Home Blog Page 76

*थाना भोरमदेव क्षेत्र की गुमशुदा महिला का शव जंगल में मिला , पुलिस एवं फोरेंसिक टीम जांच में जुटी*

0

*थाना भोरमदेव क्षेत्र की गुमशुदा महिला का शव जंगल में मिला , पुलिस एवं फोरेंसिक टीम जांच में जुटी*

*कबीरधाम जिले के थाना भोरमदेव क्षेत्र में गुमशुदा महिला का शव जंगल में मिलने का मामला सामने आया है।*

कबीरधाम:-ग्राम चौरा निवासी झंगल बैगा ने थाना भोरमदेव में उपस्थित होकर सूचना दी कि उसकी पत्नी चैती बाई बैगा (उम्र 28 वर्ष) दिनांक 26.07.2026 को प्रातः लगभग 07:00 बजे बिना किसी को बताए घर से निकल गई थी और वापस नहीं लौटी। सूचना पर थाना भोरमदेव में गुमशुदगी दर्ज कर पुलिस द्वारा तत्काल महिला की तलाश प्रारंभ की गई। साथ ही परिजनों एवं ग्रामीणों को भी आसपास के क्षेत्रों में खोजबीन करने हेतु कहा गया।

तलाश के दौरान परिजनों एवं ग्रामीणों को मृतिका के घर से लगभग 200 मीटर दूर जंगल-झाड़ी में स्थित एक सेन्हा पेड़ की डंगाल पर मृतिका की साड़ी का एक सिरा बंधा हुआ तथा पेड़ में मिला।सूचना मिलते ही थाना प्रभारी भोरमदेव एवं वरिष्ठ पुलिस अधिकारी तत्काल घटनास्थल पर पहुंचे। उनके निर्देशन में पुलिस एवं फोरेंसिक टीम द्वारा घटनास्थल का सूक्ष्म निरीक्षण किया गया तथा वैज्ञानिक विधि से सभी महत्वपूर्ण साक्ष्यों एवं मानव अवशेषों का संकलन किया गया। इसके पश्चात मर्ग कायम कर पंचनामा एवं अन्य आवश्यक वैधानिक कार्रवाई प्रारंभ की गई।

घटनास्थल के निरीक्षण के दौरान सेन्हा पेड़ के नीचे तथा आसपास अलग-अलग स्थानों पर मानव खोपड़ी, पसलियां एवं पैर की हड्डियां बिखरी हुई मिलीं। प्रथम दृष्टया यह प्रतीत होता है कि शव को जंगली जानवरों द्वारा अलग-अलग स्थानों पर खींचकर क्षत-विक्षत किया गया है। हालांकि, मृत्यु के वास्तविक कारणों का निर्धारण पोस्टमार्टम, फोरेंसिक परीक्षण एवं वैज्ञानिक जांच के उपरांत ही किया जा सकेगा।

पुलिस एवं फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से सभी मानव अवशेषों एवं अन्य साक्ष्यों का विधिवत संकलन किया। परिजनों ने चूड़ियों एवं अन्य पहचान चिह्नों के आधार पर शव की पहचान चैती बाई बैगा के रूप में की।

सभी आवश्यक वैधानिक कार्रवाई पूर्ण करने के उपरांत शव के अवशेषों को पोस्टमार्टम हेतु जिला अस्पताल, कवर्धा भेजा गया है। प्रकरण की जांच जारी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट, फोरेंसिक रिपोर्ट एवं जांच में प्राप्त तथ्यों के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

*कटर मशीन से श्रमिक की 4 अंगुलियां कटीं फैक्ट्री संचालक पर पनागर मे हुई एफआइआर दर्ज*

0

*कटर मशीन से श्रमिक की 4 अंगुलियां कटीं फैक्ट्री संचालक पर पनागर मे हुई एफआइआर दर्ज*

 जबलपुर से पंकज मोनू जैन की रिपोर्ट :-वही बड़ी खबर जबलपुर पनागर थाना क्षेत्र में एक में फैक्ट्री में सुरक्षा इंतजामों के अभाव काम कर रहे श्रमिक का हाथ फिंगर कटर मशीन की चपेट में आने से उसकी चार अंगुलियां कट गई। पुलिस जांच में लापरवाही सामने आने के बाद फैक्ट्री संचालक के खिलाफ विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार ग्राम

बिजना निवासी मनोज कुमार बर्मन (40) गांव स्थित राधाकृष्ण फैक्ट्री में कार्यरत है। 20 जुलाई को काम के दौरान फैक्ट्री की बिजली चली गई, जिससे परिसर में अंधेरा हो गया। कुछ देर बाद अचानक बिजली आने पर उसका दाहिना हाथ फिंगर कटर मशीन की चपेट में आ गया। हादसे में उसके हाथ की चार अंगुलियां कट गई। घटना के बाद फैक्ट्री में अफरा-तफरी मच गई और सहकर्मियों ने उसे

तत्काल अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका उपचार जारी है।

वही मामले की जानकारी देते हुए उप पुलिस अधीक्षक विपिन सिंह ने बताया कि पुलिस जांच में सामने आया कि फैक्ट्री संचालक अधारताल निवासी कमल वाधवानी ने श्रमिकों को फिंगर कटर जैसी खतरनाक मशीनों पर कार्य करने के लिए आवश्यक सुरक्षा उपकरण उपलब्ध नहीं कराए थे। साथ ही सुरक्षा संबंधी मानकों और सावधानियों का

*बाइट/उप पुलिस अधीक्षक विपिन सिंह*

*सावन के पवित्र महीने में बाबा भोरमदेव के आंगन में 2 अगस्त से सजेगा संभागीय सरस मेला*

0

*सावन के पवित्र महीने में बाबा भोरमदेव के आंगन में 2 अगस्त से सजेगा संभागीय सरस मेला*

0.2 से 6 अगस्त तक संभागीय सरस मेला में आकर्षक वस्तुओं की प्रदर्शनी सह विक्रय के साथ होगा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम।

0.दैनिक उपयोग की मनमोहक सामग्रिया, खाद्य पदार्थ और छत्तीसगढ़ी व्यंजनों की सजेगी बगिया।

हिमांशु सिंह ठाकुर:- ब्यूरो रिपोर्ट छत्तीसगढ़।

ब्यूरो रायपुर/कवर्धा:- सावन के पवित्र महीने में बाबा भोरमदेव के आंगन पर संभागीय सरस मेला का आयोजन हो रहा है जिसमें स्व-सहायता समूहों की लखपति दीदियों द्वारा निर्मित शुद्ध स्वदेशी प्राकृतिक एवं गुणवत्तापूर्ण उत्पादों का भव्य प्रदर्शन एवं विक्रय किया जाएगा यह आयोजन 02 अगस्त से 06 अगस्त 2026 तक भोरमदेव मंदिर के पास ग्राम पंचायत चौरा विकासखंड बोडला में होगा विश्व प्रसिद्ध भोरमदेव मंदिर की पावन एवं ऐतिहासिक धरा पर आयोजित यह मेला केवल खरीदारी का अवसर नहीं बल्कि ग्रामीण उद्यमिता महिला सशक्तिकरण और स्थानीय संस्कृति का महोत्सव भी है यहाँ आपको एक ही स्थान पर ताज़े एवं पौष्टिक मिलेट उत्पाद, स्वादिष्ट घरेलू खाद्य सामग्री, वनोपज आधारित उत्पाद जैसे चार चिरौंजी, महुआ एवं अन्य स्थानीय उत्पाद मिलेंगे इसके साथ ही हस्तशिल्प एवं हस्तकरघा सामग्री बाँस एवं बेंत से बने आकर्षक उत्पाद घरेलू सजावटी वस्तुएँ, पारंपरिक परिधान तथा अनेक प्रकार के अन्य उपयोगी स्वदेशी सामग्रियां भी उपलब्ध होगी 2 अगस्त से प्रारंभ होने वाले पांच दिवसीय संभागीय सरस मेला के संबंध में जानकारी देते हुए मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत कबीरधाम अभिषेक अग्रवाल ने बताया कि राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन बिहान योजना से जुड़ी महिला स्व सहायता समूह की दीदियों द्वारा स्थानीय स्तर पर उपलब्ध सामग्रियों से निर्मित विभिन्न उपयोगी वस्तुओं एवं जैविक खाद्य सामग्रियों का उत्पादन करते हुए बहुत ही कम दर पर आम जनता के लिए विक्रय हेतु उपलब्ध कराया जाता है इन उत्पादों में ग्रामीण महिलाओं की मेहनत और आत्मनिर्भर भारत का संदेश है सीईओ अभिषेक अग्रवाल ने आगे कहा की आपकी प्रत्येक खरीदारी एक ग्रामीण परिवार की आय बढ़ाती है और महिला उद्यमी का आत्मविश्वास मजबूत करते हुए वोकल फॉर लोकल के संकल्प को साकार करता है मेले के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन होगा जिसमें लोकनृत्य, लोकगीत की प्रस्तुति विभिन्न कलाकारों द्वारा दी जाएगी संभागीय सरस मेला में आकर्षक उत्पादकों की प्रदर्शनी सह विक्रय के साथ कला एवं परंपरा की रंगारंग प्रस्तुतियाँ आपका मन मोह लेंगी मेले में सभी आयु वर्ग के लिए अनेक सामग्रियां उपलब्ध है उल्लेखनीय है कि संभागीय सरस मेला में दुर्ग संभाग के कबीरधाम सहित जिला दुर्ग, बालोद, राजनंदगांव, बेमेतरा, मोहला- मानपुर- अंबागढ़ चौकी एवं खैरागढ़- छुईखदान- गंडई के अतिरिक्त अन्य ज़िलों की महिला स्व सहायत समूह की दीदियों द्वारा उत्पादित आकर्षक सामग्रियों की प्रदर्शनी सह विक्रय के लिए लगभग 45 से 50 स्टॉल लगाया जाएगा आप सब 2 अगस्त से 6 अगस्त तक भोरमदेव मंदिर के पास ग्राम चौरा में आयोजित होने वाले संभागीय सरस मेला में अपने परिवार,मित्रों और प्रियजनों के साथ आकर इसका आनंद उठाइए।

————————–

*2 अगस्त की सुबह से बाबा भोरमदेव मंदिर के पास सजेगा संभागीय सरस मेला*

0

*2 अगस्त की सुबह से बाबा भोरमदेव मंदिर के पास सजेगा संभागीय सरस मेला*

0.आकर्षक वस्तुओं की प्रदर्शनी सह विक्रय के साथ होगा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम।

0.राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन बिहान की दीदियों द्वारा बनाए गए सामग्रियां मिलेगी बहुत ही कम दरों पर।

हिमांशु सिंह ठाकुर:- ब्यूरो रिपोर्ट छत्तीसगढ़।

ब्यूरो रायपुर/कवर्धा:- स्व-सहायता समूहों की लखपति दीदियों द्वारा निर्मित स्वदेशी, प्राकृतिक एवं गुणवत्तापूर्ण उत्पादों की भव्य प्रदर्शनी सह विक्रय हेतु संभागीय सरस मेले का आयोजन बाबा भोरमदेव मंदिर के पास ग्राम चौरा में 2 अगस्त की सुबह से आयोजित होगा यह आयोजन 02 अगस्त की सुबह से लेकर 06 अगस्त की शाम तक होगा विश्व प्रसिद्ध भोरमदेव मंदिर की पावन एवं ऐतिहासिक धरा पर आयोजित यह मेला केवल खरीदारी का अवसर नहीं बल्कि ग्रामीण उद्यमिता और महिला सशक्तिकरण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है 50 स्टॉलों के माध्यम से यहाँ आपको एक ही छत के नीचे ताज़े एवं पौष्टिक मिलेट उत्पाद, स्वादिष्ट घरेलू खाद्य सामग्री, वनोपज आधारित अन्य स्थानीय उत्पाद मिलेंगा हस्तशिल्प एवं हथकरघा सामग्री बाँस एवं बेंत से बने आकर्षक उत्पाद,घरेलू सजावटी वस्तुएँ, पारंपरिक परिधान तथा अनेक प्रकार के अन्य उपयोगी स्वदेशी सामग्रियों का विशाल भंडार विक्रय के लिए उपलब्ध होगा।

*संभागीय सरस मेला में प्रसिद्ध पंडवानी गायिका श्रीमती तरुणा साहू देगी अपनी प्रस्तुति: सीईओ अभिषेक अग्रवाल*

मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत कबीरधाम अभिषेक अग्रवाल ने बताया कि राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन बिहान योजना से जुड़ी महिला स्व सहायता समूह की दीदियों द्वारा निर्मित सामग्रियों को बाजार उपलब्ध कराने के दृष्टिकोण से संभागीय सरस मेला का आयोजन हो रहा है इस दौरान दुर्ग संभाग के सभी सात जिले सहित अन्य ज़िलों की महिला समूह अपने उत्पादन लेकर शामिल हो रही हैं मेला 2 अगस्त की सुबह से प्रारंभ हो जाएगा तथा इस दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया जा रहा है विशेष रूप से सावन के प्रथम सोमवार 3 अगस्त को सुबह 10:00 बजे से लोक संस्कृति की अनमोल धरोहर पद्म विभूषण स्वर्गीय तीजन बाई की सुयोग्य शिष्या एवं प्रसिद्ध पंडवानी गायिका तरुणा साहू द्वारा अपनी प्रस्तुति दी जाएगी इसके साथ ही स्कूली बच्चों द्वारा शिव तांडव की मनमोहक प्रस्तुति भी दी जाएगी सीईओ अभिषेक अग्रवाल ने सभी नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि 2 तारीख की सुबह से प्रारंभ होने वाले संभागीय सरस मेला मे पधार कर ग्रामीण महिला समूह द्वारा उत्पादित आकर्षक सामग्रियों का अवलोकन करें तथा प्रत्येक खरीदी पर ग्रामीण महिलाओं के सशक्तिकरण और स्वदेशी भारत के संकल्प में अपना योगदान देते हुए सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आनंद उठाएं उल्लेखनीय है कि संभागीय सरस मेला में दुर्ग संभाग के कबीरधाम सहित जिला दुर्ग, बालोद, राजनंदगांव, बेमेतरा, मोहला- मानपुर- अंबागढ़ चौकी एवं खैरागढ़- छुईखदान- गंडई के अतिरिक्त अन्य ज़िलों की महिला स्व सहायत समूह की दीदियों द्वारा उत्पादित आकर्षक सामग्रियों की प्रदर्शनी सह विक्रय के लिए 50 स्टॉल गए हैं आप सब 2 अगस्त की सुबह से 6 अगस्त की शाम तक भोरमदेव मंदिर के पास ग्राम चौरा में आयोजित होने वाले संभागीय सरस मेला में अपने परिवार मित्रों और प्रियजनों के साथ आकर इसका आनंद उठाइए।

*शिवभक्ति और आस्था का अटूट संकल्प: विधायक भावना बोहरा अमरकंटक से भोरमदेव तक 151 किमी की करेंगी कांवड़ पद यात्रा*

0

*शिवभक्ति और आस्था का अटूट संकल्प: विधायक भावना बोहरा अमरकंटक से भोरमदेव तक 151 किमी की करेंगी कांवड़ पद यात्रा*

हिमांशु सिंह ठाकुर:- ब्यूरो रिपोर्ट छत्तीसगढ़।

ब्यूरो रायपुर/कवर्धा:- छत्तीसगढ़ की धार्मिक परंपरा में भी अमरकंटक स्थित माँ नर्मदा के उद्गम स्थल से पवित्र जल लेकर भगवान भोरमदेव का जलाभिषेक करने की सदियों पुरानी आस्था आज भी हजारों शिवभक्तों के हृदय में जीवित है प्रत्येक वर्ष कबीरधाम जिले सहित प्रदेश के अनेक क्षेत्रों से श्रद्धालु कठिन पदयात्रा कर अपनी भक्ति और विश्वास का परिचय देते हैं इसी धार्मिक परंपरा को आत्मसात करते हुए पंडरिया विधानसभा की विधायक भावना बोहरा ने विगत वर्ष छत्तीसगढ़ की सुख-समृद्धि की कामना के साथ माँ नर्मदा मंदिर अमरकंटक से भोरमदेव तक 151 किलोमीटर की कांवड़ पदयात्रा पूर्ण की छत्तीसगढ़ में यह पहला अवसर था जब एक महिला जनप्रतिनिधि ने यह कठिन यात्रा पूर्ण की विगत वर्ष की भांति इस वर्ष भी पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने छत्तीसगढ़ की सुख-समृद्धि एवं लोककल्याण की कामना के साथ 10 अगस्त से 16 अगस्त तक माँ नर्मदा मंदिर अमरकंटक (मध्यप्रदेश) से डोंगरिया महादेव होते हुए भोरमदेव मंदिर तक 151 किलोमीटर की कांवड़ पदयात्रा करने जा रही हैं घने जंगलों, बीहड़ पगडंडियों, दुर्गम पर्वतीय मार्गों और उफनती नदियों को पार करते हुए यह पावन कांवड़ यात्रा 10 अगस्त से प्रारंभ होगी भावना बोहरा द्वारा 151 किलोमीटर की यह कांवड़ पदयात्रा भगवान भोलेनाथ के प्रति अटूट श्रद्धा, माँ नर्मदा की कृपा, आस्था, तप, त्याग और संकल्प की साधना होगी जहाँ प्रत्येक कदम भगवान भोलेनाथ की भक्ति को समर्पित होगा और प्रत्येक पड़ाव पर छत्तीसगढ़ प्रदेश और प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि, शांति एवं खुशहाली की मंगलकामना की जाएगी विधायक भावना बोहरा श्रावण मास के द्वितीय सोमवार 10 अगस्त को प्रातः 7 बजे अमरकंटक स्थित माँ नर्मदा मंदिर से पवित्र जल लेकर लगभग 151 किलोमीटर की पदयात्रा प्रारंभ करेंगी। यह यात्रा डोंगरिया महादेव होते हुए भगवान भोरमदेव के चरणों तक पहुँचेगी जहाँ वे माँ नर्मदा का पावन जल अर्पित कर छत्तीसगढ़ की समृद्धि, किसानों की खुशहाली, युवाओं के उज्ज्वल भविष्य, मातृशक्ति के सम्मान और प्रदेशवासियों के सुख-शांति की मंगलकामना करेंगी यह यात्रा केवल एक जनप्रतिनिधि की धार्मिक यात्रा नहीं, बल्कि सम्पूर्ण छत्तीसगढ़ के कल्याण के लिए किया गया एक आध्यात्मिक संकल्प है अपने कंधों पर कांवड़ और हृदय में लगभग तीन करोड़ प्रदेशवासियों की खुशहाली का भाव लेकर भावना बोहरा इस कठिन पदयात्रा पर निकलेंगी यह संकल्प समाज में भारतीय संस्कृति और भगवान भोलेनाथ के प्रति श्रद्धा, सेवा और समर्पण की भावना को और अधिक सशक्त करेगा तथा नई पीढ़ी को हमारी गौरवशाली धार्मिक परंपराओं से जोड़ने का प्रेरणास्रोत बनेगा इस अवसर पर विधायक भावना बोहरा ने कहा श्रावण मास भगवान शिव की आराधना का सर्वोत्तम समय है। यह केवल पूजा का अवसर नहीं बल्कि आत्मचिंतन, संयम, सेवा और लोककल्याण का भी पर्व है माँ नर्मदा का पावन जल लेकर भगवान भोरमदेव का जलाभिषेक करना छत्तीसगढ़ की प्राचीन आस्था का प्रतीक है भगवान भोलेनाथ एवं माँ नर्मदा की कृपा से प्रदेश की सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना और पंडरिया विधानसभा की जनता के स्नेह, सहयोग और विगत वर्ष मिले अपार जन आशीर्वाद से मुझे इस वर्ष माँ नर्मदा मंदिर अमरकंटक से भोरमदेव तक कांवड़ यात्रा करने का पुनः सौभाग्य प्राप्त हुआ है पिछले वर्ष भी सैकड़ों की संख्या में कांवड़ यात्रियों ने इस यात्रा में महत्वपूर्ण सहयोग दिया, कबीरधाम जिले की समस्त जनता ने भव्य स्वागत कर अपना आशीर्वाद प्रदान कर हमें इस कठिन यात्रा को पूरा करने हेतु उर्जा प्रदान की उसके लिए मैं सभी का हृदय से आभार व्यक्त करती हूँ और आशा करती हूँ कि इस वर्ष भी वही सहयोग एवं आशीर्वाद हमें प्राप्त होगा उन्होंने कहा कि कांवड़ यात्रा केवल धार्मिक अनुष्ठान नहीं बल्कि भारतीय संस्कृति की जीवंत परंपरा है जो त्याग, अनुशासन, सेवा, समर्पण, पर्यावरण संरक्षण, सामाजिक समरसता और आध्यात्मिक चेतना का संदेश देती है भगवान भोलेनाथ की कृपा से यह यात्रा छत्तीसगढ़ के प्रत्येक परिवार के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और मंगल का संदेश लेकर आए, यही हमारी प्रार्थना है माँ नर्मदा और भगवान भोरमदेव के आशीर्वाद से प्रदेश निरंतर विकास, समृद्धि और वैभव के पथ पर अग्रसर होगा उन्होंने कबीरधाम जिले सहित प्रदेश के शिवभक्तों, कांवड़ यात्रियों एवं श्रद्धालुओं से भी इस पुण्य यात्रा में सहभागी बनने और अपना सहयोग एवं आशीर्वाद प्रदान करने हेतु 10 अगस्त को प्रातः 7 बजे अमरकंटक स्थित माँ नर्मदा मंदिर में उपस्थित होकर यात्रा को अपनी मंगलकामनाओं एवं “बोल बम” के जयघोष के साथ रवाना करने का अनुरोध किया।

*इन मार्गों से होकर गुजरेगी छत्तीसगढ़ की सुख-समृद्धि की यात्रा*

माँ नर्मदा मंदिर से प्रारंभ होकर यह यात्रा अपने प्रथम दिन गणेश मंदिर पहाड़, आमडोल, और खपरा खोल होते हुए लमनी, दूसरे दिन लमनी (अचानक मार्ग वन परिक्षेत्र) से निवासखार होते हुए महामाई (खुड़िया) गाँव, तीसरे दिन महामाई गाँव से दुल्लापुर बाजार, चौथे दिन दुल्लापुर बाजार से गौरकांपा होते हुए मोहतरा, पांचवे दिन मोहतरा से डोंगरिया मंदिर, छठवें दिन डोंगरिया महादेव मंदिर से बोड़ला और सातवें दिन बोड़ला से भोरमदेव मंदिर में भगवान भोलेनाथ जी के जलाभिषेक के साथ यह यात्रा संपन्न होग

*सर्पदंश पीड़ित को समय पर जिला अस्पताल पहुंचाकर डायल-112 टीम ने निभाई मानवता की मिसाल।*

0

➡️ *सर्पदंश पीड़ित को समय पर जिला अस्पताल पहुंचाकर डायल-112 टीम ने निभाई मानवता की मिसाल।*

➡️ *डायल – 112 आपातकालीन सेवाओं के साथ-साथ जरूरतमंद नागरिकों की मानवीय सहायता हेतु भी निरंतर तत्पर।*

   

   मुकेश साहू ब्यूरो मुंगेली – वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जिला मुंगेली श्री भोजराम पटेल (भा.पु.से.) के मार्गदर्शन में संचालित डायल-112 सेवा द्वारा एक बार फिर मानवता एवं संवेदनशील पुलिसिंग का परिचय देते हुए सर्पदंश से पीड़ित एक व्यक्ति की समय रहते सहायता की गई।

दिनांक 01.08.2026 को रात्रि 09.21 बजे डायल-112 टीम में पदस्थ आरक्षक क्रमांक 353 उमेश मानिकपुरी एवं चालक लोचन यादव को थाना से सूचना प्राप्त हुई कि सेतगंगा स्वास्थ्य केंद्र में एक सर्पदंश पीड़ित व्यक्ति को लाया गया है, पुलिस टीम द्वारा बिना विलंब के सहायता करते हुये डायल-112 टीम द्वारा तत्काल सर्पदंश पीड़ित कोमल साहू, पिता धनेश साहू, निवासी भूमियापारा, थाना फास्टरपुर, जिला मुंगेली को सुरक्षित वाहन में लेकर शीघ्र जिला अस्पताल मुंगेली पहुंचाया गया, जिससे उसे समय पर चिकित्सकीय उपचार उपलब्ध हो सका।

जिले की डायल-112 टीम नागरिकों की सुरक्षा, सहायता एवं विश्वास को सर्वाेच्च प्राथमिकता देते हुए निरंतर कार्य कर रही है। मुंगेली पुलिस का डायल-112 केवल आपातकालीन पुलिस सहायता तक सीमित नहीं है, बल्कि जरूरतमंद एवं संकटग्रस्त नागरिकों की सहायता के लिए सदैव तत्पर रहकर मानवीय सेवा का उत्कृष्ट उदाहरण है,

*रेल लाइन की स्वीकृति दिलाने के बाद कवर्धा पहुंचे सांसद संतोष पांडेय, जगह-जगह हुआ जोरदार स्वागत, सांसद बोले- ऐतिहासिक कार्य*

0

*रेल लाइन की स्वीकृति दिलाने के बाद कवर्धा पहुंचे सांसद संतोष पांडेय, जगह-जगह हुआ जोरदार स्वागत, सांसद बोले- ऐतिहासिक कार्य*

हिमांशु सिंह ठाकुर:- ब्यूरो रिपोर्ट छत्तीसगढ़।

ब्यूरो रायपुर/कवर्धा :- क्षेत्रीय सांसद संतोष पांडेय डोंगरगढ़-कटघोरा रेल लाइन की स्वीकृति दिलाने के पश्चात कवर्धा पहुंचे यहां भाजपा के कार्यकर्ताओं, विभिन्न संगठनों, समाज एवं नागरिकों ने सांसद पांडेय का जगह-जगह जोरदार स्वागत किया सर्वप्रथम इंदौरी में भाजपा इंदौरी मंडल व बिरकोना में भाजपा के जिला उपाध्यक्ष व पिपरिया मंडल के प्रभारी जयराम साहू व मंडल अध्यक्ष प्रकाश चंद्रवंशी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने सांसद पांडेय का स्वागत किया कवर्धा बायपास चौक में भाजयुमो के जिलाध्यक्ष उमंग पांडेय व भाजपा शिक्षा प्रकोष्ठ के जिला संयोजक राजू श्रीवास्तव के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। ठाकुरदेव चौक में भाजपा के जिलाध्यक्ष राजेंद्र चंद्रवंशी के नेतृत्व में जिला भाजपा के कार्यकर्ताओं व महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष विजयलक्ष्मी तिवारी के नेतृत्व में महिला मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया सांसद पांडेय यहाँ से पैदल चलकर नागरिकों का अभिवादन स्वीकार करते हुए वीर स्तंभ चौक पहुंचे यहां नागरिक अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया इस दौरान सांसद पांडेय का भाजपा के विभिन्न मोर्चा प्रकोष्ठ जिला गुड़ उद्योग संघ, हरीतिमा टीम, युवा मित्र मंडल, पत्रकार संघ, विभिन्न समाज के पदाधिकारियों एवं नागरिकों ने जोरदार स्वागत अभिनंदन किया जिला भाजपा कार्यालय में पूर्व विधायक डॉ. सियाराम साहू, मोतीराम चंद्रवंशी व पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष रामकुमार भट्ट सहित अन्य वरिष्ठ नेताओं ने स्वागत किया सांसद संतोष पांडेय ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि आज हमारे लिए ऐतिहासिक दिन है कई दशकों से डोंगरगढ़, खैरागढ़ कवर्धा, मुंगेली और कटघोरा क्षेत्र की जनता रेल लाइन का सपना देख रही थी शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और व्यापार के लिए हम सबको दूसरे जिलों पर निर्भर रहना पड़ता था इस रेल लाइन से युवाओं को शिक्षा और रोजगार के नए अवसर मिलेंगे उद्योग और व्यापार को नई गति मिलेगी यात्रा सुगम होगी। क्षेत्र के विकास को गति मिलेगी भाजपा के जिलाध्यक्ष राजेंद्र चंद्रवंशी ने कहा कि सांसद संतोष पांडेय के सतत प्रयास, केंद्र व राज्य सरकार की दूरदर्शी सोच से डोंगरगढ़-कटघोरा रेल लाइन को स्वीकृति मिली है यह सिर्फ एक रेल लाइन नहीं है यह हमारे क्षेत्र के विकास की नई पटरी है सांसद पांडेय ने संसद से लेकर रेल मंत्रालय तक इस मुद्दे को लगातार उठाया और आज इसे धरातल पर उतरवाया हम पूरे जिलेवासियों की ओर से उनका आभार व्यक्त करते हैं इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष ईश्वरी साहू, कवर्धा जनपद अध्यक्ष सुषमा बघेल, पंडरिया जनपद अध्यक्ष नंदनी साहू, नगर पालिका अध्यक्ष चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी, छग शाकंभरी बोर्ड के सदस्य संतोष पटेल, भाजपा के जिला उपाध्यक्ष कृष्ण कुमार वैष्णव, अशोक चंद्रवंशी, जिला महामंत्री मुकेश ठाकुर, किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष भुनेश्वर चंद्राकर, भाजपा मीडिया के प्रदेश प्रवक्ता जसविंदर बग्गा, भाजयुमो के प्रदेश उपाध्यक्ष पीयूष सिंह, भाजपा की जिला मंत्री उत्तरा साहू, अनिता धुर्वे, मंडल अध्यक्ष सतविंदर पाहुजा, रवीश ठाकुर, बीर सिंग पटेल, मिलू राम साहू, विकास पांडेय, कृष्णा चंद्राकर, नरेश साहू, पवन जायसवाल, सौरभ सिंह, अमित चंद्रवंशी अन्य पदाधिकारीगण कार्यकर्तागण सहित बड़ी संख्या में नागरिकगण मौजूद थे।

————————

*चाकू की नोक पर लूटपाट करने वाले नाबालिग सहित एक आरोपी गिरफ्तार*

0

*चाकू की नोक पर लूटपाट करने वाले नाबालिग सहित एक आरोपी गिरफ्तार*

➡️ *मुंगेली वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री भोजराम पटेल (भा.पु.से.) के निर्देशन पर, मुंगेली पुलिस का, चाकू की नोक पर लूटपाट वाले आरोपियों पर कड़ी कार्यवाही* 

➡️ *नाबालिग सहित 01 आरोपी द्वारा शहर के मुख्य स्थान पड़ाव चौक के पास चाकू दिखाकर लूटपाट करने वाले आरोपियों को किया गया गिरफ्तार* 

➡️ *आरोपियों से घटना में प्रयुक्त चाकू एवं लुटे गये नगदी रकम जप्त* 

➡️ *आरोपियों के विरूद्ध अपराध क्रमांक 239/2026 धारा 309(4), 312, 3(5) बीएनएस के तहत किया गया कार्यवाहीमुंगेली पुलिस*

   

 मुकेश साहू ब्यूरो मुंगेली:-* वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री भोजराम पटेल (भा.पु.से.) के द्वारा संपत्ति संबंधी एवं असामाजिक तत्वों पर त्वरित वैधानिक कार्यवाही हेतु दिए गए निर्देशों के परिपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुश्री नवनीत कौर छाबड़ा एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस मुंगेली श्री आशीष अरोरा के मार्गदर्शन में मुंगेली पुलिस द्वारा प्रभावी कार्यवाही की गयी।

दिनांक 29.07.2026 को प्रार्थी फरहाद अख्तर उर्फ सोहेल पिता शकील अहमद उम्र 33 निवासी दाउपारा महामाया मंदिर के पीछे रामगढ रोड मुंगेली थाना सिटी कोतवाली जिला मुंगेली ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 28.07.2026 को रात्रि करीब 11.00 बजे अपने बिरयानी दुकान को बन्द कर रहा था उसी दौरान दो लड़के पतला दुबला करीबन 18-20 वर्ष का प्रार्थी के दुकान में गये तथा बिरयानी की मांग कि तब प्रार्थी बोला कि दुकान बन्द कर रहा हॅू बिरयानी पास नही है, इतने में उसमें से एक बडा लडका अपने पास रखे एक छोटी चाकू धारदार निकाल कर प्रार्थी फरहाद अख्तर के सामने दिखाते डराते-धमकाने लगा कि तुम हम लोगो को नही जानते हो यही चाकू घुसा देगें कहकर प्रार्थी के गल्ले मे रखे दिनभर की कमायी जिसमे 500, 100, 200 रूपये के नोट को गड्डी बनाकर तथा चिल्हर पैसे को रखा था जिसमें से करीबन 4000 रूपये को लुट-पाट कर प्रार्थी को चाकू दिखाते दौडाया तब प्रार्थी भागते-भागते पडाव चौक के तरफ गया। जहां पर आदमी खड़े देखकर दोनो लुटेरे लड़के पडाव चौक की ओर भाग गये कि रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 239/2026 धारा 309(4), 312, 3(5) बीएनएस पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

विवेचना के दौरान तकनीकी साक्ष्य एवं मुखबीर सूचना पर आरोपी अभिषेक टोण्डे एवं विधि से संघर्षरत बालक को हिरासत में लिया जाकर तथ्यात्मक पूछताछ करने पर जुर्म कारित करना स्वीकार किये। घटना कारित करना स्वीकार करने पर आरोपी अभिषेक टोण्डे एवं विधि से संघर्षरत बालक से लुट में प्रयोग किये गये चाकू एवं नगदी रकम 2400 रूपये को जप्त कर आरोपी अभिषेक टोंन्डे उर्फ जादू पिता स्व. नारायण टोन्डे उम्र 21 वर्ष साकिन बावली पारा नवांगढ़ जिला बेमेतरा हाल- अम्बडेकर वार्ड मुंगेली थाना सिटी कोतवाली मुंगेली जिला मुंगेली को दिनांक 30.07.2026 को विधिवत गिरफ्तार ज्यूडिशियल रिमाण्ड पर जेल दाखिल किया गया तथा विधि से संघर्षरत बालक को बाल संप्रेक्षण गृह भेजा गया ।

उपरोक्त कार्यवाही में निरीक्षक कार्तिकेश्वर जांगड़े थाना प्रभारी सिटी कोतवाली मुंगेली, उप निरीक्षक हरीश साहू, प्रशिक्षु उप निरी. नेताम, आरक्षक योगेश यादव, अजय चंद्राकर, नोहर डडसेना एवं रवि श्रीवास की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

*अवैध मादक पदार्थ गांजा तस्करी करने वाले 05 गांजा तस्कर को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल*

0

*अवैध मादक पदार्थ गांजा तस्करी करने वाले 05 गांजा तस्कर को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल*

➡️ *पथरिया क्षेत्रान्तर्गत गांजा तस्करों से 10 किलो 500 ग्राम गांजा कीमती 2 लाख बरामद सहित परिवहन में प्रयुक्त मोटर सायकल, 04 नग मोबाइल जुमला कीमती 3 लाख 67 हजार रूपये जप्त*

➡️ *जब्त गांजा एवं सामग्री की कुल अनुमानित कीमत ₹3,67,000/-*

➡️ *गांजा तस्करों के विरूद्ध थाना पथरिया में अपराध क्रमांक 204/2026 धारा 20(बी) एन.डी.पी.एस. एक्ट के तहत किया गया कार्यवाही*

 मुकेश साहू ब्यूरो मुंगेली* पुलिस अधीक्षक श्री भोजराम पटेल (भा.पु.से.) द्वारा असामाजिक तत्वों एवं मादक पदार्थ गांजा,शराब की अवैध बिक्री व तस्करी करने वालों के विरूद्ध *‘‘ऑपरेशन बाज’’* अभियान को सर्वाेच्च प्राथमिकता दी गई है। उन्होंने समस्त थाना/चौकी प्रभारियों को स्पष्ट निर्देश दिया है कि मादक पदार्थों के अवैध कारोबार में लिप्त लोगों के विरूद्ध कठोरतम कार्यवाही की जाए।

उक्त निर्देश के परिपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मुंगेली डॉ प्रशांत शुक्ला एवं उप पुलिस अधीक्षक श्री हरविन्दर सिंह के कुशल मार्गदर्शन पर सायबर सेल मुंगेली एवं थाना पथरिया की संयुक्त पुलिस टीम को दिनांक 01 अगस्त 2026 को मुखबीर सूचना पर थाना पथरिया क्षेत्रान्तर्गत ग्राम रोहरा कला मेन रोड मे घेराबंदी कर मुखबीर के बताये अनुसार हुलिया अनुरूप 03 मोटरसायकल को एक साथ 05 व्यक्ति 1.राहुल वर्मा पिता ईदाराम उम्र 21 वर्ष निवासी जुनवानी, थाना पथरिया, 2.अजय श्रीवास उर्फ टेकल पिता कमलेश उम्र 23 वर्ष निवासी वार्ड नंबर 15 पथरिया, जिला मुंगेली, 3.दिनेश बंसल उर्फ पाडे पिता छोटेलाल उम्र 20 वर्ष निवासी पथरिया, 4.ओमप्रकाश उर्फ गोलु पिता शत्रुहन उम्र 20 वर्ष निवासी पौसरी 5.समीर खान पिता अतहर उम्र 20 वर्ष निवासी पथरिया, थाना पथरिया जिला मुंगेली का तलाशी लेने पर 10 किलो 500 ग्राम कीमती मादक पदार्थ गांजा बरामद हुआ, जिसकी कीमत ₹2,00,000/- व गांजा के साथ परिवहन में प्रयुक्त 03 मोटर सायकल एवं 04 नग मोबाइल सहित जुमला कीमती 3 लाख 67 हजार रूप्ये को जब्त किया गया। प्रकरण के 05 आरोपी 1.राहुल वर्मा 2.अजय श्रीवास 3.दिनेश बंसल उर्फ पाडे 4.ओमप्रकाश उर्फ गोलु 5.समीर खान को गांजा तस्करी करते पकड़े जाने पर मौके पर ही विधिवत गिरफ्तार कर आरोपियों के विरूद्ध थाना पथरिया मे अपराध क्रमांक 204/26 धारा 20 बी एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्यवाही कर दिनांक 02.08.2026 को न्यायिक रिमाण्ड पर जेल दाखिल किया गया।

उक्त कार्यवाही में उपनिरीक्षक सत्येन्द्रपुरी गोस्वामी प्रभारी सायबर सेल, उपनिरी. गिरजाशंकर यादव (प्रभारी, थाना पथरिया), प्रउप निरी. तेजकुमार मरकाम, राधिका यादव, प्र.आर.नोखे लाल कुर्रे, नरेश यादव, यशवंत डाहिरे, आरक्षक राहुल यादव, राकेश बंजारे,भेषज पाण्डेकर, गिरीराज सिंह, हेमसिंह, राहुल कांत कश्यप, परमेश्वर जांगड़े, हलिश गेंदले की सराहनीय भूमिका रही।

*डोंगरगढ़–कटघोरा रेल लाइन की स्वीकृति पर छत्तीसगढ़ में उत्सव का माहौल, श्री तोखन साहू का भव्य जनअभिनंदन*

0

*डोंगरगढ़–कटघोरा रेल लाइन की स्वीकृति पर छत्तीसगढ़ में उत्सव का माहौल, श्री तोखन साहू का भव्य जनअभिनंदन*

*बिलासपुर में केंद्रीय राज्य मंत्री श्री तोखन साहू के स्वागत में उमड़ा जन सैलाब*

प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्रीय रेल मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव द्वारा बहुप्रतीक्षित डोंगरगढ़–कटघोरा नई रेल लाइन को स्वीकृति प्रदान किए जाने के उपरांत केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य राज्य मंत्री तथा बिलासपुर के सांसद श्री तोखन साहू के छत्तीसगढ़ आगमन पर रायपुर से बिलासपुर तक विभिन्न स्थानों पर पार्टी पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों, कार्यकर्ताओं एवं नागरिकों ने उनका आत्मीय एवं भव्य स्वागत किया।

रायपुर विमानतल से प्रारंभ हुआ स्वागत कार्यक्रम सरगांव, बिलासपुर के राजीव गांधी चौक, नेहरू चौक तथा मुंगेली नाका होते हुए उनके कार्यालय तक पहुँचा। इस दौरान अनेक स्थानों पर स्वागत समारोह आयोजित किए गए, जिनमें विधायकगण, पार्टी के जिला अध्यक्षों, मंडल पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों, कार्यकर्ताओं तथा बड़ी संख्या में क्षेत्रवासियों ने सहभागिता की।

बिलासपुर में पारंपरिक छत्तीसगढ़ी संस्कृति की झलक भी देखने को मिली। गेड़ी नृत्य में मंत्री तोखन साहू थिरकते दिखे, ढोल-ताशों, नगाड़ों तथा आतिशबाजी के बीच नागरिकों ने उत्साहपूर्वक श्री साहू का अभिनंदन किया। स्वागत के दौरान क्षेत्रवासियों ने अपने स्नेह एवं सम्मान की अभिव्यक्ति करते हुए श्री साहू का उनके शरीर के वजन के बराबर मोतीचूर के लड्डुओं से तुलादान भी किया, जो कार्यक्रम का विशेष आकर्षण रहा।

इस अवसर पर श्री तोखन साहू ने क्षेत्रवासियों के स्नेह एवं विश्वास के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि डोंगरगढ़–कटघोरा नई रेल लाइन की स्वीकृति छत्तीसगढ़ के विकास की दिशा में एक ऐतिहासिक उपलब्धि है। उन्होंने कहा कि सांसद बनने के बाद से इस परियोजना को स्वीकृति दिलाना उनकी प्रमुख प्राथमिकताओं में शामिल रहा है और यह निर्णय प्रदेश में बेहतर रेल संपर्क, व्यापार, उद्योग, पर्यटन तथा रोजगार के नए अवसरों का मार्ग प्रशस्त करेगा।

कार्यक्रम के दौरान श्री साहू ने क्षेत्रवासियों के साथ आत्मीयता से संवाद किया तथा छत्तीसगढ़ की लोक संस्कृति से जुड़ाव का परिचय देते हुए रामधुनी एवं गेड़ी नृत्य में भी सहभागिता की। उनकी सहभागिता से उपस्थित कार्यकर्ताओं एवं नागरिकों में विशेष उत्साह का वातावरण देखने को मिला।

श्री साहू ने इस ऐतिहासिक परियोजना की स्वीकृति के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय रेल मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव तथा छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि केंद्र एवं राज्य सरकार के समन्वित प्रयासों से प्रदेश के विकास को नई गति मिल रही है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि यह रेल परियोजना आने वाले वर्षों में क्षेत्र के आर्थिक, औद्योगिक एवं सामाजिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।