Home Blog Page 78

*सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती पर जिला पुलिस बल कोरबा द्वारा एकता वृक्षारोपण एवं विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन।*

0

कोरबा –  भारत के लौह पुरुष एवं राष्ट्रीय एकता के शिल्पकार सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के अवसर पर जिला पुलिस बल, कोरबा द्वारा “एकता वृक्षारोपण (एकता वृक्ष अभियान)” तथा विभिन्न जनजागरूकता एवं शैक्षणिक गतिविधियों का आयोजन किया गया।

इसी क्रम में पुलिस केंद्र, कोरबा में “सरदार वल्लभभाई पटेल के विचार एवं राष्ट्रीय एकता” विषय पर विचार गोष्ठी आयोजित की गई, जिसमें पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने सरदार पटेल के व्यक्तित्व, कृतित्व एवं राष्ट्र निर्माण में उनके अमूल्य योगदान पर अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रीय एकता, सामाजिक समरसता एवं पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए एकता वृक्षारोपण भी किया गया।
इसी अवसर पर साडा कन्या विद्यालय, कोरबा में छात्राओं के लिए वाद-विवाद, चित्रकला एवं निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिताओं में छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए सरदार वल्लभभाई पटेल के जीवन, राष्ट्रीय एकता एवं पर्यावरण संरक्षण जैसे विषयों पर अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
प्रतियोगिताओं में कुल 38 विद्यार्थियों ने सहभागिता की, जिनमें—
चित्रकला प्रतियोगिता – 15 प्रतिभागी
निबंध प्रतियोगिता – 18 प्रतिभागी
वाद-विवाद प्रतियोगिता – 5 प्रतिभागी
वाद-विवाद प्रतियोगिता में प्रिया साहू एवं अनु गुप्ता ने संयुक्त रूप से प्रथम स्थान प्राप्त किया।
कार्यक्रम में साडा कन्या विद्यालय के प्राचार्य श्री रणधीर सिंह, विद्यालय के समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं, छात्राओं, रक्षित निरीक्षक श्री अनथ राम पैकरा, प्रशिक्षुक सूबेदार मयंक वर्मा ,प्रशिक्षुक सूबेदार यूगल किशोर पुलिस विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों की गरिमामयी उपस्थिति एवं सक्रिय सहभागिता रही।
जिला पुलिस बल, कोरबा द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं में राष्ट्रीय एकता, देशभक्ति, सामाजिक सद्भाव एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा सरदार वल्लभभाई पटेल के आदर्शों को जन-जन तक पहुँचाना रहा। कार्यक्रम का समापन सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएँ देते हुए राष्ट्र की एकता, अखंडता एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति सामूहिक संकल्प के साथ हुआ।

*महिलाओं एवं बच्चों के अधिकारों, नए कानूनी प्रावधानों तथा “गुड टच–बैड टच” विषय पर छात्रायें को किया गया जागरूक।*

0

नवीन आपराधिक कानूनों पर प्रदर्शनी एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित।

कोरबा – पुलिस अधीक्षक  सिद्धार्थ तिवारी के निर्देशन में आमजन, विशेषकर छात्रायें में नवीन आपराधिक कानूनों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक कार्यालय, कोरबा के सभागार में नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य नवीन कानूनों की जानकारी सरल एवं प्रभावी तरीके से आम नागरिकों तक पहुँचाना तथा महिलाओं एवं बच्चों को उनके अधिकारों एवं कानूनी संरक्षण के प्रति जागरूक करना था।

कार्यक्रम के दौरान भारतीय न्याय संहिता (BNS), भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) एवं भारतीय साक्ष्य अधिनियम (BSA) के प्रमुख प्रावधानों पर आधारित विस्तृत प्रदर्शनी लगाई गई। प्रदर्शनी में नवीन कानूनों की विशेषताओं, अपराधों से संबंधित महत्वपूर्ण प्रावधानों, महिलाओं एवं बच्चों की सुरक्षा से जुड़े कानूनी अधिकारों तथा पीड़ितों को उपलब्ध कराई गई विभिन्न कानूनी सहूलियतों को सरल भाषा एवं आकर्षक चित्रों के माध्यम से प्रदर्शित किया गया। साडा कन्या शाला सहित अन्य विद्यालयों की छात्रायें ने प्रदर्शनी का उत्साहपूर्वक अवलोकन कर नवीन कानूनों की विस्तृत जानकारी प्राप्त की।

कार्यक्रम में डीएसपी श्रीमती प्रतिभा मरकाम ने छात्रायें को संबोधित करते हुए नवीन आपराधिक कानूनों में किए गए महत्वपूर्ण परिवर्तनों की विस्तारपूर्वक जानकारी दी। उन्होंने बताया कि नए कानूनों में महिलाओं एवं बच्चों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी गई है तथा पीड़ितों को त्वरित न्याय, सशक्त कानूनी संरक्षण एवं अधिक प्रभावी न्यायिक प्रक्रिया उपलब्ध कराने के उद्देश्य से अनेक महत्वपूर्ण प्रावधान जोड़े गए हैं। उन्होंने छात्रायें से कानूनों के प्रति जागरूक रहने, अपने अधिकारों को जानने तथा किसी भी प्रकार की आपराधिक घटना या उत्पीड़न की स्थिति में बिना संकोच पुलिस से संपर्क करने की अपील की।

कार्यक्रम के दौरान छात्रायें को “गुड टच एवं बैड टच” विषय पर भी विशेष रूप से जागरूक किया गया। सभागार में प्रोजेक्टर के माध्यम से जागरूकता वीडियो प्रदर्शित कर सुरक्षित एवं असुरक्षित स्पर्श की पहचान, अनुचित व्यवहार होने पर तत्काल अपने माता-पिता, शिक्षकों, विश्वसनीय वयस्कों अथवा पुलिस को जानकारी देने तथा स्वयं की सुरक्षा के प्रति सदैव सजग रहने के संबंध में विस्तार से जानकारी दी गई। साथ ही साइबर सुरक्षा, सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग तथा ऑनलाइन अपराधों से बचाव के संबंध में भी आवश्यक जानकारी प्रदान की गई।

कार्यक्रम के अंत में छात्रायें ने प्रदर्शनी का अवलोकन कर नवीन कानूनों एवं महिलाओं तथा बच्चों की सुरक्षा से जुड़े विभिन्न विषयों पर पुलिस अधिकारियों से प्रश्न पूछे, जिनका अधिकारियों द्वारा विस्तारपूर्वक उत्तर देकर उनकी जिज्ञासाओं का समाधान किया गया। छात्रायें ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए इसे अत्यंत ज्ञानवर्धक एवं उपयोगी बताया।

कार्यक्रम में रक्षित निरीक्षक श्री अनथ राम पैकरा सहित पुलिस विभाग के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। सभी अधिकारियों ने विद्यार्थियों से अपील की कि वे कानूनों की जानकारी प्राप्त कर स्वयं जागरूक नागरिक बनें तथा समाज में कानूनी जागरूकता फैलाने में अपनी सक्रिय भागीदारी निभाएँ।

 *दो वर्ष से फरार हत्या का आरोपी  कोंडागांव से किया गिरफ्तार।*

0

शराब में चूहा मारने की दवा मिलाकर की गई थी हत्या।

कोंडागांव पुलिस के विशेष सहयोग एवं समन्वय से आरोपी गिरफ्तार।

कोरबा – *सजग कोरबा, सतर्क कोरबा* अभियान के तहत गंभीर एवं लंबित अपराधों में फरार आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु जिला पुलिस अधीक्षक कोरबा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं नगर पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में थाना उरगा पुलिस द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में लगभग दो वर्ष से हत्या के मामले में फरार आरोपी जितेंद्र मसीह को कोंडागांव पुलिस के विशेष सहयोग एवं समन्वय से कोंडागांव से गिरफ्तार कर कोरबा लाया गया। आरोपी को माननीय न्यायालय में प्रस्तुत किए जाने के उपरांत न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।

शादी समारोह में रची गई थी हत्या की साजिश
थाना उरगा में दर्ज अपराध क्रमांक 248/2024 के अंतर्गत विवेचना में यह तथ्य सामने आया कि दिनांक 16 फरवरी 2024 को एक शादी समारोह के दौरान मृतक विकास अग्रवाल को सुनियोजित षड्यंत्र के तहत शराब में चूहा मारने की जहरीली दवा मिलाकर पिला दी गई थी।
विवेचना में ज्ञात हुआ कि मृतक एवं मुख्य आरोपी वैभव भारती के बीच पुरानी रंजिश थी। इसी रंजिश के चलते वैभव भारती ने अपने साथी जितेंद्र मसीह के साथ मिलकर हत्या की साजिश रची। पहले मृतक को अत्यधिक शराब पिलाई गई, फिर शराब में चूहा मारने की दवा मिलाकर डिस्पोजेबल गिलास के माध्यम से पिला दिया गया। कुछ समय बाद मृतक की तबीयत बिगड़ने लगी और उपचार के दौरान उसकी मृत्यु हो गई। पोस्टमार्टम एवं एफएसएल रिपोर्ट में जहरीले पदार्थ की पुष्टि होने पर प्रकरण में हत्या एवं आपराधिक षड्यंत्र की धाराओं के तहत कार्रवाई की गई।

तकनीकी साक्ष्यों एवं अंतर-जिला समन्वय से मिली सफलता।

घटना के बाद आरोपी जितेंद्र मसीह लगातार फरार था तथा गिरफ्तारी से बचने के लिए अपना ठिकाना बदल रहा था। थाना उरगा पुलिस द्वारा तकनीकी साक्ष्यों, मुखबिर सूचना एवं संभावित ठिकानों पर लगातार निगरानी रखी जा रही थी। विश्वसनीय सूचना प्राप्त होने पर कोंडागांव पुलिस के विशेष सहयोग से संयुक्त कार्रवाई करते हुए आरोपी को कोंडागांव से गिरफ्तार किया गया।
पूछताछ के दौरान आरोपी ने घटना के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी दी। आवश्यक वैधानिक कार्रवाई के बाद आरोपी को माननीय न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया।

गंभीर अपराधों पर जिला पुलिस की सख्त कार्रवाई

लगभग दो वर्षों से लंबित इस जघन्य हत्या प्रकरण में थाना उरगा पुलिस की सतत निगरानी, तकनीकी विश्लेषण, मुखबिर तंत्र एवं कोंडागांव पुलिस के विशेष सहयोग से फरार आरोपी की गिरफ्तारी संभव हो सकी। इस कार्रवाई से लंबे समय से लंबित गंभीर प्रकरण में न्यायिक प्रक्रिया को गति मिली तथा गंभीर अपराधों के विरुद्ध जिला कोरबा पुलिस की प्रभावी कार्यशैली एक बार फिर सामने आई।

 

*पंडरिया विधायक भावना बोहरा द्वारा अमरकंटक में कबीरधाम जिले के कांवड़ियों हेतु निःशुल्क भोजन और विश्राम की सुविधा, सावन के प्रथम दिन 400 कांवड़ियों का हुआ आगमन*

0

*पंडरिया विधायक भावना बोहरा द्वारा अमरकंटक में कबीरधाम जिले के कांवड़ियों हेतु निःशुल्क भोजन और विश्राम की सुविधा, सावन के प्रथम दिन 400 कांवड़ियों का हुआ आगमन*

0.जलेश्वर महादेव डोंगरिया में प्रतिदिन भंडारा और गोपालपुर में कांवड़ियों के विश्राम की सुविधा अमरकंटक में प्रथम दिन 400 से अधिक कांवड़ियों का हुआ आगमन।

हिमांशु सिंह ठाकुर:- ब्यूरो रिपोर्ट छत्तीसगढ़।

ब्यूरो रायपुर/कवर्धा:- 30 जुलाई से सावन का पवित्र महिना प्रारंभ हो गया है प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी कबीरधाम जिले से हजारों की संख्या में कांवड़ यात्री जल लेकर अमरकंटक में जलेश्वर महादेव के दर्शन व जलाभिषेक करने के लिए प्रस्थान करेंगे उनकी यात्रा को सुखद बनाने के लिए लगातार पांचवे वर्ष भी पंडरिया विधायक भावना बोहरा द्वारा मेला मैदान (डोम) नया नगर पालिका के पास अमरकंटक, जिला अनुपपुर (म.प्र.) में 30 जुलाई से 24 अगस्त तक सर्वसुविधायुक्त निःशुल्क विश्राम एवं भोजन की व्यवस्था की गई है सावन माह प्रारंभ की पूर्व संध्या लगभग 400 से अधिक कांवड़ियों का आगमन हुआ जहाँ उनका स्वागत कर उनकी सेवा की गई। सभी ने एक साथ सात्विक भोजन ग्रहण किया और माँ नर्मदा और भगवान भोलेनाथ जी की भव्य संध्या आरती में शामिल होकर पूजा-अर्चना की विगत वर्ष पंडरिया विधायक भावना बोहरा द्वारा इस सुविधा के माध्यम से लगभग 15,000 से अधिक श्रद्धालुओं एवं कांवड़ यात्रियों को लाभ मिला और इस वर्ष भी उसी लक्ष्य के साथ मेला मैदान (डोम), नया नगर पालिका के पास, अमरकंटक में कांवड़ यात्रियों के लिए लिए सुबह चाय-नाश्ता, दोपहर एवं रात्रि का भोजन, नहाने व विश्राम की व्यवस्था एवं रोजमर्रा की सभी मूलभूत सुविधाओं की यहां पूरी तरह व्यवस्था की गई है और भावना समाज सेवी संस्थान के सदस्य भी यहां सातों दिन चौबीसों घंटे उनकी सेवा में उपलब्ध हैं ताकि कांवड़ यात्रियों एवं श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो। इस सेवा से जुड़ी किसी भी प्रकार की जानकारी हेतु हेल्पलाइन नंबर 9755359004 एवं 9754462000 जारी की गई है इसके साथ ही विधायक भावना बोहरा द्वारा इस वर्ष कबीरधाम जिले से माँ नर्मदा मंदिर अमरकंटक जाने वाले कांवड़ियों की सुविधा के लिए गोपालपुर पंचायत परिसर (मध्यप्रदेश) में विश्राम की भी निःशुल्क व्यवस्था की गई है पहले इस मार्ग में कांवड़ यात्रियों को विश्राम के लिए पर्याप्त सुविधा नहीं होने के कारण मुश्किलों का सामना करना पड़ता था जिसे देखते हुए विधायक भावना बोहरा द्वारा गोपालपुर में उनके विश्राम के लिए समुचित व्यवस्था की गई है ताकि उनकी यात्रा सुगम व सुरक्षित हो वहीं जलेश्वर महादेव, डोंगरिया भी पंडरिया विधानसभा का एक प्रमुख धार्मिक स्थल है और सावन माह में हजारों श्रद्धालु व कांवड़ यात्री यहाँ दर्शन-पूजन के लिए आते हैं उनकी सेवा के उद्देश्य से पूरे सावन माह तक प्रतिदिन विधायक भावना बोहरा द्वारा कांवड़ियों एवं श्रद्धालुओं के लिए भंडारा की व्यवस्था भी की गई हैं जहाँ सात्विक भोजन दर्शन करने आए श्रद्धालुओं को उपलब्ध होगा इस अवसर पर भावना बोहरा ने बताया कि हमारे कबीरधाम जिले से हजारों कांवड़ यात्री भगवान भोलेनाथ के प्रति अपार आस्था एवं विश्वास के साथ कांवड़ में जल लेकर उनका जलाभिषेक करने हेतु कठिन यात्रा करके अमरकंटक के लिए प्रस्थान करते हैं उनकी यात्रा सुखद और मंगलमय हो इसके लिए लगातार हमारा प्रयास जारी है कांवड़ यात्रियों को कोई असुविधा न हो इसके लिए हमने मेला मैदान (डोम) नया नगर पालिका के पास, अमरकंटक (म.प्र.) में सभी मूलभूत सुविधाओं तथा उनके विश्राम, भोजन पेयजल, स्नान जैसे सभी सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित की है साथ ही भावना समाज सेवी संस्थान के सदस्य उनकी सेवा में हमेशा तत्पर रहेंगे कांवड़ यात्रियों की सेवा करने का अवसर स्वयं भगवान शिवजी की सेवा करने का सौभाग्य है और भगवान भोलेनाथ की कृपा एवं आशीर्वाद और क्षेत्रवासियों के सहयोग से ही लगातार पांचवे वर्ष भी हमें शिवभक्तों की सेवा करने का परम सौभाग्य प्राप्त हुआ है।

————————–

*विधायक भावना बोहरा के प्रयासों से पंडरिया नगर में 250 सीटर ऑडिटोरियम निर्माण हेतु मिली 1.99 करोड़ रु.से अधिक की प्रशासकीय स्वीकृति*

0

*विधायक भावना बोहरा के प्रयासों से पंडरिया नगर में 250 सीटर ऑडिटोरियम निर्माण हेतु मिली 1.99 करोड़ रु.से अधिक की प्रशासकीय स्वीकृति*

हिमांशु सिंह ठाकुर:- ब्यूरो रिपोर्ट छत्तीसगढ़।

ब्यूरो रायपुर/कवर्धा:- पंडरिया विधानसभा के समग्र विकास और जनता की मूलभूत सुविधाओं व जनआकाँक्षाओं को पूरा करने के लिए निरन्तर प्रतिबद्ध विधायक भावना बोहरा के प्रयासों से आज पंडरिया विधानसभा क्षेत्र निरंतर विकास के नए आयाम स्थापित कर रहा है पंडरिया नगरवासियों की बहुप्रतीक्षित मांग को पूरा करते हुए विधायक भावना बोहरा के सतत प्रयासों से पंडरिया नगर में 1 करोड़ 99 लाख 50 हजार करोड़ रुपये की लागत से 250 सीटर ऑडिटोरियम के निर्माण की प्रशासकीय स्वीकृति प्राप्त हुई है पंडरिया में एक ऐसे आधुनिक सभागार की आवश्यकता महसूस की जा रही थी जहाँ शैक्षणिक, सांस्कृतिक, सामाजिक एवं प्रशासनिक कार्यक्रम व्यवस्थित रूप से आयोजित किए जा सकें अब नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग द्वारा इस स्वीकृति के साथ यह बहुप्रतीक्षित मांग पूरी होने जा रही है विधायक भावना बोहरा द्वारा लगातार किए गए प्रयासों का ही परिणाम है कि पंडरिया को यह महत्वपूर्ण विकास कार्य प्राप्त हुआ है इस महत्वपूर्ण सौगात से नगर सहित संपूर्ण विधानसभा क्षेत्र में हर्ष का वातावरण है और नागरिकों ने इसे क्षेत्र के विकास की दिशा में बड़ा कदम बताया है इस सौगात के लिए विधायक भावना बोहरा ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय उप मुख्यमंत्री अरुण साव एवं वित्त मंत्री ओ.पी.चौधरी का आभार व्यक्त करते हुए नगरवासियों को बधाई दी इस अवसर पर विधायक भावना बोहरा ने कहा कि पंडरिया नगर में 250 सीटर ऑडिटोरियम परिसर के निर्माण से क्षेत्र के विद्यार्थियों, युवाओं, कलाकारों, सामाजिक संगठनों एवं विभिन्न संस्थाओं को एक आधुनिक और सर्वसुविधायुक्त मंच उपलब्ध होगा यहाँ शैक्षणिक सेमिनार, प्रतियोगी परीक्षाओं के मार्गदर्शन कार्यक्रम, करियर काउंसलिंग, प्रशिक्षण कार्यशालाएँ, सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ, साहित्यिक आयोजन, सम्मान समारोह, संगोष्ठियाँ, सरकारी योजनाओं के जनजागरूकता कार्यक्रम तथा विभिन्न सामाजिक एवं प्रशासनिक बैठकें एक ही स्थान पर सुचारु रूप से आयोजित की जा सकेंगी हमारी प्राथमिकता पंडरिया विधानसभा के प्रत्येक क्षेत्र में शिक्षा, अधोसंरचना, स्वास्थ्य, युवाओं और सामाजिक विकास को नई गति देना है उन्होंने कहा कि यह ऑडिटोरियम केवल एक भवन नहीं बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए अवसरों का केंद्र बनेगा यहाँ से विद्यार्थियों, युवाओं और प्रतिभाशाली कलाकारों को अपनी क्षमता निखारने का बेहतर मंच मिलेगा तथा पंडरिया की सांस्कृतिक पहचान और अधिक सशक्त होगी उन्होंने कहा कि पंडरिया विधानसभा में विकास कार्यों की श्रृंखला निरंतर जारी है सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य, सिंचाई, खेल एवं अन्य आधारभूत सुविधाओं के साथ अब आधुनिक ऑडिटोरियम की सौगात भी क्षेत्र के विकास को नई दिशा देगी जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरना हमारा संकल्प है और भविष्य में भी पंडरिया के सर्वांगीण विकास के लिए इसी प्रतिबद्धता के साथ कार्य जारी रहेगा विगत वर्षों में भाजपा सरकार बनने के बाद से पंडरिया विधानसभा में 1000 करोड़ से अधिक के विकास व अधोसंरचना निर्माण एवं जनसुविधाओं के विस्तार हेतु कार्य हो रहें हैं जिसमें कई कार्य पूर्ण हो चुके हैं और कुछ कार्य प्रगतिरत हैं पंडरिया नगर में भी जनता की बहुप्रतीक्षित मांग हरिनाल पुल निर्माण, पंडरिया बाईपास पंडरिया नगर मुख्य मार्ग का निर्माण, बिसेसरा नाला से हरिनाला तक सड़क निर्माण, नवीन नगर पालिका भवन, 250 सीटर नालंदा परिसर लाइब्रेरी, नवीन व्यवहार न्यायालय (सिविल कोर्ट) भवन निर्माण, व्यावसायिक परिसर, मिनी स्टेडियम, चौक-चौराहों का सौन्दर्यीकरण, हर वार्ड व प्रमुख सड़कों के निर्माण तथा पंडरिया विधानसभा के प्रत्येक गाँव तक सड़क, नाली,पुल-पुलिया, बिजली, प्रकाश व्यवस्था व पेयजल सुविधा जैसे जनसुविधाओं के विस्तार एवं विकास कार्यों से पंडरिया नगर निरंतर विकास पथ पर अग्रसर है।

**लिफ्ट लेकर लूटपाट और मारपीट करने वाले 02 शातिर आरोपी सरकंडा पुलिस की गिरफ्त में**

0

**लिफ्ट लेकर लूटपाट और मारपीट करने वाले 02 शातिर आरोपी सरकंडा पुलिस की गिरफ्त में**

 *अपराध क्रमांक* 1100/2026, थाना सरकंडा

 *धाराएं*: 296, 115(2), 351(3), 309(2), 3(5) बीएनएस (BNS)

 मुकेश साहू ब्यूरो बिलासपुर– दिनांक 27.07.2026 को प्रार्थी सूरज कुमार श्याम (उम्र 18 वर्ष, निवासी मुंगेलीनाका बिलासपुर) अपने साथी योगेश कुमार की मोटरसाइकिल (होंडा शाइन, CG 16 CU 2410) से कॉलेज पता करने जा रहा था। अशोक नगर चौक, DLS कॉलेज रोड के पास एक अज्ञात व्यक्ति ने उससे लिफ्ट मांगी। लिफ्ट लेने के बाद आरोपी जबरन आगे जाने का दबाव बनाने लगा और मना करने पर जान से मारने की धमकी दी। मुरूम खदान के पास आरोपी ने अपने साथी चेतन पाल को भी गाड़ी में बिठा लिया। इसके पश्चात मुरूम खदान शिव मंदिर के पास दोनों आरोपियों ने प्रार्थी के साथ गाली-गलौज करते हुए हाथ, मुक्के, लात एवं पत्थर से मारपीट की, जिससे प्रार्थी के सिर में गंभीर चोट आई। आरोपियों ने प्रार्थी का रेडमी कंपनी का मोबाइल, बोट कंपनी का एयरबड्स और 200 रुपये नगद (कुल मशरूका कीमती लगभग ₹9,000/-) सहित मोटरसाइकिल लूट ली और मौके से फरार हो गए। प्रार्थी के रिपोर्ट पर अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया गया।

**पुलिस कार्रवाई एवं गिरफ्तारी:**मामले की गंभीरता को देखते हुए **वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय बिलासपुर श्री रजनेश सिंह के निर्देशन* एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर श्री पंकज पटेल, नगर पुलिस अधीक्षक सिविल लाईन बिलासपुर श्री निमितेश सिंह के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी प्रदीप आर्य के नेतृत्व में सरकंडा पुलिस द्वारा विवेचना एवं मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर आरोपियों के छिपने के ठिकाने पर दबिश देकर दोनों को हिरासत में लिया गया ,सख्ती से पूछताछ करने पर आरोपियों ने अपना जुर्म स्वीकार किया। आरोपियों के मेमोरेंडम कथन के आधार पर पुलिस ने लूटी गई मोटरसाइकिल, मोबाइल फोन एवं एयरबड्स बरामद कर जब्त कर लिए हैं।

**गिरफ्तार आरोपियों के नाम व पता:**

 01 *प्रिंस राज उर्फ जानू*, पिता स्व. प्रमोद ठाकुर, उम्र 29 वर्ष, निवासी तिफरा यदुनंदन नगर सिरगिट्टी, जिला बिलासपुर (छ.ग.)

 02 **चेतन पाल* पिता ओमकार पाल, उम्र 25 वर्ष, निवासी अशोक नगर, DLS कॉलेज के पास, सरकंडा, बिलासपुर (छ.ग.)

 *दोनों आरोपियों को पकड़ लिया गया है एवं वैधानिक कार्रवाई की जा रही है*

*दिशा मैदान के लिये घर के पीछे गई नाबालिक बालिका से छेड़छाड़ करने वाले आरोपी को रतनपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार।*

0

*दिशा मैदान के लिये घर के पीछे गई नाबालिक बालिका से छेड़छाड़ करने वाले आरोपी को रतनपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार।*

🔶 आरोपी दिनाँक घटना से था फरार, आरोपी को पकड़ने में मिली सफलता।

गिरफ्तार आरोपी :-

1. विजय कुमार साहू पिता शिवकुमार साहू उम्र 26 वर्ष निवासी सिरगिट्टी थाना सिरगिट्टी जिला बिलासपुर छ.ग.।

 मुकेश साहू ब्यूरो बिलासपुर– दिनॉक 08/07/2026 को ग्राम खैरा निवासी थाना रतनपुर में रिपोर्ट दर्ज कराई कि पीड़िता दिनाँक 08/07/2026 को सुबह 06:30 बजे अपने घर के पीछे नीलगिरी प्लॉट में शौच के लिये गई थी, दिशा मैदान के बाद वापस घर आ रही थी, उसी समय अज्ञात व्यक्ति द्वारा पीछे से आकर पीड़िता के मॅुह को दबाकर बुरी नीयत से जमीन पर पटक दिया, प्रार्थिया के द्वारा अपने घर वालों को आवाज लगाने पर वह व्यक्ति अपने पिकअप वाहन से भाग गया, पीड़िता की उक्त रिपोर्ट पर नाबालिक बालिका संबंधी गंभीर अपराध होने से थाना प्रभारी निलेश पाण्डेय द्वारा आरोपी की पतासाजी एवं गिरफ्तारी हेतु टीम गठित कर, कई स्थानों से सीसीटीव्ही फुटेज खंगालने व आरोपी की पतासाजी हेतु लगाये गये मुखबीर के द्वारा आरोपी के वाहन नम्बर के आधार पर, आरोपी को उसके घर सिरगिट्टी में दबिश देकर पकड़कर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।

उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक निलेश पाण्डेय, प्रउनि पवन सिंह, प्र.आर. बलदेव सिंह, आर. बिजेन्द्र रात्रे, धीरज कश्यप का विशेष योगदान रहा।

*शराब पीकर वाहन चलाने वाले चालक पर 10,000 रुपये का जुर्माना*

0

*शराब पीकर वाहन चलाने वाले चालक पर 10,000 रुपये का जुर्माना*

शक्ति– पुलिस अधीक्षक सक्ती श्री प्रफुल्ल कुमार ठाकुर (भा.पु.से.) के निर्देशन में जिले में सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम एवं यातायात नियमों के प्रभावी पालन हेतु लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में यातायात प्रभारी एवं यातायात पुलिस स्टाफ द्वारा जिले के विभिन्न क्षेत्रों में सघन वाहन जांच अभियान संचालित किया जा रहा है।

वाहन जांच के दौरान ब्रीथ एनालाइजर मशीन से चालकों की जांच की जा रही है तथा शराब सेवन कर वाहन चलाने वाले चालकों के विरुद्ध मोटर वाहन अधिनियम की धारा 185 के तहत कड़ी वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

दिनांक 26/07/2026 को यातायात पुलिस सक्ती द्वारा कंचनपुर मुख्य मार्ग पर वाहन क्रमांक GJ 06 AZ, 9713 को रोककर चालक जुनैद शाह पिता जुबेर साहब उम्र 24 वर्ष साकिन नौसाल जिला अकोला (M.H.) की जांच की गई। जांच के दौरान चालक शराब सेवन कर वाहन चलाते पाए जाने पर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही करते हुए प्रकरण माननीय न्यायिक मजिस्ट्रेट, सक्ती न्यायालय में प्रस्तुत किया गया।

माननीय न्यायालय द्वारा चालक को मोटर वाहन अधिनियम की धारा 185 के तहत दोषी पाते हुए 10,000 रुपये (दस हजार रुपये मात्र) के अर्थदण्ड से दंडित किया गया।

सक्ती पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि शराब सेवन कर वाहन न चलाएं तथा यातायात नियमों का पालन कर स्वयं एवं अन्य लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करें।

*प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना 4.0 के तहत निःशुल्क कौशल प्रशिक्षण का सुनहरा अवसर*

0

*प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना 4.0 के तहत निःशुल्क कौशल प्रशिक्षण का सुनहरा अवसर*

*07 अगस्त तक आवेदन आमंत्रित, 18 से 59 वर्ष के हितग्राही ले सकेंगे लाभ*

 मुकेश साहू ब्यूरो मुंगेली, // जिले के युवाओं एवं कुशल श्रमिकों को औपचारिक कौशल प्रमाणन उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जिला परियोजना लाइवलीहुड कॉलेज सोसायटी (जमकोर), द्वारा प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना 4.0 के अंतर्गत निःशुल्क कौशल प्रशिक्षण हेतु आवेदन आमंत्रित किया गया है। योजना के तहत पहले से कार्य का अनुभव रखने वाले हितग्राहियों को अल्पावधि प्रशिक्षण देकर प्रमाण-पत्र प्रदान किया जाएगा, जिससे उन्हें बेहतर रोजगार एवं स्वरोजगार के अवसर प्राप्त होंगे।

प्रशिक्षण के लिए टू हीलर सर्विस टेक्नीशियन, असिस्टेंट इलेक्ट्रीशियन, जनरल ड्यूटी असिस्टेंट, डोमेस्टिक आईटी हेल्प डेस्क अटेंडेंट, जल वितरण संचालक तथा सोलर पीवी इंस्टॉलर (सूर्य मित्र) सहित विभिन्न रोजगारोन्मुखी ट्रेड शामिल किए गए हैं। चयनित हितग्राहियों को 30 घंटे का निःशुल्क प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। योजना का लाभ 18 से 59 वर्ष आयु वर्ग के ऐसे हितग्राही ले सकेंगे, जिन्हें संबंधित कार्य का कौशल ज्ञान है। इच्छुक अभ्यर्थियों को अपने आवश्यक दस्तावेज एवं दो पासपोर्ट आकार के फोटो के साथ 07 अगस्त 2026 तक कार्यालयीन समय में जिला परियोजना लाइवलीहुड कॉलेज सोसायटी (जमकोर), मुंगेली में आवेदन जमा करना होगा। अधिक जानकारी के लिए लेखापाल भूपेन्द्र देवांगन मोबाइल नम्बर 9907782001 पर सम्पर्क कर सकते हैं।

*शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाला आरोपी विशाल वर्मा गिरफ्तार*

0

*शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाला आरोपी विशाल वर्मा गिरफ्तार*

– शादी का झांसा देकर युवती के साथ दुष्कर्म करने के मामले में त्वरित कार्रवाई।

– आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त मोबाइल फोन जब्त।

– आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

शक्ति– थाना सक्ती में पंजीबद्ध अपराध क्रमांक 319/2026 धारा 69 बीएनएस के प्रकरण में पुलिस द्वारा त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई करते हुए आरोपी विशाल वर्मा, पिता ओमप्रकाश लोधी, उम्र 28 वर्ष, निवासी वार्ड क्रमांक 07, मस्जिद के पीछे, सक्ती को गिरफ्तार किया गया है।

प्रकरण के संबंध में पीड़िता द्वारा थाना सिविल लाइन, बिलासपुर में लिखित आवेदन प्रस्तुत कर रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी कि आरोपी विशाल वर्मा ने उससे विवाह करने का झांसा एवं प्रवंचना कर थाना सक्ती क्षेत्रांतर्गत स्थित एक लॉज में उसके साथ दुष्कर्म किया। घटना का स्थान थाना सक्ती क्षेत्र में होने के कारण प्रकरण की केस डायरी प्राप्त होने पर थाना सक्ती में अग्रिम विवेचना प्रारंभ की गई।

प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक सक्ती श्री प्रफुल्ल कुमार ठाकुर (भा.पु.से.) के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री पंकज पटेल (रा.पु.से.) एवं अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) सक्ती डॉ. भुवनेश्वरी पैकरा के मार्गदर्शन में थाना सक्ती पुलिस टीम द्वारा आरोपी की तलाश कर दबिश दी गई। आरोपी विशाल वर्मा को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की गई, जिसमें उसने अपराध करना स्वीकार किया।

पूछताछ के दौरान आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त एक कीपैड मोबाइल फोन बरामद कर विधिवत जब्त किया गया। आरोपी का चिकित्सकीय परीक्षण भी कराया गया। पर्याप्त साक्ष्य प्राप्त होने पर आरोपी को दिनांक 28 जुलाई 2026 को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

सक्ती पुलिस महिलाओं के विरुद्ध होने वाले अपराधों में त्वरित, निष्पक्ष एवं प्रभावी कार्रवाई के लिए प्रतिबद्ध है तथा ऐसे मामलों में दोषियों के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्रवाई निरंतर की जाएगी।