*गुरु पूर्णिमा महापर्व की तैयारी जोरों पर, अघोर आश्रम पोंड़ी दलहा में आयोजित हुई बैठक*

मनोज साहू ब्यूरो जांजगीर-चांपा :-गुरु पूर्णिमा महापर्व की तैयारियां पूरे उत्साह और श्रद्धा के साथ प्रारंभ हो चुकी हैं। इसी क्रम में अघोर आश्रम, पोंड़ी दलहा में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने सहभागिता करते हुए अपने-अपने विचार प्रस्तुत किए।
बैठक में महापर्व के सफल आयोजन को लेकर विभिन्न व्यवस्थाओं पर विस्तार से चर्चा की गई। सभी श्रद्धालुओं ने गुरु पूर्णिमा पर्व को भक्ति, श्रद्धा और अनुशासन के साथ मनाने का संकल्प लिया। साथ ही आयोजन को भव्य एवं सफल बनाने के लिए सभी ने अपनी-अपनी जिम्मेदारियां निभाने का निर्णय लिया।
श्रद्धालु पूरे उत्साह के साथ तैयारियों में जुट गए हैं और आश्रम परिसर में आध्यात्मिक वातावरण का उल्लास देखने को मिल रहा है। गुरु पूर्णिमा महापर्व को लेकर भक्तों में विशेष उत्साह और उमंग बनी हुई है।
