Home Blog Page 80

*मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 बनी उम्मीद की किरण*

0

*मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 बनी उम्मीद की किरण*

*त्वरित कार्यवाही से मिली पीएम आवास का लंबित किस्त की राशि*

 मुकेश साहू ब्यूरो मुंगेली,// मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 आमजनों को समयबद्ध न्याय एवं योजनाओं का लाभ सुनिश्चित कराने का प्रभावी माध्यम बन चुकी है। मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 आम नागरिकों की समस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी निराकरण का सशक्त माध्यम बन रही है। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की मंशानुरूप शासन की जनहितकारी योजनाओं का लाभ समय पर पात्र हितग्राहियों तक पहुंचाने के लिए सीएम हेल्पलाइन लगातार महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। इसी क्रम में पथरिया निवासी सम्बत निषाद ने प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत लंबित किस्त नहीं मिलने की शिकायत मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 में दर्ज कराई थी।

शिकायत प्राप्त होते ही संबंधित विभाग द्वारा मामले की गंभीरता से जांच की गई और आवश्यक कार्यवाही करते हुए उनकी लंबित किस्त शीघ्र जारी कर दी गई। उन्होंने बताया कि समय पर समाधान मिलने से उनकी बड़ी चिंता दूर हो गई और अब उनका अपने परिवार के लिए सुरक्षित एवं पक्का घर बनाने का सपना साकार होने की दिशा में आगे बढ़ रहा है। सम्पत निषाद ने मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 के माध्यम से अपनी समस्या का त्वरित समाधान मिलने पर मुख्यमंत्री तथा जिला प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यह व्यवस्था आम नागरिकों की समस्याओं के समाधान के लिए अत्यंत उपयोगी और भरोसेमंद साबित हो रही है।

*जनदर्शन: कलेक्टर ने दो हितग्राहियों को मौके पर ही प्रदान किया श्रवण यंत्र*

0

*जनदर्शन: कलेक्टर ने दो हितग्राहियों को मौके पर ही प्रदान किया श्रवण यंत्र*

*सुनवाई के साथ मिला तत्काल समाधान, आमजनों की समस्याओं के समयबद्ध निराकरण के दिए निर्देश*

मुकेश साहू ब्यूरो मुंगेली,// जिला कलेक्टोरेट में आज जनदर्शन कार्यक्रम का आयेाजन किया गया। इस दौरान कलेक्टर श्री कुन्दन कुमार ने जनदर्शन में पहुंचे दो श्रवण बाधित हितग्राहियों की समस्या को गंभीरता से सुनते हुए उन्हें मौके पर ही श्रवण यंत्र प्रदान कर लाभान्वित किया। ग्राम खपरीडीह निवासी श्रीमती सहोदरा साहू ने बताया कि उन्हें लंबे समय से सुनने में कठिनाई हो रही थी। जिला चिकित्सालय में जांच कराने पर चिकित्सकों ने श्रवण यंत्र लगाने की सलाह दी, लेकिन आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण वे इसे खरीदने में असमर्थ थीं। उनकी समस्या सुनते ही कलेक्टर ने तत्काल आवश्यक कार्यवाही कर मौके पर ही श्रवण यंत्र उपलब्ध कराया। इसी प्रकार विनोबा भावे वार्ड, मुंगेली निवासी श्री मनहरण श्रीवास ने भी श्रवण यंत्र उपलब्ध कराने का आवेदन प्रस्तुत किया। कलेक्टर के निर्देश पर उन्हें भी तत्काल श्रवण यंत्र प्रदान किया गया। अचानक मिली इस सहायता से दोनों हितग्राहियों के चेहरे पर खुशी साफ दिखाई दी। उन्होंने जिला प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जनदर्शन के माध्यम से उनकी वर्षों की समस्या का त्वरित समाधान हुआ है।

कलेक्टर ने जनदर्शन में प्राप्त आवेदनों का समयबद्ध, गुणवत्तापूर्ण एवं संवेदनशीलता के साथ निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जनदर्शन का उद्देश्य केवल आवेदन प्राप्त करना नहीं, बल्कि पात्र हितग्राहियों की समस्याओं का यथासंभव त्वरित और प्रभावी समाधान सुनिश्चित करना है। उन्होंने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनदर्शन में प्राप्त प्रत्येक आवेदन को गंभीरता से लेते हुए नियमानुसार शीघ्र निराकरण किया जाए, ताकि आमजन को शासन की संवेदनशील एवं जवाबदेह कार्यप्रणाली का प्रत्यक्ष लाभ मिल सके।

जनदर्शन में ग्राम कोलिहा केजहा ने ऋण पुस्तिका में खातेदारों के नाम में त्रुटि सुधार कराने, ग्राम डिंडोरी के राम प्रसाद साहू ने शासकीय भूमि से अतिक्रमण हटाने, ग्राम मारूकापा के सुरेश माथुर ने सड़क में मुरुम डलवाने, ग्राम दामापुर के हरिश्चंद्र साहू ने प्रधानमंत्री आवास योजना एवं शौचालय योजना का लाभ दिलाने, बड़ा बाजार मुंगेली की श्वेता तंबोली ने पैतृक भूमि का बंटवारा कराने तथा मुंगेली के बाबूलाल ने भूमि सीमांकन कराने संबंधी आवेदन प्रस्तुत किए। कलेक्टर ने प्राप्त आवेदनों का समय-सीमा में निराकरण करने अधिकारियों को निर्देश दिए। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री भोजराम पटेल ने पुलिस विभाग से संबंधित आवेदनों का निराकरण करने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। इस दौरान अतिरिक्त कलेक्टर श्रीमती निष्ठा पाण्डेय तिवारी सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।

*लड़ाई-झगड़ा कर शांति एवं कानून व्यवस्था में विघ्न डालने वाले 08 आरोपियों के विरुद्ध गंभीर धाराओं में अपराध पंजीबद्ध।*

0

 *लड़ाई-झगड़ा कर शांति एवं कानून व्यवस्था में विघ्न डालने वाले 08 आरोपियों के विरुद्ध गंभीर धाराओं में अपराध पंजीबद्ध।*

* ⁠* *आरोपियों के कब्जे से 02 नग धारदार चाकू एवं 01 नग तलवार जप्त।*

* ⁠* ⁠* *आरोपियों के विरुद्ध वैधानिक *कार्यवाही कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।*

*आरोपीगण के नाम*:-

1. रोशन मण्डावी पिता अनिल मण्डावी, उम्र 23 वर्ष, निवासी आदर्श नगर पानी टंकी के पास, थाना सिरगिट्टी।

2. सोनू मरावी पिता मनोज, उम्र 20 वर्ष, निवासी परसदा आवासपारा, थाना सिरगिट्टी।

3. सुनील निर्मलकर पिता विजय निर्मलकर, उम्र 28 वर्ष, निवासी शारदा मंदिर रुचिका विहार के सामने, थाना सिरगिट्टी।

4. नरेन्द्र यादव पिता दशरथ यादव, उम्र 22 वर्ष, निवासी शारदा मंदिर रुचिका विहार, थाना सिरगिट्टी।

5. हर्ष फ्रान्सीस पिता मुकेश फ्रान्सीस, उम्र 18 वर्ष, निवासी आदर्श नगर छोटा डबरी, थाना सिरगिट्टी।

6. एन. हरिश पिता एन. राममूर्ति राव, उम्र 19 वर्ष, निवासी भवानी नगर सोनू बूट हाउस के पास, थाना सिरगिट्टी।

7. निखील मानिकपुरी पिता राजू मानिकपुरी, उम्र 19 वर्ष, निवासी मैट्रिक चौक, थाना सिरगिट्टी।

8. ओम प्रकाश लहरे पिता उमेदराम लहरे, उम्र 23 वर्ष, निवासी मैट्रिक चौक, थाना सिरगिट्टी।

 मुकेश साहू ब्यूरो बिलासपुर– दिनांक 26.07.2026 को नर्सरी गेट के सामने मैट्रिक चौक के पास रात्रि लगभग 08:00 बजे शराब पीने के लिए पैसे मांगने की बात को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद एवं मारपीट की घटना हुई, जिससे क्षेत्र की शांति एवं कानून व्यवस्था प्रभावित हुई। घटना की सूचना प्राप्त होने पर थाना सिरगिट्टी पुलिस द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर दोनों प्रकरणों में गंभीर धाराओं के तहत अपराध पंजीबद्ध कर आरोपियों की पतासाजी प्रारंभ की गई।

पुलिस टीम द्वारा लगातार दबिश एवं घेराबंदी कर सभी 08 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। आरोपियों के कब्जे से 02 नग धारदार चाकू एवं 01 नग तलवार जप्त की गई।

पुलिस की घेराबंदी से बचने के प्रयास में आरोपी भागते हुए गिर गए, जिससे उन्हें चोटें आई हैं। आरोपियों के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया है।

बिलासपुर पुलिस द्वारा बदमाशों एवं असामाजिक तत्वों के विरुद्ध प्रभावी एवं सख्त कार्यवाही लगातार जारी रहेगी।so

*नवीन शासकीय महाविद्यालय कंतेली में प्रवेश प्रक्रिया शुरू, छात्र-छात्राओं के लिए सुनहरा अवसर*

0

*नवीन शासकीय महाविद्यालय कंतेली में प्रवेश प्रक्रिया शुरू, छात्र-छात्राओं के लिए सुनहरा अवसर*

मुकेश साहू ब्यूरो मुंगेली। उच्च शिक्षा विभाग, छत्तीसगढ़ शासन द्वारा जिला मुंगेली के ग्राम कंतेली में शैक्षणिक सत्र 2026-27 से नवीन शासकीय महाविद्यालय की शुरुआत की गई है। वर्तमान में महाविद्यालय का संचालन शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कंतेली के परिसर से किया जा रहा है। यह महाविद्यालय अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय, बिलासपुर से संबद्ध है। महाविद्यालय में स्नातक प्रथम सेमेस्टर के लिए विभिन्न संकायों में प्रवेश प्रक्रिया प्रारंभ हो चुकी है। इसमें बीए में 90 सीटें, बी.कॉम में 90 सीटें, बीएससी (बायो ग्रुप) में 45 सीटें तथा बीएससी (मैथ्स ग्रुप) में 45 सीटों पर प्रवेश दिया जाएगा। प्रवेश के इच्छुक छात्र-छात्राओं को निर्धारित पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन करने के बाद आवेदन की हार्ड कॉपी आवश्यक दस्तावेजों सहित महाविद्यालय में जमा करनी होगी। प्रवेश प्रावीण्य सूची (मेरिट लिस्ट) के आधार पर प्रदान किया जाएगा।महाविद्यालय प्रशासन ने क्षेत्र के विद्यार्थियों से समय पर आवेदन कर प्रवेश प्रक्रिया का लाभ उठाने की अपील की है।

*26वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता में मुंगेली जिले का शानदार प्रदर्शन*

0

*26वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता में मुंगेली जिले का शानदार प्रदर्शन*

5 खिलाड़ियों ने जीते स्वर्ण पदक, अब राष्ट्रीय शालेय प्रतियोगिता में करेंगे छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व

मुकेश साहू ब्यूरो मुंगेली-— 26वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता 2026-27 के अंतर्गत बॉक्सिंग बालक एवं बालिका वर्ग (14 वर्ष, 17 वर्ष एवं 19 वर्ष आयु वर्ग) में मुंगेली जिले के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जिले का नाम पूरे प्रदेश में गौरवान्वित किया। प्रतियोगिता में जिले से कुल 21 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया, जिनमें से 5 खिलाड़ियों ने स्वर्ण, 3 खिलाड़ियों ने रजत तथा 3 खिलाड़ियों ने कांस्य पदक अपने नाम किए। खिलाड़ियों की इस उपलब्धि से जिले में हर्ष का माहौल है। प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों ने अपने उत्कृष्ट खेल कौशल, अनुशासन और कठिन परिश्रम का परिचय देते हुए विभिन्न भार वर्गों में प्रभावशाली प्रदर्शन किया। लगातार मुकाबलों में जीत हासिल कर जिले के खिलाड़ियों ने यह साबित कर दिया कि मुंगेली में खेल प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है।

प्रतियोगिता में खुशबू खाण्डे एवं साक्षी जोशी (शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गोड़खाम्ही), दीप्ति राजपूत एवं निखिल राजपूत (महाराणा प्रताप उच्चतर माध्यमिक विद्यालय झाफल) तथा दुष्यंत साहू (महंत जगन्नाथ दास इंग्लिश स्कूल, लोरमी) ने अपने-अपने वर्ग में शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक अर्जित किया। इन पांचों खिलाड़ियों का चयन अब राष्ट्रीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता 2026-27 के लिए हुआ है, जहां वे छत्तीसगढ़ राज्य का प्रतिनिधित्व करेंगे। जिले के लिए यह अत्यंत गर्व का विषय है।

रजत पदक प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों में सोनल टण्डन एवं अनिषा ध्रुव (शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गोड़खाम्ही) तथा अखिल सिंह (महाराणा प्रताप उच्चतर माध्यमिक विद्यालय झाफल) शामिल हैं। इन खिलाड़ियों ने भी कड़े मुकाबलों में शानदार प्रदर्शन करते हुए जिले के लिए पदक सुनिश्चित किया। इसी प्रकार ऋतिक सोनी (महंत जगन्नाथ दास इंग्लिश स्कूल, लोरमी), ईशा अनंत (शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गोड़खाम्ही) एवं आशीष सिंह (न्यू जनरेशन पब्लिक स्कूल, लोरमी) ने कांस्य पदक जीतकर जिले का गौरव बढ़ाया।

प्रतियोगिता में खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर विद्यालय परिवार, प्रशिक्षकों, अभिभावकों तथा खेल प्रेमियों ने हर्ष व्यक्त किया है। सभी विजेता खिलाड़ियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। खेल प्रशिक्षकों ने बताया कि खिलाड़ियों ने कई महीनों तक नियमित अभ्यास, अनुशासित दिनचर्या और कठिन मेहनत के बल पर यह सफलता अर्जित की है। जिले के खेल एवं शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने भी सभी पदक विजेताओं को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह सफलता अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणा का स्रोत बनेगी। विशेष रूप से राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयनित पांच खिलाड़ियों से प्रदेश को बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद है। मुंगेली जिले के खिलाड़ियों की यह उपलब्धि न केवल जिले बल्कि पूरे छत्तीसगढ़ के लिए गर्व का विषय है। सभी की निगाहें अब राष्ट्रीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता पर रहेंगी, जहां जिले के ये प्रतिभाशाली खिलाड़ी प्रदेश का परचम लहराने के लिए पूरी तैयारी के साथ उतरेंगे।

*पति की हत्या का अंधा कत्ल सुलझाने में लोहारा पुलिस को मिली बड़ी सफलता।*

0

*पति की हत्या का अंधा कत्ल सुलझाने में लोहारा पुलिस को मिली बड़ी सफलता।*

*पत्नी एवं उसके चचेरे भाई ने मिलकर की थी हत्या, 24 घंटे के भीतर दोनों गिरफ्तार।*

*घरेलू विवाद एवं पति के अत्यधिक शराब सेवन से तंग आकर दिया वारदात को अंजाम, घटना में प्रयुक्त पत्थर एवं स्कूटी बरामद।*

हिमांशु सिंह ठाकुर ब्यूरो:- रिपोर्ट छत्तीसगढ़

 कबीरधाम :-जिला के थाना लोहारा पुलिस ने हत्या के एक अंधे कत्ल की गुत्थी को महज 24 घंटे के भीतर सुलझाते हुए मृतक की पत्नी एवं उसके चचेरे भाई को गिरफ्तार करने में उल्लेखनीय सफलता प्राप्त की है। आरोपियों ने घरेलू विवाद तथा पति के अत्यधिक शराब सेवन से परेशान होकर योजनाबद्ध तरीके से हत्या की वारदात को अंजाम देना स्वीकार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त पत्थर, स्कूटी एवं अन्य महत्वपूर्ण साक्ष्य भी बरामद किए हैं।

*प्रकरण का संक्षिप्त विवरण* दिनांक 26 जुलाई 2026 को प्रातः लगभग 7:30 बजे प्रार्थी तुलेश साहू (पिता- महेश साहू, उम्र 27 वर्ष, निवासी बासिनझोरी, थाना लोहारा) ने थाना उपस्थित होकर सूचना दी कि ग्राम के एक व्यक्ति द्वारा फोन पर जानकारी मिली कि उसके पिता महेश साहू का शव लोहारा के बानो रोड स्थित दुकान के पास पड़ा हुआ है। मौके पर पहुंचकर देखने पर मृतक के चेहरे, दोनों हाथों की कोहनियों, दोनों पैरों के पंजों से रक्तस्राव हो रहा था तथा सिर के पीछे गंभीर चोट के निशान एवं कमर के नीचे घसीटे जाने के चिन्ह दिखाई दिए। रिपोर्ट पर थाना लोहारा में अज्ञात आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 103/2026, धारा 103(1) भारतीय न्याय संहिता (BNS) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई।

*वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में गठित हुई विशेष टीम* मामले की गंभीरता को देखते हुए प्रभारी पुलिस अधीक्षक एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अमित पटेल एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री पुष्पेंद्र बघेल के मार्गदर्शन तथा पुलिस अनुविभागीय अधिकारी श्री संजय ध्रुव के निर्देशन में थाना प्रभारी निरीक्षक मनीष मिश्रा द्वारा तत्काल फोरेंसिक टीम को बुलाकर घटनास्थल का वैज्ञानिक निरीक्षण कराया गया। साथ ही अज्ञात आरोपी की तलाश एवं साक्ष्य संकलन के लिए अलग-अलग पुलिस टीमों का गठन किया गया। घटनास्थल से रक्तरंजित पत्थर, कपड़े एवं अन्य भौतिक साक्ष्य जब्त कर तकनीकी एवं वैज्ञानिक आधार पर जांच आगे बढ़ाई गई।

*पूछताछ में पत्नी ने खोला हत्या का राज*

विवेचना के दौरान मृतक की पत्नी नीता साहू (उम्र 35 वर्ष) से गहन पूछताछ की गई। पूछताछ एवं मेमोरेंडम कथन में उसने स्वीकार किया कि दिनांक 25 जुलाई 2026 को वह अपने चचेरे भाई ओदराम साहू के साथ स्कूटी से अपने पति के पास ग्राम बासिनझोरी आई थी। रात में पति द्वारा अत्यधिक शराब सेवन करने एवं लगातार विवाद करने के कारण दोनों के बीच झगड़ा हुआ। बाद में लोहारा पहुंचने पर भी मृतक ने पुनः शराब पी और विवाद करने लगा। इससे तंग आकर नीता साहू ने अपने चचेरे भाई की मदद से पति को पकड़वाया और पास में पड़े पत्थर से उसके सिर पर प्राणघातक वार कर दिया। गंभीर चोट लगने से महेश साहू मौके पर अचेत होकर गिर गया, जिसके बाद दोनों आरोपियों ने शव को घसीटकर सड़क किनारे छोड़ दिया और स्कूटी से ग्राम चिमरा लौट गए।

*घटना में प्रयुक्त सामग्री जब्त, दोनों आरोपी न्यायिक रिमांड पर*

आरोपियों के मेमोरेंडम कथन के आधार पर घटना के समय पहने गए कपड़े, घटना में प्रयुक्त एक्टीवा स्कूटी एवं अन्य महत्वपूर्ण साक्ष्य विधिवत जब्त किए गए। दोनों आरोपियों द्वारा अपराध स्वीकार किए जाने पर उन्हें विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

*सराहनीय पुलिस टीम* उक्त अंधे कत्ल का सफल खुलासा करने में थाना प्रभारी निरीक्षक मनीष मिश्रा, एफएसएल टीम कवर्धा, उप निरीक्षक राजेश्वर सिंह ठाकुर, उप निरीक्षक रूपराम पट्टावी, पी.एस.आई. किशन नायक, सहायक उप निरीक्षक संदीप चौबे, प्रधान आरक्षक गिरीश तिवारी, आरक्षक रवि जायसवाल, राजू सोनवानी, महिला आरक्षक मंजु निर्मलकर सहित थाना लोहारा के समस्त पुलिस स्टाफ का विशेष एवं सराहनीय योगदान रहा।

*कबीरधाम पुलिस की अपील* घरेलू विवाद, नशे की प्रवृत्ति एवं पारिवारिक तनाव जैसी परिस्थितियों में कानून को अपने हाथ में लेने के बजाय संवाद, परामर्श एवं विधिक सहायता का सहारा लें। किसी भी परिस्थिति में हिंसा अपराध है और इसके गंभीर कानूनी परिणाम होते हैं। कबीरधाम पुलिस आमजन से शांति, संयम एवं कानून का पालन करने की अपील करती है।

*कबीरधाम पुलिस को मिला नया नेतृत्व : आईपीएस श्री जितेंद्र कुमार यादव ने संभाला पुलिस अधीक्षक का पदभार*

0

*कबीरधाम पुलिस को मिला नया नेतृत्व : आईपीएस श्री जितेंद्र कुमार यादव ने संभाला पुलिस अधीक्षक का पदभार*

कबीरधाम– छत्तीसगढ़ शासन, गृह (पुलिस) विभाग द्वारा जारी आदेश के परिपालन में भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) अधिकारी श्री जितेंद्र कुमार यादव ने आज जिला कबीरधाम के पुलिस अधीक्षक के रूप में विधिवत कार्यभार ग्रहण किया। इससे पूर्व वे पुलिस अधीक्षक, बीजापुर के पद पर पदस्थ थे।

पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचने पर उनका अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री पुष्पेंद्र बघेल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अमित पटेल, उप पुलिस अधीक्षक श्री संजय ध्रुव, उप पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) श्री आशीष शुक्ला, पुलिस अनुविभागीय अधिकारी (पंडरिया) श्री भूपत सिंह, पुलिस अनुविभागीय अधिकारी (बोडला) श्री अखिलेश कौशिक सहित समस्त राजपत्रित अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा आत्मीय स्वागत किया गया।

कार्यभार ग्रहण करने के पश्चात पुलिस अधीक्षक श्री यादव ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय की विभिन्न शाखाओं के साथ-साथ थाना सिटी कोतवाली, नक्सल सेल, साइबर सेल एवं पुलिस कंट्रोल रूम का निरीक्षण कर कार्यप्रणाली की जानकारी ली तथा अधिकारियों-कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

इस अवसर पर उन्होंने कहा कि आमजन को त्वरित, संवेदनशील एवं गुणवत्तापूर्ण पुलिस सेवा उपलब्ध कराना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता होगी। कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाना, अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण, महिला एवं बाल सुरक्षा, साइबर अपराधों की रोकथाम, यातायात व्यवस्था में सुधार तथा सामुदायिक पुलिसिंग के माध्यम से पुलिस एवं जनता के बीच विश्वास को और मजबूत किया जाएगा।

उन्होंने सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों से ईमानदारी, अनुशासन, पारदर्शिता एवं टीम भावना के साथ कार्य करते हुए जनविश्वास को सर्वोच्च प्राथमिकता देने का आह्वान किया।

*विकसित भारत 2047 के विज़न को साकार करने में शहरी योजनाओं की अहम भूमिका: श्री तोखन साहू*

0

*विकसित भारत 2047 के विज़न को साकार करने में शहरी योजनाओं की अहम भूमिका: श्री तोखन साहू*

*शहरी भारत को भविष्य के लिए तैयार करने की दिशा में केंद्र के बड़े कदम: पीएम आवास, जल सुरक्षा और सतत विकास पर फोकस*

केंद्र सरकार :-विकसित भारत 2047 के विज़न को साकार करने के लिए शहरी आवास, सतत शहरी विकास और जल सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए विभिन्न फ्लैगशिप योजनाओं के माध्यम से राज्यों एवं केंद्रशासित प्रदेशों के साथ मिलकर व्यापक स्तर पर कार्य कर रही है। यह जानकारी आवासन एवं शहरी कार्य राज्य मंत्री श्री तोखन साहू ने राज्यसभा में विभिन्न प्रश्नों के उत्तर में दी।

राज्य मंत्री ने बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना-शहरी (PMAY-U एवं PMAY-U 2.0) के अंतर्गत अब तक 127.68 लाख आवास स्वीकृत किए जा चुके हैं, जिनमें 121.03 लाख आवासों का निर्माण कार्य प्रारंभ हो चुका है तथा 99.07 लाख आवास पूर्ण हो चुके हैं। इनमें से 96.73 लाख आवासों में लाभार्थी निवास कर रहे हैं। योजना के तहत केंद्र सरकार ने ₹2.12 लाख करोड़ की केंद्रीय सहायता स्वीकृत की है, जिसमें से ₹1.81 लाख करोड़ राज्यों एवं केंद्रशासित प्रदेशों को जारी किए जा चुके हैं।

उन्होंने बताया कि योजना के लाभार्थियों में 21.26 लाख अनुसूचित जाति, 5.94 लाख अनुसूचित जनजाति, 49.62 लाख अन्य पिछड़ा वर्ग तथा 22.70 लाख अल्पसंख्यक समुदाय के परिवार शामिल हैं। इसके अलावा एक करोड़ से अधिक आवास महिलाओं के नाम अथवा संयुक्त स्वामित्व में स्वीकृत किए गए हैं, जो महिला सशक्तिकरण की दिशा में महत्वपूर्ण उपलब्धि है।

श्री साहू ने कहा कि सतत एवं भविष्य के लिए तैयार शहरों के निर्माण हेतु मंत्रालय अमृत 2.0, पीएमएवाई-यू 2.0, स्वच्छ भारत मिशन-शहरी 2.0 तथा शहरी परिवहन जैसी योजनाओं के माध्यम से राज्यों को सहयोग प्रदान कर रहा है। इसके अंतर्गत GIS आधारित मास्टर प्लान, टाउन प्लानिंग स्कीम, लैंड पूलिंग, ट्रांजिट ओरिएंटेड डेवलपमेंट (TOD), स्थानीय क्षेत्र योजनाएं, केंद्रीय व्यावसायिक क्षेत्रों एवं ऐतिहासिक शहरों का पुनर्विकास, ऑनलाइन बिल्डिंग परमिशन सिस्टम तथा जल निकाय एवं भूजल प्रबंधन प्रणाली जैसे आधुनिक शहरी नियोजन उपायों को बढ़ावा दिया जा रहा है।

शहरी जल सुरक्षा पर जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि AMRUT एवं AMRUT 2.0 के अंतर्गत अब तक 4,983 जलापूर्ति परियोजनाएं स्वीकृत की गई हैं, जिनकी कुल लागत ₹1.62 लाख करोड़ से अधिक है। इन परियोजनाओं के माध्यम से जल शोधन क्षमता में उल्लेखनीय वृद्धि, 2.34 लाख किलोमीटर से अधिक जल पाइपलाइन नेटवर्क, तथा 270 लाख जल कनेक्शन उपलब्ध कराए या पुनर्वासित किए गए हैं।

उन्होंने बताया कि AMRUT 2.0 के तहत 2,951 जलाशय पुनर्जीवन परियोजनाएं तथा 1,649 पार्क विकास परियोजनाएं स्वीकृत की गई हैं, जो भूजल पुनर्भरण एवं हरित क्षेत्रों के विस्तार में सहायक होंगी। वहीं शैलो एक्विफर मैनेजमेंट (SAM) पहल को अब 75 शहरों तक विस्तारित किया गया है, जिससे शहरी भूजल संरक्षण को मजबूती मिलेगी। इसके अतिरिक्त पुनर्चक्रित जल के उपयोग तथा सतही जल आधारित जलापूर्ति को बढ़ावा देकर शहरों की जल सुरक्षा को और सुदृढ़ किया जा रहा है।

राज्य मंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार की ये पहलें शहरी भारत को समावेशी, सतत, जल-सुरक्षित एवं भविष्य के लिए सक्षम बनाने के साथ-साथ विकसित भारत 2047 के लक्ष्य को प्राप्त करने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं।

*रास्ता रोककर शराब पीने के लिए पैसे मांगने, मना करने पर चाकू की नोक पर लूट करने वाला आरोपी गिरफ्तार*

0

*रास्ता रोककर शराब पीने के लिए पैसे मांगने, मना करने पर चाकू की नोक पर लूट करने वाला आरोपी गिरफ्तार*

▶️ सिटी कोतवाली पुलिस की त्वरित कार्रवाई, घटना में प्रयुक्त चाकू एवं लूटी गई नगदी बरामद

गिरफ्तार आरोपी

राहुल गोस्वामी पिता राजेश गोस्वामी, उम्र 24 वर्ष, निवासी शिव टॉकीज चौक के पास, टिकरापारा, थाना सिटी कोतवाली, जिला बिलासपुर (छ.ग.)

जप्त मशरूका

* घटना में प्रयुक्त 01 नग धारदार चाकू

* लूटी गई नगदी ₹500/- (आवश्यकतानुसार जप्त वास्तविक राशि का उल्लेख करें)

 मुकेश साहू ब्यूरो बिलासपुर– प्रार्थी देवेन्द्र गुप्ता पिता संतोष गुप्ता, उम्र 23 वर्ष, निवासी एनटीपीसी सीपत, जिला बिलासपुर द्वारा थाना सिटी कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई कि दिनांक 26.07.2026 को प्रातः लगभग 09:00 बजे वह रैपिडो से ग्राहक को टिकरापारा गली छोड़कर वापस लौट रहा था। इसी दौरान आरोपी राहुल गोस्वामी ने उसका रास्ता रोककर शराब पीने के लिए पैसे की मांग की। पैसे देने से मना करने पर आरोपी ने अपने पास रखे चाकू से भयभीत कर प्रार्थी की पैंट की जेब से नगदी एवं आधार कार्ड लूट लिया।

रिपोर्ट पर थाना सिटी कोतवाली में अपराध क्रमांक 445/2026 अंतर्गत धारा 126(2), 296, 351(3), 119(1), 309(4) बीएनएस एवं 25 आर्म्स एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई।

उप पुलिस महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर श्री रजनेश सिंह (भा.पु.से.) के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) श्री पंकज कुमार पटेल तथा नगर पुलिस अधीक्षक सिटी कोतवाली श्री गगन कुमार (भा.पु.से.) के मार्गदर्शन में थाना सिटी कोतवाली पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी की पतासाजी कर घेराबंदी कर गिरफ्तार किया गया।

पूछताछ के दौरान आरोपी ने शराब पीने के लिए पैसे मांगने तथा मना करने पर चाकू अड़ाकर प्रार्थी से नगदी लूटने की घटना स्वीकार की। आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त 01 नग धारदार चाकू एवं लूटी गई नगदी बरामद कर विधिवत जप्त की गई।

आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया।

*बिलासपुर पुलिस का प्रहार – 139 नग नशीली टेबलेट एवं 800 ग्राम गांजा के साथ आरोपी गिरफ्तार*

0

*बिलासपुर पुलिस का प्रहार – 139 नग नशीली टेबलेट एवं 800 ग्राम गांजा के साथ आरोपी गिरफ्तार*

▶️ श्री रजनेश सिंह (भा.पु.से.) वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर के नेतृत्व में नशे के अवैध कारोबारियों पर लगातार की जा रही है प्रभावी कार्रवाई

गिरफ्तार आरोपी

देवेन्द्र इंगले पिता दीपक इंगले, उम्र 23 वर्ष, निवासी पचरीघाट, जूना बिलासपुर, थाना सिटी कोतवाली, जिला बिलासपुर (छ.ग.)

जप्त मशरूका

* 139 नग नशीली टेबलेट (NITRAZEPAM एवं NITROSUN)

* 800 ग्राम गांजा

* बिक्री रकम ₹1,000/-

* घटना में प्रयुक्त स्प्लेंडर मोटरसाइकिल क्रमांक CG-10/3568

 मुकेश साहू ब्यूरो बिलासपुर – उप पुलिस महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर श्री रजनेश सिंह (भा.पु.से.) द्वारा जिले में नशे के अवैध कारोबारियों के विरुद्ध प्रभावी एवं सतत कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं। उक्त निर्देशों के पालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) श्री पंकज कुमार पटेल एवं नगर पुलिस अधीक्षक सिटी कोतवाली श्री गगन कुमार (भा.पु.से.) के मार्गदर्शन में थाना सिटी कोतवाली पुलिस द्वारा लगातार सूचना संकलित कर कार्रवाई की जा रही थी।

इसी दौरान मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति अरपा नदी किनारे पचरी घाट क्षेत्र में नशीली टेबलेट एवं गांजा का अवैध रूप से विक्रय कर रहा है। सूचना के आधार पर दिनांक 27.07.2026 को थाना सिटी कोतवाली पुलिस टीम द्वारा योजनाबद्ध तरीके से घेराबंदी कर आरोपी देवेन्द्र इंगले को मौके से गिरफ्तार किया गया।

तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से 139 नग NITRAZEPAM एवं NITROSUN नशीली टेबलेट, 800 ग्राम गांजा, बिक्री की ₹1,000/- नगद राशि तथा घटना में प्रयुक्त स्प्लेंडर मोटरसाइकिल क्रमांक CG-10/3568 जप्त की गई।

आरोपी के विरुद्ध थाना सिटी कोतवाली में अपराध क्रमांक 446/2026 पंजीबद्ध कर धारा 21(B), 22(B) एवं 29 एनडीपीएस एक्ट के तहत विधिवत कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

प्रकरण में एण्ड-टू-एण्ड विवेचना करते हुए नशीले पदार्थों के स्रोत, आपूर्ति श्रृंखला एवं अन्य संलिप्त आरोपियों की पहचान की जा रही है। साथ ही फाइनेंशियल इन्वेस्टिगेशन कर अवैध कारोबार से अर्जित संपत्ति एवं आर्थिक लेन-देन की भी जांच की जा रही है। बिलासपुर पुलिस द्वारा नशे के अवैध कारोबारियों के विरुद्ध यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।