Home Blog Page 82

*अवैध शराब कारोबार पर आबकारी विभाग का शिकंजा*

0

*अवैध शराब कारोबार पर आबकारी विभाग का शिकंजा*

*11.520 बल्क लीटर देशी मदिरा जब्त, आरोपी जेल दाखिल*

 मुकेश साहू ब्यूरो मुंगेली,// कलेक्टर श्री कुन्दन कुमार के निर्देशानुसार जिले में अवैध मदिरा के निर्माण, संग्रहण, परिवहन एवं विक्रय के विरुद्ध आबकारी विभाग द्वारा लगातार सघन अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में आबकारी विभाग ने ग्राम लगरा में कार्रवाई करते हुए 11.520 बल्क लीटर देशी मदिरा जब्त कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।

आबकारी विभाग की टीम ने थाना फास्टरपुर अंतर्गत ग्राम लगरा में छापेमार कार्रवाई के दौरान जलहरण चंद्राकर के कब्जे से 64 पाव देशी मदिरा (कुल 11.520 बल्क लीटर) बरामद कर जब्त की। आरोपी के विरुद्ध छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम, 1915 की धारा 34(1)(ख), 34(2) एवं 59(क) के तहत मामला दर्ज किया गया। आवश्यक वैधानिक कार्रवाई के बाद आरोपी को न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। जिला आबकारी अधिकारी श्री रविशंकर साय ने कहा कि जिले में अवैध शराब के निर्माण, संग्रहण, परिवहन और बिक्री में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध आगे भी इसी प्रकार कठोर एवं निरंतर कार्रवाई जारी रहेगी।

*एक पेड़ मां के नाम 3.0 : गीधा बाईपास बनेगा हरित कॉरिडोर*

0

*एक पेड़ मां के नाम 3.0 : गीधा बाईपास बनेगा हरित कॉरिडोर*

*केंद्रीय मंत्री, डिप्टी सीएम और विधायक ने किया पौधारोपण*

*पर्यावरण के संरक्षण एवं संवर्धन का दिया संदेश*

 मुकेश साहू ब्यूरो मुंगेली, // पर्यावरण संरक्षण और जनभागीदारी को नई ऊर्जा देने वाले “एक पेड़ मां के नाम अभियान 3.0” के तहत जिले के गीधा बाईपास मार्ग पर व्यापक पौधारोपण अभियान आयोजित किया गया। जिले के प्रवास पर पहुंचे केंद्रीय राज्य मंत्री श्री तोखन साहू, उपमुख्यमंत्री श्री अरुण साव तथा विधायक श्री पुन्नूलाल मोहले ने मौलश्री का पौधा रोपकर अभियान की शुरुआत की और प्रदेशवासियों से अपनी मां के सम्मान में एक पौधा लगाने तथा पर्यावरण के संरक्षण एवं संवर्धन का संदेश दिया। इस अवसर पर कलेक्टर श्री कुन्दन कुमार, वनमंडलाधिकारी श्री अभिनव कुमार, अतिरिक्त कलेक्टर श्रीमती निष्ठा पाण्डेय तिवारी, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री गोकुल रावटे सहित विभिन्न विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों, स्कूली छात्र-छात्राओं ने भी उत्साहपूर्वक पौधारोपण कर अभियान में सहभागिता निभाई।

कलेक्टर ने बताया कि अभियान के तहत अब तक 415 पौधों का रोपण किया जा चुका है। गीधा बाईपास को हरित एवं पर्यावरण अनुकूल मार्ग के रूप में विकसित करने के लिए लगभग 10 किलोमीटर क्षेत्र में चरणबद्ध पौधारोपण किया जाएगा। प्रथम चरण में करीब 2 किलोमीटर क्षेत्र में पौधे लगाए जा चुके हैं, जबकि शेष मार्ग पर भी शीघ्र पौधारोपण किया जाएगा।

वनमंडलाधिकारी ने बताया कि पौधारोपण के साथ-साथ पौधों की सुरक्षा, नियमित सिंचाई और समुचित देखभाल की प्रभावी व्यवस्था सुनिश्चित की गई है, ताकि लगाए गए पौधे भविष्य में सघन हरित आवरण का रूप ले सकें। स्थानीय जलवायु के अनुरूप मौलश्री सहित विभिन्न प्रजातियों का चयन किया गया है, जिससे पर्यावरण संरक्षण के साथ जैव विविधता को भी बढ़ावा मिलेगा।

कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने कहा कि “एक पेड़ मां के नाम” केवल पौधे लगाने का अभियान नहीं, बल्कि प्रकृति संरक्षण, पर्यावरण संतुलन और आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ एवं हरित भविष्य सुनिश्चित करने का जनआंदोलन है। उन्होंने सभी नागरिकों से अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाने और लगाए गए पौधों की जिम्मेदारी लेकर उन्हें वृक्ष बनने तक संरक्षित करने की अपील की।

*युवा शक्ति, नवाचार और राष्ट्रभक्ति के संदेश से परिपूर्ण रहा ‘मन की बात’ का 136वाँ एपिसोड : केंद्रीय राज्य मंत्री श्री तोखन साहू*

0

*युवा शक्ति, नवाचार और राष्ट्रभक्ति के संदेश से परिपूर्ण रहा ‘मन की बात’ का 136वाँ एपिसोड : केंद्रीय राज्य मंत्री श्री तोखन साहू*

भारत सरकार :-के आवासन एवं शहरी कार्य राज्य मंत्री तथा बिलासपुर लोकसभा सांसद श्री तोखन साहू ने तखतपुर विधानसभा क्षेत्र के परसदा में आयोजित कार्यक्रम में माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 136वें एपिसोड का श्रवण किया। इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों, पार्टी कार्यकर्ताओं एवं बड़ी संख्या में क्षेत्रवासियों ने भी कार्यक्रम में सहभागिता की।

कार्यक्रम के उपरांत श्री साहू ने कहा कि ‘मन की बात’ केवल एक रेडियो कार्यक्रम नहीं, बल्कि देशवासियों को राष्ट्र निर्माण, जनभागीदारी एवं सकारात्मक सामाजिक परिवर्तन के लिए प्रेरित करने वाला सशक्त माध्यम बन चुका है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी समाज के विभिन्न वर्गों की प्रेरणादायी कहानियों, नवाचारों एवं जनसहभागिता के उदाहरणों को सामने लाकर देशवासियों में सकारात्मक सोच और कर्तव्यबोध का संचार करते हैं।

श्री साहू ने कहा कि इस बार के एपिसोड में प्रधानमंत्री ने युवाओं की उपलब्धियों, नवाचार एवं तकनीकी क्षमता, खिलाड़ियों के उत्साहवर्धन, कारगिल विजय दिवस के अवसर पर देश के वीर सैनिकों के अदम्य साहस एवं बलिदान को नमन करने के साथ-साथ आत्मनिर्भर एवं विकसित भारत के संकल्प को और अधिक सशक्त बनाने का संदेश दिया।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के विचार प्रत्येक नागरिक को ‘राष्ट्र प्रथम’ की भावना के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने तथा जनसेवा, नवाचार, आत्मनिर्भरता और विकसित भारत के निर्माण में सक्रिय सहभागिता के लिए निरंतर प्रेरित करते हैं।

श्री साहू ने उपस्थित जनप्रतिनिधियों, कार्यकर्ताओं एवं नागरिकों का आह्वान किया कि प्रधानमंत्री के संदेशों को अपने जीवन में आत्मसात करते हुए समाज और राष्ट्र के विकास में सक्रिय भूमिका निभाएँ तथा विकसित भारत के संकल्प को साकार करने में सहभागी बनें।

*प्रधानमंत्री के ‘मन की बात’ में गूंजा कोरबा का जल संरक्षण मॉडल*

0

*प्रधानमंत्री के ‘मन की बात’ में गूंजा कोरबा का जल संरक्षण मॉडल*

*’कैच द रेन’ अभियान में नगर निगम के नवाचारों की प्रधानमंत्री ने की सराहना*

 आशीष कश्यप प्रधान संपादक रायपुर / जल संरक्षण के क्षेत्र में कोरबा जिले के नवाचारों और जनभागीदारी आधारित प्रयासों को आज राष्ट्रीय स्तर पर महत्वपूर्ण पहचान मिली। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने अपने लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम *मन की बात* के 136वें एपिसोड में कोरबा नगर पालिक निगम द्वारा *कैच द रेन* अभियान के अंतर्गत किए जा रहे वर्षा जल संरक्षण कार्यों का उल्लेख करते हुए इसे जल संवर्धन की प्रभावी पहल बताया। यह उपलब्धि कोरबा नगर पालिक निगम, जिला प्रशासन एवं जिलेवासियों के लिए गौरव का विषय है।

*’कैच द रेन’ अभियान के प्रभावी क्रियान्वयन*

कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत के मार्गदर्शन तथा नगर पालिक निगम, कोरबा के आयुक्त श्री आशुतोष पांडेय के नेतृत्व में जल संरक्षण को जनआंदोलन का स्वरूप देने के उद्देश्य से अनेक नवाचारी एवं स्थायी पहल की गई हैं। ‘कैच द रेन’ अभियान के प्रभावी क्रियान्वयन के तहत वर्षा जल का अधिकतम संचयन एवं भूजल स्तर में वृद्धि के लिए शहर में कई महत्वपूर्ण कार्य किए गए हैं।

एसएएम-2.0 योजना के अंतर्गत शहर के 10 विभिन्न स्थानों पर रिचार्ज वेल का निर्माण कराया गया है। इनका निर्माण नेशनल रिमोट सेंसिंग सेंटर (इसरो) के तकनीकी विशेषज्ञों के परामर्श से इंजेक्ट वेल पद्धति के अनुसार किया गया है। इन रिचार्ज वेल के माध्यम से भारी वर्षा के दौरान सड़कों एवं नालियों में बहने वाले वर्षा जल को सीधे भूगर्भ में पहुंचाया जा रहा है, जिससे जल का अपव्यय रुक रहा है तथा भूजल स्तर में निरंतर सुधार हो रहा है।

*1,728 रेन वाटर हार्वेस्टिंग पिट स्थापित*

नगर निगम ने वर्षा जल संचयन को जनभागीदारी से जोड़ते हुए शासकीय भवनों में 757 तथा निजी भवनों में 971, कुल 1,728 रेन वाटर हार्वेस्टिंग पिट स्थापित कराए हैं। साथ ही भवन अनुज्ञा विभाग द्वारा जारी प्रत्येक भवन निर्माण अनुमति में रेन वाटर हार्वेस्टिंग को अनिवार्य प्रावधान के रूप में शामिल किया गया है।

*रेन वाटर हार्वेस्टिंग पिट का प्रावधान अनिवार्य*

इसके अतिरिक्त सामुदायिक भवनों, विद्यालयों में अतिरिक्त कक्षों, आंगनबाड़ी भवनों, मंगल भवनों तथा अन्य सार्वजनिक उपयोग के भवनों के निर्माण में भी रेन वाटर हार्वेस्टिंग पिट का प्रावधान अनिवार्य किया गया है। वर्तमान में 109 निर्माण कार्यों के लिए कार्यादेश जारी किए जा चुके हैं, जिनमें वर्षा जल संचयन की व्यवस्था सुनिश्चित की जा रही है।

*95 अनुपयोगी, क्षतिग्रस्त एवं ध्वस्त बोरवेलों का चिन्हांकन कर रिचार्ज*

भूजल संरक्षण को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से नगर निगम क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर स्थित 95 अनुपयोगी, क्षतिग्रस्त एवं ध्वस्त बोरवेलों का चिन्हांकन कर उन्हें रिचार्ज संरचनाओं के रूप में विकसित करने के लिए री-ड्रिलिंग की कार्ययोजना तैयार की गई है। इससे अनुपयोगी संसाधनों का उपयोग जल संरक्षण के लिए किया जा सकेगा।

*वाटर हार्वेस्टिंग पिट के माध्यम से जल संरक्षण को भी बढ़ावा*

जल संरक्षण के साथ-साथ जिले में पर्यावरण संरक्षण एवं हरित आवरण बढ़ाने के लिए भी व्यापक अभियान संचालित किया जा रहा है। वन विभाग द्वारा कोरबा एवं कटघोरा वनमंडल में बड़े पैमाने पर पौधरोपण किया जा रहा है तथा वाटर हार्वेस्टिंग पिट के माध्यम से जल संरक्षण को भी बढ़ावा दिया जा रहा है। कोरबा वनमंडल में इस वर्ष ढाई लाख पौधे रोपने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

*सभी शासकीय कार्यालयों के परिसरों में वृक्षारोपण को प्रोत्साहन*

कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत के निर्देशानुसार जिले में 15 सितंबर तक *एक पेड़ माँ के नाम* सहित सघन वृक्षारोपण अभियान संचालित किया जा रहा है। इसी क्रम में नगर निगम द्वारा 18 जुलाई को “रन फॉर ग्रीन कोरबा” का आयोजन कर जनप्रतिनिधियों एवं नागरिकों की सहभागिता से पौधरोपण किया गया तथा पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। इसके साथ ही बीबी-राम-जी अभियान के माध्यम से पौधों का वितरण कर सभी शासकीय कार्यालयों के परिसरों में वृक्षारोपण को प्रोत्साहित किया जा रहा है।

*प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा ‘मन की बात’ में कोरबा के जल संरक्षण मॉडल का उल्लेख किया*

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा ‘मन की बात’ में कोरबा के जल संरक्षण मॉडल का उल्लेख किया जाना इस बात का प्रमाण है कि स्थानीय स्तर पर दूरदृष्टि, नवाचार और जनभागीदारी के साथ किए गए प्रयास राष्ट्रीय स्तर पर भी प्रेरणा बन सकते हैं। कोरबा नगर पालिक निगम का यह मॉडल अब जल संरक्षण के क्षेत्र में देश के अन्य नगरीय निकायों के लिए भी एक अनुकरणीय उदाहरण के रूप में उभर रहा है।

*रेन वाटर हार्वेस्टिंग संरचनाएं स्थापित कर वर्षा जल संचयन को जनआंदोलन बनाएं*

कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत एवं निगमायुक्त श्री आशुतोष पांडेय ने नागरिकों से अपील की है कि वे अपने घरों, संस्थानों एवं प्रतिष्ठानों में रेन वाटर हार्वेस्टिंग संरचनाएं स्थापित कर वर्षा जल संचयन को जनआंदोलन बनाएं तथा जल संरक्षण के इस अभियान में सक्रिय सहभागिता निभाएं। उन्होंने अधिक से अधिक पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण में भी अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने का आग्रह किया।

*राहगीर से मोबाइल झपटमारी करने वाले 06 आरोपी गिरफ्तार,*

0

*राहगीर से मोबाइल झपटमारी करने वाले 06 आरोपी गिरफ्तार,*

घटना में प्रयुक्त 01 मोटर साइकिल एवं एक कंपनी का मोबाइल बरामद

​धारा 304(1), 3(5) BNS

​जब्त सामग्री: 01 मोबाइल एवं घटना में प्रयुक्त 01 हीरो स्पलेंडर मोटरसाइकिल

 संदीप साहू ब्यूरो बिलासपुर– ​​दिनांक 24.07.2026 को प्रार्थी योगेश यादव उम्र 19 वर्ष, निवासी ग्राम जोगीपुर, थाना कोटा ने थाना उपस्थित होकर रिपोर्ट दर्ज कराई कि दिनांक 23.07.2026 की रात लगभग 10:30 बजे वह अपने साथी अमित बिरको के साथ मोटरसाइकिल से लौट रहा था। सूरजपुर पुल के पास हीरो स्पलेंडर मोटरसाइकिल सवार अज्ञात युवकों ने इमरजेंसी में कॉल करने का बहाना बनाकर रोका और मोबाइल झपटकर प्रार्थी की मोटरसाइकिल को लात मारकर गिरा दिया तथा मौके से फरार हो गए। प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना कोटा में धारा 304(1), 3(5) BNS के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

​पुलिस की त्वरित कार्रवाई एवं गिरफ्तारी: ​वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एवं उप पुलिस महानिरीक्षक बिलासपुर श्री रजनीश सिंह के निर्देशन एवं अति. पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्रीमति मधुलिका सिंह व अनुविभागीय अधिकारी पुलिस श्रीमती नूपुर उपाध्याय के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी शशिकांत भारद्वाज कोटा द्वारा विशेष टीम का गठन किया गया। मुखबिर सूचना एवं प्रार्थी द्वारा बताए गए हुलिया के आधार पर पुलिस टीम ने संदेही राकेश पोर्ते, दिव्यांशु कोल एवं तुषार साहू को अभिरक्षा में लेकर कड़ाई से पूछताछ की। ​सघन पूछताछ में संदेहीगणों ने अपने अन्य साथियों—अभय यादव, सुरेश पोर्ते एवं राहुल पोर्ते के साथ मिलकर घटना को अंजाम देना स्वीकार किया।

​​आरोपी राकेश पोर्ते से 01 अदद नथिंग कंपनी का काला मोबाइल तथा 01 अदद हीरो स्पलेंडर मोटर साइकिल बरामद कर विधिवत जप्त की गई।

​गिरफ्तार आरोपियों का नाम व पता:

1. ​राकेश उर्फ टार्जन पोर्ते पिता सोमवार सिंह उम्र 19 वर्ष साकिन खरगना थाना कोटा जिला बिलासपुर

2. ​दिव्यांशु उर्फ कोल पिता पन्नालाल कॉल उम्र 20 साल साकिन डोंगरिपारा पर कोटा थाना कोटा जिला बिलासपुर

3. ​तुषार साहू पिता विजय साहू उम्र 25 वर्ष साकिन डोंगरिपारा थाना कोटा जिला बिलासपुर

4. ​अभय पूर्व कृष्ण यादव पिता दीनू यादव उम्र 19 साल साकिन डोंगरिपारा कोटा थाना कोटा जिला बिलासपुर

5. ​सुरेश पोर्ते पिता पिता दाऊ राम उम्र 18 वर्ष 11 माह निवासी पीपर पारा थाना कोटा जिला बिलासपुर

6. ​राहुल उर्फ भोला पोर्ते पिता बलिराम पोर्ट उम्र 19 वर्ष निवासी ग्राम पीपरपारा थाना कोटा जिला बिलासपुर

​​सभी 06 आरोपियों को गिरफ्तार कर वैधानिक प्रक्रियाओं का पालन करते हुए माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा जा रहा है।

*कारगिल विजय दिवस पर सेतगंगा में एनएसएस स्वयंसेवकों द्वारा वृहद वृक्षारोपण एवं स्वच्छता अभियान संपन्न*

0

*कारगिल विजय दिवस पर सेतगंगा में एनएसएस स्वयंसेवकों द्वारा वृहद वृक्षारोपण एवं स्वच्छता अभियान संपन्न*

सेतगंगा:-, मुंगेलीकारगिल विजय दिवस के पावन अवसर पर धर्मनगरी सेतगंगा में शासकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय फास्टरपुर की राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई द्वारा वृहद वृक्षारोपण एवं स्वच्छता अभियान का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम समन्वयक डॉ. मनोज सिन्हा एवं एनएसएस नोडल अधिकारी श्री नरोत्तम पुरले के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ।

कार्यक्रम के अंतर्गत राम-जानकी मंदिर, सिद्धेश्वरी महामाया मंदिर एवं गुरु घासीदास मंदिर परिसर में आम, अमरूद, जामुन, बरगद तथा कदम जैसे फलदार एवं छायादार पौधों का रोपण किया गया। साथ ही सभी प्रतिभागियों ने पौधों के संरक्षण एवं नियमित देखभाल का संकल्प लिया। मंदिर परिसर में पूर्व में लगाए गए पौधों की साफ-सफाई, खाद डालने तथा संरक्षण का कार्य भी किया गया।

कार्यक्रम अधिकारी डॉ. रामबाबू मिश्र ने अपने उद्बोधन में कहा कि इस अभियान का उद्देश्य केवल पर्यावरण संरक्षण तक सीमित नहीं है, बल्कि समाज में स्वच्छता, स्वास्थ्य एवं पर्यावरण के प्रति जनजागरूकता बढ़ाना भी है। उन्होंने कहा कि ऐसे अभियान निरंतर चलाए जाएंगे, ताकि सेतगंगा क्षेत्र हरित एवं स्वच्छ बने तथा आने वाली पीढ़ियों को स्वस्थ और संतुलित पर्यावरण प्राप्त हो सके।

इस अवसर पर श्री नरेंद्र जायसवाल ने कहा कि युवाओं में समसामयिक विषयों के प्रति जागरूकता विकसित करने के लिए पठन-पाठन के साथ-साथ रचनात्मक गतिविधियों से जोड़ना आवश्यक है। वृक्षारोपण युवाओं में समाज एवं राष्ट्र के प्रति दायित्वबोध विकसित करने का एक प्रभावी माध्यम है।

श्री रमाकांत सोनी ने कहा कि एक पौधा केवल हरियाली का प्रतीक नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ पर्यावरण की अमूल्य धरोहर है। वहीं श्री नारायण शर्मा ने वृक्षारोपण अभियान की सराहना करते हुए वृक्षों के पर्यावरणीय महत्व पर प्रकाश डाला तथा पौधों को उनके पूर्ण विकसित होने तक सुरक्षित रखने का संकल्प दिलाया। उन्होंने एनएसएस स्वयंसेवकों के सेवा-भाव एवं समर्पण की मुक्तकंठ से प्रशंसा भी की।

कार्यक्रम में रामबाबू मिश्र, नारायण शर्मा, नरेंद्र जायसवाल, रमाकांत सोनी, अखिल टोडर सहित बड़ी संख्या में स्वयंसेवकों एवं विद्यार्थियों ने सक्रिय सहभागिता निभाई। स्वयंसेवकों में कोमल साहू, नरोत्तम, पूनम, सूर्यप्रकाश, सूरज, अनिल संदीप,जिगर,सहित अनेक छात्र-छात्राएँ उपस्थित रहे। कार्यक्रम उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ तथा पर्यावरण संरक्षण का संदेश जन-जन तक पहुँचाया गया।

*मुंगेली में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का नया आयाम: कृष्णा कोचिंग क्लासेस में नवोदय एवं सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा की बेहतर तैयारी*

0

*मुंगेली में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का नया आयाम: कृष्णा कोचिंग क्लासेस में नवोदय एवं सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा की बेहतर तैयारी*

 मुकेश साहू ब्यूरो मुंगेली—- जिले के विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा और प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता दिलाने के उद्देश्य से संचालित कृष्णा कोचिंग क्लासेस लगातार उत्कृष्ट परिणाम देकर अपनी अलग पहचान बना रहा है। संस्थान द्वारा विशेष रूप से जवाहर नवोदय विद्यालय एवं सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा की तैयारी कराई जाती है, जिससे हर वर्ष अनेक विद्यार्थी चयनित होकर अपने माता-पिता और जिले का नाम रोशन कर रहे हैं। संस्थान का उद्देश्य केवल परीक्षा पास कराना नहीं, बल्कि विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास करना है। अनुभवी एवं समर्पित शिक्षकों की टीम विद्यार्थियों को विषयवार मजबूत आधार प्रदान करती है। नियमित टेस्ट, समय-समय पर मूल्यांकन तथा व्यक्तिगत मार्गदर्शन के माध्यम से प्रत्येक छात्र की प्रगति पर विशेष ध्यान दिया जाता है।

कोचिंग प्रबंधन के अनुसार सत्र 2025-26 के लिए प्रवेश प्रारंभ हो चुका है। सीमित सीटों के कारण अभिभावकों से समय रहते अपने बच्चों का प्रवेश सुनिश्चित करने की अपील की गई है। यहां विद्यार्थियों को लिखित परीक्षा के साथ-साथ इंटरव्यू की भी विशेष तैयारी कराई जाती है, जिससे वे आत्मविश्वास के साथ चयन प्रक्रिया में भाग ले सकें। संस्थान की प्रमुख विशेषताओं में अनुभवी शिक्षकों द्वारा अध्ययन, नियमित टेस्ट एवं मूल्यांकन, प्रत्येक विद्यार्थी पर व्यक्तिगत ध्यान, डाउट क्लियरिंग सेशन, विशेष कक्षाएं तथा परीक्षा की सम्पूर्ण रणनीति शामिल है। यही कारण है कि हर वर्ष यहां से तैयार हुए विद्यार्थी नवोदय एवं सैनिक विद्यालय जैसी प्रतिष्ठित संस्थाओं में चयनित होकर सफलता प्राप्त कर रहे हैं।

कृष्णा कोचिंग क्लासेस के संचालक कृष्णचंद्र ताम्रकार ने बताया कि संस्था का लक्ष्य ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्र के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराना है, ताकि आर्थिक या अन्य किसी कारण से कोई भी छात्र बेहतर अवसर से वंचित न रहे। उन्होंने अभिभावकों से आग्रह किया कि बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के लिए समय पर प्रवेश लेकर उन्हें सही दिशा दें। संस्थान कक्षा 5वीं के विद्यार्थियों के लिए नवोदय विद्यालय एवं सैनिक विद्यालय प्रवेश परीक्षा की विशेष तैयारी करा रहा है। अधिक जानकारी हेतु कोचिंग सेंटर का पता विवेकानंद वार्ड, मुंगेली मोबाईल नंबर 7974612617, 7489920465 में सम्पर्क कर सकते है।

*हरियर मुंगेली अभियान का चौथा चरण सम्पन्न, टीम स्टार्स ने 30 पौधों का रोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश।*

0

*हरियर मुंगेली अभियान का चौथा चरण सम्पन्न, टीम स्टार्स ने 30 पौधों का रोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश।*

 मुकेश साहू ब्यूरो मुंगेली/ पर्यावरण संरक्षण और हरियाली को बढ़ावा देने की दिशा में “स्टार्स ऑफ टुमॉरो वेलफेयर सोसायटी” ने एक और सराहनीय कदम उठाते हुए “हरियर मुंगेली – सुघ्घर मुंगेली” अभियान के दसवें वर्ष के चौथे चरण का आयोजन पुलिस लाइन रोड, मुंगेली में किया। जिसमें नीम, कदम, बादाम और गुलमोहर आदि के 30 छायादार पौधों का रोपण किया गया और उनकी सुरक्षा हेतु ट्री गार्ड भी लगाए गए। टीम के वरिष्ठ सदस्य सतपाल मक्कड़ और श्रेणिक पारख ने इस अवसर पर सभी नागरिकों से अपील करते हुवे कहा कि आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ हवा और संतुलित जलवायु छोड़ना हमारी सबसे बड़ी जिम्मेदारी है, जब पूरी दुनिया ग्लोबल वार्मिंग और मौसम में हो रहे असामान्य बदलावों से जूझ रही है, ऐसे समय में हम सबका नैतिक जिम्मेदारी बनती है कि पर्यावरण संरक्षण के दिशा में कदम बढ़ाते हुवे अधिक से अधिक पौधरोपण करें।

चौथे चरण के अभियान प्रभारी धनराज परिहार एवं सहप्रभारी रवि साहू ने बताया कि संस्था पिछले 9 वर्षों से नगर के विभिन्न स्थानों पर पौधारोपण कर रही है। इस बार पुलिस लाइन मार्ग को इसलिए चुना गया क्योंकि पेड़ों का सीधा संबंध वर्षा चक्र और प्राकृतिक संतुलन से है। उन्होंने कहा यदि हम वृक्ष नहीं लगाएंगे तो वर्षा भी प्रभावित होगी। अब वक्त आ गया है कि हम सभी पर्यावरण संरक्षण की जिम्मेदारी को अपना कर्तव्य मानें और सक्रिय रूप से योगदान दें।

इस अवसर पर स्टार्स ऑफ टुमॉरो के संयोजक रामपाल सिंह, सहसयोंजक रामशरण यादव, अध्यक्ष महावीर सिंह, कोषाध्यक्ष धनराज परिहार, सतपाल मक्कड़, गोखलेश सिंह, देवेंद्र परिहार, श्रेणिक पारेख, आशीष सोनी, अनुराग सिंह, गिरीश सुथार, सुनील वाधवानी, देवशंकर श्रीवास्तव, कोमल चौबे, नागेश साहू, राहुल मल्लाह, पवन यादव, आर्या सिंह, मुकेश पांडेय, वासु पांडेय, रवि साहू, धीरज जैन, पप्पू शर्मा, वैभव ताम्रकार, देवेंद्र सिंह, अजय चंद्राकर, चित्रकान्त सिंह, संतोष जांगड़े, श्रीओम सिंह, रघुराज सिंह, सुरेश यादव, सुमित उपाध्याय सहित नगर के पर्यावरण प्रेमी संतोष सोनकर, अरविंद रूपवानी, विजेंद्र मानिकपुरी, सोमेश नंदवानी, प्रियांक गुप्ता, नितेश लालवानी, प्रद्युम्न सिंह, सागर वैष्णव, व्यास सिंह, प्रकाश दुबे, आदर्श केशरवानी, जयकुमार मार्को उपस्थित रहे।

*डोमिनोज़ फ्रेंचाइजी के नाम पर ₹2.65 लाख की ऑनलाइन ठगी का खुलासा*

0

 *डोमिनोज़ फ्रेंचाइजी के नाम पर ₹2.65 लाख की ऑनलाइन ठगी का खुलासा*

* *गूगल के जरिए रचता था ठगी का जाल, जांजगीर पुलिस ने साइबर ठग को किया गिरफ्तार*

* *थाना अकलतरा पुलिस ने दिल्ली निवासी आरोपी को किया गिरफ्तार, कई राज्यों में साइबर ठगी के मामले आए सामने*

* *मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है*

 *गिरफ्तार आरोपी* 

ललित कश्यप, पिता हरिशंकर कश्यप, उम्र 40 वर्ष, निवासी ग्राम लाकड़ीपुर, थाना मझोला, जिला मुरादाबाद (उत्तर प्रदेश), हाल मुकाम पुल प्रहलादपुर, जीडी-126, दिल्ली 

 मनोज साहू ब्यूरो जांजगीर चांपा :- विवरणसंस्कार अग्रवाल (24 वर्ष), निवासी अकलतरा, जो एक राइस मिल का संचालन करते हैं, जिसने डोमिनोज़ की फ्रेंचाइजी लेने के उद्देश्य से गूगल क्रोम के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन किया था। आवेदन के कुछ समय बाद उन्हें स्वयं को कंपनी का प्रतिनिधि बताने वाले निखिल तिवारी नामक व्यक्ति का फोन आया। बातचीत के दौरान आरोपी ने फ्रेंचाइजी पंजीयन के नाम पर ₹2,65,500 की रजिस्ट्रेशन फीस जमा कराने के लिए कहा।

प्रार्थी ने दिनांक 10 अप्रैल 2026 को अपने निजी बचत खाते से उक्त राशि आरोपी द्वारा बताए गए बैंक खाते में स्थानांतरित कर दी। बाद में जब उन्होंने डोमिनोज़ के स्टेट हेड से संपर्क कर पंजीयन की पुष्टि करनी चाही, तब उन्हें जानकारी मिली कि उनके नाम से कंपनी में कोई भी फ्रेंचाइजी पंजीकृत नहीं हुई है। इसके बाद उन्हें अपने साथ साइबर ठगी होने का एहसास हुआ और उन्होंने तत्काल साइबर हेल्पलाइन 1930 पर शिकायत दर्ज कराई।

विवेचना के दौरान पुलिस ने जिस बैंक खाते में राशि स्थानांतरित की गई थी, उसकी जानकारी प्राप्त की। जांच में उक्त खाता ललित कश्यप, पिता हरिशंकर कश्यप, उम्र 40 वर्ष, निवासी ग्राम लाकड़ीपुर, थाना मझोला, जिला मुरादाबाद (उत्तर प्रदेश), हाल मुकाम पुल प्रहलादपुर, जीडी-126, दिल्ली के नाम पर संचालित होना पाया गया।

पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि उसने संस्कार अग्रवाल से डोमिनोज़ फ्रेंचाइजी दिलाने के नाम पर राशि प्राप्त की थी। पुलिस ने आरोपी के बैंक खाते का स्टेटमेंट एवं पासबुक जब्त कर आवश्यक साक्ष्य संकलित किए। पर्याप्त साक्ष्य मिलने पर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

जांच में यह भी सामने आया कि आरोपी के विरुद्ध जबलपुर साइबर थाना में भी डोमिनोज़ फ्रेंचाइजी दिलाने के नाम पर ₹2.65 लाख की ठगी का मामला दर्ज है। इसके अतिरिक्त आरोपी के बैंक खाते पर विभिन्न राज्यों से प्राप्त ऑनलाइन ठगी की शिकायतों के आधार पर होल्ड लगाया गया है। आरोपी के विरुद्ध अन्य राज्यों में भी डोमिनोज़ फ्रेंचाइजी के नाम पर ऑनलाइन धोखाधड़ी की शिकायतें दर्ज होना सामने आया है।

*जांजगीर पुलिस की अपील*

जांजगीर-चांपा पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि गूगल सर्च में दिखाई देने वाले किसी भी मोबाइल नंबर पर केवल कंपनी का प्रतिनिधि मानकर भरोसा न करें। साइबर अपराधी कंपनियों के नाम से फर्जी मोबाइल नंबर और वेबसाइट डालकर लोगों से ठगी करते हैं।

यदि किसी भी प्रकार की ऑनलाइन ठगी का शिकार हों, तो तत्काल 1930 साइबर हेल्पलाइन पर कॉल करें अथवा cybercrime.gov.in पोर्टल पर तुरंत शिकायत दर्ज कराएं। समय पर शिकायत करने से ठगी गई राशि को सुरक्षित कराने की संभावना बढ़ जाती है।

*जहां हुआ था चक्का जाम, बीते कुछ दिन पहले उसी गांव डोंगाकोहरौद पहुंचे SP जांजगीर चांपा, बना सामुदायिक पुलिसिंग की मिसाल,* 

0

*जहां हुआ था चक्का जाम, बीते कुछ दिन पहले उसी गांव डोंगाकोहरौद पहुंचे SP जांजगीर चांपा, बना सामुदायिक पुलिसिंग की मिसाल,* 

* *60 महिलाओं की ‘महिला कमांडो टीम’ गठित कर दिया नशामुक्ति का संदेश*

* *गांव में महिला कमांडो टीम’ बनाकर नशे के खिलाफ छेड़ी मुहिम युवाओं को नशे से बचाने का लिया संकल्प*

 मनोज साहू ब्यूरो जांजगीर चांपा :-सामुदायिक पुलिसिंग के तहत *पुलिस अधीक्षक श्री विजय कुमार पाण्डेय (IPS)* थाना पामगढ़ क्षेत्र के ग्राम डोंगाकोहरौद पहुंचे। उल्लेखनीय है कि कुछ दिन पूर्व इसी गांव में ग्रामीणों द्वारा अपनी मांगों को लेकर चक्का जाम किया गया था। ग्रामीणों से सीधे संवाद करते हुए पुलिस अधीक्षक ने सामाजिक बुराइयों के विरुद्ध जनसहभागिता का संदेश दिया और गांव को पूर्णतः नशामुक्त गांव बनाने का संकल्प दिलाया।

इस अवसर पर *पुलिस अधीक्षक* ने अपने संबोधन में कहा कि नशा केवल व्यक्ति ही नहीं, बल्कि पूरे परिवार और समाज को प्रभावित करता है। युवाओं को नशे की गिरफ्त में जाने से रोकना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने ग्रामीणों से अपील की कि वे नशे के कारोबार और अवैध गतिविधियों की सूचना तत्काल पुलिस को दें, ताकि समय पर प्रभावी कार्रवाई की जा सके।

*60 सक्रिय एवं जागरूक महिलाओं का चयन कर “महिला कमांडो टीम” का गठन किया*

कार्यक्रम के दौरान गांव की 60 सक्रिय एवं जागरूक महिलाओं का चयन कर “महिला कमांडो टीम” का गठन किया गया। यह टीम गांव में नशामुक्ति अभियान, सामाजिक जागरूकता, महिला सुरक्षा तथा अपराधों की रोकथाम में पुलिस की सहयोगी के रूप में कार्य करेगी। महिलाओं ने भी पूरे उत्साह के साथ गांव को नशामुक्त बनाने और समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने का संकल्प लिया।

पुलिस अधीक्षक ने कहा कि सामुदायिक पुलिसिंग का उद्देश्य केवल कानून-व्यवस्था बनाए रखना नहीं, बल्कि पुलिस और जनता के बीच विश्वास, सहयोग एवं सहभागिता को मजबूत करना है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि ग्राम डोंगाकोहरौद की यह पहल अन्य गांवों के लिए भी प्रेरणास्रोत बनेगी।

*उपरोक्त कार्यक्रम* में क्षेत्र के जनप्रतिनिधि गणमान्य नागरिकगण सहित थाना प्रभारी पामगढ़ सावन कुमार सारथी भी उपस्थित रहे।