Home Blog Page 85

*पत्नी की हत्या करने वाला पति गिरफ्तार, वारदात में प्रयुक्त बांस का डंडा बरामद* 

0

*पत्नी की हत्या करने वाला पति गिरफ्तार, वारदात में प्रयुक्त बांस का डंडा बरामद* 

 *थाना उरगा पुलिस की त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई, हत्या के आरोपी को कुछ ही घंटों में गिरफ्तार कर न्यायालय में किया गया पेश।* 

 रवि शिवहरे  ब्यूरो कोरबा:- पुलिस अधीक्षक श्री सिद्धार्थ तिवारी के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं नगर पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में संचालित ” *सजग कोरबा, सतर्क कोरबा* ” अभियान के तहत थाना उरगा पुलिस द्वारा हत्या के गंभीर प्रकरण में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी पति को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया।

दिनांक 20.07.2026 को थाना उरगा क्षेत्र के ग्राम भैंसमुड़ा कुदरीपारा से सूचना प्राप्त हुई कि एक महिला की उसके पति द्वारा मारपीट किए जाने से मृत्यु हो गई है। सूचना पर थाना उरगा पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची एवं जांच प्रारंभ की गई।जांच के दौरान मृतिका के परिजनों एवं प्रत्यक्षदर्शियों के कथनों से ज्ञात हुआ कि मृतिका अग्घन बाई धनवार एवं उसका पति परदेशी राम धनवार विगत कुछ दिनों से ग्राम भैंसमुड़ा में रह रहे थे। आरोपी शराब के नशे में आए दिन पत्नी के साथ विवाद एवं मारपीट करता था।

*शराब के नशे में किया जानलेवा हमला*

प्रारंभिक जांच में सामने आया कि दिनांक 19 एवं 20 जुलाई की दरमियानी रात्रि आरोपी ने शराब के नशे में पत्नी से विवाद किया तथा घर में रखे बांस के डंडे से उसके सिर एवं शरीर पर गंभीर प्रहार किए। गंभीर चोट लगने से महिला की मृत्यु हो गई।घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने तत्काल अपराध पंजीबद्ध कर वैज्ञानिक एवं विधिसम्मत विवेचना प्रारंभ की।

*आरोपी से पूछताछ में जुर्म स्वीकार*

पुलिस द्वारा संदेही को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। पूछताछ के दौरान आरोपी परदेशी राम धनवार (उम्र 41 वर्ष) ने पत्नी के साथ मारपीट कर बांस के डंडे से हमला करना स्वीकार किया। आरोपी के मेमोरेंडम के आधार पर घटना में प्रयुक्त बांस का डंडा बरामद किया गया।आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।

📌 *प्रकरण का विवरण*

*थाना : उरगा, जिला कोरबा*

*अपराध क्रमांक : 428/2026*

*धारा : 103(1) बीएनएस*

*आरोपी : परदेशी राम धनवार (41 वर्ष), निवासी मड़वारानी, वर्तमान निवासी ग्राम भैंसमुड़ा कुदरीपारा, थाना उरगा, जिला कोरबा।*

*कोरबा पुलिस की अपील*

कोरबा पुलिस आमजन से अपील करती है कि घरेलू हिंसा, मारपीट अथवा किसी भी प्रकार की आपराधिक घटना की जानकारी तत्काल पुलिस को दें। समय पर प्राप्त सूचना से गंभीर अपराधों की रोकथाम एवं आरोपियों के विरुद्ध त्वरित वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित की जा सकती है।

” *सजग कोरबा – सतर्क कोरबा*”अपराधियों पर सख्ती, आमजन की सुरक्षा के प्रति कोरबा पुलिस प्रतिबद्ध।

*जीआरपी जबलपुर की बड़ी कार्यवाही महिला तस्कर से 03 किलोग्राम गांजा बरामद*

0

*जीआरपी जबलपुर की बड़ी कार्यवाही महिला तस्कर से 03 किलोग्राम गांजा बरामद*

 जबलपुर से पंकज मनोज जैन की रिपोर्ट :-जबलपुर पुलिस अधीक्षक रेल सुंदर सिंह कनेश के निर्देशन मे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रेल भावना मरावी एवं उप पुलिस अधीक्षक रेल अंकिता सुल्या एवं उप पुलिस अधीक्षक रेल विजय गौठरिया के मार्गदर्शन तथा थाना प्रभारी जीआरपी जबलपुर संजीवनी राजपूत के नेतृत्व में जीआरपी जबलपुर द्वारा नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0 के तहत रेलवे स्टेशन पर चलाए जा रहे सघन चेकिंग अभियान के दौरान एक महिला तस्कर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 3 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा (अनुमानित कीमत 1,04,300 रूपये) बरामद किया गया।

रेलवे स्टेशन जबलपुर प्लेटफॉर्म क्रमांक-1 स्थित लिफ्ट के पास संदिग्ध अवस्था में मिली श्रीयंका बहेरा (22 वर्ष), निवासी कपिलेश्वर नगर, जिला बरगढ़ (ओडिशा) की वैधानिक प्रक्रिया के तहत तलाशी लेने पर उसके बैग से तीन पैकेटों में रखा अवैध गांजा बरामद हुआ।

आरोपीया के विरुद्ध धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा। आरोपी महिला ट्रेन वलसाड़ पुरी एक्सप्रेस से उड़ीसा से अवेध मादक पदार्थ गांजा जबलपुर विक्रय के लिए लाना बताई है मामले में गांजा तस्करी के स्रोत एवं अन्य संलिप्त व्यक्तियों के संबंध में विवेचना जारी है।जबलपुर से जिला ब्यूरो पंकज जैन की रिपोर्ट

*जेएसडब्ल्यू प्लांट से 2 लाख के कॉपर प्लेट चोरी का खुलासा,*

0

*जेएसडब्ल्यू प्लांट से 2 लाख के कॉपर प्लेट चोरी का खुलासा,*

* *इलेक्ट्रिशियन आरोपी गिरफ्तार,*

* *आरोपी जलेश्वर प्रसाद केवट (30 वर्ष) निवासी बनाहिल, थाना अकलतरा, जिला जांजगीर -चांपा*

 मनोज साहू ब्यूरो  जांजगीर-चांपा:- के अकलतरा थाना पुलिस ने जेएसडब्ल्यू प्लांट से कॉपर प्लेट चोरी के मामले का खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से करीब 2 लाख रुपये मूल्य के 38 नग छोटे-बड़े कॉपर प्लेट के टुकड़े बरामद किए हैं।

*विवरण* थाना अकलतरा क्षेत्र के जेएसडब्ल्यू तरौद, अकलतरा में कार्यरत सुरक्षा अधिकारी अखिलेश राय ने थाना अकलतरा में रिपोर्ट दर्ज कराया था, कि पेट्रोलिंग के दौरान प्लांट परिसर में कुछ लोग संदिग्ध परिस्थितियों में सामान निकालते दिखाई दिए। सुरक्षा टीम के पहुंचते ही तीन-चार व्यक्ति भागने लगे, जिनमें से एक को मौके पर पकड़ लिया गया।

पूछताछ में पकड़े गए व्यक्ति ने अपना नाम जलेश्वर प्रसाद केवट (30 वर्ष) निवासी बनाहिल, थाना अकलतरा, जिला जांजगीर-चांपा बताया। वह जेएसडब्ल्यू में इलेक्ट्रिशियन के रूप में कार्यरत है।

आरोपी के पास मौजूद चार काले रंग के बैगों की तलाशी लेने पर उनमें 38 नग छोटे-बड़े कॉपर प्लेट के टुकड़े बरामद हुए, जिनकी अनुमानित कीमत लगभग ₹2 लाख होगा।

मामले की सूचना पर थाना अकलतरा पुलिस मौके पर पहुंच कर आरोपी को पकड़ा जिसको हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर अपने तीन अन्य साथियों के साथ मिलकर चोरी करना स्वीकार किए जाने से विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया। मामले में अन्य फरार आरोपियों की तलाश जारी है तथा मामले की विवेचना की जा रही है।

*उपरोक्त कार्यवाही* में निरीक्षक भास्कर शर्मा थाना प्रभारी अकलतरा एवं प्रधान आरक्षक रेमन सिंह राजपूत का सराहनीय योगदान रहा।

*जिले में अवैध रूप से रह रहे अप्रवासियों पर पुलिस की सख्त नजर*  

0

*जिले में अवैध रूप से रह रहे अप्रवासियों पर पुलिस की सख्त नजर*  

* *SP जांजगीर की प्रेस कांफ्रेंस, मकान मालिकों और संस्थानों से Police Verification कराने की अपील*  

* *संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तुरंत दें, आपकी सतर्कता ही जिले की सुरक्षा*  

* *अप्रवासियों की सूचना देने SP ने पुलिस के शासकीय वाहनों में टोल फ्री नंबर चिपकाया*

* *टोल-फ्री नंबर 1800 233 1905 पर या पुलिस कंट्रोल रूम जांजगीर का मो. नंबर 9479193199 में दी जा सकती है, जानकारी देने वालों का नाम गोपनीय रखा जाएगा*

* *किरायेदारों की जानकारी नहीं दिए जाने पर मकान मालिकों के विरुद्ध धारा 224 BNS के तहत कार्यवाही की जाएगी*

 मनोज साहू ब्यूरो जांजगीर चांपा :-पुलिस अधीक्षक कार्यालय जांजगीर -चांपा के सभा कक्ष में आज शाम 04:00 बजे पुलिस अधीक्षक *श्री विजय कुमार पाण्डेय IPS* ने जिले में अवैध रूप से रह रहे अप्रवासियों के संबंध में प्रेस कांफ्रेंस का आयोजन किया।

*प्रेस कांफ्रेंस के मुख्य बिंदु*

*1. बाहरी व्यक्तियों की जानकारी अनिवार्य*

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि जिले में कानून-व्यवस्था और सुरक्षा बनाए रखने के लिए बाहरी व्यक्तियों की जानकारी रखना अत्यंत आवश्यक है।

*इनका उद्देश्य:*

जिले में अवैध रूप से रह रहे लोगों, संदिग्ध व्यक्तियों और आपराधिक तत्वों पर निगरानी रखना तथा किसी भी अप्रिय घटना को समय रहते रोकना है।

*मकान मालिकों और संस्थानों के लिए निर्देश*

1. *मकान मालिक*: किराएदार रखने से पहले उसका अनिवार्य रूप से Police Verification कराएं। किराएदार का आधार कार्ड, फोटो और मोबाइल नंबर रजिस्टर में दर्ज करें।

2. *ठेकेदार, राइस मिल, फैक्ट्री*: किसी भी नए कर्मचारी को काम पर रखने से पहले उसका पुलिस सत्यापन कराना अनिवार्य होगा।

3. *होटल, लॉज, धर्मशाला*: आगंतुकों का पहचान पत्र लेकर रजिस्टर में एंट्री करें। संदिग्ध लगने पर तुरंत नजदीकी थाने को सूचना दें।

4. *सभी संस्थान*: आगंतुक और कर्मचारी रजिस्टर का संधारण नियमित रूप से करें और CCTV कैमरे क्रियाशील रखें।

*नागरिकों से अपील*

पुलिस अधीक्षक ने कहा कि “आपकी सतर्कता ही जिले की सुरक्षा है”। यदि आपके आसपास कोई संदिग्ध व्यक्ति, बाहरी व्यक्ति या संदिग्ध गतिविधि दिखाई दे तो इसकी सूचना तुरंत पुलिस कंट्रोल रूम *9479193199* या टोल-फ्री नंबर *1800 233 1905* पर दें। आपातकाल में *112* डायल करें।

उन्होंने स्पष्ट किया कि पुलिस का उद्देश्य किसी को परेशान करना नहीं है, बल्कि जिले में शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखना है। अवैध रूप से रह रहे और आपराधिक गतिविधियों में लिप्त लोगों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

*प्रेस कांफ्रेंस में* अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जांजगीर श्री उमेश कुमार कश्यप, DSP अजाक सतरूपा तारम, CSP जांजगीर योगिताबाली खापर्डे उपस्थित रहे।

*गुरु पूर्णिमा महापर्व की तैयारी जोरों पर, अघोर आश्रम पोंड़ी दलहा में आयोजित हुई बैठक*

0

*गुरु पूर्णिमा महापर्व की तैयारी जोरों पर, अघोर आश्रम पोंड़ी दलहा में आयोजित हुई बैठक*

 मनोज साहू ब्यूरो जांजगीर-चांपा :-गुरु पूर्णिमा महापर्व की तैयारियां पूरे उत्साह और श्रद्धा के साथ प्रारंभ हो चुकी हैं। इसी क्रम में अघोर आश्रम, पोंड़ी दलहा में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने सहभागिता करते हुए अपने-अपने विचार प्रस्तुत किए।

बैठक में महापर्व के सफल आयोजन को लेकर विभिन्न व्यवस्थाओं पर विस्तार से चर्चा की गई। सभी श्रद्धालुओं ने गुरु पूर्णिमा पर्व को भक्ति, श्रद्धा और अनुशासन के साथ मनाने का संकल्प लिया। साथ ही आयोजन को भव्य एवं सफल बनाने के लिए सभी ने अपनी-अपनी जिम्मेदारियां निभाने का निर्णय लिया।

श्रद्धालु पूरे उत्साह के साथ तैयारियों में जुट गए हैं और आश्रम परिसर में आध्यात्मिक वातावरण का उल्लास देखने को मिल रहा है। गुरु पूर्णिमा महापर्व को लेकर भक्तों में विशेष उत्साह और उमंग बनी हुई है।

*सब्जी की खेती कर शीतला स्व-सहायता समूह ने कमाए दो लाख रुपये*

0

*सब्जी की खेती कर शीतला स्व-सहायता समूह ने कमाए दो लाख रुपये*

*अमलीडीह की महिलाएं आत्मनिर्भरता की ओर हो रही अग्रसर, बढ़ा आत्मविश्वास*

 मुकेश साहू ब्यूरो मुंगेली,// मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण और ग्रामीण आजीविका को मजबूत बनाने के लिए संचालित विभिन्न योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन किया जा रहा है। कलेक्टर श्री कुन्दन कुमार के मार्गदर्शन में जिला प्रशासन द्वारा स्व-सहायता समूहों को आजीविका गतिविधियों से जोड़ने, तकनीकी मार्गदर्शन उपलब्ध कराने तथा बाजार से जोड़ने के लिए निरंतर प्रयास किया जा रहा है। इसी कड़ी में जिले के ग्राम अमलीडीह की शीतला स्व-सहायता समूह ने सामूहिक मेहनत और आधुनिक कृषि पद्धतियों को अपनाकर आत्मनिर्भरता की प्रेरणादायी मिसाल प्रस्तुत की है।

समूह की अध्यक्ष श्रीमती मंजू साहू ने बताया कि समूह की महिलाओं ने सामूहिक रूप से ककड़ी सहित विभिन्न मौसमी सब्जियों का उत्पादन किया। बेहतर योजना, नियमित देखभाल और समय पर विपणन के कारण समूह को लगभग डेढ़ लाख से दो लाख रुपये तक की आय प्राप्त हुई। इस सफलता से समूह की आर्थिक स्थिति मजबूत होने के साथ ही महिलाओं का आत्मविश्वास बढ़ा है। श्रीमती मंजू साहू ने बताया कि पहले महिलाएं केवल पारंपरिक खेती तक सीमित थीं, लेकिन स्व-सहायता समूह से जुड़ने के बाद उन्होंने सब्जी उत्पादन को आय का प्रभावी माध्यम बनाया। आज समूह की महिलाएं खेती के साथ परिवार की आर्थिक जिम्मेदारियों में भी सक्रिय भागीदारी निभा रही हैं। उन्होंने कहा कि सब्जी उत्पादन से होने वाली अतिरिक्त आय का उपयोग परिवार की आवश्यकताओं, बच्चों की शिक्षा और कृषि गतिविधियों के विस्तार में कर रही हैं।

*एडीएम ने की जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की समीक्षा*

0

*एडीएम ने की जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की समीक्षा*

*सीएम हेल्पलाइन और राजस्व के लंबित प्रकरणों के समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण समाधान के दिए निर्देश*समय-सीमा की बैठक आयोजित*

 मुकेश साहू ब्यूरो मुंगेली,// जिला कलेक्टोरेट स्थित मनियारी सभाकक्ष में आयोजित समय-सीमा की बैठक में कलेक्टर श्री कुन्दन कुमार के निर्देशानुसार अतिरिक्त कलेक्टर श्रीमती निष्ठा पाण्डेय तिवारी ने शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं एवं विभागीय गतिविधियों की प्रगति की विस्तृत समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्धारित लक्ष्यों के अनुरूप बेहतर प्रदर्शन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। बैठक में सीएम हेल्पलाइन के अंतर्गत प्राप्त शिकायतों की विभागवार समीक्षा करते हुए अतिरिक्त कलेक्टर ने कहा कि प्रत्येक आवेदन का समयबद्ध, गुणवत्तापूर्ण एवं संवेदनशीलता के साथ निराकरण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने अधिकारियों को शिकायतकर्ताओं से नियमित संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं का प्रभावी समाधान करने के निर्देश दिए, ताकि आमजन का शासन-प्रशासन के प्रति विश्वास और अधिक मजबूत हो।

समीक्षा के दौरान राजस्व प्रकरणों, पीएम जनमन योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, सेवा-सेतु पोर्टल तथा प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि सहित विभिन्न महत्वपूर्ण योजनाओं की प्रगति का मूल्यांकन किया गया। अतिरिक्त कलेक्टर ने सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए लंबित प्रकरणों का शीघ्र निराकरण करने तथा शासन की योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक समय पर पहुंचाने के निर्देश दिए। उन्होंने एग्रीस्टेक एवं किसान पंजीयन कार्यों की समीक्षा करते हुए ग्राम पंचायतों एवं सहकारी समितियों में सीएससी ऑपरेटरों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित कर लक्षित प्रगति प्राप्त करने पर जोर दिया। बैठक में आयुष्मान भारत योजना के तहत अधिक से अधिक पात्र हितग्राहियों को लाभान्वित करने तथा योजना का व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए। इसके साथ ही बैठक में महतारी वंदन योजना, सीएम जनदर्शन, लोक सेवा गारंटी अधिनियम सहित विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों की भी समीक्षा की गई।

एडीएम ने अधिकारियों को बेहतर समन्वय के साथ कार्य करते हुए योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन और लक्ष्यों की समय पर पूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शासन की प्राथमिकता है कि प्रत्येक पात्र नागरिक को योजनाओं का लाभ सरल, पारदर्शी एवं समयबद्ध तरीके से मिले। इसके लिए सभी अधिकारी जवाबदेही के साथ कार्य करें तथा निर्धारित लक्ष्यों की नियमित समीक्षा करते हुए शत-प्रतिशत प्रगति सुनिश्चित करें। बैठक में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री गोकुल रावटे, अपर कलेक्टर श्री जी.एल. यादव, लोरमी एसडीएम श्री अजीत पुजारी, पथरिया एसडीएम श्रीमती रेखा चंद्रा सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

*सेवा सेतु के माध्यम से हिमांशु देवांगन का बना विवाह प्रमाण पत्र*

0

*सेवा सेतु के माध्यम से हिमांशु देवांगन का बना विवाह प्रमाण पत्र*

*441 डिजिटल सेवाओं से आमजनों को मिल रही त्वरित, पारदर्शी और सुविधाजनक शासकीय सेवाएं*

 मुकेश साहू ब्यूरो मुंगेली, // राज्य शासन द्वारा नागरिक सेवाओं को सरल, पारदर्शी और समयबद्ध बनाने की दिशा में शुरू की गई सेवा-सेतु केंद्रों के माध्यम से आमजनों को आसानी से डिजीटल सुविधाएं प्राप्त हो रही है। अब सरकारी कार्यालयों के बार-बार चक्कर लगाने की आवश्यकता नहीं रह गई है। एक ही स्थान पर सैकड़ों शासकीय सेवाएं उपलब्ध होने से लोगों का समय, श्रम और धन तीनों की बचत हो रही है। इसी क्रम में जिला मुख्यालय स्थित दाउपारा के हिमांशु देवांगन को विवाह प्रमाण पत्र सेवा सेतु केंद्र के माध्यम से सरल एवं त्वरित प्रक्रिया के तहत जारी किया गया। समय पर प्रमाण पत्र प्राप्त होने से उन्हें विभिन्न शासकीय एवं व्यक्तिगत कार्यों में सुविधा मिली। उन्होंने बताया कि पहले ऐसे कार्यों के लिए अलग-अलग कार्यालयों के चक्कर लगाने पड़ते थे, जबकि अब सेवा सेतु केंद्र के माध्यम से पूरी प्रक्रिया बेहद आसान और पारदर्शी हो गई है।

श्री हिमांशु देवांगन ने सेवा सेतु की सुविधा पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि शासन की यह पहल आम नागरिकों के समय, श्रम और धनकृतीनों की बचत कर रही है। उन्होंने इसके लिए राज्य शासन एवं जिला प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया। उल्लेखनीय है कि राज्य शासन ने प्रदेश में संचालित लोक सेवा केंद्रों का उन्नयन कर उन्हें सेवा सेतु केंद्र के रूप में विकसित किया है। पहले जहां इन केंद्रों के माध्यम से 73 शासकीय सेवाएं उपलब्ध थीं, वहीं अब 441 डिजिटल सेवाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध कराई जा रही हैं। इनमें विभिन्न प्रमाण पत्र, पंजीयन, सामाजिक सुरक्षा योजनाओं से संबंधित सेवाएं तथा अनेक नागरिक सुविधाएं शामिल हैं। सेवा सेतु की इस नई व्यवस्था से शासन की सेवाएं गांव-गांव तक अधिक प्रभावी ढंग से पहुंच रही हैं।

*प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना: आवेदन 31 जुलाई तक कम प्रीमियम में प्राकृतिक आपदाओं से आर्थिक सुरक्षा*

0

*प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना: आवेदन 31 जुलाई तक कम प्रीमियम में प्राकृतिक आपदाओं से आर्थिक सुरक्षा*

मुकेश साहू ब्यूरो मुंगेली, // खरीफ वर्ष-2025 में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजनांतर्गत बीमा के लिए 31 जुलाई अंतिम तिथि निर्धारित की गई है। उप संचालक कृषि ने बताया कि किसानों को 02 प्रतिशत प्रीमियम की राशि देना होगा। धान सिंचित के लिए 1320 रूपए, धान असिंचित के लिए 946 रूपए, सोयाबीन के लिए 902 रूपए, अरहर (तुअर) के लिए 770 रूपए, मक्का के लिए 792 रूपए, उड़द एवं मूंग के लिए 484 रूपए, मूंगफली के लिए 924 रूपए, कोदो के लिए 352 रूपए, कुटकी के लिए 374 रूपए एवं रागी के लिए 330 रूपए प्रति हेक्टयर कृषक अंशराशि निर्धारित है।

अधिसूचित फसल लगाने वाले सभी कृषक को फसल बुआई प्रमाण पत्र अथवा फसल बोने का स्वघोषणा पत्र, नवीनतम भूमि प्रमाण पत्र (बी-1, पी-2), बैंक पासबुक एवं आधार कार्ड की छायाप्रति के साथ वैध मोबाइल नम्बर देना अनिवार्य होगा। उन्होंने बताया कि कृषक फसल बीमा के अंतिम तिथि के पूर्व निकटतम बैंक शाखा, ग्रामीण बैंक, सहकारी समिति, लोक सेवा केन्द्र, भारत सरकार की बीमा पोर्टल के माध्यम से बीमा करा सकते हैं। जिले में योजना का क्रियान्वयन एचडीएफसी एग्रो जनरल इंश्योरेंश कंपनी लिमिटेड द्वारा किया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए कृषक अपने क्षेत्र के ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी से सम्पर्क कर सकते हैं।

*आंगनबाड़ी कार्यकर्ता की भर्ती हेतु आनलाइन आवेदन 01 अगस्त तक*

0

*आंगनबाड़ी कार्यकर्ता की भर्ती हेतु आनलाइन आवेदन 01 अगस्त तक*

 मुकेश साहू ब्यूरो मुंगेली, // एकीकृत बाल विकास परियोजना मुंगेली अंतर्गत आंगनबाड़ी केन्द्र क्रमांक 02 सिपाही में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता की भर्ती हेतु आनलाइन आवेदन 01 अगस्त तक आमंत्रित किया गया है। इच्छुक एवं पात्र अभ्यर्थी वेबसाइट https://aww.e-bharti.in/ के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। परियोजना अधिकारी ने बताया कि नियम एवं शर्तों सहित अधिक जानकारी के लिए कार्यालय एकीकृत बाल विकास परियोजना मुंगेली 02 के सूचना पटल का अवलोकन किया जा सकता है।