More

    *सर्पदंश पीड़ित को समय पर जिला अस्पताल पहुंचाकर डायल-112 टीम ने निभाई मानवता की मिसाल।*

    ➡️ *सर्पदंश पीड़ित को समय पर जिला अस्पताल पहुंचाकर डायल-112 टीम ने निभाई मानवता की मिसाल।*

    ➡️ *डायल – 112 आपातकालीन सेवाओं के साथ-साथ जरूरतमंद नागरिकों की मानवीय सहायता हेतु भी निरंतर तत्पर।*

       

       मुकेश साहू ब्यूरो मुंगेली – वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जिला मुंगेली श्री भोजराम पटेल (भा.पु.से.) के मार्गदर्शन में संचालित डायल-112 सेवा द्वारा एक बार फिर मानवता एवं संवेदनशील पुलिसिंग का परिचय देते हुए सर्पदंश से पीड़ित एक व्यक्ति की समय रहते सहायता की गई।

    दिनांक 01.08.2026 को रात्रि 09.21 बजे डायल-112 टीम में पदस्थ आरक्षक क्रमांक 353 उमेश मानिकपुरी एवं चालक लोचन यादव को थाना से सूचना प्राप्त हुई कि सेतगंगा स्वास्थ्य केंद्र में एक सर्पदंश पीड़ित व्यक्ति को लाया गया है, पुलिस टीम द्वारा बिना विलंब के सहायता करते हुये डायल-112 टीम द्वारा तत्काल सर्पदंश पीड़ित कोमल साहू, पिता धनेश साहू, निवासी भूमियापारा, थाना फास्टरपुर, जिला मुंगेली को सुरक्षित वाहन में लेकर शीघ्र जिला अस्पताल मुंगेली पहुंचाया गया, जिससे उसे समय पर चिकित्सकीय उपचार उपलब्ध हो सका।

    जिले की डायल-112 टीम नागरिकों की सुरक्षा, सहायता एवं विश्वास को सर्वाेच्च प्राथमिकता देते हुए निरंतर कार्य कर रही है। मुंगेली पुलिस का डायल-112 केवल आपातकालीन पुलिस सहायता तक सीमित नहीं है, बल्कि जरूरतमंद एवं संकटग्रस्त नागरिकों की सहायता के लिए सदैव तत्पर रहकर मानवीय सेवा का उत्कृष्ट उदाहरण है,

    Trending News

    Technology