना नाम श्रीमति नंदनी गढवाल उम्र 37 वर्ष निवासी गायत्री नगर थाना एन.के.जे. जिला कटनी वर्तमान पता, प्रेमसागर थाना हनुमानताल एवं दूसरे ने महेन्द्र भट्ट उम्र 27 वर्ष निवासी प्रेम सागर झण्डा चौक हनुमानताल बताये, चौक करने पर नंदनी गढवाल ग्रे रंग के हैण्ड बैग मे 4 पैकिट एवं महेन्द्र के पिट्ठू बैग में खाखी रंग के टेप से लिपटा हुआ 1 बंडल मिला, पॉचों पैकिटों को खोलकर चौक करने पर मादक पदार्थ गांजा होना पाया गया, एनडीपीएस एक्ट प्रावधानों के तहत कार्यवाही करते हुये तौल करने पर पॉच पैकिटो में कुल 5 किलो 700 ग्राम गांजा होना पाया गया। जिनसे गांजा के सम्बंध मे पूछताछ करने पर दिलीप चौधरी निवासी सिंधी कैंप हनुमानताल के द्वारा मंगाना बताया जिसके बदले में हमें नगद 10 हजार रूपये एडवांस मे मिले थे।

दोनों के कब्जे से 5 किलो 700 ग्राम गांजा कीमति 2 लाख 85 हजार रूपये का एवं 2 मोबाईल एवं नगद 11 हजार 840 रूपये नगद जप्त करते हुये आरोपियों के विरूद्ध धारा 8/20, 29 एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की गई ।जबलपुर से जिला ब्योरो पंकज जैन की रिपोर्ट।

 *थाना अकलतरा क्षेत्र के ग्राम तरौद में जुआ खेल रहे 09 जूवाडीयानों को पकड़ने में मिली सफलता थाना अकलतरा पुलिस की कार्यवाही*

0

 *थाना अकलतरा क्षेत्र के ग्राम तरौद में जुआ खेल रहे 09 जूवाडीयानों को पकड़ने में मिली सफलता थाना अकलतरा पुलिस की कार्यवाही*

* *जूवाडीयानों के कब्जे से कुल जुमला रकम 29000/ रू एवं तास पत्ती बरामद* 

 मनोज साहू ब्यूरो जांजगीर चांपा  *पुलिस अधीक्षक श्री विजय कुमार पाण्डेय IPS* के निर्देशन में जुआ, सट्टा खिलाने एवं खेलने वालों के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में अकलतरा पुलिस द्वारा दिनांक 18.07.2026 को देर शाम ग्राम तारौद में रेड कार्यवाही कर जुवारीयो को पकड़ा जिसके विरुद्ध विधिवत जुआ अधिनियम के तहत कार्यवाही की गई।

*जुवारीयो का नाम*

1. चित्र विजय सिंह उम्र 42 वर्ष साकिन जोगीडिपा थाना मुलमुला

2. उमाशंकर साहू उम्र 37 वर्ष साकिन किरारी थाना अकलतरा

3. विनोद कुमार पाटले उम्र 50 वर्ष साकिन अमरताल थाना अकलतरा

4. अरविंद कुमार यादव उम्र 40 वर्ष साकित मुडपार चौकी नैला थाना जांजगीर

5. पवन कुमार जोगी उम्र 40 वर्ष साकिन मुरलीडीह

6. कुमार गौरव नोरगे उम्र 40 वर्ष साकिन मुरलीडीह

7. अजय रात्रे उम्र 30 वर्ष साकिन मुरलीडीह थाना मुलमुला

8. एकलव्य दिनकर उम्र 21 वर्ष साकिन मुरलीडीह थाना मुलमुला

9. फिरथ सूर्यवंशी उम्र 32 वर्ष साकिन वार्ड नं 15 अकलतरा थाना अकलतरा जिला जांजगीर चांपा

*उपरोक्त कार्यवाही* मे थाना प्रभारी अकलतरा भास्कर शर्मा एवं स्टाफ का विशेष योगदान रहा।

*अकलतरा में जैन मुनि श्री 108 प्रसाद सागर महाराज एवं मुनि श्री 108 शीतल सागर महाराज का भव्य नगर प्रवेश* 

0

*अकलतरा में जैन मुनि श्री 108 प्रसाद सागर महाराज एवं मुनि श्री 108 शीतल सागर महाराज का भव्य नगर प्रवेश* 

 *गाजे-बाजे के साथ जैन समाज ने किया भव्य स्वागत, चातुर्मास में प्रतिदिन प्रवचन का मिलेगा लाभ* 

 मनोज साहू ब्यूरो जांजगीर चांपा :-अकलतरा। जांजगीर जिले के अकलतरा नगर में वर्ष 2026 के चातुर्मास हेतु पूज्य जैन मुनि श्री 108 प्रसाद सागर महाराज एवं मुनि श्री 108 शीतल सागर महाराज का भव्य आगमन हुआ। मुनि संघ के नगर प्रवेश के अवसर पर अकलतरा जैन समाज द्वारा भव्य एवं भक्तिमय स्वागत समारोह का आयोजन किया गया।

पूज्य मुनि संघ के नगर आगमन की सूचना मिलते ही जैन समाज में उत्साह और श्रद्धा का वातावरण निर्मित हो गया। नगर के विभिन्न क्षेत्रों से बड़ी संख्या में जैन समाज के श्रद्धालु, महिलाएं, बच्चे एवं नगरवासी स्वागत यात्रा में शामिल हुए। गाजे-बाजे और धार्मिक जयघोष के बीच श्रद्धालुओं ने पूज्य मुनि संघ का भावपूर्ण स्वागत करते हुए उन्हें नगर प्रवेश कराया।

भव्य स्वागत यात्रा नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए जैन मंदिर पहुंची, जहां जैन समाज के लोगों द्वारा मुनि संघ का श्रद्धा एवं भक्तिभाव के साथ स्वागत-सत्कार किया गया। इस दौरान पूरा नगर धार्मिक वातावरण से सराबोर नजर आया। श्रद्धालुओं ने पूज्य मुनियों के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया।

चातुर्मास के दौरान प्रतिदिन मिलेगा प्रवचन का लाभ

जैन समाज के लिए वर्ष 2026 का चातुर्मास विशेष आध्यात्मिक अवसर लेकर आया है। पूज्य जैन मुनि श्री 108 प्रसाद सागर महाराज एवं मुनि श्री 108 शीतल सागर महाराज के सानिध्य में अकलतरा नगर में चातुर्मास प्रवास रहेगा। इस दौरान नगरवासियों एवं श्रद्धालुओं को प्रतिदिन पूज्य मुनि संघ के श्रीमुख से धर्म, अध्यात्म, संयम, सदाचार और जीवन मूल्यों पर आधारित प्रवचन श्रवण करने का सौभाग्य प्राप्त होगा।

चातुर्मास के दौरान विभिन्न धार्मिक एवं आध्यात्मिक कार्यक्रमों का आयोजन भी किया जाएगा। जैन समाज के साथ-साथ नगर के अन्य श्रद्धालुओं में भी पूज्य मुनि संघ के आगमन को लेकर विशेष उत्साह देखा जा रहा है।

धर्म और आध्यात्मिकता का केंद्र बनेगा अकलतरा

जैन समाज के लोगों का कहना है कि संतों का सानिध्य समाज और नगर के लिए सौभाग्य का विषय होता है। पूज्य मुनि संघ के चातुर्मास प्रवास से अकलतरा नगर में धर्म, अध्यात्म और संस्कारों का वातावरण और अधिक मजबूत होगा। मुनि संघ के प्रवचन से श्रद्धालुओं को आत्मचिंतन, संयम और सदाचार के मार्ग पर चलने की प्रेरणा मिलेगी।

पूज्य मुनि संघ के भव्य नगर प्रवेश के अवसर पर जैन समाज के बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं नगरवासी उपस्थित रहे। पूरे आयोजन में श्रद्धा, भक्ति और उत्साह का अद्भुत संगम देखने को मिला।

*पुलिस ने मंदिर चोरी के 02 प्रकरणों का किया खुलासा*

0

*पुलिस ने मंदिर चोरी के 02 प्रकरणों का किया खुलासा*

➡️ *मुंगेली वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री भोजराम पटेल (भा.पु.से.) के निर्देशन पर संपत्ति संबंधी अपराध पर चलाये जा रहे अभियान मंदिर चोरी के प्रकरण मे मिली बड़ी सफलता, 02 आरोपी को किया गया गिरफ्तार*

➡️ *थाना लालपुर क्षेत्रान्तर्गत ग्राम कंतेली एवं कोदवाबानी महामाया मंदिर के चोरी मे 01 महिला 01 पुरूष आरोपी से चोरी गये संपत्ति को जप्त कर भेजा गया न्यायिक रिमाण्ड पर*

➡️ *मंदिर से चोरी गये सोने चांदी के आभुषण 1 लाख 75 हजार रूपये के आभुषण आरोपियों से जप्त*

➡️ *थाना लालपुर के प्रकरण ग्राम कोदवाबानी मे अपराध क्रमांक 115/2025 धारा 331(4), 305(ए), 3(5) बीएनएस, ग्राम कंतेली मे 104/26 धारा 331(2),305(डी),3(5) बीएनएस के तहत आरोपियों के विरूद्ध किया गया कार्यवाही

➡️ *आरोपी अश्वनी आहिरे के द्वारा जिला कबीरधाम ग्राम सिल्हाटी महादेव मंदिर मे भी चोरी की संपत्ति जप्त*

    मुकेश साहू ब्यूरो  मुंगेली:- वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री भोजराम पटेल (भा.पु.से.) के द्वारा संपत्ति संबंधी अपराध मे विशेष अभियान चलाते हुये जिले के समस्त थाना चौकी प्रभारियों को अज्ञात आरोपियों की पतासाजी कर चोरी गये संपत्तियों की शत् प्रतिशत बरामदगी कर प्रकरण का निराकरण करने सख्त निर्देशित किया गया जिसके परिपालन मे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुश्री नवनीत कौर छाबड़ा एवं पुलिस अनुविभागीय अधिकारी श्रीमती माधुरी धिरही, उप पुलिस अधीक्षक श्री हरविंदर सिंह के मार्गदर्शन पर विशेष टीम गठित कर चोरी के आरोपी एवं माल मशरूका की पता तलाश करने रवाना किया गया था, जिसमे बेसिक पुलिसिंग एवं तकनीकी आधार पर थाना लालपुर के कंतेली मंदिर चोरी, कोदवाबानी मंदिर चोरी मे मिली बड़ी सफलता।

थाना लालपुर क्षेत्रान्तर्गत ग्राम कंतेली मे प्रार्थी सुरेश यादव (मंदिर ट्रस्ट) के द्वारा दिनांक 29.06.2026 को रिपोर्ट दर्ज कराया कि ग्राम कंतेली स्थित आदि श्री महामाया मंदिर ट्रस्ट मंदिर मे दिनांक 28-29.06.2026 के दरम्यानि रात्रि मे कोई अज्ञात चोर के द्वारा मंदिर के ताला को तोड़कर गर्भगृह मे प्रवेश कर महामाया के आभुषण चांदी का मुकुट, चांदी का माला, मंगलसुत्र सोने, करधन कमर का चांदी, कठहर चांदी, ढार को चोरी कर ले गये है कि रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 104/2026 धारा 331(2),305(डी) बीएनएस पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया।

चोरी के प्रकरण मे पुलिस टीम द्वारा लगातार अज्ञात आरोपी एवं चोरी गये संपत्ति की पतासाजी की जा रही थी, कि पुलिस टीम द्वारा बेसिक पुलिसिंग एवं तकनीकी सहायता से दिनांक 19 जुलाई 2026 को ग्राम कंतेली महामाया मंदिर चोरी के संदेही अश्वनी आहिरे निवासी नगपुरा को हिरासत मे लेकर मनोवैज्ञानिक तरीके से पुछताछ किया गया जो दिनांक 29 जून 2026 को रात्रि 12-01 बजे अपने जीजा मंजीत पुरले निवासी देवरी व साथी पप्पु गोस्वामी निवासी जमकोर के साथ पप्पु गोस्वामी के द्वारा बताने पर ग्राम कंतेली स्थित मां महामाया मंदिर के चौनल गेट को लोहे के बने हथौड़ा से तोड़कर अश्वनी आहिरे व पप्पु गोस्वामी अंदर घुसकर देवी मां के मुर्ति के चांदी के मुकुट, कान मे पहने कड़ार एवं गले मे पहने चांदी के रूपया, करधन, पैर मे पहने चांदी के कटहर आदि को चोरी कर पैदल तीनों जमकोर जाकर छिपाकर रखने की योजना बनाकर पप्पु गोस्वामी की मां श्रीमती चंपाबाई गोस्वामी के पास रखकर छिपा दिये थे।

पुछताछ मे आरोपी अश्वनी आहिरे ने महत्वपुर्ण खुलासा करते हुये बताया कि 01 वर्ष पुर्व 2025 मे ग्राम कोदवाबानी (चारभाठा रोड) स्थित महामाया मंदिर मे अपने जीजा मंजीत पुरले एवं साथी पप्पु गोस्वामी के साथ जाकर मंदिर के ताला को तोड़कर सोने, चांदी के आभुषण को चोरी करना व 10-15 दिन पहले जिला कबीरधाम मे ग्राम सिल्हाटी मे महादेव मंदिर मे चोरी करना बताने एवं पकड़े जाने के डर से पप्पु गोस्वामी की मां श्रीमती चंपाबाई गोस्वामी के पास रखकर छिपा दिये थे, आरोपी मंजीत पुरले एवं पप्पु गोस्वामी को तस्दीक करने पर कवर्धा पोड़ी जेल मे निरूद्ध होना पाये जाने पर पप्पु गोस्वामी की मां श्रीमती चंपाबाई गोस्वामी को हिरासत मे लेकर पुछताछ करने पर चोरी की संपत्ति को रखना स्वीकार किया गया।

*जप्ती, गिरफ्तारी:-*

वर्ष 2025 मे थाना लालपुर क्षेत्रान्तर्गत ग्राम कोदवाबानी स्थित महामाया मंदिर मे दिनांक 07.07.2025 के दरम्यानी रात 02.10 बजे कोई अज्ञात व्यक्ति मंदिर की मुर्ति से सोने, चांदी के आभुषण कुल कीमती 96000 रूपये को चोरी कर ले गया है कि थाना लालपुर मे अपराध क्रमांक 110/25 धारा 331(4),305(ए) बीएनएस कायम कर पतासाजी मे लिया गया था एवं वर्ष 2026 मे ग्राम कंतेली महामाया मंदिर के चोरी के दोनो प्रकरणों मे आरोपी श्रीमती चंपाबाई से बड़ा मुकुट चांदी का कीमती 6.60 ग्राम, छोटे साइज का चांदी का मुकुट 02 नग, 8.400 ग्राम, सोने की पत्ती 6 ग्राम, 01 चांदी का मुकुट 8.100 ग्राम, चांदी के 2 छोटे साईज मुकुट वजन 10.500 ग्राम, चांदी का ढार 06 नग वजनी 7.700 ग्राम, चांदी का करधन 2.200 ग्राम, चांदी के सिक्केे वाला रूपया माला 02 नग वजन 24.900 ग्राम, चांदी का करधन 03 नग वजन 26.700 ग्राम, चांदी का टुकड़ा (गैस से गला हुआ) 08 नग 8.100 ग्राम, सोने की पत्ती 4 नग वजन 5 ग्राम (मोम सहित), थाना पोड़ी क्षेत्रान्तर्गत चोरी की संपत्तिरू- त्रिकुण्ड चांदी वजन 12.600 ग्राम कुल कीमती 1 लाख 75 हजार रूपये को विधिवत जप्त कर आरोपी 1. अश्वनी आहिरे पिता संतोष आहिरे उम्र 23 वर्ष निवासी नगपुरा (छिरहा), थाना नवागढ़, जिला बेमेतरा छ.ग. 2. श्रीमती चम्पा बाई गोस्वामी पति बालाराम उम्र 50 वर्ष निवासी जमकोर थाना मुंगेली को दिनांक 19.07.2026 को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर न्यायालय भेजा गया।

उक्त कार्यवाही मे उपनिरी. सतेन्द्रपुरी गोस्वामी (प्रभारी, साइबर सेल), उपनिरी. सुन्दरलाल गोरले (प्रभारी, थाना लालपुर), प्रउप निरी.सीमा, प्रउप निरी.हर्षा वर्मा, सउनि माधव टांडिया, प्र.आर. यशवंत डाहिरे, नोखेलाल कुर्रे, नरेश यादव, रवि जांगड़े, राजकुमार जांगड़े, बलदेव राजपूत, आर. भेषज पाण्डेकर, गिरीराज सिंह, योगेश यादव,परमेश्वर जांगड़े, राकेश बंजारे, राहुल कश्यप, राहुल यादव, हेमसिंह ठाकुर, राम कश्यप, बसंत डाहिरे, रमाकांत डाहिरे, तोरन सोनवानी, म.आर. अनिता नेताम, नंदनी साहू, प्रेमलता टण्डन की अहम भुमिका रही।

*जप्त संपत्ति -*

बड़ा मुकुट चांदी का कीमती 6.60 ग्राम, छोटे साइज का चांदी का मुकुट 02 नग, 8.400 ग्राम, सोने की पत्ती 6 ग्राम, 01 चांदी का मुकुट 8.100 ग्राम, चांदी के 2 छोटे साईज मुकुट वजन 10.500 ग्राम, चांदी का ढार 06 नग वजनी 7.700 ग्राम, चांदी का करधन 2.200 ग्राम, चांदी के सिक्केे वाला रूपया माला 02 नग वजन 24.900 ग्राम, चांदी का करधन 03 नग वजन 26.700 ग्राम, चांदी का टुकड़ा (गैस से गला हुआ) 08 नग 8.100 ग्राम, सोने की पत्ती 4 नग वजन 5 ग्राम (मोम सहित), थाना पोड़ी क्षेत्रान्तर्गत चोरी की संपत्तिरू- त्रिकुण्ड चांदी वजन 12.600 ग्राम कुल कीमती 1 लाख 75 हजार रूपये

*गिरफ्तार आरोपी का नाम:-*

1. अश्वनी आहिरे पिता संतोष उम्र 24 वर्ष निवासी नगपुरा थाना छिरहा जिला बेमेतरा छ.ग.

2. श्रीमती चंपा बाई पति बालाराम उम्र 45 वर्ष निवासी जमकोर थाना मुंगेली

*जेल मे निरूद्ध* –

1. मंजीत पुरले पिता खोमन उम्र 30 वर्ष निवासी देवरी थाना मुंगेली

2. पप्पु उर्फ सुनील गोस्वामी पिता बालाराम उम्र 29 वर्ष निवासी जमकोर थाना मुंगेली

* *रंजिश पर फावड़े से सिर पर जानलेवा हमला कर, घायल किया, आरोपी गिरफ्तार*  

0

* *रंजिश पर फावड़े से सिर पर जानलेवा हमला कर, घायल किया, आरोपी गिरफ्तार*  

* *थाना नवागढ़ पुलिस की त्वरित कार्रवाई, आरोपी भेजा गया न्यायिक रिमांड पर*  

* *आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त फावड़ा जप्त*

 मनोज साहू ब्यूरो जांजगीर चांपा :-*मामले का विवरण* प्रार्थी राजन पात्रे निवासी किरीत, थाना नवागढ़ ने रिपोर्ट दर्ज कराया था कि दिनांक 14.07.26 को वह सचिव के साथ किरनेश चाईस सेंटर तालाब ठेका हेतु निविदा सूचना निकलवाने गया था। वहां गांव का संतोष साहू मिला, जिसने गांव के गोठान के पास सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा कर रखा है। पंचायत द्वारा उसे हटाने के लिए 03 बार नोटिस जारी किया जा चुका है।

इसी बात पर आरोपी आग-बबूला हो गया और प्रार्थी को गाली- गलौच करते हुए बोला तुम बहुत बड़े सरपंच पति बनते हो, मेरा जमीन खाली कराओगे। उससे पहले मैं तुमको जान से मारकर उसी जमीन में गाड़ दूंगा

कहते हुए आरोपी ने अपने पास रखे फावड़े से प्रार्थी के सिर पर प्राणघातक हमला कर दिया। सिर में गंभीर चोट आने पर प्रार्थी के साथियों ने उसे इलाज के लिए राछाभाठा अस्पताल में भर्ती कराया गया था जिसकी सूचना रिपोर्ट पर थाना नवागढ़ में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना कार्यवाही में लिया गया।

प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए *पुलिस अधीक्षक श्री विजय कुमार पाण्डेय IPS* के निर्देशन में थाना नवागढ़ पुलिस ने तत्काल विवेचना शुरू की। आरोपी *संतोष साहू, उम्र 52 वर्ष, निवासी किरीत, थाना नवागढ़, जिला जांजगीर -चांपा* को पकड़ा जिसको हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर जुर्म स्वीकार किए जाने से विधिवत विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा जा चुका है।

*उपरोक्त कार्यवाही* में निरीक्षक मणिकांत पाण्डेय थाना प्रभारी नवागढ़ एवं थाना स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा।

*27% ओबीसी आरक्षण, जातीय जनगणना और संगठन विस्तार पर बड़ा फैसला, रायपुर में ओबीसी समाज की प्रदेश स्तरीय बैठक संपन्न*

0

27% ओबीसी आरक्षण, जातीय जनगणना और संगठन विस्तार पर बड़ा फैसला, रायपुर में ओबीसी समाज की प्रदेश स्तरीय बैठक संपन्न


रायपुर। छत्तीसगढ़ प्रदेश अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) समाज की प्रदेश स्तरीय कार्यकारिणी बैठक रविवार को रायपुर स्थित चंद्राकार समाज भवन में प्रदेश अध्यक्ष जगन्नाथ साहू की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में प्रदेश, संभाग, जिला, युवा एवं महिला प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों के साथ समाज के वरिष्ठजन एवं विभिन्न समाजों के प्रतिनिधि बड़ी संख्या में शामिल हुए।
बैठक में गांव से लेकर प्रदेश स्तर तक सदस्यता अभियान को तेज करने और बस्तर से सरगुजा तक संगठन का विस्तार करने का महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया। इसके लिए सभी संभागीय अध्यक्षों को अपने-अपने क्षेत्रों में नई कार्यकारिणी के गठन और संगठन को मजबूत करने की जिम्मेदारी सौंपी गई।
बैठक में यह भी तय किया गया कि 18 अक्टूबर को रायपुर में प्रदेश स्थापना दिवस का भव्य आयोजन प्रदेश अध्यक्ष जगन्नाथ साहू के नेतृत्व में किया जाएगा।
शासन को सौंपा जाएगा संयुक्त मांगपत्र
प्रदेश कार्यकारिणी ने 27 प्रतिशत ओबीसी आरक्षण, जातीय जनगणना और सरगुजा, बिलासपुर, दुर्ग एवं रायपुर संभाग से प्राप्त विभिन्न मांगों को शामिल करते हुए एक संयुक्त मांगपत्र तैयार कर राज्य शासन को सौंपने पर सर्वसम्मति जताई।
महिला और युवा प्रकोष्ठ की सक्रिय भागीदारी
बैठक में महिला एवं युवा प्रकोष्ठ की सक्रिय सहभागिता देखने को मिली। विभिन्न समाजों के प्रतिनिधियों और पदाधिकारियों को संगठनात्मक जिम्मेदारियां भी सौंपी गईं। अंत में समाज को संगठित, मजबूत और अधिकारों के प्रति जागरूक बनाने का सामूहिक संकल्प लिया गया।

बैठक में प्रदेश अध्यक्ष जगन्नाथ साहू, विश्वकर्मा समाज के प्रदेश अध्यक्ष धनीराम विश्वकर्मा, प्रदेश महामंत्री कारियाराम दीवान, प्रदेश संरक्षक दिनेश चंद्राकर, शांतनु साहू और यशवंत आडिल के साथ बिलासपुर संभागीय अध्यक्ष श्री श्यामकार्तिक जायसवाल, रायपुर संभागीय अध्यक्ष प्रवीण साहू, दुर्ग संभागीय अध्यक्ष महेंद्र साहू, युवा एवं महिला प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों सहित प्रदेश, संभाग और जिला स्तर के अनेक पदाधिकारी एवं सामाजिक कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

*मुंगेली पंडरिया मार्ग बना अवैध प्लाटिंग का गढ़ एक जमीन पर कई बार जारी किया गया नोटिस बार बार नोटिस देना और कार्यवाही नहीं करना बड़ा सवाल,,,, पढ़े पूरी खबर*

0

*मुंगेली पंडरिया मार्ग बना अवैध प्लाटिंग का गढ़ एक जमीन पर कई बार जारी किया गया नोटिस बार बार नोटिस देना और कार्यवाही नहीं करना बड़ा सवाल,,,, पढ़े पूरी खबर*

मुकेश साहू ब्यूरो मुंगेली = अवैध प्लाटिंग का गढ़ बना मुंगेली जिला मुंगेली पंडरिया मार्ग में स्थित कालोनी में दिनांक 15,2,2024 को नोटिस जारी किया गया था जिसमें वार्ड नंबर 13 अबेडकर वार्ड पंडरिया रोड पेट्रोल टंकी के पीछे बिना अनुमति अवैध प्लाटिंग का कार्य किया जा रहा है इस संबंध में नोटिस जारी किया गया था, जिसमें पुनः 5,1,2026 को भी नोटिश जारी किया गया था, लगातार नोटिस जारी कर अतिक्रमण हटाने पर बल प्रदान करने के लिए थाना प्रभारी सिटी कोतवाली को पत्र जारी किया गया था, जिसमें आज दिनांक तक कार्रवाई नहीं हुई है जिसपर सवाल खड़ा हो रहा है कि थाना प्रभारी को सूचित करने के बाद भी अब तक इस मामले में कार्यवाही क्यों नहीं हो पाई है, बार बार नोटिस जारी कर अंत में कार्यवाही क्यों रोकी जा रही है, क्या नगर निगम यह चाहता है कि जमीनें बिकती रहे, आखिर कार्यवाही क्यों नहीं हो रही है, नोटिस जारी करना फिर कार्यवाही नहीं करना नगर निगम की कार्यप्रणाली पर सवालिया निशान खड़ा करता है।

*चलती कार को घर में घुसाकर जान से मारने का प्रयास, आरोपी गिरफ्तार*

0

*चलती कार को घर में घुसाकर जान से मारने का प्रयास, आरोपी गिरफ्तार*

तारबाहर पुलिस की त्वरित कार्रवाई, घटना में प्रयुक्त कार एवं मोबाइल फोन जप्त

गंभीर प्रकरण में विभिन्न पहलुओं पर गहन विवेचना जारी

गिरफ्तार आरोपी

आशीष तिवारी

पिता – घनश्याम तिवारी

उम्र – 45 वर्ष

निवासी – बद्रीपुर रोड, नेहरूग्राम, आंशिक धर्मपुर, जिला देहरादून (उत्तराखंड)

जप्त मशरूका

* घटना में प्रयुक्त कार क्रमांक MP-04-CX-6273

* 01 मोबाइल फोन

 मुकेश साहू ब्यूरो बिलासपुर – प्रार्थी संजय अग्रवाल द्वारा थाना तारबाहर में रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि दिनांक 17.07.2026 को रात्रि लगभग 08:00 बजे वह अपने मकान के बरामदे में टहल रहे थे। इसी दौरान एक तेज रफ्तार कार उनके मकान के मुख्य गेट को तोड़ते हुए घर के अंदर घुस गई तथा दरवाजे एवं खिड़कियों को क्षतिग्रस्त करते हुए रुकी।

घटना के समय प्रार्थी एवं उनके परिवार के सदस्य किसी तरह अपनी जान बचाकर वहां से हटे। प्रार्थी के अनुसार यदि वह समय रहते नहीं हटते तो उनकी जान जा सकती थी। रिपोर्ट में इस कृत्य को जान से मारने की नीयत से किया गया बताया गया। घटना में प्रयुक्त वाहन का क्रमांक MP-04-CX-6273 पाया गया।

रिपोर्ट पर थाना तारबाहर में अपराध क्रमांक 239/2026 अंतर्गत धारा 109(1) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई।

प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर श्री रजनेश सिंह (भा.पु.से.) को अवगत कराया गया, जिनके निर्देश पर तत्काल कार्रवाई की गई। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) श्री पंकज कुमार पटेल एवं नगर पुलिस अधीक्षक सिटी कोतवाली श्री गगन कुमार (भा.पु.से.) के मार्गदर्शन तथा थाना प्रभारी निरीक्षक रविन्द्र अनंत के नेतृत्व में पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घटना कारित करने वाले वाहन चालक आशीष तिवारी को गिरफ्तार किया।

आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त कार एवं मोबाइल फोन विधिवत जप्त किए गए। आरोपी को माननीय न्यायालय में प्रस्तुत कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया।