Home Blog Page 84

*किन्नर का गुरू चेला विवाद पर आरोपी द्वारा गला दबाकर किया गया हत्या*

0

 *किन्नर का गुरू चेला विवाद पर आरोपी द्वारा गला दबाकर किया गया हत्या*

 घटना के चंद घंटे के अंदर आरोपी को किया गया गिरफतार 

आरोपी को न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया 

नाम आरोपीगण – रिया उर्फ राकेश (किन्नर) पिता परमेश्वर धु्रव उम्र 24 वर्ष साकिन सेमरचुवा बरेला थाना जरहागांव जिला मुंगेली, हामु जोकी ओवर ब्रिज थाना सकरी जिला बिलासपुर 

 मुकेश साहू ब्यूरो बिलासपुर – प्रार्थी की रिपोर्ट पर उक्त अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया । हालात वरिष्ठ अधिकारियो को बताया गया। विवेचना दौरान पुलिस को यह तथ्य ज्ञात हुआ कि किन्नर तन्नू खान निवासी चिल्हाटी का किननर वर्षा जान एवं जोकी निवासी किन्नर मीरा उर्फ आशीष से मित्रता है तीनो गुरू भाई है । जो दिनांक 17-07-2026 को वर्षा जान दिल्ली से बिलासपुर आयी थी जिसे तन्नू खान पुराना बस स्टैण्ड स्थित होटल पर रूकवाई गई थी । दिनांक 20-07-2026 को तीनो गुरू भाई दिन में 12-00 से 01-00 बजे के मध्य साथ में थे जो मीरा के आग्रह पर वर्षा जान और तन्नू खान जोकी स्थित उसके घर आटो से जाने के लिए राजी होते है, रास्ते में किन्नर रिया उर्फ राकेश निवासी जोकी मिलता है जो मीरा के कहने पर इंज्वाय करने उसके घर साथ में जाता है । इसके बाद तन्नू रिया के साथ स्कूटी से अपनी बडी मां को तालापारा स्थित अस्पताल में देखने जाती है वहां से लौटकर दोनो 5 पाव देशी शराब व डेढ किलो मछली खरीदकर मीरा के घर पहुंचे जिसे तन्नू बनाई । चारो मिलकर शराब के साथ मछली खाए । इसके बाद तन्नू रिया से पूछती है कि तुम्हारा गुरू कौन है किन्नर समाज में गुरू चेला प्रथा चलता है । जिसके तहत चेला गुरू को सालाना 10000 रूपये एवं मासिक 2000 रूपये देता है । तुम मुझे अपना गुरू बनाओ नही तो तुम्हे मांगने खाने नही दुंगी जिस पर रिया बोलती है कि न मेरा कोई गुरू है और न मै किसी का चेला हूं मै अपना गुरू /चेला स्वयं हूं न मै किसी से लेता हू और न किसी को देता हूं । जिस पर दोनो के मध्य विवाद होने लगा उन्हे मीरा और वर्षा शांत रहने समझाईश दिए नही मानने पर अपने गुरू तालापारा निवासी राजा किन्नर को फोन लगा कर दोनो को समझाने बोले, राजा किन्नर के समझाने के बाद भी दोनो नही माने तन्नू बोली तुम तालापारा में मांग खाकर दिखाओ तुम्हे बताती हू तुम चलो मेरे गुरू राजा के पास तुम्हे बताती हूं तब रिया बोली की चलो मुझे क्या कर लोगे ज्यादा से ज्यादा दो चार झापड मार लोगे कहकर दोनो पैदल जोकी से तालापारा जाने निकल गए । इस बीच मिरा और वर्षा दोनो को खोजने निकले किन्तु दोनो नही मिले । तन्नू के फोन पर कई बार काल कि किन्तु संपर्क नही हुआ । जो आरोपी रिया पुलिस को पूछताछ पर गुरू चेला विवाद के कारण गला दबाकर तन्नू खान को मारकर हत्या करना कबूल किया गया । एन एच 130 दलदलिहापारा बस स्टाप के पास घटना दिनांक 21-07-2026 के रात्रि 11-00 से 12-00 बजे के मध्य गला दबाकर हत्या करना बतायी उसकी निशान देही पर मृतक तन्नू खान का मोबाईल, चप्पल, चार्जर आदि बरामद किया गया है। आरोपी के विरूद्ध सबूत पाए जाने पर विविधवत गिरफतार कर रिमाण्ड हेतु न्यायालय पेश किया जा रहा है। उक्त कार्यवाही में थाना सकरी स्टाफ का सराहनी योगदार रहा ।

*10 दुपहिया वाहन एवं 10 ई रिक्शा बैटरी के साथ 6 शातिर वाहन चोर गोहलपुर पुलिस की गिरफ्त में*

0

*10 दुपहिया वाहन एवं 10 ई रिक्शा बैटरी के साथ 6 शातिर वाहन चोर गोहलपुर पुलिस की गिरफ्त में ।।

  जबलपुर से पंकज मनोज जैन की रिपोर्ट :-जबलपुर थाना गोहलपुर की टीम को विश्वसनीय मुखबिर के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई थी कि आनंद नगर कालोनी क्षेत्र में थाना गोहलपुर के अपराध क्र 434/26 धारा 303(2) बीएनएस की चोरी गया वाहन लिये कुछ आरोपीगण दिखे है जो उक्त वाहन से कोई वारदात करने के इरादे से घूंम रहे है, तत्काल दबिश दी जाये तो सफलता मिल सकती है । सूचना पर तत्काल थाना गोहलपुर की टीम द्वारा बताये स्थान दबिश दी गयी जहॉ दो लडके एक सिल्वर रंग कि स्कूटी पर बैठे दिखे जो पुलिस को देखकर भागने का प्रयास करने लगे जिन्हें घेराबंदी कर पकडा गया जिन्होने नाम पता पूछने पर अपना नाम (1) मोहम्मद शादाब खान पिता मोहम्मद गोपू फरीद उम्र 19 साल निवासी टेढ़ी नीम हुसैनिया मस्जिद के सामने थाना हनुमानताल जिला जबलपुर (2) फैजान खान पिता गुड्डू खान उम्र 20 साल निवासी 16 क्वाटर थाना हनुमानताल बताये दोनो ने सघन पूछताछ करने पर अपने एक अन्य साथी शाहरूख खान के साथ मिलकर उक्त एक्सिस सहित 10 दुपहिया वाहन चोरी करना स्वीकार किये। आरोपी (3) शाहरुख खान उर्फ टूटी पिता अब्दुल खलिक उम्र 28 साल निवासी मक्का नगर मोहरिया थाना हनुमानताल को अभिरक्षा मे लिया गया।

*कट्टा अड़ाकर एक्सिस गाड़ी छीनने वाले तीन लुटेरे गिरफ्तार* ।।

0

*कट्टा अड़ाकर एक्सिस गाड़ी छीनने वाले तीन लुटेरे गिरफ्तार* ।।

 जबलपुर से पंकज मोनू जैन की रिपोर्ट :-जबलपुर थाना घमापुर में दिनाक 18-7-26 की दोपहर में धर्मपाल सिंह राजपूत उम्र 56 वर्ष निवासी समदड़िया ग्रीन सिटी माढ़ोताल ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह आटो चलाता है आज सुबह लगभग 9-30 बजे से 9-45 बजे करिया पाथर मरघटाई खारी विसर्जन कार्यक्रम में आया था जैसे ही काली मंदिर मरघटाई के पास पहॅुचा तभी सामने से काले रंग की पल्सर मोटर सायकल में 3 लड़कों ने उसे घेर लिया एक लड़के ने देशी कट्टा निकालकर उसे अड़ा दिया तथा अन्य लड़कों ने उससे छीना झपटी किये तथा एक लड़का उसकी स्कूटी एक्सिस क्रमांक एमपी 20 जेड बी 2684 छीनकर भाग गया जो नीले रंग की शर्ट व काला पेंट पहना था, दोनों लड़के अपनी मोटर सायकल पल्सर लेकर वहंा से भाग गये। रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 477/26 धारा 309(1), 3(5) बीएनएस का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। दिनांक 20-7-26 की रात्रि विश्वसनीय मुखबिर से सूचना मिली कि टेस्टिंग रोड़ जवाहर स्कूल के पीछे ग्राउण्ड में एक युवक देशी कट्टा खोसे कोई वारदात करने की फिराक में खड़ा है, सूचना पर मुखबिर के बताये स्थान पर दबिश दी गई जहां मुखबिर के बताये हुलिये का युवक पुलिस को देखकर भागने का प्रयास किया जिसे घेराबंदी कर पकड़ा गया, जिसने पूछताछ पर अपना नाम सम्मान रैकवार पिता अनिल रैकवार उम्र 19 वर्ष निवासी मछली बाजार हनुमानताल बताया, तलाशी लेने पर कमर में देशी कटटा खोंसे तथा दाहिने जेब में 1 कारतूस रखे मिला, आरोपी के कब्जे से देशी कट्टा एवं कारतूस जप्त करते हुये आरोपी सम्मान रैकवार के विरूद्ध 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत कार्यवाही की गयी। सम्मान रैकवार ने पूछताछ पर अपने साथी साहिल एवं राज सोनकर के साथ मिलकर एक्सिस छीनना स्वीकार करते हुये छीनी हुई एक्सिस को टेस्टिंग रोड स्थित खण्डर भवन मे छिपाकर रखना बताया।जबलपुर से जिला ब्यूरो पंकज जैन की रिपोर्ट

*प्रदेश में पहली बार सौर ऊर्जा के क्षेत्र में कबीरधाम की 40 महिलाओं को मिला स्वरोजगार का नया साधन*

0

*प्रदेश में पहली बार सौर ऊर्जा के क्षेत्र में कबीरधाम की 40 महिलाओं को मिला स्वरोजगार का नया साधन*

0.सोलर दीदी के रूप में कबीरधाम जिले की महिलाओं ने बनाई प्रदेश में अपनी अलग पहचान।

0.सोलर दीदी बन महिलाएं हो रही आत्मनिर्भर।

0.ग्रामीणों के घरो को रौशन कर आर्थिक तरक्की की राह पर विहान की दीदीया।

हिमांशु सिंह ठाकुर:- ब्यूरो रिपोर्ट छत्तीसगढ़।

ब्यूरो रायपुर/कवर्धा:- विकास की धारा तभी सफल होती है जब समाज का प्रत्येक वर्ग और क्षेत्र का समग्र विकास हो जीवन की मूलभूत आवश्यकताओं में ऊर्जा का बहुत महत्व है घरों में जलते बल्ब जीवन को भी प्रकाशमय करते हैं बढ़ती जनसंख्या के साथ विद्युत की मांग में लगातार वृद्धि हो रही है ऐसे में ऊर्जा के वैकल्पिक स्रोत के रूप में सौर ऊर्जा सभी के लिए लाभदायक है ग्रामीण क्षेत्रों में कम दरों पर लोगों को वैकल्पिक ऊर्जा के रूप में सौर ऊर्जा का साधन मिले इसके लिए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा के प्रयास अब रंग लाने लगे हैं ग्रामीण महिलाओं को आजीविका के नए साधनो से जोड़ते हुए रियायती दर पर सौर ऊर्जा के द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों को रौशन करने की योजना छत्तीसगढ़ शासन द्वारा बनाई गई जिस पर जिला पंचायत कबीरधाम द्वारा अमल करते हुए इसे मूर्त रूप दिया गया आज कबीरधाम जिले के 40 घरों को सौर ऊर्जा से रौशन करने का कार्य राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन विहान की महिला स्व सहायता समूह की दीदियों को मिला है सोलर दीदी के रूप में कार्य करने के लिए वंदे मातरम संकुल संगठन कवर्धा को जिला पंचायत कबीरधाम बिहान एवं CSPDCL (RAPM) रायपुर के सहयोग से सोलर वेण्डर के रूप में रजिस्टर्ड किया गया साथ ही टाटा कंपनी के द्वारा सोलर दीदी के रूप में संकुल की 35 महिलाओं को इस व्यवसाय से जुड़ने के लिए प्रशिक्षित किया गया वेंडर के रूप में रजिस्टर्ड होने के पश्चात जिला अंतर्गत गठित समस्त स्व- सहायता समूह एवं लोकल लोगों को संकुल के माध्यम से सोलर पैनल लगाये जाने प्रचार-प्रसार कर जागरूकता लाई गई अब इसके सुखद परिणाम आने लगे हैं प्रदेश में पहली बार कबीरधाम जिले की 40 महिलाओं को सोलर दीदी के रूप में आजीविका की नई गतिविधियां मिली है। अभी तक लगभग 40 घरो में सोलर पैनल लगाये जाने हेतु आवेदन प्राप्त हो चुका है जिनमें से अंजनी पटेल माता भवानी स्व-सहायता समूह ग्राम समनापुर के यहां 03 किलोवाट का सोलर पैनल स्थापित किया गया है जिसकी कुल लागत राशि रू. 1,80,000 (लेबर चार्ज अतिरिक्त) है जिसमें से संकुल के माध्यम से 1,20,000 रू. लोन स्वीकृत एवं 60,000 रू. और लेबर चार्ज हितग्राही द्वारा भुगतान किया गया पीएम सूर्य घर (मुफ्त बिजली योजना) के माध्यम से स्व-सहायता समूहों से जुड़े परिवारों को अधिक से अधिक लाभान्वित किये जाने हेतु संकुल अंतर्गत 06 प्रतिशत ब्याज पर लोन संबंधित ग्राम संगठन/समूहों के माध्यम से उपलब्ध कराया जा रहा है कलेक्टर ने बताया कि सौर ऊर्जा पैनल स्थापना और कनेक्शन के लिए रायपुर की विशेष टीम द्वारा महिलाओं को प्रशिक्षित किया गया है ग्रामीण क्षेत्रों में इसकी मांग बनी हुई है और इससे स्वरोजगार के अवसर मिल रहे हैं शासन द्वारा सौर ऊर्जा की स्थापना हेतु रियायती दर पर सब्सिडी के साथ वित्तीय सहायता भी प्रदान की जाती है हमारा प्रयास है कि प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के लाभार्थियों को भी इस अभियान से जोड़ा जाए ताकि उन्हें सस्ते दर पर विद्युत की आपूर्ति हो सके मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत कबीरधाम अभिषेक अग्रवाल ने बताया कि अपर मुख्य सचिव छत्तीसगढ़ शासन पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग रिचा शर्मा सचिव पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग भीम सिंह एवं प्रबंध संचालक राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन विहान अश्विनी देवांगन द्वारा इस अभियान में विशेष सहयोग प्रदान किया गया छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत वितरण कंपनी से इसके लिए समन्वय स्थापित कर प्रक्रिया पूरी कराई गई जिसके कारण यह कार्य सुगमता से आगे बढ़ सका।वर्तमान में 03 दीदीयों श्रीमती रेखा झारियां ग्राम समनापुर सविता राजपूत ग्राम नेवारी एवं दशमत चेलक ग्राम बैझी के यहां पैनल स्थापना का कार्य प्रगति में है इस व्यवसाय से कबीरधाम जिले की ग्रामीण महिलाओं को पूरे राज्य में अलग पहचान मिली है हमारा प्रयास है कि ग्रामीण महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाया जाए महिलाएं आर्थिक रूप से मजबूत होगी तो ग्रामीण अर्थव्यवस्था को भी इससे सीधा फायदा होगा सौर ऊर्जा की स्थापना से महिला समूह के सदस्यों को कमीशन के रूप में बहुत लाभ होगा और ग्रामीणों को स्थानीय स्तर पर किसी भी समय सौर ऊर्जा से जुड़ी सेवाएं प्राप्त हो सकेगी इस कार्यक्रम को शुरुआती दौर में ही बड़ी सफलता मिली है प्रशिक्षित महिला समूह को लगभग 40 घरों में सौर पैनल लगाने का आर्डर प्राप्त हो चुका है जिसमें से कुछ के घरों में लग भी गए हैं तकनीकी रूप से प्रशिक्षित महिलाएं अब पुरुषो के साथ कंधा से कंधा मिलाकर आगे बढ़ रही है और नए कीर्तिमान स्थापित कर रही हैं।

————————–

*श्रद्धा का सम्मान, सेवा का संकल्प : पांचवें वर्ष भी अमरकंटक में विधायक भावना बोहरा द्वारा कबीरधाम जिले के कांवड़ यात्रियों हेतु निःशुल्क भोजन एवं विश्राम की व्यवस्था*

0

*श्रद्धा का सम्मान, सेवा का संकल्प : पांचवें वर्ष भी अमरकंटक में विधायक भावना बोहरा द्वारा कबीरधाम जिले के कांवड़ यात्रियों हेतु निःशुल्क भोजन एवं विश्राम की व्यवस्था*

0.30 जुलाई से 24 अगस्त तक अमरकंटक में विधायक भावना बोहरा द्वारा कबीरधाम जिले के कांवड़ियों हेतु निःशुल्क भोजन व विश्राम की व्यवस्था।

हिमांशु सिंह ठाकुर:- ब्यूरो रिपोर्ट छत्तीसगढ़।

ब्यूरो रायपुर/कवर्धा:- भारतीय संस्कृति में सावन का महीना भगवान शिव की आराधना श्रद्धा और भक्ति का प्रतीक माना जाता है इसी पावन माह में लाखों श्रद्धालु कांवड़ यात्रा कर पवित्र नदियों से जल लेकर भगवान भोलेनाथ का अभिषेक करते हैं यह यात्रा केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक नहीं बल्कि संयम, तपस्या, सेवा और सनातन संस्कृति के प्रति समर्पण का भी संदेश देती है प्रतिवर्ष सावन माह में कबीरधाम जिले से भी हजारों की संख्या में कांवड़ यात्री भगवान भोलेनाथ के प्रति श्रद्धाभाव से अमरकंटक में माँ नर्मदा मंदिर तक कठिन यात्रा करते हैं उनकी इस यात्रा को सुगम बनाने और उनकी सेवा के संकल्प के साथ पंडरिया विधायक भावना बोहरा द्वारा विगत 4 वर्षों से निरंतर अमरकंटक में उनके भोजन व विश्राम की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है जहाँ वे अपनी कठिन यात्रा के बाद विश्राम करते हैं और सात्विक भोजन ग्रहण करते हैं इसी सेवा भाव को निरंतर आगे बढ़ाते हुए पंडरिया विधायक भावना बोहरा द्वारा लगातार पांचवें वर्ष अमरकंटक में कबीरधाम जिले से आने वाले कांवड़ यात्रियों के लिए निःशुल्क भोजन एवं विश्राम की व्यवस्था की गई है जहाँ भावना समाज सेवी संस्थान के सदस्यों द्वारा 30 जुलाई से 24 अगस्त तक कांवड़ यात्रियों की सेवा की जाएगी मेला मैदान (डोम) नया नगर पालिका परिसर, अमरकंट, जिला अनूपपुर मध्यप्रदेश में शिवभक्त कांवड़ियों हेतु भोजन, पेयजल, विश्राम स्थल एवं अन्य आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं जिससे उनकी कठिन धार्मिक यात्रा अधिक सुगम और सुरक्षित बन सके इस सेवा का लाभ लेने व किसी भी जानकारी के लिए मोबाइल नम्बर 97553-59004, 97544-62000 पर संपर्क करके प्राप्त कर सकते हैं इस अवसर पर भावना बोहरा ने कहा कि विगत 5 वर्षों से श्रावण मास के शुभ अवसर पर कांवड़ यात्रियों की सेवा करने का हमें पुण्य अवसर मिल रहा है जो हमारे लिए सौभाग्य की बात है और यह सेवा आगे भी निरंतर जारी रहेगी यह मेरा सौभाग्य है कि विगत वर्ष सावन माह में मुझे भी इस पुण्य यात्रा का अवसर प्राप्त हुआ जब माँ नर्मदा मंदिर अमरकंटक से मैनें और मेरे साथ सैकड़ों कांवड़ियों ने कन्धों पर जल लेकर छत्तीसगढ़ की सुख-समृद्धि और खुशहाली के संकल्प के साथ यात्रा शुरू की और डोंगरिया महादेव से भोरमदेव मंदिर में भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक कर 151 किलोमीटर की यात्रा हमने पूरी की अमरकंटक स्थित माँ नर्मदा मंदिर अमरकंटक केवल एक तीर्थस्थल नहीं बल्कि भारतीय आध्यात्मिक परंपरा का एक दिव्य केंद्र है माँ नर्मदा का यह पावन उद्गम स्थल करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र है उनका पवित्र जल जीवन में सुख, शांति और आध्यात्मिक ऊर्जा का संचार करता है यही कारण है कि सावन मास में हजारों शिवभक्त अमरकंटक पहुंचकर माँ नर्मदा का पूजन-अर्चन करते हैं तथा पवित्र जल लेकर भगवान शिव का जलाभिषेक करने के लिए कांवड़ यात्रा प्रारंभ करते हैं उन्होंने बताया कि कांवड़ियों की आस्था का सम्मान करते हुए सात्विक भोजन और उनके विश्राम से लेकर मूलभूत व आवश्यक सुविधाओं का भी विशेष ध्यान रखा गया है इसके साथ ही यहां प्रतिदिन भोलेनाथ की भव्य महाआरती का भी अयोजन किया जाता है जहाँ हजारों की संख्या में भक्तजनों का आगमन होता है और पूरे भक्ति भाव से सभी श्रद्धालु भोलेनाथ की भक्ति में लीन रहते हैं अमरकंटक से निकलने वाली पवित्र नर्मदा के उद्गम स्थल से जल लेकर हजारों श्रद्धालु भगवान भोलेनाथ के जयघोष के साथ अपनी यात्रा प्रारंभ करते हैं लंबी पदयात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सेवा करना भारतीय संस्कृति में अत्यंत पुण्य का कार्य माना गया है इसी भावना को आत्मसात करते हुए पिछले पांच वर्षों से और कबीरधाम जिले के कांवड़ यात्रियों और जनता के सहयोग एवं भावना समाज सेवी संस्थान के सदस्यों के समर्पण से यह सेवा अभियान निरंतर आगे बढ़ रही है भावना बोहरा ने आगे कहा कि कांवड़ यात्रा हमारी भारतीय संस्कृति की जीवंत परंपरा है जो श्रद्धा, अनुशासन, त्याग और समर्पण का संदेश देती है महादेव के भक्तों की सेवा करना हमारे लिए किसी दायित्व से बढ़कर सौभाग्य और पुण्य का विषय है जब शिवभक्त अपनी कठिन यात्रा के दौरान कुछ पल विश्राम कर संतोषपूर्वक भोजन ग्रहण करते हैं तब यह सेवा हमारे जीवन को भी सार्थक बनाती है हमारा प्रयास है कि कबीरधाम जिले सहित आसपास के क्षेत्रों से आने वाले प्रत्येक कांवड़ यात्री को आत्मीयता सम्मान और सहयोग का अनुभव हो यह सेवा किसी आयोजन तक सीमित नहीं बल्कि हमारी सांस्कृतिक विरासत और सामाजिक उत्तरदायित्व का निरंतर संकल्प है हमारा प्रयास केवल सुविधाएँ उपलब्ध कराना नहीं बल्कि हर शिवभक्त को यह अनुभव कराना है कि उनकी आस्था का सम्मान करना हम सभी का नैतिक एवं सांस्कृतिक दायित्व है सेवा, सहयोग और संवेदनशीलता ही भारतीय संस्कृति की वास्तविक पहचान है और इन्हीं मूल्यों को आत्मसात करते हुए निरंतर 5 वर्षों से कांवड़ यात्रियों की सेवा करने का हमें सौभाग्य प्राप्त हो रहा है हमें विश्वास है कि इस पुण्य कार्य में आप सभी का स्नेह,सहयोग और आशीर्वाद सदैव प्राप्त होता रहेगा।

*विधायक भावना बोहरा ने इन्दौरी क्षेत्र के विभीन्न ग्रामों में ₹1.07 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों का किया भूमिपूजन एवं लोकार्पण*

0

*विधायक भावना बोहरा ने इन्दौरी क्षेत्र के विभीन्न ग्रामों में ₹1.07 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों का किया भूमिपूजन एवं लोकार्पण*

हिमांशु सिंह ठाकुर:- ब्यूरो रिपोर्ट छत्तीसगढ़ 

ब्यूरो रायपुर/कवर्धा:- पंडरिया विधानसभा क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के संकल्प को आगे बढ़ाते हुए विधायक भावना बोहरा ने आज इन्दौरी क्षेत्र के ग्राम कोसमंदा, झिरौनी और केसली में 1 करोड़ 07 लाख 19 रुपये के विकास कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण किया इस दौरान उन्होंने दो गौरव पथ, आंगनबाड़ी भवन निर्माण भूमि समतलीकरण, शिव मंदिर जीर्णोद्धार सहित विभिन्न जनहितकारी निर्माण कार्यों का भूमिपूजन किया तथा प्राथमिक शाला भवन का लोकार्पण किया विधायक भावना बोहरा द्वारा इन विकास कार्यों के माध्यम से क्षेत्र में आधारभूत सुविधाओं के विस्तार के साथ-साथ शिक्षा सामाजिक अधोसंरचना, धार्मिक एवं सांस्कृतिक धरोहरों के संरक्षण तथा ग्रामीण जीवन को अधिक सुविधाजनक बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की गई है क्षेत्रवासियों ने विधायक भावना बोहरा का स्वागत करते हुए इन विकास कार्यों के लिए आभार व्यक्त किया और विश्वास जताया कि इन निर्माण कार्यों से गांवों के सामाजिक, शैक्षणिक, धार्मिक एवं आधारभूत विकास को नई दिशा मिलेगी।

*इंदौरी क्षेत्र के विभिन्न ग्रामों को मिली इन विकास कार्यों की सौगात*

विधायक भावना बोहरा ने ग्राम कोसमंदा में सीसी रोड और नाली निर्माण सहित 31 लाख 17 हजार एवं 23 लाख 3 हजार की लागत से निर्मित होने वाले दो गौरव पथ 16 लाख रुपए की लागत से गौठान व स्कूल का समतलीकरण 5 लाख रुपए की लागत से शनि मंदिर का जीर्णोद्धार तथा ग्राम झिरौनी में 11 लाख 69 हजार रुपए की लागत से आंगनबाड़ी भवन निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया इस दौरान उन्होंने ग्राम केसली में 20 लाख 30 हजार रुपए की लागत से निर्मित शासकीय प्राथमिक शाला भवन का लोकार्पण कर क्षेत्रवासियों को इन विकास कार्यों की सौगात के लिए बधाई दी इस अवसर पर विधायक भावना बोहरा ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों का समग्र विकास ही विकसित पंडरिया की आधारशिला है गांव तभी आगे बढ़ेंगे जब वहां मजबूत सड़कें गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, बेहतर सामाजिक अधोसंरचना और सांस्कृतिक-धार्मिक स्थलों का संरक्षण समान रूप से सुनिश्चित होगा इसी सोच के साथ माननीय मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में डबल इंजन भाजपा सरकार ग्रामीण विकास को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए लगातार कार्य कर रही है हमारा लक्ष्य अंतिम व्यक्ति तक विकास की रोशनी पहुंचाना है और पंडरिया विधानसभा इसी सोच के साथ लगातार आगे बढ़ रही है गांवों में बनने वाले गौरव पथ आवागमन को सुगम बनाकर स्थानीय विकास को नई गति देंगे वहीं आंगनबाड़ी भवन के निर्माण से मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं के साथ-साथ बच्चों के प्रारंभिक शिक्षा वातावरण को मजबूती मिलेगी विधायक भावना बोहरा ने आगे कहा कि धार्मिक स्थलों का संरक्षण हमारी संस्कृति और परंपराओं की रक्षा का महत्वपूर्ण माध्यम है कुछ ही दिनों में सावन माह शुरू होने वाला है और शिव मंदिर के जीर्णोद्धार से श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी और गांवों की धार्मिक एवं सांस्कृतिक पहचान और सशक्त होगी प्राथमिक शाला भवन के लोकार्पण से क्षेत्र के छात्र-छात्राओं को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा शिक्षा मिलेगी इसके साथ ही बेहतर शैक्षणिक अधोसंरचना से ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों को उत्कृष्ट शिक्षा का वातावरण मिलेगा और वे भविष्य की प्रतिस्पर्धाओं के लिए बेहतर ढंग से तैयार होंगे हमारी प्राथमिकता है कि गांव का प्रत्येक बच्चा बेहतर शिक्षा प्राप्त करे और उसे शहरों जैसी सुविधाएं अपने गांव में ही उपलब्ध हों पंडरिया विधानसभा का प्रत्येक गांव मेरे परिवार का हिस्सा है हमारा प्रयास केवल निर्माण कार्य कराना नहीं बल्कि प्रत्येक गांव को सुविधाओं से परिपूर्ण, आत्मनिर्भर और विकास की मुख्यधारा से जोड़ना है सड़क, शिक्षा, धार्मिक स्थल सामाजिक भवन और आधारभूत सुविधाएं किसी भी गांव की प्रगति का आधार होती हैं हमारी सरकार ‘सबका साथ, सबका विकास सबका विश्वास और सबका प्रयास’ के मंत्र पर कार्य करते हुए गांव-गांव तक विकास पहुंचा रही है आने वाले समय में भी पंडरिया विधानसभा के प्रत्येक क्षेत्र में विकास कार्यों की यह गति और तेज होगी तथा जनआकांक्षाओं के अनुरूप कार्य करते हुए पंडरिया विधासनभा को हम समृद्ध बनाएंगे कार्यक्रम में जनप्रतिनिधि सहित पंचायत पदाधिकारी, भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता तथा बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

————————–

*पंडरिया विधायक भावना बोहरा द्वारा संचालित ‘लक्ष्य निःशुल्क कोचिंग’ के 7 विद्यार्थियों ने NEET परीक्षा में हासिल की सफलता*

0

*पंडरिया विधायक भावना बोहरा द्वारा संचालित ‘लक्ष्य निःशुल्क कोचिंग’ के 7 विद्यार्थियों ने NEET परीक्षा में हासिल की सफलता*

हिमांशु सिंह ठाकुर:- ब्यूरो रिपोर्ट छत्तीसगढ़।

ब्यूरो रायपुर/कवर्धा:- पंडरिया विधानसभा में शिक्षा के क्षेत्र में एक और ऐतिहासिक उपलब्धि दर्ज हुई है क्षेत्रीय विधायक भावना बोहरा द्वारा पंडरिया नगर में संचालित ‘लक्ष्य निःशुल्क कोचिंग सेंटर’ ने अपने उद्देश्य को सिद्ध करते हुए इस वर्ष NEET परीक्षा में कोचिंग के 7 विद्यार्थियों ने सफलता हासिल की है यह सफलता न केवल इन विद्यार्थियों और उनके परिवारों के लिए गर्व का विषय है बल्कि पूरे पंडरिया विधानसभा के लिए भी गौरवपूर्ण उपलब्धि है लक्ष्य निःशुल्क कोचिंग में पढ़ने वाले ग्राम मोहतरा खुर्द निवासी वेदांत कुमार साहू पिता भुनेश्वर प्रसाद साहू पंडरिया निवासी राहुल मरकाम पिता रामकुमार मरकाम वार्ड क्रमांक 5 पंडरिया निवासी यामिनी देवांगन पिता मनहरण देवांगन, लिम्हईपुर निवासी दुजराम मरकाम पिता महेत्तर सिंह मरकाम एवं पंडरिया निवासी उमा भोई पिता पुरषोत्तम भोई, सोमी चंद्राकर पिता रमेश चंद्राकर और लक्ष्मण पिता तेजूराम ने NEET की परीक्षा में सफलता हासिल की है विदित हो कि ग्रामीण एवं आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के मेधावी विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से पंडरिया विधायक भावना बोहरा की संवेदनशीलता से प्रारंभ की गई लक्ष्य निःशुल्क कोचिंग आज क्षेत्र के युवाओं के सपनों को साकार करने का मजबूत माध्यम बन चुकी है यहां विद्यार्थियों को विशेषज्ञ शिक्षकों का मार्गदर्शन गुणवत्तापूर्ण अध्ययन सामग्री तथा IIT-JEE, NEET एवं CGPSC जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं की समुचित तैयारी पूरी तरह निःशुल्क उपलब्ध कराई जाती है विधायक भावना बोहरा ने सफल विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि मेरे लिए यह अत्यंत गर्व और भावुक क्षण है कि हमारे लक्ष्य निःशुल्क कोचिंग सेंटर के सात होनहार विद्यार्थियों ने NEET जैसी प्रतिष्ठित परीक्षा में सफलता प्राप्त की है यह सिद्ध करता है कि यदि बच्चों को सही मार्गदर्शन और अवसर मिले तो गांवों की प्रतिभाएं भी राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना सकती हैं यह सफलता केवल उन सात विद्यार्थियों की नहीं बल्कि पूरे पंडरिया की मेहनत विश्वास और सपनों की जीत है उन्होंने कहा कि गांवों में प्रतिभा की कभी कमी नहीं रही आवश्यकता केवल उचित अवसर और सही मार्गदर्शन की होती है लक्ष्य निःशुल्क कोचिंग इसी उद्देश्य से प्रारंभ की गई थी ताकि आर्थिक स्थिति किसी भी प्रतिभाशाली विद्यार्थी के भविष्य के बीच बाधा न बने विधायक ने कहा कि शिक्षा ही वह माध्यम है जो किसी भी परिवार समाज और राष्ट्र की दिशा बदल सकती है पंडरिया विधानसभा में भी शिक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए आधुनिक एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षण सुविधाओं का विस्तार लगातार किया जा रहा है महाविद्यालयीन छात्राओं के लिए निःशुल्क बस का संचालन और शासकीय विद्यालयों के छात्र-छात्राओं को आधुनिक शिक्षा हेतु भावना दीदी की साइंस पाठशाला की शुरुआत हमने इसी उद्देश्य से किया है कि कोई भी विद्यार्थी संसाधन की कमी व आर्थिक कारणों से शिक्षा से वंचित न रहें उन्होंने सभी चयनित विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उनके अभिभावकों एवं शिक्षकों को भी बधाई दी और कहा कि हमें विश्वास है कि आने वाले वर्षों में लक्ष्य निःशुल्क कोचिंग सेंटर से और अधिक विद्यार्थी राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगी परीक्षाओं में जरुर सफलता प्राप्त करेंगे हमारा संकल्प है कि पंडरिया का कोई भी प्रतिभाशाली विद्यार्थी आर्थिक अभाव के कारण अपने सपनों से वंचित न रहे और इसी विश्वास के साथ हम क्षेत्र के युवाओं के उज्ज्वल भविष्य के लिए निरंतर कार्य करते रहेंगे।

————————

*जनजातीय बालिकाओं के सर्वांगीण विकास का सशक्त माध्यम बनेगा शबरी वाचनालय -श्री डेका*

0

*जनजातीय बालिकाओं के सर्वांगीण विकास का सशक्त माध्यम बनेगा शबरी वाचनालय -श्री डेका*

आशीष कश्यप प्रधान संपादक रायपुर,/ राज्यपाल श्री रमेन डेका ने आज वनवासी विकास समिति, छत्तीसगढ़ द्वारा जनजातीय बालिकाओं में अध्ययन, ज्ञानार्जन एवं पठन-पाठन की संस्कृति को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से स्थापित शबरी वाचनालय का उद्घाटन किया। वाचनालय की स्थापना के लिए राज्यपाल द्वारा अपने स्वेच्छानुदान मद से आर्थिक सहायता प्रदान की गई है।

इस अवसर पर राज्यपाल ने कहा कि शबरी वाचनालय एक दूरदर्शी पहल है, जो जनजातीय बालिकाओं के लिए अध्ययन, चिंतन, आत्मविकास एवं व्यक्तित्व निर्माण का सशक्त केंद्र बनेगा। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि यहां अध्ययन करने वाली बालिकाएं ज्ञान एवं शिक्षा के बल पर प्रतियोगी परीक्षाओं सहित जीवन के विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय सफलता प्राप्त करेंगी। उनकी उपलब्धियां न केवल उनके परिवार, बल्कि समाज और राष्ट्र का गौरव भी बढ़ाएंगी।

उन्होंने कहा कि शबरी कन्या आश्रम वर्षों से जनजातीय बालिकाओं को केवल आश्रय और शिक्षा ही नहीं, बल्कि संस्कार, आत्मविश्वास, आत्मनिर्भरता तथा राष्ट्रसेवा की भावना भी प्रदान कर रहा है। इसी का परिणाम है कि यहां से शिक्षा प्राप्त करने वाली अनेक बालिकाएं आज शिक्षा, स्वास्थ्य, प्रशासन तथा समाज सेवा सहित विभिन्न क्षेत्रों में महत्वपूर्ण योगदान दे रही हैं।

राज्यपाल ने कहा कि छत्तीसगढ़ प्राकृतिक संपदा एवं समृद्ध सांस्कृतिक विरासत से परिपूर्ण राज्य है। यहां की संस्कृति का संबंध रामायण काल की परंपराओं से है। उन्होंने कहा कि असम और छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक परंपराओं में अनेक समानताएं हैं तथा दोनों राज्यों की सांस्कृतिक धारा भगवान श्रीराम से जुड़ी हुई है। ऐसे गौरवशाली सांस्कृतिक परिवेश का हिस्सा होना हम सभी के लिए गर्व की बात है।

उन्होंने कहा कि वर्तमान समय इंटरनेट और तकनीक का युग है। तेजी से बदलती जीवनशैली के बीच जीवन मूल्यों को बनाए रखना अत्यंत आवश्यक है। परिवार और समाज के प्रति संवेदनशीलता, संतोष और सकारात्मक सोच ही जीवन को सार्थक बनाती है। संतुष्ट व्यक्ति ही वास्तविक रूप से प्रसन्न रह सकता है। जीवन ईश्वर का अमूल्य उपहार है, इसलिए इसके प्रत्येक क्षण का सदुपयोग करते हुए समाज और राष्ट्र के प्रति अपने दायित्वों का निर्वहन करना चाहिए।

राज्यपाल श्री डेका ने कहा कि अखिल भारतीय वनवासी कल्याण आश्रम से संबद्ध वनवासी विकास समिति, छत्तीसगढ़ प्रांत विगत कई दशकों से जनजातीय समाज के उत्थान के लिए शिक्षा, स्वास्थ्य, संस्कार, स्वावलंबन एवं सेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य कर रही है। समाज के अंतिम व्यक्ति तक सेवा पहुंचाने का यह प्रयास वास्तव में प्रेरणादायी है। उन्होंने संस्था के संस्थापकों, पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं सहयोगियों के समर्पण भाव की सराहना करते हुए उनके सेवा कार्यों की प्रशंसा की।

इस अवसर पर छत्तीसगढ़ वनवासी विकास समिति के अध्यक्ष श्री उमेश कच्छप, सचिव श्री अनुराग जैन, संस्था के पदाधिकारी, कार्यकर्ता, सहयोगी तथा शबरी कन्या आश्रम की छात्राएं उपस्थित थीं।

*कोरबा पुलिस की प्रभावी कार्रवाई* 

0

👮 *कोरबा पुलिस की प्रभावी कार्रवाई* 

🔷 *मानिकपुर सहायता केंद्र क्षेत्र के लूट प्रकरण में फरार दो आरोपी गिरफ्तार, न्यायालय में पेश कर भेजे गए न्यायिक रिमांड पर* 

⚡ *घटना के बाद से फरार चल रहे दोनों आरोपियों को कोतवाली पुलिस ने दबोचा* 

⚡ *मानिकपुर सहायता केंद्र क्षेत्र में हुई लूट की वारदात का एक और अहम खुलासा* 

⚡ *लगातार तलाश, तकनीकी विश्लेषण एवं मुखबिर की सूचना के आधार पर मिली सफलता* 

रवि शिवहरे ब्यूरो कोरबा:-” *सजग कोरबा, सतर्क कोरबा* ” अभियान के तहत फरार एवं वांछित आरोपियों की धरपकड़ के लिए कोरबा पुलिस द्वारा लगातार विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में थाना कोतवाली के मानिकपुर सहायता केंद्र क्षेत्र में हुई लूट की गंभीर वारदात में घटना के बाद से फरार चल रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।दिनांक 21.12.2025 को प्रार्थी दीपक ठाकुर द्वारा मानिकपुर सहायता केंद्र, थाना कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी कि रात्रि लगभग 02:30 बजे ददरखुर्द क्षेत्र में आरोपियों ने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर उसके साथ मारपीट कर 20-22 ग्राम वजनी सोने की चेन एवं ₹70,000 नगद सहित लगभग ₹2,00,000 मूल्य की संपत्ति लूट ली थी। रिपोर्ट पर थाना कोतवाली में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई।

प्रकरण की विवेचना के दौरान पुलिस द्वारा घटनास्थल का सूक्ष्म निरीक्षण, साक्ष्य संकलन, तकनीकी विश्लेषण एवं आरोपियों की तलाश की गई। मामले में पूर्व में एक आरोपी के विरुद्ध अभियोग पत्र न्यायालय में प्रस्तुत किया जा चुका था, जबकि दो आरोपी घटना के बाद से लगातार फरार चल रहे थे। उनकी गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दी जा रही थी तथा मुखबिर तंत्र एवं तकनीकी सूचना के आधार पर निगरानी रखी जा रही थी।

लगातार प्रयासों के परिणामस्वरूप दोनों आरोपियों का पता लगाकर उन्हें हिरासत में लिया गया। पूछताछ के दौरान दोनों आरोपियों ने घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार की। आवश्यक वैधानिक कार्रवाई पूर्ण करने के उपरांत दोनों आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया।

👤 *गिरफ्तार आरोपी*

🔹 *सोमनाथ सेनगुप्ता उर्फ सोमू*

🔹 *सोमनाथ अग्रवाल उर्फ सोमू अग्रवाल*

कोरबा पुलिस द्वारा “सजग कोरबा, सतर्क कोरबा” अभियान के तहत फरार, आदतन एवं गंभीर अपराधों में संलिप्त आरोपियों के विरुद्ध लगातार सघन अभियान चलाया जा रहा है। आमजन की सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए इस प्रकार की प्रभावी कार्रवाई आगे भी निरंतर जारी रहेगी।

🚔 *कोरबा Police*

” *सजग कोरबा, सतर्क कोरबा* “

*बेशकीमती इमारती लकड़ी के अमानत में खयानत कर अवैध परिवहन एवं चोरी के मामले में बड़ी कार्रवाई* 

0

*बेशकीमती इमारती लकड़ी के अमानत में खयानत कर अवैध परिवहन एवं चोरी के मामले में बड़ी कार्रवाई* 

 *प्रारंभिक जांच से आगे बढ़कर लगभग ₹9 लाख मूल्य की लकड़ी एवं क्रेन बरामद, मामले की जांच जारी* 

 रवि शिवहरे ब्यूरो कोरबा :-पुलिस की त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई से इमारती लकड़ी के अवैध परिवहन के मामले में महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है। प्रारंभिक शिकायत में सात वृक्षों से संबंधित लकड़ी के अवैध परिवहन का उल्लेख था, किंतु गहन विवेचना एवं पुलिस-वन विभाग की समन्वित कार्रवाई के दौरान बड़ी मात्रा में इमारती लकड़ी एवं उपयोग में लाई गई क्रेन बरामद की गई है।

वन परिक्षेत्र अधिकारी द्वारा थाना सिविल लाइन रामपुर में रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि सीएसईबी रामपुर स्थित जूनियर क्लब के समीप राजस्व क्षेत्र में सक्षम प्राधिकारी की अनुमति से वृक्षों की कटाई का कार्य चल रहा था। निरीक्षण के दौरान सात वृक्षों से प्राप्त इमारती लकड़ी के अनधिकृत रूप से परिवहन किए जाने की जानकारी प्राप्त हुई, जिस पर तत्काल अपराध पंजीबद्ध किया गया।

*वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में गठित हुई विशेष टीम*

पुलिस अधीक्षक श्री सिद्धार्थ तिवारी के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री लखन पटले एवं नगर पुलिस अधीक्षक श्री प्रतीक चतुर्वेदी के मार्गदर्शन में थाना सिविल लाइन प्रभारी प्रशिक्षु डीएसपी सुश्री आस्था शर्मा के नेतृत्व में विशेष टीम गठित कर मामले की गंभीरता से जांच प्रारंभ की गई।

तकनीकी साक्ष्यों, दस्तावेजी विश्लेषण एवं सतत् पतासाजी के आधार पर जांच आगे बढ़ाई गई, जिससे लकड़ी को कोरबा से रायपुर-अभनपुर क्षेत्र तक ले जाने के संबंध में महत्वपूर्ण तथ्य सामने आए।

*प्रदेश स्तरीय संयुक्त कार्रवाई में बड़ी बरामदगी*

विवेचना के दौरान प्रदेश स्तर पर गठित संयुक्त जांच दल की कार्रवाई में लगभग 20.169 घन मीटर इमारती लकड़ी, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग ₹9 लाख है, बरामद की गई। साथ ही परिवहन एवं लोडिंग में प्रयुक्त एक क्रेन भी जप्त की गई है।

मामले में *आरोपी सुनील कुमार गुप्ता* को गिरफ्तार कर *थाना सिविल लाइन* के अपराध क्रमांक *673/2026* में भारतीय न्याय संहिता की धारा *303(2), 316(5) एवं 317(2)* के तहत कार्रवाई करते हुए न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

🔍 *पूरे प्रकरण की हर पहलू से जांच जारी*

प्रारंभिक शिकायत एवं विवेचना के दौरान हुई बरामदगी के आधार पर पुलिस एवं संबंधित विभाग पूरे प्रकरण की विस्तृत जांच कर रहे हैं। यह परीक्षण किया जा रहा है कि बरामद इमारती लकड़ी का स्रोत क्या है, अवैध परिवहन में किन-किन व्यक्तियों की भूमिका रही तथा क्या इस मामले में अन्य व्यक्तियों अथवा संगठित नेटवर्क की संलिप्तता है।

कोरबा पुलिस स्पष्ट करती है कि विवेचना निष्पक्ष, वैज्ञानिक एवं साक्ष्य आधारित तरीके से जारी है। जांच में जो भी तथ्य एवं संलिप्त व्यक्ति सामने आएंगे, उनके विरुद्ध विधिसम्मत कठोर कार्रवाई की जाएगी।

*कोरबा पुलिस की अपील*

यदि किसी भी व्यक्ति को शासकीय अथवा वन संपदा की अवैध कटाई, परिवहन अथवा भंडारण संबंधी कोई जानकारी प्राप्त होती है, तो इसकी सूचना तत्काल निकटतम थाना अथवा कोरबा पुलिस को दें। सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखी जाएगी।

” *सजग कोरबा – सतर्क कोरबा* “