More

    *चलती कार को घर में घुसाकर जान से मारने का प्रयास, आरोपी गिरफ्तार*

    *चलती कार को घर में घुसाकर जान से मारने का प्रयास, आरोपी गिरफ्तार*

    तारबाहर पुलिस की त्वरित कार्रवाई, घटना में प्रयुक्त कार एवं मोबाइल फोन जप्त

    गंभीर प्रकरण में विभिन्न पहलुओं पर गहन विवेचना जारी

    गिरफ्तार आरोपी

    आशीष तिवारी

    पिता – घनश्याम तिवारी

    उम्र – 45 वर्ष

    निवासी – बद्रीपुर रोड, नेहरूग्राम, आंशिक धर्मपुर, जिला देहरादून (उत्तराखंड)

    जप्त मशरूका

    * घटना में प्रयुक्त कार क्रमांक MP-04-CX-6273

    * 01 मोबाइल फोन

     मुकेश साहू ब्यूरो बिलासपुर – प्रार्थी संजय अग्रवाल द्वारा थाना तारबाहर में रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि दिनांक 17.07.2026 को रात्रि लगभग 08:00 बजे वह अपने मकान के बरामदे में टहल रहे थे। इसी दौरान एक तेज रफ्तार कार उनके मकान के मुख्य गेट को तोड़ते हुए घर के अंदर घुस गई तथा दरवाजे एवं खिड़कियों को क्षतिग्रस्त करते हुए रुकी।

    घटना के समय प्रार्थी एवं उनके परिवार के सदस्य किसी तरह अपनी जान बचाकर वहां से हटे। प्रार्थी के अनुसार यदि वह समय रहते नहीं हटते तो उनकी जान जा सकती थी। रिपोर्ट में इस कृत्य को जान से मारने की नीयत से किया गया बताया गया। घटना में प्रयुक्त वाहन का क्रमांक MP-04-CX-6273 पाया गया।

    रिपोर्ट पर थाना तारबाहर में अपराध क्रमांक 239/2026 अंतर्गत धारा 109(1) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई।

    प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर श्री रजनेश सिंह (भा.पु.से.) को अवगत कराया गया, जिनके निर्देश पर तत्काल कार्रवाई की गई। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) श्री पंकज कुमार पटेल एवं नगर पुलिस अधीक्षक सिटी कोतवाली श्री गगन कुमार (भा.पु.से.) के मार्गदर्शन तथा थाना प्रभारी निरीक्षक रविन्द्र अनंत के नेतृत्व में पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घटना कारित करने वाले वाहन चालक आशीष तिवारी को गिरफ्तार किया।

    आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त कार एवं मोबाइल फोन विधिवत जप्त किए गए। आरोपी को माननीय न्यायालय में प्रस्तुत कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया।

    Trending News

    Technology