31 अक्टूबर को जिले के सभी स्कूल एवं आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे खुले
*अवकाश संबंधी सोशल मीडिया पर प्रसारित आदेश भ्रामक*

मुकेश साहू ब्यूरो मुंगेली, // सोशल मीडिया पर 31 अक्टूबर 2026 को जिले के समस्त शासकीय एवं अशासकीय शैक्षणिक संस्थानों तथा आंगनबाड़ी केंद्रों में अवकाश घोषित किए जाने संबंधी आदेश प्रसारित किया जा रहा है। इस संबंध में स्पष्ट किया जाता है कि उक्त आदेश के आधार पर प्रसारित अवकाश संबंधी सूचना भ्रामक है।
जिले के समस्त शासकीय, अशासकीय एवं अनुदान प्राप्त विद्यालयों सहित सभी शैक्षणिक संस्थान तथा आंगनबाड़ी केंद्र 31 अक्टूबर 2026 को सामान्य रूप से संचालित होंगे। इस दिन जिले में अवकाश घोषित नहीं किया गया है।
जिला प्रशासन द्वारा आम नागरिकों, अभिभावकों एवं विद्यार्थियों से अपील की गई है कि सोशल मीडिया पर प्रसारित भ्रामक एवं अपुष्ट सूचनाओं पर ध्यान न दें तथा ऐसी सूचनाओं को बिना पुष्टि के आगे साझा न करें। प्रशासनिक आदेशों एवं महत्वपूर्ण सूचनाओं की पुष्टि जिला प्रशासन द्वारा जारी आधिकारिक माध्यमों से ही करें।

