Home Blog Page 75

*आम आदमी पार्टी के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष अभिषेक मिश्रा सड़क दुर्घटना में घायल, अस्पताल में उपचार जारी*

0

*आम आदमी पार्टी के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष अभिषेक मिश्रा सड़क दुर्घटना में घायल, अस्पताल में उपचार जारी*

 मनोज साहू ब्यूरो जांजगीर चांपा :-अकलतरा निवासी आम आदमी पार्टी के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष अभिषेक मिश्रा मंगलवार सुबह लगभग 10 बजे बिलासपुर जाते समय सड़क दुआम आदमी पार्टी के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष अभिषेक मिश्रा सड़क दुर्घटना में घायल बिलासपुर के अस्पताल में इलाज जारीर्घटना में घायल हो गए। जानकारी के अनुसार, मस्तूरी से पहले भदौरा चौक के पास उनकी कार अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई।

हादसे में अभिषेक मिश्रा के सिर में चोट आई है तथा उनके हाथ में फ्रैक्चर बताया जा रहा है। दुर्घटना के बाद उन्हें तत्काल बिलासपुर के लाइफ केयर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार जारी है। चिकित्सकों की निगरानी में उनकी स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है।

दुर्घटना की सूचना मिलते ही किरारी निवासी गणेश कुमार बिंद ने तत्परता दिखाते हुए अस्पताल पहुंचकर आवश्यक सहयोग प्रदान किया। घटना की जानकारी मिलने के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों में चिंता का माहौल है तथा सभी उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं।

*रात्रि में लिफ्ट मांगकर, लूटपाट की नीयत से सुनसान जगह पर युवक की हत्या*

0

 *रात्रि में लिफ्ट मांगकर, लूटपाट की नीयत से सुनसान जगह पर युवक की हत्या*

* *घटना में शामिल दो विधि से संघर्षरत बालक को चंद घंटे में पकड़ने में पुलिस को मिली बड़ी सफलता*

* *सूचना पर तत्काल घटना स्थल पहुंचे नव पदस्थ ASP डॉ. यूलैंडन यार्क एवं CSP जांजगीर योगिताबाली खापर्डे सहित कोतवाली प्रभारी एवं सायबर टीम पहुंचे* 

* *चक्षु-दर्शी साक्ष्य और सीसीटीवी फुटेज का गहन अवलोकन कर दो विधि से संघर्षरत बालक को पकड़ा*

 मनोज साहू ब्यूरो जांजगीर-चांपा:- में कचहरी चौक से शुरू हुई एक सनसनीखेज वारदात का पुलिस ने त्वरित खुलासा करते हुए दो विधि से संघर्षरत बालकों को अभिरक्षा में लिया है।

*प्रारंभिक जांच के अनुसार* मृतक अपनी मोटरसाइकिल से जा रहा था। कचहरी चौक के पास दो विधि से संघर्षरत बालकों ने लिफ्ट मांगने के बहाने उसकी मोटरसाइकिल रुकवाई, बैठकर जा रहे थे तो होंडा शोरूम जांजगीर के समीप लूटपाट की नीयत से उस पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर पर्श, मोबाइल लूटकर भाग गए, मृतक घायल अवस्था में बचाओ बचाओ जोर जोर से चिल्लाया तो, आस पास के लोग वंहा पर आये और तत्काल उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया, जिसकी इलाज के दौरान मृत्यु हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही *SP श्री विजय कुमार पाण्डेय IPS* के निर्देशन में तत्काल घटना स्थल *ASP डॉ. यूलैंडन यार्क जांजगीर चांपा,* एवं *CSP योगिताबाली खापर्डे जांजगीर* व कोतवाली थाना प्रभारी जयप्रकाश गुप्त सहित सायबर थाना प्रभारी भास्कर शर्मा पहुंचे कोतवाली पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए दोनों विधि से संघर्षरत बालकों को अभिरक्षा में लिया।

मामले में विस्तृत पूछताछ जारी है तथा घटना से जुड़े अन्य सभी पहलुओं की गहन जांच की जा रही है।

*उपरोक्त* प्रकरण को सुलझाने में कोतवाली थाना प्रभारी जयप्रकाश गुप्ता की टीम एवं सायबर थाना प्रभारी भास्कर शर्मा की टीम का सराहनीय योगदान रहा।

*त्रियोगी पटेल बने अकलतरा ब्लॉक समन्वयक* 

0

*त्रियोगी पटेल बने अकलतरा ब्लॉक समन्वयक* 

 मनोज साहू ब्यूरो जांजगीर चांपा :-अकलतरा -गायत्री परिवार अकलतरा का ब्लॉक समन्वयक समिति का पुनर्गठन ग्राम मधुवा में रखा गया ।जिसमें सर्वसम्मति से ब्लॉक समन्वयक के रूप में त्रियोगी पटेल, ब्लॉक सह समन्वयक रमाकांत पटेल, युवा प्रकोष्ट व भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा प्रभारी दीपक साहू ,विद्या विस्तार प्रभारी जोतराम साहू, मीडिया प्रभारी कमल कश्यप, कार्यक्रम प्रभारी कलेश्वर साहू, ट्रस्ट प्रतिनिधि सतनारायण कश्यप, लेखा अनुदान देवी साहू, कार्यालय प्रभारी गोपाल कैवर्त्य, रचनात्मक प्रकोष्ठ ,विजय कुमार पटेल, नारी जागरण श्रीमती तारा साहू आदि परिजनों की नियुक्ति की गई बैठक में समस्त उपस्थित परिजनों ने सर्वसम्मति से मिशन के विचारधारा जन्म शताब्दी वर्ष 2026 के क्रियाकलापों को आगे बढ़ने का संकल्प लिया पूरे कार्यक्रम का मार्गदर्शन महेश्वर कश्यप जिला समन्वयक जिला जांजगीर चंपा द्वारा विस्तार से जानकारी दी गई नशा मुक्त भारत, युग निर्माण सत्संकल्प, भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा गृहे-गृहे यज्ञ आदि विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई वह आगामी प्रत्येक माह के अंतिम रविवार को बैठक रखने का सुझाव भी दिया गया । कार्यक्रम में पूरे ब्लॉक के गायत्री परिजन भारी संख्या में उपस्थित रहे । कार्यक्रम का समापन शांति पाठ के साथ संपन्न हुआ।

*ग्राम बरेला मे जानबूझकर एक्सीडेंट करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया*

0

*ग्राम बरेला मे जानबूझकर एक्सीडेंट करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।*

➡️ *सड़क दुर्घटना की गंभीर घटना में त्वरित कार्रवाई, आरोपी वाहन चालक अमरेश सिंह निवासी अंबिकापुर को गिरफ्तार कर न्यायालय में किया गया पेश*

➡️ *आरोपी ने लापरवाही एवं जानबूझकर गलत दिशा से तेज गति में वाहन चलाते हुए मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी, जिससे एक महिला की मृत्यु तथा दो व्यक्ति गंभीर रूप से हुए थे घायल।*

➡️ *आरोपी चालक अमरेश सिंह के विरूद्ध थाना जरहागांव मे अपराध क्रमांक 110/26 धारा 281,125 (ए), 105 बीएनएस के तहत किया गया कार्यवाही*

         

               

 मुकेश साहू ब्यूरो मुंगेली जरहागांव:-* प्रार्थी विश्वनाथ बसोर निवासी शिक्षकनगर पण्डरिया द्वारा थाना जरहागांव में रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 01.08.2026 को भाभी किरण बसोर अपने साथी के साथ मोटरसाइकिल से ग्राम हरदी शादी पार्टी के आर्डर काम से गये हुये थे वापस आते समय ग्राम बरेला मेन रोड मे गाय होने से अपने मोटरसायकल एचएफ डिलक्स को साइड मे खड़ी किये थे उसी समय मुंगेली से बिलासपुर की ओर जा रही एक सफेद रंग की स्कोडा कंपनी की कार क्रमांक सीजी 15 डीएन 3866 जिसमे सीएमओ (यूएडी) सीजी गर्वमेन्ट लिखा है उक्त कार को तेज गति एवं लापरवाहीपूर्वक जानबुझकर गलत दिशा से चलाते हुए मोटरसाइकिल को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे एक महिला की मौके पर ही मृत्यु एवं भाभी किरण बसोर व चालक को गंभीर चोट होने से अस्पताल भेजा गया है कि रिपोर्ट पर थाना जरहागांव मे अपराध क्रमांक 110/26 धारा 281,125 (ए), 105 बीएनएस के तहत कायम कर विवेचना मे लिया गया।

घटना की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री भोजराम पटेल (भा.पु.से.) ने मामले मे त्वरित कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया, उक्त निर्देश के परिपालन मे अति.पुलिस अधीक्षक मुंगेली सुश्री नवनीत कौर छाबड़ा एवं पुलिस अनुविभागीय अधिकारी श्री आशीष अरोरा के कुशल मार्गदर्शन मे थाना जरहागांव पुलिस ने तत्काल मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया, साक्ष्य संकलित किए तथा प्रत्यक्षदर्शियों एवं गवाहों के बयान दर्ज कर विवेचना के दौरान प्राप्त साक्ष्यों, घटनास्थल निरीक्षण एवं अन्य तथ्यों के आधार पर यह पाया गया कि कार चालक द्वारा जानबूझकर एवं अत्यंत लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाते हुए दुर्घटना कारित की गई है, पर्याप्त साक्ष्य मिलने पर आरोपी की जानकारी एकत्रित कर आरोपी अमरेश सिंह पिता परमानंद उम्र 58 वर्ष निवासी वार्ड क्र. 04 महेश्वर कॉलोनी अंबिकापुर गोधनपुर, थाना गांधीनगर अंबिकापुर से घटनाकारित वाहन स्कोडा कंपनी की कार क्रमांक सीजी 15 डीएन 3866 को जप्त कर विधिवत गिरफ्तार कर दिनांक 03.08.2026 को न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।

मुंगेली पुलिस द्वारा आमजन से अपील है कि वाहन चलाते समय यातायात नियमों का पालन करें, निर्धारित गति सीमा में वाहन चलाएं तथा सड़क पर किसी भी प्रकार की लापरवाही से बचें, जिससे दुर्घटना न हो।

उक्त कार्यवाही मे उपनिरी.शोभा यादव, प्रउप.निरी. नवीन कुमार जांगड़े, सउनि लखीराम नेताम, आर. उमेश सोनवानी, रामचंद्र जोशी की अहम भुमिका रही।

*राष्ट्रमंडल खेलों की रजत पदक विजेता ज्ञानेश्वरी यादव का केंद्रीय राज्य मंत्री श्री तोखन साहू ने नई दिल्ली स्थित आवास पर किया सम्मान*

0

*राष्ट्रमंडल खेलों की रजत पदक विजेता ज्ञानेश्वरी यादव का केंद्रीय राज्य मंत्री श्री तोखन साहू ने नई दिल्ली स्थित आवास पर किया सम्मान*

*रात्रि भोज पर आमंत्रित कर उपलब्धि के लिए दी शुभकामनाएँ, कहा—ज्ञानेश्वरी ने छत्तीसगढ़ और देश का गौरव बढ़ाया*

नई दिल्ली, 2 अगस्त, 2026

केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य राज्य मंत्री श्री तोखन साहू ने राष्ट्रमंडल खेल 2026 में महिला 53 किलोग्राम भारोत्तोलन स्पर्धा में रजत पदक जीतकर देश का गौरव बढ़ाने वाली छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले की प्रतिभाशाली भारोत्तोलक सुश्री ज्ञानेश्वरी यादव को नई दिल्ली स्थित अपने सरकारी आवास पर रात्रि भोज के लिए आमंत्रित कर सम्मानित किया तथा उनकी ऐतिहासिक उपलब्धि पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं।

इस अवसर पर श्री साहू ने ज्ञानेश्वरी यादव का आत्मीय स्वागत करते हुए कहा कि उनसे व्यक्तिगत रूप से मिलकर उन्हें अत्यंत गर्व और प्रसन्नता का अनुभव हो रहा है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रमंडल खेलों में रजत पदक जीतकर ज्ञानेश्वरी ने न केवल छत्तीसगढ़, बल्कि पूरे देश का मान बढ़ाया है और वे नई पीढ़ी के खिलाड़ियों, विशेषकर बेटियों के लिए प्रेरणा का सशक्त स्रोत बनी हैं।

श्री साहू ने उनके शानदार प्रदर्शन की सराहना करते हुए कहा कि प्रतियोगिता में 199 किलोग्राम (88 किलोग्राम स्नैच एवं 111 किलोग्राम क्लीन एंड जर्क) का व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन उनकी कठोर मेहनत, अनुशासन, समर्पण और अदम्य इच्छाशक्ति का उत्कृष्ट उदाहरण है।

उन्होंने कहा कि कुछ दिन पूर्व वीडियो कॉल के माध्यम से उन्हें इस उपलब्धि पर बधाई देने का अवसर मिला था, वहीं आज नई दिल्ली स्थित अपने आवास पर उनका स्वागत कर व्यक्तिगत रूप से शुभकामनाएँ देना उनके लिए अत्यंत सुखद और गौरवपूर्ण क्षण है।

श्री साहू ने विश्वास व्यक्त किया कि ज्ञानेश्वरी यादव भविष्य की अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भी इसी प्रकार उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए भारत के लिए अनेक पदक अर्जित करेंगी तथा विश्व मंच पर तिरंगे का गौरव निरंतर बढ़ाती रहेंगी।

इस अवसर पर सुश्री ज्ञानेश्वरी यादव ने श्री तोखन साहू द्वारा दिए गए स्नेह, सम्मान एवं प्रोत्साहन के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधियों का उत्साहवर्धन खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाता है और देश के लिए बेहतर प्रदर्शन करने की नई प्रेरणा प्रदान करता है।

*मुंगेली की प्रभंजना वैष्णव विद्या वाचस्पति सारस्वत सम्मान मानद डॉक्टरेट उपाधि से सम्मानित*

0

*मुंगेली की प्रभंजना वैष्णव विद्या वाचस्पति सारस्वत सम्मान मानद डॉक्टरेट उपाधि से सम्मानित*

पं. दीनदयाल उपाध्याय हिन्दी विद्यापीठ द्वारा नई दिल्ली में राष्ट्रीय हिन्दी संगोष्ठी एवं सम्मान समारोह का आयोजन सम्पन्न 

देश की राजधानी में विद्वानों को किया गया सम्मानित 

मुकेश साहू ब्यूरो मुंगेली । पं. दीनदयाल उपाध्याय हिन्दी विद्यापीठ द्वारा देश की राजधानी नई दिल्ली में बीते 26 जुलाई को राष्ट्रीय हिन्दी संगोष्ठी एवं सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया।

हिन्दी को राष्ट्रभाषा की मान्यता हेतु सतत् प्रयासरत पं. दीनदयाल उपाध्याय हिन्दी विद्यापीठ , वृन्दावन धाम, मथुरा द्वारा नई दिल्ली के पांच सितारा होटल रेडिसन ब्लू में आयोजित भव्य सम्मान समारोह में देश के विभिन्न क्षेत्रों से आए विद्वत जनों को मेडल , प्रशस्ति पत्र एवं शॉल ओढ़ाकर “विद्या वाचस्पति” एवं विद्या वाऱिधि सारस्वत सम्मान से सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर मुंगेली निवासी बलदाऊ वैष्णव के सुपुत्री श्रीमती प्रभंजना वैष्णव को योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा के क्षेत्र में अमूल्य योगदान ,और अतुलनीय कार्य तथा विद्यापीठ के अधिकारियों के अनुशंसा पर विद्या वाचस्पति सारस्वत सम्मान जो मानद उपाधि पीएचडी के समतुल्य से सम्मानित किया गया l

समारोह का आयोजन रानी लक्ष्मीबाई केन्द्रीय कृषि विश्वविद्यालय झांसी के पूर्व कुलपति पद्मश्री डॉ. अरविन्द कुमार के मुख्य आतिथ्य, विद्यापीठ के कुलपति डॉ. इंदुभूषण मिश्र “देवेन्दु” की अध्यक्षता, डॉ हरिभाई आर्यन एवं डॉ. नरेंद्र सिंह तोमर के विशिष्ट आतिथ्य में किया गया। मुख्य वक्ता के रूप में शिक्षाविद् एवं वरिष्ठ साहित्यकार डॉ. श्रुति कीर्ति सिंह उपस्थित रहीं। कार्यक्रम का शुभारम्भ अतिथियों द्वारा मंत्रोच्चारण के साथ दीप प्रज्ज्वलित करके किया गया।

देश के विभिन्न प्रान्तों से आए हुए विद्वत जनों को सम्मानित करते हुए मुख्यअतिथि पद्मश्री डॉ. अरविन्द कुमार ने कहा कि संविधान के अनुच्छेद 343(1) के तहत हिन्दी को भारत की राजभाषा का दर्जा दिया गया है। संविधान में यह तय किया गया था कि हिन्दी को राष्ट्रभाषा का दर्ज दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि हिन्दी भाषा की बढ़ती हुई लोकप्रियता को देखते हुए हिन्दी भाषा को राष्ट्रभाषा का दर्जा दिया जाना चाहिए।

संस्था के कुलपति डॉ. इन्दु भूषण मिश्रा ने बताया कि पं.दीनदयाल उपाध्याय हिन्दी विद्यापीठ का यह सारस्वत सम्मान हिन्दी लेखन , शिक्षा के उन्नयन , पर्यावरण जागरूकता , चिकित्सा सेवा , योग क्रांति ,विधि सहायता एवं समाजसेवा के क्षेत्र में सम्मानित जनों की विशिष्ट उपलब्धियों के आधार पर मंचासीन अतिथियों द्वारा प्रदान किया जाता है ।

मुख्य वक्ता डॉ श्रुतिकीर्ति सिंह ने युवा पीढ़ी से हिन्दी भाषा का अधिक से अधिक प्रयोग करने तथा स्वास्थ्य की प्राप्ति के लिए योग प्राकृतिक चिकित्सा जैसे भारतीय संस्कृति अपनाने का आह्वान किया।

डॉ हरि भाई आर्यन ने धर्म पालन को सबसे महत्वपूर्ण बताया।

सम्मान समारोह में देश के प्रतिष्ठित शिक्षाविदों , चिकित्सक ,योगी ,लेखकों , शिक्षकों, साहित्यकारों एवं अन्य विद्वत जनों ने हिन्दी भाषा के उत्थान को लेकर अपने विचार प्रकट किए।

कार्यक्रम के अन्त में विद्यापीठ द्वारा अतिथियों को स्मृति चिन्ह एवं अंगवस्त्र भेंटकर सम्मानित किया गया। समारोह का संचालन कशिश चावला ने किया ।

*गुरु पूर्णिमा कार्यक्रम का भव्य आयोजन*

0

*गुरु पूर्णिमा कार्यक्रम का भव्य आयोजन*

धोबघट्टी, लोरमी। नवचेतना पब्लिक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, धोबघट्टी, विकास खंड लोरमी, जिला मुंगेली (छ.ग.) में गुरु पूर्णिमा का पावन पर्व श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाया गया।

कार्यक्रम में संस्था प्रमुख श्री नरेश कुमार कश्यप एवं प्राचार्य श्रीमती अर्चना कश्यप ने विद्यार्थियों को गुरु के महत्व, आदर्शों एवं जीवन निर्माण में गुरु की भूमिका के बारे में विस्तार से अवगत कराया। प्रभारी प्राचार्य श्री शेष कुमार पाण्डेय ने विद्यार्थियों को बताया कि गुरु पूर्णिमा के दिन महर्षि वेदव्यास जी का जन्म हुआ था। उन्होंने गुरु पूर्णिमा कब और क्यों मनाई जाती है, इसकी जानकारी देते हुए संस्कृत के श्लोकों के माध्यम से विद्यार्थियों को गुरु महिमा से अवगत कराया।

इस अवसर पर श्री संजय कश्यप, श्री अमित कश्यप, श्री संजय कश्यप,श्री योगेश कुमार कश्यप, श्री पिंटू कश्यप, श्री पवन सोनकर, श्री पुष्पराज सिंह राजपूत, रोशनी कश्यप, श्रीमती उमा ध्रुव, श्रीमती सीमा राजपूत एवं संध्या कश्यप उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने सभी शिक्षकों का तिलक, पुष्प एवं आरती के साथ पूजन किया तथा श्रद्धापूर्वक भेंट अर्पित कर उनका सम्मान किया। विद्यालय परिसर गुरु वंदना एवं श्रद्धा के भाव से ओत-प्रोत रहा। कार्यक्रम का समापन गुरुजनों के प्रति सम्मान, कृतज्ञता एवं भारतीय संस्कृति के मूल्यों को आत्मसात करने के संदेश के साथ हुआ।यह संस्करण समाचार पत्र में प्रकाशन के लिए उपयुक्त, औपचारिक और प्रभावशाली है।

*35 वर्षों की निष्कलंक सेवा के बाद प्रशासनिक अधिकारी जे.एल. देवांगन सेवानिवृत्त, विदाई समारोह में उमड़ा सम्मान और स्नेह*

0

*35 वर्षों की निष्कलंक सेवा के बाद प्रशासनिक अधिकारी जे.एल. देवांगन सेवानिवृत्त, विदाई समारोह में उमड़ा सम्मान और स्नेह*

 मुकेश साहू ब्यूरो मुंगेली-— छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत वितरण कंपनी (विद्युत विभाग) में प्रशासनिक अधिकारी के रूप में अपनी 35 वर्षों की उल्लेखनीय, निष्पक्ष और समर्पित सेवाएं देने के बाद जे.एल. देवांगन के 31 जुलाई को सेवानिवृत्त होने पर उनके इष्टमित्रों, सहकर्मियों एवं देवांगन समाज के लोगों द्वारा एक निजी होटल में विदाई एवं सम्मान समारोह आयोजित किया गया। समारोह में उपस्थित सभी लोगों ने देवांगन के उत्कृष्ट कार्यकाल की सराहना करते हुए उनके स्वस्थ, सुखद एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में विभागीय अधिकारी, कर्मचारी, समाज के वरिष्ठजन, शुभचिंतक एवं मित्रगण उपस्थित रहे। सभी ने पुष्पगुच्छ एवं स्मृति-चिह्न भेंट कर जे.एल. देवांगन का सम्मान किया तथा उनके साथ बिताए गए वर्षों की मधुर स्मृतियों को साझा किया। पूरे कार्यक्रम का वातावरण आत्मीयता, सम्मान और भावुकता से भरा रहा।

अपने सेवा जीवन की शुरुआत करते हुए जे.एल. देवांगन ने 18 जून सन 1991 को मुंगेली विद्युत मंडल में लिपिक के पद पर कार्यभार ग्रहण किया था। अपनी मेहनत, ईमानदारी, अनुशासन एवं कर्तव्यनिष्ठा के बल पर उन्होंने विभाग में लगातार उत्कृष्ट सेवाएं दीं। इसके बाद 17 जुलाई 2010 को उन्हें प्रथम पदोन्नति प्राप्त हुई। आगे चलकर 31 मई 2021 को उन्हें लेखपाल के पद पर पदोन्नत किया गया, जहां उन्होंने कनिष्ठ यांत्रिक (ग्रामीण), मुंगेली कार्यालय में अपनी जिम्मेदारियों का सफलतापूर्वक निर्वहन किया।

इसके पश्चात 24 जून 2026 को उन्हें द्वितीय पदोन्नति देकर प्रशासनिक अधिकारी के पद पर संभागीय कार्यालय में पदस्थ किया गया। अपने संपूर्ण सेवा काल में उन्होंने विभागीय कार्यों को पूरी निष्ठा, पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ संपादित किया। उनके 35 वर्षों के कार्यकाल में किसी भी प्रकार का विवाद या शिकायत सामने नहीं आई, जो उनकी कार्यशैली और व्यक्तित्व का परिचायक है।

विदाई समारोह को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि जे.एल. देवांगन ने अपने पूरे कार्यकाल में ईमानदारी, सादगी और कर्तव्यपरायणता का परिचय दिया। उन्होंने हमेशा विभागीय हितों को सर्वोपरि रखा और सहकर्मियों के साथ सौहार्दपूर्ण व्यवहार बनाए रखा। उनके कार्य करने की शैली आने वाली पीढ़ी के कर्मचारियों के लिए प्रेरणा का स्रोत रहेगी।

देवांगन समाज के अध्यक्ष आनंद देवांगन अधिवक्ता ने एवं वरिष्ठजनों ने कहा कि समाज के लिए यह गर्व का विषय है कि जे.एल. देवांगन ने अपने लंबे सेवाकाल में अपनी कार्यकुशलता और उत्कृष्ट छवि से न केवल विभाग बल्कि समाज का भी नाम रोशन किया। उन्होंने कहा कि सेवानिवृत्ति किसी व्यक्ति के कर्मपथ का अंत नहीं, बल्कि जीवन के नए अध्याय की शुरुआत होती है। अब वे अपने अनुभवों और मार्गदर्शन से समाज एवं परिवार को नई दिशा देंगे।

सम्मान समारोह के दौरान जे.एल. देवांगन भावुक हो गए। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि विभाग में बिताए गए 35 वर्ष कब बीत गए, इसका एहसास ही नहीं हुआ। उन्होंने अपने सभी वरिष्ठ अधिकारियों, सहकर्मियों एवं कर्मचारियों का हृदय से आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सभी के सहयोग, स्नेह और विश्वास के कारण ही वे अपने दायित्वों का सफलतापूर्वक निर्वहन कर सके। उन्होंने कहा कि विभाग उनका दूसरा परिवार रहा है और यहां बिताए गए प्रत्येक पल उनके जीवन की अमूल्य स्मृतियां बनकर हमेशा साथ रहेंगे।

इस अवसर पर उपस्थित सभी लोगों ने एक स्वर में कहा कि जे.एल. देवांगन की ईमानदारी, अनुशासन, सरलता और मिलनसार व्यक्तित्व सदैव याद किया जाएगा। कार्यक्रम में सभी ने उनके स्वस्थ, सुखमय एवं दीर्घायु जीवन की कामना करते हुए कहा कि “सेवानिवृत्ति अंत नहीं, बल्कि नए सफर की शुरुआत है।” इस दौरान उपस्थित सभी लोगों ने जे.एल. देवांगन के उज्ज्वल भविष्य एवं सुखद सेवानिवृत्त जीवन के लिए मंगलकामनाएं प्रेषित कीं। यह जानकारी सोशल मीडिया प्रचारक कोमल देवांगन ने दी।

*मित्रता दिवस पर 40 पौधों का रोपण कर वृक्षों को बाँधी फ्रेंडशिप बेल्ट, ‘स्टार्स ऑफ टुमॉरो’ ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश!*

0

*मित्रता दिवस पर 40 पौधों का रोपण कर वृक्षों को बाँधी फ्रेंडशिप बेल्ट, ‘स्टार्स ऑफ टुमॉरो’ ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश!*

 मुकेश साहू ब्यूरो मुंगेली/ मित्रता दिवस के अवसर पर ‘स्टार्स ऑफ टुमॉरो वेलफेयर सोसायटी’ ने पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक अनूठी पहल करते हुए हरियर मुंगेली-सुघ्घर मुंगेली अभियान के दसवें वर्ष के पांचवें चरण को सफलतापूर्वक संपन्न किया। इस दौरान संस्था द्वारा पुलिस लाईन रोड में नीम, कदम, जामुन, कटहल, गुलमोहर जैसे फलदार एवं छायादार 40 पौधों का रोपण कर उन्हें “फ्रेंडशिप बेल्ट” बाँधकर उनके संरक्षण एवं संवर्धन का संकल्प लिया गया। इस पहल के माध्यम से संस्था ने संदेश दिया कि सच्ची मित्रता केवल इंसानों तक सीमित नहीं है, बल्कि वृक्ष भी हमारे सबसे निस्वार्थ और सच्चे मित्र हैं, जो बिना किसी अपेक्षा के हमें प्राणवायु, छाया, फल और स्वच्छ पर्यावरण प्रदान करते हैं।

इस अवसर पर संस्था के संयोजक रामपाल सिंह ने कहा कि वृक्ष केवल हमें प्राणवायु ही नहीं देते, बल्कि सम्पूर्ण जीवन चक्र को संतुलित बनाए रखने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका होती है। वर्षा, जल संरक्षण, भू-जल संवर्धन, मिट्टी के कटाव की रोकथाम तथा जैव विविधता के संरक्षण का आधार वृक्ष ही हैं। आज मित्रता दिवस पर यदि हम प्रकृति से सच्ची मित्रता का संकल्प लेते हुए एक पौधा लगाकर उसके संरक्षण का दायित्व निभाएं, तो यही इस दिवस का सबसे सार्थक संदेश होगा।

संस्था के वरिष्ठ सदस्य गिरीश सुथार एवं कोमल चौबे ने भावुक अपील करते हुए कहा कि अब समय केवल प्रकृति से लेने का नहीं, बल्कि उसे लौटाने का है। प्रकृति ने हमें शुद्ध वायु, जल, अन्न और जीवन प्रदान किया है, इसलिए हमारा नैतिक कर्तव्य है कि हम उसके संरक्षण में अपनी सक्रिय भागीदारी निभाएं। आइए, इस मानसून कम से कम एक पौधा अवश्य लगाएं, उसकी देखभाल का संकल्प लें और अपनी मातृभूमि के आँचल को फिर से हराभरा एवं समृद्ध बनाने में योगदान दें।

अभियान के पाँचवें चरण के प्रभारी राहुल मल्लाह एवं सह प्रभारी पवन यादव ने कहा कि वृक्षारोपण तभी सफल माना जाएगा, जब लगाए गए पौधों का संरक्षण और संवर्धन भी पूरी जिम्मेदारी के साथ किया जाए। इसी उद्देश्य को लेकर स्टार्स ऑफ टुमॉरो वेलफेयर सोसायटी पिछले दस वर्षों से निरंतर “हरियर मुंगेली – सुघ्घर मुंगेली” अभियान के माध्यम से वृक्षारोपण के साथ-साथ जनजागरूकता और पौधों के संरक्षण का कार्य कर रही है। संस्था का प्रयास है कि अधिक से अधिक लोग इस अभियान से जुड़कर पर्यावरण संरक्षण को जनआंदोलन का स्वरूप दें।

इस अवसर पर स्टार्स ऑफ टुमॉरो के संयोजक रामपाल सिंह, सह संयोजक रामशरण यादव, अध्यक्ष महावीर सिंह, सचिव विनोद यादव, कोषाध्यक्ष धनराज परिहार, दिनेश गोयल, देवेंद्र परिहार, दीपक जैन, रणवीर सिंह, श्रेणिक पारेख, मुकेश पांडेय, आशीष सोनी, अनुराग सिंह, सूरज मंगलानी, गिरीश सुथार, सुनील वाधवानी, अनीश जैन, कोमल चौबे, आशीष सिंह, धीरज जैन, पप्पू शर्मा, राहुल मल्लाह, पवन यादव, श्रेयांश बैद, संदीप सिंह, आर्या सिंह, रवि साहू, वासु पांडेय, वैभव ताम्रकार, देवेंद्र सिंह, अजय चंद्राकर, चित्रकान्त सिंह, संतोष जांगड़े, श्रीओम सिंह, दिलबाग सिंह, रघुराज सिंह, परमेश्वर देवांगन, सुरेश यादव सहित नगर के पर्यावरण प्रेमी अरविंद रूपवानी, नितेश लालवानी, प्रद्युम्न सिंह, सागर वैष्णव, आदर्श केशरवानी, प्रकाश दुबे, धनेश्वर साहू, डोमन साहू उपस्थित रहे।

*कबीरधाम पुलिस की सट्टा कारोबार पर कार्रवाई: भोजली तालाब के पास तीन सटोरिए गिरफ्तार*

0

*कबीरधाम पुलिस की सट्टा कारोबार पर कार्रवाई: भोजली तालाब के पास तीन सटोरिए गिरफ्तार*

*आरोपियों से नगदी, सट्टा पट्टी एवं पेन जब्त*

 कबीरधाम:- जिले में अवैध सट्टा एवं जुआ गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने के उद्देश्य से कबीरधाम पुलिस द्वारा लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में नवनियुक्त पुलिस अधीक्षक श्री जितेन्द्र कुमार यादव (आईपीएस) के मार्गदर्शन मे एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अमित पटेल के निर्देशन में कोतवाली पुलिस ने सट्टा खिलाने वाले तीन आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए उन्हें गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से कुल 2320 नगद, सट्टा पट्टियां एवं सट्टा लेखन में प्रयुक्त पेन जब्त किए हैं।

पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई थी कि कवर्धा शहर स्थित भोजली तालाब के समीप कुछ व्यक्ति अवैध रूप से सट्टा-पट्टी लिखकर धन अर्जित कर रहे हैं। सूचना मिलते ही एसडीओपी कवर्धा श्री आशीष शुक्ला के पर्यवेक्षण तथा कोतवाली थाना प्रभारी श्री योगेश कश्यप के नेतृत्व में पुलिस टीम को तत्काल मौके पर रवाना किया गया। पुलिस टीम ने घेराबंदी कर कार्रवाई करते हुए तीन अलग-अलग आरोपियों को सट्टा संचालित करते हुए रंगे हाथ पकड़ा। तलाशी के दौरान उनके कब्जे से नगदी राशि, सट्टा-पट्टी एवं सट्टा लेखन में प्रयुक्त पेन बरामद किए गए।

कार्रवाई के दौरान आरोपी नरेश पटेल (33 वर्ष) निवासी ग्राम चिमरा, थाना कवर्धा के कब्जे से 810 नगद, तीन सट्टा पट्टी एवं एक नीले रंग का पेन बरामद किया गया। इस संबंध में थाना कवर्धा में अपराध क्रमांक 294/26 के तहत छत्तीसगढ़ जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम, 2022 की धारा 6 के अंतर्गत प्रकरण दर्ज किया गया। इसी प्रकार आरोपी धनी (54 वर्ष) निवासी ऊर्जा पार्क, वार्ड क्रमांक-9, थाना कवर्धा के कब्जे से 780 नगद, तीन सट्टा पट्टी एवं एक नीले रंग का पेन जब्त किया गया। उसके विरुद्ध अपराध क्रमांक 295/26 के तहत छत्तीसगढ़ जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम, 2022 की धारा 6 के अंतर्गत कार्रवाई की गई। वहीं तीसरे आरोपी अंकित निर्मलकर (33 वर्ष), पिता संतोष निर्मलकर, निवासी अटल आवास के कब्जे से 730 नगद, तीन सट्टा पट्टी एवं एक नीले रंग का पेन बरामद किया गया। आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 296/26 के तहत छत्तीसगढ़ जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम, 2022 की धारा 6 के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया।

कबीरधाम पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जिले में सट्टा, जुआ एवं अन्य अवैध गतिविधियों के विरुद्ध अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा। आम नागरिकों से भी अपील की गई है कि यदि कहीं भी इस प्रकार की अवैध गतिविधियों की जानकारी मिले तो तत्काल पुलिस को सूचित करें। सूचना देने वाले की पहचान पूर्णतः गोपनीय रखी जाएगी।