Home Blog Page 77

*केंद्रीय राज्य मंत्री श्री तोखन साहू ने बिलासपुर में ‘मैं भी स्वदेशी समर्थक’ डिजिटल अभियान का किया शुभारंभ*  

0

*केंद्रीय राज्य मंत्री श्री तोखन साहू ने बिलासपुर में ‘मैं भी स्वदेशी समर्थक’ डिजिटल अभियान का किया शुभारंभ*  

*स्वदेशी अपनाना आत्मनिर्भर भारत के निर्माण की मजबूत आधारशिला : श्री साहू*

 संदीप साहू ब्यूरो बिलासपुर,:- 1 अगस्त, 2026केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य राज्य मंत्री तथा बिलासपुर के सांसद श्री तोखन साहू बिलासपुर के तिलक नगर स्थित सरस्वती शिशु मंदिर में स्वदेशी जागरण मंच एवं स्वावलंबी भारत अभियान, बिलासपुर द्वारा आयोजित ‘मैं भी स्वदेशी समर्थक’ डिजिटल अभियान के शुभारंभ समारोह में सम्मिलित हुए।

इस अवसर पर श्री साहू ने कहा कि स्वदेशी केवल वस्तुओं के उपयोग तक सीमित नहीं है, बल्कि यह राष्ट्र की आर्थिक समृद्धि, सांस्कृतिक अस्मिता एवं आत्मनिर्भरता का सशक्त आधार है। उन्होंने नागरिकों से स्वदेशी उत्पादों को अपनाने तथा स्थानीय उद्यमों को प्रोत्साहन देकर आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में सक्रिय सहभागिता निभाने का आह्वान किया।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में ‘आत्मनिर्भर भारत’ का संकल्प जनभागीदारी के माध्यम से साकार हो रहा है और स्वदेशी के प्रति जागरूकता इस दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

*जनदर्शन में सुनीं क्षेत्रवासियों की समस्याएं*

इसके साथ – साथ श्री तोखन साहू ने अपने संसदीय क्षेत्र बिलासपुर स्थित निज कार्यालय में आयोजित जनदर्शन कार्यक्रम में भाग लेकर बड़ी संख्या में पहुंचे क्षेत्रवासियों से आत्मीय संवाद किया।

जनदर्शन के दौरान नागरिकों ने अपनी समस्याओं, सुझावों एवं जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों से उन्हें अवगत कराया। श्री साहू ने सभी प्रकरणों को गंभीरतापूर्वक सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक एवं त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

*अंतरराज्यीय बैंक सेंधमारी गिरोह का पर्दाफाश,रोहतक (हरियाणा) से दो आरोपी गिरफ्तार, घटना में प्रयुक्त कार जप्त।*

0
Oplus_131072

 

कोरबा – जिले में अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण एवं संगठित अपराधों पर कठोर कार्रवाई के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक कोरबा श्री सिद्धार्थ तिवारी के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं नगर पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में जिले के समस्त थाना एवं चौकी क्षेत्रों में लगातार विशेष अभियान चलाया जा रहा है।

इसी अभियान के तहत थाना दीपका पुलिस को एक महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है। पुलिस ने यूनियन बैंक, प्रगतिनगर दीपका में सेंधमारी कर चोरी का प्रयास करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह के दो आरोपियों को गिरफ्तार कर घटना का सफल खुलासा किया है।

दिनांक 04 जून 2026 को यूनियन बैंक, प्रगतिनगर दीपका के शाखा प्रबंधक द्वारा थाना दीपका में रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि बीती रात्रि अज्ञात व्यक्तियों ने बैंक के पीछे की दीवार तोड़कर बैंक में प्रवेश करने एवं चोरी का प्रयास किया।

प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए तत्काल अपराध पंजीबद्ध कर पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार थाना दीपका पुलिस की विशेष टीम गठित की गई। टीम द्वारा तकनीकी साक्ष्यों, मुखबिर सूचना एवं सतत जांच के आधार पर आरोपियों की पहचान कर उनका पीछा किया गया।

लगातार प्रयासों के फलस्वरूप दोनों आरोपियों को रोहतक (हरियाणा) से गिरफ्तार किया गया। आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त टोयोटा हाइराइडर कार क्रमांक CG 12 AY 6504 जप्त की गई।

मुख्य उपलब्धियां

✅ यूनियन बैंक, प्रगतिनगर दीपका में सेंधमारी कर चोरी के प्रयास का खुलासा।

✅ अंतरराज्यीय गिरोह के दो आरोपी हरियाणा से गिरफ्तार।

✅ घटना में प्रयुक्त टोयोटा हाइराइडर कार क्रमांक HR 12 AY 6504 जप्त।

✅ गिरफ्तार आरोपी

1. जीतेन्द्र बड़क पिता रामपाल बड़क, उम्र 33 वर्ष, निवासी रोहतक (हरियाणा)।
2. परवीन कुमार पिता संतलाल, उम्र 36 वर्ष, निवासी रोहतक (हरियाणा)।

गिरफ्तार आरोपियों को विधिवत ट्रांजिट रिमांड पर थाना दीपका लाया गया है तथा आवश्यक वैधानिक कार्रवाई पूर्ण कर उन्हें न्यायिक रिमांड पर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।

कोरबा पुलिस की अपील

कोरबा पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि, संदिग्ध व्यक्ति अथवा अपराध संबंधी सूचना तत्काल अपने निकटतम थाना, चौकी अथवा डायल-112 पर दें।

सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान पूर्णतः गोपनीय रखी जाएगी।

“सतर्क नागरिक – सुरक्षित समाज”

कोरबा पुलिस – आपकी सुरक्षा, हमारा संकल्प।

 

 

 *दो वर्ष पुराने चर्चित हत्या प्रकरण में मुख्य आरोपी वैभव भारती गिरफ्तार।*

0

सह-आरोपी जितेंद्र मसीह की गिरफ्तारी के अगले ही दिन मुख्य आरोपी भी पुलिस गिरफ्त में।

दोनों फरार आरोपियों की गिरफ्तारी पर जिला पुलिस अधीक्षक कोरबा द्वारा ₹5,000 का पुरस्कार घोषित किया गया था।

 कोरबा –  थाना उरगा के अपराध क्रमांक 248/2024 में लगभग दो वर्ष से फरार मुख्य आरोपी वैभव भारती को आज दिनांक 01 अगस्त 2026 को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया। उल्लेखनीय है कि उक्त प्रकरण में फरार दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी पर जिला पुलिस अधीक्षक कोरबा द्वारा कुल ₹5,000 का पुरस्कार घोषित किया गया था।

मुख्य आरोपी वैभव भारती ने रची थी हत्या की साजिश

विवेचना में यह तथ्य सामने आया कि मृतक विकास अग्रवाल एवं मुख्य आरोपी वैभव भारती के बीच पुराना विवाद एवं रंजिश थी। आरोपी को संदेह था कि मृतक उसकी बहन पर गलत नजर रखता है। इसी रंजिश के चलते उसने अपने साथी जितेंद्र मसीह के साथ मिलकर हत्या की सुनियोजित साजिश रची और मृतक को रास्ते से हटाने की योजना बनाई।

मुख्य आरोपी वैभव भारती ने शराब में मिलवाया था जहर

दिनांक 16 फरवरी 2024 को एक शादी समारोह के दौरान मुख्य आरोपी वैभव भारती एवं उसके साथी जितेंद्र मसीह ने पहले मृतक को अत्यधिक शराब पिलाई। इसके बाद दुकान से चूहा मारने की जहरीली दवा लाकर शराब में मिलाई गई और डिस्पोजेबल गिलास के माध्यम से मृतक को पिला दी गई। कुछ समय बाद मृतक की तबीयत बिगड़ने लगी और उपचार के दौरान उसकी मृत्यु हो गई। पोस्टमार्टम एवं एफएसएल रिपोर्ट में जहरीले पदार्थ की पुष्टि होने पर हत्या एवं आपराधिक षड्यंत्र का अपराध पंजीबद्ध कर गहन विवेचना की गई।

घोषित ₹5,000 के इनामी प्रकरण में मुख्य आरोपी वैभव भारती गिरफ्तार

घटना के बाद दोनों आरोपी लगातार फरार चल रहे थे। प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए जिला पुलिस अधीक्षक कोरबा द्वारा दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी पर कुल ₹5,000 का पुरस्कार घोषित किया गया था। थाना उरगा पुलिस द्वारा लगातार तकनीकी विश्लेषण, मुखबिर सूचना एवं संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही थी। 31 जुलाई 2026 को सह-आरोपी जितेंद्र मसीह की गिरफ्तारी के बाद प्राप्त महत्वपूर्ण तथ्यों एवं लगातार प्रयासों के आधार पर आज मुख्य आरोपी वैभव भारती को भी गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने घटना के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी देते हुए अपना मेमोरेंडम कथन दिया।

घोषित ₹5,000 के इनामी प्रकरण में दोनों आरोपी अब पुलिस गिरफ्त में

लगभग दो वर्ष पुराने इस चर्चित हत्या प्रकरण में फरार मुख्य आरोपी वैभव भारती एवं सह-आरोपी जितेंद्र मसीह दोनों अब कानून की गिरफ्त में हैं। थाना उरगा पुलिस की सतत निगरानी, तकनीकी विश्लेषण, वैज्ञानिक विवेचना, मुखबिर तंत्र एवं लगातार प्रभावी कार्रवाई के परिणामस्वरूप लंबे समय से फरार दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक प्रक्रिया को गति प्रदान की गई है। इस कार्रवाई से गंभीर अपराधों के विरुद्ध जिला कोरबा पुलिस की प्रभावी कार्यशैली एवं अपराधियों के विरुद्ध उसकी प्रतिबद्धता एक बार फिर सिद्ध हुई है।

 

*जबलपुर में दो क्लीनिकों को तत्काल प्रभाव से किया सील*

0

*जबलपुर में दो क्लीनिकों को तत्काल प्रभाव से किया सील*

 जबलपुर से पंकज मोनू जैन की रिपोर्ट:-कलेक्टर राघवेंद्र सिंह के निर्देशन एवं अनुविभागीय अधिकारी अधारताल पंकज मिश्रा के मार्गदर्शन में 28 एवं 29 जुलाई को शहर के विभिन्न क्षेत्रों में संचालित संदिग्ध क्लीनिकों एवं चिकित्सा संस्थानों का संयुक्त निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान शाहीन मोहम्मद खान जो कि होम्योपैथी डिग्री धारक द्वारा संचालित शाहीन दवाखाना बिना वैध चिकित्सकीय योग्यता के एलोपैथिक दवाओं से मरीजों का उपचार करते हुए पाया गया। इसी प्रकार श्री निसार अंसारी द्वारा संचालित रहमानी सिफाखाना क्लीनिक में बिना किसी सक्षम डिग्री के एलोपैथिक दवाओं से मरीजों का उपचार किया जाना पाया गया।

जांच के दौरान दोनों संस्थानों से एलोपैथिक दवाइयां एवं उपचार संबंधी सामग्री बरामद की गई। निरीक्षण दल जिसमे तहसीलदार अधारताल वीर बहादुर धुर्वे एवं शासकीय चिकित्सक डॉ शत्रुघन दाहिया एवं डॉ के के वर्मा तथा हनुमानताल थाने से पुलिस बल द्वारा आवश्यक दस्तावेजों का परीक्षण किया गया।

प्रथम दृष्टया नियमों के उल्लंघन पाए जाने पर दोनों क्लीनिकों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई मे दवाईयों के सेम्पल जब्त करते हुए अगली कार्यवाही तक क्लीनिकों को तत्काल प्रभाव से सील कर बंद कर दिया गया है।जबलपुर से जिला ब्यूरो पंकज जैन की रिपोर्ट

*अकलतरा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पचरी में दो अद्भुत पत्थरों से निर्मित अर्धनागेश्वर शिवलिंग बना आस्था का केंद्र* 

0

*अकलतरा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पचरी में दो अद्भुत पत्थरों से निर्मित अर्धनागेश्वर शिवलिंग बना आस्था का केंद्र* 

 *प्राकृतिक स्वरूप देख श्रद्धालु हो जाते हैं अभिभूत* 

 मनोज साहू ब्यूरो जांजगीर-चांपा। अकलतरा विकासखंड के ग्राम पचरी में स्थित अर्धनागेश्वर शिवलिंग अपनी अनूठी बनावट और धार्मिक महत्ता के कारण शिव भक्तों के आकर्षण का प्रमुख केंद्र बन गया है। इस शिवलिंग की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि यह प्राकृतिक रूप से दो अलग-अलग किस्म के पत्थरों से जुड़ा हुआ है, जो इसे अन्य शिवलिंगों से अलग और अद्वितीय बनाता है।

यह अर्धनागेश्वर शिवलिंग ग्राम के तालाब किनारे स्थित महामाया मंदिर के समीप स्थापित है। इसका निर्माण स्वर्गीय मनराखन शर्मा की स्मृति में उनके परिवार द्वारा कराया गया, जिससे यह स्थल धार्मिक आस्था के साथ-साथ पारिवारिक श्रद्धांजलि का भी प्रतीक बन गया है।

शिवलिंग का प्राकृतिक स्वरूप लोगों को विशेष रूप से आकर्षित करता है। श्रद्धालुओं का मानना है कि दो अलग-अलग प्रकार के पत्थरों का बिना किसी कृत्रिम जोड़ के एकाकार होना भगवान शिव की अद्भुत महिमा और प्रकृति के चमत्कार का प्रतीक है। सावन माह, महाशिवरात्रि तथा अन्य धार्मिक अवसरों पर यहां भगवान शिव की पूजा कर श्रद्धालु कृतार्थ हो सकते है।

ग्राम के प्रतिष्ठित नागरिक राजा शर्मा ने बताया कि पचरी गांव का महामाया मंदिर और शिव मंदिर वर्षों पुरानी धार्मिक आस्था के केंद्र हैं। उन्होंने मंदिर के इतिहास, स्थापना और गांव की धार्मिक परंपराओं की जानकारी साझा करते हुए कहा कि यह स्थल केवल पूजा-अर्चना का केंद्र ही नहीं, बल्कि गांव की सांस्कृतिक और आध्यात्मिक पहचान भी बन रही है। उन्होंने लोगों से इस धार्मिक धरोहर के संरक्षण एवं इसकी महत्ता को नई पीढ़ी तक पहुंचाने का भी आह्वान किया।

ग्रामवासियों का कहना है कि अर्धनागेश्वर शिवलिंग की ख्याति धीरे-धीरे आसपास के क्षेत्रों में भी फैलने की संभावना बन रही है। यदि इस धार्मिक स्थल का समुचित विकास और प्रचार-प्रसार किया जाए, तो यह क्षेत्र के प्रमुख धार्मिक एवं पर्यटन स्थलों में अपनी विशेष पहचान बना सकता है।

प्राकृतिक अद्भुत स्वरूप, धार्मिक आस्था और ऐतिहासिक महत्व का अनूठा संगम समेटे ग्राम पचरी का अर्धनागेश्वर शिवलिंग आज श्रद्धा, विश्वास और आध्यात्मिक ऊर्जा का जीवंत प्रतीक बनकर श्रद्धालुओं को अपनी ओर आकर्षित कर रहा है।

*यातायात जांजगीर-चांपा पुलिस की प्रभावी कार्रवाई एक ही दिवस में 136 वाहन चालकों को पकड़ा,* 

0

 *यातायात जांजगीर-चांपा पुलिस की प्रभावी कार्रवाई एक ही दिवस में 136 वाहन चालकों को पकड़ा,* 

* *जिसमें 02 बुलेट वाहनों में मॉडिफाइड साइलेंसर चालकों पर 05-05 हजार रुपए की चलानी कार्रवाई,*

* *03 नाबालिक वाहन चालकों को पकड़ा, परिजनों को समझाइश, प्रत्येक पर 2000-2000 हजार रुपए की चलानी कार्रवाई*

* *02 शराबी वाहन चालकों को पकड़ा जिसके वाहन को जप्त किया गया, चालकों को माननीय न्यायालय पेश किया जाएगा*

* *मोबाइल फोन से बात करते हुए 01 वाहन चालकों से 1000₹ रुपये का शमन शुल्क*

 मनोज साहू ब्यूरो जांजगीर-चांपा :-*सड़क सुरक्षा एवं ध्वनि प्रदूषण नियंत्रण पर जोर जांजगीर के चौक चौराहों पर बुलेट वाहन में मोडिफाई सैलेंसरो लगाने वाले चालकों पर कड़ी नजर*

*पुलिस अधीक्षक श्री विजय कुमार पाण्डेय IPS* के निर्देशन में सड़क सुरक्षा को मद्देनजर रखते हुए यातायात नियमों का उलंघन करने वालों वाहन चालकों के विरूद्ध प्रभावी कार्रवाई की जा रही है।

इसी कड़ी में _*अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (यातायात) श्री उदयन बेहार* के नेतृत्व में यातायात पुलिस जांजगीर- चांपा द्वारा मॉडिफाइड साइलेंसर लगे बुलेट एवं अन्य दोपहिया वाहनों के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया गया।

अभियान के दौरान जांजगीर मुख्यालय के विभिन्न चौक- चौराहों एवं प्रमुख मार्गों पर सघन वाहन जांच की गई। जांच के दौरान ऐसे वाहन चालकों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई की गई, जिन्होंने अपने वाहनों में नियमों के विपरीत मॉडिफाइड साइलेंसर लगाकर अत्यधिक ध्वनि उत्पन्न करने वाले उपकरणों का उपयोग किया था। संबंधित वाहन चालकों के विरुद्ध मोटरयान अधिनियम के प्रावधानों के तहत चालानी कार्रवाई की गई तथा नियमानुसार मॉडिफाइड साइलेंसर हटाने की प्रक्रिया भी सुनिश्चित की गई।

मॉडिफाइड साइलेंसर से निकलने वाली तेज आवाज न केवल ध्वनि प्रदूषण बढ़ाती है, बल्कि विद्यार्थियों, बुजुर्गों, मरीजों एवं आम नागरिकों को भी असुविधा होती है। इसके अतिरिक्त यह सड़क सुरक्षा की दृष्टि से भी अनुचित है तथा मोटरयान अधिनियम के प्रावधानों का उल्लंघन है।

*नाबालिक वाहन चालकों* पर पुलिस का शिकंजा 03 नाबालिक वाहन चालकों को पकड़ा जिसके परिजनों को सख्त समझाइश प्रत्येक को 2000-2000 हजार रुपए की चलानी कार्रवाई।

*शराबी वाहन चालकों* पर भी कार्रवाई, चेकिंग दौरान 02 शराबी वाहन चालक पकड़ाए, वाहन जप्ता, न्यायालय पेश किया जाएगा।

*बाबा बुढ़ामहादेव से भोरमदेव मंदिर तक निकलेगी आस्था, भक्ति की पदयात्रा*

0

*बाबा बुढ़ामहादेव से भोरमदेव मंदिर तक निकलेगी आस्था, भक्ति की पदयात्रा*

0.कवर्धा की सुख-समृद्धि के लिए 03 अगस्त को निकलेगी शिवभक्तों की पदयात्रा।

0.शिवभक्ति की पदयात्रा में गूंजेगा हर-हर महादेव का जयघोष।

हिमांशु सिंह ठाकुर:- ब्यूरो रिपोर्ट छत्तीसगढ़।

ब्यूरो रायपुर/कवर्धा:- नगर पालिका अध्यक्ष चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी ने बुढ़ामहोदव मंदिर से लेकर भारमदेव मंदिर तक प्रथम सोमवार को होने वाले पदयात्रा को लेकर मातृशक्तियों के साथ बैठक कर पदयात्रा में शामिल होने को आव्हान किया उन्होनें अधिकारियों को भी भोरमदेव पदयात्रा मार्ग की आवश्यक साफ-सफाई के साथ-साथ मंदिर परिसर की साफ-सफाई किये जाने हेतु निर्देशित किया है नगर पालिका अध्यक्ष चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी व समस्त पार्षदों द्वारा भोरमदेव पदयात्रा को ऐतिहासिक बनाने के लिए जोर शोर से तैयारी की जा रही है।

*नपाध्यक्ष चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी ने बैठक लेकर कहा-पदयात्रा में सभी भाग ले*

कबीरधाम जिले के ऐतिहासिक एवं धार्मिक आस्था के केंद्र बाबा भोरमदेव मंदिर में सावन महोत्सव की तैयारियां अब अंतिम चरण में पहुंच गई हैं 03 अगस्त को सावन माह की पहली सोमवार को निकलने वाले भोरमदेव पदयात्रा की तैयारी को लेकर नगर पालिका अध्यक्ष चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी ने भाजपा जिला महिला मोर्चा भाजपा महिला शहर मंडल की पदाधिकारियों के साथ-साथ कवर्धा शहर की मातृशक्ति आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका, मितानिनों, महिला मण्डली एवं महिला समूह के दीदीयों के साथ बैठक की गई कबीरधाम जिले के बाबा भोरमदेव मंदिर में सावन महोत्सव की तैयारियां जोर-शोर से चल रही है बैठक में महत्तवपूर्ण विषयों पर चर्चा कर पदयात्रा को सफल बनाने हेतु सभी से अनुरोध किया नगर पालिका अध्यक्ष ने चर्चा करते हुए सभी को अवगत कराया कि श्रावण मास के प्रथम सोमवार को प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी भोरमदेव पदयात्रा को भव्य और दिव्य बनाने हेतु आप सभी अपने-अपने वार्डो के महिलाओं व अन्य श्रद्वालुओंजनों से संपर्क कर भोरमदेव पदयात्रा में शामिल होने हेतु आमंत्रित करें।

*भक्तिभाव के साथ शामिल होवें पदयात्रा में*

न्गर पालिका अध्यक्ष चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी ने बताया कि हमारे अराध्य बाबा बुढ़ामहादेव मंदिर से भोरमदेव मंदिर तक पदयात्रा में शामिल होकर अपने व अपने परिवार के साथ-साथ पूरे कवर्धा शहर की खुशहाली के लिए कामना करेगें इस आयोजन को हम सभी को मिलकर करना है हम सबके प्रयास से ही पदयात्रा कार्यक्रम में आध्यमिक व भक्तिभाव का माहौल रहेगा भक्तिभाव के साथ शामिल होने से हम सबकी मनोकामना भी पूरी होगी।

*मां नर्मदा मैया के जल से होगा महाअभिषेक*

नगर पालिका अध्यक्ष ने कहा कि पावन श्रावण मास के शुभ अवसर पर बाबा बुढ़ामहादेव मंदिर से भगवान भोरमदेव मंदिर तक आयोजित पदयात्रा में शामिल होकर मैं अपने एवं अपने परिवार के साथ-साथ समस्त कवर्धा शहर की सुख-समृद्धि, खुशहाली एवं मंगलमय जीवन की कामना करूंगा इस पावन अवसर पर अमरकंटक से मां नर्मदा मैया के पवित्र गंगाजल से भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक कर समस्त नगरवासियों के सुख, शांति, उत्तम स्वास्थ्य और समृद्धि की प्रार्थना की जाएगी। सभी पदयात्रियों को हम सभी कवर्धावासी एक होकर, आइए, धर्म, आस्था और भक्ति की इस पावन पदयात्रा में सहभागी बनकर भगवान भोलेनाथ का आशीर्वाद प्राप्त करें उन्होेने कहा कि यह केवल एक दिन का आयोजन नहीं बल्कि पूरे श्रावण माह तक चलने वाली धार्मिक गतिविधियों का महत्वपूर्ण आयोजन है आप सभी यात्रा में शामिल होवें ताकि श्रद्धालुओं को सुरक्षित स्वच्छ और व्यवस्थित वातावरण मिल सके।

*नवनियुक्त एल्डरमेन ने ली पद व गोपनीयता की शपथनगर पालिका कार्यालय में हुआ शपथ ग्रहण कार्यक्रम का आयोजन*

0

*नवनियुक्त एल्डरमेन ने ली पद व गोपनीयता की शपथनगर पालिका कार्यालय में हुआ शपथ ग्रहण कार्यक्रम का आयोजन*

हिमांशु सिंह ठाकुर:- ब्यूरो रिपोर्ट छत्तीसगढ़।

ब्यूरो रायपुर/कवर्धा:- नगर पालिका परिषद कवर्धा में आज मनोनित पार्षदगणों का शपथ ग्रहण कार्यक्रम आयोजित किया गया जहां सभी मनोनीत पार्षद (एल्डरमेन) ने कवर्धा अनुविभागीय अधिकारी की उपस्थिति में पद एवं गोपनीयता की शपथ ली शपथ ग्रहण समारोह में नगर पालिका अध्यक्ष चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी ने जनहित को प्राथमिकता देने का आह्वान किया जनप्रतिनिधियों ने नगर के विकास, सुशासन और जनसेवा के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया नगर पालिका अध्यक्ष चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी ने बताया कि नगर पालिका परिषद कवर्धा में छत्तीसगढ़ शासन द्वारा मनोनीत पार्षदगणों का शपथ ग्रहण समारोह गरिमामय माहौल में नगर पािलका परिषद कवर्धा में आयोजित किया गया समारोह में नवनियुक्त एल्डरमैनों ने पद एवं गोपनीयता की शपथ लेकर नगर के विकास सुशासन और जनसेवा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की। समारोह में एसडीएम एवं पीठासीन अधिकारी चेतन साहू ने सभी नवनियुक्त एल्डरमैनों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। उन्होंने जनप्रतिनिधियों से जनहित को सर्वाेच्च प्राथमिकता देते हुए नगर के समग्र विकास में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।

*शासन से नियुक्त हुए 5 एल्डरमेन*छत्तीसगढ़ शासन नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग, मंत्रालय महानदी भवन नया रायपुर का आदेश क्रमांक ळम्छै.2101ध्4792ध्2026.न्।क् नवा रायपुर अटल नगर दिनांक 02.07.2026 के तहत नगर पालिका परिषद कवर्धा में एल्डरमेनों की नियुक्ति की गई है जिसमें राजेन्द्र सलूजा, मधु तिवारी, शिवकुमारी यादव, निशा साहू, संतोष भारती का नाम शामिल है सभी पांच एल्डरमेनों को आज पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई इस अवसर पर अनुविभागीय अधिकारी के साथ-साथ नगर पालिका अध्यक्ष चंदप्रकाश चंद्रवंशी, जिला भाजपा के कोषाध्यक्ष विक्की अग्रवाल, शहर भाजपा महिला मंडल की अध्यक्ष सतविंदर पाहुजा, नगर पालिका उपाध्यक्ष, पार्षदगण, सांसद प्रतिनिधि, विधायक प्रतिनिधिगण मुख्य नगर पालिका अधिकारी नारायण साहू उपस्थित रहे।

————————–

*विधायक भावना बोहरा के प्रयासों से स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार की दिशा में कुण्डा को बड़ी सौगात, नवीन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के लिए ₹2.50 करोड़ और 56 नए पदों की मिली प्रशासकीय स्वीकृति*

0

*विधायक भावना बोहरा के प्रयासों से स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार की दिशा में कुण्डा को बड़ी सौगात, नवीन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के लिए ₹2.50 करोड़ और 56 नए पदों की मिली प्रशासकीय स्वीकृति*

हिमांशु सिंह ठाकुर:- ब्यूरो रिपोर्ट छत्तीसगढ़।

ब्यूरो रायपुर/कवर्धा:- पंडरिया विधानसभा के कुण्डा क्षेत्रवासियों की बहुप्रतीक्षित मांग को पूरा करते हुए राज्य शासन ने लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के अंतर्गत कुण्डा में नवीन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भवन निर्माण के लिए ₹2 करोड़ 50 लाख की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की है इसके साथ ही अस्पताल के सुचारु संचालन एवं गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए चिकित्सकों, विशेषज्ञ चिकित्सकों, नर्सिंग स्टाफ, लैब टेक्नीशियन सहित कुल 56 नए पदों के सृजन को भी मंजूरी दी गई है जिससे आसपास के लगभग 50 से अधिक गाँव में निवासरत परिवारों को बेहतर एवं त्वरित स्वास्थ्य लाभ व चिकित्सकीय सुविधा मिलेगी क्षेत्रवासियों की जनभावनाओं के अनुरूप पंडरिया विधायक भावना बोहरा की मांग पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने ग्राम कुण्डा में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की स्थापना करने की घोषणा की थी जिसे पूरा करते हुए आज यह बड़ी सौगात क्षेत्रवासियों को मिली है इस सौगात के लिए पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने क्षेत्रवासियों को बधाई देते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय एवं लोक स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल का आभार व्यक्त किया इस अवसर पर पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने कहा कि कुण्डा क्षेत्रवासियों की बहुप्रतीक्षित मांग आज पूरी हुई है यह केवल एक भवन निर्माण की स्वीकृति नहीं बल्कि हजारों परिवारों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं, समय पर उपचार और सुरक्षित जीवन का भरोसा देने वाला जनहितैषी निर्णय है अब क्षेत्र के लोगों को प्राथमिक एवं विशेषज्ञ स्वास्थ्य सेवाओं के लिए अनावश्यक रूप से दूरस्थ स्थानों का रुख नहीं करना पड़ेगा जिससे समय और आर्थिक दोनों प्रकार की बचत होगी तथा ग्रामीण अंचल के लोगों को अपने क्षेत्र में ही बेहतर उपचार उपलब्ध हो सकेगा डबल इंजन भाजपा सरकार स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए प्रदेश के अंतिम व्यक्ति तक बेहतर चिकित्सा सेवाएं पहुंचाने के संकल्प के साथ कार्य कर रही है मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में प्रदेश में स्वास्थ्य अधोसंरचना को लगातार सुदृढ़ किया जा रहा है जिसका लाभ दूरस्थ एवं ग्रामीण क्षेत्रों तक पहुंच रहा है उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार केवल अधोसंरचना निर्माण तक सीमित नहीं है बल्कि पर्याप्त चिकित्सकीय मानव संसाधन उपलब्ध कराना भी उतना ही आवश्यक है इसी सोच के अनुरूप नवीन स्वास्थ्य केंद्र के लिए 56 विभिन्न आवश्यक पदों के सृजन को स्वीकृति दी गई है जिससे अस्पताल में नियमित एवं गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सेवाएं सुनिश्चित हो सकेंगी इस जनहितैषी निर्णय के लिए प्रदेश सरकार का संवेदनशील नेतृत्व जनभावनाओं के अनुरूप निर्णय लेकर विकास और जनकल्याण के नए आयाम स्थापित कर रहा है हमें विश्वास है कि यह स्वास्थ्य केंद्र कुण्डा क्षेत्र के लोगों के लिए बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं का सशक्त केंद्र बनेगा और क्षेत्र के समग्र विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। जनता को बेहतर और त्वरित स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ मिले इसके लिए हम निरन्तर प्रयास कर रहें हैं पंडरिया विधानसभा में आपातकालीन परिस्थिति में त्वरित सहायता के लिए 8 निःशुल्क एम्बुलेंस की सुविधा आज हजारों परिवारों के लिए संजीवनी बनी है सातों दिन और चौबीसों घंटे उपलब्ध इस निःशुल्क सेवा से कई परिवारों के सदस्यों को त्वरित सहायता मिल रही है निशुल्क मोबाइल हेल्थ पैथ लैब के माध्यम से पंडरिया विधानसभा के दूरस्थ व वनांचल क्षेत्रों तक पहुंचकर उनका स्वास्थ्य परीक्षण कर रही है जिससे ग्रामीणों को अपने गाँव में ही गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ मिल रहा है हमर पंडरिया-स्वस्थ पंडरिया हमारा संकल्प हैं और हर व्यक्ति तक बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं की पहुँच सुनिश्चित करने के लिए हम निरंतर पसयार है

 

*डोंगरगढ़-कटघोरा रेल लाइन निर्माण का रास्ता हुआ साफ – सांसद संतोष पांडेय की मेहनत ने लाई रंग दिल्ली में मुख्यमंत्री व सांसद की केंद्रीय रेल मंत्री से हुई सार्थक चर्चा*

0

*डोंगरगढ़-कटघोरा रेल लाइन निर्माण का रास्ता हुआ साफ – सांसद संतोष पांडेय की मेहनत ने लाई रंग दिल्ली में मुख्यमंत्री व सांसद की केंद्रीय रेल मंत्री से हुई सार्थक चर्चा*

हिमांशु सिंह ठाकुर:- ब्यूरो रिपोर्ट छत्तीसगढ़।

ब्यूरो रायपुर:- कवर्धा – डोंगरगढ़-कटघोरा नई रेल लाइन निर्माण का रास्ता साफ़ हो गया है उक्त निर्माण कार्य की स्वीकृति मिल गई है इसको लेकर राजनांदगांव लोकसभा क्षेत्र के सांसद संतोष पांडेय ने हर्ष व्यक्त करते हुए केंद्र व राज्य सरकार का आभार व्यक्त किया है गुरुवार को दिल्ली में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में केन्द्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू एवं राजनांदगांव लोकसभा क्षेत्र के सांसद संतोष पाण्डेय ने केन्द्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से सौजन्य भेंट कर रेल विस्तार के विषय में सार्थक चर्चा की इस अवसर पर उन्होंने बहुप्रतीक्षित डोंगरगढ़ से कटघोरा तक नई रेल एवं बस्तर में दो नई रेल लाइन के विषय में अवगत कराया जिसकी स्वीकृति केन्द्रीय रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव द्वारा दी गई सांसद संतोष पाण्डेय द्वारा लगातार डोंगरगढ़ से कटघोरा नई रेल लाइन के लिए लोकसभा में सदन के समक्ष मांग रखी और आज उनके प्रयासों से इसकी स्वीकृति मिली है उक्त बड़ी सौगात देने के लिए सांसद संतोष पांडेय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी केन्द्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव व मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का आभार व्यक्त किया है।

– सांसद संतोष पांडेय लगातार रहे प्रयासरत – सांसद संतोष पांडेय डोंगरगढ़-कटघोरा नई रेल लाइन के शीघ्र निर्माण प्रारंभ कराने को लेकर लगातार प्रयासरत थे उन्होंने इस मुद्दे को पूर्व में लोकसभा में भी उठाया था इसके अलावा केंद्रीय रेल मंत्री से लगातार मुलाक़ात भी किए थे सांसद पांडेय ने 14 दिसंबर 2023 को दिल्ली में केंद्रीय रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव से मुलाक़ात की थी इसके बाद वे कई बार रेल मंत्री से मिलकर आग्रह करते रहे। इसका काम शुरु होने से कबीरधाम व खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिले सहित अन्य संबंधित क्षेत्र का विकास हो सकेगा।

*2018 में हुआ था शिलान्यास*

पूर्व में केंद्र सरकार द्वारा डोंगरगढ़-कटघोरा रेल लाइन निर्माण की स्वीकृति दी गई थी पूर्ववर्ती भाजपा सरकार के समय अक्टूबर 2018 में इसका शिलान्यास भी किया गया था रेलवे लाइन के विकास हेतु भू-अधिग्रहण, राज्यांश हेतु स्थानीय प्रदेश सरकार की महत्वपूर्ण भूमिका होती है पिछले कार्यकाल में पाँच वर्ष तक प्रदेश में कांग्रेस की सरकार थी जो उक्त मामले पर उदासीन बनी रही कांग्रेस सरकार की उदासीनता के चलते निर्माण कार्य प्रारंभ नहीं हो पाया।