Home Blog Page 81

*मोबाइल की झपटमारी करने वाले 1 आरोपी सहित 2 अपचारी बालक गिरफ्तार*

0

*मोबाइल की झपटमारी करने वाले 1 आरोपी सहित 2 अपचारी बालक गिरफ्तार*

➡️ रात में पैदल मोबाईल पर बात करते टहलते हुये घर जा रहे राहगीर को अज्ञात लूटेरो ने बनाया था शिकार।

➡️ACCU एवं थाना तारबाहर की संयुक्त कार्यवाही 

➡️ *घटना में प्रयुक्त एक्टिवा स्कूटी व लूट का मोबाईल फोन किया गया बरामद।

*नाम गिरफ्तार आरोपी:-* अविनाश कामले उर्फ जादू पिता निलेश कामले उम्र 19 वर्ष निवासी एन. भूकम्प अटल आवास पारा सरकण्डा थाना सरकण्डा जिला बिलासपुर एवं 02 अन्य विधि से संघर्षरत किशोर।

*बरामद संपत्ति:-* 01 नग वन प्लस का मोबाईल फोन किमती करीब 25 हजार रू एवं 01 सफेट एक्टिवा।

       मुकेश साहू ब्यूरो बिलासपुर– मामले का विवरण इस प्रकार है कि दिनाॅक 13.07.2026 के रात्रि 10.30 बजे करीब प्रार्थी किशोर कुमार सिंह निवासी लिंगियाडीह बिलासपुर का जिला अस्पताल के सामने मेन रोड से टहलते हुये मोबाईल पर बात करते हुये घर जा रहा था इसी समय सफेद एक्टिवा सवार अज्ञात लडके पीछे से आकर इसके हाथ में रखा मोबाईल फोन लुटकर भाग गये रिपोर्ट पर थाना तारबाहर में अपराध धारा 304, 3(5) बी.एन.एस. अज्ञात आरोपियों के विरूद्ध दर्ज किया गया है।

ए.सी.सी.यु. बिलासपुर एवं थाना तारबाहर की संयुक्त टीम द्वारा आरोपी की पतासाजी करने एवं जानकारी एकत्र करने शहर में लगे महत्वपूर्ण स्थानो पर लगे सी.सी.टी.वी. फुटेज खंगाला गया अज्ञात संदिग्धो द्वारा अपने एक्टिवा के नम्बर प्लेट को छुपाकर पहचान छुपाकर लूट की घटना घटित की गई संदिग्धो की पहचान कर हुलिया एवं वाहन की बारिक जानकारी प्राप्त हुई, संदिग्धो को हिरासत में लेकर पुछताछ व जानकारी हासिल की गई लूट का मशरूका मोबाइल को बरामद कर दिनाॅक 27.07.2026 को गिरफ्तार करने में सफलता मिली है। प्रकरण में 1आरोपी फरार है जिसकी शीघ्र ही गिरफ़्तारी की जाएगी।

उक्त कार्यवाही में निरीक्षक रविन्द्र अनन्त थाना प्रभारी तारबाहर एवं स्टाॅफ निरीक्षक गोपाल सतपथी प्रभारी ए.सी.सी.यू. प्रधान आरक्षक प्रमोद सिंह आरक्षक मुकेश शर्मा, महेत्तर कश्यप, योगेश साहू का सराहनीय योगदान रहा।

*युवक को आत्महत्या के लिए प्रेरित करने वाले आरोपी चढे पुलिस के हत्थे।*

0

♦️ *युवक को आत्महत्या के लिए प्रेरित करने वाले आरोपी चढे पुलिस के हत्थे।*

♦️ *दो आरोपियो को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।*

*गिर० आरोपी का नाम:-*

*01* *इन्द्र कुमार वैष्णव उर्फ भवानी पिता सुरेश कुमार वैष्णव उम्र 44 साल निवासी लिमतरा पहरी पारा थाना मस्तुरी जिला बिलासपुर*

*02* *अम्बिका वैष्णव पति इन्द्र कुमार वैष्णव उम्र 35 साल निवासी लिमतरा पहरी पारा थाना मस्तुरी जिला बिलासपुर*

 मुकेश साहू ब्यूरो बिलासपुर-* मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि थाना मस्तुरी के मर्ग कमांक 40/2026 घरा 194 बीएनएसएस के मृतक राहुल साहू पिता रमेश साहू उम्र 22 साल निवासी हिरीं थााना मस्तुरी जिला बिलासपुर के मर्ग जाच के दौरान मृतक के माता संतोषी साहू पिता रमेश साहू तथा बहन कु देवकुमारी से कथन लिया गया। मर्ग जांच दौरान मृतक राहुल सााहू के माता पिता मृतक को शासकीय रेल्वे केनटिन में नौकरी लगाने के नाम पर मृतक के मामा इन्द्र कुमार साहू उर्फ भवानी वैष्णव व मामी श्रीमति अंबिका वैष्णव को रिस्तेदार होने के कारण विश्वास में आकर रूपये पैसे दिया गया था जब मृतक राहुल साहू का नौकरी नहीं लगा तब मृतक राहुल साहू के द्वारा पैसा मांगने के लिए दो तीन बार पहले गया था दिनांक 09.03.2026 को भी रूपये पैसा की जरूरत है कहकर अपने पिता रमेश साहू को बताकर रूपये मागने गया था तब मृतक राहुल की मामी श्रीमति अंबिका वैष्णव द्वारा धमकी दिया गया कि यदि बार-बार रूपये पैसा मागने आआगे तो पैसा नहीं मिलेगा और बलात्कार के झूठे केश में फंसा दूंगी बोली जिससे मृतक राहुल बहुत ही भयभीत व बहुत परेशान हो गया था सभी बातो को आकर मृतक राहुल अपने पिता रमेश साहू को बताया था मृतक राहुल को माह अप्रैल 2025 से मामा इन्द्र कुमार उर्फ भवानी वैष्णव व मामी श्रीमति अंबिका वैष्णव के द्वारा परेशान किया जा रहा है जिसके कारण मृतक राहुल दिनांक 09.03.2026 को आत्महत्या करने के लिए मजबूर हो गया। मृतक के मामा इन्द्र कुमार उर्फ भवानी वैष्णव व मामी श्रीमति अंबिका वैष्णव के द्वारा मानसिक रूप से प्रताडित करने से मृतक राहुल लोक लाज के भय से आत्महत्या घटित किया है। आरोपियो के विरूद्ध धारा 108 3(5) बीएनएस का अपराध पाये जाने से अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया है। विवेचना के दौरान आरोपी इन्द्र कुमार उर्फ भवानी वैष्णव व श्रीमति अंबिका वैष्णव को उनके सकुनत पर दबिश देकर हिरासत में लेकर पूछताछ किया गया जो आरोपी द्वारा दिनांक घटना को अपराध घटित करना स्वीकार करने पर आरोपीयो को आज दिनांक 26.07.2026 को विधिवत गिरफतार कर आज दिनांक 27 07 2026 को न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।

*बलात्कार के प्रकरण मे मिली सफलता, दिव्यांग युवती के साथ जबरदस्ती बलात्कार करने वाले आरोपी को 24 घण्टे के भीतर किया गया गिरफ्तार*

0

*बलात्कार के प्रकरण मे मिली सफलता, दिव्यांग युवती के साथ जबरदस्ती बलात्कार करने वाले आरोपी को 24 घण्टे के भीतर किया गया गिरफ्तार*

➡️ *थाना लालपुर श्रेत्रान्तर्गत दिव्यांग युवती के साथ बलात्कार करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल*

➡️ *लालपुर पुलिस की त्वरित कार्यवाही, बलात्कार के आरोपी सोनू उर्फ जगन बघेल को ग्राम बेलसरा जिला बिलासपुर से किया गया गिरफ्तार*

➡️ *आरोपी के विरूद्ध थाना लालपुर मे अपराध क्रमांक 119/26 धारा 64(1),64(2) बी.एन.एस. कायम कर किया गया कार्यवाही*

       

                  

  मुकेश साहू ब्यूरो मुंगेली– थाना लालपुर क्षेत्रान्तर्गत प्रार्थी रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 25.07.2026 के दोपहर 12 बजे पति-पत्नि खेत में काम करने गये हुये थे घर मे छोटी बेटी अकेली थी जो दाहिने हाथ एवं दाहिने पैर से दिव्यांग हैं करीबन 02.00 बजे प्रार्थी एवं उसकी पत्नि वापस घर आये तो देखे कि इसकी पुत्री जमीन में बैठकर रो रही थी और बताई कि पडोस के सोनू उर्फ जगन बघेल घर में आकर जबरदस्ती बलात्कार किया हैं कि रिपोर्ट पर अपराध पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री भोजराम पटेल ने प्रकरण की गंभीरता को देखते हुये त्वरित कार्यवाही करने के लिये निर्देशित किया गया जिसके परिपालन मे अति. पुलिस अधीक्षक सुश्री नवनीत कौर छाबड़ा एवं पुलिस अनुविभागीय अधिकारी श्रीमती माधुरी धिरही के मार्गदर्शन मे थाना लालपुर पुलिस टीम द्वारा मामले मे त्वरित विवेचना करते हुये दिव्यांग युवती का कथन एवं स्वास्थ्य परीक्षण कराया गया, तथा अन्य गवाहों का कथन लेखबद्व कर साक्ष्य एकत्रित करते हुये संदेही सोनु उर्फ जगन बघेल के छिपने के संभावित स्थानों पर लगातार छापेमारी की गई कि दिनांक 26.07.2026 को मुखबीर से पता – चला कि उक्त सोनु उर्फ जगन बघेल जो ग्राम बेलसरा जिला बिलासपुर मे छिपा है कि पुलिस टीम द्वारा तत्काल रवाना होकर घेराबंदी कर सोनु उर्फ जगन बघेल (उम्र 27 वर्ष) को हिरासत मे लेकर पुछताछ करने पर घटना कारित करना स्वीकार करने एवं अपराध सबुत पाये जाने से विधिवत गिरफ्तार कर दिनांक 27.07.2026 को न्यायिक रिमाण्ड पर जेल दाखिल किया गया।

उक्त कार्यवाही मे उपनिरी. सुन्दर लाल गोरले (प्रभारी, सायबर सेल), प्रउप निरी. सीमा, प्र.आर. सुरेन्द्र कुर्रे, आर. देवेन्द्र नागरे, जाशल नेताम, गुलाब रात्रे, म.आर. अनिता नेताम की अहम भुमिका रही।

*महतारी वंदन योजना आर्थिक बचत का बन रही संबल*

0

*महतारी वंदन योजना आर्थिक बचत का बन रही संबल*

धरमपुरा की पद्मिनी सुकन्या समृद्धि में निवेश कर गढ़ रही उज्ज्वल भविष्य के सपने*

मुकेश साहू ब्यूरो मुंगेली, // राज्य शासन की महत्वाकांक्षी महतारी वंदन योजना महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के साथ-साथ परिवार के भविष्य को संवारने का भी माध्यम बन रही है। महतारी वंदन योजना का उद्देश्य महिलाओं को आर्थिक संबल प्रदान करना है, ताकि वे परिवार के विकास, बच्चों की शिक्षा, स्वास्थ्य और भविष्य की आवश्यकताओं के लिए स्वयं निर्णय लेकर योजनाबद्ध तरीके से राशि का उपयोग कर सकें। इसी कड़ी में मुंगेली विकासखंड के ग्राम धरमपुरा की निवासी श्रीमती पदमिनी भास्कर ने योजना के तहत मिलने वाली राशि को अपनी बेटी के उज्ज्वल भविष्य के लिए निवेश कर रही हैं। वह महतारी वंदन योजना के अंतर्गत प्रतिमाह मिलने वाली आर्थिक सहायता राशि से अपनी बेटी के उज्ज्वल भविष्य की आधारशिला रख रही है।

श्रीमती पदमिनी भास्कर ने कहा कि छोटी-छोटी बचत भविष्य में बेटी की उच्च शिक्षा, आत्मनिर्भरता और जीवन की महत्वपूर्ण जरूरतों के लिए मजबूत आर्थिक आधार बनेगी। उन्होंने कहा कि पहले नियमित बचत करना आसान नहीं था, लेकिन महतारी वंदन योजना से मिलने वाली राशि ने उन्हें बेटी के भविष्य के लिए योजनाबद्ध निवेश करने का अवसर दिया है। अब हर माह मिलने वाली सहायता सीधे बेटी के सुरक्षित भविष्य की पूंजी बन रही है। उन्होंने मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय एवं राज्य शासन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि महतारी वंदन योजना केवल आर्थिक सहायता नहीं, बल्कि माताओं को अपने बच्चों के सपनों को साकार करने का आत्मविश्वास देने वाली योजना है। यह योजना महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के साथ-साथ बेटियों के भविष्य को सुरक्षित करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।

*अकलतरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की बदहाल व्यवस्था, जर्जर महिला वार्ड में जान जोखिम में डालकर भर्ती हैं मरीज*

0

*अकलतरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की बदहाल व्यवस्था, जर्जर महिला वार्ड में जान जोखिम में डालकर भर्ती हैं मरीज*

 मनोज साहू ब्यूरो  जांजगीर चांपा :-अकलतरा। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) अकलतरा की व्यवस्थाओं को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। अस्पताल का महिला वार्ड जर्जर स्थिति में है, जहां डिलीवरी के लिए भर्ती गर्भवती महिलाओं और अन्य मरीजों की सुरक्षा पर खतरा बना हुआ है। जर्जर भवन के कारण मरीजों और उनके परिजनों में लगातार चिंता का माहौल है।

वहीं अस्पताल के वैक्सीन स्टोरेज कक्ष की स्थिति भी बेहद खराब बताई जा रही है। स्टोरेज क्षेत्र में पानी भरा होने से वैक्सीन के सुरक्षित रखरखाव को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं। यदि समय रहते आवश्यक सुधार नहीं किए गए तो भविष्य में गंभीर समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं।

इस संबंध में अस्पताल के बीपीएम अनूप मनहर से जानकारी लेने पर उन्होंने बताया कि इस मामले से बीएमओ को अवगत करा दिया गया है और आगे की कार्रवाई उनके स्तर से की जाएगी।

स्थानीय लोगों ने स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों से मांग की है कि अस्पताल की जर्जर भवन व्यवस्था, महिला वार्ड और वैक्सीन स्टोरेज की स्थिति का तत्काल निरीक्षण कर आवश्यक मरम्मत एवं सुधार कार्य कराया जाए, ताकि मरीजों की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके।

*अटल आवास में अवैध कब्जाधारियों पर नगर पालिका का सख्त रुख अवैध कब्जाधारियों पर शीघ्र होगी बेदखली की कार्रवई*

0

*अटल आवास में अवैध कब्जाधारियों पर नगर पालिका का सख्त रुख अवैध कब्जाधारियों पर शीघ्र होगी बेदखली की कार्रवई*

हिमांशु सिंह ठाकुर:- ब्यूरो रिपोर्ट छत्तीसगढ़।

ब्यूरो रायपुर/कवर्धा:- नगर पालिका परिषद कवर्धा के वार्ड क्रमांक 17 स्थित नेवारी मार्ग के अटल आवास परिसर में अवैध रूप से कब्जा कर रह रहे लोगों के विरुद्ध नगर पालिका प्रशासन ने सख्त कार्रवाई की तैयारी पूरी कर ली है मुख्य नगर पालिका अधिकारी नारायण साहू ने बताया कि अटल आवास योजना के अंतर्गत निर्मित 150 आवासों में से अब तक केवल 43 आवास ही पात्र हितग्राहियों को विधिवत आबंटित किए गए हैं शेष अनेक आवासों पर अनाधिकृत व्यक्तियों ने कब्जा कर रखा है जिसके कारण वास्तविक पात्र परिवार योजना के लाभ से वंचित हैं।

*जर्जर स्थिति पर है अटल आवास*

नगर पालिका अध्यक्ष चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी ने बताया कि अटल आवास जर्जर स्थिति पर है आगामी वर्षाऋतु को ध्यान में रखते हुए आवास में अनाधिकृत रूप से निवासरत परिवारों को हटाया जाना है उन्होनें बताया कि शासन की योजनाएं गरीब एवं जरूरतमंद परिवारों के लिए बनाई जाती हैं यदि कोई व्यक्ति अनाधिकृत रूप से सरकारी आवास पर कब्जा करता है तो उससे वास्तविक पात्र हितग्राही का उनका अधिकार नही मिल पाता नगर पालिका किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं बरतेगी और सभी अवैध कब्जों को हटाने के लिए आवश्यक प्रशासनिक एवं कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

*7 दिवस के भीतर खाली करें मकान*

नगर पालिका अध्यक्ष चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी ने अटल आवास में अवैध कब्जाधारियों से अपील की है कि वे स्वेच्छा से सात दिवस के भीतर आवास खाली कर दें यदि ऐसा नहीं किया जाता है तो नगर पालिका बिना किसी सूचना के अवैध रूप से रह रहे व्यक्तियों के नियमानुसार बेदखली की कार्रवाई करेगी तथा इससे उत्पन्न होने वाली समस्त कानूनी जिम्मेदारी संबंधित कब्जाधारियों की होगी।

*अटल आवास परिसर सर्वे का पूर्ण*

मुख्य नगर पालिका अधिकारी नारायण साहू ने बताया कि नगर पालिका द्वारा अटल आवास परिसर का विस्तृत सर्वे कार्य कराया गया जिसमें प्रत्येक आवास की स्थिति आवंटन अभिलेख एवं वर्तमान में निवासरत व्यक्तियों का सत्यापन किया गया सर्वे के दौरान बड़ी संख्या में ऐसे मकान चिन्हित किए गए जिन पर बिना किसी वैध आवंटन के लोगों द्वारा कब्जा किया गया है उन्होंने कहा कि सर्वे के उपरांत संबंधित लोगों को मकान खाली करने के लिए पर्याप्त समय दिया गया लेकिन इसके बावजूद कई कब्जाधारियों ने अब तक आवास खाली नहीं किया है ऐसे में नगर पालिका प्रशासन अब नियमानुसार बेदखली की कार्रवाई करने

*पंडरिया नगर के विभिन्न वार्डों का भ्रमण, वनांचल ग्रामों में जनचौपाल विधायक भावना बोहरा ने विकास कार्यों का लिया जायजा और सुनीं जनसमस्याएं*

0

*पंडरिया नगर के विभिन्न वार्डों का भ्रमण, वनांचल ग्रामों में जनचौपाल विधायक भावना बोहरा ने विकास कार्यों का लिया जायजा और सुनीं जनसमस्याएं*

हिमांशु सिंह ठाकुर:- ब्यूरो रिपोर्ट छत्तीसगढ़।

ब्यूरो रायपुर/कवर्धा:- पंडरिया विधानसभा की विधायक भावना बोहरा ने आज प्रातः नगर पालिका परिषद पंडरिया के विभिन्न वार्डों का दौरा कर चल रहे विकास कार्यों का औचक निरीक्षण किया पंडरिया नगर में निरिक्षण के दौरान उन्होंने निर्माणाधीन सड़कों, नालियों, चौपाटी, यातायात, स्वच्छता, तालाबों की सफाई, चौक-चौराहों के सौंदर्यीकरण सहित विभिन्न विकास कार्यों की गुणवत्ता एवं प्रगति का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों को समयबद्ध, गुणवत्तापूर्ण एवं पारदर्शी ढंग से कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए इसके साथ ही उन्होंने दूरस्थ व वनांचल ग्राम माठपुर डालामौहा एवं चिंयाडांड में चौपाल लगाकर ग्रामवासियों से संवाद किया और उनकी समस्याओं के त्वरित निराकरण के लिए अधिकारीयों को निर्देशित किया इस अवसर पर भावना बोहरा ने कहा कि डबल इंजन की भाजपा सरकार जनता की अपेक्षाओं और आकांक्षाओं को केंद्र में रखकर विकास कार्यों को गति दे रही है पंडरिया नगर में वर्षों से लंबित और बहुप्रतीक्षित मांगों को प्राथमिकता के साथ पूरा किया जा रहा है हमारा संकल्प प्रत्येक नागरिक तक योजनाओं और विकास एवं अधोसंरचना निर्माण से बेहतर सुविधाओं का लाभ पहुँचाना है आज पंडरिया नगर में सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य, सिंचाई और प्रशासनिक ढांचे के साथ न्यायिक अधोसंरचना को भी नई मजबूती मिल रही है भाजपा की सरकार बनने के बाद विगत वर्षों में पंडरिया विधानसभा में 1000 करोड़ से अधिक के विकास व अधोसंरचना निर्माण एवं जनसुविधाओं के विस्तार हेतु कार्य हो रहें हैं जिसमें कई कार्य पूर्ण हो चुके हैं और कुछ कार्य प्रगतिरत हैं पंडरिया नगर में भी जनता की बहुप्रतीक्षित मांग हरिनाल पुल निर्माण, पंडरिया बाईपास, पंडरिया नगर मुख्य मार्ग का निर्माण, बिसेसरा नाला से हरिनाला तक सड़क निर्माण नवीन नगर पालिका भवन, 250 सीटर नालंदा परिसर लाइब्रेरी, नवीन व्यवहार न्यायालय (सिविल कोर्ट) भवन निर्माण, व्यावसायिक परिसर मिनी स्टेडियम, चौक-चौराहों का सौन्दर्यीकरण, हर वार्ड व प्रमुख सड़कों के निर्माण तथा पंडरिया विधानसभा के प्रत्येक गाँव तक सड़क नाली,पुल-पुलिया, बिजली, प्रकाश व्यवस्था व पेयजल सुविधा जैसे जनसुविधाओं के विस्तार एवं विकास कार्यों से पंडरिया नगर आज विकास के नए अध्याय लिख रहा है और समृद्धि हो रहा है विधायक भावना बोहरा ने कहा कि नगरीय निकाय क्षेत्रों के साथ-साथ दूरस्थ वनांचल एवं आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र भी निरंतर विकास के पथ पर अग्रसर हो रहें हैं जिसका प्रत्यक्ष लाभ हमारे आदिवासी भाई-बहनों को मिल रहा है प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व एवं मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के मार्गदर्शन में डबल इंजन भाजपा सरकार ने इन क्षेत्रों के विकास को नई दिशा और नई गति दी है आज जिन गाँवों में वर्षों तक सड़क, पुल-पुलिया, बिजली, पेयजल, आवास और अन्य मूलभूत सुविधाओं का अभाव था, वहाँ तेज़ी से विकास कार्य हो रहे हैं पंडरिया विधानसभा के दूरस्थ वनांचल एवं आदिवासी बाहुल्य क्षेत्रों में विकास के एक नए युग की शुरुआत हुई है प्रधानमंत्री जनमन योजना के माध्यम से आज इन वनांचल क्षेत्रों में लगभग 200 किलोमीटर के पक्के सड़कों का निर्माण हुआ जिससे सुगम और सुरक्षित आवगमन की सुविधा तथा हर मौसम में बेहतर कनेक्टिविटी का लाभ मिल रहा है और यही सड़कें विकास कार्यों को प्रत्येक गाँव तक पहुँच सुनिश्चित कर रही हैं लगभग 3500 पीएम आवास की स्वीकृति मिलने से उन्हें पक्की छत मिली है टैंकरों के माध्यम से दुर्गम इलाकों में स्वच्छ पेयजल की आपूर्ति सुनिश्चित हो रही है विद्युत्विहीन ग्रामों में बिजली की पहुँच से उनका जीवन रोशन हो रहा है सिंचाई परियोजनाओं से उनके खेतों तक पानी पहुँच रही है पुल-पुलिया निर्माण और कुई-कुकदुर में महाविद्यालय की स्थापना जैसे कार्यों से विकास की रोशनी वनांचल क्षेत्रों में पहुँच रही है आज इन विकास कार्यों और प्रयासों से पंडरिया विधानसभा के हर गाँव और नगर में जन-जन की सुविधा व क्षेत्र का विकास सुनिश्चित हुआ है और आगे भी यह सार्थक प्रयास एवं विकास के कार्य निरन्तर जारी रहेंगे इस दौरान भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता, जनप्रतिनिधि एवं क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

*बलात्कार के प्रकरण में लंबे समय से फरार आरोपी गिरफ्तार*

0

* बलात्कार के प्रकरण में लंबे समय से फरार आरोपी गिरफ्तार।

* आरोपी को उसके ससुराल चोर भट्ठी कला से दबिश देकर पकड़ा गया।

* पुलिस से बचने के लिए लगातार ठिकाना बदलकर छिप रहा था आरोपी।

आरोपी का नाम :

अमन यादव उर्फ राजा, पिता जितेन्द्र यादव, उम्र 26 वर्ष, निवासी वार्ड क्रमांक 09, सरगांव, थाना सरगांव, जिला मुंगेली (छ.ग.)।

 गौरी शंकर कश्यप ब्यूरो बिलासपुर– आरोपी द्वारा पीड़िता को विवाह का झांसा देकर दिनांक 21.08.2025 से लगातार दैहिक शोषण किया गया। बाद में आरोपी ने दूसरी शादी कर ली तथा पीड़िता से विवाह करने से इंकार कर दिया। पीड़िता की रिपोर्ट पर दिनांक 02.05.2026 को अपराध पंजीबद्ध होने के बाद आरोपी फरार होकर लगातार अपना ठिकाना बदलता रहा।

सिरगिट्टी पुलिस द्वारा आरोपी के ससुराल चोर भट्ठी कला में दबिश दी गई। पुलिस के आने की भनक लगते ही आरोपी घर के छज्जे में छिप गया, जिसे तलाश कर गिरफ्तार किया गया।

आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया गया।

*लोरमी पुलिस ने केबल वायर चोरी के प्रकरण का त्वरित निराकरण करते हुए 03 आरोपियों एवं 2 विधि से संघर्षरत बालकों से चोरी गई संपत्ति शत-प्रतिशत की गई बरामद।*

0

*लोरमी पुलिस ने केबल वायर चोरी के प्रकरण का त्वरित निराकरण करते हुए 03 आरोपियों एवं 2 विधि से संघर्षरत बालकों से चोरी गई संपत्ति शत-प्रतिशत की गई बरामद।*

➡️ *चोरी गई संपत्ति केबल वायर शत-प्रतिशत बरामद, घटना में प्रयुक्त कटर भी जप्त*

➡️ *आरोपियों के कब्जे से चोरी गए लगभग 10 मीटर केबल वायर एवं घटना में प्रयुक्त कटर जप्त कर 3 आरोपी गिरफ्तार कर न्यायालय एवं 02 विधि से संघर्षरत बालकों को किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष किया गया प्रस्तुत।*

 मुकेश साहू ब्यूरो   मुंगेली– वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जिला मुंगेली श्री भोजराम पटेल (भा.पु.से.) द्वारा जिले में संपत्ति संबंधी अपराधों में अज्ञात आरोपियों की शीघ्र पतासाजी कर चोरी गई संपत्ति की शत-प्रतिशत बरामदगी सुनिश्चित करते हुए आरोपियों के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं। उक्त निर्देशों के परिपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुश्री नवनीत कौर छाबड़ा एवं पुलिस अनुविभागीय अधिकारी श्रीमती माधुरी धिरही के मार्गदर्शन में थाना लोरमी पुलिस ने केबल वायर चोरी के प्रकरण का सफलतापूर्वक निराकरण किया।

प्रकरण में थाना लोरमी के अपराध क्रमांक 302/2026, धारा 303(2), 3(5) भारतीय न्याय संहिता (बी.एन.एस.) के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया। प्रार्थी दयालदास पिता संतोष पात्रे, उम्र 42 वर्ष, निवासी नवाडीह, थाना लोरमी ने दिनांक 24.07.2026 को रिपोर्ट दर्ज कराई कि दिनांक 23.07.2026 की रात्रि लगभग 11:30 बजे जब वह अपने खेत स्थित ट्यूबवेल से फसल की सिंचाई करने पहुंचा, तब उसने देखा कि ट्यूबवेल में लगा लगभग 10 मीटर केबल वायर, जिसकी कीमत लगभग ₹1,200 थी, अज्ञात चोर द्वारा काटकर चोरी कर लिया गया है।

प्रकरण में अपराध पंजीबद्ध पश्चात विवेचना के दौरान मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर संदेही विशाल ध्रुव को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। पूछताछ में उसने अपने साथी अरमान खान, कुशाल रजक उर्फ छोटू तथा 02 विधि से संघर्षरत बालकों के साथ मिलकर केबल वायर चोरी करना स्वीकार किया।

सभी आरोपी एवं विधि से संघर्षरत बालकों की निशानदेही पर चोरी गया केबल वायर (कीमत लगभग ₹1,200) एवं घटना में प्रयुक्त एक नग कटर जप्त कर आरोपी विशाल ध्रुव (20 वर्ष), निवासी महामायापारा लोरमी, अरमान खान (19 वर्ष), निवासी करसरी चौकी डिंडौरी, थाना चिल्फी, जिला मुंगेली तथा कुशाल रजक उर्फ छोटू (19 वर्ष), निवासी बाजारपारा लोरमी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया व मामले में शामिल 02 विधि से संघर्षरत बालकों को नियमानुसार किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष प्रस्तुत किया गया।

उक्त कार्यवाही में निरीक्षक अखिलेश कुमार वैष्णव (प्रभारी,थाना लोरमी), प्र आर. दयाल गवास्कर, आर.दिलेश्वर साहू, राजू साहू, देवी नवरंग की अहम भूमिका रही।

*मुंगेली पुलिस संपत्ति संबंधी अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने तथा अपराधियों के विरुद्ध कठोर एवं त्वरित कार्रवाई के लिए निरंतर प्रतिबद्ध है।*

*मुंगेली पुलिस की त्वरित मानवीय सहायता से सड़क दुर्घटना में घायल युवक की बची जान*

0

*मुंगेली पुलिस की त्वरित मानवीय सहायता से सड़क दुर्घटना में घायल युवक की बची जान*

➡️ *डायल-112 टीम ने मात्र 2 मिनट में मौके पर पहुंचकर घायल को सुरक्षित पहुंचाया अस्पताल*

➡️ *डायल-112 टीम ने मात्र 2 मिनट में घटनास्थल पहुंचकर घायल युवक को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सरगांव पहुंचाकर समय पर उपलब्ध कराया उपचार ।*

➡️ *घायल बसंत पाटले को सड़क दुर्घटना के बाद सुरक्षित अस्पताल पहुंचाकर पुलिस ने मानवीय संवेदनशीलता एवं त्वरित पुलिसिंग का प्रस्तुत किया उत्कृष्ट उदाहरण*

     

 मुकेश साहू ब्यूरो :- मुंगेली– वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जिला मुंगेली श्री भोजराम पटेल (भा.पु.से.) के कुशल निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुश्री नवनीत कौर छाबड़ा एवं उप पुलिस अधीक्षक श्री हरविंदर सिंह के मार्गदर्शन में जिले में डायल-112 सेवा द्वारा आम नागरिकों को त्वरित एवं मानवीय सहायता उपलब्ध कराई जा रही है।

दिनांक 26 जुलाई 2026 को दोपहर 12:56 बजे डायल-112 को सूचना प्राप्त हुई कि सल्फा चौक, सरगांव के पास एक व्यक्ति सड़क पर घायल अवस्था में पड़ा हुआ है। सूचना मिलते ही डायल-112 टीम तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई और मात्र 02 मिनट में 12:58 बजे मौके पर पहुंच गई। घटनास्थल की दूरी लगभग 02 किलोमीटर थी।

मौके पर घायल व्यक्ति ने अपना नाम बसंत पाटले, पिता बग्गू, उम्र 28 वर्ष, निवासी सेवती, बिल्हा, जिला बिलासपुर बताया। प्रारंभिक पूछताछ में उसने बताया कि वह अपने ससुर के साथ मोटरसाइकिल से बिल्हा से संबलपुर स्थित अपने ससुराल जा रहा था। इसी दौरान अचानक उसे दौरा आने से मोटरसाइकिल का संतुलन बिगड़ गया और वह सड़क पर गिरकर घायल हो गया। दुर्घटना में उसके सिर, आंख के ऊपर तथा पैर में चोटें आई थीं।

डायल-112 टीम ने बिना समय गंवाए घायल को सुरक्षित वाहन में बैठाकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, सरगांव पहुंचाया, जहां उसे तत्काल उपचार हेतु भर्ती कराया गया। पुलिस की त्वरित एवं संवेदनशील कार्यवाही से घायल को समय पर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध हो सकी।

महत्वपूर्ण भूमिका डायल-112 ड्यूटी स्टाफ : आरक्षक 429 सूरज कुमार धुरी,चालक साहेब लाल नवरंग की रही।

*मुंगेली पुलिस आमजन की सुरक्षा एवं आपातकालीन परिस्थितियों में त्वरित सहायता उपलब्ध कराने के लिए निरंतर तत्पर एवं प्रतिबद्ध है।*