Home Blog Page 59

*”स्टार्स ऑफ टुमॉरो ने हरियर मुंगेली अभियान के आठवें चरण में लगाए 30 पौधे लगा दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश”*

0

*”स्टार्स ऑफ टुमॉरो ने हरियर मुंगेली अभियान के आठवें चरण में लगाए 30 पौधे लगा दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश”*

मुकेश साहू ब्यूरो मुंगेली / पर्यावरण संरक्षण की दिशा में निरंतर जनजागरण का प्रतीक बन चुका स्टार्स ऑफ टुमॉरो वेलफेयर सोसायटी का अभियान “हरियर मुंगेली – सुघ्घर मुंगेली” आज अपने दसवें वर्ष के आठवें चरण में पहुँचा।
संस्था द्वारा आज पुलिस लाइन नहर रोड पर नीम, कदम, बादाम, गुलमोहर और मौलश्री जैसे छायादार व उपयोगी 30 पौधों का रोपण कर हरियाली को नया जीवन दिया गया। पौधों की सुरक्षा हेतु बांस भी लगाए गए ताकि ये पौधे न केवल धरती को हरियाली दें बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए छाया और जीवन का आधार बनें।
इस अवसर पर संस्था के वरिष्ठ सदस्य सुनील वाधवानी और देवेंद्र सिंह ने कहा कि आज दुनिया की सबसे बड़ी चुनौती प्रकृति और मानव जीवन के बीच बिगड़ता हुआ संतुलन है। जनसंख्या वृद्धि और संसाधनों के अत्यधिक दोहन ने आर्थिक व स्वास्थ्य संबंधी अनेक समस्याएँ खड़ी कर दी हैं। ऐसे में पेड़-पौधों का संरक्षण ही मानवता के अस्तित्व की गारंटी है। इसी उद्देश्य को लेकर हमारी संस्था ने यह अभियान आरंभ किया था, जो आज एक जनांदोलन का रूप ले चुका है।
संस्था के कोषाध्यक्ष एवं आठवें चरण के अभियान प्रभारी धनराज परिहार एवं सह प्रभारी संदीप सिंह ने कहा कि मौसम चक्र में तेजी से आ रहे बदलावों को देखते हुए अब समय आ गया है कि प्रत्येक नागरिक पर्यावरण संरक्षण में अपनी जिम्मेदारी निभाए। वृक्ष केवल जीवन का आधार ही नहीं, बल्कि संतुलित पर्यावरण के सशक्त प्रहरी भी हैं। पर्यावरण को सुरक्षित रखने के लिए अधिक से अधिक वृक्ष लगाना और उनकी देखभाल करना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।
इस अवसर पर स्टार्स ऑफ टुमॉरो के संयोजक रामपाल सिंह, सहसयोंजक रामशरण यादव, अध्यक्ष महावीर सिंह, कोषाध्यक्ष धनराज परिहार, दिनेश गोयल, सतपाल मक्कड़, गोखलेश सिंह, दीपक जैन, श्रेणिक पारेख, मुकेश पांडेय, आशीष सोनी, गिरीश सुथार, सुनील वाधवानी, देवशंकर श्रीवास्तव, कोमल चौबे, नागेश साहू, राहुल मल्लाह, पवन यादव, आर्या सिंह, संदीप सिंह, वासु पांडेय, रवि साहू, पप्पू शर्मा, वैभव ताम्रकार, देवेंद्र सिंह, अजय चंद्राकर, चित्रकान्त सिंह, संतोष जांगड़े, श्रीओम सिंह, दिलबाग सिंह, सुरेश यादव, सुमित उपाध्याय सहित नगर के पर्यावरण प्रेमी अरविंद रूपवानी, प्रियांक गुप्ता, सागर वैष्णव, प्रद्युम्न सिंह, धनेश्वर साहू, जयकुमार मार्को उपस्थित रहे।

*ग्राम कटघरी जलाशय में रिसाव से बढ़ा खतरा, जिम्मेदारों की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल*

0

ग्राम कटघरी जलाशय में रिसाव से बढ़ा खतरा, जिम्मेदारों की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल

मनोज साहू ब्यूरो जांजगीर चांपा कटघरी/अकलतरा। जांजगीर-चांपा जिले के अकलतरा तहसील अंतर्गत ग्राम कटघरी स्थित जलाशय में लगातार हो रही भारी बारिश के बीच पानी का रिसाव होने से खतरे की स्थिति बनी हुई है। जलाशय के आसपास के ग्रामीणों में भी संभावित खतरे को लेकर चिंता बढ़ गई है।

बताया जा रहा है कि वर्ष 2023 में तत्कालीन कलेक्टर ऋचा प्रकाश ने जलाशय का निरीक्षण कर बांध की उचित मरम्मत एवं आवश्यक सुधार कार्य कराने के लिए संबंधित विभाग को दिशा-निर्देश दिए थे। लेकिन करीब चार वर्ष बीतने के बावजूद ग्रामीणों के अनुसार बांध की समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो सका है।

 

ग्रामीणों का कहना है कि बांध के ऊपर केवल मिट्टी डालकर काम चलाऊ व्यवस्था की गई। वर्तमान में लगातार बारिश के कारण जलाशय में पानी का दबाव बढ़ने से रिसाव की स्थिति फिर गंभीर हो गई है। एहतियात के तौर पर जेसीबी की मदद से जलाशय का पानी बाहर निकाला जा रहा है, ताकि जलस्तर कम किया जा सके।

 

रिसाव वाले स्थान पर बोरियों में मिट्टी भरकर अस्थायी रूप से रोकथाम का प्रयास किया गया है, लेकिन इसके बावजूद पानी का रिसाव जारी रहने की बात सामने आ रही है। इससे ग्रामीणों को बांध की सुरक्षा को लेकर चिंता बनी हुई है।

 

ग्रामीणों ने कोटमी सोनार के कर्रा नाला जलाशय की पूर्व में हुई घटना का हवाला देते हुए कहा कि ऐसी घटनाओं से सबक लेते हुए जलाशयों की समय रहते जांच और स्थायी मरम्मत जरूरी है। उनका कहना है कि किसी बड़ी घटना का इंतजार करने के बजाय सिंचाई विभाग और प्रशासन को तत्काल जलाशय की तकनीकी जांच कराकर आवश्यक सुरक्षा एवं मरम्मत कार्य कराना चाहिए।

 

ग्रामीणों ने प्रशासन एवं सिंचाई विभाग से मांग की है कि कटघरी जलाशय की तत्काल विशेषज्ञों से जांच कराई जाए, रिसाव के कारणों का स्थायी समाधान किया जाए और बांध की सुरक्षा को लेकर आवश्यक कदम उठाए जाएं, ताकि बारिश के दौरान किसी अप्रिय स्थिति से बचा जा सके।

 

ग्रामीणों का सवाल है—क्या किसी बड़ी घटना के बाद ही प्रशासन और संबंधित विभाग की नींद खुलेगी?

*अकलतरा में पुलिस का जागरूकता अभियान, 150 विद्यार्थियों व आमजनों को दी साइबर सुरक्षा की जानकारी*

0

अकलतरा में पुलिस का जागरूकता अभियान, 150 विद्यार्थियों व आमजनों को दी साइबर सुरक्षा की जानकारी

मनोज साहू ब्यूरो जांजगीर-चांपा पुलिस द्वारा साइबर अपराधों से बचाव, डिजिटल अरेस्ट, नए कानून, महिला सुरक्षा एवं यातायात नियमों को लेकर जागरूकता अभियान चलाया गया। पुलिस ने थाना अकलतरा क्षेत्र के सरस्वती शिशु मंदिर स्कूल सहित गायत्री स्कूल कटनई, भगत सिंह पब्लिक स्कूल एवं वेल विशर फाउंडेशन में कार्यक्रम आयोजित कर करीब 150 विद्यार्थियों एवं आमजनों को जागरूक किया। इस दौरान ऑनलाइन फार्म भी भरवाए गए।
पुलिस अधीक्षक जांजगीर-चांपा श्री विजय कुमार पाण्डेय के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. युलैण्डन यार्क एवं श्री उदयन बेहार तथा अनुविभागीय अधिकारी पुलिस अकलतरा डॉ. मेखलेन्द्र प्रताप सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने लोगों को साइबर अपराधों से बचाव के उपाय बताए।
कार्यक्रम में विद्यार्थियों एवं आमजनों को साइबर फ्रॉड और डिजिटल अरेस्ट से बचाव के संबंध में समझाइश दी गई। पुलिस ने बताया कि ओटीपी, पासवर्ड, बैंक खाता संबंधी जानकारी, एटीएम/डेबिट-क्रेडिट कार्ड की जानकारी एवं अन्य गोपनीय विवरण किसी अनजान व्यक्ति के साथ साझा न करें। अनजान लिंक, संदिग्ध फाइल और फर्जी वेबसाइट से सावधान रहने की भी अपील की गई।
पुलिस ने समझाया कि किसी भी व्यक्ति द्वारा फोन पर पुलिस अधिकारी, सीबीआई, ईडी या अन्य सरकारी अधिकारी बनकर डराने अथवा डिजिटल अरेस्ट की बात करने पर घबराएं नहीं और अपनी निजी अथवा बैंकिंग जानकारी साझा न करें। साथ ही महिला सुरक्षा, नए आपराधिक कानूनों एवं यातायात नियमों का पालन करने के लिए भी जागरूक किया गया।
पुलिस ने विद्यार्थियों और आम नागरिकों से साइबर अपराध के प्रति सतर्क रहने तथा सुरक्षित डिजिटल व्यवहार अपनाने की अपील की। अभियान का उद्देश्य लोगों को साइबर ठगी के नए तरीकों से अवगत कराकर सुरक्षित एवं जागरूक डिजिटल समाज का निर्माण करना है।

♦️ *अमानत में खयानत करने वाला शातिर आरोपी चकरभाठा पुलिस की गिरफ्त में।*

0

♦️ *अमानत में खयानत करने वाला शातिर आरोपी चकरभाठा पुलिस की गिरफ्त में।*
♦️*आरोपी के विरुद्ध बलौदाबाजार में पंजीबद्ध हैं मोटर साइकिल चोरी का अपराध*
♦️ *माह जनवरी से मोटर साइकिल लेकर था फरार*।
♦️ *पहचान के लोगों से मोटर साइकिल लेकर हो जाता था फरार*
♦️*आरोपी के कब्जे से एक अन्य मोटर साइकिल बरामद*
—————————————————-
*नाम आरोपी-दानू मसीह पिता स्व राजकुमार मसीह उम्र 40 साल सा. मुढ़ीपार थाना चकरभाठा जिला बिलासपुर छ.ग.* —————————————————
*मशरूका*
*मोटर साइकिल हीरो HF डीलक्स क्रं CG 10 BT 0191 कीमती 35000 रूपये*

* बिलासपुर-*मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार हैं कि प्रार्थी कामदास मानिकपुरी दिनांक 09.08.2026 को थाना उपस्थित आकर लिखित आवेदन पेश कर बताया कि दिनांक 31.01.2026 को दोपहर 01.30 बजे ट्रांसपोर्ट नगर परसदा बबलू गैरेज में काम कर रहा था उसी समय इनके गांव मुढीपार के दानू मसीह के द्वारा उसकी मोटर साइकिल हीरो HF डीलक्स क्रं CG 10 BT 0191 को 15 मिनट के लिये मांगकर जरूरी काम बताकर ले गया जिसे आज तक वापस नही किया है कि रिपोर्ट पर आरोपी दानू मसीह के विरूद्व अपराध धारा 316(2) BNS का अपराध पंजीबद्ध किया गया विवेचना में ज्ञात हुआ कि आरोपी दानू मसीह शातिर मोटर साइकिल चोर हैं बलौदाबाजार के भाटापारा थाना में भी उसके विरुद्ध मोटर साइकिल चोरी का अपराध पंजीबद्ध हैं। श्रीमान उमनि एवं वपुअ महोदय श्री रजनेश सिंह बिलासपुर (भा.पु.से.) के निर्देशन में व श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय ग्रामीण श्रीमती मधुलिका सिंह एवं नगर पुलिस अधीक्षक महोदय चकरभाठा श्री राजेश जोशी के मार्गदर्शन मे थाना प्रभारी चकरभाठा द्वारा टीम गठित कर पतातलाश कर आरोपी दानू मसीह को आज दिनांक 23/08/2026 को कड़ी मेहनत कर पकड़ने में सफलता प्राप्त किया गया आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर अपराध कारित करना स्वीकार कर मामले की मोटर साइकिल के अलावा एक अन्य मोटर साइकिल को भी बरामद कराया मोटर साइकिल को जप्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर रिमाण्ड में जेल भेजा गया।
🚨 थाना चकरभाठा की जनअपील किसी भी गलत गतिविधियों अपराध की जानकारी तत्काल डायल 112 व थाना में देकर सहयोग प्रदान करे।

*घटना दिनांक से फरार चल रहे आरोपी को हिर्री पुलिस ने किया गिरफ्तार*

0

घटना दिनांक से फरार चल रहे आरोपी को हिर्री पुलिस ने किया गिरफ्तार
आरोपी को ज्युडिशियल रिमाण्ड पर भेजा गया ।
अपराध क्रमांक 223/2026 धारा – 74,351(3) बीएनएस
दिनांक घटना समय:- 03.08.2026 के 14ः00 बजे
घटना स्थल :- कोपरा डेम के पास थाना हिर्री जिला बिलासपुर
आरोपी:- आशीष पात्रे पिता धरम लाल पात्रे उम्र 27 साल साकिन पचबहरा(छिरहापारा) थाना तखतपुर जिला बिलासपुर छ.ग.

बिलासपुर:- मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि पीड़िता ए के लिखित आवेदन पत्र पर थाना सकरी में अपराध क्रमांक 0/2026 धारा 74, 351(3) बीएनएस का अपराध पंजीबद्ध किया गया था। बिना नंबरी डायरी प्राप्त होने पर थाना हिर्री में नंबरी अपराध क्रमांक 223/2026 धारा 74, 351(3) बीएनएस कायम किया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुये सूचना श्रीमान उमनि एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय बिलासपुर श्री रजनेश सिंह, श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय ग्रामीण श्रीमती मधुलिका सिंह एवं नगर पुलिस अधीक्षक महोदय चकरभाठा श्रीमान राजेष जोषी से आवष्यक दिषा निर्देष प्राप्त कर थाना प्रभारी हिर्री निरीक्षक दामोदर प्रसाद मिश्रा के नेतृत्व में टीम तैयार कर घटना दिनांक से फरार चल रहे आरोपी का मोबाइल टावर लोकेषन के आधार पर आरोपी आषीष पात्रे पिता धरम लाल पात्रे उम्र 27 साल साकिन पचबहरा(छिरहापारा) थाना तखतपुर जिला बिलासपुर छ.ग. की पतासाजी कर दिनांक 23.08.2026 के 19ः45 बजे गिरफ्तार किया जाकर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।

*शिव महापुराण कथा में सम्मिलित हुए केंद्रीय राज्य मंत्री श्री तोखन साहू*

0

*शिव महापुराण कथा में सम्मिलित हुए केंद्रीय राज्य मंत्री श्री तोखन साहू*

*नवनिर्वाचित राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने पर सांसद श्रीमती रूपकुमारी चौधरी को दी बधाई एवं शुभकामनाएं*

बिलासपुर। आवासन एवं शहरी कार्य राज्य मंत्री श्री तोखन साहू रामावैली मंदिर प्रांगण, तिफरा में समस्त शिव भक्त रामावैली परिवार द्वारा आयोजित शिव महापुराण कथा एवं ज्ञान महायज्ञ में सम्मिलित हुए। उन्होंने भगवान भोलेनाथ का आशीर्वाद प्राप्त कर पावन शिव महापुराण कथा का श्रवण किया।

इस अवसर पर श्री साहू ने कहा कि भगवान शिव की महिमा अनंत है। शिव आराधना हमें सत्य, संयम, करुणा और लोककल्याण के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देती है। भगवान भोलेनाथ अपने भक्तों के प्रति सहज, सरल और कृपालु हैं तथा उनकी भक्ति मनुष्य के भीतर सेवा, सद्भाव और सकारात्मकता का संचार करती है।केंद्रीय राज्य मंत्री श्री साहू ने देवाधिदेव महादेव से समस्त देशवासियों के सुख, शांति, समृद्धि एवं मंगलमय जीवन की कामना की।

इसके पश्चात श्री साहू ने नवनिर्वाचित राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने पर सांसद श्रीमती रूपकुमारी चौधरी जी के निवास पहुंचकर उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित कीं।

श्री साहू ने उनके नवीन दायित्व के लिए शुभकामनाएं देते हुए विश्वास व्यक्त किया कि उनके अनुभव, नेतृत्व क्षमता और संगठन के प्रति समर्पण से संगठन को नई ऊर्जा एवं मजबूती प्राप्त होगी।

*रक्षाबंधन से पहले मिली महतारी वंदन योजना की 30वीं किश्त, हितग्राही शकुन यादव ने मुख्यमंत्री विष्णु भैया का जताया आभार*

0

*रक्षाबंधन से पहले मिली महतारी वंदन योजना की 30वीं किश्त, हितग्राही शकुन यादव ने मुख्यमंत्री विष्णु भैया का जताया आभार*


बिलासपुर,/महतारी वंदन योजना महिलाओं के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने के साथ उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। योजना की 30 वीं किस्त की राशि मिलने पर भारतीय नगर निवासी हितग्राही श्रीमती शकुन यादव ने खुशी जताते हुए मुख्यमंत्री विष्णु भैया का आभार व्यक्त किया। उन्होंने बताया कि हर माह मिलने वाली 1000 रुपये की सहायता राशि से बच्चों की पढ़ाई, रोजमर्रा की जरूरतों और परिवार की आवश्यकताओं को पूरा करने में काफी मदद मिल रही है।

श्रीमती शकुन यादव ने कहा कि रक्षाबंधन जैसे महत्वपूर्ण त्योहार के पहले ही महतारी वंदन योजना की राशि खाते में मिलने से उनकी खुशी दोगुनी हो गई है। त्योहार के समय मिली आर्थिक सहायता से परिवार की जरूरतों को पूरा करने में सहूलियत मिली है। उन्होंने कहा कि योजना से महिलाओं को आर्थिक संबल मिल रहा है और वे अपनी छोटी-बड़ी जरूरतों को स्वयं पूरा करने में सक्षम हो रही हैं। उन्होंने महतारी वंदन योजना को महिलाओं के लिए बेहद उपयोगी बताते हुए मुख्यमंत्री विष्णु भैया के प्रति आभार व्यक्त किया।

*उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने 32 करोड़ के कार्यों का किया भूमिपूजन*

0

*उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने 32 करोड़ के कार्यों का किया भूमिपूजन*

*नए बस स्टैंड के लिए 6.50 करोड़ और नगर पालिका कार्यालय के लिए 3.50 करोड़ की घोषणा*

बिलासपुर. . उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री श्री अरुण साव ने आज महासमुंद में 31 करोड़ 60 लाख रुपए के कार्यों का भूमिपूजन किया। वे शहर के लोहिया चौक में आयोजित विभिन्न विकास कार्यों के भूमिपूजन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने कार्यक्रम में महासमुंद के नए बस स्टैंड को सुविधायुक्त और आधुनिक बस स्टैंड के रूप में विकसित करने 6 करोड़ 50 लाख रुपए देने की घोषणा की। उन्होंने नगर पालिका के नए कार्यालय भवन के निर्माण के लिए 3 करोड़ 50 लाख रुपए की भी घोषणा की।

उप मुख्यमंत्री श्री साव ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार शहरों के समग्र और संतुलित विकास के लिए प्रतिबद्ध है। राज्य सरकार ने पिछले ढाई वर्षों में प्रदेश की दशा और दिशा बदलने का कार्य किया है। सरकार का प्रयास है कि प्रदेश के सभी शहर स्वच्छ, सुंदर और विकसित बनें। उन्होंने कहा कि राज्य के छह जिलों को स्वच्छता के क्षेत्र में पुरस्कार प्राप्त हुए हैं। सरकार बिना किसी भेदभाव के विकास कार्यों को आगे बढ़ा रही है। उन्होंने कहा कि युवाओं के बेहतर भविष्य को ध्यान में रखते हुए प्रदेश में 38 नालंदा परिसर स्वीकृत किए गए हैं। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की एक-एक गारंटी को पूरा करने की दिशा में सरकार निरंतर कार्य कर रही है। महतारी वंदन योजना के माध्यम से महिलाओं को प्रतिमाह एक हजार रुपये की राशि घर बैठे मिल रही है। मुख्यमंत्री के नेतृत्व में प्रदेश में विकास कार्य तेज गति से आगे बढ़ रहे हैं।

उप मुख्यमंत्री ने बताया कि पिछले ढाई वर्षों में प्रदेश में 12 हजार 666 करोड़ रुपए के पुल-पुलिया निर्माण कार्य स्वीकृत किए गए हैं। महासमुंद जिले में भी विभिन्न विकास कार्यों के लिए 468 कार्यों की प्रशासकीय स्वीकृति जारी की गई है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में चारों ओर सड़कों और अधोसंरचना के विकास को गति दी जा रही है। महासमुंद के विकास के लिए राज्य सरकार हरसंभव सहयोग प्रदान करेगी। श्री साव ने कहा कि आने वाले समय में महासमुंद को देश का नंबर-1 स्वच्छ शहर बनाने का लक्ष्य लेकर आगे बढ़ना है। उन्होंने नागरिकों से आह्वान किया कि सभी मिलकर संकल्प लें कि ये शहर हमारा है, यहां का मान-सम्मान मेरा सम्मान है और यहां का गौरव मेरा गौरव है।

विधायक श्री योगेश्वर राजू सिन्हा ने अपने संबोधन में कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार और उप मुख्यमंत्री एवं नगरीय प्रशासन मंत्री श्री अरुण साव के मार्गदर्शन में महासमुंद के विकास को लगातार प्राथमिकता मिल रही है। महासमुंद लगातार विकास की ओर अग्रसर है और सभी के सहयोग से जिले को आगे बढ़ाया जाएगा। उन्होंने बताया कि महासमुंद का गौरव पथ और तुमगांव रोड निर्माणाधीन है। नहर लिंकिंग रोड स्वीकृत हो चुका है तथा सड़कों के कार्यों के टेंडर भी जारी हो चुके हैं। सीकासेर का पानी कोडार तक पहुंच रहा है। सिरपुर बैराज भी स्वीकृत हो चुका है। विधायक श्री सिन्हा ने महासमुंद शहर के विकास के लिए रिंग रोड की आवश्यकता पर जोर देते हुए नए बस स्टैंड तथा नए कार्यालय भवन की मांग उप मुख्यमंत्री के समक्ष रखी।

नगर पालिका अध्यक्ष श्री निखिल कांत साहू ने महासमुंद को विकास कार्यों की सौगात देने के लिए उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव का आभार व्यक्त किया। उन्होंने बढ़ती जनसंख्या और शहर के विस्तार को देखते हुए महासमुंद नगर पालिका को नगर निगम बनाने की मांग रखी।

पूर्व राज्य मंत्री श्री पूनम चंद्राकर, पूर्व विधायक डाॅ. विमल चोपड़ा, छत्तीसगढ़ राज्य बीज एवं कृषि विकास निगम के अध्यक्ष श्री चन्द्रहास चन्द्राकर, जिला स्काउट एवं गाइड संघ के जिलाध्यक्ष श्री येतराम साहू, छ.ग. राज्य स्काउट गाइड के मुख्य आयुक्त श्री इंद्रजीत सिंह खालसा, पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष श्री पवन पटेल, नगर पालिका उपाध्यक्ष श्री देवीचंद राठी और कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह सहित पार्षदगण, ऐल्डरमेन स्थानीय जनप्रतिनिधि, अधिकारी-कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में नागरिक कार्यक्रम में मौजूद थे।

*राज्य पुरस्कार जांच परीक्षा पूर्वाभ्यास शिविर 2026*

0

*राज्य पुरस्कार जांच परीक्षा पूर्वाभ्यास शिविर 2026*

*बिलासपुर में गाइड्स-रेंजर्स का हुआ विशेष प्रशिक्षण शिविर*


बिलासपुर,/भारत स्काउट्स एवं गाइड्स, जिला संघ बिलासपुर के तत्वावधान में जिला शिक्षा अधिकारी पदेन जिला आयुक्त श्री अजय कौशिक एवं जिला मुख्य आयुक्त श्री राजेन्द्र साहू के निर्देशानुसार द्वितीय चरण में शासकीय हायर सेकेण्डरी स्कूल राजेंद्र नगर में ष्राज्य पुरस्कार जांच परीक्षा पूर्वाभ्यास शिविर 2026 का आयोजन किया गया।

*शिविर का उद्देश्य*
शिविर का मुख्य उद्देश्य आगामी राज्य पुरस्कार परीक्षा हेतु गाइड्स एवं रेंजर्स को दक्षतापूर्वक तैयार करना था। जिले की विभिन्न शालाओं से पहुंची गाइड्स-रेंजर्स ने शिविर में उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रशिक्षण के दौरान राज्य पुरस्कार के मापदंडों के अनुसार समस्त दक्षताओं का अभ्यास कराया गया तथा विशेषज्ञों द्वारा लॉगबुक की गहन जांच कर व्यक्तिगत मार्गदर्शन दिया गया।

शिविर में जिला सचिव सुश्री लता यादव ने सेवा भाव और स्काउट-गाइड आंदोलन के मूल्यों पर विस्तार से चर्चा कर प्रशिक्षणार्थियों का उत्साहवर्धन किया। आयोजन में प्राचार्य श्री एम.एल. पटेल का विशेष सहयोग रहा।

*व्यावहारिक अभ्यास पर रहा जोर*
बैज परीक्षकों द्वारा ध्वज शिष्टाचार, परेड, नॉट-टाइंग, गणवेश, सैल्यूट, ड्रिल, प्राथमिक चिकित्सा, स्काउट-गाइड नियम, प्रतिज्ञा, प्रार्थना, झण्डागीत, संस्कृति एवं विरासत, संकेत प्रणाली एवं प्रवेश से लेकर राज्य पुरस्कार से जुड़े अन्य विषयों पर व्यावहारिक अभ्यास कराया गया। शिविर को सफल बनाने में बैज परीक्षक श्रीमती पुष्पा शर्मा, सस्मिता शर्मा, रत्ना दास, डॉ. भारती दुबे, रत्ना कश्यप, रागिनी चौधरी, अपर्णा सारखेल, स्वाति हार्डीकर, शीला शर्मा, संध्या तिवारी, रेवती साहू, सुनीता भास्कर, ममता यादव, निधि कश्यप एवं कौशल्या साहू ने सक्रिय भूमिका निभाई।

*राज्यपाल पुरस्कार और बोनस अंक की जानकारी*
शिविर संचालिका जिला संगठन आयुक्त (गाइड) डॉ. पूनम सिंह ने बताया कि तृतीय सोपान परीक्षा में उत्तीर्ण होने के उपरांत ही राज्यपाल पुरस्कार के लिए चयन होता है तथा इस परीक्षा को उत्तीर्ण करने के बाद छत्तीसगढ़ के राज्यपाल द्वारा सम्मानित किया जाता है और उस शिक्षा सत्र की बोर्ड परीक्षा में 10 अंक बोनस के रूप में प्रदान किए जाते हैं। डॉ. पूनम सिंह ने कहा कि सभी गाइड्स-रेंजर्स आगामी परीक्षा को पूर्ण आत्मविश्वास और एकाग्रता के साथ दें। निरंतर अभ्यास के साथ-साथ अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें और अनुशासन व सेवा भाव को सर्वाेपरि रखते हुए उत्कृष्ट प्रदर्शन करें।

डॉ पूनम सिंह ने बताया कि भारत स्काउट्स एवं गाइड्स छत्तीसगढ़ राज्य मुख्यालय रायपुर के निर्देशानुसार बिलासपुर संभाग की राज्य पुरस्कार जाँच परीक्षा 30 अगस्त से 03 सितंबर 2026 तक कोरबा जिले के जेलगांव स्थित आदिवासी विकास विभाग हॉस्टल भवन, एजुकेशन हब, सीपेट परिसर में आयोजित होगी, जिसमें चयनित गाइड्स-रेंजर्स शामिल होंगे। शिविर को सफल बनाने में सभी बैज परीक्षकों एवं विद्यालयीन स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा।

*उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने विभागीय कार्यों की समीक्षा की*

0

*उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने विभागीय कार्यों की समीक्षा की*

*स्वीकृत सड़कों का निर्माण समय-सीमा में पूरा करने और हर घर जल का लक्ष्य सुनिश्चित करने के दिए निर्देश*

*नगरीय निकायों को 5 वर्षों की योजना बनाकर काम करने के निर्देश*

*कहा हर गांव में मैदान हो, हर स्कूल से खिलाड़ी निकलें*

बिलासपुर. . उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने आज शाम महासमुंद कलेक्ट्रेट में लोक निर्माण विभाग, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग, नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग, खेलकूद एवं कल्याण विभाग के अधिकारियों की बैठक लेकर विभागीय कार्यों एवं योजनाओं की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों से जिले में चल रहे विकास कार्यों की प्रगति, निर्माण कार्यों की गुणवत्ता, योजनाओं के क्रियान्वयन तथा आम नागरिकों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं की जानकारी ली। उन्होंने सभी कार्यों को निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण करने तथा शासन की योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने के निर्देश दिए।

उप मुख्यमंत्री श्री साव ने लोक निर्माण विभाग की समीक्षा के दौरान जिले में सड़कों, पुल-पुलियों तथा अन्य निर्माण कार्यों की स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने निर्माणाधीन कार्यों में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखने तथा स्वीकृत कार्यों को समय पर पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सड़क एवं अधोसंरचना से जुड़े कार्यों का सीधा प्रभाव आम लोगों के आवागमन पर पड़ता है, इसलिए निर्माण कार्यों में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि अधिकारी कार्ययोजना बनाकर कार्य करें। सड़कों की मरम्मत के लिए संबंधित अनुविभागीय अधिकारी सीधे जिम्मेदार होंगे। उन्होंने कहा कि आधुनिक तकनीक और उपकरणों के मदद से कार्याें को आसान बनाएं।

श्री साव ने लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग की समीक्षा करते हुए ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में पेयजल व्यवस्था, जलापूर्ति से संबंधित कार्यों तथा संचालित योजनाओं की प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने पेयजल व्यवस्था सुचारू बनाए रखने, जल स्रोतों की उपलब्धता सुनिश्चित करने तथा पेयजल से जुड़ी समस्याओं का त्वरित निराकरण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि ग्राम पंचायतों को हैंडओवर करने के पश्चात सचिवों और सरपंचों की बैठक लेकर उन्हें संचालन की जानकारी दें एवं तकनीकी रूप से सक्षम बनाएं। सभी ग्राम पंचायतों में जून-2027 तक हर घर जल का लक्ष्य पूर्ण करना है। उन्होंने कहा कि बंद पड़े ट्यूबवेल्स को चालू करने के निर्देश दिए।

श्री साव ने नगरीय प्रशासन विभाग की समीक्षा के दौरान नगरीय निकायों में चल रहे विकास कार्यों, नागरिक सुविधाओं, स्वच्छता, सड़क एवं नाली निर्माण सहित विभिन्न कार्यों की जानकारी ली। उन्होंने नगरीय क्षेत्रों में मूलभूत सुविधाओं को बेहतर बनाने तथा शहरों के व्यवस्थित विकास पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि नागरिकों की समस्याओं का समयबद्ध निराकरण सुनिश्चित किया जाए और नगरीय निकायों में स्वच्छता एवं जन सुविधाओं की नियमित निगरानी हो।

उन्होंने अधोसंरचना मद 15वें वित्त के कार्य, नालंदा परिसर आदि के लक्ष्यों को पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आने वाले 5 वर्षों के लिए कार्ययोजना बनाकर कार्य करें, प्रधानमंत्री आवास को सर्वोच्च प्राथमिकता दें और राजस्व वसूली पर भी विशेष ध्यान दें।

उप मुख्यमंत्री ने खेल एवं युवा कल्याण विभाग की समीक्षा के दौरान जिले में खेल गतिविधियों, खेल अधोसंरचना तथा युवाओं को खेलों से जोड़ने के लिए संचालित कार्यक्रमों की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि युवाओं को बेहतर खेल सुविधाएं उपलब्ध कराने के साथ स्थानीय प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के लिए आवश्यक प्रयास किए जाएं। उन्होंने उपलब्ध खेल संसाधनों के बेहतर उपयोग और खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में खेलों को बढ़ावा देने प्राथमिक शालाओं से खिलाड़ी तैयार करें। प्रत्येक बच्चे मैदान जाएं और खेलों में शामिल रहें।

उप मुख्यमंत्री श्री साव ने सभी विभागों के अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए शासन की प्राथमिकताओं के अनुरूप विकास कार्यों को गति देने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों का वास्तविक उद्देश्य नागरिकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना है, इसलिए अधिकारी योजनाओं के क्रियान्वयन में पारदर्शिता, गुणवत्ता और समयबद्धता को सर्वोच्च प्राथमिकता दें। कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह, जल जीवन मिशन के अतिरिक्त मिशन संचालक श्री ओंकेश चंद्रवंशी, लोक निर्माण विभाग के सेतु परिक्षेत्र के मुख्य अभियंता श्री एस.के. कोरी, रायपुर परिक्षेत्र के मुख्य अभियंता श्री पी.एम. कश्यप और विद्युत एवं यांत्रिकी के मुख्य अभियंता श्री टी.आर. कुंजाम सहित चारों विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी समीक्षा बैठक में मौजूद थे।