More

    *रात्रि में लिफ्ट मांगकर, लूटपाट की नीयत से सुनसान जगह पर युवक की हत्या*

     *रात्रि में लिफ्ट मांगकर, लूटपाट की नीयत से सुनसान जगह पर युवक की हत्या*

    * *घटना में शामिल दो विधि से संघर्षरत बालक को चंद घंटे में पकड़ने में पुलिस को मिली बड़ी सफलता*

    * *सूचना पर तत्काल घटना स्थल पहुंचे नव पदस्थ ASP डॉ. यूलैंडन यार्क एवं CSP जांजगीर योगिताबाली खापर्डे सहित कोतवाली प्रभारी एवं सायबर टीम पहुंचे* 

    * *चक्षु-दर्शी साक्ष्य और सीसीटीवी फुटेज का गहन अवलोकन कर दो विधि से संघर्षरत बालक को पकड़ा*

     मनोज साहू ब्यूरो जांजगीर-चांपा:- में कचहरी चौक से शुरू हुई एक सनसनीखेज वारदात का पुलिस ने त्वरित खुलासा करते हुए दो विधि से संघर्षरत बालकों को अभिरक्षा में लिया है।

    *प्रारंभिक जांच के अनुसार* मृतक अपनी मोटरसाइकिल से जा रहा था। कचहरी चौक के पास दो विधि से संघर्षरत बालकों ने लिफ्ट मांगने के बहाने उसकी मोटरसाइकिल रुकवाई, बैठकर जा रहे थे तो होंडा शोरूम जांजगीर के समीप लूटपाट की नीयत से उस पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर पर्श, मोबाइल लूटकर भाग गए, मृतक घायल अवस्था में बचाओ बचाओ जोर जोर से चिल्लाया तो, आस पास के लोग वंहा पर आये और तत्काल उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया, जिसकी इलाज के दौरान मृत्यु हो गई।

    घटना की सूचना मिलते ही *SP श्री विजय कुमार पाण्डेय IPS* के निर्देशन में तत्काल घटना स्थल *ASP डॉ. यूलैंडन यार्क जांजगीर चांपा,* एवं *CSP योगिताबाली खापर्डे जांजगीर* व कोतवाली थाना प्रभारी जयप्रकाश गुप्त सहित सायबर थाना प्रभारी भास्कर शर्मा पहुंचे कोतवाली पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए दोनों विधि से संघर्षरत बालकों को अभिरक्षा में लिया।

    मामले में विस्तृत पूछताछ जारी है तथा घटना से जुड़े अन्य सभी पहलुओं की गहन जांच की जा रही है।

    *उपरोक्त* प्रकरण को सुलझाने में कोतवाली थाना प्रभारी जयप्रकाश गुप्ता की टीम एवं सायबर थाना प्रभारी भास्कर शर्मा की टीम का सराहनीय योगदान रहा।

    Trending News

    Technology